MP में गौ तस्करी में पुलिस की मिलीभगत! अखिलेश्वर महाराज बोले-गौ संरक्षण के लिए आगे आएं CM मोहन यादव
Akhileshwar Maharaj Demand Cow Protection: गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष ने अखिलेश्वर आनंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील की है कि वह गौ तस्करी के मामलों को रोकने के आगे आएं. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की मिलीभगत से प्रदेश में गो तस्करी की जा रही है.
धर्मधारा : गौ एम्बूलेंस व उपकरणों का सरजू महाराज के कर कमलों से हुआ लोकार्पण
श्री गौसेवार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट सुंदरकांड मंडली कालू द्वारा गौ एम्बूलेंस व उपकरणों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज का सान्निध्य रहा। महामंडलेश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि गौसेवा एवं गौरक्षा में जो भी व्यक्ति आगे बढ़कर कार्य करता है तो समझ लीजिए उस व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा है और वह सद्मार्ग पर चल रहा है। विशेष रूप से यदि कोई निराश्रित गौवंश की सेवा कर रहा है तो उसे जीवन में कभी असफलता का मुख नहीं देखना पड़ता। लोकार्पण से पहले रामनाम संकीर्तन एवं भजनों का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम सरपंच, समिति के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी व ग्रामीणों ने महामंडलेश्वरजी के दर्शन किए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

Previous articleविजय दिवस पर उत्तराखण्ड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- पुष्कर सिंह धामी
Next articleमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में शीत लहर के प्रकोप से बचाव हेतु जारी की गई 1.35 करोड़ की सहायता धनराशि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here