Home Gau Samachar रामबिलास शर्मा ने अपने जन्मदिन पर गौ सेवा की

रामबिलास शर्मा ने अपने जन्मदिन पर गौ सेवा की

166
0
फोटो- अपने जन्मदिन पर गौ सेवा करते पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा।

(Mahendragarh News) महेंद्रगढ़। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने अपने जन्मदिन पर गौ सेवा की। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई गौ सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को वीरवार उनके जन्मदिन पर देश व प्रदेश के नेताओं ने अपने-अपने अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के दिग्गज भाजपा नेता राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, पूर्व वित मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, अटेली के विधायक सीताराम यादव सहित अनेकों नेताओं ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। वहीं विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने उनके जन्मदिन को पेड़ पौधे लगा कर उनकी दीर्घायु की कामना की।

 

Previous articleहर वर्ष यहां गौ माता का पूजन किया जाता है
Next articleटेम्पो में गाय लेकर जा रहे चालक की गोली मारकर हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here