आज भी कौतूहल का विषय है इमरजेंसी*
महाराष्ट्र पासिंग माजदा वाहन में एक बार फिर गौ तस्करी का मामला सामने आया
CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही में महाराष्ट्र पासिंग माजदा वाहन में एक बार फिर गौ तस्करी का मामला सामने आया है। समाज सेवक मोती ठाकुर ने एक बार फिर रात्रि में गौ तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा। मवेशियों की संख्या लगभग 30 बताई गई। फिलहाल मवेशियों को पुलिस कार्रवाई के बाद डॉक्टरी मुलाहिजा कर बालोद जिला मुख्यालय के महावीर गौशाला में रखा गया है।
CG News: आरोपी गिरफ्तार
CG News: नगर के चैनगंज निवासी समाज सेवक मोती ठाकुर ने बताया कि वे रात्रि 3.30 बजे अपने दोस्तों के साथ चैनगंज रेलवे फाटक के पास टहल रहे थे। इस बीच एक मेहरून कलर की 709 माजदा वाहन में कुछ लोग गाड़ी का तिरपाल और रस्सी कस रहे थे। गाड़ी से कुछ आवाज आई तो उन्होंने नजदीक में जाकर देखा तो रस्सी बांधते हुए आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए। तब मोती ठाकुर व उनके सहयोगी ने गाड़ी कीतलाशी ली।
परिवहन की अनुमति देने वाले के खिलाफ भी लें एक्शन
ठाकुर ने कहा कि मवेशी के परिवहन के लिए अगर कोई परमिशन दे रहा है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि वाहन से मवेशी के परिवहन के लिए परमिशन नहीं दी जाती। मवेशी को हमेशा खरीदी-बिक्री के बाद यदि उनके पास रसीद हो तो उसे पैदल ही लाने ले जाने का नियम है।
गौ मांस खाने के शक में पीटकर हत्या के दो और आरोपी काबू
चरखी दादरी, 19 जनवरी (हप्र)
गौ मांस खाने के शक में प्रवासी युवक की पीटकर हत्या के दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक की पहचान हंसावास निवासी संजय के रूप में हुई है, जबकि दूसरा नाबालिग है। मामले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और तीन से चार लोगों की गिरफ्तारी बाकी है।
बता दें कि बीते अगस्त माह में चरखी दादरी जिले के बाढड़ा कस्बे में प्रवासी श्रमिक की पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को दिए बयान में पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के निवासी सुजाउद्दीन सरदर ने बताया था कि वह और उसका रिश्तेदार साबिर मलिक बाढड़ा में जुई रोड पर झोपड़ी बनाकर रहते हैं व कूड़ा बीनने का काम करते हैं। उसकी बहन शकीना सरदर भी अपने पति साबिर मलिक के साथ बच्चों सहित बाढ़ड़ा में रहती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 27 अगस्त को कुछ लड़कों ने साबिर मलिक को कबाड़ देने के बहाने बस स्टैंड की तरफ बुलाया था।
मारपीट में चोट लगने से हुई मौत
उक्त लड़कों ने उनके जानकार असम निवासी असरूद्दीन को भी बुला लिया और वहां पर उनके साथ डंडों से मारपीट की व उन्हें बाइक पर उठाकर ले गए। उसके बाद गांव भांड़वा के समीप उसके जीजा का शव मिला। साबिर मलिक व असरद्दीन को मारपीट करके चोटें मारी हैं, जो चोट लगने से साबिर मलिक की मृत्यु हुई है। इस शिकायत पर चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित करके जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।
ग्राम खुर्द में गाय के अवशेष मिलने बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा
पुवांरका (सहारनपुर)। ग्राम खुर्द स्थित ढमोला नदी के पास गाय के अवशेष मिलने से हंगामा हो गया। मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अवशेष मिलने पर विरोध जताया और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की।
मामला रविवार देर रात का है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप था कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। पता लगने पर थाना जनकपुरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन उनका कहना था कि ढमोला नदी थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में आता है। इसके बाद देहात कोतवाली पुलिस भी आ गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि दो महीने पहले भी गोवंश के अवशेष मिले थे, लेकिन उस समय भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और मामले की जांच में कोई भी साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जा रही है। अभी बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर डटे हुए हैं। उन्हें पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है।
महाकुंभ को लेकर सनातन सेना ने बुक का विमोचन किया
महाकुंभ को लेकर सनातन सेना ने बुक का विमोचन किया इस बुक में महाकुंभ में जाने की सारी जानकारी दी गई है .
इस मौके पर सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत यादव, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष संजीव सिंह बॉबी उपस्थित थे। pic.twitter.com/njPlb78fk0
— Gau Bharat Bharati (@BharatiGau) January 17, 2025
महाकुंभ को लेकर सनातन सेना ने बुक का विमोचन किया इस बुक में महाकुंभ में जाने की सारी जानकारी दी गई है
इस मौके पर सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत यादव, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष संजीव सिंह बॉबी उपस्थित थे।

केक काटकर बछ़ड़े का जन्मोत्सव मनाता है ये गोसेवा दल
झुंझुनूं:- हिंदू धर्म में गाय को माता माना जाता है, ऐसे में लोग गाय की देखभाल भी करते हैं, और उनको रोटी भी खिलाते हैं. ऐसे में आज हम आपको झुंझनूं में ऐसे संगठन के बारे में बताते हैं, जिसके सदस्य घायल गायों की सेवा तो करते ही हैं, अपनी कमाई से हर महीने खर्च करके उनका इलाज भी करवाते हैं. दरअसल झुंझुनू के नवगढ़ कस्बे के नवलगढ़ में गौ-रक्षा दल के नाम से बने संगठन के सदस्य गौ सेवा तो करते ही हैं, साथ में उन्होंने एक अनूठी पहल भी की है. जब भी कोई बेसहारा गाय बछिया या बछड़े को जन्म देती है, तो यह लोग गाय को कस्बे के नवलगढ़ रोड स्थित अपने उपचार केंद्र में लेकर आते हैं. जहां उस नवजात बछिया के जन्मोत्सव केक काट के मनाते हैं, साथ ही मिठाइयां भी बांटते हैं.
घायल गायों का कराते हैं उपचार
दल के संस्थापक खुद रणवीर सिंह बताते हैं, कि उपचार केंद्र की शुरुआत 5 साल पहले की गई थी. जब गौ रक्षा दल के सदस्य ने कस्बे में घायल गाय को देखा, जिसके पैर में घाव था, और उसमें कीड़े पड़े हुए थे, तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़ित गाय के लिए दवाई पट्टी की व्यवस्था की, और इलाज शुरू किया. इसी के कुछ दिनों बाद ही, वह ठीक होने लगी तभी इन लोगों का हौसला बढ़ा, और बीमार व बेसरा गोवंश की पीड़ा को देखते हुए 2019 में इन युवाओं ने गौ रक्षा दल बनाया व गायों की सेवा का काम शुरू किया. गायों के अलावा भी अन्य कोई पशु, पक्षी बीमार हो जाता है, तो उसका भी उपचार यह स्वयं करते हैं.
15 से 20 हजार गौ-सेवा पर करते हैं खर्च
रणवीर सिंह ने बताया कि उनके दल के सदस्य कई बार गौ रक्षा करते हुए, सांडों के हमले की वजह से खुद भी घायल हो जाते हैं लेकिन घायल होने के बावजूद भी गौ रक्षा का जुनून उनका कम नहीं होता है. दल के सदस्य बड़ी मेहनत करके गायों की सेवा कर रहे हैं. इसके साथ में ही अपनी मेहनत की कमाई से सहयोग करके 15 से ₹20000 हर महीने गौ-सेवा में खर्च करते हैं. इसमें उनके द्वारा पशु अस्पताल की फ्री सेवा भी ली जा रही है. फ्री दवाइयां भी उन्हें मिल जाती हैं. कई बार बड़े दान दाताओं के द्वारा सहयोग भी किया जाता है. अब तक करीब 4000 से अधिक घायल गोवंश की मदद उनके द्वारा की जा चुकी है.
गाय की सेवा से खुश होते हैं देवी-देवता, प्रत्येक व्यक्ति को गोसेवा के लिए रहना चाहिए तत्पर : मोहित
गाय की सेवा से खुश होते हैं देवी-देवता, प्रत्येक व्यक्ति को गोसेवा के लिए रहना चाहिए तत्पर : मोहित
लोहारू। भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में गाय की सेवा को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। गाय की सेवा मात्र से हम 33 कोटि देवी देवताओं को प्रसन्न कर सकते हैं। इसलिए गौ सेवा जैसे पुनीत कार्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को तैयार रहना चाहिए।
वे उपमंडल के गांव सोहांसरा की श्रीराधा कृष्ण गोशाला वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में चौधरी धर्मबीर सिंह की जगह उनके बेटे मोहित ने शिरकत की थी। इस दौरान गोशाला कमेटी के प्रधान अशोक वर्मा और कमेटी के सदस्यों के अलावा जिला उपप्रमुख प्रतिनिधि संजय जांगड़ा ने मोहित चौधरी का स्वागत किया।
कार्यक्रम में हीरालाल शास्त्री, ठेकेदार दलबीर बींवाल, योगेश शर्मा, राजबीर यादव, राजबीर शास्त्री, सरपंच राजकुमार नागर, रविंद्र कुमार, मनजीत कुमार, उमेद कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर यज्ञ में आहुति डालकर विश्व मंगल की कामना की गई तथा गायों को गुड़ खिलाकर पुण्य कमाया।
संजय जांगड़ा ने गोशाला कमेटी को 51,000 रुपये की अनुदान राशि भी भेंट की। इससे पहले भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संतोष भारद्वाज सहित अनेक गायक कलाकारों ने भजनों से माध्यम से गोमाता और देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में अनेक ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
अवार्ड वितरण के साथ करूणा इन्टरनेशनल का करूणोदय का हुआ समापन
डा आर बी चौधरी एवं गजेश श्रीनिवासन
जालोर (राजस्थान): करूणा इंटरनेशनल द्वारा 28 व 29 दिसम्बर 2024 को तखतगढ़ के जालोर रोड स्थित प्रकाश फार्म हाउस में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अवार्ड वितरण समारोह का समापन जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सिंह मालावत के मुख्य आतिथ्य के कर कमलो द्वारा भारत-वर्षीय आउटसडेन्डीग करूणा अवार्ड, भारत-वर्षीय एक्सलेंट अवार्ड केटेगरी अवार्ड दयावान अवार्ड आदि विभिन्न श्रेणियों में 140 अवार्ड वितरण कीये जिसमे एक ट्रोफी ,साइटेसन नकद चैक देते हुए समापन हुआ।
इस अवसर पर करूणा इन्टरनेशनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.शांतिलाल जैन स्वागत भाषण द्वारा सभी का अभिनंदन कीया व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम अधिवेशन के चैयरमैन एस पदमचन्द छाजेड़ ने इस अधिवेशन की आवश्यकता के बारे जानकरी दी । उपाध्यक्ष सुरेश कांकरिया , मनोज जी डागा , महासचिव सज्जनराज सुराणा करूणा इन्टरनेशनल की गतिविधी की जानकरी दी, सचिव प्रबोध जैन ने पी पी टी प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष रमेश चोरड़िया सहित पुरी कार्यकारिणी उपस्थित रही।
मुख्य अतिथि पद से न्यायाधीश नरेंद्र सिंह जी मालावत के कर कमलों से विभिन्न श्रेणियों के अवार्ड वितरित किए गये। मेजबान विघालय के प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर, केन्द्र प्रमुख मीठालाल जोशी सचिव मनोज जीनगर, करूणा मार्गदर्शक जितेन्द्र पुरी, करूणा रत्न केशवराज, प्रचारक भुपेश चारण, सौरभ वर्मा का बहुमान कुशल आयोजन के लिए अतिथियों ने किया। इस अधिवेशन के प्रथम दिन महावीर इंटरनेशनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनील जी जैन द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन, राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर जी गर्ग द्वारा अधिवेशन का उद्घाटन किया। एवम श्री पर्बत सिंह जी ने विषेश करूणोदय उद्वबोधन दिया।
राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अवार्ड वितरण समारोह में संगीत की स्वरलहरियों के साथ करूणोदय 2024 का संचालन पाली संभाग के राष्ट्रपति से सम्मानित मीठालाल जोशी ने किया । इस अवसर पर मुख्य उद्घोषक के रूप में श्री उम्मेद जोधपुर का सराहनीय सहयोग रहा। करूणा इंटरनेशनल चेन्नई केंद्र के अध्यक्ष सज्जन जैन, सचिव ज्ञानचंद कोठारी, महीला वींग अध्यक्षा नीर्मला छल्लाणी, उपाध्यक्ष पदमा जैन सहित अन्य केन्द्रो के 500 से अधिक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शीक्षक व विद्यार्थी सम्मिलित हुए। यह जानकारी चेयरमैन पदमचंद छाजेड़ ने दी।
यहां 4000 एकड़ में बनेगा अत्याधुनिक गौ अभयारण्य
सागर जिले के बीना तहसील के ग्राम देवल में 15,000 गोवंशों के लिए अत्याधुनिक गौ अभ्यारण्य का निर्माण प्रस्तावित है। यह अभ्यारण्य 4,000 एकड़ भूमि पर बनेगा और क्षेत्र के जलस्रोतों के संरक्षण में मदद करेगा। इससे गोवंशों की सुरक्षा और किसानों को राहत मिलेगी।
सागर जिले के बीना तहसील के ग्राम देवल में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित अत्याधुनिक गौ अभ्यारण्य का निर्माण शीघ्र ही शुरू होने जा रहा है। यह अभ्यारण्य 15,000 गोवंशों को आश्रय देने की क्षमता वाला होगा, जिससे बीना और आसपास के क्षेत्रों के गोवंशों को सुरक्षित और संरक्षित स्थान मिलेगा।
पशुपालन और डेयरी विभाग के मंत्री लखन पटेल ने रविवार को इस अभ्यारण्य स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीना विधायक निर्मला सप्रे, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार सुनील शर्मा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। यह अभ्यारण्य 4,000 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा, जिसमें 443 एकड़ राजस्व भूमि और 3,615 एकड़ वन भूमि शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बीना क्षेत्र के भ्रमण के दौरान गौ अभ्यारण्य की घोषणा की गई थी, जिसके तहत पशुपालन विभाग को 178.67 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन विस्तार की अनुमति अंतिम चरण में है। इससे पहले, ग्राम देवल में अंग्रेजी शासनकाल में एक बड़ी गौशाला थी, जो समय के साथ नष्ट हो गई। अब एक बार फिर, इस क्षेत्र में गोवंशों के संरक्षण के लिए अभ्यारण्य का निर्माण किया जाएगा, जिससे आसपास के जलस्रोतों का संरक्षण और बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
गौ अभ्यारण्य बनने से न केवल गोवंशों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि यह किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। सड़क पर घूमते गोवंशों से होने वाली समस्याओं का समाधान होगा, और क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। यह गौ अभ्यारण्य स्थानीय ग्रामीणों और किसानों के लिए एक बड़ा लाभ लेकर आएगा, क्योंकि गोवंशों के सुरक्षित रहने से कृषि कार्यों में भी रुकावटें कम होंगी।
इस गौ अभ्यारण्य के निर्माण से न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी, बल्कि गोवंशों के जीवन स्तर को भी सुधारने का अवसर मिलेगा। इसके निर्माण कार्य की शुरुआत जल्द ही की जाएगी और यह क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।











