Home Blog Page 46

अवार्ड वितरण के साथ करूणा इन्टरनेशनल का करूणोदय का हुआ समापन

0

 

डा आर बी चौधरी एवं गजेश श्रीनिवासन

जालोर (राजस्थान): करूणा इंटरनेशनल द्वारा 28 व 29 दिसम्बर 2024 को तखतगढ़ के जालोर रोड स्थित प्रकाश फार्म हाउस में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अवार्ड वितरण समारोह का समापन जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सिंह मालावत के मुख्य आतिथ्य के कर कमलो द्वारा भारत-वर्षीय आउटसडेन्डीग करूणा अवार्ड, भारत-वर्षीय एक्सलेंट अवार्ड केटेगरी अवार्ड दयावान अवार्ड आदि विभिन्न श्रेणियों में 140 अवार्ड वितरण कीये जिसमे एक ट्रोफी ,साइटेसन नकद चैक देते हुए समापन हुआ।

इस अवसर पर करूणा इन्टरनेशनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.शांतिलाल जैन स्वागत भाषण द्वारा सभी का अभिनंदन कीया व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम अधिवेशन के चैयरमैन एस पदमचन्द छाजेड़ ने इस अधिवेशन की आवश्यकता के बारे जानकरी दी । उपाध्यक्ष सुरेश कांकरिया , मनोज जी डागा , महासचिव सज्जनराज सुराणा करूणा इन्टरनेशनल की गतिविधी की जानकरी दी, सचिव प्रबोध जैन ने पी पी टी प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष रमेश चोरड़िया सहित पुरी कार्यकारिणी उपस्थित रही।

मुख्य अतिथि पद से न्यायाधीश नरेंद्र सिंह जी मालावत के कर कमलों से विभिन्न श्रेणियों के अवार्ड वितरित किए गये। मेजबान विघालय के प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर, केन्द्र प्रमुख मीठालाल जोशी सचिव मनोज जीनगर, करूणा मार्गदर्शक जितेन्द्र पुरी, करूणा रत्न केशवराज, प्रचारक भुपेश चारण, सौरभ वर्मा का बहुमान कुशल आयोजन के लिए अतिथियों ने किया। इस अधिवेशन के प्रथम दिन महावीर इंटरनेशनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनील जी जैन द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन, राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर जी गर्ग द्वारा अधिवेशन का उद्घाटन किया। एवम श्री पर्बत सिंह जी ने विषेश करूणोदय उद्वबोधन दिया।

राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अवार्ड वितरण समारोह में संगीत की स्वरलहरियों के साथ करूणोदय 2024 का संचालन पाली संभाग के राष्ट्रपति से सम्मानित मीठालाल जोशी ने किया । इस अवसर पर मुख्य उद्घोषक के रूप में श्री उम्मेद जोधपुर का सराहनीय सहयोग रहा। करूणा इंटरनेशनल चेन्नई केंद्र के अध्यक्ष सज्जन जैन, सचिव ज्ञानचंद कोठारी, महीला वींग अध्यक्षा नीर्मला छल्लाणी, उपाध्यक्ष पदमा जैन सहित अन्य केन्द्रो के 500 से अधिक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शीक्षक व विद्यार्थी सम्मिलित हुए। यह जानकारी चेयरमैन पदमचंद छाजेड़ ने दी।

यहां 4000 एकड़ में बनेगा अत्याधुनिक गौ अभयारण्य

0

सागर जिले के बीना तहसील के ग्राम देवल में 15,000 गोवंशों के लिए अत्याधुनिक गौ अभ्यारण्य का निर्माण प्रस्तावित है। यह अभ्यारण्य 4,000 एकड़ भूमि पर बनेगा और क्षेत्र के जलस्रोतों के संरक्षण में मदद करेगा। इससे गोवंशों की सुरक्षा और किसानों को राहत मिलेगी।

सागर जिले के बीना तहसील के ग्राम देवल में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित अत्याधुनिक गौ अभ्यारण्य का निर्माण शीघ्र ही शुरू होने जा रहा है। यह अभ्यारण्य 15,000 गोवंशों को आश्रय देने की क्षमता वाला होगा, जिससे बीना और आसपास के क्षेत्रों के गोवंशों को सुरक्षित और संरक्षित स्थान मिलेगा।

पशुपालन और डेयरी विभाग के मंत्री लखन पटेल ने रविवार को इस अभ्यारण्य स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीना विधायक निर्मला सप्रे, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार सुनील शर्मा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। यह अभ्यारण्य 4,000 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा, जिसमें 443 एकड़ राजस्व भूमि और 3,615 एकड़ वन भूमि शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बीना क्षेत्र के भ्रमण के दौरान गौ अभ्यारण्य की घोषणा की गई थी, जिसके तहत पशुपालन विभाग को 178.67 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन विस्तार की अनुमति अंतिम चरण में है। इससे पहले, ग्राम देवल में अंग्रेजी शासनकाल में एक बड़ी गौशाला थी, जो समय के साथ नष्ट हो गई। अब एक बार फिर, इस क्षेत्र में गोवंशों के संरक्षण के लिए अभ्यारण्य का निर्माण किया जाएगा, जिससे आसपास के जलस्रोतों का संरक्षण और बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

गौ अभ्यारण्य बनने से न केवल गोवंशों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि यह किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। सड़क पर घूमते गोवंशों से होने वाली समस्याओं का समाधान होगा, और क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। यह गौ अभ्यारण्य स्थानीय ग्रामीणों और किसानों के लिए एक बड़ा लाभ लेकर आएगा, क्योंकि गोवंशों के सुरक्षित रहने से कृषि कार्यों में भी रुकावटें कम होंगी।

इस गौ अभ्यारण्य के निर्माण से न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी, बल्कि गोवंशों के जीवन स्तर को भी सुधारने का अवसर मिलेगा। इसके निर्माण कार्य की शुरुआत जल्द ही की जाएगी और यह क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महा कुंभ मेले में लाइव शिव तांडव स्तोत्रम प्रस्तुत करेंगी अदा शर्मा 

0
मुंबई (अनिल बेदाग) : इस साल महाकुंभ मेला अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर सहित बॉलीवुड हस्तियों और शंकर महादेवन, कैलाश खेर, हरिहरन, मोहित चौहान और कई अन्य शीर्ष हस्तियों के साथ शुरू होगा। आखिरी अपडेट यह है कि अभिनेत्री अदा शर्मा भी इस सूची में शामिल हो गई हैं और लाइव शिव तांडव स्तोत्रम का जाप करेंगी। उनके लाइव जप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया था जो वायरल हो गया था क्योंकि इसमें अभिनेत्री ने अपनी आंखें बंद कर ली थीं और जप कर रही थी और प्रशंसक हैरान थे कि उन्हें पूरी बात याद थी। यह पहली बार है जब वह कुंभ में जा रही हैं।
अदा को आखिरी बार रीता सान्याल में देखा गया था जो सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ओटीटी शो में से एक बन गया था। 2024 में उनकी चार फिल्में ओटीटी पर ‘द केरल स्टोरी’, ‘बस्तर’, ‘सनफ्लावर 2’ और ‘रीता सान्याल’ प्रदर्शित हुईं। उनकी अगली रिलीज महेश भट्ट की महाकाव्य रोमांटिक फिल्म आपको मेरी कसम है। वह मुख्य भूमिका निभाती है लेकिन वह जो चरित्र निभा रही है उसे गुप्त रखा जाता है।

भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में गौ तस्करी और गौ मांस की बिक्री शुरू हो गयी- दीपक बैज

0

रायपुर। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में गौ तस्करी बढ़ गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में गौ हत्या हो रही है, गायों की तस्करी हो रही है, गौ मांस की बेधड़क बिक्री हो रही है और आरएसएस के अनुसांगिक संगठन प्रदर्शन का दिखावा कर राजनीतिक पाखंड कर रहे हैं। साय सरकार की नाकामी से ध्यान भटकाने के लिए बजरंगी सड़कों पर उन्माद फैला रहे हैं, अराजकता फैला रहे हैं। आरएसएस और उनके अनुषांगिक संगठनों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जवाब मांगना चाहिए, निकम्मे गृह मंत्री से इस्तीफा मांगना चाहिए। प्रदेश एवं देश में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार में गौ हत्या क्यों हो रहा है?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रति माह 5000 से अधिक गौ वंश की तस्करी हो रही है। 1 साल के भीतर 60000 से अधिक गौ वंश कत्ल खाना भेजा गया है। जगह-जगह गौ मांस, हड्डी, चमड़ी, ले जाते हुए वाहन पकड़े जा रहे हैं। यह सब भाजपा सरकार की दो विरोधी होने का प्रमाण है। भाजपा की सरकार ने विधानसभा में मंडी कानून में संशोधन करके गौ वंश को प्रदेश के बाहर विदेशों तक पहुंचाने की व्यवस्था कर दी है। भाजपा शासित राज्यों में गौ वंश सुरक्षित नहीं है। उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन 50000 से अधिक गायों को कत्ल खाना पहुंचाया जाता है। मध्य प्रदेश में भी गौ तस्करी जोरों पर है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा गौ मांस निर्यातकों से मोटी रकम चंदा में प्राप्त करती है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद भारत बीफ निर्यातकों में टॉप में है। भाजपा को चुनाव के समय गौ माता याद आती है। चुनाव खत्म होते ही वह गौ तस्करों को फायदा पहुंचाने के लिए काम करती है। भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में बीफ की आपूर्ति बढ़ाने की घोषणा किया था। प्रदेश के गोठानों को बंद करने के पीछे भी भाजपा का बीफ कंपनियों को फायदा पहुंचाने की नीति है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, आरएसएस और उनके आनुषंगिक संगठन गौकशी के नाम पर केवल घड़ियांली आंसू बहाते हैं, असलियत यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में ही गौ माता सबसे ज्यादा लहूलुहान होने मजबूर है। सरकार की अकर्मण्यता से पर्देदारी करने बेशर्मी पूर्वक नाबालिग बच्चों को प्रदर्शन करने सड़क पर उतारा गया। ठोस कार्यवाही करने में नाकाम गृहमंत्री से जवाब मांगने के बजाय उन्मादी बजरंगी छोटे छोटे बच्चों को ढाल बना कर प्रदर्शन का ढोंग कर रहे हैं।

Video: दो पिकअप में भर कर ले जा रहे थे 22 गाय, औरंगाबाद में चालक हुआ गिरफ्तार

0

Aurangabad News: औरंगाबाद में गौ ज्ञान फाउंडेशन की टीम ने शुक्रवार को दो अलग-अलग पिकअप में निर्ममता पूर्वक भर कर ले जा रहे 22 गायों को जब्त किया है. इस मामले में एक पिकअप चालक को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे पिकअप वाहन का चालक फरार हो गया. पकड़ा गया ड्राइवर अनीश यूपी के मथुरा जिला अंतर्गत कोसीकुला थानाक्षेत्र के सवाबाड़ी वास का रहने वाला है. फाउंडेशन के सदस्यों ने उसे पुलिस को सौंप दिया है.

 

पंचदेव धाम गौशाला में रखी गई गायें

गायों को देखरेख के लिए बभंडीह स्थित पंचदेव धाम गौशाला में रखा गया है. फाउंडेशन के स्वयंसेवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह ने रिसियप थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिहार झारखंड के बॉर्डर समीप स्थित संडा मेला से पशुओं को दो पिकअप वाहन में लादकर ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर स्वयंसेवक निलेश कुमार तथा रोशन कुमार के साथ रिसियप पहुंचा तथा झारखंड की ओर से आ रहे दो पिकअप वाहन को रुकवा कर तलाशी ली गई, जिसमें क्रूरता पूर्वक मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा था.

एसएचओ ने क्या बताया

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन और गोवंश को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि स्वयंसेवक द्वारा प्राप्त आवेदन पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है. संडा मेले से बड़े पैमाने पर पशुओं की अवैध तस्करी की जाती है. पशु तस्कर यहां से पशुओं को खरीद कर बंगाल तथा अन्य स्थानों पर ले जाते हैं.

 

भारत ही नहीं विश्व की प्रमुख भाषा है हिन्दी* 

0
*(संदीप सृजन-विनायक फीचर्स)*
हिंदी भारत की राजभाषा होने के साथ-साथ विश्व की प्रमुख भाषाओं में से एक है। हिंदी भाषा केवल भारत की भाषा नहीं है बल्कि विश्व भर में फैली हुई है। साहित्य, संस्कृति,शिक्षा, व्यापार, संचार के माध्यम से सारा विश्व हिंदी को स्वीकार कर रहा है। हिंदी का इतिहास बहुत पुराना है। यह भाषा संस्कृत से विकसित हुई है, जो प्राचीन भारत की प्रमुख भाषा थी। लेकिन हिंदी का विकास मध्ययुगीन काल में हुआ, जब यह भाषा उत्तर भारत में फैलने लगी। हिंदी को 1947 में भारत की राजभाषा के रूप में भी मान्यता मिली है।
*हिंदी दिवस कब से*
10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष
मनाया जाता है। यह दिवस हिंदी भाषा के महत्व और प्रभाव को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत 1975 में हुई थी, जब पहली बार विश्व हिंदी सम्मेलन नागपुर में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में हिंदी भाषा के महत्व और प्रभाव पर चर्चा की गई थी। विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व और प्रभाव को बढ़ावा देना है। यह दिवस हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके प्रसार के लिए काम करने के लिए मनाया जाता है।
*हिंदी का विकास क्रम*
संस्कृत काल (500 ई. पूर्व – 500 ई.) संस्कृत प्राचीन भारत की प्रमुख भाषा थी। यह भाषा वेदों, उपनिषदों, और अन्य प्राचीन ग्रंथों में प्रयोग की गई थी। प्राकृत काल (500 ई. 1000 ई.) प्राकृत संस्कृत के बाद की भाषा थी। यह भाषा मध्ययुगीन काल में प्रयोग की गई थी। अपभ्रंश काल (1000 ई. -1400 ई.) अपभ्रंश प्राकृत के बाद की भाषा थी। यह भाषा मध्ययुगीन काल में प्रयोग की गई थी। हिंदी का विकास (1400 ई. – 1800 ई.) हिंदी का विकास मध्ययुगीन काल में हुआ। यह भाषा उत्तर भारत में फैलने लगी।
हिंदी का आधुनिकीकरण 19वीं शताब्दी (1800 ई.-1947 ई.) में हुआ। यह भाषा आधुनिक शिक्षा, साहित्य, और मीडिया में प्रयोग की जाने लगी। इस काल में, हिंदी का विकास भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा हुआ था। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन ने हिंदी को एक राष्ट्रीय और राजनीतिक भाषा के रूप में विकसित किया। इस काल में हिंदी के कई प्रमुख कवि और लेखक हुए।
      स्वतंत्रता के बाद के काल में, हिंदी का विकास भारत की राजभाषा के रूप में हुआ। भारत सरकार ने हिंदी को राजभाषा के रूप में मान्यता दी और इसके विकास के लिए कई कदम उठाए। इस काल में हिंदी के कई प्रमुख रचनाकार हुए जिन्होंने हिंदी के विकास में अपना योगदान दिया।
*भारत में हिंदी का महत्व*
भारत में हिंदी का सांस्कृतिक महत्व सर्वव्यापी है , राजभाषा के रूप में यह देश की राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देती है।  सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हिंदी में कई महान कवि, लेखक, और कलाकार हुए हैं जिन्होंने भारतीय संस्कृति को समृद्ध बनाया है। हिंदी भारत में शिक्षा का एक प्रमुख माध्यम है। भारत के लगभग सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज हिंदी में उच्च शिक्षा प्रदान करते हैं। हिंदी में कई पुस्तकें और पत्रिकाएं प्रकाशित होती हैं जो ज्ञान और सूचना का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं। हिंदी भारत में व्यवसाय और उद्योग की एक प्रमुख भाषा है। हिंदी में कई विज्ञापन और मीडिया चैनल हैं जो व्यवसाय और उद्योग को बढ़ावा देते हैं। हिंदी भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण भाषा है। हिंदी भारत में सामाजिक एकता को बढ़ावा देती है। हिंदी सामुदायिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण भाषा है। हिंदी सामाजिक न्याय के लिए एक महत्वपूर्ण भाषा है।
*विश्व में हिंदी की स्थिति*
आज की हिंदी भाषा विभिन्न क्षेत्रों और संस्कृतियों से प्रभावित हुई है। हिंदी में कई शब्द फारसी, अरबी व अन्य भाषाओं से भी लिए गए हैं। समय समय पर हिंदी की व्याकरण और शब्दावली में भी कई परिवर्तन हुए हैं। लेकिन हिंदी का वैश्विक प्रभाव बहुत व्यापक हो रहा है। हिंदी भाषा आज भारत के बाहर बल्कि विश्व भर में फैली हुई है। विश्व भाषाओं की रैकिंग में आज हिंदी पहले नम्बर पर है। विश्व हिंदी शोध संस्थान के महानिदेशक डॉ जयंति प्रसाद नौटियाल के शोध पत्र के अनुसार विश्व में हिंदी समझने वालों की संख्या 159 करोड़ है जबकि अंग्रेजी समझने वालों की संख्या 150 करोड़ है। हिंदी का उपयोग न केवल भारत में बल्कि अन्य देशों में भी किया जाता है। हिंदी की महत्ता बहुत अधिक है। हिंदी का उपयोग शिक्षा, साहित्य, और संस्कृति में किया जाता है। आज हिंदी का विश्व में प्रभाव विश्व के कई देशों में देखा जा सकता है जैसे नेपाल, भूटान, मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम। यहां हिंदी बोली और समझी जाती है।
हिंदी के विश्व भाषा बनने की संभावना के बारे में विभिन्न विचार हैं। कुछ लोगों का मानना है कि हिंदी के विश्व भाषा बनने की संभावना है। हिंदी के विश्व भाषा बनने की संभावना इसलिए मजबूत है क्योंकि हिंदी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, और भारत की आबादी विश्व में दूसरी सबसे बड़ी है।आज भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है,और हिंदी भारत की आर्थिक प्रगति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हिंदी संस्कृति विश्व भर में फैली हुई है, और हिंदी भाषा का प्रभाव विश्व की अन्य भाषाओं पर भी पड़ रहा है। इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी भाषा का प्रसार विश्व भर में हो रहा है, जो हिंदी को वैश्विक भाषा बनने में सहायक सिद्ध हो रहा है। (विनायक फीचर्स)

7 गौ तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद किये 37 गाय

0

Uttar Pradesh News: यूपी के मैनपुरी में पुलिस ने सात लोगों को गौ मांस की तस्करी में इल्जाम में गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में राजू भदौरिया, गंगाराम,  मोहर सिंह,  मोबीन खान,  वीर भान,  वीर सिंह, और राम सिंह के नाम शामिल हैं. भारत में पिछले कुछ सालों में मुसलमानों पर लगातार हमले बढ़ते जा रहे हैं. बात चाहे मॉब लिचिंग की हो या फिर गौवंश के तस्करी का.. मुसलमानों को छोटी-छोटी चीजों में टारगेट करके उनपर हमला किया जा रहा है. ये हमला लोगों की भीड़ द्वारा किया जाता है, ताकि केस भी दर्ज करने में परेशानियों का सामना करना पड़े. भारत के उत्तरप्रदेश राज्य से लेकर असम और महाराष्ट्र में पिछले कुछ वक्त से ऐसी कई खबरें सामने आई हैं, जहां मुसलमानों के साथ मॉब लिचिंग की घटना को अंजाम दिया गया है. गौवंश के इल्जाम में मुसलमानों को पीट-पीटकर उसकी जान ले ली जाती है, लेकिन कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां मुसलमानों पर गौवंश का इल्जाम तो लगा लेकिन बाद में लैब टेस्ट में वह मांस गाय का निकला ही नहीं…ऐसे में अब मुसलमान गाय से दूरी बना रहे हैं. मुसलमान बना रहे हैं गाय से दूरी  यूपी के कई इलाकों से गाय की तस्करी के इल्जाम में कई मुसलमानों को टारगेट किया जाता रहा है. नौबत ऐसी आ गई है कि मुसलमान अब अपने घरों में दूध के लिए भी गाय पालने से डर रहे हैं. लोगों को डर है कि कहीं कोई कट्टरपंथी उनको गाय तस्कर बताकर उनकी पिटाई ना कर दें. यूपी के एक गांव के प्रधान ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान बताया था कि “कोई भी मुस्लिम अब अपने घर में गाय नहीं रखना चाहता है. क्योंकि अगर किसी ने उन्हें गाय के साथ देख लिया तो वहीं पर उसपर हमला हो जाएगा. ऐसे में मुसलमान अपनी जान की हिफाजत के लिए गाय से दूरी बना रहे हैं.”

राशा थडानी ने दिखाया अपनी डेब्यू फिल्म आजाद के गीत “उई अम्मा” में शानदार डांस परफॉर्मेंस

0

 

मुंबई। सिनेमा में, किसी भी डेब्यूटेंट कलाकार के लिए अपने डेब्यू से ही एक स्थायी छाप छोड़ना बहुत ही दुर्लभ है। प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, आगामी फ़िल्म ‘आज़ाद’ के अपने डेब्यू गाने “उई अम्मा” से तहलका मचा रही हैं। इस गाने को इसके एनरजेटिक वाइब और राशा के शानदार प्रदर्शन के लिए व्यापक प्रशंसा मिली है। इस गाने ने न सिर्फ लाखों लोगों के दिलों पर कब्ज़ा किया है, बल्कि उन्हें देश भर में सनसनी भी बना दिया है। अमन देवगन, अजय देवगन और डायना पेंटी के साथ अभिनय करने वाली, राशा का बड़े पर्दे पर आना एक शानदार करियर की शुरुआत है।
‘आज़ाद’ का गाना ‘उई अम्मा’ चार्टबस्टर ट्यून्स को वाइब्रेंट ऊर्जा के साथ मिलाता है, जो दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ता है। फिल्म की रिलीज से पहले ही, राशा ने अपने शानदार डांस मूव्स, चार्मिंग एक्सप्रेशन और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस से नेटिज़न्स को प्रभावित किया है। “उई अम्मा” में उनके प्रदर्शन ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया है, जो फिल्म में उन्हें और अधिक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फैंस और दर्शकों ने राशा थडानी की खूब तारीफ की है। जबकि कुछ नेटिज़न्स ने उनके खूबसूरत एक्सप्रेशन की सराहना करते हुए कहा, क्या डेब्यू गाना है राशा, एक्सप्रेशन और डांस के साथ खूबसूरती, शानदार राशा यकीनन से अगली सुपरस्टार है।
“सो ब्यूटीफुली परफॉर्म! कुड नॉट स्टॉप स्माइलिंग थ्रूआउट, द एक्सप्रेशन्स आर सो गुड!
“राशा एनर्जी इन उई अम्मा इज नेक्स्ट लेवल- व्हाट ए डेब्यू!”
अन्य लोगों ने उनके मनमोहक प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा:
“फॉर हर डेब्यू दिस सॉन्ग इज एक्सीलेंट हर एक्सप्रेशन इज अन्दर लेवल!”
“राशा के डेब्यू में उई अम्मा जैसा सॉन्ग तो चेरी ऑन टॉप है!”
“डीड नॉट सीम लाइक इट इज हर डेब्यू प्रोजेक्ट! रियली गुड!”
“राशा ने अपने डांस मूव्स से उई अम्मा को और भी जबरदस्त बना दिया है!”
“राशा ने अपने डेब्यू से सबका दिल जीत लिया है- उई अम्मा!”
इस गाने पर और भी कई कमेंट्स हैं, जो इसकी मेगा सफ़लता और दर्शकों के हर वर्ग के बीच राशा थडानी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाते हैं।
राशा के उदय को और भी उल्लेखनीय बनाने वाली बात यह है कि ‘उई अम्मा’ में उनकी मौजूदगी युवा ऊर्जा का सही मिश्रण लगती है। राशा का प्रदर्शन साबित करता है कि वह एक प्रभावशाली प्रतिभा हैं, जो दर्शकों से जुड़ना जानती हैं।
इस गाने को अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है और मधुबंती बागची ने गाया है। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 17 जनवरी, 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

मलाड मस्ती के लिए सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडिस, राशा थडानी और अमन देवगन को एमएलए असलम शेख ने किया आमंत्रित

0

 

मुंबई। फिल्म अभिनेता सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडिस, नवोदित जोड़ी राशा थडानी और अमन देवगन सहित कॉमेडियन किकू शारदा, गौहर खान, सिंगर नक्काश अजीज और योगेश लखानी ने 5 जनवरी की सुबह बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के सामने बीएमसी गार्डन के बाहर विधायक असलम शेख द्वारा आयोजित मलाड मस्ती 2025 कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
साथ ही सोनू सूद और जैकलिन की आगामी फिल्म फतेह और अमन देवगन एवं राशा थडानी की डेब्यू फिल्म आजाद का ट्रेलर लोगों को दिखाया गया। ये सभी कलाकार जब लोगों के सामने आए तो खूब सीटी बजी।

सोनू सूद ने कहा कि 10 जनवरी को हमारी फ़िल्म फतेह आ रही है। यह मेरी आज तक की सबसे खास फ़िल्म है क्योंकि पहली बार मैंने निर्देशन की है। इसमे मुझे जैकलीन फर्नांडिस के साथ काम करने का मौका मिला। मेरे चाहने वाले कहते थे कि यार हम हॉलिवुड जैसी फ़िल्म क्यों बनाते हैं तो हमने कहा था कि हम एक ऐसी फ़िल्म बनाएंगे जिसे देखकर हॉलीवुड वाले कहेंगे कि हम इस तरह की फ़िल्म क्यों नहीं बनाते। असलम शेख मेरे मित्र हैं जो आठ वर्षो से मलाड मस्ती कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं और हम जब भी आते हैं उनका भरपूर प्यार मिलता है।

फैन्स के बीच अति उत्साहित जैकलीन ने कहा कि मलाड मस्ती में यह पहला साल है लेकिन मैंने बहुत मस्ती की और मैं आने वाले वर्षो में भी आती रहूंगी।


अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी दोनों ने स्टेज पर अपनी मौजूदगी से सुबह सुबह आई भीड़ में उत्साह भर दिया। राशा ने स्टेज पर डांस भी किया। राशा ने कहा कि मलाड मस्ती में आकर मैं बहुत उत्साहित हूं। हमारी फ़िल्म आज़ाद 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होने जा रही है। आप सब थिएटर में हमारी फ़िल्म देखें।
मलाड मस्ती का यह 8वां साल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एमएलए असलम शेख लगातार कई सालों से बहुत धूमधाम से मलाड मस्ती का आयोजन करते आ रहे हैं और बॉलीवुड स्टार्स, सिंगर, कॉमेडियन, डांसर पहुंचकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगा देते हैं। मलाड मस्ती कार्यक्रम को गोल्डमेडल कंपनी और कई कंपनियां स्पांसर करते हैं।

गौशाला में लापरवाही, किसान यूनियन का प्रदर्शन

0

 

भोपाल: गौशाला में लापरवाही, किसान यूनियन का प्रदर्शन – महोबा जिले के कबरई विकासखंड के गंज ग्राम पंचायत में स्थित गोशाला में हो रही अनियमितताओं और लापरवाहियों को लेकर भारतीय हलधर किसान यूनियन ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम प्रधान व सचिव पर गंभीर आरोप लगाए और सख्त कार्यवाही की मांग की। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार ने बताया कि गोशाला में गोवंशों के देखभाल में लगातार लापरवाही की जा रही है। ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा गोवंशों के लिए चारे और इलाज की उचित व्यवस्था नहीं की जा रही, जिससे कई गोवंशों की मौत हो रही है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मृत गोवंशों को जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया जा रहा है। वहीं, गोवंशों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला ग्राम प्रधानों के लिए कमाई का जरिया बन गई है, जबकि गोवंशों के लिए पर्याप्त चारे और ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यूनियन ने यह भी चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कदम नहीं उठाता, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।