Home Blog Page 314

मिस बॉलीवुड ऑनलाइन ब्यूटी कांटेस्ट 2023 की विनर बनी एक्ट्रेस जानवी राठौड़, विभा तिवारी बनी फर्स्ट रनरअप

0

मुम्बई में 1 जनवरी 2023 को केसीएफ व केसीपी प्रस्तुत “मिस बॉलीवुड ऑनलाइन ब्यूटी कॉन्टेस्ट 2023” का आयोजन किया गया जहां एक्ट्रेस जानवी राठौड़ विनर और मॉडल ऎक्ट्रेस विभा तिवारी फर्स्ट रनरअप रहीं। कृष्णा चौहान ने नए वर्ष के उपलक्ष्य में 2023 में एक शानदार इवेंट किया। केसीएफ और केसीपी द्वारा जनवरी में मिस बॉलीवुड ऑनलाइन ब्यूटी कांटेस्ट 2023 का चौथा सीजन आयोजन हुआ। इस ब्यूटी कांटेस्ट के ज्यूरी मेम्बर कृष्णा चौहान, डॉ परिन सोमानी (अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर) और आर राजपाल (पब्लिसिटी डिज़ाइनर) रहे।

आपको बता दें कि कृष्णा चौहान 26 जनवरी 2023 को “राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2023″ आयोजित करने जा रहे हैं जो दूसरा सीज़न होगा। इसका पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया है। केसीएफ प्रस्तुत यह पुरस्कार समारोह मुम्बई में अंधेरी स्थित मेयर हॉल में होगा। राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2023” उन लोगों को नवाजा जाएगा जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। कृष्णा चौहान इस अवार्ड समारोह को लेकर काफी उत्साहित हैं।

इस पुरस्कार समारोह के बाद कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म आत्मा डॉट कॉम की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, जिसका हाल ही में मुहूर्त किया गया था। कृष्णा चौहान एक्टिव सोशल वर्कर हैं साथ ही अवार्ड्स फंक्शन्स करवाने के मामले में सबसे चर्चित शख्सियत माने जाते हैं।

आपको बता दें कि कृष्णा चौहान का हिंदी अल्बम “ज़िक्र तेरा” हाल ही में रिलीज हुआ है और उनकी हिंदी फिल्म “आत्मा डॉट कॉम” शीघ्र ही फ्लोर पर जाने वाली है, इसके संगीतकार दिलीप सेन हैं।

दिल्ली में पारा 2.8 डिग्री तक गिरा

0

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज (5 जनवरी) को लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.राजधानी में यह इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान है. वहीं सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह 6:10 बजे यह 3.2 और 6:10 से 8:30 के बीच 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.इससे पहले बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी दिल्ली धर्मशाला, नैनीताल और देहरादून से भी ज्यादा ठंडी हो गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी. इसके बाद इसकी तीव्रता कुछ कम हो जाएगी. इसके साथ ही अगले 2-3 दिनों तक उत्तराखंड, दक्षिण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा 2-3 दिनों के दौरान उत्तराखंड और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भी घना कोहरा छाया रह सकता है.

जानें दिल्ली में कैसा रहेगा तापमान 
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली (Regional Meteorology Centre New Delhi) के मुताबिक, दिल्ली में 5 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं, घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने के आसार हैं. राजधानी में 6 और 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. यहां घने कोहरे के साथ शीतलहर चलेगी. 8 जनवरी से पारा बढ़ने के आसार हैं. ​रविवार को राजधानी में सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में बादल साफ रहेंगे. 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

19 ट्रेनें चल रही साढ़े चार घंटे तक की देरी से 

रेल अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर रह गई है, जिसकी वजह से रेल परिवहन प्रभावित हुआ है. उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली कम से कम 19 ट्रेन डेढ़ घंटे से साढ़े चार घंटे तक देरी से चल रही हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सैटेलाइट के जरिये ली गई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें भारत के मैदानी क्षेत्रों और उससे लगते मध्य, पूर्वी और उत्तर भाग में कोहरे की मोटी परत दिख रही है.

जानकारी के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे स्थित पालम वेधशाला ने बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच रहने पर ‘बेहद घना कोहरा’, 51 मीटर से 200 मीटर के बीच ‘घना कोहरा’, 201 मीटर से 500 मीटर के बीच ‘मध्यम कोहरा’ और 501 से 1,000 मीटर के बीच रहने पर ‘हल्का कोहरा’ माना जाता है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान धर्मशाला (5.2 डिग्री), नैनीताल (6 डिग्री) और देहरादून (4.5 डिग्री) से भी कम दर्ज किया गया. दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान दिल्ली विश्वविद्यालय के पास 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

24 से 48 घंटों तक चलेंगी शीतलहर 
आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, ”दिल्ली में शीत लहर जारी है और अधिकतम तापमान भी कम है, जिससे सर्दी बनी हुई है. उन्होंने बताया कि अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हालांकि, दिल्ली में कोहरे की स्थिति में सुधार हुआ है. जेनामणि ने कहा कि अगले 24 से 48 घंटों के लिए शीत लहर और शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की संभावना है. उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण कुछ सुधार होगा, जिससे सात जनवरी के बाद उत्तर भारत में असर पड़ सकता है.

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ऐसी ही स्थिति रहेगी. इन राज्यों में दिन में तापमान सामान्य से बहुत कम रहने की संभावना है. ‘शीत दिवस’ तब होता है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है. इसके आलावा ‘गंभीर ठंडा दिन’ तब होता है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक कम होता है. न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस रहने या सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से कम रहने पर ‘भीषण’ शीतलहर की घोषणा की जाती है.

 

निधि ने की थी साजिश? परिवार ने उठाए सवाल, आखिर कातिल कार को ढूंढने में क्यों लगे 12 घंटे

0

Kanjhawala Death Case: दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला इलाके में 1 जनवरी तड़के 20 वर्षीय अंजलि एक स्कूटी पर जा रही थी, तभी एक बलेनो कार ने टक्कर मार दी. उसके बाद अंजलि का पैर कार के एक्सेल में फंस गया, कार ने अंजलि को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटा और अंजलि की दर्दनाक मौत हो गई. इस पूरे मामले में अब सामने आया है कि कार को ट्रैक करने के लिए पीसीआर वैन और रात्रि गश्त इकाइयों सहित कम से कम 10 गाड़ियों को लगाया गया था, लेकिन 12 घंटे तक कार का पता नहीं लगाया जा सका था.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घना कोहरा होने के कारण कार को ट्रैक करना काफी मुश्किल था. जांच में सामने आया कि कार ने अंजलि को सुल्तानपुरी से कंझावला तक 12 किलोमीटर तक घसीटा और पुलिस को चकमा देने के लिए मुख्य सड़क की बजाय संकरी गलियों में चली गई. चलिए केस से जुड़ी कुछ अहम बातें और जरूरी सवालों के बारे में आपको बताते हैं.

परिवार का दावा- ‘अंजलि ने कभी शराब नहीं पी’

इस मामले की मुख्य गवाह निधि (हादसे के दौरान जो अंजलि के साथ थी) ने दावा किया कि अंजलि रात में नशे की हालत में थी और वो स्कूटी चलाने की जिद कर रही थी. वहीं दूसरी ओर, अंजलि के परिवार ने दावे का खंडन किया और कहा कि उन्होंने अंजलि से किसी निधि के बारे में कभी नहीं सुना. अंजलि की मां रेहा देवी ने पत्रकारों को बताया कि अंजलि ने कभी शराब नहीं पी और कभी भी शराब पीकर घर नहीं आई.

‘निधि और अंजलि 15 दिन से एक-दूसरे को जानती थीं’

निधि ने अब पुलिस को बताया है कि यह पहला मौका था जब वे 31 तारीख की रात को एक साथ निकली थीं. निधि ने कहा कि वह अंजलि को केवल 15 दिनों से जानती थी. अभी तक पता चला है कि अंजलि और निधि एक होटल में पार्टी अटेंड करने गई थीं. अंजलि और निधि के नाम पर एक कमरा बुक किया गया था और होटल बुक करने के लिए उनके आधार कार्ड होटल अधिकारियों को दिए गए थे. उन्हें होटल पार्टी में 7 लोगों से बात करते देखा गया, जिनसे पुलिस ने पूछताछ की है.

‘निधि अंतिम संस्कार के बाद सामने क्यों आई?’

निधि को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. निधि ने अपने बयान में बताया है कि वो भी हादसे में घायल हुई थी और अंजलि को छोड़कर घर भाग गई थी. उसने बताया कि वो हादसे के बाद डर गई थी और इसीलिए उसने अंजलि के परिजनों या पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी. वहीं अंजलि के परिवार ने अब सवाल उठाया है कि निधि उनकी बेटी के अंतिम संस्कार के बाद ही सामने क्यों आई? अंजलि के मामा ने कहा, “अगर वह तब डरी हुई थी तो अब क्यों नहीं डर रही? यह निधि की साजिश थी.”

अंजलि को लगी थीं 40 चोटें

अंजलि को सुल्तानपुरी से कंझावला तक लगभग 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था. उसके शरीर पर 40 चोटें लगी थीं और कई चोटें, खरोंच और घाव थे. उसका ब्रेन मैटर गायब था. फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, अंजलि आगे के बाएं पहिये पर फंसी हुई थी और उसका सिर कार के बूट की ओर था.

‘पुलिस टीमों को किया गया था अलर्ट, लेकिन…’

कंझावला, होशंबी बॉर्डर और अमन विहार से तीन पीसीआर वैन उन 10 वाहनों में शामिल थीं, जो पुलिस कंट्रोल रूम में कई कॉल आने के बाद कार का पता लगाने के लिए रात में निकलीं थीं. जांच में पता चला है कि एक पुलिस वैन ने स्कूटी को हादसे के बाद देखा था, चूंकि वहां कोई मौजूद नहीं था तो पुलिसकर्मियों ने मान लिया कि वो अस्पताल गए होंगे. बलेनो कार 12 घंटे से अधिक समय के बाद रविवार दोपहर मिली थी.

Cow Economy – इंजीनियर गौ पालक का हाईटेक डेयरी फार्म, सालाना करोड़ों की कमाई

0

आगर मालवा. कृषि और पशुपालन को लाभ का धंधा बनाया जा सकता है इसे साबित किया है आगर मालवा जिले के एक छोटे से गांव के उच्च शिक्षा हासिल एक युवा इंजीनियर ने. बीटेक इंजीनियर ने किसी महानगर में नौकरी करने के बजाय गौपालन से सालाना करोड़ों का टर्न ओवर हासिल कर लिया है. अपनी मेहनत और लगन से करीब 5 लाख रुपयों से खरीदी गई 8 गायों से शुरू किया गौ दुग्ध का व्यापार अब करोड़ों के टर्न ओवर में बदल गया है.

आगर मालवा जिले के मोड़ी गांव में रहने वाले अनिल पाटीदार और उसके किसान पिता का एक समय सपना था कि अनिल पढ़ लिखकर किसी बड़ी कम्पनी में अच्छी नौकरी करे. इंजीनियरिंग डिग्री हासिल करने के बाद उनका यह सपना आसानी से पूरा भी हो रहा था. लेकिन बचपन से ही प्रकृति और क्षेत्र से प्रेम और कुछ अलग करने की चाह में अनिल ने नई राह अपनाने की ठानी और बजाय किसी कम्पनी में नौकरी करने के बजाए स्वयं का डेयरी फार्मिंग का व्यवसाय शुरू किया. और आज वो किसी की नौकरी करने के बजाय खुद नौकरी देने वाले बन गए.

8 गाय से शुरू हुआ सफर आज 100 से ज्यादा पशु

अनिल पाटीदार ने वर्ष 2018 में राजस्थान से 8 उन्नत नस्ल की गाय खरीद कर अपना एक छोटा सा डेयरी फार्म शुरू किया था. इस डेयरी फार्म के जरिये उनका उद्देश्य था कि गौसेवा के साथ साथ उन्हें और लोगों को बिना किसी केमिकल का शुद्ध दूध उपलब्ध हो सके. धीरे धीरे अपनी मेहनत और लगन से व्यवसाय ऐसा चला कि करीब 4 वर्षो में ही उन्नत किस्म की एक सौ से भी अधिक गायें वर्तमान में उनके डेयरी फार्म पर पाली जा रही हैं. इनके जरिये रोजाना सैकड़ों लीटर दूध से सालाना करोड़ों का व्यापार हो रहा है. अनिल न केवल दूध का व्यापार कर रहे हैं बल्कि खासतौर पर ब्रीडिंग के जरिये क्षेत्र में गायों की अच्छी नस्ल भी तैयार की जा रही है. इसके साथ साथ घी, पनीर और अन्य दूध से बने प्रोडक्ट बनाकर भी बेचे जा रहे हैं. इससे उसे अतिरिक्त अधिक आय प्राप्त हो रही है.

मशीनें निकालती हैं गाय का दूध

अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई का उपयोग अनिल डेयरी फार्म में कर रहे हैं. फार्म में  गायों का दूध निकालने के लिए मशीनें लगायी गयी हैं. इससे 100 से अधिक गायों का दूध रोजाना आसानी से निकाला जा सके. साथ ही गायों के लिए पंखे, घास काटने की मशीन आदि भी फार्म में लगाई गई है. गायों की देखभाल अपने कर्मचारियों के साथ स्वयं अनिल भी प्रतिदिन करते हैं. इससे अच्छी सेहत के साथ साथ अच्छा खासा मुनाफा भी उन्हें मिल रहा है. साथ ही इस बात का सुकून भी कि वो अपने घर परिवार के साथ अपने गांव में हैं.

गाजियाबाद में मृत गाय के शव मिलने से हड़कंप

0

गाजियाबाद। हिंडन नदी में पुल के पास करीब आधा दर्जन से भी ज्यादा गाय मृत अवस्था में मिलीं। जिसकी सूचना आनन-फानन में स्थानीय पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो मौके पर पहुंचकर सभी मृत गायों का बिसरा लेकर जांच के लिए भेजा गया और उन्हें जेसीबी के माध्यम से दफनाया गया। इसकी सूचना जैसे ही गौ रक्षक दल को मिली तो गौ रक्षा दल के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ही इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को देते हुए इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से भी की है।

गौ रक्षा दल के सदस्य आशीष ने बताया कि उन्हें पहले एक गाय का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। लेकिन जब मौके पर पहुंचे तो करीब 8 गायों का शव दूसरी तरफ भी पड़ा हुआ मिला। आशीष ने बताया कि जिस तरह से एक ही जगह इतनी गायों का शव मिला है।उसे देखकर लगता है कि किसी ने इनकी हत्या की है और जब उन्हें ले जा रहे होंगे। लेकिन पुलिस के डर से उन्होंने इन शव को यहीं पर फेंक दिया होगा। उधर जब नगर निगम के अधिकारियों के भी इसकी सूचना मिली तो वह खुद भी मौके पर पहुंचे और इस पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

कर्नाटक में धर्मांतरण और गौ हत्या पर पेजावर संत ने की सख्त कानून की मांग

0

कर्नाटक एक बार फिर बहस का विषय बन गया है दरअसल पेजावर संत विश्वप्रसन्ना तीर्थ स्वामी जी की धर्मातरण और गौ हत्या जैसे मामलों पर कर्नाटक में कड़े कानून लाने की मांग की है। जिसके बाद कर्नाटक में राजनीति बहस शुरु हो गई है राज्य की भाजपा सरकार पहले ही विवादों से जुड़ा मुद्दा धर्मातरण विरोधी अधिनियम और गौ हत्या विरोधी कानून को लागू कर चुकी है।

कांग्रेस ने कहा सत्ता में आई तो रद्द करेंगे दोनों कानून

धर्मांतरण विरोधी अधिनियम को वापस लेने के संबंध में ईसाई धर्मगुरुओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से निवेदन किया है। विपक्षी कांग्रेस ने कहा है कि अगर वह इस साल विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो दोनों कानूनों को रद्द कर देगी।

पेजावर संत अपने बयान में क्या कहा?

पेजावर संत ने सोमवार को हासन में राघवेंद्र मठ की अपनी यात्रा के दौरान कहा कि हालांकि सरकार ने कानून बनाए हैं, लेकिन दोनों मुद्दों से संबंधित घटनाएं अभी भी हो रही हैं।उन्होंने कहा, सरकार को इस संबंध में कानूनों को और अधिक शक्तिशाली बनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।, सरकारें लोगों की मांग के अनुसार कानून बना रही हैं। लेकिन ये आंखों में धूल झोंक रहे हैं। इस दिशा में कानून को सही मायने में लागू करने की जरूरत है। संत ने कहा, धर्मांतरण विरोधी अधिनियम के बावजूद जबरन धर्मांतरण बंद नहीं हुआ है। परिवारों को विभाजित किया जा रहा है, जिससे जीवन का नुकसान हो रहा है और नफरत बढ़ रही है। सरकार को मौजूदा कानून को और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि राज्य में गोहत्या भी जारी है। सरकार को इस तरह के घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

तीन गौ तस्कर गिरफ्तार

0

मुरादाबाद। मुरादाबाद पुलिस ने तीन मीट तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से गोवंशीय पशुओं का 25 किलो मीट बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि तीनों मीट तस्कर उत्तराखंड में गोवंशीय पशुओं का कटान करते थे और उसे लाकर यूपी में बेचते थे। पुलिस पूछताछ में मीट तस्करों ने कहा कि यूपी में सीएम योगी के खौफ की वजह से वो गोवंशीय पशुओं का कटान उत्तराखंड में करते थे और फिर मीट को लाकर यूपी के मुरादाबाद में बेच देते थे।

CO ठाकुरद्वारा अर्पित कपूर ने बताया कि ठाकुरद्वारा पुलिस की एक टीम बुधवार को ढेला नदी के पास फरीदनगर के जंगल में उत्तराखंड बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उत्तराखंड की तरफ से तीन लोग यूपी सीमा में दाखिल हुए।

पुलिस ने चेक किया तो इनके कब्जे से मीट मिला। जांच कराने पर यह गोवंशीय पशुओं का मीट पाया गया। CO अर्पित कपूर ने बताया कि पकड़े गए तीनों मीट तस्कर मुरादाबाद जिले में ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में उत्तराखंड बॉर्डर से सटे एरिया के रहने वाले हैं। इनमें से दो अब्दुल और शाने आलम ठाकुरद्वारा थाने के फरीद नगर गांव के निवासी हैं जबकि तीसरा आरोपी इकराम पुत्र मेंहदी हसन ठाकुरद्वारा कस्बे के वार्ड 19 का रहने वाला है। सीओ ने बताया कि 25 किलो गोवंशीय मीट मिलने के साथ ही इनके कब्जे से तमंचा और चाकू भी बरामद हुए हैं।

UP पुलिस ने चोरी हुए गोवंशों को बचाया

0

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस और गौ-तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई. बता दें कि इस मुठभेड़ में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया. वहीं, दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घायल गौ-तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने घटनास्थल से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना बरसाना थाना के राधारानी मंदिर के पीछे का है. वहीं, एसपी ग्रामीण त्रिगुन विशन ने बताया कि 30 दिसंबर की रात बृषभान खिरक गौशाला से 24 गोवंश चोरी हो गए थे. जिसके बाद बरसाना पुलिस गौ तस्करों की तलाश में जुट गई थी. इसी दौरान मंगलवार की शाम पुलिस को मुखबिर से गौ-तस्करों के बारे में सूचना मिली. उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था. जिसके बाद पुलिस ने बाइक पर दो गौ-तस्करों आते देखा उन्हें रोकने का प्रयास किया पर गौ-तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.

गौ तस्करों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं

बता दें कि जिसके जबाव में पुलिस ने भी फायरिंग की. वहीं, पुलिस के फायरिंग के दौरान रफीक उर्फ भोपा के दाएं पैर में गोली लग गई साथ ही गौ तस्कर समून मुठभेड़ के दौरान भागने में सफल रहा है. पुलिस ने घटनास्थल से चोरी की बाइक, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद कर लिया है. जानकारी के लिए बता दें कि तस्कर पर बरसाना थाना सहित राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इसे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

अक्षय कुमार के बाद अब प्रिंस सिंह राजपूत ने किये हेलीकॉप्टर में खतरनाक स्टंट

0

‘भारत माता की जय’ के शूट के दौरान प्रिंस सिंह राजपूत ने दो हेलीकॉप्टर के साथ किये खतरनाक एक्शन सीन

भोजपुरिया बाहुबली के नाम से मशहूर एक्टर प्रिंस सिंह राजपूत ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। एक्टर प्रिंस सिंह राजपूत ने अपनी फिल्म ‘भारत माता की जय’ के शूट के दौरान खतरनाक एक्शन सीन शूट किया। प्रिंस ने फिल्म में सारे एक्शन सीन खुद ही शूट किया। बिना किसी बॉडी डबल के प्रिंस ने फिल्म के खतरनाक और हैरतअंगेज स्टंट को खुद ही अपनी जान की बाजी लगाकर की है।

दरअशल फिल्म ‘ भारत माता की जय’ की शूटिंग हाल ही में पूरी की गई है। फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के कुछ एक्शन सीन की शूटिंग मुंबई के पवनहंस हवाई अड्डा में हुई। जहा दो हेलिकॉप्टर के साथ प्रिंस सिंह राजपूत ने एक्शन सीन शूट किया। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा बहुत कम होता है जब इस तरह के एक्शन सीन को फिल्माया गया है। आमूमन ऐसे सीन हम अक्षय कुमार की फिल्मो में देखा करते है। अक्षय कुमार अपने खतरनाक स्टंट सीन को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते है उसी तरह प्रिंस सिंह राजपूत भी अपने स्टंट को लेकर चर्चाओं में आ गए है। कही न कही अब भोजपुरी का स्तर बढ़ रहा है और प्रिंस सिंह राजपूत के फैंस अब इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हो उठे हैं।

आपको बताया दें कि ‘भारत माता की जय’ एक शानदार देशभक्ति फिल्म होने वाली है। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह, निर्माता सतीश पोद्दार है। फिल्म एक्शन, इमोशन, देश प्रेम से ओत प्रोत है। लेखक एस के चौहान हैं। म्यूजिक मधुकर आनंद का और एक्शन प्रदीप खड़का का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। एडिटर दीपक जोल और डीओपी प्रमोद पांडेय हैं।

इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, सुशील सिंह, उमेश सिंह, अमित शुक्ला, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, रामजन साह, अनूप अरोड़ा, सी पी भट्ट, संजू सोलंकी और बालेश्वर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

नकारात्मक भूमिका को प्राथमिकता देती है निकिता शर्मा राजपुरोहित

0

निकिता शर्मा राजपुरोहित को बचपन से ही सजना संवरना और अच्छे से रहना पसंद है और आज भी वह खुद को बेहद सुंदर ढंग से सहेज कर रखती है उनके इसी आदत ने उनको मॉडलिंग और फैशन की दुनिया की ओर रुख करने का हौसला दिया। उनकी शुरुआत उन्हीं की जन्मस्थली कोटा राजस्थान से हुई फिर उन्होंने दिल्ली, मुम्बई, कटरा और इंदौर जैसे कई शहरों और महानगरों के फैशन शो और रैम्प वॉक में हिस्सा लिया। इंदौर के फैशन शो में दर्पण फेस ऑफ इंडिया अवार्ड से उन्हें नवाजा गया। साथ ही उन्हें आइटिया अवार्ड भी मिला है। धीरे धीरे उन्हें अभिनय की दुनिया में आने का मौका मिला, अपनी अभिनय क्षमता में निखार लाने के लिए निकिता ने एक्टिंग क्लास में अभिनय की शिक्षा ली साथ ही डांस क्लास भी जॉइन किया। निकिता लगातार वेबसीरिज, शार्ट फिल्म और म्यूजिक एलबम में काम कर रही है। उनकी वेब सीरीज ‘बदला’ जल्द ही ओटीटी पर आने वाली है। साजिद खान की शार्ट फिल्म में भी निकिता ने अभिनय किया है। हाल ही में वेबसीरिज ‘घरवाली बाहरवाली’ में काम कर रही है जो जल्द ही नए ओटीटी प्लेटफॉर्म में दिखाई जाएगी। म्यूजिक एलबम ‘नमस्ते लंदन’ में निकिता दिखाई दे चुकी है।

सोशल मीडिया में भी निकिता काफी एक्टिव रहती है। और विज्ञापन फिल्मों में भी निकिता का जलवा कायम है। ज्वेलरी, साड़ी जैसे कई प्रोडक्ट में निकिता ने काम किया है। विज्ञापनों के साथ साथ रैम्प शो और फैशन शो में अब भी बतौर ज्यूरी मेंबर या शोज़ टॉपर के रूप में निकिता काम करती रहती हैं।
निकिता को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अच्छी लगती है। अभिनय जगत में निकिता की इच्छा है कि वह गंभीर भूमिकाएं निभाये, चाहे वह भूमिका नकारात्मक छवि वाली ही क्यों ना हो। उनको फिल्म ऐतराज में प्रियंका चोपड़ा की भूमिका बेहद पसंद आई थी। वैसे स्वभाव से निकिता शांत और सुशील है। वह अपनी भूमिका को लेकर बेहद संजीदा है उन्हें जो भूमिका प्रभावित करती है या पसंद आती है वही किरदार वह चुनती है।
जानवरों के प्रति भी उनका विशेष लगाव है उनका कहना है कि यदि आप जानवरों से लगाव नहीं रख सकते, उनकी हेल्प नहीं कर सकते तो कोई बात नही मगर उनको चोट तो मत पहुंचाओ। आप यदि उन्हें स्नेह देंगे तो वह भी आपको प्यार देंगे। निकिता खेल जगत में भी रुचि रखती है।