भागलपुर: गोपाष्टमी के पांच दिवसीय महोत्सव के अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नवनिर्मत गौ विश्रामालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री ने भवन में भ्रमण के दौरान गायों की पूजा अर्चना की। गाय के बच्चे को प्यार से गले लगाया।

भवन अतिआधुनिक सुविधा से लैस है। पंखा, रोशनी, पानी की सुविधा के साथ हवादार है। काफी स्वच्छ और साफ सुथरा बनाया गया है। पत्थर का काम कर गाय के खाने पीने के लिए सामूहिक नाद बनाया गया है। जिसमें एक साथ दर्जनों गाय चारा खा सकती हैं। प्रत्येक गाय को रबर का मैट दिया गया है। जिसपर गाय के पांव मुलायम जगह पर रहेंगे और गाय आराम से उस पर विश्राम करेगी। ठंड से बचाने के लिए दरवाजा युक्त खिड़की है। पर्याप्त जगह है। मंत्री गाय का विश्रामायल देख गदगद हो गये।

Previous articleगौ माता की सेवा से होती है आध्यात्मिक एवं आर्थिक उन्नति : लक्ष्मी नारायण चौधरी
Next articleमराठी फिल्म हरिओम से कोई डायलॉग हटाना या फ़िल्म को थिएटर से उतारना मुम्बई में आकर भेलपुरी बेचने का काम नहीं है : निर्माता हरिओम घाडगे 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here