Home Blog Page 338

कुएं में गिर रहे बेसहारा गौवंश व जीव जंतु गौसेवक जान जोखिम में डालकर कर रहे बचाव कार्य

0

कुएं में गिर रहे बेसहारा गौवंश व जीव जंतु
गौसेवक जान जोखिम में डालकर कर रहे बचाव कार्य

मुरैना:- नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27 रामनगर में एक खेत में खुले पड़े कुएं में श्वान गिर गया जिसकी सूचना स्थानीय व्यक्ति नंदू दंडोतिया आम के पत्ते तोड़ने गया तो उसे उस कुत्ते की आवाज सुनाई दी पहले तो वह डर गया फिर उसने कुएं में देखा तो कुत्ते की रोते हुए आवाज सुनाई दे रही फिर नंदू दंडोतिया ने गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह को यह जानकारी दी गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह जानकारी मिलते ही बचाव कार्य का सामान लेकर मौके पर पहुंचे और नगर निगम को सूचना दी लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हुई फिर स्थानीय गौसेवक सुदामा कुशवाह, विनय यादव, रामकुमार राठौर, अजय राठौर,बबलू शर्मा, राजू राठौर, अजीत परिहार आ गए और रात्रि होने से पहले ही जल्दी बचाव कार्य शुरू किया
गौ रक्षा दल के गौसेवक सुदामा कुशवाह बॉडी हार्डनेस पहनकर कुएं में उतरे और कुएं में अंदर देखा तो सांप भी था फिर जमीन से ऊपर लटककर ही कड़ी मशक्कत करके कुत्ते को रस्से में फसाया और ऊपर खींच लिया
कुछ दिन पूर्व भी हड़वांशी गांव में, जिंगनी गांव में, थरा गांव में बसैया गांव में, जौरा के आलापुर में किशनपुर में खुले कुएं में गौवंश के गिरने की घटना घटी लेकिन अभी तक प्रशाशन के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।

Video News – Gau Bharat Bharti’s 11th anniversary

0

Shayam Bihari Gupta I Gau Bharat Bharti’s 11th anniversary I Sarvottam Samman I Chairman Gau Seva UP

एक्टर शाहबाज खान ने देवीदास नाईकरे द्वारा आमंत्रित उद्यमियों को किया सम्मानित

0

 

मुंबई। देवीदास नाईकरे दूरदर्शी व्यापार नेतृत्व के मामले में सबसे अलग व्यक्ति हैं। उनके अनुसार जहां लक्ष्य सिर्फ मुनाफा नहीं, बल्कि समाज का उत्थान हो। एक ऐसा व्यवसाय हर सौदे को एक सेवा और हर सफलता को एक प्रेरणा बना देता है।
देविदास श्रवण नाईकरे सिर्फ बिजनेस कोच नहीं, बल्कि एक ऐसी प्रेरणा हैं, जिन्होंने हजारों उद्यमियों को सिखाया कि बड़ा टर्नओवर आने से पहले बड़ा विज़न जरूरी है, और स्थायी सफलता से पहले स्थिर मन का होना।

हमेशा की तरह अल्टिमेट मिलियनेयर ब्लूप्रिंट 11 से 14 अगस्त को मुंबई और पुणे के बीच लोनावला के हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण में नए उद्यमियों के लिए 4 दिन की एक परिवर्तन यात्रा जहां बिजनेस स्ट्रैटेजी, ध्यान की शक्ति और वेदों की गहराई एक साथ संपन्न हुआ।

अवॉर्ड सेरेमनी इवेंट में महाराष्ट्र के टॉप उद्यमियों का सम्मान करते हुए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहबाज़ खान ने कहा कि यह अवॉर्ड सिर्फ सफलता का नहीं, बल्कि आपकी सोच और सेवाभाव का प्रतीक है।

देवीदास नाईकरे का व्यावसायिक मंत्र है कि जब मन स्थिर, कर्म स्पष्ट और उद्देश्य शुद्ध हो, तभी नेतृत्व सेवा बनता है।

एशिया वर्ल्ड डायमंड विनर बनी मॉडल एक्ट्रेस शाहीन परवीन

0

 

दुबई में आयोजित एशिया वर्ल्ड अवार्ड शो में मॉडल और एक्ट्रेस शाहीन परवीन को एशिया वर्ल्ड डायमंड विनर का खिताब मिला। यह आयोजन मुम्बई ग्लोबल की ओर से हुआ, जिसने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया।

हाल ही में गुजरात के वडोदरा में हुए एपिक शो फैशन रनवे शो में शाहीन परवीन को बेस्ट कॉन्फिडेंस अवार्ड से नवाजा गया। इस अवार्ड का चयन कई प्रतिभागियों के बीच वोटिंग सिस्टम से हुआ। साथ ही मुम्बई में हुए फैशन रनवे शो द विनिंग क्राउन विनर में वह शो ओपनर भी रहीं।

इसके अलावा, वडोदरा में निधि फाउंडेशन द्वारा आयोजित ब्यूटी सेलिब्रिटी अवार्ड शो में टीवी सीरियल अनुपमा और साराभाई वर्सेस साराभाई फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली के हाथों शाहीन परवीन को बेस्ट मॉडल अवार्ड मिल चुका है। शाहीन अब तक कई विज्ञापन फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिनमें साड़ी, ज्वेलरी, घरेलू सामान और बड़े ब्रांड शामिल हैं।

शाहीन ने अपने करियर की शुरुआत कोलकाता से बतौर मॉडल की। बिहार में जन्मी और पली-बढ़ी शाहीन की प्रारंभिक शिक्षा वहीं हुई। बाद में वह झारखंड और फिर शादी के बाद कोलकाता आ गईं। उन्होंने आगे की शिक्षा के साथ ब्यूटीशियन और मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स किया, लेकिन अभिनय के प्रति जुनून ने उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर मोड़ दिया। उनके परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया।

जिम, योगा, कुकिंग और ट्रैवलिंग की शौकीन शाहीन परवीन के पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान हैं, जबकि अभिनेत्री काजोल का अभिनय उन्हें बेहद पसंद है।

शाहीन परवीन का कहना है कि अगर आप में हुनर और लगन है तो उम्र और समय आपका रास्ता नहीं रोक सकते। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। अपनी पहचान खुद बनाना ही असली सशक्तिकरण है। मेहनत और ईमानदारी आपके सबसे बड़े साथी हैं।

उन्होंने बताया कि उन्हें भी अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए कई उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ा, लेकिन अपने विश्वास और हौसले से उन्होंने सफलता की राह पकड़ ली। शाहीन का मानना है कि महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए समाज की सोच बदलने का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि खुद आगे बढ़कर उदाहरण पेश करना चाहिए।

– गायत्री साहू

गौ सेवा से होगा मानव जाति का कल्याण – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि गौ सेवा से ही मानव जाति का कल्याण होगा। गायों की सेवा से मानव जाति पर आने वाला संकट टल सकता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल बसामन मामा गौवंश वन्य विहार रीवा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं गौ कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सड़कों में विचरण करने वाली तथा खेतों में जाने वाली गौ माताओं के लिए मन में संकल्प आया था कि बड़े गौवंश वन्य विहार बनाकर उन्हें सुरक्षित स्थान में पहुंचाया जाए। गौमाता की कृपा से इस संकल्प की पूर्ति हो रही है और बसामन मामा गौवंश वन्य विहार एवं हिनौती गौधाम में गौ माताओं के लिए सुरक्षित स्थान में पानी, छाया तथा खाने की व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि जब तक उनका जीवन है वह यहाँ सुख से रहें और हम सबको अपना आशीर्वाद दें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को गौमाताएं अति प्रिय थीं। उनका बाल्यकाल गौमाताओं के बीच ही बीता। बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में आठ हजार गौवंश की सेवा हो रही है। आज सबसे ज्यादा भगवान श्रीकृष्ण की उपस्थिति यहीं है। जन्माष्टमी के अवसर पर गौवंश वन्य विहार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं गौ कथा ने हृदय में असीम आनंद की अनुभूति जागृत कर दी। प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इसी प्रकार के आयोजन किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ाने के लिए शोध संस्थान की स्थापना के भी प्रयास किए जाएंगे ताकि प्रधानमंत्री जी के स्वदेशी वस्तुतओं के उपयोग के संकल्प को पूरा किया जा सके। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वन्य विहार में भगवान श्रीकृष्ण एवं गौमाता का पूजन कर गुड़ एवं फल खिलाए और गौ कथा का श्रवण किया। उन्होंने उपस्थितजनों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कथावाचक श्री जितेन्द्र महाराज एवं श्री अभयरामजी महाराज, एसडीएम पीके पाण्डेय, उप संचालक पशुपालन डॉ राजेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।

‘गौ राष्ट्र यात्रा’ टीम ने कर्नाटक के राज्यपाल से की भेंट

0

‘गौ राष्ट्र यात्रा’ टीम ने कर्नाटक के राज्यपाल से की भेंट, ‘ब्राउन रिवोल्यूशन’ और गौ-आधारित अर्थव्यवस्था पर हुई चर्चा
तत्काल जारी

बेंगलुरु, 15 अगस्त 2025 – गौमाता के संरक्षण और गौ-आधारित अर्थव्यवस्था के पुनरुत्थान के महासंकल्प के साथ राष्ट्रव्यापी यात्रा पर निकली ‘गौ राष्ट्र यात्रा’ की टीम ने आज कर्नाटक के राजभवन पहुँचकर एक ऐतिहासिक पड़ाव दर्ज किया। जीव-जंतु कल्याण एवं कृषि शोध संस्थान (AWARI) के अध्यक्ष श्री भारत सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पूरी टीम ने राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस गरिमामयी मुलाकात के दौरान दोनों के बीच गौ संवर्धन और गौ संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन और सारगर्भित चर्चा हुई।

‘ब्राउन रिवोल्यूशन’ से गौ-संरक्षण का नया मॉडल
राज्यपाल महोदय से मुलाकात के दौरान श्री भारत सिंह राजपुरोहित ने अपनी ‘गौ राष्ट्र यात्रा’ के अनुभवों और उद्देश्यों को विस्तार से साझा किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि अब देश में हरित क्रांति और श्वेत क्रांति के बाद एक नई क्रांति, यानी ‘ब्राउन रिवोल्यूशन’ (गोबर की क्रांति), की शुरुआत हो रही है। श्री राजपुरोहित ने बताया कि जिस गाय को दूध न देने के कारण बेसहारा छोड़ दिया जाता है, वही गाय अब अपने गोबर और गौमूत्र के माध्यम से किसानों और गौपालकों के लिए आय का एक बड़ा ज़रिया बन सकती है। उन्होंने गोबर से बनने वाले पेंट और विदेशों में इसके निर्यात जैसे सफल प्रयोगों का उल्लेख किया, जो गौमाता को आस्था से अर्थव्यवस्था से जोड़ते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि 13 राज्यों से होकर गुज़री यह यात्रा अब तक क़रीब 20,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है और इसका समापन अब रामेश्वरम में होगा।

राज्यपाल ने राष्ट्रहित की पहल का समर्थन किया
राज्यपाल महोदय श्री थावरचंद गहलोत जी ने श्री भारत सिंह राजपुरोहित और उनकी टीम के इस असाधारण प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गौ संवर्धन, गौ-आधारित अर्थव्यवस्था और गौ संरक्षण के लिए इस तरह की पहलें आज की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं। राज्यपाल महोदय ने कहा, “हमें गर्व है कि गौ राष्ट्र यात्रा जैसे राष्ट्रहित के कार्य को राजभवन का समर्थन प्राप्त हुआ है। यह यात्रा देशभर में गौ संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सार्थक प्रयास है।” उन्होंने पूरी यात्रा टीम को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया, जिससे टीम का मनोबल और भी बढ़ा।

राज्यपाल महोदय का यह समर्थन, गौ राष्ट्र यात्रा जैसे अभियानों को न केवल एक नई दिशा देता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि गौ सेवा और गौ संस्कृति का संरक्षण आज एक राष्ट्रीय प्राथमिकता बन चुका है।

जीव-जंतु कल्याण एवं कृषि शोध संस्थान (AWARI) के बारे में:
AWARI एक अग्रणी संस्था है जो जीव-जंतु कल्याण और कृषि शोध के क्षेत्र में कार्य करती है। यह देसी नस्लों के संरक्षण, जैविक खेती के प्रचार और ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘गौ राष्ट्र यात्रा’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
भारत सिंह राजपुरोहित
मोबाइल: 9772923956
ईमेल: gousevaa@gmail.com
वेबसाइट: www.gaurashtrayatra.com
कार्यक्रम संपर्क सूत्र:
7850828850

गौ माता को कसाइयों को दे देते थे, उनका श्राप लगा है…सीएम योगी

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में अपना भाषण दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर बात की और विपक्षी समाजवादी पार्टी पर करारे सियासी हमले बोले.

विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के विजन को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने भाजपा शासन में हुए विकास कार्यों को लेकर बताया. मगर इस दौरान वह चुन-चुन कर समाजवादी पार्टी पर भी तंज कसते रहे और सियासी हमले बोलते रहे.

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, ये (सपा) गायों को कसाइयों के हवाले कर देते थे. इन्हें गौ माता का श्राप लगा है. सीएम योगी ने कहा, 2027 में भी आने का सपना नहीं देखें. सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि इन्होंने गौ माता को धोखा दिया है. ये उनका दूध पीकर गायों को सड़कों पर छोड़ देते थे.

सीएम योगी ने अखिलेश यादव के पीडीए को दी नई परिभाषा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले का भी जिक्र किया. उन्होंने पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) को नया नाम दिया. उन्होंने इसे परिवार डेवलपमेंट ऑथोरिटी बताया.

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा, आप लोग केवल अपने तक सीमित हैं. आप परिवार  डेवलपमेंट ऑथोरिटी ही है. आपका विजन विकास के लिए कम बल्कि सत्ता के लिए ज्यादा था. आपका मंत्र परिवार डेवलपमेंट ऑथोरिटी है.

सीएम योगी ने आगे कहा,  आप लोग केवल अपने परिवार तक सीमित रहना चाहते हैं. साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के क्या हालत थे? मूलभूत सुविधाओं पर भी पूर्व की सरकार उदासीन थी. प्रदेश के किसान परेशान थे. बच्चे गरीबी के आभाव में दम तोड़ देते थे.

सीएम योगी ने सपा को निशाने पर लेते हुए कहा,  भाई-भतीजा वाद कल्चर यहां हावी हो गया था. मगर अब हमारी सरकार में अपराध और अपराधी के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है.

नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत चलाई जा रही प्रगतिशील पशुपालक योजना

0
अगर आप एक पशुपालक हैं. गाय पालने की सोच रहे हैं. अब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक गजब की योजना प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना लाई गई है. इस योजना के तहत जो किसान गाय पाले हुए हैं. फिर गाय पालने की सोच रहे हैं. उनको सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. इस योजना के लिए आवेदन जल्द ही प्रारंभ कर दिए जाएंगे.ऐसे में इस योजना का लाभ लेने के लिए कौन से किसान अथवा पशुपालक पात्र हैं. इसमें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे आइए डिटेल में जानते हैं.

इन प्रजाति की गायों पर मिलेगा लाभ 
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार तिवारी ने  कहा कि प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के तहत उन किसानों को लाभ मिलेगा जो डेयरी चलाते हैं. उन्नत नस्ल एवं उच्च उत्पादकता वाली देसी गायों को पालें हैं. इसके लिए उन्हें सरकार द्वारा 10 से 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. इससे सुल्तानपुर जिले के पशुपालकों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा.
क्या होनी चाहिए पात्रता 
नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत चलाई जा रही प्रगतिशील पशुपालक योजना में वे लोग पात्र हैं जिनके पास अच्छे उत्पादकता वाली देसी गए हैं. मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि वे लोग जिनके पास देसी गायें हैं. 24 घंटे में 10 से 14 लीटर दूध देती हैं. उनको इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दी जाएगी.

गऊ भारत भारती की 11वीं वर्षगाँठ एवं सर्वोत्तम सम्मान समारोह भव्यता से संपन्न

0
मुंबई – भारत का पहला गौवंश पर आधारित राष्ट्रीय समाचारपत्र गऊ भारत भारती की 11वीं वर्षगाँठ तथा “सर्वोत्तम सम्मान समारोह” का आयोजन 6 अगस्त 2025 को जुहू इस्कॉन सभागार, मुंबई में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ॲड. आशीष शेलार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं सांस्कृतिक मामलों के कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, मुंबई भाजपा अध्यक्ष, वांद्रे पश्चिम से विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य) थे। अन्य प्रमुख अतिथियों में शेखर मूंदड़ा (अध्यक्ष, महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग), श्याम बिहारी गुप्ता (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग), अभिजीत राणे (सचिव, मुंबई भाजपा, सुप्रसिद्ध कामगार नेता एवं समूह संपादक मुंबई मित्र), प्रशांत काशिद, सुनील सेठी (प्रबंधक, आर्ट मीडिया), डॉ. महेंद्र गर्ग ( गौ  वैज्ञानिक, कोटा, राजस्थान) सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य पवन त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष – श्री सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई) ने की तथा संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश विक्रांत ने किया।
इस अवसर पर गौसेवक उमेश शाह एवं प्रफुल कटेलिया द्वारा लिखित एवं प्रकाशित गौ माता विषयक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में संगीतमय प्रस्तुति सेलिब्रिटी सिंगर मंगेश वडागले एवं उनकी टीम ने दी।
गऊ भारत भारती, जो गौवंश संरक्षण, गौ-आधारित कृषि एवं अर्थव्यवस्था तथा इसके सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यरत है, ने अपनी परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी “सर्वोत्तम सम्मान” उन विभूतियों को प्रदान किया जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज व देश को नई दिशा दी।
सम्मानित विभूतियाँ –

पत्रकारिता: श्री नारायण तिवारी (संपादक, दैनिक यशोभूमि), श्री राघवेंद्र नाथ द्विवेदी (कार्यकारी संपादक, हमारा महानगर), श्री राजेश त्रिपाठी (टीवी पत्रकार, एबीपी न्यूज़)

साहित्य: डॉ. रोशनी किरण, सुश्री हेमा चंदानी, श्री पंकज तिवारी, डॉ. जितेंद्र पांडेय
गौ सेवा एवं गौ-आधारित स्टार्टअप: श्री नितेश वसिष्ठ (पंचगव्य विशेषज्ञ), श्री सुनील रामविलास प्रजापति एवं श्री मनीष रामविलास प्रजापति, डॉ. महेंद्र कुमार गर्ग (गौ वैज्ञानिक, कोटा, राजस्थान), श्री सुरज्ञान गुप्ता (स्पेक्ट्रा क्रायोजेनिक सिस्टम्स प्रा. लि.), श्री उमेश शाह (गौशाला संचालक), श्री प्रफुल कटेलिया (गौ सेवक) श्री विजय गुप्ता ( झाँसी गौवैज्ञनिक )
समाजसेवा: श्री मुस्तफ़ा गोम, श्रीमती प्रीति धीरेन दोशी (ट्रस्टी, मरू घर ओल्ड ऐज होम), डॉ. दिलीप कुमानदास अम्लानी (ट्रस्टी, मरूधर ओल्ड ऐज होम), श्रीमती संघमित्रा ताई गायकवाड (आरपीआई आठवले), श्री तुषार एन. कथारेचा (सचिव – श्री गुर्जर सुतार विश्वकर्मा बाग, विलेपार्ले), श्री अभिषेक जाजू (स्वस्ति श्री त्रिवेणी फाउंडेशन), श्री बिमल भूता (सचिव, भाजपा मुंबई – संस्थापक टीम पार्ले, मुंबई), श्री आर. के. मंधना (ट्रस्टी, सुशील आनंद मंधना चैरिटेबल ट्रस्ट)

उद्योग के क्षेत्र में अनमोल शर्मा , त्रिशूल व्यंकट कोली , डॉ. संजय प्रल्हाद काले , ज्योतिष के क्षेत्र में श्री गुरुजी विनायक भट्ट आदि को दिया गया।
अन्य क्षेत्र में किरणदीप कौर , योगेश लखानी , विनय गोपाल सिंह , डॉ राजाराम त्रिपाठी आदि को प्रदान किया गया।
भव्य आयोजन की सफलता में आयोजन समिति के सदस्य श्री राम कुमार पाल, श्री विशाल भगत, श्री प्रशांत काशिद, विशेष योगदान रहा।

भारत की पहली महिला प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रमोटर सना सूरी ने किया स्नाइपर बॉक्सिंग प्रोमोशन का आयोजन

0

 

मुंबई। अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन का गवाह बना, जब भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रमोटर सना सूरी ने स्नाइपर बॉक्सिंग प्रोमोशन के तहत देश का पहला हाई-फैशन स्पोर्ट्स इवेंट सफलतापूर्वक आयोजित किया।

सना सूरी, जो न केवल एक इंटरनेट पर्सनैलिटी और अभिनेत्री हैं, बल्कि एक जानी-मानी फैशन मॉडल और फेमिना मीडिया से जुड़ी शख्सियत भी हैं। उन्होंने खेल और फैशन के मेल को एक नई ऊंचाई दी है। इस इवेंट में बॉक्सिंग को एक स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में प्रस्तुत किया गया, जो खेल आयोजनों में एक नया ट्रेंड बन सकता है।

इस भव्य कार्यक्रम में बॉलीवुड और टेलीविजन जगत की कई मशहूर हस्तियों की मौजूदगी रही, जिनमें अभिनेता विंदू दारा सिंह, मनोज जोशी, कॉमेडियन एहसान कुरैशी, एजाज़ खान, हेमा शर्मा और यामिनी मल्होत्रा जैसे नाम प्रमुख हैं। सभी ने इस पहल की सराहना की और बॉक्सिंग जैसे साहसी खेल को युवाओं तक पहुँचाने की कोशिश को समर्थन दिया।

कार्यक्रम की आयोजक सना सूरी ने मीडिया को बताया, “बॉक्सिंग दिल और हिम्मत का खेल है। मेरा उद्देश्य इस खेल को भारत के कोने-कोने तक पहुँचाना है और युवाओं को इसके प्रति प्रेरित करना है।” उन्होंने यह भी बताया कि इस पहल के लिए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से निवेश किया है और फिलहाल कोई प्रायोजक नहीं है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि जल्द ही इस खेल और खिलाड़ियों को समर्थन मिलेगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में ब्राइट मीडिया के योगेश लखानी का विशेष सहयोग रहा, जिनका सना ने सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी पूरी टीम और सभी मेहमानों का भी आभार जताया, जो इस विशेष प्रयास का हिस्सा बने।

अभिनेता मोहन जोशी ने कहा कि भारत को अब क्रिकेट से आगे बढ़कर ऐसे खेलों को प्राथमिकता देनी चाहिए, जो अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला सकें।” वहीं विंदू दारा सिंह ने कहा, “जहाँ भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा, मैं वहाँ मौजूद रहूंगा। ऐसा पहली बार होगा जब अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसा खेल भारत में भी होगा।” एजाज़ खान ने युवाओं को संदेश दिया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी करियर के रूप में अपनाएं।

सना सूरी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। उनका इंस्टाग्राम हैंडल @sannavamnitasuri है, जहाँ वे खुद को “अभिनेत्री मॉडल” के रूप में पेश करती हैं। स्नाइपर बॉक्सिंग प्रोमोशन की सीईओ के रूप में उनका प्रबंधन नेक्सज़ाद एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाता है।

यह आयोजन न केवल भारत के खेल परिदृश्य में एक नई पहल साबित हुआ है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि महिलाओं की नेतृत्व क्षमता खेल जैसे क्षेत्रों में भी क्रांति ला सकती है। सना सूरी की यह शुरुआत भविष्य के लिए एक प्रेरक मिसाल है।