Home Blog Page 316

राजनीतिक उथल – पुथल से भरा रहा यह वर्ष !

0

राजनीतिक उथल – पुथल से भरा रहा यह वर्ष !
– डॉ. भरत मिश्र प्राची

वर्ष 2022 कोरोना महामारी से मुक्त रहा जिसका परिणाम यह रहा कि हर क्षेत्र में चहल – पहल बरकरार रही। कोरोना के  भय से विगत दो वर्षो तक जो पर्व-,त्योहार,, शादी – समारोह , मिलने – जुलने आदि जो भी कार्यक्रम स्थगित रहे, इस वर्ष  खुलकर लोगों ने आनन्द लिया। बंद पड़ी जिंदगीं एक बार फिर सजीव हो चली। इसके साथ हीं राजनीतिक चहल – पहल भी  कम नहीं रही। देश में दिल्ली नगर निगम, गोवा, उत्तराखंड,, उत्तरप्रदेश, मणिपुर, पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव एवं विधानसभा लोकसभा के उपचुनाव भी हुये जहां कहीं खुशी तो कहीं गम बना रहा। उत्तराखंड,  उत्तरप्रदेश, गुजरात में भाजपा की फिर से वापसी हुई तो पंजाब से कांग्रेस सत्ता विहीन हो गई पर हिमाचल में कांग्रेस के हाथ सत्ता आ गई।

आप ने पंजाब की सत्ता हासिल करते हुये इस बार दिल्ली नगर निगम पर भी अपना कब्जा जमा लिया। गोवा एवं मणिपुर में भी भाजपा सत्ता में आई। सत्ता के लिये चुनाव के दौरान एक दूसरे पर तीखे शब्द भेदी वाण खूब चले, अनर्गल प्रहार होते रहे। सीबीआई, प्रर्वतन निदेशालय, आयकर के छापे आदि देश भर में छाये रहे। चुनाव खत्म होते ही सबकुछ बंद हो गया।

राजनीतिक उथल – पुथल से भरा रहा यह वर्ष जहां कई राजनेताओं ने कहीं नाराजगी से तो कहीं अपने हित में दलबदल कर डाले। कांग्रेस के लिये भी यह वर्ष उतार चढ़ाव का रहा। कहीं सत्ता हाथ से गई तो कहीं सत्ता हाथ आई।

कांग्रेस से कई पुराने दिग्गज राजनेता नाखुश होकर अलग हो गये तो कई को अलग होना पड़ा। इस बदलते परिवेश का चुनाव पर भी प्रतिकूल असर पड़ा जहां पंजाब से कांग्रेस की सत्ता हाथ से चली गई। इस बार कांग्रेस के भीतर लोकतंत्र देखने को मिला जहां कई वर्ष  बाद गांधी परिवार से अलग हटकर लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रस अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ जिसमें कई कांग्रेस नेताओं के  नाम उछलकर बाहर आये, कुछ तो सत्ता कुर्सी के स्वार्थ में अघ्यक्ष पद की दौड़ से स्वयं बाहर हो गये। इस उथल – पुथल में  कांग्रेस पद पर लोकतांत्रिक ढ़ंग से हुये चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे विजयी रहे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने  कन्याकुमारी से कश्मीर तक 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा शुरू की जो दक्षिण भारत से होती हुई उत्तर भारत से गुजरती  दिल्ली पहुंच चुकी है। इस दौरान राहुल की इस यात्रा को काफी जनसमर्थन मिला।

सबसे ज्यादा लाभ राजस्थान में देखने को मिला जहां कांग्रेस की सत्ता आपसी तालमेल गड़बड़ाने से संकट के बीच गुजर रही थी। वहां इस यात्रा से इस तरह के परिवेश  से मुक्ति मिली। आने वाले समय में इस यात्रा से कांग्रेस को राजनीतिक लाभ मिलने के आसार भी नजर आ रहे है। वर्ष के अंतराल में चीन में कोरोना महामारी के बढ़ते नये तेवर की खबर ने एक बार फिर से देश में कोरोना की चौथी लहर आने की हलचल पैदा कर दी है जिसके लिये हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही हे। बाहर से आने वाले विदेशी नागरिकों की जांच जारी है। देश में वर्ष के दौरान कोराना बचाव के बूस्टर डोज अधिकांश को लगाये जा चुके है। उम्मीद की जा रही है आने वाला वर्ष भी कोरोना मुक्त रहेगा। राजनीतिक उथल – पुथल के बीच देश की संप्रुभता, आपसी सौहार्द के साथ सभी पर्व त्योहार, मिलन समारोह बेरोक – टोक मनाये जायेंगे। (युवराज)

संगीतकार दिलीप सेन, लेस्ली लुईस व गीतकार सुधाकर शर्मा के हाथों कृष्णा चौहान को मिला एवरग्रीन म्युज़िक अवार्ड

0

मुम्बई। 29 दिसम्बर 2022 को मुम्बई अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में एवरग्रीन म्यूजिक अवार्ड 2022 का भव्य आयोजन वरिष्ठ पत्रकार, पीआरओ, निर्माता देवेंद्र खन्ना द्वारा किया गया, जहां संगीतकार दिलीप सेन, संगीतकार लेस्ली लुईस और गीतकार सुधाकर शर्मा के हाथों फिल्म निर्देशक एवं अवार्ड शो आयोजक कृष्णा चौहान सम्मानित किया गया। वीएस नेशन व ताल म्युज़िक एंड फिल्म्स प्रेजेंट इस पुरस्कार समारोह में संगीत से जुड़ी नामी शख्सियत को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
इस समारोह में केसीएफ के संथापक अध्यक्ष कृष्णा चौहान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो हिंदी अलबम ‘तेरा ज़िक्र’ के निर्माता निर्देशक हैं।
बता दें कि कृष्णा चौहान ने अपने केसीएफ (कृष्णा चौहान फाउंडेशन) के अंतर्गत हाल ही में चौथे बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2022 का भव्य आयोजन भी किया था जहां डॉ योगेश लखानी, म्युज़िक डायरेक्टर इस्माइल दरबार, संगीतकार दिलीप सेन, बी एन तिवारी, रमेश गोयल, अनिल नागराथ, श्यामलाल, दीपा नारायण सहित कई हस्तियों को सम्मान मिला था।
कृष्णा चौहान केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं।
अब 26 जनवरी 2023 को वह राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2023 (सेकंड सीज़न) का भव्य आयोजन अंधेरी के मेयर हॉल में करने जा रहे हैं।

न्यू ईयर इव पर होगा ‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ : 2023 की शानदार शुरुआत!

0

‘एनिमल’ फिल्म निर्माताओं ने पहले अपने अनूठे शीर्षक की घोषणा के साथ, प्रशंसकों और फिल्म प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया था, फिल्म के प्रति फँस उत्सुकता ने इस फिल्म को मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म बना दी।

फिल्म के निर्माता टी-सीरीज़, सिने1 स्टूडियोज और भद्रकाली पिक्चर्स न्यू ईयर ईव (31 दिसंबर 2022 की मध्यरात्रि) पर फिल्म के पहले लुक को रिलीज़ करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं, इस क्राइम ड्रामा फिल्म के बारे में और जानने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

ब्लॉकबस्टर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा द्वारा लिखित और निर्देशित, यह मैगनम ओपस फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज़ किया जायेगा और 11 अगस्त 2023 को थिअट्रिकल रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है और इस फिल्म में रणबीर कपूर एक नए अवतार में नज़र आएंगे।

एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है।

हरियाणा के पलवल में गौ तस्करों का तांडव, गौ रक्षकों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास,

0

पलवल: हरियाणा के पलवल जिले में गौ तस्करों का तांडव देखने को मिला है। जहां गौ तस्करों ने विरोध करने पर गौ रक्षकों पर जान से मारने की नियत से पहले गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, फिर भी गौ रक्षक बच गए तो गौ तस्कर गोलियां चलाते हुए गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने गौ रक्षकों की शिकायत पर चार नामजद गौ तस्करों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गौ तस्करों की गाड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसमें से बरामद चार गायों को गौशाला भेज दिया।

सदर थाना प्रभारी रामचंद जाखड़ के अनुसार, सिविल लाइन पलवल निवासी गौरक्षक शैलेंद्र ने दी शिकायत में कहा है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी में गौतस्कर रोजाना पलवल, होडल व हसनपुर से गोवंश को गोकशी के लिए चोरी करके मेवात ले जाते है। जिस गाड़ी पर मोहरु का नांगला हसनपुर निवासी अलाउद्दीन उर्फ हमम्न व खिल्लुका गांव निवासी गाड़ी मालिक दुकड़ी उर्फ मुस्ताक, चालक आसिफ व जलालु आज भी गायों को भरकर फुलवाड़ी से मीतरोल मार्ग पर जाएंगे। जिसपर गौरक्षा दल के सदस्य शैलेंद्र व उसके साथी मनोज, मोनू और सुभाष उक्त मार्ग पर गांव वालों के सहयोग से नाकाबंदी कर दी।

गुरुवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्हें एक स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। जिसको उन्होंने रुकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी चालक ने गाड़ी को उनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया, जो इधर-उधर कूदकर उन्होंने अपनी जान बचाई। लेकिन कुछ दूरी पर जाकर गौतस्करों ने गाड़ी को खेतों में कुदा दिया। गाड़ी के खेत में फंसने के बाद आरोपी गाड़ी से कूदकर भगाने लगे।

भागते हुए उन्होंने अलाउद्दीन उर्फ हम्मन, जलालु, दुकड़ी उर्फ मुस्ताक को पहचान लिया। उन्होंने जब उनका पीछा किया तो आरोपियों ने उनपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद फॉयरिंग करते हुए आरोपी गाड़ी को मौके पर छोडक़र फरार हो गए। गौ रक्षकों ने जब गाड़ी को चेक किया तो उसमें तीन गायों को बुरी तरह हाथ व मुंह बांधकर ठूंसा हुआ था।

प्रधानमंत्री मोदी की माता हीरा बा पंचतत्त्व में विलीन

0

पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा, प्रधानमंत्री मोदी ने भाइयों संग दी मुखाग्नि

पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मां का अंतिम संस्कार कर श्मशान घाट से रवाना हुए पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर के श्मशान घाट पर अपनी मां हीराबेन मोदी का अंतिम संस्कार करने के बाद वहां से रवाना हो गए हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि  प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी के परिवार ने मां हीराबा के निधन पर एक संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हम इस कठिन समय में उनके लिए की गई प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद करते हैं। सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और प्रतिबद्धताओं को जारी रखें। हीराबा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया।

खरगे-प्रियंका समेत इन लोगों ने भी जताया दुख
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हीराबा के निधन पर दुख जताया।

जेपी नड्डा और पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शोक व्यक्त किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताया।

भीषण कार दुर्घटना में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल

0

सड़क पर तड़पते रहे ऋषभ, बिखरे रुपये समेटकर वीडियो बनाते रहे लोग, फिर दो शख्स बने मसीहा

क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का शुक्रवार सुबह रुड़की के नारसन में भयावह एक्सीडेंट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। ऋषभ कार से निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण नहीं निकल पा रहे थे। फिर वे वहां से खुद ही किसी तरह बाहर निकले।
उत्तराखंड के डीजी अशोक कुमार ने बताया- ऋषभ पंत को गाड़ी चलाते वक्त झपकी आ गई थी। इसके बाद वह कार पर से नियंत्रण खो बैठे थे। हादसे के वक्त पंत कार में अकेले थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी मर्सीडीज कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई और पलट गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी तेज स्पीड से पहले डिवाइडर के किनारे लगी और इसके बाद लोहे की मजबूत बैरिकेडिंग से टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी रॉन्ग साइड में जा पहुंची। गाड़ी सड़क पर घसीटते हुए करीब 200 मीटर की दूरी पर जाकर थमी। इसके बाद उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंत को अस्पताल में भर्ती कराया.
बताया जा रहा है कि ऋषभ की गाड़ी में करीब तीन से चार लाख रुपए थे। घटना के बाद सारे रुपये सड़क पर बिखरे पड़े थे। वे वहां तड़पते रहे लेकिन इस दौरान कुछ लोग ऋषभ की मदद करने के बजाय नोट अपनी जेबों में भरने और वीडियो बनाने में मशगूल हो गए।
वहीं, दो युवक इस दौरान मसीहा बनकर सामने आए। रुड़की के सक्षम अस्पताल में जब ऋषभ पंत को भर्ती कराया गया तो इस दौरान दो युवक भी थे। बताया जा रहा है कि कि इनमें से एक युवक पुरकाजी के समीप शकरपुर गांव का रहने वाला है। वह घटनास्थल से कुछ किलोमीटर दूर आगे लिब्बरहेरी में स्थित उत्तम शुगर मिल में नौकरी करता है।
सुबह के समय वह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान उसने दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत को पहचान लिया। डॉ. सुशील नागर ने बताया कि अस्पताल में जब ऋषभ को लाया गया तो दो युवक भी थे। उन्होंने सही समय पर ऋषभ को अस्पताल पहुंचा दिया।
डॉक्टर सुशील नागर ने बताया कि भर्ती के दौरान ऋषभ पंत की हालत थोड़ी गंभीर थी लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरा तो हालत ठीक होने लगी. इसके बाद ऋषभ पंत को देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि यहां ऋषभ पंत की प्लास्टिक सर्जरी भी होगी।
हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेले थे
हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। दूसरे टेस्ट में वह शतक से चूक गए थे, लेकिन बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने भारत को मैच में आगे कर दिया था और इसी वजह से दूसरी पारी में अहम बल्लेबाजों के फेल होने के बावजूद टीम इंडिया यह मैच जीत गई थी। हालांकि, वनडे और टी20 में खराब प्रदर्शन के चलते हाल ही में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टीम से बाहर कर दिया गया था।

तरक्की नहीं, तस्करी करा रहे हैं हेमंत सोरेन – BJP सांसद ने CM पर बोला हमला

0

Jharkhand Politics News: पिछले कुछ समय से गौ तस्करी को लेकर झारखंड (Jharkhand) में राजनीति चरम पर है. आज यानि 28 दिसंबर को बीजेपी सांसद ​डॉ. निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने इसे और तूल दे दिया. ताजा मामला ये है कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद ने तस्करी (Cow Smuggling) के जरिए बांग्लादेश भेजे जा रहे 10 हजार गायों को तस्करों के हाथों से मुक्त कराने का दावा किया है. साथ ही उन्होंने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर हमला बोल दिया है.

पुलिस के हवाले किए 2 गौ तस्कर
बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने अपने ताजा ट्वीठ में सीएम हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि वो झारखंड में तरक्की नहीं तस्करी को बढ़ावा दे रहे हैं. गौ तस्करी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि इसके पीछे सीधे सीएम का हाथ है. वहीं, गौ तस्करी करवा रहे हैं. अपने ट्वीट में उन्होंंने लिखा है ​कि बुधवार सुबह पांच जे गोड्डा लोकसभा के सरैयाहाट में 10 हजार से अधिक गौ माता को बचाने का काम हमने किया. इन सभी को सीएम हेमंत सोरेने बांग्लादेश तस्करी के जरिए भेज रहे हैं. इतना ही नहीं, मोइउद्दीन व अली अंसारी नाम के गौ तस्कर को पुलिस के हवाले करने का भी उन्होंने दावा किया है.

पनवेल महोत्सव रोटरी क्लब के सौजन्य से सुधा साहित्यिक व सामाजिक संस्था द्वारा सम्पन्न

0

नवी मुंबई। रोटरी क्लब के तत्वावधान में सुधा साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा 26 दिसम्बर 2022 की शाम खांदेश्वर, नवी मुंबई में काव्य संध्या का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में रोटरी क्लब द्वारा सुधा साहित्य सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों को मंच पर आमंत्रित किया गया। संस्था की अध्यक्ष रजनी साहू द्वारा आमंत्रित सभी अतिथि कविगण अरविंद राही, डाॅ. रमेश यादव, मुकेश गौतम, प्रकाशचंद्र झा, अश्वनी उम्मीद ने काव्य पाठ किया। वहीं अरविंद शर्मा राही ने मंच संचालन बड़ी कुशलता के साथ किया।
कार्यक्रम में संजना चौधरी पाटील द्वारा देशभक्ति कविता से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रकाश चंद्र झा ने व्यंग्यात्मक कविता पाठ किया तथा डॉ. मुकेश गौतम की हास्य कविता श्रोताओं को बहुत पसंद आई।
तत्पश्चात सीमा ठाकुर और रजनी साहू ने भी काव्य प्रस्तुति की।
अंत में डॉ.रमेश यादव द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। साथ ही उनके द्वारा रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

5वें मूनवाइट फिल्म्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट में संगीत क्षेत्र के लोगों को मिला सम्मान

0

मुम्बई। देवाशीष सरगम (राज), 5वें मूनवाइट फिल्म्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट – #MWFIFF के संस्थापक और निदेशक, जिसे एसबीआई बैंक द्वारा अनूप जलोटा के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है, जूरी अनूप जलोटा, पंडित सुवाशित राज के साथ, जो उपस्थित थे।
देवाशीष ने कहा कि इस वर्ष हमें 50 से अधिक फिल्में प्राप्त हुई हैं और 20 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों को विभिन्न श्रेणी में वेब श्रृंखला और संगीत वीडियो के साथ पुरस्कृत किया गया है।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी इस आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजे क्योंकि वे व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। हमारे कार्यक्रम के लिए भगतसिंह कोश्यारी से एक वीडियो बाइट प्राप्त करना एक सम्मान की बात थी और उनकी शुभकामनाएं और आशीर्वाद वास्तव में मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
प्रख्यात ज्यूरी ने देवाशीष सरगम (राज) के साथ कुछ पुरस्कारों की भी घोषणा की, जैसे गायक शैलेंद्र सिंह को पिछले 5 दशकों से गायन उद्योग में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए ‘डिकेड अवार्ड’ प्राप्त हुआ। उनके कुछ प्रसिद्ध गीतों में फिल्म ‘बॉबी’ का ‘मैं शायर तो नहीं’ और उनकी सूची में कई और गाने शामिल हैं। पिछले वर्ष यह प्रतिष्ठित दशक पुरस्कार उदित नारायण को प्रदान किया गया था।
बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक शान को उनकी फीचर फिल्म के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार’ मिला, साथ ही इश्तेयाक खान को उनकी लघु फिल्म रामदीन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, शिशिर शर्मा को उनकी लघु फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। दिव्या सेठ शाह और शान ग्रोवर को आदित्य जोशी द्वारा निर्मित उनकी लघु फिल्म ‘द सेशन’ के लिए क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। परवीन डबास और पवित्रा लोकेश को फीचर फिल्म के लिए क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
#MWFIFF की सह-संस्थापक शिप्रा राज, संगीतकार दिलीप सेन, भजन सम्राट अनूप जलोटा, कॉमेडियन सुनील पाल, विवेक प्रकाश, पंडित सुवाशित राज और फिल्मी हस्तियों के साथ कई अन्य हस्तियां इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए उपस्थित रहे।
फेस्टिवल के संस्थापक और निदेशक देवाशीष सरगम (राज) ने कहा कि हमारे फिल्म फेस्टिवल के पांचवें सीजन में भारत सहित कई देशों की बेहतरीन फिल्मों को प्रदर्शित किया गया है। यह दिलचस्प है कि लघु फिल्में कई युवा और प्रतिभाशाली और साथ ही वरिष्ठ अभिनेताओं के लिए रास्ते खोल रही हैं, जो दिलचस्प विषयों के साथ न्याय कर सकते हैं। इस बार प्रतियोगिता बड़ी थी। हमारे जूरी सदस्यों में ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के योगेश लखानी, अनूप जलोटा, अभिनेता अरुण गोविल, डॉ जसपिंदर नरूला, गुफी पेंटल और प्रसिद्ध ज्योतिषी सुवाशित राज शामिल हैं।
देवाशीष सरगम (राज) ने कहा कि इस साल अमेरिका और भारत सहित कई अन्य देशों की कुछ दिलचस्प शार्ट फिल्में देखीं। 5वें MWFIFF 2022 की फिल्मों की स्क्रीनिंग गोल्ड सिनेमा, मुंबई में आयोजित की गई थी, और पुरस्कार समारोह का आयोजन सोफिया भाभा ऑडिटोरियम में किया गया था।
उन्होंने मूनवाइट फिल्म्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट के बारे में कहा की ये एक नॉन कमर्शियल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल है और दुनिया के सभी फिल्म निर्माताओं से इस फेस्टिवल में शामिल होने और इसका समर्थन करने, इसका हिस्सा बनने और इस सबसे बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
देवाशीष सरगम ने यह भी कहा कि इस वर्ष टी-सीरीज़ के तहत अनूप जलोटा और कोयल त्रिपाठी द्वारा गाया गया संगीत वीडियो ‘बेहिजाब’, उनके द्वारा निर्देशित म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया गया था और यह इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था। सबसे बड़े म्यूजिक लेबल के रूप में टी-सीरीज़ ने हमारा समर्थन किया और म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया। आखिरी में देवाशीष सरगम ने भूषण कुमार और दिव्या खोसला कुमार सहित टी-सीरीज़ की पूरी टीम को समर्थन करने के लिए धन्यवाद किया।

बैल को जल्लीकट्टू के लिए दे रही ट्रेनिंग दिव्यदर्शिनी

0

तीन साल से बैल के साथ समय बिता रही 12वीं क्लास की दिव्यदर्शिनी, जल्लीकट्टू के लिए दे रही ट्रेनिंग

दिव्यदर्शिनी कहती हैं, जल्लीकट्टू अगले महीने होगा। अब हम जल्लीकट्टू के लिए बैल को तैयार करने में लगे हैं। फिलहाल हम बैल को चारा दे रहे हैं और भविष्य में चलने, तैरने और मिट्टी खोदने का प्रशिक्षण देंगे।
तमिलनाडु के मदुरै में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली दिव्यदर्शिनी बीते तीन वर्षों से एक बैल के साथ समय बिता रही हैं। जानवरों के प्रति प्रेम भाव रखने वाली दिव्यदर्शिनी इस बैल को जल्लीकट्टू के लिए प्रशिक्षित कर रही हैं। जल्लीकट्टूट, राज्य में जानवरों को वश में करने वाला प्रसिद खेल है।
एक ओर जहां बैल को देखकर जल्लीकट्टू के खिलाड़ी भी डर जाते हैं और साइड हो जाते हैं, वहीं दिव्यदर्शिनी इसके साथ दोस्ताना व्यवहार करने का फैसला किया। वह पिछले तीन साल से बैल के साथ समय बिता रही हैं और उसे प्रशिक्षण दे रही हैं। दिव्यदर्शिनी बताती हैं, मैं 12वीं क्लास में पढ़ती हूं और हमारे परिवार जल्लीकट्टू बैलों की चार पीढ़ियां हैं।
इस बैल को अपने परिवार का सदस्य बताते हुए वह कहती हैं, जल्लीकट्टू अगले महीने होगा। अब हम जल्लीकट्टू के लिए बैल को तैयार करने में लगे हैं। फिलहाल हम बैल को चारा दे रहे हैं और भविष्य में चलने, तैरने और मिट्टी खोदने का प्रशिक्षण देंगे।
दिव्यदर्शिनी बताती हैं, मेरा बैल जब घर पर होता है तो शांत रहता है, लेकिन जब वह जल्लीकट्टू के मैदान में जाता है तो आक्रामक होता है। बैल घर के लिए लोगों से कुछ नहीं करता है।
तमिलनाडु के मदुरै में पोंगल के त्योहार से पहले ‘बुल ट्रेनर’ जल्लीकट्टू के लिए कमर कस रहे हैं। मदुरै जिले के पोडुम्बू गांव में बीस से ज्यादा युवाओं ने इस प्रतियोगिता के लिए बैलों को प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया है। बैलों को चलने और तैरने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्लीकट्टू को एरू थजुवुथुल या मनकुविरत्तु के नाम से भी जाना जाता है। इसका आयोजन अगले कुछ हफ्तों में किया जाएगा।