15 दिसम्बर 2023,शुक्रवार, देहरादून
संजय बलोदी प्रखऱ
मीडिया समन्वयक उत्तराखण्ड प्रदेश

देहरादून, 15 दिसम्बर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर भारतीय सेना, भूतपूर्व सैनिकों, एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर भारतीय सशस्त्र सेनाओं के साहस, समर्पण और बलिदान को याद करने का ऐतिहासिक दिन है। इस दिन भारतीय सैनिकों के साहस व पराक्रम के आगे पराजित होकर पाकिस्तानी सेना के हजारों सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि देश की रक्षा व स्वाभिमान हेतु हमारे वीर सैनिक हमेशा तत्परता के साथ अपना अतुलनीय योगदान देते है जिस पर हम समस्त भारतीयों को गर्व है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड, देवभूमि के साथ ही वीरों की भूमि भी है। यहां सदैव देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक हमेशा तत्परता के साथ अपना योगदान देते हैं। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों की वीरता पर गर्व है और पूरा देश उनकी वीरता को नमन करता है।

Previous articleराजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Next articleअखिलेश्वर महाराज बोले-गौ संरक्षण के लिए आगे आएं CM मोहन यादव
संजय बलोदी प्रखर ( मिडिया समन्वयक उत्तराखंड प्रदेश एवं पीआरओ पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here