Home Blog Page 673

पराली को खाद के रूप में उपयोग कर ले रहे दोगुना लाभ,

0

मलेरकोटला | अमरगढ़ विकास खण्ड के गांव दियालपुर छत्रा में दो सगे भाइयों ने पराली को जलाने के बजाय खाद के रूप में उपयोग करना शुरू किया और आज उसका लाभ खेतों में मिल रहा है। दोनों भाई नब्बे एकड़ रकबे में गेहूं-धान सहित मूंगी व मक्के की बुवाई करके अन्य किसानों में दोगुना मुनाफा कमा रहे है। वे स्वायती फसलो गेहूं-धान का चक्र तोड़कर खर्च में कटौती व आमदनी में बढ़ोतरी कर रहे है।

किसान परमिंदरपाल व सुरिंदरपाल सिंह सेखों ने बताया कि उनके खेत की जमीन संख्तव ककर वाली होने कारण गेहूं का झाड़ 3.25 क्विंटलव धान का 6 क्विंटल प्रति एकड़ निकलता था। जमीन को मुरभुरी बनाने के लिए उसमें रेत भी मिक्स किया। इस पर काफी खर्च हो गया. फिर भी जमीन

ऐसे में 8 वर्ष पहले धान व गेहूं के अवशेष को जलाने के बजाय जमीन में खाद के तौर पर उपयोग करने का मनः बनाया. और इसके लिए सुपर एसएमएस कम्बाइन से कटाई करवाकर मल्चर व रोटावेटर के माध्यम से
अवशेषों को भूमि में मिलाने लगे।

इस पर 3500 रुपये प्रति एकड़ खर्च की हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया। हुआ धीरे-धीरे जमीन भुरभुरा होती गई जमीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ने से प्रति एकड़ एक बोरी डीएपी खाद को बचत होने लगी। वह दोनों फसलों के अलावा इस बार तीसरी फसल मूंग की ले रहे हैं। इससे लाभ मिल रहा हें।

 

हेडफोन से दुनिया में लोग बहरेपन का हो रहे शिकार, फ्रांस में 25% लोग प्रभावित

0

फ्रांस के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल इंस्टीट्यूट की रिसर्च से पता चला है कि फ्रांस में चार में से एक व्यक्ति को सुनने में परेशानी हो रही है। वे धीरे-धीरे बहरे होते जा रहे हैं। मतलब वहां की 25% आबादी इससे प्रभावित हो रही है।

डिप्रेशन और शोर से लोग हो रहे हैं बहरेपन का शिकार

पहली बार फ्रांस में इस तरह की रिसर्च बड़े लेवल पर की गई है, जिसमें 18 से 75 वर्ष की उम्र के 1,86,460 लोगों का शामिल किया गया था। रिसर्च करने वालों का मानना है कि पहले केवल छोटे लेवल पर रिसर्च की गई थी, लेकिन इस बार की गई रिसर्च के मुताबिक लोगों को सुनने में समस्या लाइफस्टाइल, सोशल आइसोलेशन व डिप्रेशन व तेज आवाज के संपर्क में आने के कारण हो रही है।

2050 तक बढ़कर 250 करोड़ लोग हो सकते हैं बहरे,

रिसर्च में पाया गया है कि कुछ लोगों में शुगर और डिप्रेशन की वजह से सुनने की समस्या हो रही है। वहीं कुछ लोगों को अकेलेपन, शहरी शोर और हेडफोन का यूज करने के कारण परेशानी हो रही है।विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, दुनिया में लगभग 150 करोड़ लोग किसी न किसी रूप में सुनने में समस्या महसूस कर रहे हैं। यह संख्या 2050 तक बढ़कर 250 करोड़ होने की संभावना है। इसलिए इसे स्वास्थ्य समस्या के रूप में देखा जा रहा है।

फ्रांस में 37% लोग ही करते है हियरिंग एड इस्तेमाल;

फ्रांस में महज 37% लोग ही हियरिंग एड इस्तेमाल करते हैं। धूम्रपान करने वाले और उच्च BMI वाले लोग भी हियरिंग एड का कम इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ती हुई समस्या को देखते हुए पिछले साल, फ्रांस के स्वास्थ्य विभाग ने फ्री में हियरिंग एड लोगों को उपलब्ध कराए गए थे। हियरिंग एड के लिए बीमा का भी प्रावधान किया गया है।

 

 

द्रौपदी मुर्मू का नामांकन, PM मोदी बने प्रस्तावक,

0
झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मूर्मु राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी उनके प्रस्तावक बने और इस दौरान BJP चीफ जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेता वहां मौजूद रहे। ओडिशा के सीएम इटली में होने की वजह से इस नामांकन में शामिल नहीं हो पाए हैं हालांकि उनके दो मंत्री इस दौरान मौजूद रहे। गुरुवार को बीजद के दो मंत्रियों ने मुर्मू के नॉमिनेशन पेपर पर हस्ताक्षर किए। 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से ही आती हैं।

एनडीए की ओर से बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव खेला है। बीजेपी के इस दांव से झारखंड मुक्ति मोर्चा की राष्ट्रपति उम्मीदवार के समर्थन को लेकर दुविधा बढ़ गई हैं। आपको बता दें कि जेएमएम ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार के तौर पर खड़े यशवंत सिन्हा के लिए स्वीकृति देते हुए हस्ताक्षर भी किया था। अब एनडीए की ओर से आदिवासी उम्मीदवार को उतारे जाने के बाद जेएमएम अपना स्टैंड बदल सकती है। द्रौपदी मुर्मू अगर चुनाव जीत जाती हैं तो वो देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

राष्ट्रपति चुनाव में उत्तर प्रदेश तय करेगा द्रौपदी मुर्मू की जीत। आइए बताते हैं आंकड़ों के मुताबिक मुर्मू को उत्तर प्रदेश से कितने वोटों का समर्थन मिलने वाला है? उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं जिनमें से बीजेपी के पास गठबंधन के साथ कुल 273 सीटें हैं। 273 विधायकों के वोटों का राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट वैल्यू 56,784 है। वहीं सपा गठबंधन के 125 विधायकों का वोट वैल्यू 26,000 है। यूपी की 80 लोकसभा सांसदों के वोटों की कुल वैल्यू 56,000 और 31 राज्यसभा सांसदों का वोट वैल्यू 21,700 है। इसमें से बीजेपी गठबंधन के 64 लोकसभा सदस्य होने के कारण उनकी वोट वैल्यू 44,800 है। वहीं राज्यसभा में यूपी से बीजेपी के 25 राज्यसभा सांसदों का वोट वैल्यू 17,500 है। इस प्रकार द्रोपदी मुर्मू को यूपी से 1,19,084 वोट मिलेंगे। वहीं यशवंत सिन्हा को करीब 37,716 मत मूल्य मिलने की संभावना है।

प्रेसीडेंट इलेक्शन के लिए अगर हम वोट वैल्यू के हिसाब से आंकड़ों पर नजरें डालें तो एनडीए का पलड़ा विपक्ष पर भारी दिखाई देता है। राष्ट्रपति चुनाव लोकसभा की 540 सांसदों के वोट हैं और राज्यसभा के 229 सांसद के वोट हैं। इसके अलावा अगर हम राज्यों की विधानसभाओं की बात करें तो कुल 4 हजार 33 विधायक राष्ट्रपति चुनाव में वोट करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सबसे पहले इन सभी जनता के प्रतिनिधियों के कुल वोटों की वैल्यू निकाली जाती है। इस राष्ट्रपति चुनाव में जनप्रतिनिधियों के वोटों की कुल वैल्यू 10 लाख 78 हजार 915 है। किसी भी राष्ट्रपति उम्मीदवार को जीत के लिए इसमें से 5 लाख 39 हजार 458 मत चाहिए।

अपने सहयोगी एलायंस के साथ एनडीए के पास मौजूदा समय सांसदों और विधायकों के वोटों की वैल्यू मिलाकर देखें तो उनके पास फिलहाल अभी सबसे ज्यादा ज्यादा 5 लाख 26 हजार 966 वोट हैं। लेकिन जादुई आंकड़े से वो भी थोड़ा दूर हैं। ऐसे में अगर विपक्ष की बात की जाए तो यूपीए के पास मौजूद वोटों की संख्या जादुई आंकड़ें से काफी दूर दिखाई देती है। ऐसे में अगर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी के अलावा झारखंड की जेएमएम ने भी एनडीए उम्मीदवार मुर्मू के समर्थन का ऐलान किया है। कुल मिलाकर अब ये साफ है कि विपक्ष बहुमत के जादुई आंकड़े से बहुत दूर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार और गीता जैन भी गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल पहुंचे

0

असम: महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार और गीता जैन गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल पहुंचे।

Maharashtra: उद्धव सरकार की बढ़ी मुश्किलें, एकनाथ शिदें के समर्थन में शिवसेना के और कुछ विधायक होटल पहुंचे-

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच उद्धव सरकार (Uddhav Govt) के लिए अब संकट और बढ़ने वाला है. क्योंकि पहले बागी विधायकों का सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र और अब सभी शिवसेना के विधायकों ने सर्वसम्मति से एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को अपना नेता चुन लिया है. जिसका वीडियो भी जारी हुआ है. वीडियो में देखा जा रहा है कि शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुनने के साथ ही उनके समर्थन में नारा भी लगा रहे हैं. शिंदे को बागी विधायकों का नेता चुनाव जाना ऐसी स्थिति में यह माना जा रहा है कि अब महाविकास अघाड़ी सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जाना लगभग तय हो गया है. क्योंकि एकनाथ शिंदे को शिवसेना के 35 और सात निर्दलीय विधायकों का समर्थन अब तक हासिल हैं. उन्होंने ऐसा दावा किया है.

हालांकि एनसीपी नेता शरद पवार के साथ ही कांग्रेस पार्टी के नेता सरकार बचाने की हर संभव में लगे हैं. अब से कुछ समय पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रेस कांग्रेंस कर महा विकास अघाड़ी (MVA) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को समर्थन देने का ऐलान किया. पवार ने दावा करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि एक बार (शिवसेना) विधायक मुंबई लौट आएंगे तो स्थिति बदल जाएगी

 

असम: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे अन्य विधायकों के साथ गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में

0

गुवाहाटी, 23 जून: महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार पर संकट गहराया पर हुआ है। उद्धव सरकार का सत्ता से तय माना जा रहा है। शिवसेना नेता और शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने बागी विधायकों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले गुजरात के सूरत के बाद अब शिंदे अपने साथ विधायकों को लेकर असम के गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल पहुंच गए हैं, जहां से उन्होंने एक लेटेस्ट वीडियो जारी किया है।

सबसे पहले खबर आई थी कि एकनाथ शिंदे के साथ 20 विधायक है, लेकिन अब उनका बागी कुनबा लगातार बढ़ रहा है। गुवाहाटी के जिस होटल में एकनाथ शिंदे ठहरे हुए हैं, जहां से उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें विधायक उनके सपोर्ट में नारेबाजी कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक महाराष्ट्र के 42 बागी विधायक (शिवसेना के 35 और 7 निर्दलीय विधायक) गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में एक साथ रुके हुए हैं।

वहीं उनका एक वीडियो भी आया है, जिसमें होटल के अंदर एकनाथ शिंदे सहित सभी बागी विधायक एक साथ बैठे दिखाई दिए है। वीडियो में बागी विधायक “शिंदे साहब तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” के नारे लगा रहे हैं।

एकनाथ शिंदे ने जारी किया बागी विधायकों का पत्र

इससे पहले राज्य में एकनाथ शिंदे की ओर से साझा किए गए बागी शिवसेना विधायकों के पत्र में लिखा था कि शिवसेना का मुख्यमंत्री होने के बावजूद पार्टी के विधायकों को वर्षा बंगला (मुख्यमंत्री आवास) पर जाने का मौका नहीं मिला। सीएम के आसपास के लोग तय करते थे कि हम उनसे मिल सकते हैं या नहीं। हमें लगा हमारा अपमान किया गया है।

21 विधायकों ने किया संपर्क: राउत

पत्र में आगे लिखा था कि हम मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाते थे लेकिन हमारे ‘असली विपक्ष’ कांग्रेस और एनसीपी के लोगों को उनसे मिलने का मौका मिलता था और यहां तक कि उन्हें उनके निर्वाचन क्षेत्रों में काम के लिए फंड भी दिया जाता था। इधर, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे बहुत जल्द वर्षा बंगले में वापस आएंगे। गुवाहाटी में 21 विधायकों ने हमसे संपर्क किया है और जब वे मुंबई लौटेंगे, तो वे हमारे साथ आएंगे।

क्रूरता : 20 की क्षमता वाले कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 57 से ज्यादा गौ वंश, 40 मृत मिले

0
राजगढ़ (कुरावर).जिले में पशु क्रूरता और तश्करी के मामले में अंकुश नहीं लग पा रहा है। बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों की आवाजाही थम नहीं रही। गुरुवार को ऐसा ही एक कंटेनर ग्रामीणों की मदद से कुरावर पुलिस ने पकड़ा। जिसमें क्रूरता पूर्वक 50 से अधिक गौ वंश भरे थे। 20 की क्षमता वाले कंटेनर में पार्टिशन बनाकर उन्हें ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, जिससे करीब 40 गौ वंश मृत मिले।

कुरावर थाने की एसआई गुंजा सौलंकी ने बताया कि हमें मौके से कंटेनर मिला है, जिसमें से ग्रामीणों की मदद से गौ वंश को निकाला जा रहा है। ब्यावरा की और से यह आ रहा था, कहां जा रहा था यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार करीब 40 गौ वंश (बैल) कंटेनर में से मृत निकले हैं। कुल 57 इसमें इसमें ठूंस-ठूंसकर भरे थे। कंटेनर पूरी तरह से पैक होने के कारण उन्हें हवा तक नहीं मिल पा रही थी।

ग्रामीणों ने जब इसे देखा दो संदेह हुआ और ट्रक रुकवाया, इसके बाद पुलिस को सूचना दी। तब जाकर पता चला कि इसमें क्रूरता पूर्वक केड़ों को भरा गया था।

पीलूखेड़ी की ओसवाल डैनिम फैक्ट्री के सामने एक पेट्रोल पंप के पास उसे रुकवाया तो हकीकत सामने आई। देर शाम तक पुलिस ने गाड़ी खाली कराई और पीलूखेड़ी की ही एक फैक्ट्री के परिसर में रखा गया। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर सहित दो अन्य आरोपी पकड़ में आ चुके हैं, एक अन्य फरार है।

उनका कहना है कि उसे राजस्थान बॉर्डर पर यह गाड़ी लाकर दी गई थी। बाकि की पूछताछ पुलिस कर रही है, जिसमें पूरा विवरण सामने आएगा। बता दें कि जिले में पशु तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सारंगपुर में सिलसिलेवार ऐसे मामले हुए, जिनमें लगातार अवैध रूप से परिवरहन कर पशुओं को ले जाए जा रहे कंटेनर और वाहनों को पकड़ा था। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में लगी हुई है।

Bharatpur Police Encounter: गौ तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़, कंटेनर से 24 गौवंश मुक्त, चालक गिरफ्तार

0
File Photo

Cow Smugglers Encounter with Police in Bharatpur: भरतपुर में पुलिस के साथ कुछ कथित गौ तस्करों की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर कंटेनर से 24 गौवंश मुक्त करवाए हैं. हालांकि एक गौ तस्कर भागने में सफल रहा. घटना बुधवार रात कुम्हेर थाना क्षेत्र की है. थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने आज बताया कि पुलिस ने नदबई रोड पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे कंटेनर का पीछा किया.

कंटेनर से पुलिस ने 24 गौवंश करवाए मुक्त

कंटेनर में गौवंश लदे थे. उन्होंने बताया कि कंटेनर चालक ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारने और सुरक्षा बल पर गोलीबारी कर भागने की कोशिश की. पुलिस दल ने जवाबी गोलीबारी कर कंटेनर को रुकवाया. उन्होंने बताया कि मौके का फायदा उठा कंटेनर में मौजूद एक गौ तस्कर फरार हो गया. हालांकि 45 वर्षीय कंटेनर चालक मुश्ताक मेव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सिंह ने बताया कि कंटेनर से बरामद 26 गौवंश में दो मृत पाये गये हैं. उन्होंने बताया कि 24 गौवंश को मुक्त करवा कर गौशाला में भेज दिया गया है.

चालक के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज 

उन्होंने कहा कि आरोपी चालक के खिलाफ गौवंश को वध के लिए ले जाना, पुलिस दल पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने और अवैध देशी शराब रखने संबंधी मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 307, राजस्थान गौवंश अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर जांच की जा रही है.

प्रधानमंत्री ने फॉक्सकॉन के अध्यक्ष श्री यंग लियू से मुलाकात की

0

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फॉक्सकॉन के अध्यक्ष श्री यंग लियू से मुलाकात की।

अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा:

“फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू से मिलकर खुशी हुई। मैं सेमीकंडक्टर सहित भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन क्षमता के विस्तार की उनकी योजनाओं का स्वागत करता हूं। ईवी के उत्पादन पर हमारा जोर नेट जीरो उत्सर्जन के प्रति हमारी वचनबद्धता के अनुरूप है।”

 

 

एग्रोकेमिकल्स कान्क्लेव को केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया संबोधित

0

New Delhi – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि खेती में फर्टिलाइजर और कीटनाशकों के प्रयोग को कम करने के लिए निजी क्षेत्र को भी सरकार के साथ जुड़ना चाहिए। श्री तोमर ने यह बात भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) द्वारा आयोजित 11वें एग्रोकेमिकल्स कान्क्लेव को सोलन (हिमाचल प्रदेश) से वर्चुअल संबोधित करते हुए कही।  

श्री तोमर ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान है और देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का बहुत बड़ा योगदान है। “कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए मुनाफा बहुत जरूरी है। उत्पादन में वृद्धि भी बहुत आवश्यक है। देश में दलहन और तिलहन की दृष्टि से अच्छा काम चल रहा है। यह भी जरूरी है कृषि के क्षेत्र में मुनाफा बढ़े तथा फसलोपरांत किसानों को होने वाला नुकसान न्यूनतम हो जिसके लिए कदम उठाने की जरूरत हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। साथ ही सरकार चाहती है  कि किसान तकनीक का उपयोग कर महंगी फसलों पर जा सके। फसलों के उत्पादन में एकरूपता आ सके एवं उनके उत्पादन में गुणवत्ता आ सकें इस पर भी काम हो रहा है,” उन्होंने कहा।

श्री तोमर ने कहा कि आज उद्यानिकी को भी और बढ़ाना चाहिए ताकि हर दृष्टि से हम आत्मनिर्भर बन सके। “खाद्यान की दृष्टि से हमारा देश बहुत अच्छी स्थिति में हैं। वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए हमें  कृषि की दृष्टि से विकसित अन्य देशों की ओर भी देखना होगा व उनके साथ आगे बढ़कर चलना है।  दस हजार नए एफपीओ भी बनाए जा रहे हैं जिससे किसानी को काफी फायदा हो रहा है और आगे भी होगा। फसल विविधीकरण पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए,” उन्होंने कहा।

श्री तोमर ने कहा कृषि विज्ञान केंद्र किसानों के लिए सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने फिक्की जैसे संगठनों से कृषि विकास के लिए मिलकर काम करने की अपेक्षा की। कार्यक्रम में केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री भगवंत खुबा भी उपस्थित थे।

अनुराग सिंह ठाकुर केवड़िया में शुरू हो रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में खेल विभाग के मंत्रियों व प्रभारी सचिवों के साथ बातचीत करेंगे

0

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर कल से केवड़िया में शुरू होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के मंत्रियों व प्रभारी सचिवों के साथ बातचीत करेंगे। श्री अनुराग ठाकुर कल सुबह उद्घाटन समारोह में मुख्य भाषण देंगे।


सम्मेलन से पहले, श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी न केवल भारत का बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यह विविधता में एकता का प्रतीक है और केवड़िया के सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के मंत्री एक साथ आएंगे तथा चर्चा करेंगे कि वे खेल के लिए सही कदम कैसे उठा सकते हैं, ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें और देश का गौरव बढ़ा सकें। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और खिलाड़ियों को मार्गदर्शन व पर्याप्त सहयोग दे रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ा है।” 

सम्मेलन के दौरान खेलो इंडिया योजना के विभिन्न पहलुओं, जैसे खेल के मैदानों की भू -टैगिंग, राज्यों में प्रशिक्षण केंद्र/अकादमी, खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभा पहचान और विकास, महिलाओं के लिए खेल को बढ़ावा देना, दिव्यांगजन, जनजाति और ग्रामीण क्षेत्र, स्वदेशी खेल और डोपिंग रोधी शिक्षा तथा जागरूकता का महत्व, खेल सहायता पेशेवरों के लिए इकोसिस्टम का निर्माण आदि पर चर्चा की जाएगी। हाल के वर्षों में देश में खेलों के विकास का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत किया जाएगा। दूसरे दिन युवा कार्यक्रम विभाग के आउटरीच कार्यक्रमों तथा योजनाओं के विवरण के साथ भविष्य में इसके रोडमैप पर भी चर्चा की जाएगी।