Home Blog Page 759

गोवर्धन पूजा से जुड़ी पौराणिक कथा

0

Govardhan Puja or Annakoot 2022: दिवाली (Diwali) के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इसे देश के कुछ हिस्सों में अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। लेकिन इस साल सूर्यग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन नहीं होगी। दिवाली 24 अक्टूबर को है, लेकिन गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को की जाएगी। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन 56 या 108 तरह के पकवानों का श्रीकृष्ण को भोग लगाना शुभ माना जाता है। इन पकवानों को ‘अन्नकूट’ कहते हैं।

गोवर्धन पूजा या अन्नकूट कब मनाते हैं?

गोवर्धन पूजा कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है। अन्नकूट को दिवाली के ठीक अगले दिन मनाते हैं। लेकिन इस साल सूर्यग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसी दिन भाईदूज का भी त्योहार मनाया जाएगा।

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त-

गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त – 06:29 ए एम से 08:43 ए एम
अवधि – 02 घंटे 14 मिनट
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 25, 2022 को 04:18 पी एम बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त – अक्टूबर 26, 2022 को 02:42 पी एम बजे

गोवर्धन पूजा की विधि-

गोवर्धन पूजा करने के लिए आप सबसे पहले घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन का चित्र बनाएं। इसके बाद रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा करें। कहा जाता है कि इस दिन विधि विधान से सच्चे दिल से गोवर्धन भगवान की पूजा करने से सालभर भगवान श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है।

गोवर्धन पूजा से जुड़ी पौराणिक कथा-

मान्यता यह है कि ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी उंगली में उठाकर हजारों जीव-जतुंओं और इंसानी जिंदगियों को भगवान इंद्र के कोप से बचाया था। श्रीकृष्‍ण ने इन्‍द्र के घमंड को चूर-चूर कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। इस दिन लोग अपने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाते हैं। कुछ लोग गाय के गोबर से गोवर्धन का पर्वत मनाकर उसे पूजते हैं तो कुछ गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान को जमीन पर बनाते हैं।

गौ तस्करी का नया मामला, भारत पेट्रोलियम के टैंकर में भरी गई थी गाये

0

Jharkhand news: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में गौ तस्करी का नया मामला सामने आया है। गौ तस्करी के लिए भारत पेट्रोलियम के टैंकर में भरी गई गाये, पुलिस को बरामद हुई है। जिसके बाद पुलिस ने टैंकर चालक शेख मेराज को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि जिस भारत पेट्रोलियम के टैंकर में गाये भरी गई थी वो उड़ीसा से आ रहा था। जब ट्रक की तलाशी ली गई उसमें 21 गौवंश के साथ 2 मृत पशु भी पाए गए। जिसके बाद सभी गायों को सिंहभूम के चाकुलिया के एक संस्था के पास रखा गया है।

वहीं पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना प्रभारी सनातन तिवारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिसा के रास्ते बंगाल की ओर गौ तस्करी की जा रही है। पुलिस लगातार नाकेबंदी कर रही थी पर कुछ हासिल नहीं हो रहा था। देर रात 2.30 बजे उसी टैंकर को आते देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को रोकना चाहा तो टैंकर का ड्राइवर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। जब टैंकर की तलाशी ली गई तब उसके अंदर से गाये मिली।

बता दें कि जिस भारत पेट्रोलियम टैंकर से गायों की बरामदी की गई है उसे मोडिफाइड कर इस अंदाज में बनाया गया था ताकि जानवरों की आसानी से तस्करी कराई जा सकें।

इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की बेटी हैं सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति , सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हैं

0

सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति भी ब्रिटेन की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हैं. वो भारत के मशहूर उद्योगपति और इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की बेटी हैं. सुनक ने अक्षता से साल 2009 में शादी की थी . 

अक्षता मूर्ति आईटी सेक्टर की टॉप की कंपनी इन्फोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति व इंजीनियर और लेखिका सुधा मूर्ति की बेटी हैं. यानी कि नारायण मूर्ति के दामाद ब्रिटेन के अगले पीएम बन रहे हैं. नारायण मूर्ति को ‘भारत का बिल गेट्स’ और ‘भारतीय आईटी सेक्टर का जनक’ कहा जाता है. ऋषि सुनक का जन्म जहां इंग्लैंड के साउथैंप्टन में हुआ था. वहीं, अक्षता मूर्ति का जन्म कर्नाटक के हुबली में हुआ था.

ब्रिटेन के वित्त मंत्री रह चुके भारतीय मूल के ऋषि सुनक का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है. पिछले महीने जहां यूके पीएम इलेक्शन में वो लिज़ ट्रस से हार गए थे, लेकिन ट्रस ने 45 दिनों के भीतर ही इस्तीफा दे दिया और अब सुनक ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. वो इस पद पर बैठने वाले पहले ब्रिटिश-एशियाई शख्स होंगे. लेकिन उनके साथ-साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की भी उतनी ही चर्चा है. अक्षता मूर्ति अब ब्रिटेन की फर्स्ट लेडी बनेंगी. लेकिन मूर्ति बस सुनक की पत्नी ही नहीं हैं, उनकी पहचान इसके अलग भी है.

सुनक ने कैलिफ़ोर्निया के स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है. यहीं उनकी मुलाक़ात अक्षता से हुई थी. ‘द संडे टाइम्स’ में प्रकाशित सूची के मुताबिक ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति साल 2022 में ब्रिटेन के सबसे रईस 250 लोगों में शामिल हैं.

ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले एशियाई मूल के पहले व्यक्ति हैं. वो ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं, उनकी संपत्ति कई जानी-मानी हस्तियों से भी ज़्यादा है.

ऋषि सुनक की संपत्ति का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वो ब्रिटेन के सबसे रईस फुटबॉल प्लेयर से क़रीब 10 गुना ज़्यादा अमीर हैं . द संडे टाइम्स की 2022 के धनी लोगों की सूची में फुटबॉल प्लेयर पॉल पोग्बा सबसे अमीर फुटबॉलर हैं. इनकी संपत्ति क़रीब 77 मिलियन पाउंड बताई गई है.

दशकों बाद बना सूर्य ग्रहण का दुर्लभ योग,सूर्यग्रहण की तमाम तस्वीरें सामने आईं

0

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अब समाप्त हो चुका है। ग्रहण आइसलैंड से दो बजकर 29 मिनट पर शुरू हुआ था। आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप,  उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के अलग-अलग हिस्सों दिखाई दिया। भारत में ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू हुआ है, जो शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म हो गया। भारत में ये सूर्य ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, प्रयागराज, लखनऊ, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा, हैदराबाद, चंडीगढ़, पुणे, भोपाल, नागपुर में दिखाई दिया।

दुनियाभर से सूर्यग्रहण की तमाम तस्वीरें सामने आईं

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सूर्य का आधे से ज्यादा भाग कटा हुआ नजर आ रहा है। सूर्यग्रहण की यह तस्वीरे बेहद खूबसूरत हैं। ग्रहण के दौरान सूर्य बिल्कुल चांद के आकार का दिखाई दे रहा है।सूर्यग्रहण की इस अदभूत तस्वीर को देखिए, यह लोगों का मन मोह रही है। झूले को फोकस मे लेते हुए ली गई यह तस्वीर बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। आवासीय व जंगली क्षेत्रों की अपेक्षा वेटलैंड्स में रहने वाले पक्षियों का व्यवहार सूर्य ग्रहण के दौरान असामान्य रहा। आंशिक सूर्य ग्रहण में पक्षियों का असामान्य व्यवहार रिकार्ड किया गया।

यह साल 2022 का आंशिक सूर्य ग्रहण है। अगला सूर्य ग्रहण पांच वर्ष बाद 2027 में होगा। सूर्य ग्रहण के चलते मंदिरों के कपाट बंद रहे। युवाओं और बच्चों में सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को लेकर खासा उत्साह रहा। हर तरफ लोग सूर्य ग्रहण के नजारे की चर्चा करते रहे।

तीर्थनगरी कुरुक्षेत्र में शाम को जैसे ही सूर्यग्रहण शुरू हुआ पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। श्रद्धालु भगवान सूर्यदेव के मंत्रों के साथ ब्रह्मसरोवर में डुबकी लगाने लगे। सूर्य ग्रहण पर कुरुक्षेत्र में स्नान करने की परंपरा है।

दिल्ली से ग्रहण का अद्भुत नजारा सामने आया है। देश की राजधानी के अलावा बेंगलुरु, चेन्नई, अमृतसर, भोपाल समेत कई शहरों में सूर्यग्रहण का खूबसूरत दृश्य दिखाई दिया।

विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की शानदार पारी खेली

0

टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नाबाद 82 रन बनाकर टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई और यह बता दिया कि वह पुरानी फॉर्म में लौट चुके हैं। दुनियाभर में विराट की इस पारी की तारीफ हो रही है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श ने कहा है कि अब हमें इस टी20 विश्व कप को रोक देना चाहिए। मार्श के अनुसार विराट ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उससे बेहतर पारी नहीं देखने को मिलेगी।

पाकिस्तान ने भारत के सामने 160 रन का लक्ष्य रखा था और इसके जवाब में टीम इंडिया ने 31 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विराट ने हार्दिक पांड्या (40 रन) के साथ शतकीय साझेदारी कर मैच में टीम इंडिया की वापसी कराई। अंत में उन्होंने तेजी से रन बनाकर भारत को जीत की दहलीज में पहुंचाया और अश्विन के बल्ले से विजयी रन निकले।
विराट ने इस मैच में 53 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और चार छक्के निकले। कोहली की इस पारी पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने कहा कि मेलबर्न में भारत और पाकिस्तान के बीच जो मैच खेला गया उससे अच्छा कोई मुकाबला नहीं हो सकता है। हम अगले तीन सप्ताह तक एक अलग ही दुनिया में रहेंगे, लेकिन क्या कोई इससे अच्छा मैच हो सकता है। श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले मार्श ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें अब टी20 वर्ल्ड कप 2022 को रोक देना चाहिए क्योंकि इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
विराट की तारीफ में मार्श ने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा देखने के लिहाज के एक अविश्वसनीय मैच होता है। मैं सोच भी नहीं सकता कि उस भीड़ में होना और उसका हिस्सा बनना कैसा रहा होगा। अगर आप कोहली के बारे में सोचते हैं तो उनके करियर के पिछले 12 महीने काफी खराब रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने एक अविश्वसनीय पारी खेली, जो उनकी कुछ महान पारियों में से एक है।

देश को आर्थिक स्थिरता देना प्राथमिकता -PM Rishi Sunak

0

लंदन, एजेंसियां। ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री किंग चार्ल्स III से मिलने बकिंघम पैलेस गए, जहां उन्हें आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया और उन्हें सरकार बनाने के लिए कहा गया। 10 डाउनिंग स्ट्रीट में अपने पहले भाषण के दौरान औपचारिक रूप से यूके के 57 वें प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किए गए ऋषि सुनक ने कहा कि उन्होंने नई यूके सरकार बनाने के लिए किंग के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

सुनक ने कहा कि देश “गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है” और COVID-19 अभी भी अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है। उन्होंने संकट के लिए यूक्रेन संघर्ष को भी संक्षेप में दोषी ठहराया यह कहते हुए कि पुतिन यूक्रेन में एक खतरा पेश कर रहे हैं। सुनक ने नेतृत्व के लिए अपने पूर्ववर्ती लिज ट्रस को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह एक उत्साही नेता थीं जिन्होंने तत्काल परिवर्तन किया, लेकिन “कुछ गलतियां की गईं”।

सुनक ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में कहा, “मुझे पार्टी का नेता और आपका प्रधानमंत्री कुछ हद तक उन्हें ठीक करने के लिए बनाया गया है। और यह काम अब शुरू होता है।” उन्होंने कहा कि वह आर्थिक स्थिरता प्रदान करेंगे।

“मैं अपने देश को शब्दों से नहीं, कार्रवाई से जोड़ूंगा”

यूके के प्रधानमंत्री पहले किंग चार्ल्स III से मिलने के लिए बकिंघम पैलेस गए, जहां उन्हें सत्ता हस्तांतरित की गई और प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया और सरकार बनाने के लिए कहा गया। पीए मीडिया के अनुसार, सर क्लाइव एल्डर्टन, राजा और रानी पत्नी के प्रमुख निजी सचिव, सम्राट के घुड़सवार, लेफ्टिनेंट कर्नल जॉनी थॉम्पसन और राजा के संयुक्त प्रधान निजी सचिव सर एडवर्ड यंग ने भी उनका स्वागत किया।

दीवाली में रॉनी रॉड्रिग्स की दरियादिली

0

दिलीप सेन, आरती नागपाल, नायरा बनर्जी, पंकज बेरी, अरुण बख्शी, सुजय मुखर्जी, लीना कपूर और ज्योती सक्सेना सहित कई सेलेब्रिटी एवं मीडियाकर्मियों को रॉनी ने भेंट किया अनोखा उपहार

मुम्बई। भारत वर्ष के सबसे बड़े पर्व दीपावली पूरे पांच दिन हर्षोल्लास के मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर सभी एक दूसरे को मिठाई व उपहार देकर खुशियां बांटते हैं।
मुम्बई के समाजसेवी, व्यवसायी एवं पर्ल ग्रुप ऑफ कंपनी तथा सिनेबस्टर मैगज़ीन के मालिक रॉनी रॉड्रिग्स ने सांताक्रुज पश्चिम स्थित अपने ऑफिस में एक शानदार दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया जहां सेलेब्रिटी व मीडियाकर्मियों की उपस्थिति रही। इस दीवाली मिलन समारोह मे सेलेब्रिटी गेस्ट में दिलीप सेन, आरती नागपाल, नायरा बनर्जी, पंकज बेरी, अरुण बख्शी, सुजय मुखर्जी, लीना कपूर और ज्योती सक्सेना उपस्थित हुए और रॉनी रॉड्रिग्स को दीवाली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही रॉनी रॉड्रिग्स ने मेहमानों को विशेष उपहार भेंटकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस खास मौके पर अभिनेत्री आरती नागपाल ने रॉनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह सभी को एक नजर से देखते हैं, चाहे वह उनके स्टाफ हों, या मीडिया वाले हों, या उनके मेहमान हों। उनका यही पैशन और उनकी दरियादिली उन्हें एक अलग और बड़ी हस्ती बनाती है। मैं उन्हें और सभी फैन्स को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।
इस दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम में कलर्स टीवी के फैंटसी फिक्शन ड्रामा शो ‘पिशाचिनी’ में प्रमुख किरदार निभाने वाली अदाकारा नायरा बनर्जी भी शामिल हुईं। वह सफेद और गुलाबी रंग की शिफॉन साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं और उन्होंने कहा, “इस तरह के एक समारोह में शामिल होना सम्मान की बात है, जहां पूरे कॉम्प्लेक्स के हाउसकीपिंग, सिक्युरिटी के लोगों और वर्कर्स को उपहारों के वितरण में प्राथमिकता दी गई। साथ ही उन्हें एक सम्मान राशि भी दी गई। यह मेरे लिए सीखने का अनुभव रहा और मैं मिस्टर रॉनी रॉड्रिग्स के इस नेकदिली की सराहना करती हूं। मेरे अनुसार वे सभी के बराबर हैं और प्राथमिकता के लायक हैं। उन्हें भी इस प्रकाश के पर्व को और अधिक उल्लास के साथ मनाने का पूरा अधिकार है। मुझे इस समारोह का हिस्सा बनाने के लिए मैं रॉनी जी को धन्यवाद देती हूं।


रॉनी रॉड्रिग्स अपनी सिनेबस्टर टीम के साथ, पिछले कुछ वर्षों की तरह, सभी क्षेत्र के लोगों के साथ दिवाली पर्व को भव्य रूप से मनाते आ रहे हैं। हाउसकीपिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों और छोटे काम में शामिल लोगों को दिवाली उपहार और सम्मान राशि दी गई ताकि वे इस दीपोत्सव को सम्मान और उत्साह के साथ अपने बच्चों और परिवार के साथ मना सकें।
बता दें कि रोनी रॉड्रिग्स हमेशा परोपकार के काम में लगे रहते हैं और वह कुछ अनाथ स्कूलों के बच्चों की देखभाल करते रहे हैं। उनके दिवाली समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार और फोटोग्राफर शामिल हुए और उन्होंने मीडिया से जुड़े सभी लोगों को रोमांचक मीडिया किट सौंपी।
अभिनेता जॉय मुखर्जी के बेटे सुजॉय मुखर्जी, निर्माता और निर्देशक निलेश मल्होत्रा को भी रॉनी रॉड्रिग्स द्वारा सम्मानित किया गया।
दीवाली मिलन समारोह में पहुंचे एक्टर पंकज बेरी ने बताया कि रॉनी जी ने इस समारोह को एक यादगार प्रोग्राम बना दिया। उन्होंने सभी मेहमानों, अपने तमाम स्टाफ के साथ ही मीडिया वालों को बेहतरीन और यादगार तोहफे देकर दरियादिली का परिचय दिया है।
संगीतकार दिलीप सेन ने भी रॉनी की प्रशंसा की और सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दीं।


एक्ट्रेस लीना कपूर ने कहा कि रॉनी जी द्वारा अयोजित यह दीवाली मिलन समारोह मुझे बेहद पसन्द आया। सेलिब्रेशन का उनका यह अंदाज़ एकदम निराला है। यहां आरती नागपाल, पंकज बेरी और अरुण बख्शी से मिलकर मुझे खुशी हुई। मैं सभी को दीवाली की शुभकामनाएं देती हूं।
सुजय मुखर्जी ने भी रॉनी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा दीवाली मिलन समारोह हम सबमें सकारात्मकता का संचार करता है।
रॉनी रॉड्रिग्स ने गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीवाली मिलन समारोह को अविस्मरणीय बना दिया। उन्होंने दिल खोलकर जिस तरह से अपना प्यार लुटाया है, वह विरले ही कर पाते हैं। रॉनी एक परोपकारी स्वभाव के व्यक्तित्व हैं उनकी इस दरियादिली की सभी ने प्रशंसा की।

संतोष साहू

Cow Economy – भीम राज शर्मा गोबर से बने करोड़पति

0

गाय का गोबर और इससे बने पेपर से 70 तरह के प्रोडक्ट। सालाना एक करोड़ टर्नओवर। मुनाफा 50%। चौंक गए न आप!

तो चलिए, आज आपको पूरी कहानी बताने के लिए लेकर चल रहे हैं राजस्थान…जयपुर रेलवे स्टेशन से करीब 4 किलोमीटर दूर सुदर्शनपुरा इंडस्ट्रियल एरिया है। यहां की अधिकांश यूनिट्स में प्रिंटिंग प्रेस का काम होता है।

इसी में 50 साल के भीम राज शर्मा का भी प्रिंटिंग प्रेस है। भीम राज गोबर से पेपर बनाकर स्टेशनरी आइटम्स तैयार करते हैं।

दिवाली पर वो गोबर से बने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, दीये और कई और प्रोडक्ट बनाकर सेल कर रहे हैं। इन दिनों दिवाली की वजह से प्रोडक्ट्स की बहुत ज्यादा डिमांड है। भीम राज कहते हैं, फेस्टिवल सीजन में इतनी डिमांड होती है कि हम पूरा नहीं कर पाते हैं।

गोबर ही एक मात्र चीज है जो गाय के साथ हमेशा रहता है
2014-15 की बात है। आयुर्वेद और गाय को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने वाले राजीव दीक्षित के कुछ क्लिप सुन रहा था। हम देखते हैं कि सड़कों पर भी आवारा गायें घुमा करती हैं, उनकी मौत भी हो जाती है।

भीम राज कहते हैं, ऐसा भी कई बार सुनने में आया था कि साउथ अफ्रीका में हाथी के गोबर से कुछ प्रोडक्ट्स और पेपर तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद मैंने भी गाय के गोबर से कुछ करने की ठानी।

जब मैंने गणित लगाया तो पता चला कि गाय की औसतन उम्र 15 साल होती है, जिसमें से वो 10 साल दूध नहीं देती है। जबकि गोबर ही एक मात्र चीज है जो गाय के साथ हमेशा रहता है। चाहे वो दूध दे या न दे।

बड़े भाई ने पागलखाना भेज देने तक की बात कही थी
भीम राज हंसते हुए बताते हैं- मेरे बड़े भाई ने पागलखाना भेज देने तक की बात कही थी। घर वाले कहते थे- तुम्हारे दिमाग में गोबर भर गया है। गोबर से पेपर बनाएगा, अरे! किसी के मुंह से कभी सुना है।

मैं भी डर रहा था कि इतना अच्छा प्रिंटिंग प्रेस का बिजनेस है। यदि इसमें फेल हो गया, तो सब चौपट हो जाएगा। क्या करूंगा? मैंने हिम्मत की। दोस्तों, रिश्तेदारों से बिजनेस स्टार्ट करने के लिए पैसे मांगे, लेकिन किसी ने नहीं दिया। सब यही कहते थे- ‘पहली बार सुन रहा हूं कि कोई गोबर से कागज बनाएगा।’

Mumbai Nashik Highway – 24 साल के ट्रक चालक की सड़क पर हार्ट अटैक से मौत

0

भिवंडी: मुंबई-नासिक हाइवे (Mumbai Nashik Highway) पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। दिवे गांव के पास एक ट्रक चालक को उस समय दिल का दौरा पड़ गया, जब वह ट्रक चला रहा था। मरने से पहले ट्रक चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। 24 साल के इस ट्रक चालक (Truck Driver) ने मौत से ठीक पहले ट्रक रोक दिया, इससे कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सुल्तानपुर का रहने वाला ट्रक चालक अविनाश पाल गुरुवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे मुंबई-नासिक हाइवे से होते हुए नासिक की तरफ जा रहा था। वह दिवे गांव के पास पहुंचा ही था कि उसे दिल का दौरा पड़ गया। यह इतनी जल्दी हुआ कि अविनाश को इतनी मोहलत भी नहीं मिली कि वह ट्रक सड़क किनारे खड़ा करके अपनी बिगड़ती तबियत के बारे में किसी को बता पाता।

हालांकि इस युवक की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा होने से बचा। अविनाश ने दिल का दौरा पड़ते ही और मौत से ठीक पहले ट्रक बीच सड़क पर ही रोक दिया। इससे ट्रक दूसरी गाड़ियों से नहीं टकराया और बड़ा हादसा होने से बच गया। बीच सड़क पर ट्रक रुकने से ट्रैफिक जाम हो गया।

Diwali 2022 Laxmi Puja Muhurat: शुभ योग में दीपावली, जानें आज शाम लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त,आरती और मंत्र

0

Happy Diwali 2022 Wishes And Laxhmi Puja Vidhi Shubh Muhurat :प्रकाश का पर्व दिवाली हर बार कार्तिक अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। यह त्योहार हिंदूओं का प्रमुख त्योहार है। असत्य पर सत्य के जीत का यह त्योहार भगवान राम के लंका पर विजय प्राप्ति के बाद अयोध्या आगमन के रूप में हर साल बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। दिवाली पर शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष रूप से पूजा की जाती है। दिवाली पर घरों को रंगों,फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया जाता है। प्रकाश के पर्व की शाम को लोग दीए और मोमबत्तियों जलाकर मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां करते हैं। आइए जानते हैं इस बार दिवाली पर क्या है खास…

शुभ दीपावली 2022 कैलेंडर

तारीख दीपोत्सव महापर्व दिन
23 अक्टूबर, 2022 (पहला दिन)  धनतेरस रविवार
24 अक्टूबर, 2022 (दूसरा दिन) नरक चतुर्दशी  सोमवार
24 अक्टूबर, 2022 (तीसरा दिन)  दिवाली  सोमवार
26 अक्टूबर, 2022 (चौथा दिन)  गोवर्धन पूजा  बुधवार
26 अक्टूबर, 2022 (पांचवा दिन)     भाई दूज    बुधवार

पांच दिवसीय दीपोत्सव का महत्व

दीपावली यानी दीपों की पंक्ति। प्रकाश का यह पर्व हर साल कार्तिक अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। दिवाली की तैयारी बहुत दिनों पहले पहले से होने लगती है। दिवाली पर लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों को फूलों, रंगोली, दीयों, मोबत्तियों  और तोरण से सजाते हैं। आइए जानते है दिवाली का क्या है महत्व।

1- दिवाली हर साल अंग्रेजी कैलेंडर के अक्तूबर या नवंबर माह में मनाई जाती है। वहीं हिंदू कैलेंडर के अनुसार दिवाली प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है।

2-  दिवाली पर मां लक्ष्मी,भगवान गणेश,धन प्रदान करने कुबेर देवता, मां सरस्वती और अपने कुल देवी-देवता की विशेष रूप से पूजा-आराधना होती है। दिवाली की शाम प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन और रात को निशीथ काल में मां काली की पूजा का विधान होता है।

3- पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक अमावस्या की रात को सुख और वैभव की देवी मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और हर घर पर विचरण करती हैं। इसके दौरान जिन घरों में अच्छे से प्रकाश और सजावट होती है वहां पर मां लक्ष्मी अंश रूप में विराजमान हो जाती है।

4- व्यापारी वर्ग दिवाली पर नए बही खाते का पूजन करते हैं।

5- जैन धर्म के लिए दिवाली का त्योहार विशेष महत्व रखता है। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर ने दीपावली के दिन निर्वाण प्राप्त किया था। इस दिन जैन धर्म का पंचांग भी दिवाली के दूसरे दिन शुरू होता है।

6- इसी तरह सिख धर्म में भी दीपोत्सव का महत्व होता है। सिख धर्म में गुरु हरगोविंद सिंह के जेल से बंदी मुक्ति दिवस से दीपावली की परंपरा जुड़ी है। इस दिन सभी गुरुद्वारे को रोशनी से सजाया जाता है।

7- दिवाली का उत्सव भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के 14 वर्ष के वनवास पूरे होने की खुशी में मनाया जाता है।

दिवाली 2022 शुभ योग

इस बार दिवाली पर कई तरह के शुभ संयोग बन रहे हैं। 24 अक्तूबर को दिवाली हस्त नक्षत्र और वैधृति योग में मनाई जा रही है। यह योग बहुत ही शुभ फल देने वाला और सुखमय जीवन के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा बुध जो भगवान गणेश को समर्पित होता है तुला राशि में रहेंगे। जहां पर पहले से सूर्य और शुक्र मौजूद हैं। वहीं गुरु और शनि भी स्वयं की राशि में मौजूद रहेंगे। ऐसे में यह दिवाली बहुत ही सौभाग्य और आर्थिक संपन्नता बढ़ाने वाली रहेगी।

दिवाली 2022 तिथि और लक्ष्मी पूजन मुहूर्त

कार्तिक अमावस्या तिथि आरंभ: 24 अक्टूबर, 2022 को शाम 05 बजकर 29 मिनट से।
कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्त: 25 अक्टूबर 2022 को शाम 04 बजकर 20 मिनट पर।

अमावस्या निशिता काल:  11 बजकर 39 से 00:31 तक।

कार्तिक अमावस्या सिंह लग्न का समय:  रात 01:26 से 03:44 बजे।

अभिजीत मुहूर्त का समय: सुबह 11:19 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक है।

विजय मुहूर्त आरंभ: 24 अक्टूबर को 01:36 से 02:21 तक।

दिवाली 2022: लक्ष्मी पूजा का समय और मुहूर्त

लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त: 18:54 से 20:16 मिनट तक

पूजा अवधि: 1 घंटा 21 मिनट

प्रदोष काल: 17:43 से 20:16 मिनट तक
वृषभ काल: 18:54 से 20:50 मिनट तक

दिवाली 2022 महानिशिता काल मुहूर्त

लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त: 23:40 से 24:31 मिनट तक

पूजा अवधि: 0 घंटे 50 मिनट

महानिशीथ काल: 23:40  से 24:31 मिनट तक
सिंह काल: 25:26:25 से 27:44:05 तक

दीपावली शुभ चौघड़िया मुहूर्त
संध्या मुहूर्त (अमृत, चर): 17:29 से 19:18 मिनट तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ): 22:29 से 24:05 मिन तक
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत,चल): 25:41:06 से 30:27:51

लक्ष्मी पूजन मंत्र 
.  ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥
. ॐ श्रीं श्रीयै नम:
. ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः॥
. ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

मां लक्ष्मीजी की आरती
ऊं जय लक्ष्मी माता,मैया जय लक्ष्मी माता।।
तुमको निशदिन सेवत,हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

उमा,रमा,ब्रह्माणी,तुम ही जग-माता।
मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत,नारद ऋषि गाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

दुर्गा रूप निरंजनी,सुख सम्पत्ति दाता।
मैया सुख संपत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत,ऋद्धि-सिद्धि धन पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।
मैया तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
मैया सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
मैया वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
मैया क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

महालक्ष्मी जी की आरती,जो कोई नर गाता।
मैया जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

ऊं  जय लक्ष्मी माता,मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।