गुवाहाटी, । विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुक्रवार को गुवाहाटी के मालीगांव गौशाला में गौ पूजन गौ ग्रास खिलाकर, गौ माता की आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कामाख्या जूना अखाड़ा के पूज्य संत गोविंद गिरी महाराज, विहिप गोरक्षा केंद्रीय मंत्री एवं पालक गुवाहाटी क्षेत्र उमेश चंद्र पोरवाल, विहिप प्रांत कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष नटवरलाल अग्रवाल, कांता अग्रवाल, प्रान्त गोरक्षा प्रमुख सुरेन्द्र गोयल, गोलोक परिवार के गो प्रेमी विनोद अग्रवाल, गौहाटी हाईकोर्ट की अधिवक्ता करिश्मा दास, विहिप गुवाहाटी महानगर सचिव चंदन राभा, मालीगांव प्रखंड अध्यक्ष अमल चंद्र देव एवं मंत्री उत्पल दा, गौशाला व्यवस्थापक प्रमोद सहित गोप्रेमी कार्यकर्ताओं ने गौ पूजन और गौ ग्रास खिलाया।

इस मौके पर पोरवाल ने गौ महत्त्व विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा, गौसेवा, गौ संवर्धन करना हम सब भारत वासियों का कर्तव्य है। भगवान श्रीकृष्ण ने ग्वालों, गांव वालों, गोपालकों की रक्षा के लिये गोवर्धन पर्वत उठाया था। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से कार्तिक शुक्ल अष्टमी तक गोवर्धन पर्वत उठाकर रखा था। इंद्र भगवान ने भी गोपाष्टमी के दिन अहंकार छोड़ कर भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक किया था। उसी दिन से गोपाष्टमी के दिन से भगवान श्री कृष्ण ने गौ चरण का काम प्रारंभ किया था। इसलिए गोपाल गोविंद कहलाए।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का आधार गौ माता ही है। कर्ज मुक्त किसान, रोजगार युक्त नौजवान, स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत का आधार गौ माता ही है। कामधेनु सभी मनोकामना को पूर्ण करने वाली हैं। इसलिए गोदान करने की परंपरा सदा रही है एवं सदैव गो ग्रास खिलाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है।

गुवाहाटी महानगर विहिप गोरक्षा रमेश सिंह ने बताया कि आज गौ पूजन के साथ सभी को गौरक्षा, गौसेवा, गौ संवर्धन का संकल्प पूज्य गोविन्द गिरी महाराज ने कराया। महाराज ने कहा कि आप सब गौ प्रेमीजनों पर सदा मां कामाख्या और गौ माता का आशीर्वाद सदैव बना रहे। चन्दन राभा ने सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Previous articleमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ इगास के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ-पूजन किया
Next articleMake-2 projects: भारतीय सेना ने ‘आत्म निर्भारत’ को गति प्रदान करने वाली पांच मेक II परियोजनाओं को दी मंजूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here