Home Blog Page 672

India offers tejas jet to egypt;

0

A remarkable success of Atmanirbhar Bharat,

India has offered to set up production facilities for the manufacturing of light combat aircraft (LCA) as well as helicopters in Egypt as it pursues export opportunities in the Middle East and North Africa region.

A series of high-level engagements have taken place with the nation and the Egyptian Air Force chief is expected to visit India in a few days, during which expertise in manufacturing as well as maintenance of aircraft fleet will be showcased.

Air chief Marshal VR Chaudhari had visited Egypt in November last year and attended the Air Power Symposium and Defence Exposition in Cairo. At present, a 57-member Indian Air Force delegation is in Egypt to take part in a tactical leadership programme at the Air Force school in Cairo. The delegation includes three Su30 MKI and two C17 aircraft.

Egyptian Air Force has a requirement of close to 70 light combat jets, with a focus on local production and technology transfer. At present, the nation operates a mixed fleet of US, French and Russian origin jets and has been keen on setting up aeronautical manufacturing facilities.

Besides the Tejas Light Combat Aircraft (LCA) Mk1A that is on offer to the nation, Indian manufacturer Hindustan Aeronautics Limited (HAL) is also pitching its range of indigenous choppers like the Advanced Light Helicopter (ALH) and the Light Combat Helicopter (LCH) as well.

The Indian LCA is priced at around $42 million per unit, a price made possible given economies of scale after the IAF placed an order for 83 fighter jets of the Mk1A variant. As reported, India has emerged as the frontrunner for a Malaysian requirement of light combat aircraft, with a package deal on the table that would include maintenance and spares for the nation’s Russian origin Su 30 fighter jets.

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) की कार्यशाला में अभिनेता सुनील शेट्टी

0
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) द्वारा अंधेरी मुंबई के करमीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जन जागरूकता अभियान के तहत आयोजित एक कार्यशाला में विशेष अतिथि के रूप में अभिनेता सुनील शेट्टी ने भाग लिया।
अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आगे कहा कि नशा करने वालों को कट्टर अपराधियों के रूप में  नहीं देखा जाना चाहिए व्यवहार और उन्हें कलंकित या पीड़ित नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि हमारे समाज को उनके प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण रखना चाहिए और उन्हें ऐसी जानलेवा आदतों से बाहर आने में मदद करनी चाहिए।
सुनील शेट्टी के साथ, श्री राजेश एफ. ढाबरे, नारकोटिक्स कमिश्नर (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स) और डॉ. सारिका दक्षिकर, एसोसिएट प्रोफेसर (गोकुलदास तेजपाल अस्पताल, मुंबई) ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
नारकोटिक्स कमिशनर (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स) राजेश एफ ढाबरे ने कहा “आज हमारे पास एक बहुत व्यापक कार्यशाला रहने की वजह से हमने नशीली दवाओं की लत और मादक पदार्थों की तस्करी के सभी पहलुओं पर विचार करते हुए काफी सफलता पाई है। ऐसी कार्यशालाओं के माध्यम से, हमारा मुख्य उद्देश्य है समाज में अपराध दर को कम करने और लोगों को मादक पदार्थों की लत के परिणामों को समझने में मदद करने के लिए। हमने भारत को नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया है।”

भारत की पहली अंडरवाटर एनिमेशन फिल्म ‘पानीलोक’

0
परिचय एनिमेशन स्टूडियो द्वारा बनाई जा रही पहली अंडरवाटर एनिमेशन थीम वाली फीचर फिल्म ‘पानीलोक’ की 40 प्रतिशत शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है। 
निर्माता निर्देशक अंकित दे, ईपी अनूप दे की इस फिल्म में विख्यात वाइस ओवर आर्टिस्ट सोनल कौशल व संजय केनी ने अपनी आवाज़ दी है। पिछले दिनों मुम्बई के मेट्रोपोलिस होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जहां फ़िल्म के निर्माता निर्देशक अंकित दे, सह निर्देशक दीपशिखा देका, एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर अनूप दे, वाइस ओवर आर्टिस्ट सोनल कौशल और संजय केनी मौजूद थे।
 भारतीय एनीमेशन के विकास के बारे में बात करते हुए, परिचय एनिमेशन स्टूडियो के प्रमुख और फिल्म के निर्देशक अंकित दे ने बताया कि आज भारतीय निर्देशक और एनीमेशन हाउस विश्व स्तरीय फिल्मों का निर्माण करने में सक्षम हैं, ‘पानीलोक’ बनाने के पीछे का विचार यह दिखाना था कि यह संभव है कि भारत में भी विश्व स्तरीय एनिमेशन फिल्म बनाई जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि, “भारतीय एनिमेशन इंडस्ट्री वास्तव में पिछले दशक में काफी विकसित हुई है।
नई तकनीकों को अपनाने और रचनात्मक दिमाग के साथ काम करने की वजह से विश्व स्तर के एनीमेशन स्टूडियो की तुलना में हमारा सफर संभव हो पाया है।”    गुणवत्ता के मामले में पानीलोक अन्य भारतीय एनीमेशन फिल्मों की तुलना में बहुत बेहतर है। हम एक बेंचमार्क स्थापित करना चाहते हैं और इस इंडस्ट्री में एक क्रांति लाना चाहते हैं।
फिल्म की सह-निर्देशक दीपशिखा देका कहती हैं, “हमने इस फिल्म को इसलिए चुना क्योंकि यह कुछ ऐसा है जिसने हमारी दिलचस्पी तुरंत बढ़ा दी है।
मैं अपने लेखकों द्वारा दी गई कहानी से प्रभावित हूं क्योंकि इसने मुझे यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि अगर हमें अपने भारतीय एनिमेशन इंडस्ट्री के लिए कुछ बड़ा हासिल करना है तो हमें एक ऐसे कार्य को पूरा करने के लिए खुद को चुनौती देनी होगी जो हमारे लिए नया हो और जो भारतीय एनीमेशन इंडस्ट्री में एक क्रांति ला दे।
इंसान की गतिविधियों की वजह से होने वाले गंभीर पर्यावरणीय प्रभाव के बारे में बात करते हुए, यह फ़िल्म एक छोटे बच्चे के खोजी दिमाग की सुंदरता को भी सामने लाती है क्योंकि यह बच्चा रोमांच की खोज करता है और पानी की दुनिया से परे क्या है, वह इस बात की तलाश करता है।
ऐसा पहली बार हो रहा है कि पर्यावरण प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित एक अंडरवाटर थीम पर बेस्ड फीचर फिल्म बन रही है। यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी में होगी और 2023 में दुनिया भर में रिलीज होगी। फ़िल्म से जुड़े अधिकतर लोग आसाम से सम्बन्ध रखते हैं।

गौ तस्करों और पुलिस के बीच फायरिंग, बदमाशों ने QRT गाड़ी को 20 फीट घसीटा

0
Photo -News-18

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले में गौ तस्करों और QRT टीम के बीच जमकर मुठभेड़ हुई. कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव सेंत में गौ तस्करों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गौ तस्करों पर 15 राउंड फायर किए. इसके बाद टीम ने एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर 26 गोवंश को मुक्त कराया. वहीं कार्रवाई को देख अन्य गौ तस्कर कंटेनर को छोड़ फरार हो गए. पुलिस ने गोवंश को मुक्त कराकर एक कंटेनर को जब्त किया है. साथ ही कंटेनर से 10 लीटर हथकढ़ शराब भी बरामद की है. मुखबिर के जरिए QRT संख्या 4 के प्रभारी गजेंद्र सिंह को सूचना मिली कि एक कंटेनर भरतपुर की तरफ से गोवंश को लेकर तस्करी के लिए ले जा रहा है.

तभी पुलिस ने देर रात को कार्रवाई की तो गौ तस्कर कंटेंनर को लेकर इधर-उधर भागते हुए नजर आए. पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए गोवंश को मुक्त कराने में सफलता हासिल की.

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें गौ तस्कर एक कंटेनर में गोवंश को भरकर ले जा रहे थे. उसी दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई के लिए नाकाबंदी की तो गौ तस्कर कंटेंनर को लेकर भागने लगे और उन्होंने तेज रफ्तार से कंटेनर को लेकर पुलिस टीम की गाड़ी में टक्कर मार दी. इससे QRT टीम की बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई. टक्कर के बाद करीब 20 मीटर तक पुलिस की गाड़ी घसीटती हुई चली गई. उसके बाद पुलिस टीम ने गौ तस्करों का पीछा किया और एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

लगातार पुलिस की गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. जनवरी महीने से अभी तक 39 गौ तस्करों के खिलाफ भरतपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गौ तस्कर किस तरह से पुलिस टीम पर हमला करते हैं और उसके बाद फरार हो जाते हैं. हालांकि इस कार्रवाई में पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है. कंटेनर से 10 लीटर अवैध देशी शराब भी बरामद हुई है. 26 गोवंश को टीम ने मुक्त कराया जिनमें से 24 गोवंश को गौशाला भिजवा दिया. वहीं दो मृत गोवंश को दफना दिया गया है. कुम्हेर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

भारत सरकार तिरुपुर जैसे 75 टेक्सटाइल हब बनाना चाहती है – पीयूष गोयल

0
केन्द्रीय वस्त्र, वाणिज्य एवं उद्योग तथा उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज तिरुपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत सरकार तिरुपुर जैसे 75 टेक्सटाइल हब बनाना चाहती है जो न सिर्फ वस्त्र उत्पादों के निर्यात में सहायता एवं टिकाऊ प्रौद्योगिकी का समावेश सुनिश्चित करेगा, बल्कि रोजगार के बड़े अवसर भी पैदा करेगा।
श्री गोयल ने कहा कि तिरुपुर ने देश को गौरवान्वित किया है और यह हर वर्ष 30,000 करोड़ रुपये के वस्त्र उत्पादन का केन्द्र है। उन्होंने कहा कि वस्त्र क्षेत्र छह लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं चार लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करता है और इस प्रकार कुल मिलाकर 10 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि 1985 में, तिरुपुर 15 करोड़ रुपये मूल्य के वस्त्र उत्पादों का निर्यात कर रहा था। मार्च 2022 को समाप्त हुए वर्ष में, तिरुपुर से होने वाला अनुमानित निर्यात 30,000 करोड़ रुपये का है, जोकि लगभग दो हजार गुना की वृद्धि है। इस इलाके में वस्त्र क्षेत्र की अभूतपूर्व वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, 37 से अधिक वर्षों के दौरान, तिरुपुर में चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर 22.87 प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने कहा कि तिरुपुर में रोजगार के अपार अवसर हैं और उन्होंने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने उल्लेख किया कि वर्तमान में, तिरुपुर के वस्त्र क्षेत्र में कार्यरत लोगों में से लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं और वंचित वर्गों के लोग हैं।

श्री गोयल ने कहा कि पूरे भारत में लगभग 3.5-4 करोड़ लोग अकेले वस्त्र क्षेत्र की समग्र मूल्य श्रृंखला में संलग्न हैं। वस्त्र क्षेत्र कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता है। इस उद्योग का आकार लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का है। इसका निर्यात लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये का है। उन्होंने दोहराया कि वस्त्र क्षेत्र के अगले पांच वर्षों में 10 लाख करोड़ के निर्यात के साथ 20 लाख करोड़ रुपये वाला उद्योग बनने की संभावना है। फिर भी 7.5-8 लाख करोड़ का साधारण निर्यात लक्ष्य और लगभग 20 लाख करोड़ का उत्पादन लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन लक्ष्यों को अगले पांच वर्षों में हासिल किया जाना संभव है।

उन्होंने कोविड के साथ-साथ अन्य देशों के बीच युद्ध के संदर्भ में भारत के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

श्री गोयल ने कहा कि यदि भारत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि के आधार पर हर साल आठ प्रतिशत की दर से बढ़ता है, तो हमारी अर्थव्यवस्था लगभग 9 वर्षों में दोगुनी होकर 6.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था हो जाएगी। इसी तरह, अब से 18 वर्षों में, भारत की अर्थव्यवस्था के 13 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर वाली अर्थव्यवस्था हो जाने का अनुमान है। अब से 27 वर्षों में, अर्थव्यवस्था की वृद्धि की गणना 26 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के तौर पर की जा सकती है और इसलिए 30 वर्षों के बाद, यह विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि भारत की अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर वाली अर्थव्यवस्था होगी।

उन्होंने कहा कि तिरुपुर होजरी, बुने हुए वस्त्रों, कैजुअल वियर, स्पोर्ट्सवियर का प्रमुख स्रोत है और रुई की ओटाई का एक पारंपरिक केन्द्र है।

उन्होंने कहा कि कल की सिट्रा की यात्रा के दौरान, उन्होंने कई नवीन परियोजनाएं देखीं। उन्होंने कहा कि पीएम जन औषधि योजना के तहत कम कीमत में सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केन्द्र सिट्रा में सेनेटरी नैपकिन मशीनरी के बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेगा।

श्री गोयल ने तिरुपुर में निर्यातकों के सम्मेलन सह सम्मान समारोह में भाग लिया। उन्होंने फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (एफआईईओ) और अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एईपीसी) के प्रतिनिधियों के साथ एक संवादात्मक बैठक की। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन, फियो के अध्यक्ष डॉ. ए शक्तिवेल,  एईपीसी के  उपाध्यक्ष श्री सुधीर सेखरी, एचईपीसी के पूर्व अध्यक्ष श्री टी.वी. चंद्रशेखरन, टीईए के अध्यक्ष श्री राजा एम. षणमुगम,  एसआईएचएमए की उपाध्यक्ष श्री गीतांजलि एस गोविंदप्पन, केएनआईटीसीएमए के अध्यक्ष  श्री अखिल एस. रथिनासामी, फियो के एमसी सदस्य श्री वी एलंगोवन, तिरुपुर के आरएमजी सेक्टर के अलावा 350 से अधिक निर्यातकों, कोयंबटूर, करूर, मदुरैल एवं इरोड के इंजीनियरिंग, एग्री और प्रोसेस फूड, टेक्सटाइल यार्न सेक्टर से जुड़े लोगों और अन्य गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया।

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री श्री एल मुरुगन ने अपने संबोधन में नए हस्ताक्षरित एफटीएएस के लाभों पर प्रकाश डाला जोकि देश को कई गुना आगे बढ़ने में मदद करेगा। लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने के उद्देश्य से पीएम गति शक्ति, राष्ट्रीय मास्टर प्लान जैसे क्रांतिकारी उपायों से बुनियादी ढांचे की योजना निर्माण में सुधार लाने और निर्धारित समय एवं बजट के भीतर परियोजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्कों की स्थापना, कंटेनर निर्माण पर ध्यान देना, ईस्ट वेस्ट और नॉर्थ साउथ फ्रेट कॉरिडोर इसी दिशा में उठाए गए कदम हैं।

अपने स्वागत भाषण में, फियो के अध्यक्ष डॉ ए. शक्तिवेल ने निर्यातकों की समस्याओं का शीघ्रता से निराकरण करने और बाजार के अवसरों को खोलने के लिए भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की, जिससे देश को पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान 422 बिलियन अमरीकी डॉलर के निर्यात को पार करने में मदद मिली। डॉ. शक्तिवेल ने संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया के साथ एफटीए के समापन में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री के अथक प्रयासों की सराहना की और कहा कि यूके, ईयू, जीसीसी आदि के साथ चल रही बातचीत से भारतीय निर्यातकों के लिए नए अवसर खुलेंगे। फियो के अध्यक्ष ने माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से आरओडीटीईपी में आयरन एंड स्टील, फार्मा, केमिकल्स आदि जैसे बचे हुए क्षेत्रों सहित बेहतर मूल्य के लिए निर्यात प्राप्ति के साथ आरओएससीटीएल और आरओडीटीईपी जारी करने सहित ईओयू/एसईजेड एकजुट, एएए/डीएफए उपयोगकर्ता, कृषि क्षेत्र के लिए संशोधित टीएमए की घोषणा, श्रीलंका को किए गए निर्यात के लिए फंसे पैसे पर समाधान, रूस को निर्यात के लिए रुपया भुगतान प्रणाली के कार्यान्वयन, एमएसएमई बाजार प्रोत्साहन कोष के निर्माण, सेवा से जुड़े उभरते क्षेत्रों के लिए बाजार पहुंच आदि से संबंधित सुझावों पर ध्यान देने का अनुरोध किया।

अपने संबोधन में, एईपीसी के उपाध्यक्ष श्री सुधीर सेखरी  ने परिधान क्षेत्र के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई-2) की घोषणा करते हुए नई प्रौद्योगिकी उन्नयन निधि योजना (टीयूएफएस) योजना की घोषणा करने का अनुरोध किया। उन्होंने निर्यातक इकाइयों के लिए प्रतिस्पर्धी कीमतों पर कपास और सूती धागे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कपास और सूती धागे के निर्यात को उपयुक्त रूप से अंशांकित करने का भी अनुरोध किया।

 

अपने गढ़ में हारे अखिलेश यादव, संगरूर में हार से लोकसभा में आप का सफाया;

0

लोकसभा की तीन सीटों पर हुए उप चुनावों ने दिग्गजों को हिलाकर रख दिया। उनके सबसे मजबूत किले पल भर में धाराशाई हो गए। यूपी में अखिलेश यादव आजमगढ़ के साथ रामपुर जैसी सीटों पर मजबूत होने के बाद भी हार गए तो उधर पंजाब में आप को करारा झटका लगा। सीएम मान जिस सीट पर 2014 से जीत दर्ज करते आ रहे थे वहां आप हार गई। अरविंद केजरीवाल के लिए सबसे शर्मनाक बात ये है कि 2014 के बाद पहली बार लोकसभा में उनका सांसद नहीं होगा।

रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। घनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 42 हजार वोटों से हराया। रामपुर में 41.39 फीसदी मतदान हुआ है. रामपुर से 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। रामपुर उपचुनाव में आजम खान की साख दांव पर लगी थी। हार किस कदर सालने वाली रही कि आजम खान ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग कर डाली तो अखिलेश ने भी ट्विटर पर अपने गुस्से का इजहार किया। जेल से लौटने के बाद आजम के लिए रामपुर जीतना जरूरी था। माना जा रहा था कि अपने गढ़ में उन्हें लोगों की सहानुभूति मिलेगी। लेकिन नतीजे आए तो मजबूत किला हाथ से निकल गया।

आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को मात दी। समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। लोकसभा उपचुनाव में भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को पछाड़ दिया है। दिनेश लाल यादव यादव 8679 मतों से जीते। बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 2,99,968 मत मिले। सपा के धमेंद्र यादव को 2,90,835 वोट जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 2,57,572 वोट मिले।

जीत कितनी बड़ी थी कि निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है। अखिलेश को ये हार भारी पड़ेगी, क्योंकि आजमगढ़ से 2014 में मुलायम तो 2019 में मोदी लहर के बाद अखिलेश जीते थे। मौजूदा समय में कोई लहर नहीं थी तो सपा गढ़ गंवा बैठी।

बीजेपी को पता था कि मुलायम सिंह के गढ़ में सपा को हराना आसान नहीं तो रामपुर में आजमखान से पार पाना बहुत टेढ़ी खीर लग रहा था। लेकिन नतीजों ने दिखाया कि मोदी-योगी की रणनीति कामयाब रही तो अखिलेश को उप चुनावों से दूर रहना उनके प्रत्याशियों के लिए खासा भारी साबित हुआ।

मजबूत गढ़ में औंधे मुंह गिरी आप,

पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने जीत दर्ज की। नतीजे भगवंत मान के लिए शुभ संकेत नहीं है, क्योंकि इससे पहले मान ने साल 2014 और 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में इस सीट पर जीत दर्ज की थी। आज उन्हीं के गढ़ में उनकी पार्टी पिछड़ गई। फरवरी में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान के विधायक चुने जाने और लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी। सिमरनजीत सिंह मान ने आप के गुरमेल सिंह को 5822 मतों से हराया।

संगरूर सीट पर 23 जून को हुए मतदान में केवल 45.30 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जबकि 2019 में यहां 72.40 फीसदी वोट पड़े थे। कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी तीसरे, भाजपा प्रत्याशी केवल ढिल्लों चौथे और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की कमलदीप कौर राजोआना पांचवें स्थान पर रहीं। गोल्डी को 79,668, ढिल्लों को 66,298 और कौर को 44,428 मत मिले। विश्लेषकों का मानना है कि मान की सीट पर हार का मतलब आप सरकार की लोकप्रियता का ग्राफ पहले ही तरह से नहीं रहा। लोगों ने उम्मीद करके आप को जिताया था पर सरकार ख्याली महल बनाने में लगी रही। मूसेवाला की हत्या को आप की लोकप्रियता में गिरावट का बड़ा जिम्मेदार माना जा रहा है तो अकाल तख्त के जत्धेदार की सुरक्षा व्यवस्था को वापस लेने से पंथक वोटर भी आप से दूर हो गए। इस फैसले को पंथ से टकराव के तौर पर देखा गया।

पंजाब चुनाव की सबसे खास बात ये है कि सिमरनजीत सिंह मान को उग्रपंथी विचारधाराका समर्थक माना जाता है। जीत के बाद उन्होंने कहा भी कि जनरैल सिंह भिडरवाले ने हमें जो शिक्षा दी ये जीत उसका ही नतीजा है। उनके तेवरों से साफ है कि पंथक वोट उनके पाले में पूरी तरह से रहे। जानकार कहते हैं कि एक तरफ प्रशासन को संभालने की नाकामी और पंथ से नाराजगी केजरीवाल को आगे भी भारी पड़ सकती है।

पीएम मोदी पहुंचे जर्मनी, जी-7 देशों की शिखर बैठक में लेंगे हिस्सा ;

0
Official family portrait

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 देशों की शिखर बैठक में भाग लेने जर्मनी पहुंच गए हैं। यह बैठक जर्मनी की अध्यक्षता में हो रही है। इसमें दुनिया के सात ताकतवर देशों के प्रमुख हिस्सा लेंगे।

जर्मनी के म्यूनिख पहुंचने पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर बावेरियन बैंड की धुनों के बीच उनका खासतौर से स्वागत किया गया। म्यूनिख एयरपोर्ट के बाहर भारतीय समुदाय के लोगों ने भी पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। अनिवासी भारतीयों ने ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

यहां पहुंचने पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया ‘मैं शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं के साथ उपयोगी चर्चा की आशा करता हूं।’  26 व 27 जून को होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन-रूस युद्ध, हिन्द प्रशांत क्षेत्र की स्थिति, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु सहित महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी इसके अलावा सम्मेलन में शरीक होने वाले शीर्ष नेताओं से भी अलग से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी जर्मनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संवाद भी करेंगे।सात देशों का समूह है जी-7,

जी-7 समूह दुनिया के सात सबसे अमीर देशों का समूह है जिसकी अध्यक्षता अभी जर्मनी कर रहा है। इस समूह में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, ईटली, जापान और अमेरिका शामिल है। इसमें अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों को भी आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू सहित कई अन्य शीर्ष नेता हिस्सा ले रहे हैं।

खाड़ी देश भी जाएंगे पीएम मोदी
इस विदेश यात्रा के दौरान पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात का दौरा भी करेंगे। अपनी यात्रा से पहले उन्होंने कहा कि वे 28 जून को यूएई के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए खाड़ी देश जाएंगे। यहां अबू धाबी में वे संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक भी करेंगे।

योगी के हेलीकॉप्टर से टकराया पक्षी, वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग

0

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर की अचानक वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने रविवार सुबह 9.05 बजे सर्किट हाउस से पुलिस लाइन पहुंचे और हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए उड़ान भरी लेकिन पक्षी से टकराने के बाद पुलिस लाइन में ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करा दी गई।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि हेलीकॉप्टर में बर्ड हिट हो गया था इसलिए सावधानी के लिए हेलीकॉप्टर वापस आ गया। अब राजकीय विमान आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुलाई में प्रस्तावित दौरे के पूर्व शनिवार शाम काशी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां तैयारियों का जायजा लिया और रोडमैप तैयार किया। मुख्यमंत्री ने कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए। उन्होंने सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के निशाने पर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रहे। पीएम आवास योजना नगरीय में दलालों के सक्रिय होने और अवैध धन वसूली की शिकायत पर नाराज मुख्यमंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी बरतें। प्रहरी पोर्टल पर छेड़छाड़ की शिकायत मिल रही है। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील एवं थानों की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है। अगली बैठक में तहसीलों एवं थानों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

मैनपुरी में खुदाई के दौरान मिले 4 हजार साल पुराने हथियार,

0

मैनपुरी में खुदाई के दौरान मिले 4 हजार साल पुराने हथियार, महाभारतकालीन होने का दावा;

मैनपुरी में खुदाई के दौरान पुराने हथियारों का बक्सा मिला। जिसमें तीर कमान, कटारी और छुरियां मिलीं। इनकी लंबाई 4 फीट तक है। इससे लग रहा है कि ये लड़ाई में इस्तेमाल किए जाते होंगे। हथियार 4 हजार साल पुराने यानी ताम्र पाषाण युग के बताए गए हैं। इनके महाभारतकालीन होने का भी दावा है। आगरा और दिल्ली पुरातत्व विभाग की टीम ने हथियारों को कब्जे में ले लिया है।

द्वापरयुग का बताया जा रहा हथियार,

आपको बता दें कि इन हथियारों को भगवान श्री कृष्ण के काल यानी द्वापरयुग का बताया जा रहा है. इन हथियारों के मिलने की सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को मिली, तो प्रशासन आलाधिकारी मौके पर पहुंच गया।सालों पुराने इन हथियारों की पड़ताल के लिए पुरातत्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने जांच पड़ताल और अपनी रिसर्च के बाद यह पाया कि खेत से मिले हथियार लगभग 4000 साल पुराने हैं. यह हथियार मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह अपने खेत के समतलीकरण के दौरान मिले हैं।

ग्रामीणों ने हथियार मिलने की सूचना एसडीएम वीरेंद्र कुमार मित्तल को दी. जिसके बाद एसडीएम बगैर देरी किए पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. उन्होंने पुरातत्व विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया।

प्रारंभिक पड़ताल के बाद शोधकर्ताओं के ने बताया कि खेत से मिले हथियार लगभग 4000 साल पुराने हैं. जिनमें कुछ हथियार स्टारफिश के आकार के तो, कुछ 4 फीट लंबे हथियार भी मिले हैं।

 

 

 

 

‘राधे राधे’ अलबम में ललित अग्रवाल ने लगाया सुर, लॉन्चिंग में पहुंचे फिल्मी हस्तियां

0

मुम्बई। पिछले दिनों अंधेरी मुंबई स्थित कर्मवीर क्रीडा संकुल में प्रसिद्ध व्यवसायी और अब गायक निर्माता बने ललित अग्रवाल की म्यूजिक कंपनी जेड सीरीज और उनका पहला एल्बम ‘राधे राधे’ का लोकार्पण हुआ।
मूलत रायपुर के निवासी ललित अग्रवाल ने अपने कारोबार की शुरुआत ट्रांसपोर्ट बिजनेस से की फिर प्लाईवुड और स्टील कारोबार में हाथ आजमाया और आज उनकी कंपनी पंकज ग्रुप ऑफ कंपनीज और सागर टीएमटी किसी परिचय की मोहताज नहीं है।


भगवान कृष्ण को समर्पित ‘राधे राधे’ में गीत-संगीत के. आर. वाही का, नृत्य- निर्देशन पप्पू खन्ना, कॉन्सेप्ट रुपाली रावत और निर्देशन यतींद्र रावत का है। वहीं योगेन्द्र श्रीवास्तव इसके कार्यकारी निर्माता हैं जबकि इसका निर्माण और गायन ललित अग्रवाल ने किया है। लोकार्पण के अवसर पर प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन ने कहा कि उन्होंने साल भर पहले जो एक छोटा सा पौधा लगाया था आज उसमें एक फूल खिला है ललित जी की आवाज में एक कशिश है। प्रसिद्ध फिल्मकार विमल कुमार ने कहा कि ललित जी के फिल्मउद्योग में आने से सैकड़ों परिवारों का घर चलेगा। निर्माता गायक ललित अग्रवाल ने कहा कि व्यापार के साथ ही साथ गायन उनका पहला प्रेम है और गायन से उन्हें एक अजीब सा सुकून मिलता है।
इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों में सीमा कपूर, अली खान, सुनील पाल, मोहन नडार, मोहम्मद सलामत, शबाब साबरी, शाहिद माल्या, अरविंद कुमार, रवि जैन, आरती नागपाल, इंद्राणी तालुकदार, अंकिता नादान, हफीजा बक्शी, आयुष रैना, अरविंद चौधरी, तृप्ति सांख्या, सुहेल जैदी, चाणक्य चटर्जी, अमर उपाध्याय, महेंद्र देवलेक, रिद्धिमा तिवारी, डी.एन.जोशी, महेंद्र धारीवाल आदि उपस्थित थे।


कार्यक्रम का सफल संचालन गायिका और अभिनेत्री अनुजा सहाय ने किया। इस दौरान प्रसिद्ध गीतकार नवाब आरजू ने ललित और उनकी गायन के प्रति दीवानगी के बारे में बताया।