Home Religion तलाक के डर से पाकिस्तानी महिला ने माथे पर कील ठुकवा ली

तलाक के डर से पाकिस्तानी महिला ने माथे पर कील ठुकवा ली

376
0
  • हिमांशु शुक्ला (विश्व संवाद केंद्र मुंबई) की रिपोर्ट –

Pakistan – एक बेटे की चाहत और पति के छोड़ देने के डर के कारण पेशावर की एक महिला ने एक फर्जी पीर बाबा के कहने पर अपने सिर पर कील गाड़ ली है। ताकि वह एक बेटे को जन्म दे सके। अब जिंदगी और मौत के बीच झूल रही इस महिला को पेशावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।डान अखबार के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक महिला ने अपने सिर में कील ठोक ली। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो पेशावर पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया।

अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि महिला की तीन बेटियां हैं। पति ने महिला को धमकी दी थी कि अगर उसे अगली बार भी बेटी हुई तो वह उसे छोड़ देगा। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला तीन माह की गर्भवती है। ऐसे में उसे डर था कि कहीं इस बार भी उसे बेटी न हो जाए।बेटे की चाहत और पति के छोड़ने के डर के कारण महिला एक पीर के पास गई। उस नकली पीर ने महिला को एक ताबीज, पढ़ने के लिए कुछ चीजें और एक कील दी। महिला वहां से घर लौटी और अपने सिर में कील ठोक ली। जब महिला दर्द से कहराने लगी तो परिवार के सदस्यों को घटना का पता चला। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

Previous articleलता मंगेशकर के नाम पर नेपाल में पुरस्कार स्थापना
Next articleभारत -नेपाल में रेल सेवाओं के विस्तार पर सहमति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here