Home Blog Page 425

तलाक के डर से पाकिस्तानी महिला ने माथे पर कील ठुकवा ली

0
  • हिमांशु शुक्ला (विश्व संवाद केंद्र मुंबई) की रिपोर्ट –

Pakistan – एक बेटे की चाहत और पति के छोड़ देने के डर के कारण पेशावर की एक महिला ने एक फर्जी पीर बाबा के कहने पर अपने सिर पर कील गाड़ ली है। ताकि वह एक बेटे को जन्म दे सके। अब जिंदगी और मौत के बीच झूल रही इस महिला को पेशावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।डान अखबार के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक महिला ने अपने सिर में कील ठोक ली। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो पेशावर पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया।

अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि महिला की तीन बेटियां हैं। पति ने महिला को धमकी दी थी कि अगर उसे अगली बार भी बेटी हुई तो वह उसे छोड़ देगा। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला तीन माह की गर्भवती है। ऐसे में उसे डर था कि कहीं इस बार भी उसे बेटी न हो जाए।बेटे की चाहत और पति के छोड़ने के डर के कारण महिला एक पीर के पास गई। उस नकली पीर ने महिला को एक ताबीज, पढ़ने के लिए कुछ चीजें और एक कील दी। महिला वहां से घर लौटी और अपने सिर में कील ठोक ली। जब महिला दर्द से कहराने लगी तो परिवार के सदस्यों को घटना का पता चला। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

लता मंगेशकर के नाम पर नेपाल में पुरस्कार स्थापना

0

राजेश झा (विश्व संवाद केंद्र, मुंबई)

मुंबई। नेपाल भारत सहयोग मंच द्वारा गुरूवार को वीरगंज में आयोजित लता मंगेशकर के श्रद्धांजलि समारोह में सुर साधिका लता मंगेशकर के नाम पर नेपाल में पुरस्कार स्थापना की घोषणा की गई।भारत से बाहर लता मंगेशकर के नाम पर पहली बार नेपाल में इस पुरस्कार की स्थापना की गई है ।नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बैद ने बताया कि उनके माता -पिता की स्मृति में स्थापित हनुमानी देवी नथमल बैद सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष लता मंगेशकर की पुण्यतिथि के अवसर पर यह पुरस्कार दिया जाएगा ।

इस पुरस्कार का नाम “लता मंगेशकर नेपाल प्रतिभा पुरस्कार” रखा गया है ।५१ हजार राशि का यह पुरस्कार संगीत, साहित्य, कला, संस्कृति के क्षेत्र में योगदान करने के लिए दिया जाएगा । श्रद्धांजलि सभा में सभासद डा शोभाकर पराजुली ने लता मंगेशकर के नेपाल के साथ के संबंधों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत नीतेश कुमार ने कहा कि संगीत किसी भूगोल में सीमित नहीं रहता यह पूरे विश्व पर प्रभाव डालता है जिसका सबसे बडा उदाहरण लता जी हैं ।

मंच के सलाहकार चन्द्रकिशोर ने कहा कि शस्त्र विभाजित करता है और संगीत विश्व के जनमन को जोड़ने का काम करता है जिसका प्रतीक लता मंगेशकर है ।मंच के अध्यक्ष अशोक बैद ने कहा कि नेपाल भारत जन सम्बन्ध को भारतीय गीत संगीत प्रभावकारी ढंग से मजबूत बनाया है । लता मंगेशकर प्रत्येक नेपाली के मन में है और अपने परिवार के सदस्य की तरह हैं । उनके निधन से विश्व संगीत को अपूरणीय क्षति हुई है ।इस अवसर में डा के के अग्रवाल, श्रुती हिरावत ,अनुप सरावगी , अजमत अली , सुनिल पंडित आदि ने लता जी का गीत गाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।श्रद्धांजलि सभाको संचालन नूतन सरावगी ले गरेका थिए । उक्त सभा में वीरगंज के विभिन्न क्षेत्र के संगीत प्रेमी की उल्लेखनीय उपस्थिति थी ।

West Bengal – गौ तस्करी के मामले में टीएमसी के सांसद और बांग्ला फिल्म अभिनेता देव को तलब के बाद अब सीबीआई ने बीरभूम के टीएमसी के ‘हैवीवेट’ नेता अनुब्रत मंडल को किया तलब

0

पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित नगरपालिका चुनाव (Bengal Municipal Election) के पहले फिर सीबीआई (CBI )सक्रिय हो गई है. गौ तस्करी के मामले में टीएमसी के सांसद और बांग्ला फिल्म अभिनेता देव को तलब करने के बाद अब सीबीआई ने बीरभूम के टीएमसी के ‘हैवीवेट’ नेता अनुब्रत मंडल (TMC Leader Anubrata Mondal) को 14 फरवरी को तलब किया है. पिछले हफ्ते, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मतदान के बाद हिंसा मामले में अनुब्रत मंडल को सुरक्षा प्रदान की थी. फिलहाल सीबीआई उनके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं कर पाएगी, लेकिन इस बार सीबीआई ने अनुब्रत मंडल को मवेशी तस्करी में तलब किया गया है. गुरुवार को अनुब्रत मंडल को नोटिस गया. उन्हें 14 फरवरी को कोलकाता में सीबीआई कार्यालय निजाम पैलेस में बुलाया गया है.

पशु तस्करी के लिए सीबीआई द्वारा अनुब्रत मंडल को जारी किया गया यह दूसरा नोटिस है. इससे पहले उन्हें पिछले अप्रैल में तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए हाजिर नहीं हुए थे कि वह बीमार हैं. हालांकि चुनाव के बाद की हिंसा के मामलों में सुरक्षा है, लेकिन पशु तस्करी में कोई सुरक्षा नहीं है. बता दें कि सीबीआई ने अनुब्रत मंडल को पशु तस्करी पर नोटिस भेजा था. उस समय बंगाल में विधानसभा चुनाव थे. 29 अप्रैल को मतदान था.सीबीआई ने अनुब्रत को 28 अप्रैल तक पेश होने को कहा था. इस बात को लेकर खुद तृणमूल नेता ममता बनर्जी मुखर हुई थीं. उसने दावा किया था कि सत्तारूढ़ दल पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों को एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

27 फरवरी को बोलपुर में पांच नगरपालिकाओं में है चुनाव

बोलपुर में रहते हैं अनुब्रत मंडल, हैं टीएमसी के हैवीवेट नेता

फोटोः सीबीआई ने टीएमसी ते हैवीवेट नेता अनुब्रत मंडल को किया तलब.

अनुब्रत मंडल बोलपुर में रहते हैं, लेकिन सीबीआई उन्हें दुर्गापुर बुला रही है. चूंकि अनुब्रत मंडल मामले में गवाह नहीं है, इसलिए उच्च न्यायालय ने कहा है कि सीबीआई ने उसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं करें. उधर, टीएमसी अभिनेता-सांसद देव को पशु तस्करी के एक मामले में 15 फरवरी को तलब किया गया है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, देव ने 2017-18 में पशु तस्करी के मुख्य आरोपी इनामुल हक से कई लाख नकद और एक घड़ी समेत कई उपहार लिए थे. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस बात की जानकारी एनामूल ने खुद सीबीआई को दी थी। देव को उस स्रोत से पेश होने के लिए कहा गया है.

पशु पालकों तथा मत्स्य पालकों के क्रेडिट कार्ड – इन्दौर जिले में 15 फरवरी तक 11 हजार किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य

0

इंदौर । इन्दौर जिले में 15 फरवरी तक 11 हजार किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य – इंदौर जिले में भारत शासन के मत्स्य पालन एवं डेयरी मंत्रालय के निर्देशानुसार 15 फरवरी तक अभियान चलाकर नेशनवाइड एनिमल हस्बेड्री डेयरी एवं फिशरीज योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जायेंगे। अभियान के अंतर्गत पात्र पशुपालक, दुग्ध उत्पादक संगठन को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराते हुये पशुपालन की गतिविधि से जोड़ा जायेगा। साथ ही मत्स्य पालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड दिये जायेंगे। यह जानकारी यहां कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा गत दिनों अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिये ली गई बैठक में दी गई।

बैठक में बताया गया कि जिले में पशु पालकों तथा मत्स्य पालकों के क्रेडिट कार्ड अभियान बनाकर बनाये जा रहे है। जिले में इस अभियान के तहत वर्तमान में 11 हजार प्रकरण तैयार किये जा रहे हैं । कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने निर्देश दिये हैं कि निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति समय-सीमा में की जाये। इस कार्य में लापरवाही नहीं बरती जाये। पशुपालन की गतिविधियों में पशुपालक के किसान क्रेडिट कार्ड लिंकेज होने पर पशुचारा, दाना, बाटा क्रय करने हेतु बैंक शाखा के द्वारा प्रति गाय 15 हजार रूपये एवं प्रति भैंस 18 हजार रूपये राशि 3 माह के लिये प्रदाय की जायेगी। पशुपालक 3 माह में जमा करके पुनः राशि आवश्यकता अनुसार प्राप्त कर सकता है।

अभियान के आवेदन पत्र तैयार करने हेतु कृषक, पशुपालक निकट के पशु चिकित्सा संस्था प्रभारी से संपर्क करके आवेदन पत्र तैयार करवायें। आवेदन पत्र के साथ कृषक को जमीन की खसरा नकल, राशन कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड एवं बैंक के किसान क्रेडिट कार्ड का खाता क्रमांक उपलब्ध कराना होगा।बैठक में अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर, उपायुक्त सहकारिता श्री मदन गजभिये सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, पशु चिकित्सा तथा मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री गौ-सेवा योजना के तहत गौ-वंश के चारा-भूसा के लिए 33.70 करोड़ रुपये जारी किए गए

0

मध्यप्रदेश – इंदौर । गौ-वंश के चारा-भूसा के लिए 33.70 करोड़ रुपये जारी किया गया है यह बात अध्यक्ष मध्यप्रदेश गौ-पालन एवं पशुधन संर्वधन बोर्ड स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री गौ-सेवा योजना में 1621 गौ-शालाओं के लिये 33 करोड़ 70 लाख रूपये की राशि जारी कर दी गई है। योजना में प्रदेश के 52 जिलों में 1621 गौ-शालाओं में 2 लाख 76 हजार 765 गौ-वंश हैं। प्रति गौ-वंश 20 रूपये प्रति दिवस के मान से चारा-भूसा क्रय के लिये यह राशि दी गई है।

अपर मुख्य सचिव पशुपालन श्री जे.एन. कंसोटिया ने बताया कि मुख्यमंत्री गौ-सेवा योजना की गौ-शालाओं में से 530 गौ-शालाएँ महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित की जा रही हैं। ये समूह गौ-काष्ठ , जैविक खाद, गौ-शिल्प और अन्य रोजगार उन्मूलक गतिविधियों से आय प्राप्त कर रहे हैं। गौ-शालाओं के गौ-वंश का टीकाकरण और अन्य चिकित्सीय सुविधाओं के निर्देश विभागीय अमले को दिये गये हैं।

दो गौ तस्कर हुए गिरफ्तार

0

कोतवाली पुलिस टीम को गौवंश तस्करी के परिवहन मामले में बड़ी सफलता मिली है। रात के अंधेरे में देपालपुर से आए चार पहिया वाहन को पुलिस ने जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करी करने वाले आरोपी ट्रैवलर गाड़ी से पशुओं को बेचने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ट्रैवलर गाड़ी का उपयोग इसलिए करते थे कि दूर से देखने पर वाहन पैसेंजर गाडी दिखाई देती है और पुलिस को शक भी नहीं होता।

वाहन धामनोद की ओर जा रहा था तभी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही तस्कर इंदौर के निवासी है। टीआई समीर पाटीदार ने बताया कि डीआरपी लाइन रोड पर स्थित पंप के पास एक संदिग्ध वाहन के खड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी वाहन को लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

ट्रैवलर गाडी MP-09 FA- 4593 से 7 गाय और 2 केड़ों को बरामद करते हुए गौशाला भिजवाया गया है। दोनों ही आरोपी क्रूरता पूर्वक वाहन में पशुओं को लेकर जा रहे थे। वाहन सहित गोवंश की कुल कीमत 4 लाख 50 हजार रुपए है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बबलु पिता नानुराम और राजाराम पिता शोभाराम को गिरफ्तार किया है।

गौ अवशेष से भरे हुए मिनी ट्रक का किया घेराव, गौ तस्करी के लगे आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

0

शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र ITI के पास फैली एकाएक तीव्र दुर्गंध ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। लोगों ने जब मामले का पता किया तो एक खड़े मिनी ट्रक से बदबू आ रही थी। लोगों ने जब इस भरे ट्रक को गौर से देखा तो उसमें गौ अवशेष भरे हुए थे। जिसके बाद मिनी ट्रक को लोगों ने घेर लिया और हंगामा खड़ा कर दिया गया। मामले की सूचना तत्काल देहात थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए थाने ले आए। पुलिस ने इस ट्रक का तिरपाल निकलवाया तो इसमें जानवरों के अवशेष भरे हुए थे। जिसके बाद पुलिस उक्त ट्रक की जांच पड़ताल में जुट गई है।

नगरपालिका का ठेका बना शंका की वजह

शिवपुरी शहर में नगरपालिका ने गोवंश सहित अन्य जानवरों के मृत शरीर को संग्रहित करने का ठेका उठाया है परंतु बीते कुछ वर्षों से नगरपालिका की ओर से विज्ञप्ति तो जारी की जाती है बावजूद इसके कोई भी ठेकेदार ठेका लेने के लिए राजी नहीं होता। जिसके बाद नगरपालिका शिवपुरी के कर्मचारियों की मदद से शहर में मृत गोवंश सहित अन्य जानवरों के शवों को मौके से उठाया जाता है जिसके बाद उन्हें नगरपालिका के ट्रेचिंग ग्राउंड में ले जाकर दफनाया जाता है।

आमंत्रण के बाद भी नहीं आते ठेकेदार – सीएमओ

शिवपुरी नगरपालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी ने बताया कि नगरपालिका ने गोवंश के अवशेषों को हटाए जाने के ठेके की विज्ञप्ति जारी की थी परंतु कोई भी ठेकेदार नहीं आया है। जिसके चलते जब भी शहर में गोवंश की मृत्यु की सूचना मिलती है, नगरपालिका के कर्मचारी मृत गौवंश के शव को ले जाकर बकायदा ट्रेचिंग ग्राउंड में दफनाया जाता है। – शैलेश अवस्थी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवपुरी
यह गौ अवशेष जिले के ग्रामीण अंचल में मरने वाले पशुओं की है। जिसका विधिवत ठेका होता हैं। मामले की बारीकी से जांच की गई जिसमें गौ अवशेषों के पूरे कागजात मिलें है। जिसके बाद गाड़ी को जाने दिया गया। – विकास यादव, देहात थाना प्रभारी, शिवपुरी

Haryana के गुरुग्राम में बड़ा हादसा, छठी मंज़िल की छत गिरने से नीचे की कई मंज़िलें टूटीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0

Haryana: Haryana: हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 109 में शिंटेल्स पैराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एक अपार्टमेंट की छत का हिस्सा गिर जाने से बड़ा हादसा हुआ है.

पंजाबी फिल्म ‘मैं वियाह नहीं करोना तेरे नाल’ 4 मार्च को रिलीज होगी

0

डायमंड स्टार वर्ल्डवाइड मूवीज द्वारा निर्मित और जंगली म्यूजिक द्वारा संगीतबद्ध, पंजाबी फिल्म ‘मैं वियाह नहीं करोना तेरे नाल’ 4 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पिछले दिनों इस फिल्म का पोस्टर और टीजर जारी किया जा चुका है साथ ही साथ इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज़ रिलीज हो चुका है। इस रोमांटिक पेप्पी सॉन्ग में प्यार भरी नोकझोंक के साथ गुरनाम भुल्लर और सोनम बाजवा की केमिस्ट्री कमाल लग रही है। रूपिंदर इंद्रजीत द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक कैनेडा के युट्यूबर  के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहली बार पंजाब आता है और उसे पंजाब की एक गाँव की लड़की से प्यार हो जाता है, जो उसे भारतीय लोक कला संस्कृति की अहमियत को समझने में मदद करती है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बहुचर्चित शख्सियत गुरनाम भुल्लर और सोनम बाजवा अभिनीत ‘मैं वियाह नहीं करोना तेरे नाल’ के मार्फत इस जोड़ी ने अपने प्रशंसकों का  वेलेंटाइन डे वीक खास बनाने की ठानी है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने किया सत्यवान ‘सौरभ’ के दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ का विमोचन।

0

सिवानी मंडी: हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गाँव बड़वा में आयोजित  पुस्तक विमोचन समारोह में हरियाणा साहित्य अकादमी के सौजन्य से प्रकाशित युवा कवि सत्यवान ‘सौरभ’ के दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ का विमोचन किया। इस दौरान जन संपर्क अधिकारी बलवान सिंह ने सत्यवान सौरभ के कृतित्व एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और उनके साहित्यिक प्रयासों की सराहना की।  सौरभ की सराहना करते हुए कहा कि उनका दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ मील का पत्थर है।  ‘तितली है खामोश’ के सभी दोहे पढ़ने के काबिल हैं। खासकर युवा पीढ़ी को यह पुस्तक जरूर पढ़नी चाहिए।  
नव प्रकाशित दोहा संग्रह ‘तितली है ख़ामोश’ में विभिन्न विषयों पर 750 दोहे हैं। सभी दोहे प्रभावित करने वाले हैं। इस मौके पर ‘सौरभ’ ने बताया कि उन्हें यह पुस्तक लिखने की प्रेरणा कैसे मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें शुरू से ही उन्हें विरासत से जुड़ी विभिन्न चीजों का अध्यन करने का शौक था। बदलते दौर में जो देखा, अनुभव किया उसे पुस्तक का रूप दिया।
भाजपा के सिवानी मंडल अध्यक्ष लाल सिंह लालू ने नई पुस्तक के लिए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ पूर्व चेयरमैन रमेश वर्मा, अनिल झाझड़िया, मुकेश डालमिया, डॉ नोकरम, परविंदर सिंह तंवर, डॉ रोहताश जांगड़ा, फूलसिंह गैदर, ज्ञानीराम शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, टोनी तंवर, मास्टर राजबीर बेनीवाल, भागीरथ जांगड़ा, घनश्याम गर्ग, संदीप भाटीवाल, रायचंद गैदर, दलीप सिंह, संजय स्वामी, दीपक दीप, संदीप गढ़वा सहित आस-पास के क्षेत्र के हज़ारों लोग उपस्थित थे। रमेश वर्मा  ने आमंत्रित मेहमानों का धन्यवाद किया। मंच संचालन मास्टर महेन्दर भाटी  ने किया।