Home News सुशील कुमार सरोज अपना दल एस के युवा मंच मुंबई प्रदेश कार्यकारी...

सुशील कुमार सरोज अपना दल एस के युवा मंच मुंबई प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मुम्बई प्रदेश प्रभारी प्रस्तावित

288
0

मुम्बई। महाराष्ट्र मुम्बई में अपना दल एस पार्टी को सुसंगठित एवं मजबूत करने तथा अपना दल एस पार्टी का महाराष्ट्र में जनाधार बढ़ाने हेतु कर्मठ तथा सामाजिक विचारों वाले समाज सेवक सुशील कुमार सरोज को मुम्बई प्रदेश अपना दल एस “युवा मंच” का कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मुम्बई प्रदेश प्रभारी, महेंद्र वर्मा महाराष्ट्र प्रभारी के द्वारा प्रस्तावित किया गया। आगामी दो जनवरी को महेंद्र वर्मा और सुशील कुमार सरोज मुम्बई प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अपना दल एस के केंद्रीय कार्यालय लखनऊ राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल-कैविनेट मंत्री उत्तर प्रदेश में जाकर मुलाकात करेंगे।वहीं पार्टी की मुखिया केंद्रीय वाडिज्ज्य उद्योग मंत्री अनुप्रिया पटेल से भी भेंट वार्ता होगी।

अपना दल एस में सुशील कुमार सरोज को मुंबई प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर अन्य पार्टियों के अंदर हड़कम्प मच गया है। सुशील कुमार सरोज पासी समाज के युवा शक्ति पासी ट्रस्ट के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस नियुक्ति को लेकर पासी समाज मे खुशी की लहर दौड़ गई है, बहुत से स्थानीय लोग अपना दाल एस से जुड़ने की जुगत भिड़ा रहे हैं। इस सम्बंध में ज्ञात हो कि पिछले कुछ महीनों के अंतराल में युवा शक्ति पासी समाज का बड़े-बड़े चार सभाओं का आयोजन सुशील कुमार सरोज की अध्यक्षता में संम्पन कराया गया जिसमें हजारों की संख्या में पासी समाज के लोग हिस्सा लिए थे।
अपना दल एस की अपनी इस नियुक्ति के पश्चात सुशील कुमार सरोज ने कहा कि पार्टी के प्रचार प्रसार के साथ मुंबई प्रदेश के संगठन को मजबूत बनाने के लिए मैं पूर्ण रूप से समर्पित भाव से कार्य करूँगा।

Previous articleस्मिता ठाकरे द्वारा आयोजित भागवत कथा में सम्मिलित हुए राज्यपाल रमेश बैस, सुखविंदर सिंह, शेखर सुमन
Next articleपूर्वोत्तर क्षेत्र भारत की आत्मनिर्भरता की यात्रा का पावरहाउस है: श्री सर्बानंद सोनोवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here