Home Gau Samachar गाय की सेवा से खुश होते हैं देवी-देवता, प्रत्येक व्यक्ति को गोसेवा...

गाय की सेवा से खुश होते हैं देवी-देवता, प्रत्येक व्यक्ति को गोसेवा के लिए रहना चाहिए तत्पर : मोहित

75
0

गाय की सेवा से खुश होते हैं देवी-देवता, प्रत्येक व्यक्ति को गोसेवा के लिए रहना चाहिए तत्पर : मोहित

 

लोहारू। भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में गाय की सेवा को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। गाय की सेवा मात्र से हम 33 कोटि देवी देवताओं को प्रसन्न कर सकते हैं। इसलिए गौ सेवा जैसे पुनीत कार्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को तैयार रहना चाहिए।

वे उपमंडल के गांव सोहांसरा की श्रीराधा कृष्ण गोशाला वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में चौधरी धर्मबीर सिंह की जगह उनके बेटे मोहित ने शिरकत की थी। इस दौरान गोशाला कमेटी के प्रधान अशोक वर्मा और कमेटी के सदस्यों के अलावा जिला उपप्रमुख प्रतिनिधि संजय जांगड़ा ने मोहित चौधरी का स्वागत किया।

कार्यक्रम में हीरालाल शास्त्री, ठेकेदार दलबीर बींवाल, योगेश शर्मा, राजबीर यादव, राजबीर शास्त्री, सरपंच राजकुमार नागर, रविंद्र कुमार, मनजीत कुमार, उमेद कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर यज्ञ में आहुति डालकर विश्व मंगल की कामना की गई तथा गायों को गुड़ खिलाकर पुण्य कमाया।

संजय जांगड़ा ने गोशाला कमेटी को 51,000 रुपये की अनुदान राशि भी भेंट की। इससे पहले भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संतोष भारद्वाज सहित अनेक गायक कलाकारों ने भजनों से माध्यम से गोमाता और देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में अनेक ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

Previous articleअवार्ड वितरण के साथ करूणा इन्टरनेशनल का करूणोदय का हुआ समापन
Next articleकेक काटकर बछ़ड़े का जन्मोत्सव मनाता है ये गोसेवा दल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here