Home Entertainment अक्षय कुमार के बाद अब प्रिंस सिंह राजपूत ने किये हेलीकॉप्टर में...

अक्षय कुमार के बाद अब प्रिंस सिंह राजपूत ने किये हेलीकॉप्टर में खतरनाक स्टंट

492
0

‘भारत माता की जय’ के शूट के दौरान प्रिंस सिंह राजपूत ने दो हेलीकॉप्टर के साथ किये खतरनाक एक्शन सीन

भोजपुरिया बाहुबली के नाम से मशहूर एक्टर प्रिंस सिंह राजपूत ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। एक्टर प्रिंस सिंह राजपूत ने अपनी फिल्म ‘भारत माता की जय’ के शूट के दौरान खतरनाक एक्शन सीन शूट किया। प्रिंस ने फिल्म में सारे एक्शन सीन खुद ही शूट किया। बिना किसी बॉडी डबल के प्रिंस ने फिल्म के खतरनाक और हैरतअंगेज स्टंट को खुद ही अपनी जान की बाजी लगाकर की है।

दरअशल फिल्म ‘ भारत माता की जय’ की शूटिंग हाल ही में पूरी की गई है। फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के कुछ एक्शन सीन की शूटिंग मुंबई के पवनहंस हवाई अड्डा में हुई। जहा दो हेलिकॉप्टर के साथ प्रिंस सिंह राजपूत ने एक्शन सीन शूट किया। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा बहुत कम होता है जब इस तरह के एक्शन सीन को फिल्माया गया है। आमूमन ऐसे सीन हम अक्षय कुमार की फिल्मो में देखा करते है। अक्षय कुमार अपने खतरनाक स्टंट सीन को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते है उसी तरह प्रिंस सिंह राजपूत भी अपने स्टंट को लेकर चर्चाओं में आ गए है। कही न कही अब भोजपुरी का स्तर बढ़ रहा है और प्रिंस सिंह राजपूत के फैंस अब इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हो उठे हैं।

आपको बताया दें कि ‘भारत माता की जय’ एक शानदार देशभक्ति फिल्म होने वाली है। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह, निर्माता सतीश पोद्दार है। फिल्म एक्शन, इमोशन, देश प्रेम से ओत प्रोत है। लेखक एस के चौहान हैं। म्यूजिक मधुकर आनंद का और एक्शन प्रदीप खड़का का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। एडिटर दीपक जोल और डीओपी प्रमोद पांडेय हैं।

इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, सुशील सिंह, उमेश सिंह, अमित शुक्ला, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, रामजन साह, अनूप अरोड़ा, सी पी भट्ट, संजू सोलंकी और बालेश्वर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

Previous articleनकारात्मक भूमिका को प्राथमिकता देती है निकिता शर्मा राजपुरोहित
Next articleUP पुलिस ने चोरी हुए गोवंशों को बचाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here