मुंबई – मशहूर ऎक्टर मनोज कुमार का आज मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में जन्मदिन मनाया गया। क्रान्ति, रोटी कपड़ा और मकान, पूरब और पश्चिम जैसी दर्जनों फिल्मो के लिए मशहूर भारत पुत्र मनोज कुमार का आज मुम्बई के रहेजा क्लासिक क्लब में जन्मदिन मनाया गया। मनोज कुमार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सात फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। भारतीय सिनेमा और कला में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा 1992 में पद्मश्री और 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
आज ही की तारीख 24 जुलाई 1937 को मनोज कुमार का जन्म हुआ था। मनोज कुमार न सिर्फ हिन्दी फिल्मो के अभिनेता हैं बल्कि निर्देशक भी रहे हैं। फिल्म निर्माता व निर्देशक मनोज कुमार ने अपनी फ़िल्मों के जरिए लोगों को देशभक्ति की भावना का गहराई से एहसास कराया। हिंदी सिनेमा में मनोज कुमार ने बहुत देशभक्ति फिल्में बनाईं। इस अवसर गुजराती लेखक कवि दीपक देसाई द्वारा लिखी किताब भारत पुत्र मनोज कुमार का कवर लांच भी किया गया। साथ ही उनकी लिखी काव्य पुस्तक यादों के ग़ुब्बारे का म्यूजिक एल्बम की भी घोषणा की गई जिसका निर्माण सान म्यूजिक द्वारा किया जा रहा है।
समारोह में मुख्य अतिथि अभिजीत राणे और अन्य के द्वारा केक काट कर मशहूर ऎक्टर मनोज कुमार जी का जन्म दिन मनाया गया।
इस मौके पर कामगार यूनियन के अभिजीत राणे, पूर्व एसीपी संजय पाटिल, सुनील पाल, के के गोस्वामी, रमेश गोयल,दिव्या देसाई, दीपक देसाई, संजय अमान, कृष्णा चौहान अब्दुल कदीर , सुरुचि शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।