गऊ माता ने लगाया बेड़ा पार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ऋषि सुनक को मिला 100 सांसदों का समर्थन
ज्ञात हो कि पिछले दिनों ऋषि सुनक को हाल ही में जन्माष्टमी पूजा के बाद लंदन में गौ पूजा करते हुए देखा गया था। ऋषि सुनक की गौ पूजा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी रही. वीडियो में कंजरवेटिव पार्टी के नेता अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ गाय की विधि विधान से पूजा करते दिख रहे हैं. वीडियो में, सुनक को अपनी पत्नी और इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की बेटी के साथ गाय की आरती करते हुए देखा जा सकता है।
ऋषि इस दौरान पीतल के गिलास से गाय को पवित्र जल अर्पित कर रहे थे, जिसके बाद पुजारी के द्वारा दिए गए एक मिट्टी के दीपक से वह बचे हुए अनुष्ठान पूर्ण करते हुए गाय से आशीर्वाद ले रहे हैं. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई और हिंदू समुदाय के बीच दिन भर चर्चा का विषय बनी रही.
ऋषि सुनक ने जन्माष्टमी मनाने के लिए भी चर्चा में आये थे. उन्हें लंदन के पास स्थित भक्तिवेदांत मंदिर में अपनी पत्नी अक्षता के साथ देखा गया था. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर धार्मिक उत्सव की तस्वीरें भी साझा की थी। उन्होंने पोस्ट पर लिखा, ‘आज मैं अपनी पत्नी अक्षता के साथ जन्माष्टमी मनाने के लिए भक्तिवेदांत मनोर मंदिर गया, जो लोकप्रिय हिंदू त्योहार और भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन है।
#RishiSunak Performs ‘Gau Pooja’ in London#UKPMRace #UnitedKingdom #Sunak #ICYMI
Read here: https://t.co/VrxSPuBSUB pic.twitter.com/Q1ZBHxeagy
— News18 (@CNNnews18) August 23, 2022
लंदन. ऋषि सुनक के समर्थकों ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय मूल के पूर्व चांसलर को देश का प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में उम्मीदवारों की सूची में शामिल होने के लिये 100 सांसदों का समर्थन हासिल कर लिया है. सुनक देश के प्रधानमंत्री और कंजरवेटिव पार्टी के नेता के रूप में लिज ट्रस की जगह लेने की दौड़ में हैं.
गौरतलब है कि कैरेबियाई देश में छुट्टी मना रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी इस दौड़ में शामिल होने की मंशा के साथ स्वदेश लौट आए हैं. वहीं, 42 वर्षीय सुनक के समर्थक सांसदों की संख्या लगातार बढ़ रही है. सुनक और जॉनसन में से किसी ने भी अभी तक पार्टी का नेता बनने के लिये चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा नहीं की है. अभी तक ‘लीडर ऑफ कॉमन्स’ पेन्नी मोर्डांट एकमात्र उम्मीदवार हैं, जिन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा की है.
पूर्व वित्त मंत्री सुनक को टोरी पार्टी के कुछ मंत्रियों और सांसदों का समर्थन
हालांकि, पूर्व वित्त मंत्री सुनक को टोरी पार्टी के कुछ मंत्रियों और टोरी पार्टी के अलग अलग धड़ों के कुछ सांसदों का समर्थन मिला है. पूर्व उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने बीबीसी को बताया ‘गर्मियों में ऋषि की योजना बिलकुल सही थी और मुझे लगता है कि यह अब भी सही योजना है.’ उन्होंने कहा ‘मुझे लगता है कि वह कुछ स्थिरता लाने और लाखों कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाने तथा देश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए योग्य उम्मीदवार हैं.’
डोमिनिक रिपब्लिक से जॉनसन पत्नी और बच्चों के साथ लंदन लौटे
राब ने कहा ‘हम पीछे नहीं जा सकते हैं. हम पार्टीगेट जैसा फिर से कोई दूसरा प्रकरण नहीं चाहते हैं. हमें देश और सरकार को आगे लेकर जाना है.’ घटनाक्रम में नया मोड़ ‘स्काई न्यूज’ की खबर से आया, जिसमें उसने डोमिनिक रिपब्लिक से जॉनसन को पत्नी और बच्चों के साथ लंदन लौटते दिखाया. वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री के सहयोगियों ने संकेत दिया है कि वे जॉनसन के फिर से 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचने के समर्थन में हैं.
महामुकाबला. भारत-पाकिस्तान की टीमें रविवार 23 अक्टूबर को टी20 विश्व कप 2022 में
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खिलाफ रविवार (23 अक्टूबर) को करेगी. यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा. इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमें इस समय तैयारियों में जुटी हुई हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाइवोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है.
भारतीय टीम को टी20 विश्व कप से पहले दो ऑफिशियल वॉर्मअप मैच खेलने थे. टीम इंडिया ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया जबकि ब्रिस्बेन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से तीन दिन पहले मेलबर्न पहुंची है.
विश्व कप में आने से पहले ही भारत की तरह पाकिस्तानी टीम भी फिटनेस की समस्याओं से जूझ रही थी. फखर जमां की फिटनेस पहले ही संदेह के घेरे में थी, उस पर बाबर आजम की टीम को तो एक बड़ा झटका मैच से दो दिन पहले भी लगा, जब टीम के अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद के सिर पर गेंद लगी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. इस मोर्चे पर पाकिस्तानी टीम को थोड़ी खुशी और थोड़ा गम मिला है.
चोट से उबरे शान मसूद
शनिवार 22 अक्टूबर को कप्तान बाबर आजम ने बताया कि शान मसूद भारत के खिलाफ खेलने के लिए फिट हो गए हैं. पाकिस्तानी बल्लेबाज को शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान सिर पर जोर से गेंद लगी थी, जिससे वह वहीं गिर पड़े थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया था कि अस्पताल में किए गए स्कैन से पता चला कि चोट गंभीर नहीं है. ऐसे में पाकिस्तानी बोर्ड ने भारत के खिलाफ खेलने के लिए मसूद को हरी झंडी दे दी है.
बाबर ने इस बारे में बताया, उन्होंने कहा, शान मसूद उबर चुके हैं. उसने सारे टेस्ट पास कर लिये हैं. पिच दो दिन से ढकी थी लेकिन हम जानते हैं कि हमारी अंतिम एकादश कैसी होगी.
रीवा में बड़ा हादसा, ट्राली से टकरायी बस 15 यात्रियों की मौत
रीवा, एजेंसी। मध्य प्रदेश के रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बीती रात बस आगे खड़ी ट्राली से टकरा गयी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 40 लोगों के घायल होने की भी खबर है। रीवा के एसपी नवनीत भसीन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों में से 20 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Madhya Pradesh | 14 dead, 40 injured in a collision between a bus and trolley near Suhagi Hills in Rewa. The bus was going from Hyderabad to Gorakhpur. All people on the bus are reportedly residents of Uttar Pradesh. pic.twitter.com/cwN2MUCB7O
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 22, 2022
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार हैदराबाद से गोरखपुर की ओर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं। इस हादसे के बारे में अभी इतनी ही जानकारी मिल पायी है, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि घटनास्थल पर ऐसा लग रहा है कि ट्रक से ट्रॉली ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था और जब चालक ने ब्रेक लगायी तो पीछे से बस ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 सोहागी पहाड़ पर शुक्रवार रात भीषण बस हादसा हो गया। इसमें 15 यात्रियों की मौत हो गई जबकि यात्री घायल बताये गए हैं। स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिलने के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

हादसा सुहागी पहाड़ी पर शुक्रवार रात 11 बजे हुआ। उत्तर प्रदेश पासिंग की ये बस मध्य प्रदेश के जबलपुर से रीवा होते हुए प्रयागराज की ओर जा रही थी। पहाड़ी के ढाल से उतरते समय बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है जब हादसा हुआ उस समय बस की गति काफी तेज थी। इस हादसे में 15 लोगों की जान जाने की सूचना मिली है। जबकि काफी संख्या में यात्री घायल बताये जा रहे हैं।
आठ घायलों की हालत नाजुक
मिली जानकारी के अनुसार बस में अधिकतर मजदूर थे जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे। इस हादसे में प्रशासन अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि कर चुका है। थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने बताया कि 12 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर में हुई जबकि एक व्यक्ति की मौत रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हुई। आठ लोगों की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
मध्य प्रदेश के रीवा में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के स्वजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए लोगों की समुचित उपचार कराये जाने का अनुरोध किया है।
हादसे में मरने वाले लोगों के स्वजनों के लिए दो लाख व घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हादसे में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर उत्तर प्रदेश पहुंचाने का अनुरोध किया है।
पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई करनी चाहिए -भारत की प्रतिक्रिया
नई दिल्ली : दुनियाभर में आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्डरिंग पर लगाम लगाने वाली संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान को अपनी ग्रे लिस्ट (grey list) से बाहर कर दिया है. आतंकवाद और धन शोधन के वित्तपोषण के लिए वैश्विक निगरानी करने वाली संस्था की “ग्रे लिस्ट” में डाले जाने के चार साल बाद पाकिस्तान का नाम आखिरकार इस सूची से हटा दिया गया है. पाकिस्तान को ‘ग्रे लिस्ट’ से हटाने का फैसला पेरिस में FATF की बैठक के दौरान आया. यह बैठक 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक हुई.उधर, पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर किए जाने को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “हमने पेरिस में FATF बैठक के संदर्भ में पाकिस्तान से संबंधित रिपोर्ट देखी है. FATF की जांच के फलस्वरूप, पाकिस्तान को जाने-माने आतंकियों के खिलाफ कुछ कार्रवाई करनी पड़ी, जिसमें 26/11 को मुंबई में पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के खिलाफ हमलों में शामिल लोग शामिल हैं. पाकिस्तान को अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों से आतंकवाद और आतंकवादी वित्तपोषण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखनी चाहिए.”
Pakistan out of FATF’s grey list
Pakistan is “no longer subject to FATF’s increased monitoring process; to continue to work with APG (Asia/Pacific Group on Money Laundering) to further improve its AML/CFT (anti-money laundering & counter-terrorist financing) system,” states FATF pic.twitter.com/kFp9biqVNG
— ANI (@ANI) October 21, 2022
गौरतलब है कि FATF ने पाकिस्तान को चार साल पहले मनी लॉन्डरिंग और आतंकी फंडिंग पर लगाम लगाने में विफल रहने के लिए ग्रे सूची में डाल दिया था. FATF के इस फैसले से पाकिस्तान को विदेश फंडिंग हासिल करने में मदद मिलेगी और वह अपनी आर्थिक हालात सुधार पाएगा. FATF की ओर से जारी बयान में कहा गया है,”पाकिस्तान अब FATF की निगरानी प्रक्रिया के अधीन नहीं है.”बयान में कहा गया है कि एफएटीएफ ने धनशोधन, वित्तीय आतंकवाद से निपटने में पाकिस्तान की महत्वपूर्ण प्रगति का स्वागत किया है. एफएटीएफ की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान ने धन शोधन के खिलाफ प्रयासों को मजबूत किया है, वह आतंकवाद को मिल रहे वित्त पोषण से लड़ रहा है. तकनीकी खामियों को दूर किया गया है.
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने विश्व स्तर पर धनशोधन तथा आतंकवादी वित्तपोषण के खतरों से निपटने वाले ‘फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स’ (FATF) की ‘ग्रे’ सूची (Gray List) से बाहर निकलने के लिए व्यापक स्तर पर कूटनीतिक प्रयास किए थे. धन शोधन पर रोक लगाने में विफल रहने और आतंकवाद वित्तपोषण के कारण पेरिस स्थित ‘वित्तीय कार्रवाई कार्यबल’ (एफएटीएफ) की ‘ग्रे’ सूची में पाकिस्तान 2018 से है. उसे अक्टूबर 2019 तक पूरा करने के लिए एक कार्ययोजना दी गई थी. हालांकि, एफएटीएफ के आदेशों का पालन करने में विफल रहने के कारण इस देश को इस सूची में बनाए रखा गया था. बहरहाल अब पाकिस्तान ‘ग्रे लिस्ट’ से बाहर आने में सफल हो गया है.
बता दें, भारत की ओर से लगातार आरोप लगाया जाता रहा है कि पाकिस्तान, आतंकियों को पनाह देता है और उसके संगठनों को वित्तीय मदद उपलब्ध कराता रहा है.
जानिए ग्रे लिस्ट में होने से संबंधित देश पर क्या पड़ता है प्रभाव
बता दें, ग्रे लिस्ट में होने से किसी देश की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वित्तीय प्रणाली तक पहुंच प्रतिबंधित हो जाती है। देश को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक जैसे बहुपक्षीय संगठनों से ऋण प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। FATF की ग्रे लिस्ट में होना देशों के लिए सुधारात्मक उपाय करने की चेतावनी है, ऐसा न करने पर उन्हें कड़ी ‘FATF ब्लैक लिस्ट’ में डाल दिया जाता है।सूची में शामिल 23 देशों में सीरिया, तुर्की, म्यांमार, फिलीपींस, दक्षिण सूडान, युगांडा और यमन शामिल हैं।
जुलाई, 1989 में हुई थी FATF की स्थापना
एफएटीएफ की स्थापना जुलाई 1989 में पेरिस में जी -7 शिखर सम्मेलन द्वारा की गई थी। शुरुआत में इस संस्था का काम मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों से निपटने के उपायों की जांच करना था, लेकिन अमेरिका में 9/11 हमले के बाद, अक्टूबर 2001 में FATF ने आतंकवादी वित्तपोषण से निपटने के प्रयासों को शामिल करने के लिए अपने जनादेश का विस्तार किया और अप्रैल 2012 में इसने सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार के वित्तपोषण का मुकाबला करने के प्रयासों को जोड़ा।
गौ तस्करों से मुठभेड़ में तीन तस्कर घायल, 25 पशु बरामद
कुशीनगर ,21 अक्टूबर। पुलिस व गौ तस्करों के बीच गुरुवार देर रात हुई मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर घायल हो गए। तस्करों के पास से एक ट्रक पर लदे 25 पशु व असलहे बरामद हुए हैं।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि थाना तुर्कपट्टी, थाना पटहेरवा तथा थाना तमकुहीराज की संयुक्त पुलिस टीम नेशनल हाइवे पर घाघी पुल के पास तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।
एक ट्रक को आता देख रुकने का इशारा किया गया तो ट्रक चालक तथा उसके दो अन्य साथी ट्रक से कूदकर पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। जवाबी प्रतिरक्षा में एक अभियुक्त बबलू पुत्र दरबारी बंजारा जनपद शाहजहांपुर पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दो अन्य राहिल पुत्र वशीर बंजारा शाहजहांपुर, हसन पुत्र महोबी जनपद रामपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया । ट्रक में क्रूरतापूर्वक लादे गए 18 जिन्दा व 7 मृत गोवंशीय पशुओं समेत दो अवैध तमंचा 315 बोर कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तों पर कई मामले दर्ज हैं।
नए मामले में मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह, अश्वनी राय और अखिलेश कुमार सिंह शामिल रहे।
महिमा चौधरी ने लॉन्च किया रूपा अय्यर की फिल्म ‘नीरा आर्या’ का पोस्टर
मुंबई। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की प्रमुख महिला क्रांतिकारी नीरा आर्या के जीवन पर आधारित फिल्म ‘नीरा आर्या’ का मोशन पोस्टर प्रसिद्ध अभिनेत्री महिमा चौधरी के हाथों लॉन्च हुआ। इस अवसर पर निर्देशक और अभिनेत्री रूपा अय्यर श्रीवत्स, प्रियंका चौहान, प्रणव देसाई, मनीष देसाई, गौतम श्रीवत्स उपस्थित रहे।
रूपा अय्यर ने बताया कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान जब मुझे नीरा आर्या जी के बारे में पता चला तो बहुत प्रभावित हुई और फिल्म के माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आज़ाद हिंद फौज की उस महान क्रांतिकारी जिनपर कालापानी की सज़ा के दौरान क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया था, उसे दुनिया के सामने लाने के प्रयास में जुट गई।
आर टू पैट्रियोटिक फिल्म्स और रूपा अय्यर फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया जाएगा। वास्तविक घटनाओं पर आधारित होने के साथ फिल्म की कहानी में ट्विस्ट और टर्न आज के दर्शकों को पसंद आएँगे।
रूपा अय्यर नीरा आर्य की भूमिका निभा रही हैं, साथ ही महिमा चौधरी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी। फिल्म में गौतम श्रीवत्स का देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत संगीत होगा।
रूपा अय्यर ने दक्षिण भारतीय भाषाओं (तमिल और कन्नड़) में 5 फिल्मों का निर्माण किया है। अपनी फिल्मों के लिए 2 राज्य पुरस्कार और 42 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं। उन्होंने 4 वाणिज्यिक फीचर फिल्मों और 20 से अधिक वाणिज्यिक विज्ञापन फिल्मों का भी निर्देशन किया है। कलात्मक फिल्मों और सामग्री से भरी कहानियों के लिए उनकी समझ प्रशंसनीय है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों पर आधारित अपनी फिल्म के लिए हाउस ऑफ लॉर्ड्स – लंदन में स्वर्ण पदक भी जीता है।
यह फिल्म प्रणव देसाई द्वारा आर एंड डीएस प्रोडक्शन के बैनर तले प्रस्तुत की जाएगी। अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) का एक समूह इस देशभक्ति फिल्म में निवेश करने और योगदान करने के लिए तत्पर हैं।
फिल्म के लिए अन्य कलाकारों की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। उत्तर प्रदेश, हैदराबाद और कर्नाटक में फिल्म की शूटिंग संपन्न होगी।
– संतोष साहू







