Home Blog Page 684

फेडेक्स ने नई वियतनाम सेवा शुरू करके भारत के लिए ट्रांजिट समय को एक दिन कम किया

0
मुंबईभारत, 2 नवंबर, 2023 – FedEx Corp. (NYSE: FDX) की सहायक कंपनी और दुनिया की सबसे बड़ी एक्सप्रेस परिवहन कंपनियों में से एक, FedEx Express (FedEx) वियतनाम और भारत के बीच अपनी अंतरमहाद्वीपीय सेवाओं को और बढ़ा रहा है। इसी क्रम में, इसने एक नई उड़ान सेवा शुरू की जिससे पारगमन समय में तेजी आ जाएगी।
31 अक्टूबर, 2023 से प्रभावी, नई उड़ान सेवा वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी से सप्ताह में चार दिन शाम के समय उपलब्ध होगी। इसमें समर्पित बी767 मालवाहक का उपयोग किया जाएगा, जिससे भारत में आयातकों के लिए पारगमन समय में एक व्यावसायिक दिन की कमी आएगी। हो ची मिन्ह सिटी से अब कुल नौ साप्ताहिक उड़ानें रवाना होने के साथ, शिपमेंट अब दो व्यावसायिक दिनों के भीतर भारत पहुंच जाएगा।*
FedEx द्वारा यह सेवा बढ़ाए जाने से भारत के व्यवसायों को बढ़ते विनिर्माण केंद्र के रूप में वियतनाम की स्थिति से लाभ उठाने में मदद मिलेगी। वर्तमान में, भारत वियतनाम के शीर्ष आठ व्यापारिक साझेदारों में से एक है, और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में पिछले कुछ वर्षों में लगातार वृद्धि हुई है।
वित्तीय वर्ष अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के भारतीय आंकड़ों के अनुसार, द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 की तुलना में साल-दर-साल 4% बढ़ा और 14.70 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया[1]।
FedEx Express के मध्य पूर्व, भारतीय उपमहाद्वीप और अफ्रीका एयर नेटवर्क के वाइस-प्रेसिडेंट, नितिन टाटीवाला ने कहा, “बढ़ते भारत-वियतनाम संबंध दोनों देशों में व्यवसायों के लिए नए विकास के अवसरों को खोलने, व्यापार और आर्थिक विस्तार को सुविधाजनक बनाने का वादा करते हैं। पारगमन समय में तेजी से भारत के आयातकों को वियतनाम में व्यवसायों के साथ तेज़ और अधिक कुशल आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क बनाने में मदद करने हेतु प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त हो सकेगा। इससे व्यापार सुविधाजनक बनेगा और दोनों देशों में व्यवसायों, विशेषकर एसएमई के विकास को बढ़ावा मिलेगा।”
   FedEx, 1984 से भारत के लिए और भारत से बाहर व्यापार का समर्थन कर रहा है। नई उड़ान सेवा के साथ, भारत में व्यवसायों को त्वरित डिलीवरी समय के साथ प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिल सकती है। यह नवीनतम घोषणा देश में सेवाओं में सुधार और संचालन को मजबूत करने के लिए कंपनी के समर्पण की पुष्टि करती है।
दरों और ट्रांजिट समय के साथ-साथ भारत में हमारी सेवाओं के पूरे पोर्टफोलियो की जानकारी के लिए कृपया FedEx शिपिंग सर्विस साइट पर जाएं।
 
* उड़ान स्थल और गंतव्य स्थल के बारे में विशिष्ट जानकारी हेतुकृपया दरें और ट्रांजिट समय पृष्ठ पर देखें।.

मिशन पत्रकारिता की वूमेन जोन एवं श्रीप्रयाग युवा मित्र मंडल द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

0

ठाणे। पिछले दिनों मिशन पत्रकारिता वूमेन जोन की तरफ से डोंबिवली के दावडी गांव में मेडिकल चेकअप का आयोजन किया गया।
मिशन पत्रकारिता वूमेन जोन ठाणे की अध्यक्ष रानी गुप्ता ने श्रीप्रयाग मित्र मंडल के सहयोग से दावड़ी गांव के वासियों के लिए मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया। जिसमें क्वांटम मैग्नेटिक एनालाइजर मशीन के द्वारा 36 से भी ज्यादा बीमारियों का चेकअप किया गया। इस चेकअप के लिए डॉक्टर प्राची बामने जो कि 15 साल से समाज सेवा कार्य में सक्रिय हैं, उन्होंने बताया कि 36 से भी ज्यादा टेस्ट होने के कारण अगर ये टेस्ट एक एक करके करवाया जाए तो इसकी कीमत 15 हजार रुपए से भी ज्यादा होगा। लेकिन यहाँ रानी गुप्ता के अनुरोध पर आसान दरों में उपलब्ध कराया गया जिससे असहाय लोगों को उचित लाभ मिल पाया।
यहाँ दांतों का चेकअप भी किया गया। दन्त चेकअप के लिए डोंबिवली शहर की जानी मानी दंत विशारद एवं सिद्धिविनायक डेंटल क्लीनिक की डॉक्टर निशा सिंह ने अपना बहुमूल्य समय समाज के पिछड़े वर्गो के उत्थान के लिए दिया।
साथ ही आँखों का चेकअप भी किया गया था जिसने रियायती दरों में चश्मे भी मुहैया करवाया गया।


इस अवसर पर 100 से भी अधिक लोगों ने इस सुविधा का लाभ लिया। मिशन पत्रकारिता के फाउंडर शैलेश जायसवाल और राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता वर्मा विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस क्रायक्राम को सफल बनाने में श्रीप्रयाग मित्र मंडल के अध्यक्ष रोशन ठाकरे, खजीनदार अनिल उपाध्याय, पप्पू यादव पुष्पा पाल, बनवारी दिवाकर, अमर गुप्ता, अभय यादव एवं अन्य कार्यकर्ताओं का अमूल्य सहयोग रहा।

आंध्र प्रदेश में दो ट्रेनों में टक्कर, 6 की मौत, कई घायल, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

0

Andhra Pradesh Train Derails: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के पास एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विजयनगरम जिले में यात्रियों को ले जा रही एक पैसेंजर ट्रेन की दूसरी ट्रेन से टक्कर हो गई. इस हादसे में ट्रेन की 3 बोगियां पटरी से उतर गईं. विजयनगरम की एसपी दीपिका ने एएनआई को बताया कि इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 10 लोग घायल हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, कोथावलासा (एम) अलमांदा-कंटाकापल्ली में विशाखा से रायगढ़ा जा रही ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए. मौके पर पहुंचे अधिकारियों राहत-बचाव कार्य में जुट गए हैं.

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

पीएम मोदी ने मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया.

सीएम एम्बुलेंस भेजने का आदेश दिया

आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तत्काल राहत उपाय करने और विजयनगरम के निकटतम जिलों विशाखापत्तनम और अनाकापल्ली से अधिक से अधिक एम्बुलेंस भेजने का आदेश दिया. साथ ही उन्होंने बेहतर ईलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में सभी प्रकार की व्यवस्था करने के आदेश दिए. मुख्यमंत्री ने घायलों को शीघ्र चिकित्सा सेना देने के लिए स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व सहित अन्य सरकारी विभागों का आदेश जारी किया.

पीएम मोदी ने लिया स्थिति का जायजा

पीएमओ ने ट्वीट किया, “पीएम नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और अलमांदा और कंटाकापल्ली सेक्शन के बीच ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद स्थिति का जायजा लिया. प्रधानमंत्री ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की.”

रेल मंत्री की सीएम जगन मोहन रेड्डी से बात

आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एएनआई से कहा, “बचाव अभियान चल रहा है और टीमें तैनात कर दी गई हैं. पीएम मोदी ने हालात की समीक्षा की है. मैंने आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बात की.”
मंडल रेल प्रबंधक ने कहा, “सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ को सूचित किया गया है. दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंचीं”. इस ट्रेन हादसे को लेकर ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. भुवनेश्वर – 0674-2301625, 2301525, 2303069, वाल्टेयर- 0891- 2885914.

मुंबई: शुक्रवार तक हर रोज 300 से ज्यादा लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द

0
मुंबई: पश्चिम रेलवे पर यात्रियों की परेशानियां सोमवार से और बढ़ जाएंगी। इस सप्ताह शुक्रवार तक रोज 300 से ज्यादा लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी। इस संकट का सबसे ज्यादा असर पीक आवर्स में दिखेगा। इन हालात में कुछ लोगों ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ को फिर से दोहराने का विचार किया है, तो कई ने वैकल्पिक साधनों की ओर जाने का मन बनाया है। इस सबके बीच लंबी दूरी के यात्रियों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा।
पिछले सप्ताह लोकल सेवाओं के रद्द होने के कारण बोरीवली और अंधेरी जैसे बड़े स्टेशनों पर पीक आवर्स में भारी भीड़ हो गई थी। रेलवे ने इसके बाद भीड़ को मैनेज करने के लिए बड़े स्टेशनों पर अलग से करीब 550 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का निर्णय लिया। लोगों का कहना था कि विरार से चर्चगेट की ओर जाने वाली ट्रेनों पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा, ज्यादातर ट्रेनें बोरीवली से चर्चगेट जाने वाली रद्द हो रही हैं। इसके कारण बोरीवली स्टेशन पर भीड़ दिखाई दे रही है। इन सर्विस में पीक आवर्स की कुछ एसी सेवाओं को भी रद्द किया गया है।

एक्सप्रेस ट्रेनों की अलग मुसीबत
ब्लॉक के कारण एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को बोरीवली में ही टर्मिनेट किया जा रहा है। यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों को मैनेज करने में परेशानी हो रही है। बोरीवली स्टेशन पर ट्रेनों में पानी की सप्लाई करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसलिए ऐसी ट्रेनों में वापी या सूरत में पानी की सप्लाई करने का निर्णय लिया गया है। ट्रेनों के टॉयलेट्स में पानी न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

 

ऊषा ने अपने प्रीमियम किचन अप्लायन्सेज़ की नई आईशेफ रेंज के लॉन्च के लिए रिलायन्स डिजिटल के साथ की साझेदारी

0
मुंबई: भारत के प्रमुख कन्ज़्यूमर ड्यूरेबल्स ब्राण्ड्स में से एक ऊषा इंटरनेशनल ने मुंबई के जुहू में जेवीपीडी स्कीम स्थित रिलायन्स डिजिटल में अपनी नई प्रीमियम आईशेफ रेंज के तहत पांच आधुनिक किचन अप्लायन्सेज़ का लॉन्च किया। नई लॉन्च की गई आईशेफ रेंज दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरूग्राम) और साउथ दिल्ली में 7 रिलायन्स डिजिटल रीटेल स्टोर्स में उपलब्ध होगी।
      आज के उपभोक्ताओं को आधुनिक कुकिंग टेक्नोलॉजी एवं सदाबहार डिज़ाइन उपलब्ध कराने के लिए डिज़ाइन की गई यह प्रोडक्ट रेंज ऐसे आधुनिक समाधान लेकर आती है, जो उनके लिए कुकिंग के अनुभव को कहीं आसान एवं बेहतर बना देते हैं। नए लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, मैंगलोर, चण्डीगढ़, कानपुर, लखनऊ और वायज़ाग स्थित चुनिंदा रिलायन्स डिजिटल स्टोर्स में उपलब्ध होंगे।
      आईशेफ रेंज के लॉन्च पर बात करते हुए सचिन आनंद, सीनियर वाईस प्रेज़ीडेन्ट- रीटेल एण्ड कंपनी शॉप, ऊषा ने कहा, ‘‘यह कदम प्रीमियमीकरण तथा उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने की ऊषा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो उपभोक्ताओं को सोच-समझ कर स्वस्थ विकल्प चुनने में सक्षम बनाती है। उनकी व्यापक पहुंच और देश भर में सशक्त मौजूदगी को देखते हुए रिलायन्स डिजिटल इस साझेदारी के लिए सही चुनाव है, हमें खुशी है कि वे हमारे एक्सक्लुज़िव रीटेल पार्टनर के रूप में हमारे साथ जुड़ गए हैं।’
     लॉन्च के अवसर पर रिलायन्स डिजिटल के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘रिलायन्स डिजिटल में हम देश भर में अपने उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी से लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत हैं।

चुनाव में चुनिए उसे जो प्याज दिलाये

0
(राकेश अचल-विभूति फीचर्स)
आज बात न हमास की और न विधानसभा चुनाव की ,क्योंकि आज का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है प्याज ।  प्याज जिसके बिना रसोईघर की रौनक ही चली जाती है ।  भारत में प्याज अचानक ही टमाटर की तर्ज पर सुर्ख हो चला है ।  मुझे कल प्याज 70  रूपये किलो मिला और साथ ही चेतावनी भी कि -भाई साहब और ले  लो वरना ये 100  रूपये किलो में  भी नसीब होने वाला नहीं है। प्याज ने  भी मौक़ा  देखकर चौका मारने की कोशिश की है क्योंकि इस वक्त पूरा देश  हमास-इजराइल जंग और विधानसभा चुनावों में मशगूल है।
कहने को प्याज़ एक वनस्पति है लेकिन  प्याज एक सहायक सब्जी भी है,मसाला  भी है और आयुर्वेद  की दवा भी ।  ये कटे या छिले अच्छे से अच्छे आदमी को रुला देती है ।और जब इसके भाव आसमान छूने की कोशिश करते हैं तब तो हिन्दू हो या मुसलमान ,सिख हो या ईसाई सब तिलमिला जाते हैं ये अकेली ऐसी कंद है जो कभी-कभी सरकार भी हिला देती है।  प्याज ने कभी भी ये नहीं देखा कि सरकार किस पार्टी की है । सरकार किसी भी दल की हो ,प्याज हमेशा अपनी हरकत से बाज नहीं आती।
 भारत में महाराष्ट्र  प्याज़ की पसंदीदा जमीन है ।  प्याज की सबसे ज्यादा खेती उसी महाराष्ट्र में होती है जहाँ एक नहीं दो-दो शिव सेनाएं हैं।  महाराष्ट्र वाले साल मे दो बार प्याज़ की फ़सल लेते  है। प्याज की पहली फसल  नवम्बर में और दूसरी मई के महीने में  होती है। ऐसे में आजकल प्याज मंहगी नहीं होना चाहिए, लेकिन हो रही है । अर्थात इसके पीछे कोई साजिश है । कोई राष्ट्रद्रोही शक्ति  प्याज का भाव बढ़ाने का नीच काम कर रही है। वरना हमारे यहां तो इतना प्याज होता है कि हम प्याज का कई देशों को निर्यात करते है।  हमारे अनेक पड़ौसी मुल्क जैसे  नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, हमारी भारतीय प्याज पर ही पलते है।
 महाराष्ट्र प्याज के मामले में अपनी दादागीरी न दिखाए इसलिए भारत में  प्याज़  कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल मध्य प्रदेश में भी पैदा होती है और देश की जनता की सेवा करती है।
प्याज और सरकार के बीच ‘ डाल-डाल,पात-पात ‘ का खेल चलता है ।  प्याज वाले दाम बढ़ाते हैं तो सरकार प्याज के  निर्यात पर लगने वाला कर  बढ़ा देती है। अभी महाराष्ट्र के नासिक में स्थित देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव में पिछले बीस दिनों में प्रति क्विंटल प्याज का औसत दाम 1370 रुपये से बढ़कर 2421 रुपये पर पहुंच गया है।  केंद्र सरकार ने फौरन प्याज की क़ीमतों पर लगाम लगाने के लिए प्याज के निर्यात पर 40 फ़ीसद निर्यात कर लगा दिया है। ‘सबको साथ लेकर सबका विकास ‘ करने वाली हमारी मोदी सरकार ने इसके साथ ही  साल 2023-24 के लिए अपने प्याज के स्टॉक को तीन लाख टन से बढ़ाकर पांच लाख टन करने का फ़ैसला किया है। हमारे  सूत्र बता रहे हैं कि जनता को प्याज न रुला पाए इसलिए सरकार ने पहले ही तीन लाख टन प्याज ख़रीद कर रख ली थी।अब सरकार किसानों से दो लाख टन प्याज ख़रीदेगी।
सरकार के लिए प्याज हो या टमाटर हमेशा समस्या पैदा करते ही रहते है।  सवाल ये है कि सरकार देश को हिन्दू  राष्ट्र बनाने के महा अभियान में जुटे या टमाटर-प्याज को लेकर उलझी रहे। एक तरफ केंद्र सरकार प्याज की बढ़ती क़ीमतों को थामने की कोशिश कर रही है तो दूसरी ओर किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।  जाहिर है कि प्याज दरअसल  केवल प्याज नहीं है बल्कि सियासत का एक  रासायनिक औजार भी है। जो चलता है तो सबको रुलाता है ।  जनता को भी और सरकार को भी। हमारी राजनीतिक पार्टियां तो वैसे  भी पांच  राज्यों  के विधानसभा चुनावों में खून  के आंसू रो  रही है । कांग्रेस  जनता को गारंटी पर गारंटी  दिए जा  रही है । छग  में राहुल गाँधी कह आये कि उनकी पार्टी केजी  से पीजी  तक  मुफ्त  शिक्षा  देगी। गनीमत है कि अभी किसी भी राजनीतिक दल ने मतदाताओं  को मुफ्त में प्याज-टमाटर देने  की गारंटी नहीं दी है । कल को कोई राजनीतिक ऐसा  कर भी दे  तो हैरानी  नहीं होना चाहिए।
दुनिया में आलू  के बाद प्याज-टमाटर ही ऐसी चीज है जो हर जगह पायी  और खाई  जाती है । आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया  में  1,789 हजार हेक्टर क्षेत्रफल में  25,387 हजार मी. टन प्याज का उत्पादन होता है। भारत में  287 हजार हेक्टर क्षेत्रफल में  2450 हजार टन प्याज पैदा होता है।हमारी नानी  को प्याज की गंध  से सख्त नफरत थी लेकिन वे किसी को प्याज खाने  से रोकती नहीं थीं। वे बताती थी कि -‘ प्याज केवल प्याज नहीं है बल्कि गुणों की खान है।  नानी के मुताबिक़  प्याज का उपयोग सब्जी, मसाले, सलाद तथा अचार तैयार करने के लिए किया जाता है। हमारे नाना  वैद्य  थे ,वे कहते  थे  कि-‘ प्याज में आयरन, कैल्शियम, तथा विटामिन ‘सी’ पाया जाता है। प्याज  तासीर  से तीखा, तेज, बलवर्धक, कामोत्तेजक, स्वादवर्धक, क्षुधावर्धक तथा महिलाओं में रक्त वर्धक होता है। पित्तरोग, शरीर दर्द, फोड़ा, खूनी बवासीर, तिल्ली रोग, रतौंधी, नेत्रदाह, मलेरिया, कान दर्द तथा पुल्टिस के रूप में लाभदायक है। अनिद्रा निवारक (बच्चों में), फिट (चक्कर) में सुंघाने के लिए उपयोगी। कीड़ों के काटने से उत्पन्न जलन को शान्त करता है।’लेकिन सियासत वाले हमेशा जनता के सर पर प्याज काटते आये हैं ।
भारत आज भी प्याज के मामले में चीन को पछाड़ नहीं पाया है ।  भारत भले   ही इस  मामले में अमेरिका  से आगे  है लेकिन चीन  से पीछे है । प्याज के मामले में हमारा  असल  मुकाबला  चीन  से है इसलिए यदि  देश को चीन  से ज्यादा  ताकतवर  बनाना  है तो चीन से ज्यादा प्याज पैदा करना भारतीय किसानों   का ,राज्य  सरकारों का पहला  राष्ट्रीय  कर्तव्य  होना चाहिए। दुनिया आज भी 74 लाख  मीट्रिक  टन  प्याज हजम  कर जाती है।  अर्थात राम नाम  की ही तरह  प्याज नाम  भी सत्य  है । इसलिए -‘चुनिए उसे जो प्याज दिलाये ‘
(विभूति फीचर्स)

बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स एवं बंटी एंटरटेनमेंट, ग्रूवी एंजेल द्वारा आयोजित ‘इंडियन स्टार अचीवर्स अवॉर्ड्स’ की मुख्य अतिथि बनी अमीषा पटेल

0

देहरादून, उत्तराखंड। बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स एवं बंटी एंटरटेनमेंट व ग्रुवी एंजल द्वारा ‘इंडियन स्टार अचीवर्स अवॉर्ड्स 2023’ का आयोजन देहरादून, उत्तराखंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल मौजूद रही। पुरस्कार समारोह में अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियों को अमीषा पटेल ने ‘इंडियन स्टार अचीवर्स अवॉर्ड्स 2023’ भी प्रदान किया। इस कार्यक्रम के आयोजक अमित गुप्ता और गुरुचरण लाल सदाना थे तो वहीं शो के डायरेक्टर जुल्फूकार टाइगर थे। अमित गुप्ता, गुरुचरण लाल सदाना और जुल्फूकार टाइगर ने एक खास बातचीत में बताया कि वे पिछले कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कई वीडियो अलबम, फिल्में का निर्माण किया है और अवॉर्ड्स नाइट एवं सेलिब्रिटी इवेंट्स भी करते रहे हैं। इसी क्रम में अब इस बार देवभूमि उत्तराखंड देहरादून में बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स के साथ संयुक्त रूप से मिलकर इस भव्य सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स को जुल्फुकार टाइगर और गुरुचरण लाल सदाना चला रहे हैं। इस तरह के आयोजन से बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स के छात्रों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और कुछ नया सीखने को मिलेगा।


सम्मान समारोह में विभिन्न कैटिगरी में देश भर से कई ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया जो कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिन हस्तियों को इस सम्मान समारोह में ‘इंडियन स्टार अचीवर्स अवॉर्ड्स 2023’ से सम्मानित किया गया उनमें रईस खान (निर्माता, जन्नत फिल्म्स), जिया चौहान (मॉडल), सुहैब साबरी (बिजनेसमैन), रामप्रसाद शर्मा (बिजनेसमैन), जुल्फुकर टाइगर (निर्देशक निर्माता), अमित वी कपूर (सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक), जी एल सदाना (निर्माता), वंदना शर्मा (फैशन डिजाइनर), मोहम्मद मोहसिन (मेकअप आर्टिस्ट), कामिनी देवशाली (मॉडल), विकास बालियान (लक्जरी राइड, देहरादून), भाव्या प्रताप (मॉडल), मीरा शर्मा (इवेंट मैनेजमेंट), इंद्रजीत सिंह (अभिनेता सेलेब्रिटी मैनेजर), दिनेश सरदाना (एमडी एसडीएस फोटोग्राफी), शेखर चौधरी (फैशन कोरियोग्राफर), सौरभ जैन (लग्जरी राइड), सोनम शाह (फैशन डिजाइनर), सोनिया दत्त (मेकओवर), आई बी आई इंटरनेशनल, मधु एम गुप्ता (रियल स्टेट), राकेश काला (शिक्षा), स्वाति आनंद (शिक्षा), रवि ढोली (बेस्ट ढोली), मनीष शर्मा (बिल्डर), महाकाल समिति संस्था, फ़िरदोस जहां (सामाजिक कार्यकर्ता), ज़ेबा खान (प्रिंसिपल), राहुल नेगी (सामाजिक कार्यकर्ता), हेमा बिष्ट (रियल स्टेट), शैला बिलाल (मॉडल), राजीव सच्चर (सामाजिक कार्यकर्ता), सुमित अदलखा (फिल्म निर्माता), अशोक वर्मा (राजनीतिज्ञ), गरिमा दसौनी (सामाजिक कार्यकर्ता), सुरेंद्र अग्रवाल (राजनीतिज्ञ), संजय श्रीवास्तव (चैनल प्रमुख), तरूण रावत (सर्वश्रेष्ठ होटल व्यवसायी),
रविंदर आनंद (राजनीतिज्ञ), पुरषोत्तम भट्ट (सामाजिक कार्यकर्त, मोहित नवानी (अध्यक्ष), सारिका प्रधान (सामाजिक कार्यकर्ता), विनायक शर्मा (राजनीतिज्ञ), भरत सदाना (बिजनेसमैन), आन्या गुप्ता सदाना (मॉडल, कलाकार), प्रिया गुलाटी (पीआरओ) का नाम प्रमुख है।
सम्मानित व्यक्तियों की सूची में संजय गर्ग, दीपशिखा गर्ग, वीरेंद्र रावत, कंचन घंसौला, पंकज बिजल्वाण, ऋषि नंदा, पंकज मैशोन, सुषमा शर्मा, डॉ दीपशिखा, अर्चना सिंघल, रमा गोयल, अनामिका जिंदल, विशाल गुप्ता, डॉ मुकुल शर्मा, रोमी सलूजा, पूजा मार्या, साधना शर्मा, मोंटी कोहली, नीलम त्यागी, गीता साहनी, संदीप गुप्ता, सुमन काला, श्वेता राज तलवार, आशा मनोरमा, नीति गुप्ता, आचार्य विपिन जोशी, जितेंद्र गोला, रमन नरूला, सुमित मेहरा, शिवानी, पूजा भट्ट, सलीम सैफी, गौरव दास, पूनम कंडारी, रोशन राणा, मधु सचिन जैन, मनीषा मित्तल, सोयश चिराग, रोहित कुमार, गिरीश पटवाल, राइटर जावेद अंसारी (JD), कोरियोग्राफर तेजस्वी, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। फिल्मकार जुल्फुकार टाइगर ने बताया कि बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स पिछले 23 सालों से देहरादून में संचालित है और उनका मकसद छात्रों को फिल्म जगत की हस्तियों से रूबरू कराना और फिल्म इंडस्ट्री के गुर सिखाना रहा है। इसके पूर्व भी वह कई ऐसे आयोजन कर चुके हैं जिसमें बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां छात्रों से रूबरू होकर उनको अभिनय और फिल्ममेकिंग के टिप्स देती रही है।

– संतोष साहू

गौमाता की सेवा ने बदली गौदास आदि की तकदीर।

0
MBA गाय वाला के नाम से हुआ फेमस आदि डडवाल हिमाचल के छोटे से गांव सलोह में रहने वाला शख्स जिसे कभी नहीं पता था की गौ माता की सेवा करते करते उन्हें लोग MBA गाय वाला के नाम से जानने लगेंगे.
ज्यादातर लोग यहीं सोचते हैं की गौ सेवा बुढ़ापे में या रिटायर्मेंट के बाद करनी चाहिए पर ये अलग बात है आदि डडवाल ने अपना जीवन जीने का एक अलग रास्ता चुना और गौशालाओं में गौमाता की सेवा कर जीवन जीने को स्वीकार किया SOCIAL मीडिया से हमेशा खुद को दूर रखते हुए भी आज  SOCIAL मीडिया पर लोग इन्हें mba गाय वाला के नाम से जानने लगें है। जी हाँ mba चाय वाला के बाद अब एक ऐसा शख्स जो MBA गाय वाला के नाम से जाना जा रहा है।
MBAकी डीग्री करने के बाद हर स्टूडेंट का एक अच्छी नोकरी की ओर ध्यान होता है एक अच्छी कम्पनी में काम कर अच्छा खासा पैसे कमाना और अपने सपनों को साकार करना होता है पर MBA गाय वाला के नजरिये से गौमाता की सेवा से बड़ी कोई नोकरी नहीं है और उनका कहना है जो भी व्यक्ति गौसेवा में लगा हुआ है या गौशाला को चला रहा है इसमें हमारा ये कर्तव्य बनता है की हम ऐसे लोगों का साथ दें (गावो रक्षन्ति रक्षितः) इसका मतलब साफ़ है अगर गौमाता बचेगी तो इन्सान बचेगा ओर हमारा धर्म बचेगा। नहीं तो जैसी हालत गौमाता की हो रही है ऐसी ही हालत इंसानों की भी हो रही है जैसे जैसे देश में गौशालाएं बढ़ रही हैं वेसे वेसे देश में वृद्ध आश्रमों की संख्या भी बड रही है।
MBA गाय वाला ने एक चर्चा में बताया की MBAकरने के बाद समाज में बहुत से लोगों ने उन्हें तान्हे भी मारे की पढाई क्यों की अगर गौसेवा ही करनी थी।गौसेवा तो अनपढ़ लोग भी कर सकते हैं पर बहुत कम लोग है जो गौमाता के दर्द को समझ सकते हैं इस विषय पर कहने को बहुत कुछ है पर बातों से ज्यादा समय सेवा में लगे तो अच्छा है 10 साल से गौसेवा में जुटे रहते हुए बहुत सी गौशालाओं में सेवा दी। हाल ही में हुई चर्चा में पता चला है की अब MBA गाय वाला पंजाब होशियारपुर के एक छोटे से गांव पोहारी में प्राचीन बाण गंगा शिव मंदिर जो की 5000 साल पुराना पांडवों दुवारा निर्मित एक त्रिमूर्ति शिवलिंग है और अपने गुरु आज्ञा पर MBA गाय वाला वंहा पर सनातन की नष्ट हुई प्राचीन विद्याएँ जो गौमाता और कुदरत की देंन हैं और बहुत सी बीमारियों में रामबाण है इसके अध्यन में लगें हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने चित्रकूट, मध्य प्रदेश में श्री सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया

0

MP – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट, मध्य प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। श्री मोदी ने रघुबीर मंदिर में पूजा और दर्शन किये और परम पूज्य रणछोड़दासजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद वह श्री राम संस्कृत महाविद्यालय गये जहां उन्होंने गुरूकुल की गतिविधियों को दर्शाने वाली गैलरी को देखा। उसके बाद प्रधानमंत्री सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय की गये और वहां प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने पैदल ही आगे बढ़ते हुये सद्गुरू मेडिसिटी के मॉडल को भी देखा।

उसके बाद प्रधानमंत्री जानकीकुंड चिकित्सालय गये और उसके नये खंड का उद्घाटन किया। बाद में उन्होंने स्वर्गीय श्री अरविंद भाई मफतलाल की समाधि पर पुष्प चढ़ाकर श्रधांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री के साथ इस अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान भी थे।

राष्ट्रपति ने भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

0
New Delhi – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (27 अक्टूबर, 2023) चेन्नई, तमिलनाडु में भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में भागीदारी की और इस कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि 7,500 किलोमीटर लंबी तटरेखा और 1,382 अपतटीय द्वीपों के साथ भारत की समुद्री स्थिति उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों पर रणनीतिक स्थलों के अलावा, भारत के पास 14,500 किलोमीटर लंबे संभावित नौगम्य जलमार्ग हैं। देश का समुद्री क्षेत्र इसके व्यापार और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि देश का 95 प्रतिशत व्यापार मात्रा के अनुसार और 65 प्रतिशत व्यापार मूल्य के अनुसार समुद्री परिवहन के माध्यम से किया जाता है। तटीय अर्थव्यवस्था 4 मिलियन से अधिक मछुआरों का भरण-पोषण करती है और लगभग 2,50,000 मछली पकड़ने वाली नौकाओं के बेड़े के साथ भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है।
राष्ट्रपति ने कहा कि इस क्षेत्र की क्षमता का पूरी तरह से दोहन करने से पूर्व  हमें कई चुनौतियों से गुजरना होगा। उन्होंने कहा कि गहराई पर प्रतिबंध के कारण बहुत सारे कंटेनर जहाजों के माल को पास के विदेशी बंदरगाहों पर ले जाया जाता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी और नागरिक जहाज निर्माण उद्योग में, हमें दक्षता, प्रभावकारिता और प्रतिस्पर्धात्मकता के उच्चतम मानकों का लक्ष्य रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय बंदरगाहों की परिचालन दक्षता को इस बदलते हुए समय में वैश्विक औसत बेंचमार्क से तालमेल बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय बंदरगाहों को अगले स्तर पर पहुंचने से पहले बुनियादी ढांचे और परिचालन संबंधी चुनौतियों का समाधान करना होगा। उन्होंने कहा कि सागरमाला कार्यक्रम “बंदरगाह विकास” से “बंदरगाह आधारित विकास” की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।
राष्ट्रपति ने कहा कि जलवायु आपदा हमारे समय की सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है जिसमें तापमान और समुद्र का बढ़ता स्तर शामिल है। समुद्री क्षेत्र को जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभावों से मुक्त रखने के लिए त्वरित, सक्रिय और शीघ्र कार्यवाही की जरूरत है, जिससे विशेषकर कमजोर समुदायों के बीच आजीविका बाधित होने का खतरा उत्पन्न न हो सके। उन्होंने कहा कि छात्रों की व्यावसायिक जिम्मेदारी ही नहीं अपितु इकोसिस्टम को मजबूत बनाए रखने के प्रति भी उनका दायित्व है। समय की मांग है कि नौवहन सहित समुद्र संबंधी दीर्घकालिक और कुशल गतिविधियों का संचालन किया जा सके। स्वस्थ इकोसिस्टम के लिए समुद्र में अधिक अनुकूल और हरित कार्यप्रणालियों को अपनाना भी आवश्यक हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि सबसे नए केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक होने के बावजूद, भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय ने अपनी योग्यता सिद्ध की है। इसमें समुद्री शिक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण, शैक्षणिक भागीदारी और क्षमता निर्माण के लिए विश्व स्तर पर प्रशंसित उत्कृष्टता केंद्र के रूप में निखरने की क्षमता है, जबकि समुद्री कानून, महासागर प्रशासन और समुद्री विज्ञान जैसे संबद्ध विषयों में अपनी विशेषज्ञता का विस्तार करने की भी क्षमता है।