मुंबई , राष्ट्रीय समाचारपत्र गऊ भारत भारती के तत्वाधान में आयोजित “गऊ ग्राम महोत्सव” The Festival Of Cow के भव्य आयोजन का समापन दिनाँक १८ अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक,कृपा शंकर सिंह , राधे गुरु माँ , इस्कॉन के प्रमुख देवकीनंदन दास जी , विधायक प्रकाश सुर्वे , विनोद शेलार , मनोभाव त्रिपाठी , चिराग गुप्ता , टल्ली बाबा , संजीव गुप्ता और अन्य महानुभाव की : उपस्थिति में संपन्न हुआ।

ज्ञात हो कि दिनाँक १२ अक्टूबर को “गऊ ग्राम महोत्सव” The Festival Of Cow का उद्घाटन महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने मंत्रोच्चार व रणभेरी के प्रफ्फुलित वातावरण में किया इसका उद्घघाटन किया था। और समापन उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक जी के हाथो संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के आयोजन में विशेष तौर पर ” राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ” ,जीव जंतु कल्याण बोर्ड , ( पशुपालन और डेयरी विभाग भारत सरकार ) महाराष्ट्र सरकार (पशुपालन और डेयरी विभाग ) का विशेष सहयोग रहा। विभाग के मुख्य सचिव श्री जगदीश गुप्ता जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

पहले दिन उद्घाटन भाषण में राज्यपाल कोश्यारी जी ने अपने उद्बबोधन में गाय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक या गोवंश की उपयोगिता को लेकर श्रोताओं से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने रासायनिक खादों की अपेक्षा जैविक खादों के अधिक प्रयोग पर भी बल दिया! वर्तमान में गौ व गोवंश के प्रति सभी लोगों की जागरूकता व दिलचस्पी बढ़ रही है उन्होंने इस दिशा में कार्यरत निरंतर विभिन्न प्रकल्पों के तहत स्वयंसेवी संस्थाओं व गौशालाओं की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं संपादक संजय “अमान “के प्रयासों की न सिर्फ सराहना की बल्कि लोगों से भी गौ तथा गोवंश पर आधारित उत्पादों व उत्पादकों को भी प्रेरित करने हेतु उनके प्रयोग की अपील की। इस अवसर पर रुचि कत्थक क्लासेस मुद्रा उड़ीसी एवं अन्य संगठनों के द्वारा प्रस्तुत नृत्य का मंचन करने पर राज्यपाल ने सभी कलाकारों को पुरस्कृत कर पारितोषिक की घोषणा भी की। जबकि केंद्रीय पशुपालन ,दुग्ध व मत्त्स्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला जी ने अपने वीडियो संदेश में राज्यपाल एवं आमंत्रित अतिथियों का स्वागत करते हुए देश की अर्थब्यवस्था में गौ की जरूरत को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के पहले शत्र में अन्य मुख्य अतिथियों में आर आर काबेल के महेंद्र भाई काबरा ,संतोष सहाणे ,गौ वैज्ञानिक महेंद्र गर्ग , जी एंड वी के विनय गोपाल सिंह , एकता मंच के प्रशांत काशिद , समस्त महाजन के प्रमुख ट्रस्टी गिरीश भाई शाह , अहिंशाधाम के ट्रस्ट्री महेंद्र भाई संगोई , हरेश भाई वोरा , देवकीनंदन जिंदल जी , आदि समाज के प्रमुख हस्तियां मौजूद रही। इन ७ दिनों में अन्य अतिथियों में शिवसेना के सांसद गजानंद कीर्तिकर , विधायक सुनील प्रभु , आदि प्रमुख लोगो का ताँता लगा रहा।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में अपनी परम्परा के अनुसार ” गऊ भारत भारती ” द्वारा कुछ सामाजिक , गौसेवक , और प्रशासनिक अधिकारीयों को ” गऊ भारत भारती ” का सर्वोत्तम सम्मान माननीय राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी के हाथो प्रदान किया गया। इस वर्ष २०२२ के सर्वोत्तम सम्मान पाने वालो में से प्रमुख आरआर काबेल के श्री महेंद्र भाई काबरा , डॉ.सुजाता सक्सेना निदेशक ICAR CIRCOT मुंबई , डॉ.अशोक कुमार भरिमाला , सीनियर वैज्ञानिक ICAR CIRCOT मुंबई , विनय गोपाल सिंह , हनुमंत पोपट गोसावी , योगेंद्र सिंह कछवे , डॉ. सोमनाथ माने , मुकेश अकरुन पवार , डॉ.धीरज कनखरे (देशी गाय संशोधन केंद्र , कृषि महाविद्यालय पुणे ) संतोष ठिकेकर , अहिंसाधाम के ट्रस्टी हरेश भाई वोरा , सुनील शेठी, आदि को राज्यपाल महोदय के हाथो सम्मान पूर्वक प्रदान किया गया।

प्रथम उद्घाटन सत्र में मंच पर विराजमान कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक श्री महेंद्र भाई काबरा का स्वागत संतोष सहाणे ,नगरसेवक ज्ञानमूर्ति शर्मा ने किया तो प्रधान संपादक और मुख्य आयोजक संजय अमान और समाचारपत्र के संरक्षक रामकुमार पाल ने माननीय राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत शाल , सम्मान चिन्ह दे कर किया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संजय अमान ने अपने प्रस्तावना उद्धबोधन में जैविक प्रयोग व वर्तमान में गोवंश के प्रति जागरूकता के प्रचार प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया इस।12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस सात दिवसीय महोत्सव में राजनीति, सामाजिक, फिल्म ,क्रीड़ा आदि क्षेत्रों से संबंधित महानुभाव विशेष रूप में उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त , इस्कॉन , गायत्री परिवार , चिन्मया मिशन ,आर्ट ऑफ़ लिविंग ,ब्रह्माकुमारी, जैसी देश की प्रमुख संस्थाओ ने अपनी अपनी प्रमुख भूमिकाएं निभाई।

कार्यक्रम के संचालक एवं उद्घघोषक संजय बलोदी” प्रखर” सहित आयोजन समिति के मुख्य प्रतिनिधियों में श्री रामकुमार कुमार पाल , संतोष शहाणे, महेंद्र भाई काबरा ,,एडवोकेट ज्ञान मूर्ति शर्मा, कपिल कियावत व विनय सिंह जी ने इस “गौ ग्राम महोत्सव” को सफल बनाने हेतु अपनी विशेष भूमिका एवं कर्तव्यों का निर्वहन किया !

आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन भारत के विभिन्न राज्यों में आयोजित करने की इच्छाएं व संभावनाएं व्यक्त की और कहा कि इस और हमारा प्रयास जारी रहेगा। और अंत में स्थानिक पूर्व पार्षद ज्ञान मूर्ति शर्मा द्वारा आयोजन में भाग लेने वाले सभी सदस्यों एवं आमंत्रित अतिथियों का अभिवादन एवं धन्यवाद किया गया।

 

Previous articleपशु पालक भाई एवं गोशाला प्रबंधक ध्यान दे , अक्टूबर माह चल रहा है, अन्त कृमि नाशक दवा अवश्य दे
Next articleअपोलो ने किया पाँच साल में 53 पीडियाट्रिक लीवर ट्रांसप्लांट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here