Home Blog Page 767

अयोध्या में राम मंदिर का 50 फीसदी से ज्यादा काम पूरा होने के करीब

0

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को कहा कि अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण का 50 फीसदी से अधिक काम पूरा होने के करीब है. सीएम योगी ने यह बात राजस्थान (Rajasthan) में एक कार्यक्रम के दौरान कही. सीएम कार्यालय की तरफ से इस कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो जारी किया गया है.

राम जन्मभूमि आंदोलन में संत की भूमिका पर यह बोले सीएम योगी

सीएम योगी पावनधाम श्रीपंचखण्ड पीठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर पहुंचे थे. कार्यक्रम में संत समाज की सराहना करते हुए सीएम योगी ने यहां राम मंदिर आंदोलन का जिक्र किया और इससे जुड़े कार्य के बारे में बताया. उन्होंने कहा, ‘श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन 1949 में शुरू हुआ, 1983 में राम जन्मभूमि समिति के गठन के बाद आंदोलन आगे बढ़ा. पूरे देश में इस आंदोलन को विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में संतों ने धार दी थी. बहुत सारे लोग कहते थे कि परिणाम कुछ नहीं आने वाला है. लेकिन हम तो भगवान श्रीकृष्ण के ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ के उद्देश्य में विश्वास करते हैं और पूज्य संतों ने अपने आंदोलन के माध्यम से इसे साबित किया है और परिणाम तो आना ही आना था.’

50 फीसदी से आगे बढ़ा काम – सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, ‘आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का काम प्रारंभ हो चुका है. पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम आगे बढ़ाया. अब तक निर्माण का काम 50 फीसदी से आगे बढ़ चुका है.’ अयोध्या में राम मंदिर का काम तेजी से चल रहा है. राम मंदिर ट्रस्ट का भी मानना है कि जनवरी 2024 के मकर संक्रांति पर भगवान रामलला अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. रामलला का मंदिर 20 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा होगा. विशालकाय भूखंड पर वैज्ञानिक पद्धति से मंदिर को बनाया जा रहा है. मंदिर की बुनियाद को सरयू की जलधारा से सुरक्षित रखने के लिए रिटेनिंग वॉल बनाई जा रही है.

दिल्ली – 11 साल की बच्ची के साथ स्कूल के वॉशरूम में गैंगरेप

0

Gang-Raped By Seniors: राष्ट्रीय राजधानी के एक केंद्रीय विद्यालय के वॉशरूम के अंदर दो सीनियर्स ने 11 साल की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. केंद्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं. ये कथित घटना जुलाई में हुई थी, लेकिन दिल्ली महिला आयोग (DCW) के मामले को उजागर किए जाने के बाद पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस से संपर्क किया.

दिल्ली महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस और स्कूल के प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया है. स्कूल के अधिकारियों को यह बताने के लिए कहा गया है कि उनके द्वारा पुलिस को घटना की सूचना क्यों नहीं दी गई. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के अधिकारियों ने कहा कि घटना की सूचना पीड़िता या उसके माता-पिता ने स्कूल के प्रिंसिपल को नहीं दी थी और घटना पुलिस जांच के बाद ही सामने आई है.

दिल्ली आयोग ने कहा, मामला गंभीर

केवीएस शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक ऑटोनॉमस बॉडी और यह देश के 25 क्षेत्रों में फैले 1,200 से ज्यादा केवी की देखभाल करता है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई और तुरंत ही केस रजिस्टर कर लिया गया. दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने कहा, “हमें दिल्ली के एक स्कूल के अंदर 11 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का एक बहुत ही गंभीर मामला मिला है. लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके स्कूल के शिक्षक ने मामले को दबाने की कोशिश की. यह बहुत ही गंभीर है. दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजधानी में स्कूल भी बच्चों के लिए असुरक्षित हैं.’ मालीवाल ने कहा, “इस मुद्दे पर स्कूल अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए.”

कब की है घटना

आयोग के मुताबिक, नाबालिग ने आरोप लगाया है कि जुलाई में जब वह अपनी कक्षा में जा रही थी, तब स्कूल के 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो लड़कों से टकरा गई. उसने कहा, “उसने लड़कों से माफी मांगी, लेकिन वे उसे गालियां देने लगे और उसे एक वॉशरूम के अंदर ले गए. उसने आरोप लगाया कि लड़कों ने वॉशरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और उसके साथ बलात्कार किया. नाबालिग ने कहा, जब उसने एक टीचर को घटना की जानकारी दी तो यह बताया गया कि लड़कों को निष्कासित कर दिया गया है और मामले को कथित तौर पर दबा दिया गया था.”

केवीएस अधिकारियों ने कहा ये

केवीएस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में स्कूल अधिकारियों को कोई शिकायत नहीं मिली है. केवीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “केवीएस का क्षेत्रीय कार्यालय मामले की जांच कर रहा है. इस घटना की जानकारी लड़की या उसके माता-पिता ने नहीं दी थी. घटना के बाद हुई अभिभावक-शिक्षक बैठक में भी इस मुद्दे को नहीं उठाया गया था.” अधिकारी ने कहा, “यह मामला पुलिस जांच से ही हमारे संज्ञान में आया है. हम दिल्ली पुलिस की कार्यवाही में सहयोग कर रहे हैं.” पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर टीचर्स और संदिग्ध छात्रों से पूछताछ की जा रही है. डीसीडब्ल्यू ने पुलिस से घटना पर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है.

स्कूल से मांगा ये जवाब

पैनल ने कहा, “आयोग ने स्कूल के प्रिंसिपल से यह बताने को कहा है कि स्कूल के अधिकारियों को इस मामले के बारे में कब पता चला और उनके द्वारा क्या कार्रवाई की गई. पैनल ने स्कूल से इस मामले में की गई जांच रिपोर्ट की एक प्रति प्रस्तुत करने को भी कहा है.” आयोग ने दिल्ली पुलिस और स्कूल से स्कूल के शिक्षक और/या किसी अन्य स्टाफ के खिलाफ कथित रूप से दिल्ली पुलिस को मामले की रिपोर्ट नहीं करने के लिए की गई कार्रवाई की जानकारी देने के लिए भी कहा है.

26 मौतों की सिर्फ एक वजह, आरोपी ने कहा- प्रसाद में पी ली थी थोड़ी दारू

0

कानपुर: उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर में शनिवार एक अक्टूबर की देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें से 13 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल थे, वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शहर के कोरथा गांव के रहने वाले लोग उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर से मुंडल संस्कार के बाद वापस लौट रहे थे लेकिन तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई थी। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इतना ही नहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनका पूरा परिवार ही उजड़ गया।

ट्रैक्टर चालक राजू का कबूलनामा
सड़क दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक राजू निषाद घटनास्थल से फरार हो गया था, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसने पुलिस द्वारा पूछताछ में कहा कि चंद्रिका मइया के मंदिर में मुंडन हुआ, प्रसाद के रूप में दारू बांटी। वहां गांव के झुर्रे, बाने और हम थे। वहां प्रसाद के रूप में दारू पी लिया। इसके बाद साड़ चौराहा पर आकर एक क्वार्टर फिर पी ली। आधी हमको पिला दिया और आधी खुद पी लिया राम शंकर ने। इसके बाद वहां से चले तो नशे की झोंक में हम जाने नहीं पाएं गाड़ी खंती में कब पलट गई। राजू ने पुलिस के सामने बातों को स्वीकारते हुए पूरी बात बताई है।

राजू के अलावा अन्य लोगों की तलाश है जारी
एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह का कहना है कि पुलिस ने हादसे के मुख्य आरोपी राजू निषाद को नहर कॉरिडोर साड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है, बाकियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में राजू ने कबूल किया है कि उसने इतनी शराब पी ली थी कि उसे होश नहीं रहा और तेज रफ्तार ट्रैक्टर पानी से भरे गड्‌ढे में पलट गया। आगे कहते है कि 26 मौतों का जिम्मेदार राजू और उसके तीन साथी है। इनकी नशेबाजी की वजह से एक ही गांव के इतने लोगों की मौत हुई और अपने करीबियों से हमेशा के लिए बिछड़ गए। इस हादसे की वजह से कई लोगों का पूरा परिवार उजड़ गया तो किसी के इकलौते बच्चे, किसी ने पत्नी, किसी ने मां को खोया है।

ग्रामीणों को थी मुख्य आरोपी राजू की तलाश
राजू की लापरवाही से आक्रोशित गांव के लोग उसकी तलाश में लगे थे। ग्रामीणों में इतना आक्रोश था कि उनका कहना था कि राजू मिल गया तो उसकी हत्या कर देंगे। इसके चलते गिरफ्तारी के बाद राजू को कड़ी सुरक्षा में रखा गया। कहीं गांव वाले उसपर हमला न कर दें। ट्रैक्टर चालक राजू के सात महीने के बेटे का मुंडन था। राजू के परिवार समेत गांव की 45 से 50 महिलाएं, बच्चे समेत अन्य लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। वहां से लौटने के दौरान राजू ने शराब पी ली कि होश ही खो बैठा और ट्रैक्टर गड्‌ढे में पलटा गया।

राजपथ की मानसिकता अब कर्तव्य पथ में बदलना चाहिए – पीएम मोदी

0

New Delhi (GBB ) 6th October – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में सुषमा स्वराज भवन में सहायक सचिव पाठ्यक्रम, 2022 के समापन सत्र में 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को अमृत काल के दौरान देश की सेवा करने और पंच प्रण को साकार करने में मदद करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि अमृत काल में एक विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने में अधिकारियों की अहम भूमिका है। उन्होंने लीक से हटकर चिंतन करने और अपने प्रयासों में समग्र दृष्टिकोण अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस तरह के समग्र दृष्टिकोण के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए प्रधानमंत्री गतिशक्ति मास्टर प्लान का उदाहरण दिया।

प्रधानमंत्री ने नवाचार के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह किस तरह सामूहिक प्रयास और देश में कार्य संस्कृति का हिस्सा बन गया है। उन्होंने स्टार्ट-अप इंडिया योजना के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि कैसे पिछले कुछ वर्षों में देश में स्टार्टअप्स की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यह कई मंत्रालयों के एक साथ आने और ‘संपूर्ण सरकार’ वाले दृष्टिकोण के माध्यम से एक टीम के रूप में काम करने के कारण संभव हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि किस तरह से शासन का ध्यान दिल्ली से बाहर, देश के सभी क्षेत्रों में स्थानांतरित हो गया है। उन्होंने उदाहरण दिया कि कैसे महत्वपूर्ण योजनाएं अब दिल्ली के बाहर के स्थानों से शुरू की जा रही हैं।

प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि अधिकारी कार्य क्षेत्र की स्थानीय संस्कृति की समझ विकसित करें और जमीनी स्तर पर स्थानीय लोगों के साथ अपने संबंध को मजबूत करें। उन्होंने उन्हें एक जिला एक उत्पाद पर ध्यान केंद्रित करने और अपने जिले के उत्पादों के निर्यात के अवसरों का पता लगाने के लिए कहा।

उन्होंने अधिकारियों से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के लिए अपनी कार्य योजना तैयार करने को भी कहा। मनरेगा के बारे में बताते हुए, प्रधानमंत्री ने योजना को और अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने की बात कही। उन्होंने जनभागीदारी की भावना के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह दृष्टिकोण कुपोषण से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

समय से पहले जन धन योजना की सफलता पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने डिजिटल अर्थव्यवस्था के महत्व के बारे में बताया और अधिकारियों को गांवों में लोगों को डिजिटल  अर्थव्यवस्था और यूपीआई से जोड़ने का प्रयास करने का आह्वान किया। इसके अलावा, राष्ट्र की सेवा के महत्व पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री ने अपने कर्तव्यों को निभाने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ‘राजपथ’ की मानसिकता अब ‘कर्तव्य पथ’ की भावना में बदल गई है।

इस कार्यक्रम के दौरान सहायक सचिवों द्वारा प्रधानमंत्री को आठ प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों के विषयों में पोषण ट्रैकर: पोषण अभियान की बेहतर निगरानी के लिए उपकरण; भाषिणी के माध्यम से बहुभाषी ध्वनि आधारित डिजिटल पहुंच को सक्षम करना; कॉर्पोरेट डेटा प्रबंधन; मातृभूमि जियोपोर्टल-शासन के लिए भारत का एकीकृत राष्ट्रीय जियोपोर्टल;  सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की पर्यटन क्षमता, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के माध्यम से डाकघरों का बदलाव करना, रीफ जैसी कृत्रिम संरचनाओं के माध्यम से समुद्रतटीय मत्स्यपालन का विकास; और कंप्रेस्ड बायोगैस- भविष्य के लिए ईंधन शामिल  हैं। इस वर्ष 2020 बैच के कुल 175 आईएएस अधिकारियों को भारत सरकार के 63 मंत्रालयों/विभागों में 11 जुलाई 2022 से 07 अक्टूबर 2022 तक सहायक सचिव के रूप में तैनात किया गया है।

दुनिया को कृष्ण की लीला में सराबोर करने आ रही हैं कलाकर राखी

0

Mumbai – (GBB ) 6th October –  भक्ति और जूनिनियत की अभिव्यक्ति को अपने पेंटिंग के जरिये दुनिया को कृष्ण की लीला में सराबोर करने आ रही हैं कलाकर राखी. एस. बैद! कृष्णांश संग्रह के जरिए देखी जाएंगी अद्भुत पेंटिंग!

सब कुछ मुझमें है और हर किसी में मैं बसता हु, हर क्रिया के पीछे मैं ही हूं,यही वाक्य हैं भगवान कृष्ण के। ऐसा लगता है कि कलाकार राखी एस बैद ने इस कृष्णांश को अपने जीवन और कार्यों में आत्मसात कर लिया है।

यह वह अंश है जिसने शायद राखी में ओडिशा के ग्रामीण आदिवासी गांव लांजीबेर्ना से मुंबई के जादुई शहर में जाने के लिए रचनात्मकता को जन्म दिया। कृष्ण के साथ संबंध के रूप में जो शुरू हुआ, जैसे कैनवास पर नीला रंग, कान्हा का रंग, अनंत काल का, गहरे अंतरिक्ष का, महासागरों और आकाश का, रंगों की उनकी कविता, उनकी तीर्थयात्रा, उनके साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव बन गया।

आज, दुनिया भर में राखी ने और एकल और सामूहिक तौर पर 62 से अधिक नायब शो किये हैं और अब उतनी ही भक्ति और जूनिनियत की अभिव्यक्ति के साथ आ रही हैं एक श्रृंखला लेकर जिसका नाम हैं – कृष्णांश – एक ऐसा संग्रह जो अपनी खुद की एक लय प्रतीत होती है।

हाल ही में नेहरू सेंटर आर्ट गैलरी में उनकी प्रदर्शनी में अनुभवी संगीतकार जीतू शंकर, पार्श्व गायिका मधुश्री, मिस इंडिया टूरिज्म रूपाली सूरी, अतिका फारूकी, बिमला राजू सेखानी, सुमन बचावत, सुनीता परमार, अनुभवी कला समीक्षक मनमोहन सरल और पृथ्वी सोनी, विश्व साहनी, सुरेश नायर, सोनू गुप्ता सहित कई अन्य
अनुभवी कलाकारों ने भाग लिया।

राखी एस बैद का कृष्णांश 10 अक्टूबर तक नेहरू सेंटर एसी गैलरी, वर्ली में होनेवाला हैं।

शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार

0

प्रयागराज, 06 अक्टूबर । शंकरगढ़ पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है। गौ तस्करी के मामले में वांछित चल रहे प्रतापगढ़ के शातिर अपराधी अतहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शंकरगढ़ थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने कार्रवाई की। शातिर अपराधी अतहर पुत्र कमर अली कुरैशी निवासी ग्राम खानपुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ को मुखबिर की सूचना पर शंकरगढ़ क्षेत्र के शिवराजपुर चौराहे से गिरफ्तार किया है।

मीडिया को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वांछित चल रहे सभी अपराधियों की पूरी कुंडली तैयार करके पुलिस टीम दबिश डालकर कार्रवाई कर रही है। किसी भी सूरत में अपराधी माफिया बचेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी। कार्रवाई करने में उप निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सहित टीम का योगदान रहा।

संघ को धर्मविजय की राह पर चलना होगा : डॉ मोहन भागवत

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने सबके लिए एक समान जनसंख्या नीति , स्वभाषा में शिक्षण और सामाजिक समरसता के साथ -साथ कुटुंब प्रबोधन की दिशा में तीव्र गति से काम करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

उन्होने महिलाओं की सुरक्षा ,स्वदेशी , पर्यावरण , भ्रष्टाचार निर्मूलन , व्यसनमुक्त घर -परिवार एवं समाज का निर्माण तथा सकारात्मक जीवनदृष्टि को प्रमुखता देने की बात कही और वैचारिक -सहिष्णुता पर बल देते हुए सभी देशवासियों से अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एवं राष्ट्रनिर्माण में अपने सर्वोत्तम योगदान का आवाहन किया। उन्होने संघ को धर्म -विजय की राह पर चलने की दिशा भी दी। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर मुख्यालय में दशहरा के दिन आहूत होनेवाले पारम्परिक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात पर्वतारोही संतोष यादव उपस्थित थीं। इससे पूर्व डॉ भागवत ने शस्त्रों की पूजा की।

अपने सम्बोधन में सरसंघचालक ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के साथ-साथ जातीय आधार पर जनसंख्या संतुलन भी महत्वपूर्ण है, जिसकी उपेक्षा और नहीं की जा सकती क्योंकि जब भी किसी देश में जनसांख्यिकीय असंतुलन होता है, उस देश की भौगोलिक सीमाएं भी बदल जाती हैं।जनसंख्या पर दूसरे देशों का उदाहरण देते हुए कहा, “एक भूभाग में जनसंख्या में संतुलन बिगड़ने का परिणाम है कि इंडोनेशिया से ईस्ट तिमोर, सुडान से दक्षिण सुडान व सर्बिया से कोसोवा नाम से नये देश बन गये., इसलिए जनसंख्या पर नियंत्रण पाना जरूरी है। इसके लिए सरकार कानून लाए “। रोजगार सृजन में स्वदेशी संकल्पना के परिणामों की चर्चा करते हुए आपने दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्मशताब्दी के अवसर पर आगामी १० नवंबर से होने आयोजन का संकेत देते हुए कहा कि नौकरियों के लिए सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं रहा जा सकता है। इसके लिए हमें लघु एवं माध्यम उद्योगों के माध्यम से स्वरोजगार लेना और दूसरों को रोजगार देना प्रारम्भ करने की आवश्यकता है।

मोहन भागवत ने हिंदू राष्ट्र की बहस पर कहा कि “दुनिया में सुने जाने के लिए सत्य को भी शक्तिशाली होना पड़ता है, यह‌ जीवन का विचित्र वास्तव है. दुनिया में दुष्ट शक्तियां भी हैं, उनसे बचने के लिए व अन्यों को बचाने के लिए भी सज्जनों की‌ संगठित शक्ति चाहिए. संघ उपरोक्त राष्ट्र विचार का प्रचार-प्रसार करते हुए सम्पूर्ण समाज को संगठित शक्ति के रूप में खड़ा करने का काम कर रहा है। संघ उपरोक्त राष्ट्र विचार को मानने वाले सबका यानी हिन्दू समाज का संगठन, हिन्दू धर्म, संस्कृति व समाज का संरक्षण कर हिन्दू राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति के लिए, “सर्वेषां अविरोधेन” काम करता है।

” डॉ भागवत ने कहा कि हिन्दुस्तान एक हिंदू राष्ट्र है, लेकिन हमारा किसी से विरोध नहीं है। हमें लोगों को जोड़ना है।सामाजिक समरसता की बात करते हुए आपने कहा कि “मंदिर, जल और श्मशान भूमि सबके लिए समान होनी चाहिए। हमें छोटी-छोटी बातों पर नहीं लड़ना चाहिए। इस तरह की बातें जैसे कोई घोड़े की सवारी कर सकता है और दूसरा नहीं कर सकता, समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए और हमें इस दिशा में काम करना होगा।”

कुछ लोगों द्वारा बिना प्रामाणिकता के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लांछन लगाने की बढ़ती प्रवृति पर आपने कहा कि अपने दुष्कर्मों में विफल लोग ऐसी अनर्गल बातें करते हैं उनको न तो संघ के बारे में कोई जानकारी होती है और न ही उनको ऐसी कोई जानकारी प्राप्त करने की लालसा होती है। आगे मोहन भागवत ने कहा कि जो हमारे सनातन धर्म में बाधा डालती है, वह उन शक्तियों द्वारा निर्मित होती है जो भारत की एकता और प्रगति के विरोधी हैं। वे नकली कथाएं फैलाते हैं, अराजकता को प्रोत्साहित करते हैं, आपराधिक कृत्यों में संलग्न होते हैं, आतंक, संघर्ष और सामाजिक अशांति को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा, “अज्ञान, असत्य, द्वेष, भय, अथवा स्वार्थ के कारण संघ के विरुद्ध जो अपप्रचार चलता है उसका प्रभाव कम हो रहा है. क्योंकि संघ की व्याप्ति व समाज संपर्क में-यानी संघ की शक्ति में लक्षणीय वृद्धि हुई है.”

सरसंघचालक ने कहा कि “हमारी अर्थव्यवस्था सामान्य स्थिति में लौट रही है – विश्व अर्थशास्त्री भविष्यवाणी कर रहे हैं कि यह आगे बढ़ेगा। खेलों में भी हमारे खिलाड़ी देश को गौरवान्वित कर रहे हैं । परिवर्तन दुनिया का नियम है, लेकिन सनातन धर्म पर दृढ़ रहना चाहिए।”आगे उन्होंने कहा कि यह एक मिथक है कि करियर के लिए अंग्रेजी महत्वपूर्ण है। डॉ भागवत ने महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता देते हुए कहा – जो सारे काम पुरुष करते हैं, वह महिलाएं भी कर सकती हैं।

लेकिन जो काम महिलाएं कर सकती हैं, वो सभी काम पुरुष नहीं कर सकते। महिलाओं को बराबरी का अधिकार, काम करने की आजादी और फैसलों में भागीदारी देना जरूरी है। हम इस बदलाव को अपने परिवार से ही शुरू कर रहे हैं। हम अपने संगठन के जरिए समाज में ले जाएंगे। जब तक महिलाओं की बराबरी की भागीदारी निश्चित नहीं की जाएगी, तब तक देश की जिस उन्नति की कल्पना हम कर रहे हैं, उसे प्राप्त नहीं किया जा सकता।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पर्वतारोही संतोष यादव के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे।

ईज़माईट्रिप का ट्रैवल उत्सव फेस्टिव सेल

0

फ्लाइट, होटल और हॉलिडे पैकेज आदि पर शानदार छूट

मुंबई। भारत के दूसरे सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म में से एक, ईज़माईट्रिप ने अपने भव्य फेस्टिव सीज़न ऑफर, ट्रैवल उत्सव सेल की शुरुआत की घोषणा की। इसके तहत ग्राहकों को 16 अक्टूबर 2022 तक आकर्षक ऑफर मिलेंगे। ये फेस्टिव सेल ईज़माईट्रिप की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर लाइव होगी। इस सेल में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों, होटलों, कैब, ट्रेनों, बसों, क्रूज़ और हॉलिडे पैकेज शामिल होंगे।
कस्टमर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर क्रमश: 14% और 10% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। होटल बुकिंग के लिए, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय होटलों पर क्रमशः 40% और 25% तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है। कंपनी कैब के किराए में भी रियायत दे रही है, जिसमें 14% तक की छूट, बसों पर 25% तक, ट्रेन की बुकिंग पर 10% तक की छूट दी जा रही है। ईज़माईट्रिप अपने ग्राहकों को 7,900 रुपए प्रति व्यक्ति से शुरू होने वाले हॉलिडे पैकेज और 26,500रुपए प्रति व्यक्ति से शुरू होने वाले क्रूज़ पैकेज पेश करके उन्हें खुशियों की सौगात देने की कोशिश कर रही है।
ऑफ़र का लाभ कूपन कोड: EMTUTSAVका उपयोग करके उठाया जा सकता है। आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड और स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहक 6 से 9अक्टूबर 2022 से अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकते हैं। कोटक बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारक भी अपने कार्ड का उपयोग करते हुए 12 से 16 अक्टूबर के बीच बोनस छूट प्राप्त कर सकते हैं।
ईज़माईट्रिप के को-फाउंडर रिकांत पिट्टी ने कहा, “ईजमाईट्रिप में, हमारी प्राथमिकता हमेशा से सभी का पसंदीदा ट्रैवल पार्टनर बनना रही है। कयोंकि त्योहारों को भारतीय घरों में पूरी धूमधाम से मनाया जाता है इसलिए इस साल, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर किसी को अपने प्रियजनों के करीब रहने का मौका मिले और पूरे जोश के साथ त्योहारों का जश्न मनाया जाए। ट्रैवल उत्सव सेल के साथ, हम अपने ग्राहकों को शानदार छूट के जरिए सस्ती यात्रा का विकल्प चुनने का मौका दे रहे हैं। हम अपने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए ज्यादा एक्सक्लूसिव डील और ऑफ़र लाने के लिए तत्पर हैं।

खुलके जीने की आज़ादी और सच्चे प्यार की तलब में नारीत्व की एक पहेली है ‘प्यारी’, डॉली तोमर की है सशक्त भूमिका

0

दर्द और भावनाओं के घुटन भरे रीति-रिवाजों को पीछे छोड़ते हुए दिखाई देगी “प्यारी”

मुम्बई। मार्मिक कहानी को दर्शाती हुई फिल्म ‘प्यारी’ 2010 की एक दिल दहलाने वाली सच्ची घटना पर आधारित और प्यारी और लक्ष्मण की इस भावनात्मक कहानी को सबसे अधिक बिकने वाले उपन्यास “प्यारी” से प्रेरित है। लोगों की भावनाओं से जुड़ी इस फिल्म को ओमशील प्रोडक्शंस द्वारा रूपांतरित किया जा रहा है। प्रतिभाशाली नए कलाकारों के नेतृत्व में तथा कोई बड़े सितारे नहीं होने के बावजूद, इस फिल्म की कहानी ही एक स्टार के रूप में उभरती नज़र आएगी। फिल्म निर्माताओं ने ‘प्यारी’ को एक शानदार संगीतमय प्रारूप देने पर ध्यान केंद्रित किया है जो एक आधुनिक नाटकीय और सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगा, और निश्चित रूप से दर्शकों के दिल के हर तार को छू जाएगा। इस फ़िल्म द्वारा एक महिला के विभिन्न रंगों और भावनाओं को महसूस किया जा सकता है और प्यारी हमारे तथाकथित समाज की हर महिला के प्रतिबिंब के रूप में उभरती नज़र आएगी।
प्यारी के रूप में अभिनेत्री डॉली तोमर ने अपनी भूमिका को सशक्त बनाते हुए जीवंत अभिनय कर दिखाया है।
रजनीश दुबे द्वारा लिखित और निर्देशित तथा ओमशील प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत प्यार और निर्वाह की अदभूत कहानी के साथ लोगों के समक्ष आएगी ‘प्यारी’।
जल्द ही यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने नज़दीकी सिनमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

टावर के टॉप पर हाथ जोड़ एक पैर पर खड़ा हो गया हनुमान भक्त नौशाद

0
मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. खुद को हनुमान भक्त बताने वाला युवक नौशाद हिंदू मुस्लिम भाईचारा बनाने के लिए करहल स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया. मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद हनुमान भक्त नौशाद ने टॉवर के टॉप पर पहुंचकर एक पैर पर खड़े होकर हनुमान स्तुति भी की. युवक के मोबाइल टॉवर पर चढ़ने की सूचना के बाद तहसीलदार अभय राज पांडेय मौके पर पहुंच गए और युवक को नीचे उतारने के प्रयास करने लगे. जिसके बाद हनुमान भक्त नौसाद ने नीचे उतरने के नाम पर प्रशासन के सामने अनोखी शर्त रख दी.
हनुमान भक्त नौशाद ने प्रशासन से हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करने के लिए हिंदू और मुस्लिम युवकों को गले लगवाने की बात कही और इसके बाद ही नीचे उतरने की हिदायत भी दे दी. जिसके बाद प्रशासन ने उसकी मांग मानते हुए तत्काल हिंदू और मुस्लिम संप्रदाय के लोगों को मौके पर बुलाया और गले लगवाने के साथ मिलजुल कर रहने की शपथ भी दिलाई. जिसके बाद हनुमान भक्त नौशाद टावर से नीचे उतरा.
कौन है हनुमान भक्त नौशाद?
मोहल्ला फकीरान का निवासी है और खुद के हनुमान भक्त होने का दावा करता है. नौशाद ने बताया कि एक मुस्लिम होने के बाद भी उसकी हिंदू धर्म में आस्था है. वह हिंदू धर्म के सभी देवी-देवताओं की नियमित पूजा भी करता है. वह कस्बे के ही बजरंग बली मोटा मंदिर के हनुमान जी को बहुत मानता है. लेकिन उसके समाज के कुछ लोग उसका मजाक बनाते हैं और विरोध करते हैं.
सीने पर गुदाया “न हिन्दू बुरा न मुसलमान बुरा- इंसान बुरा”
हनुमान भक्त नौशाद ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करने के लिए अपने सीने पर “न हिन्दू बुरा न मुसलमान बुरा- इंसान बुरा” लिखा लिया है. उसके अनुसार ईश्वर ने जन्म देने से पहले किसी को भी हिन्दू और मुसलमान नहीं बनाया. समाज ने धर्मों की लकीर खींचकर लोगों के दिलो में खटास पैदा कर दी और जाति धर्म मे बांटकर अलग कर दिया.