Home Blog Page 339

मानखुर्द रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरे महिला और बच्‍चे की RPF जवानों ने बचायी जान

0

मुंबई, एजेंसी। मानखुर्द रेलवे स्टेशन (Mankhurd Railway Station) पर यात्रियों की भीड़ के बीच धक्‍कामुक्‍की होने लगी जिसके चलते लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) से एक महिला और उसका बच्‍चा गिर गया लेकिन आरपीएफ (Railway Protection Force) की अपराध शाखा के दो जवानों की मदद से महिला और उसके बच्‍चे की जान बचा ली गई।

मुंबई के वडाला रेलवे स्‍टेशन की घटना

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

आरपीएफ जवानोंं की जमकर हुई तारीफ

यह भी पढ़ें- 

 गौ माता की सेवा से होती है आध्यात्मिक एवं आर्थिक उन्नति : लक्ष्मी नारायण चौधरी

रेहा खान ने फरिश्ता सोशल फाउंडेशन के अंतर्गत नेत्रहीनों को राशन किट, मिठाईयां देकर मनाई दीपावली

0

रेहा खान ने अपने एनजीओ फरिश्ता सोशल फाउंडेशन के अंतर्गत जोगेश्वरी वेस्ट, मुम्बई में आंखों की रौशनी से वंचित कुछ लोगों को राशन किट, स्वीट्स और ड्राई फ्रूट्स देकर उनकी मदद की और दीवाली की शुभकामनाएं दीं।
फ़िल्म अभिनेत्री और सोशल एक्टिविस्ट रेहा खान (Rehaa Khann) ने बताया कि मैंने अपने एनजीओ फरिश्ता सोशल फाउंडेशन के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर कुछ अंधे लोगों की मदद की। दर्जनों जरतमन्दों, मजबूरों को राशन किट, मिठाईयां और मेवे देकर उनकी हेल्प की गई। इस राशन किट में चावल, आटा, तेल, शक्कर, नमक, दाल आदि थीं।
रेहा खान ने आगे बताया कि इन दिव्यांगों की मदद करना उन्हें अच्छा लगता है, दिल को सुकून मिलता है। दृष्टिबाधितों के साथ खुशियां बांटना बेहतर महसूस होता है। फरिश्ता सोशल फाउंडेशन के जरिये इस तरह राशन का वितरण का मेरा दूसरा प्रोग्राम था। आगे हम हजारों लाखों लोगों की मदद करने का इरादा रखते हैं। मैं तमाम लोगों से कहूँगी कि जिंदगी बहुत छोटी है, आप दूसरों की मदद करते रहें। मेरे इस मिशन में आप भी शामिल हो सकते हैं, जिससे जितना हो सके, उतनी सहायता कर सकता है। इंसानियत की सेवा करना सबसे भलाई का काम है। अपने लिए तो हर कोई जीता है, दूसरों के लिए जी कर देखें आपके दिल को खूब शांति और खुशी मिलती है। जरूरतमंदों की ख्वाहिश पूरी करने में उनके चेहरे पर मुस्कान लाने में मुझे भी प्रसन्नता मिलती है।
रेहा खान ने आगे कहा कि पिछले दो वर्षों से कोविड की वजह से दीवाली का त्योहार खुलकर लोग नहीं मना सके, ऐसे में इस साल सबके साथ मिलकर पर्व मनाने की जरूरत है।
फरिश्ता सोशल फाउंडेशन नाम रखने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में रेहा खान ने कहा कि फरिश्ते दिखाई नहीं देते मगर मुसीबत के लम्हों में आपकी मदद कर के चले जाते हैं इस वजह से मैंने अपने एनजीओ का नाम फ़रिश्ता सोशल फाउंडेशन रखा है।

मराठी फिल्म हरिओम से कोई डायलॉग हटाना या फ़िल्म को थिएटर से उतारना मुम्बई में आकर भेलपुरी बेचने का काम नहीं है : निर्माता हरिओम घाडगे 

0

14 अक्टूबर को रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘हरिओम’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने फिल्म के एक संवाद पर आपत्ति जताई है। फिल्म के इस संवाद पर विरोध किया जा रहा है। फिल्म में एक सीन में एक डायलॉग है कि यह अपना महाराष्ट्र है, तुम्हारा गांव नहीं है। समाजवादी पार्टी ने इस संवाद को फिल्म से हटाने की मांग की है। ‘पुरुषोत्तम भैया, यह हमारा महाराष्ट्र है, तुम्हारा गांव नहीं है। अगर मराठियों की सटक गई तो हम तुम्हें महाराष्ट्र के नक्शे से मिटा देंगे।”

समाजवादी पार्टी ने मांग की कि फिल्म में उत्तर भारतीयों के बारे में गलत शब्दों को हटा दिया जाना चाहिए।

निर्माता और फ़िल्म के हीरो हरिओम घाडगे ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अबु आसिम आजमी ने फ़िल्म हरिओम के संवाद को फ़िल्म से हटाने की मांग की है और कहा कि नहीं तो यह फ़िल्म सिनेमाघरों से उतार देंगे। फ़िल्म निर्माता और ऎक्टर हरिओम घाडगे ने करारा जवाब देते हुए कहा कि मराठी फिल्म हरिओम से कोई डायलॉग हटाना या फ़िल्म को थिएटर से हटाना इतना आसान नहीं है जितना मुम्बई में आकर भेलपुरी बेचना।
मुम्बई के दादर स्थित प्लाजा थिएटर में मराठी एकीकरण समिति के सहयोग से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करके हरिओम घाडगे ने मीडिया वालों को इस बारे में बताया। यहां फ़िल्म का एक स्पेशल शो भी रखा गया जिसे सभी ने खूब पसन्द किया।

निर्माता और फ़िल्म के हीरो हरिओम घाडगे ने बताया कि यह फ़िल्म एक काल्पनिक कथा है। हमने मराठी एकीकरण समिति के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कहा कि इस फ़िल्म में कुछ भी आपत्तिजनक संवाद नहीं है। फ़िल्म की कहानी, सिचुएशन के अनुसार हीरो या विलेन के डायलॉग हैं, लोग फ़िल्म देखें उन्हें एक बेहतर मराठी सिनेमा देखने को मिलेगा। यह एक काल्पनिक कथा है, उसपर कोई हंगामा करना बेमायने है। यह फिल्म समाज को, युवाओं को एक सन्देश देती है, इसमे कुछ भी ऑब्जेशन वाला सीन या डायलॉग नहीं है। फ़िल्म हरिओम कोंकण सहित महाराष्ट्र के कई सिनेमाघरों में सफलता से चल रही है।
उन्होंने यह भी घोषणा की है कि हरिओम 2 का सब्जेक्ट और कहानी तैयार है। इसका सीक्वेल मराठी, हिंदी सहित कई और भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

फ़िल्म में छोटे भाई का रोल कर रहे गौरव कदम ने बताया कि मैंने इस पिक्चर में ओम का रोल किया है। दादा साहेब फाल्के ने फिल्मों की शुरुआत की, मराठी फिल्मों को वह सम्मान मिलना चाहिए जिसके वह हकदार हैं। मराठी सिनेमा को सुबह के टाइम शो दिया जाता है शाम को नहीं दिया जाता है। फ़िल्म हरिओम में मैसेज दिया गया है कि अनाथालय में आप अपना बर्थडे मनाएं।

मराठी एकीकरण समिति के अध्यक्ष प्रदीप सावंत ने बताया कि दादा साहेब फाल्के की एक फोटो हर सिनेमाघरों में लगाई जानी चाहिए। इस बारे में हम पूरे भारत मे मुहिम चलाने वाले हैं। हरिओम बहुत ही बढ़िया सिनेमा है, बेहतरीन एक्शन है।

हरिओम घाडगे ने आगे बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे साहेब से विनती है कि हमारी फ़िल्म को टैक्स फ्री करें।

प्लाजा थिएटर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरिओम घाडगे, गौरव कदम, निर्देशक आशीष नेवालकर, वंदना मोरे (तारारणी ब्रिगेड), संजय यादव राव और प्रदीप सावंत उपस्थित रहे।

बता दें कि श्री हरि स्टूडियोज के बैनर तले बनी जबर्दस्त एक्शन मराठी फिल्म “हरिओम” दो भाइयों की स्टोरी पर बेस्ड है। फ़िल्म में हरिओम घाडगे ने बड़े भाई हरि का रोल किया है जबकि ओम के रोल को गौरव कदम ने निभाया है।
फ़िल्म हरिओम का निर्देशन आशिष नेवाळकर ने किया है।

हरिओम घाडगे का कहना है कि यह फ़िल्म मराठी मनुष्य की अस्मिता को दर्शाती है, एक मराठी आदमी क्या कर सकता है, यह इस फ़िल्म में दिखाया गया है। इसमे दो भाइयों के प्रेम को दिखाया गया है जो आज के समाज मे कम देखने को मिलता है। यह फ़िल्म लोगों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से बनाई गई है।

फ़िल्म के प्रोड्यूसर और मुख्य अभिनेता हरिओम घाडगे ने कहा कि दर्शक यह फ़िल्म परिवार के साथ सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फ़िल्म का संगीत काफी बेहतरीन है। इसकी कहानी, कंटेंट दिल को छूने वाला है। फ़िल्म हरिओम की विशेषता यह है कि इसमे जितने खतरनाक स्टंट्स हैं, वो सभी हम दोनों भाइयों ने खुद किए हैं, कहीं भी बॉडी डबल का इस्तेमाल नही किया गया है। यह पहली ऐसी मराठी फिल्म है जिसके सभी एक्शन माइंड ब्लोइंग हैं। दो भाइयों की बॉन्डिंग, उनके बलिदान को दिखाया गया है। पिक्चर में युवा पीढ़ी के मोटीवेशन और प्रेरणा के लिए कई सन्देश हैं। मराठी में ऐसा स्टंट्स पहली बार देखा जा रहा है। इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। हम दोनों एक्टर्स ने 8 महीने तक साथ मे प्रैक्टिस की। अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है। युवाओं को यह फ़िल्म हमारी सभ्यता संस्कृति और हमारी जड़ों से जुड़े रहने की बात करती है।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किया नवनिर्मित गौ विश्रामालय का उद्घाटन

0

भागलपुर: गोपाष्टमी के पांच दिवसीय महोत्सव के अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नवनिर्मत गौ विश्रामालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री ने भवन में भ्रमण के दौरान गायों की पूजा अर्चना की। गाय के बच्चे को प्यार से गले लगाया।

भवन अतिआधुनिक सुविधा से लैस है। पंखा, रोशनी, पानी की सुविधा के साथ हवादार है। काफी स्वच्छ और साफ सुथरा बनाया गया है। पत्थर का काम कर गाय के खाने पीने के लिए सामूहिक नाद बनाया गया है। जिसमें एक साथ दर्जनों गाय चारा खा सकती हैं। प्रत्येक गाय को रबर का मैट दिया गया है। जिसपर गाय के पांव मुलायम जगह पर रहेंगे और गाय आराम से उस पर विश्राम करेगी। ठंड से बचाने के लिए दरवाजा युक्त खिड़की है। पर्याप्त जगह है। मंत्री गाय का विश्रामायल देख गदगद हो गये।

गौ माता की सेवा से होती है आध्यात्मिक एवं आर्थिक उन्नति : लक्ष्मी नारायण चौधरी

0

मथुरा, 2 नवम्बर। वृंदावन केशवधाम वृंदावन पर मंगलवार शाम केशव गौ समिति द्वारा गोपाष्टमी समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने गौपूजन किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हर हिन्दू घर में एक गौ माता की सेवा होनी चाहिए, तभी गौमाता कटने से बचेंगी तथा तभी व्यक्ति की आध्यात्मिक एवं आर्थिक उन्नति भी होगी।

गौरतलब हो कि गोपाष्टमी कार्यक्रम गौ माता के हवन यज्ञ द्वारा प्रारंभ हुआ। गौ पूजन एवं गौ महिमा के साथ सामूहिक रूप से गौ माता की आरती की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर सचिन गुप्ता कुलाधिपति संस्कृति यूनिवर्सिटी मथुरा के द्वारा की गई।

प्रणव ऊर्जा संस्थान ऋषिकेश के संस्थापक योगाचार्य सुनील ने गाय के महत्व को वैज्ञानिक, प्रयोगात्मक एवं अध्यात्मिक विधि में समझाया। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में कैदियों के अध्यात्मिक उन्नयन के लिए गौशाला संचालित करते हैं। थर्माे स्केनर के माध्यम से गौ सेवा करने वाले व्यक्ति की आभामंडल का तुलनात्मक परीक्षण करके दिखाया।

Bareilly – गौ तस्करों पर कहर बनकर टूट रही पुलिस, 22 हजार से ज्यादा के खिलाफ कार्रवाई

0

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बरेली जोन (Bareilly Zone) में गौ तस्करों (Cow Smugglers) के खिलाफ पुलिस (Bareilly Police) ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस इनके खिलाफ लगातार एक्शन में नजर आ रही है. एडीजी राजकुमार के नेतृत्व में जोन में 22 हजार से अधिक गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई. वहीं पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर, गुंडा एक्ट (Gangster Act), एनएसए (NSA) के तहत भी कार्रवाई की है. इतना ही नहीं पुलिस द्वारा गौ तस्करों की एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई.

संपत्ति भी की गई जब्त
एडीजी जोन राजकुमार ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए बताया कि, बरेली जोन के सभी 9 जनपदों में गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. तस्करों के खिलाफ पुलिस ने उनका गैंग चिन्हित करने से लेकर उनकी संपत्ति के जब्तीकरण की भी कार्रवाई की है. उन्होंने बताया, 9 जिलों में 22,397 गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

एडीजी जोन ने बताया कि, 912 गौ तस्करों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है. 2 गौ तस्करों के खिलाफ एनएसए के तहत भी कार्रवाई की गई है. 54 गैंग पंजीकृत किए गए हैं. 9 गौ तस्करों के खिलाफ जिला बदर की भी कार्रवाई की गई है. 489 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है जबकि एक करोड़ से अधिक की संपत्तियों का जब्तीकरण किया गया है.

कहर बनकर टूटी पुलिस
दरअसल बरेली जोन में पिछले लंबे समय से गोकशी की वारदातें बढ़ गईं थी जिसके बाद एडीजी के निर्देश पर पूरे जोन में अभियान चलाकर गौ तस्करों को चिन्हित किया गया. इसके बाद सक्रिय गौ तस्करों की पहचान की गई जो अभी भी बड़ी संख्या में गोकशी कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस ऐसे लोगों पर कहर बनकर टूटी पड़ी. पुलिस की इस कार्रवाई से गौ तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिसिया कार्रवाई का असर ये हुआ कि अब गोकशी की घटनाओं में काफी कमी आई है.

Gopashtami 2022: गोपाष्टमी के दिन किया जाता है गौ माता का पूजन, जानें पूजा विधि और महत्व

0

Gopashtami 2022: हिंदू धर्म में कार्तिक माह बेहद ही खास होता है और इस माह लोग धर्म-कर्म, पूजा व अनुष्ठान आदि करते हैं। इस महीने दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, देव दीपावली जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार आते हैं। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन गोपाष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है जो कि गाय को समर्पित है। इस दिन गौ माता का विधि-विधान के साथ पूजन किया जाता है, 36 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कहते हैं कि इस दिन से भगवान श्री कृष्ण ने गौ चारण लीला शुरू की थी। आज के दिन गायों की विशेष रूप से पूजा करने का विधान है। आज गोपाष्टमी के दिन विभिन्न शुभ फलों की प्राप्ति के लिये, प्रगति के मार्ग प्रशस्त करने के लिये, सौभाग्य में वृद्धि के लिये और जीवन में चल रही समस्याओं के समाधान के लिये इस व्रत को करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कब है गोपाष्टमी का त्यौहार?

गोपाष्टमी तिथि व शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 1 नवंबर को सुबह 1 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी और रात 11 बजकर 4 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन सुबह 11 बजकर 42 मिनट से लेकर 12 12 बजकर 27 मिनट तक अभिजित मुहूर्त है। पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त बेहद ही शुभ माना गया है।

गोपाष्टमी पूजन विधि

गोपाष्टमी का त्योहार हिंदू धर्म में बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि इस दिन गौ माता का पूजन किया जाता है। कहते हैं कि गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। गोपाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर मंदिर को स्वच्छ करें। फिर मंदिर में गाय माता की बछड़े के साथ एक तस्वीर लगाएं और उसके समक्ष घी का दीपक जलाएं। साथ ही धूपबत्ती भी करें और पुष्प अर्पित करें।

आज के दिन गाय माता को स्नान कराकर उनका श्रृंगार करना चाहिए और उचित प्रकार से उनकी पूजा करके आशीर्वाद लेना चाहिए।  इस दिन गाय को अपने हाथों से हरा चारा खिलाना चाहिए और उनके चरण स्पर्श करने चाहिए। संभव हो तो गोपाष्टमी के दिन गाय को चारे के साथ ही गुड़ का भी भोग लगाएं। ऐसे करना शुभ माना गया है और इससे मनुष्य को सूर्य दोष से मुक्ति मिलती है। यदि आस-पास गाय का मिलना मुश्किल है तो किसी गौशाला में जाकर चारा दान करें और गायों की सेवा करें।

 

मोरबी पुल हादसे को लेकर 9 लोग गिरफ्तार, IG बोले- आरोपियों को सख्त सजा दिलाएंगे

0

नई दिल्ली। गुजरात के मोरबी पुल हादसे ने दिल को दहला कर रख दिया है। जहां पुलिस ने सोमवार को नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने आरोपियों की अस्पताल ले जाकर कोविड जांच करवाई। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

बता दें कि इस हादसे में 134 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की कई टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

मोरबी पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें 2 प्रबंधक, 2 मरम्मत करने वाले कॉन्ट्रेक्टर पिता और पुत्र, 3 सुरक्षा गार्ड और 2 टिकट क्लर्क शामिल हैं।

आरोपियों को सख्त सजा दिलाएंगे- आईजी 
राजकोट रेंज के आईजी अशोक यादव ने कहा कि मोरबी में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, हम संवेदना व्यक्त करते हैं। कल शाम को 6।30 बजे पुल गिरा था। हमने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए आईपीसी की 304, 308 धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों को सख्त सजा दिलाएंगे। गिरफ्तार लोगों में ओरेवा कंपनी के मैनेजर और टिकट क्लर्क शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान में काफी मदद की है।

हादसे पर पीएम हुए भावुक
इस हादसे पर दुख जताते हुए पीएम मोदी सोमवार को गुजरात के बनासकांठा जिले में एक जनसभा के दौरान भावुक भी हो गए। पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा की। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से भी मृतकों के परिजनों को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का एलान किया है।

ALSO RED THIS

भारत का अपना डिजिटल रुपया ! 1 नवबंर से RBI का पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा

भारत का अपना डिजिटल रुपया ! 1 नवबंर से RBI का पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा

0

देश की डिजिटल करेंसी- ‘डिजिटल रुपया’ (Digital Rupees) का पहला पायलट टेस्टिंग मंगलवार यानी एक नवंबर को शुरू होगा जिसमें नौ बैंक सरकारी सिक्योरिटीज़ में लेनदेन के लिए इस डिजिटल करेंसी (Digital Currency) का इस्तेमाल करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, ”डिजिटल रुपये (थोक खंड) का पहला पायलट परीक्षण एक नवंबर को शुरू होगा। इस टेस्टिंग के तहत सरकारी सिक्योरिटीज़ में सेकेंडरी मार्केट लेनदेन का निपटान किया जाएगा।”

आरबीआई ने ‘केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा’ (central bank digital currency OR CBDC) लाने की अपनी योजना की दिशा में कदम बढ़ाते हुए डिजिटल रुपये का पायलट टेस्टिंग शुरू करने का फैसला किया है। थोक खंड (Wholesale Transactions) के लिए होने वाले इस परीक्षण में नौ बैंक शिरकत करेंगे। इन बैंकों की पहचान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एचएसबीसी के रूप में की गई है। आरबीआई की डिजिटल मुद्रा में सौदों का निपटान करने से निपटान लागत में कमी आने की संभावना है।

इसके साथ ही आरबीआई ने कहा कि डिजिटल रुपये (खुदरा खंड) का पहला पायलट परीक्षण एक महीने के भीतर शुरू करने की योजना है। यह परीक्षण विशेष उपयोगकर्ता समूहों के बीच चुनिंदा स्थानों में किया जाएगा, जिसमें ग्राहक और कारोबारी शामिल हैं। रिजर्व बैंक के मुताबिक, भविष्य के पायलट परीक्षणों में थोक स्तर पर होने वाले अन्य सौदों एवं सीमापार भुगतान पर भी ध्यान दिया जाएगा।

आरबीआई ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी के बारे में पेश अपनी संकल्पना रिपोर्ट में कहा था कि यह डिजिटल मुद्रा लाने का मकसद मुद्रा के मौजूदा स्वरूपों का पूरक तैयार करना है। इससे उपयोगकर्ताओं को मौजूदा भुगतान प्रणालियों के साथ अतिरिक्त भुगतान विकल्प मिल पाएंगे। CBDC किसी केंद्रीय बैंक की तरफ से जारी होने वाले मौद्रिक नोटों का डिजिटल स्वरूप है। दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सीबीडीसी लाने की संभावनाओं को टटोल रहे हैं। सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में डिजिटल रुपया लाने की घोषणा की थी।

 

‘लाइफ इज गुड’ फिल्म की शूटिंग में आखिर क्यों डरे जैकी श्रॉफ? जानने के लिए पढ़ें

0

मुम्बई। अभिनेता के तौर पर जैकी श्रॉफ ने कई एक्शन फिल्में की हैं। अनेक फिल्मों में उन्होंने दिल धड़क स्टंट भी प्रस्तुत किये हैं। बतौर नायक अपनी पहली फिल्म ‘हीरो’ में वे मोटरसाइकिल रेस में हिस्सा लेते नज़र आये थे। वहीं उनके द्वारा अभिनीत एक फ़िल्म का नाम ही ‘स्टंटमैन’ था। सांस रोक देने वाला स्टंट करना उनके लिये बाएं हाथ का खेल है। ऐसे जांबाज़ जैकी तब डर गये थे जब उन्हें साइकिल पर बैठने को कहा गया था।
किस्सा कुछ यूं हुआ कि जैकी हिल स्टेशन महाबलेश्वर में फिल्म ‘लाइफ ईज गुड’ की शूटिंग में हिस्सा ले रहे थे। अनंत नारायण महादेवन द्वारा निर्देशित की गयी फिल्म में अकेलेपन की जिंदगी जी रहे एक अधेड़ आदमी व एक बच्ची के बीच प्यार भरे रिश्ते की कहानी प्रस्तुत की गयी है। जैकी इसमें अधेड़ उम्र के रामेश्वर की भूमिका निभा रहे हैं। तो नन्हीं किशोरी की भूमिका में है सानिया अंक्लेसरिया। दृश्य यह था कि जैकी और सानिया महाबलेश्वर के बाज़ार से गुजर रहे होते हैं और स्कूल जा रही सानिया अपनी साइकिल पर जैकी को लिफ्ट ऑफर करती है। मासूम सानिया को देख जैकी पशोपेश में पड़ गये कि क्या यह बच्ची उनका भार वहन कर साइकिल चला पाएगी, संतुलन रख पाएगी। अपनी दुविधा दूर करने के लिये जैकी ने अनंत महादेवन को यह सुझाव दिया कि क्यों न वे तेजी से चलते जाएं और साइकिल पर सवार सानिया से बातें करते जाएं। तब अनंत ने कहा कि यहां कहानी में परस्पर विश्वास की बात कही गयी है। अगर वे साइकिल पर सवार होंगे तो दर्शकों को यह समझने में देर नहीं लगेगी कि रामेश्वर को इस बच्ची की काबिलियत पर विश्वास है। जैकी के बात गले उतर गयी पर फिर भी वे साइकिल पर सवार होने से झिझक रहे थे। ऐसे में जैकी को विश्वास दिलवाने के लिये फिल्म के निर्माता आनंद शुक्ला आगे आये और वे साइकिल पर सवार हो गये। सानिया ने उन्हें लेकर दो-तीन राउन्ड लिये और यह देख जैकी को विश्वास हो गया कि सानिया के साथ साइकिल पर पीछे बैठने में कोई खतरा नहीं है। वे बेझिझक सानिया के पीछे बैठ गये और सानिया उन्हें बैठाकर आराम से साइकिल चलाती रही।
साइकिल चलाने में सानिया के कंट्रोल को देख जैकी उससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके और उन्होंने सानिया को चॉकलेट का डिब्बा गिफ्ट कर दिया। इस तरह जैकी ने जता दिया कि कलाकार की हौसला अफजाई कैसे की जाती है, फिर चाहे वह बाल कलाकार ही क्यों न हो।
इंसानी रिश्तों की बुनियाद पर बनी संवेदनशील फिल्म ‘लाइफ ईज गुड’ 9 दिसंबर को प्रदर्शित होने जा रही है।