Home Blog Page 725

राहुल गाँधी बने मैकेनिक , दुकान पर जा कर रिपेयर करने लगे बाइक

0

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अचानक दिल्ली के करोलबाग पहुंच गए। यहां उन्होंने साइकिल व्यापारियों और साइकिल बनाने वालों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने बाइक के दुकान में जाकर भी लोगों से बात की। बाइक मैकेनिक की दुकान पर भी राहुल गांधी ने बाजार में आने वाली समस्याओं पर बात की। इस दौरान कांग्रेस नेता बाइक रिपेयर करने की टेक्निक भी सीखते नजर आए।

कांग्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा- यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं

राहुल ने इन लोगों साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की और लिखा, ‘‘रिंच (नट बोल्ट कसने का औजार) घुमाने वाले और भारत के पहियों को गतिमान रखने वाले हाथों से सीख रहा हूं।’’ कांग्रेस ने भी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष की तस्वीरें फेसबुक पर साझा की हैं, जिनमें वह मोटरसाइकिल ठीक करना सीखते हुए और मैकेनिक से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

पार्टी ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ‘‘यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं। इन कपड़ों पर लगी कालिख हमारी खुद्दारी और शान है। ऐसे हाथों को हौसला देने का काम एक जननायक ही करता है। राहुल गांधी दिल्ली के करोल बाग में मोटरसाइकिल मैकेनिक के साथ। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है।’’

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा जारी!
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही राहुल गांधी आम लोगों से मुलाकात और बातचीत करते अक्सर नजर आ जाते हैं। इससे पहले उन्होंने ट्रक ड्राइवरों से मुलाकात की थी और दिल्ली से चंडीगढ़ तक की यात्रा ट्रक से ही की थी। कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर की सवारी करते देखे गए थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

बकरीद से एक दिन पहले चला ‘ऑपरेशन गौ तस्कर’, करीब 9 ठिकानों पर छापेमारी

0

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में बकरीद के एक दिन पहले पुलिस ने ऑपरेशन गौ तस्कर चलाया और करीब 8 से 9 ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है और करीब 86 जानवरों को छुड़ाया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। दरअसल नागपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि गौ तस्करों ने अलग-अलग जगहों पर गायों को छिपा रखा है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और छापेमारी ऑपरेशन को अंजाम दिया।

नागपुर के पुलिस कमिश्नर का बयान आया सामने

नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया, ‘नागपुर पुलिस ने पिछले 1 महीने से गौ तस्करों के खिलाफ एक मुहिम छेड़ी है, हर दिन अलग-अलग ठिकानों पर गोवंश के तस्करों पर पुलिस रेड मार रही है, पुलिस को यह सूचना मिली थी की नागपुर में गौ तस्कर एक-दो दिन से सक्रिय हैं, उस इनपुट के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है।’

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ‘8 जगह पर पुलिस ने गोवंश को छुड़ाया, कहीं पर 20, कहीं पर 15, कहीं पर 3 तो कहीं पर 5 गोवंश छुपाकर रखे गए थे।’ अमितेश कुमार ने कहा कि बकरीद को देखते हुए कायदा व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस ने काफी ज्यादा बंदोबस्त करके रखे हैं।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर रूट मार्च किया जाएगा। धर्मगुरुओं के साथ कई बैठक के हो चुकी हैं। जहां तक जानवरों का सवाल है, नागपुर पुलिस की धारणा है कि किसी भी तरीके से गैरकानूनी काम होने नहीं दिया जाएगा। जहां पर भी इस तरीके की बात सामने आ रही है, वहां पर कार्रवाई की जा रही है। आज सुबह 8 से 9 जगह पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।

अंधविश्वास के प्रति सजगता को दर्शाती शॉर्ट फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’ का स्पेशल शो इम्पा में सम्पन्न

0

मुम्बई। अंधेरी पश्चिम मुम्बई स्थित इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेक्षागृह में बॉलीवुड के नामचीन हस्तियों की उपस्थिति में शॉर्ट फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’ का स्पेशल शो आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान की मशहूर सिंगर, डांसर व अभिनेत्री रानी रंगीली और अभिनेता कुंवर महेंद्र सिंह के साथ साथ भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री परी तोमर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मिली फिल्म्स एंड टी वी इंटरनेशनल के बैनर तले बनी, लगभग 34 मिनट की यह शॉर्ट फिल्म आधुनिक संदर्भ में सामाजिक समस्याओं पर जन-जागृति पैदा करते हुए अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करती है।


यह फिल्म समाज को यह संदेश देती है कि किसी तांत्रिक के चक्कर न पड़कर विवेकपूर्ण रवैया अपनाने से आपसी संबंधों को तो बचाया जा सकता है साथ ही कानून की निगाह में अपराधी बनने से भी बचा जा सकता है। इस फिल्म की शूटिंग झारखंड में कई गई है। मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती इस फिल्म के निर्माता मनोज कुमार, कार्यकारी निर्माता शंकर पाठक, डीओपी सुमित सचदेवा, एडिटर सुमित सिन्हा ‘गोलू’, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज वर्मा, प्रोडक्शन मैनेजर प्रभात कुमार, गीतकार प्रशांत गैलवर, संगीतकार श्रीकांत जयकांत, प्रचारक काली दास पाण्डेय व समरजीत, मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका, स्टील फोटोग्राफर मोहम्मद अरमान और प्रोडक्शन एक्सक्यूटिव कुमारी मिली हैं। झारखंड के चर्चित फिल्म लेखक निर्देशक प्रशांत गैलवर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के मुख्य कलाकार मनोज सहाय, शेखर वत्स, शंकर पाठक, विक्रम नांगिया, बिनय सिंह, शालिनी सिंह राठौड़, पम्मी सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिन्हा, राजू चंद्रा, मास्टर शिवांश साहू और प्रिंस आदि हैं।

– संतोष साहू

दिल्ली में मुस्तफ़ा यूसुफ़ अली गोम को डेनमार्क देश के राजदूत एच. ई. फ्रेड्डी स्वेन के हाथो ”राष्ट्रीय सेवा सम्मान” प्रदान किया गया।

0
गऊ भारत भारती के ९ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिल्ली आवास पर  मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी के कैबिनेट मंत्री भारत सरकार श्री पुरूषोत्तम रूपाला जी से संपादक संजय अमान ने भेट कर समाचारपत्र के ९वे वर्ष का पहला अंक भेट किया साथ में समाचारपत्र के संरक्षक मुस्तफा युसूफ अली गोम है ।समाचारपत्र के आगामी कार्यक्रम के लिए निवेदन भी दिया गया।
गऊ भारत भारती के ९ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिल्ली आवास पर मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी के कैबिनेट मंत्री भारत सरकार श्री पुरूषोत्तम रूपाला जी से संपादक संजय अमान ने भेट कर समाचारपत्र के ९वे वर्ष का पहला अंक भेट किया साथ में समाचारपत्र के संरक्षक मुस्तफा युसूफ अली गोम है ।समाचारपत्र के आगामी कार्यक्रम के लिए निवेदन भी दिया गया।

दिल्ली – प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत संस्था की तरफ से आयोजित दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में केयर टेकर्स एक्सटीरियर एंड इंटीरियर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मुस्तफ़ा युसूफ अली गोम को उनके द्वारा किये गए सेवा के कार्यों के मद्देनज़र , ”राष्ट्रीय सेवा सम्मान २०२३” दे कर उन्हें सम्मानित किया गया। मुस्तफा गोम को यह सम्मान डेनमार्क देश के राजदूत एच. ई. फ्रेड्डी स्वेन के हाथो प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में अन्य प्रमुख अतिथि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जिसमे हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया, गऊ भारत भारती के प्रधान संपादक संजय अमान , रमेश चंद्र रत्न भाजपा वरिष्ठ नेता, कृष्ण प्रसाद जी, आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रेम कुमार ने किया था।

दिल्ली में मिले इस सम्मान को ले कर मुस्तफा युसूफ अली गोम कहते है -” मुझे ख़ुशी है कि मेरे काम को आज पहचान मिल रही है। मैं समाज और देश के प्रति हमेशा सजग रहा हूँ। भारत के नवनिर्माण में हमारी कंपनी तो अग्रसर है ही हम भी सामाजिक कार्यों से लोगो को जोड़ने का काम कर रहे है।

मुस्तफा युसूफ अली गोम मुस्लिम बोहरा समुदाय से आते है वह बोहरा जमात के सचिव भी है , कांदिवली में इस के द्वारा community kitchen भी चलाया जाता है जहा सभी समुदाय के लोगो का ख्याल रखा जाता है।

मुस्तफा युसूफ अली गोम केयर टेकर्स एक्सटीरियर एंड इंटीरियर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक है और समाजसेवी है। इनके द्वारा समाज को प्रदान की गई सेवाओं का यह सम्मान सत्यापन है।

मुस्तफा युसूफ अली गोम को महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी , केरल वर्तमान राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान , महारष्ट्र केशिक्षा मंत्री दीपक केशरकर आदि तमाम विभूतियों को हाथो कई सम्मान मिल चुके है।

‘परस्त्री’ का प्रेस कांफ्रेंस मुम्बई में सम्पन्न, नेपाली कलाकार रहे उपस्थित

0

मुम्बई। भारत और नेपाल समेत दुनिया के कई देशों में जल्द रिलीज़ होने जा रही इरॉटिक थ्रिलर फिल्म ‘परस्त्री’ भारत और नेपाल के साझा प्रयासों से निर्मित फिल्म है। हिंदी और नेपाली दोनों भाषाओं में रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म में दोनों देशों के कई कलाकारों व तकनीशियनों ने काम किया है।
उल्लेखनीय है कि मानवीय रिश्तों की जटिलताओं, विवाहेत्तर संबंधों से पैदा होने वाली परेशानियों, प्यार में मिलने वाले धोखे और काम वासना की पृष्ठभूमि में रची गई फिल्म ‘परस्त्री’ के प्रमोशन के लिए नेपाली कलाकार मुम्बई पहुंचे और उन्होंने शहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर फिल्म का प्रचार किया।
बता दें कि ‘परस्त्री’ में शिल्पा मास्के, कोशिश छेत्री और गौरव बिष्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। शर्मीला पाण्डे और पुष्पाराज टी. न्यौपाने द्वारा निर्मित फिल्म का निर्माण डीएस डिजिटल और नेन्दी क्रिएशन्स के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म‌ के लेखक हैं दीपेंद्र के. कनाल और फिल्म का निर्देशन सूरज पाण्डे ने किया है।
मुम्बई में एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में नेपाली अभिनेत्री शिल्पा मास्के ने हिंदी-नेपाली में रिलीज़ होने जा रही फिल्म ‘परस्त्री’ में काम करने को लेकर अपनी ख़ुशी जताई। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की बेहद ख़ुशी है कि ‘परस्त्री’ हिंदी और नेपाली दोनों भाषाओं में एक साथ रिलीज़ होने जा रही है। मुझे पूरी उम्मीद है कि नेपाली दर्शकों के साथ-साथ भारतीय दर्शकों को भी यह फिल्म काफी पसंद आएगी।
नेपाली अभिनेता गौरव बिष्ट ने कहा कि इस फिल्म में काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। दोनों देशों के दर्शकों को एक अलहदा विषय पर बनी फिल्म देखने को मिलेगी जिसमें रहस्य और रोमांच के भरपूर मौके तत्व मौजूद हैं।
नेपाल में एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्देशन कर चुके फिल्म निर्देशक सूरज पाण्डे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नेपाल में भी बढ़िया विषयों पर उम्दा किस्म की फिल्में बनती हैं और परस्त्री उसकी एक बेहद बढ़िया मिसाल है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म अंत तक लोगों की रूचि को बनाए रखेगी और लोगों को कई स्तरों पर सोचने पर मजबूर कर देगी।
नेपाल में ढेरों फ़िल्मों का निर्माण कर चुकीं निर्मात्री शर्मीला पाण्डे ने इस मौके पर कहा कि भारत और नेपाल के बीच को-प्रोड्यूक्शन के तहत बनी परस्त्री से दोनों देशों के बीच कला और मनोरंजन के आदान-प्रदान का एक नया सिलसिला शुरू होगा। हमें निरंतर रूप से भारत-नेपाल के सहयोग से फिल्में बनानी चाहिए ताकि दोनों देशों के संबंध और भी प्रगाढ़ हों।
उल्लेखनीय है कि 30 जून, 2023 को‌ रिलीज़ होने जा रही ‘परस्त्री’ दुनिया भर के 500 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। भारत में यह फ़िल्म 350 थिएटरों में रिलीज़ की तैयारी की जा रही है।
नेन्दी क्रिएशन्स के सर्वेसर्वा और मूल रूप से नेपाल के रहने वाले लेकिन बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले भारतीय फिल्म निर्माता पुष्पराज टी. न्यौपाने ‘परस्त्री’ के प्रोड्यूसर हैं। वे इस फ़िल्म के निर्माण को भारत और नेपाल के बीच सिनेमाई संबंधों में मील का पत्थर का दर्जा देते हैं। वह कहते हैं कि भारत और नेपाल की सांस्कृतिक विरासतों में कई तरह की समानताएं हैं और कला व मनोरंजन के स्तर पत ऐसे और भी साझा प्रयास किये जाने की ज़रूरत है।

नारायणबगड़ के गांवों में पशुओं में लंपी का प्रकोप जारी

0

नारायणबगड़ के गांवों में पशुओं में लंपी का प्रकोप जारी

नारायणबगड़ (चमोली)। ब्लॉक के सभी गांवों में गाय, बैलों और बछड़ों पर लंपी बीमारी का प्रकोप जारी है। इससे गांवों के कई पशु पालक अपने मवेशियों को खो चुके हैं। जिला पशु चिकित्सा विभाग की ओर से एक सचल चिकित्सा वाहन पिंडरघाटी के तीनों विकासखंडों के विभिन्न हिस्सों में गौवंश मवेशियों के उपचार के लिए उपलब्ध कराई गई है। पशु चिकित्सा विभाग का सचल चिकित्सा वाहन कड़ाकोट और उत्तरी कड़ाकोट क्षेत्र में पहुंचा और लोगों को जानवरों के लिए दवाइयां वितरित की। सचल वाहन के फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारियों ने कहा कि जिस भी पशुपालक के मवेशियों में लंपी बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं, तो जितनी जल्दी हो सके पशु चिकित्सालय अथवा 1962 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके शीघ्र उसका उपचार करा लें। लंपी बीमारी के उपचार में देर करने से पशु की जान जा सकती है। इस दौरान क्षेत्र के जाख, बड़गांव आदि गांवों के पशुपालक मौजूद थे।

 

गाय की पूंछ पकड़कर बोल सकता हूं कि सभी आरोप झूठे हैं : पहलवान योगेश्वर दत्त

0

गाय की पूंछ पकड़कर बोल सकता हूं कि सभी आरोप झूठे हैं : पहलवान योगेश्वर दत्त

पहलवान योगेश्वर दत्त ने बताया कि वह अभी तक भारत में सिर्फ एक कुश्ती ही हारे हैं, वह भी चोट लगने के कारण। उनके विदेश में तीन ऑपरेशन हुए थे। इसके कारण वह ट्रायल में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 2016 ओलंपिक के बाद से ही कुश्ती छोड़ दी थी। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों व योगेश्वर दत्त के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग जारी है। शनिवार रात को पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने लाइव आकर योगेश्वर दत्त पर गंभीर आरोप लगाए तो रात नौ बजे ही योगेश्वर दत्त लाइव आ गए। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह जो भी बोलेंगे भगवान को साक्षी मानकर सच बोलेंगे और झूठ नहीं बोलेंगे। पहलवान बजरंग पूनिया नौ साल साथ रहा फिर भी झूठ बोल रहा। वह कभी भी अपना नहीं हो सकता। सोशल मीडिया पर लाइव आए योगेश्वर दत्त ने कहा कि उन्होंने 2016 ओलंपिक के बाद कुश्ती छोड़ दी थी और संन्यास ले लिया था। बजरंग एक बात बताना भूल गया कि 2016 वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान उसका ही फोन आया था और उस समय भी वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने से मना कर दिया था। 2016 के बाद वे किसी भी कैंप में नहीं गए। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में हमेशा दो पहलवान जाते थे। ट्रायल में वह हमेशा जीत दर्ज करते थे। इसके बावजूद वह नहीं जाते थे और दूसरे व तीसरे नंबर के पहलवान ही आगे खेलने जाते थे।

बजरंग पूनिया के बयान का जवाब देते हुए योगेश्वर ने कहा कि वह भगवान को साक्षी मानकर और गाय माता की पूंछ पकड़कर हर बात बोलने को तैयार हैं। अगर बजरंग सच बोल रहे हैं तो वह गाय माता की पूंछ पकड़कर बात करें। बजरंग ने जो आरोप लगाए है मैं खुद गाय की पूंछ पकड़कर बोल सकता हूं कि लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।

पहलवान योगेश्वर दत्त ने बताया कि वह अभी तक भारत में सिर्फ एक कुश्ती ही हारे हैं, वह भी चोट लगने के कारण। उनके विदेश में तीन ऑपरेशन हुए थे। इसके कारण वह ट्रायल में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 2016 ओलंपिक के बाद से ही कुश्ती छोड़ दी थी और संन्यास ले लिया था ताकि जूनियर खिलाड़ी भी इसमें आगे आकर भारत के लिए मेडल लाएं।

योगेश्वर दत्त ने कहा कि राजनीति में आने के बाद साक्षी मलिक खुद घर पर प्रचार में मदद के लिए आई थीं। उस समय भी इन्होंने यौन शोषण मामले से संबंधित कोई बात नहीं बताई। अगर कमेटी के सामने उस समय यह बात रख दी जाती तो इस मुद्दे पर काफी समय पहले ही समाधान हो जाता। लेकिन इन्होंने यह बात क्यों नहीं बताई, यह पहलवानों की कमी थी।

Mumbai: शिवाजी नगर में नाले की सफाई करते समय मैनहोल में गिरे दो सफाईकर्मी, दोनों की मौत

0

महाराष्ट्र, एएनआई। महाराष्ट्र की राजधानी में नाले की सफाई के दौरान दो सफाईकर्मियों की मौत होने की मामला सामने आया है। घटना मुंबई के शिवाजी नगर में शनिवार को हुई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद मुंबई के सफाईकर्मियों में रोष है। दोनों सफाईकर्मी भूमिगत नाले की सफाई कर रहे थे। इस दौरान वो मैनहोल में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

प्रधानमंत्री ने अल्फाबेट इंक और गूगल के सीईओ श्री सुंदर पिचाई से मुलाकात की

0

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 23 जून, 2023 को वाशिंगटन डीसी में अल्फाबेट इंक और गूगल के सीईओ श्री सुंदर पिचाई से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने श्री पिचाई को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई); फिनटेक;  साइबर सुरक्षा उत्पाद एवं सेवाओं के साथ ही भारत में मोबाइल डिवाइस निर्माण के क्षेत्र में सहयोग के और रास्ते तलाशने के लिए आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री और श्री पिचाई ने अनुसंधान एवं विकास और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत में गूगल और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग पर भी चर्चा की

प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका हाई-टेक हैंडशेक कार्यक्रम में भागीदारी की

0

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति श्री जोसेफ आर. बाइडेन ने आज वाशिंगटन डी.सी. में व्हाइट हाउस में भारत-अमेरिका हाई-टेक हैंडशेक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अमेरिकी वाणिज्य मंत्री सुश्री जीना रायमोंडो ने किया। इस कार्यक्रम में भारत और अमेरिका की अग्रणी तकनीकी कंपनियों और स्टार्टअप के सीईओ की भागीदारी देखी गई। फोरम का विषयगत फोकस ‘सभी के लिए एआई’ और ‘मानव जाति के लिए विनिर्माण’ पर था।

यह कार्यक्रम दोनों नेताओं के लिए भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते प्रौद्योगिकी सहयोग की समीक्षा करने का एक अवसर था। विचार-विमर्श का केंद्र बिंदु अपने नागरिकों और दुनिया की जरूरतों को पूरा करने के लिए एआई सक्षम समावेशी अर्थव्यवस्था को अपनाने में भारत-अमेरिका प्रौद्योगिकी साझेदारी की भूमिका और संभावना पर था। सीईओ ने वैश्विक सहयोग कायम करने के लिए दोनों देशों के तकनीकी इकोसिस्टम के बीच मौजूदा संबंधों, भारत के प्रतिभाशाली कार्यबल और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत द्वारा की गई प्रगति का लाभ उठाने के उपायों के बारे में चर्चा की। उन्होंने रणनीतिक सहयोग शुरू करने, मानकों पर सहयोग करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए संबंधित उद्योगों के बीच नियमित जुड़ाव का आह्वान किया।

अपनी टिप्पणी में, प्रधानमंत्री ने सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए भारत-अमेरिका तकनीकी सहयोग का उपयोग करने की अपार क्षमता पर जोर दिया। उन्होंने नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने में भारत के प्रतिभाशाली युवाओं के योगदान की भी सराहना की। राष्ट्रपति श्री बाइडेन ने सीईओ से जैव-प्रौद्योगिकी और क्वांटम सहित नए क्षेत्रों में भारत-अमेरिका तकनीकी साझेदारी का विस्तार करने में मदद करने का आह्वान किया। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारत-अमेरिका साझेदारी हमारे लोगों और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस कार्यक्रम में व्यापारिक क्षेत्र के निम्नलिखित दिग्गजों ने भाग लिया:

अमेरिका से:

1. रेवती अद्वैती, सीईओ, फ्लेक्स

2. सैम ऑल्टमैन, सीईओ, ओपनएआई

3. मार्क डगलस, अध्यक्ष और सीईओ, एफएमसी कॉर्पोरेशन

4. लिसा सु, सीईओ, एएमडी

5. विल मार्शल, सीईओ, प्लैनेट लैब्स

6. सत्या नडेला, सीईओ, माइक्रोसॉफ्ट

7. सुंदर पिचाई, सीईओ, गूगल

8. हेमंत तनेजा, सीईओ और प्रबंध निदेशक, जनरल कैटलिस्ट

9. थॉमस टुल्ल, संस्थापक, टुल्को एलएलसी

10.सुनीता विलियम्स, नासा अंतरिक्ष यात्री

भारत से:

1. श्री आनंद महिंद्रा, अध्यक्ष, महिंद्रा समूह

2. श्री मुकेश अंबानी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, रिलायंस इंडस्ट्रीज

3. श्री निखिल कामथ, सह-संस्थापक, जेरोधा और ट्रू बीकन

4. सुश्री वृंदा कपूर, सह-संस्थापक, थर्ड-आई-टेक