Home Blog Page 706

UP में छुट्टा पशुओं से मिलेगी बड़ी राहत, योगी सरकार ने जारी किए 125 करोड़ रुपये

0
  • नवीन लाल सूरी

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi government) गोवंश संरक्षण की दिशा में बेहद सार्थक प्रयास कर रही है. नन्द बाबा दुग्ध मिशन, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना तथा गायों के लिए एंबुलेंस व आश्रय स्थलों समेत ऐसी तमाम योजनाएं हैं जिनके जरिए प्रदेश में गोवंश को संरक्षित करने की प्रक्रिया जारी है. इसी क्रम में, सड़कों पर आवारा घूमने वाले छुट्टा गोवंश की देखरेख के लिए प्रदेश में गो आश्रय स्थलों के निर्माण प्रक्रिया में भी तेजी लाई गई है. इस बीच, छुट्टा गोवंश के संरक्षण के लिए अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए योगी सरकार ने विस्तृत कार्ययोजना के अंतर्गत कार्रवाई शुरू कर दी है. कार्ययोजना के अंतर्गत मौजूदा वित्तीय वर्ष 2023-24 में छुट्टा गोवंश के संरक्षण के लिए तृतीय किस्त के तौर पर 125 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दिया गया है.

इस धनराशि का प्रयोग प्रदेश भर में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और यहां आश्रय पाने वाले गोवंश को उचित पोषण व संरक्षण देने के लिए की जाएगी. इससे न केवल सड़कों पर छुट्टा घूमने वाले गोवंश की समस्या हल होगी बल्कि इन्हें उचित आश्रय, भोजन, स्वास्थ्य निदान समेत तमाम सुविधाएं मिलेंगी जिनसे इनका जीवन रक्षण संभव हो सकेगा. उल्लेखनीय है कि प्रदेश को डेयरी सेक्टर में अव्वल बनाने के लिए सीएम योगी काफी प्रयास कर रहे हैं और मौजूदा धनराशि आवंटन भी इसी प्रक्रिया में तेजी लाने की दिशा में एक अहम कड़ी है. 

50 रुपए प्रति गोवंश रोजाना के हिसाब से होगा भुगतान

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप, प्रदेश में मौजूदा वित्तीय वर्ष 2023-24 में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों में प्रति गोवंश रोजाना 50 रुपए के दर से अनुदान दिया जाएगा. इससे गो आश्रय स्थलों में गोवंश के रख-रखाव, उनके इलाज, पोषण युक्त आहार, उचित शेड समेत तमाम सहूलियतों को पूर्ण करने में मदद मिलेगी. 

इसके अतिरिक्त, सड़क पर घूम रहे छुट्टा गोवंश की समस्या को भी हल करने में मदद मिलेगी. कार्ययोजना के अनुसार, इन गो आश्रय स्थलों पर गोवंश को उत्तम व्यवस्था उपलब्ध हो रही है या नहीं इस बात को सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में पशुपालन विभाग के अधिकारी रेगुलर इंटरवल्स पर ग्राउंड विजिट भी करेंगे. इसी प्रकार, जरूरत के अनुसार इन गो आश्रय स्थलों पर सरकारी वेटनरी डॉक्टर्स भी समय-समय पर गोवंश के स्वास्थ्य की जांच करेंगे. वहीं, जिलाधिकारी, ब्लॉक अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी भी समय-समय पर इन स्थलों के निरीक्षण का दायित्व वहन करेंगे.

पशुपालन विभाग को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

सीएम की मंशा के अनुरूप, पशुपालन विभाग द्वारा प्रदेश भर में बन रहे अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों के निर्माण और देखरेख की प्रक्रिया को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी पशुपालन विभाग को दी गई है. पशुपालन विभाग न केवल अस्थायी गो आश्रय स्थलों के निरीक्षण समेत सर्टिफिकेशन और सभी प्रकार के क्लियरेंसेस को पूर्ण किया जाएगा. वहीं, धनराशि आवंटन की प्रक्रिया को उत्तर प्रदेश सरकार की रूलबुक के अनुसार ही आवंटित किया जाएगा. इसके आलावा, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जो धनराशि आवंटित की जा रही है उसका इस्तेमाल निर्धारित मद के अतिरिक्त किसी अन्य मद में न किया जाए. ( साभार किसान तक )

यूपी के सीएम ने देश भर के स्टील उद्यमियों को यूपी में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया

0

 

 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। सही मायने में कहा जाए तो यूपी अब भारत की विकास यात्रा का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। सीएम योगी शुक्रवार को इंडियन स्टील एसोसिएशन द्वारा होटल ताज में आयोजित समिट को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का बेहतरीन वातावरण है। सीएम योगी ने निवेशकों आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके निवेश की सुरक्षा की गारंटी सरकार की है। इसके साथ ही उन्होंने निवेशकों को सरकार की तरफ से हर तरह का सहयोग दिए जाने की बात भी कही।

देश का सबसे बड़ा सिंगल विंडो प्लेटफार्म उत्तर प्रदेश के पास

सीएम योगी ने कहा कि विगत छह वर्षों में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। आज प्रदेश में पर्व और त्योहारों में कोई दंगा-फसाद नहीं होता है। वीवीआईपी की विजिट बहुत सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होती है। 2019 के प्रयागराज कुंभ में 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे, लेकिन कहीं कोई आराजकता नहीं फैली। उन्होंने कहा कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश ने एक लंबी छलांग लगाई है। आज निवेश मित्र के रुप में देश का सबसे बड़ा सिंगल विंडो प्लेटफार्म उत्तर प्रदेश के पास है। सीएम योगी ने कहा कि 25 सेक्टर की पॉलिसी उत्तर प्रदेश ने जारी की है। उत्तर प्रदेश सरकार के साथ होने वाले एमओयू की मॉनिटरिंग ‘निवेश सारथी’ पोर्टल के माध्यम से की जा रही है।

आज हम दिल्ली से पटना दस घंटे में पहुंच सकते हैं

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बेहतर हो चुकी है। 2017 के पहले प्रदेश में मात्र दो एयरपोर्ट क्रियाशील थे। आज नौ एयरपोर्ट पूरी तरह से क्रियाशील हैं, जिनमें तीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। इस वर्ष के अंत तक हम लोग 10 नए एयरपोर्ट को क्रियाशील कर देंगे, जिनमें अयोध्या और जेवर दो नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में काफी कार्य हुए हैं। वर्तमान में 13 एक्सप्रेस-वे संचालित और प्रस्तावित हैं।

सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान हमने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। इस एक्सप्रेस-वे के माध्याम से आज हम दिल्ला से पटना दस घंटे में पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश का आर्थिक रूप से सबसे विपन्न क्षेत्र माना जाता था। आज यह क्षेत्र भी एक्सप्रेसवे से जुड़ चुका है। अब पांच घंटे में दिल्ली से चित्रकूट की यात्रा कर सकते हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे का भी कार्य भी तेजी के साथ चल रहा है, जिसे हम 2025 तक पूरा कर लेंगे। इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से मात्र छह घंटे में मेरठ से प्रयागराज जा सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। वाराणसी में मल्टी मॉडल टर्मिनल की स्थापना की कार्रवाई भी युद्ध स्तर पर आगे बढ़ चुकी है। दोनों डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के इंटर जंक्शन उत्तर प्रदेश के दादरी में ही हैं। वहां पर मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब के निर्माण की कार्यवाही और बोड़ाकी में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब की स्थापना का कार्य भी युद्ध स्तर पर आगे बढ़ चुका है। 

अब बर्थ सार्टिफिकेट से होंगे सारे काम, स्कूल में एडमिशन से लेकर आधार, वोटर कार्ड बनवाने में करेगा मदद

0


1 अक्टूबर, 2023 से बर्थ सार्टिफिकेट यानी कि जन्म प्रमाण पत्र का रोल बढ़ने जा रहा है। मोदी सरकार द्वारा जारी नए नियम के अनुसार यदि आपके पास सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट है तब भी स्कूल में एडमिशन से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी नौकरी, वोटर आईडी, पासपोर्ट, आधार कार्ड, विवाह पंजीयन करा सकते हैं। वेरिफिकेशन के लिए इसका उपयोग सिंगल डॉक्यूमेंट के तौर किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केन्द्र सरकार ने 13 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बर्थ सर्टिफिकेट को सिंगल डॉक्यूमेंट के तौर पर लागू किया जा रहा है ताकि केंद्र और राज्य स्तर पर जन्म व मृत्यु डेटाबेस तैयार किया जा सके। इस नियम के लागू होने के बाद राज्य और केंद्र सरकार जन्म व मृत्यु के डेटा को आपस में आसानी से शेयर कर पाएँगी। साथ ही, सरकारी सेवाऍं और डिजिटल रजिस्ट्रेशन सही तरीके से हो सकेगा।

इसके लिए राज्य सरकार चीफ रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार की नियुक्ति करेगी। इसमें चीफ रजिस्ट्रार राज्य स्तर पर जन्म और मृत्यु का डेटा तैयार करेगा। वहीं रजिस्ट्रार ब्लॉक स्तर पर जानकारी एकत्रित करेगा। दरअसल, केंद्र सरकार ने मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदन में जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2023 पेश किया था। बिल पारित होने के बाद इसे राष्ट्रपति से मंजूरी भी मिल चुकी है। ऐसे में अब सरकार ने इसके तहत बनाए गए नियमों को 1 अक्टूबर, 2023 से लागू करने का भी ऐलान किया है।

उल्लेखनीय है कि नया कानून लागू होने के बाद बर्थ और डेथ सार्टिफिकेट डिजिटल रूप में भी मिल सकेगा। अब तक इसे हार्ड कॉपी यानि कि कागज के रूप में ही दिया जाता था। लेकिन अब यह डिजिटल फॉर्मेट में भी मिल सकेगा। नए कानून को सीधे शब्दों में समझें तो अब तक जिस तरह आधार कार्ड काम करता था। यानि कि स्कूल में एडमिशन से लेकर अन्य सभी कामों में जहाँ आधार कार्ड का उपयोग किया जाता था। वहाँ अब बर्थ सार्टिफिकेट का उपयोग किया जा सकता है। चूँकि, अब तक दफ्तरों में आधार कार्ड समेत अन्य डॉक्यूमेंट की भी माँग की जाती थी। लेकिन अब बर्थ सार्टिफिकेट ही सिंगल डॉक्यूमेंट होगा।

प्रोविडेंट फंड के क्लर्क को रिश्वत लेने के आरोप में तीन साल की सजा

0

प्रोविडेंट फंड के क्लर्क को रिश्वत लेने के आरोप में तीन साल की सजा

नवी मुंबई की सीबीआई की विशेष अदालत ने प्रोविडेंट फंड दफ्तर के एक क्लर्क को रिश्वत लेने के आरोप में तीन साल की सजा सुनाई है। विशेष अदालत के जज एम शेटे ने 55 वर्षीय आरोपी कल्लाकुरी विजय रामाराव को तीन साल की सजा सुनाने के साथ 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

आरोपी पर एक कंपनी से रिश्वत के तौर पर तीन लाख रुपये लेने का आरोप है। अदालत ने एक अन्य व्यक्ति को बरी कर दिया, जिसपर आरोप को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। विशेष लोक अभियोजक ओम प्रकाश चौहान ने अदालत को सूचित किया कि वाशी के एक इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म ने 2002 से अपना पीएफ रिटर्न फाइल नहीं किया था। उसे 2008 में सुनवाई के लिए भी बुलाया गया था। 

शिकायतकर्ता जो फर्म का प्रतिनिधि है, वह पीएफ दफ्तर में आरोपी से मिला, जिसके बाद उसे बताया गया कि कंपनी के ऊपर 10 लाख रुपये का जुर्माना है, जो 50 लाख भी हो सकता है। आरोपी ने मामला को रफा-दफा करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। हालांकि, दोनों के बीच तीन लाख का समझौता हुआ। इसके बाद फर्म के प्रतिनिधि ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एक ऑपरेशन के तहत 2008 में आरोपी रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

 

मुंबई में फैशन डिजाइनर के साथ यौन शोषण , आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

0

पुलिस ने बताया कि पीड़िता आरोपी के साथ ही मुंबई में रहती थी। आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए लड़की का यौन शोषण किया। फिलहाल इस मामले में आरोपी की तलाश जारी है।

मुंबई में एक फैशन डिजाइनर के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुंबई पुलिस ने एक व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता दिल्ली से मुंबई आई थी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता आरोपी के साथ ही मुंबई में रहती थी। आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए लड़की का यौन शोषण किया। फिलहाल इस मामले में आरोपी की तलाश जारी है। भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रसिद्ध गणेश उत्सव गीतों की याद दिलाएगा एक्शन फिल्म ‘धाक’ का प्रमोशनल गीत

0
प्रसिद्ध गणेश उत्सव गीतों की याद दिलाएगा एक्शन फिल्म ‘धाक’ का प्रमोशनल गीत
 अनिल बेदाग, मुंबई
रुस्लान मुमताज, अविनाश वाधवान और प्रदीप सिंह रावत मोहम्मद सलीम मुल्लानवर के साथ जल्द ही अनीस बरुदवाले की आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘धाक” में नजर आएंगे। फिल्म ‘धाक’ के निर्देशक अनीस बरुदवाले ने खुलासा किया कि प्री क्लाइमेक्स गाना हाल ही में शूट किया गया था। इसे दो दिनों तक शूट किया गया था। यह फिल्म का प्रमोशनल गाना होगा। इस गाने में मोहम्मद सलीम और निज़ामुद्दीन मुख्य भूमिका में हैं। गाने को वर्धन सिंह ने कंपोज किया है। गीतकार साहिल सुल्तानपुरी हैं और इसे लॉलीपॉप ने कोरियोग्राफ किया है। कोरियोग्राफर लॉलीपॉप की बेटी भी शूटिंग पर नजर आईं और उन्होंने शूटिंग के दौरान काफी दिलचस्पी दिखाई।
      इस गाने की शूटिंग का वास्तव में सभी ने आनंद लिया। जब डांस सीक्वेंस चल रहा था तो अविनाश वाधवान ने निर्देशक को आश्चर्यचकित कर दिया और जैसा कि निर्देशक ने कहा था, वह भी गाने का हिस्सा बनना चाहते थे। जब शूटिंग चल रही थी, तो बगल के कमरे में शूटिंग कर रहे लोगों ने भी इसमें दिलचस्पी ली क्योंकि गाना काफी आकर्षक है और एक जोशीला नंबर है। यह गाना गणेश उत्सव के दौरान सुपरहिट होगा। यह गाना हमें अतीत के प्रसिद्ध गणेश उत्सव गीतों की याद दिलाता है जैसे फिल्म ‘अग्निपथ’ के देवा श्री गणेश, जिसमें सुपरस्टार ऋतिक रोशन थे। निर्देशक का कहना है कि यह गाना भी ऋतिक की फिल्म ‘अग्निपथ’ के गाने जितना ही हिट होगा। यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज होगी और हिंदी, तेलुगु और तमिल जैसी तीन अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी।यह फिल्म एक लव कम एक्शन शैली है। दर्शकों को प्रसिद्ध दक्षिणी अभिनेता मोहम्मद सलीम मुल्लानवर के साथ-साथ प्रदीप सिंह रावत, रुस्लान मुमताज और अविनाश वाधवान जैसे प्रसिद्ध सितारों का अभिनय देखने को मिलेगा।फोटोग्राफी के डायरेक्टर मुकेश शर्मा हैं। प्रचार-प्रसार फॉर्च्यून लाइफलाइन मीडिया एंटरटेनमेंट्स मुंबई के शब्बीर शेख द्वारा किया जाता है। हम ‘धाक’ फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हैं।

अमावस्या के शुभ अवसर पर गौ भक्त सनातनी पुत्र राजा सिंह ने गौ माता की सेवा की

0

अमावस्या के शुभ अवसर पर गौ भक्त सनातनी पुत्र राजा सिंह ने गौ माता की सेवा की उन्होंने उसकी जानकारी ट्वीट कर के दी

Electric Highway : हाईवे पर चलने वालों के लिए सरकार लेकर आई खुशखबरी

0

देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है. तेजी से आधुनिकीकरण की ओर बढ़ते भारत के कई उदाहरण देखने को मिल रहे हैं. अब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी (Nitin Gadkari ) ने हाईवे पर चलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है. इलेक्ट्रिक वाहन कई लोगों की आजीविका का साधन भी बन चुके हैं. इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर देश में इलेक्ट्रिक हाइवे को डेवलप करने पर काम किया जा रहा है.

इलेक्ट्रिक राजमार्गों का विकास

देश में सड़क के विकास के साथ ही इलेक्ट्रिक राजमार्गों को विकसति करने पर काम तेजी से शुरू हो चुका है. इसके पहले केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि उनका यह सपना है कि भारत के पहले इलेक्ट्रिक राजमार्ग के रूप में दिल्ली और जयपुर राजमार्ग का विकास हो.

तेजी से चल रहा काम

वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एक्मा) में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इलेक्ट्रिक राजमार्ग बनाने का अधिकार दिया जाएगा. साथ ही बिजली मंत्रालय से हुई बातचीत में यह कोशिश की जा रही है कि बिजली 3.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से मिल जाए.

नितिन गड़करी ने यह भी कहा कि किसी सरकारी कंपनी को बिजली मंत्रालय के लिए सस्ती दर पर बिजली देना उतना कठिन काम नहीं है. इलेक्ट्रिक राजमार्ग आर्थिक रूप से ज्यादा व्यावहारिक है. इस राजमार्ग के लिए बिछाए जाने वाले इलेक्ट्रिक केबल निर्माण का काम निजी निवेशकों को दिया जाएगा.

नार्वे और स्वीडन जैसे देशों में यह तकनीक काफी प्रचलित है. जहाँ इलेक्ट्रिक राजमार्ग का संचालन किया जा रहा है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक हाईवे पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन के आधार पर काम किया जाता है. जैसे रेलवे के लिए किया जा रहा है. इसमें बिजली के केबल लगाए जाते हैं. जिसकी बिजली का उपयोग वाहनों को चलाने के लिए किया जाता है. प्रायोगिक आधार पर सरकार नागपुर में पहली इलेक्ट्रिक राजमार्ग परियोजना पर काम कर रही है.

आरबीआई ने बैंकों को दिया निर्देश  – चार बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया

0
भारतीय रिजर्व बैंक ने चार बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया है, क्योंकि इन बैंकों ने नियमों की अनदेखी की है. आरबीआई ने अपने जारी आदेश में कहा कि जांच के दौरान इन बैंकों ने दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया है, जिस कारण इनपर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है.
देश के केंद्रीय बैंक ने इन चार बैंकों के नाम जारी किए हैं, जो सहकारी बैंक हैं. आरबीआई के मुताबिक, जिन बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है उसमें बारामती सहकारी बैंक, बेचराजी नागरिक सहकारी बैंक, वाघोडिया शहरी सहकारी बैंक और वीरमगाम मर्केंटाइल सहकारी बैंक शामिल हैं.
किस बैंक पर कितना जुर्माना 
आरबीआई ने बताया कि बारामती सहकारी बैंक पर दो लाख रुपये और बेचराजी नागरिक सहकारी बैंक पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा, वाघोडिया शहरी सहकारी बैंक पर पांच लाख रुपये और वीरमगाम मर्केंटाइल सहकारी बैंक पर 5 लाख रुपये का जुर्मान लगाया गया है.
आरबीआई ने बैंकों को दिया निर्देश 
भारतीय रिजर्व बैंक ने इन सभी बैंकों पर अलग-अलग वजह से जुर्माना लगया है और सभी बैंकों को नियमों को पालन करने का निर्देश दिया है. अगर ये नियमों का पालन नहीं करते हैं तो जुर्माना और प्रतिबंध लगाया जा सकता है.
गौर​तलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ दिन पहले ही एक अन्य बैंक पर जुर्माना लगया था, जिसने साइबर सिक्योरिटी के नियमों की अनदेखी की थी. एपी महेश सहकारी बैंक 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. हैकर्स ने इन बैंकों में सेधमारी की थी और 12.48 करोड़ रुपये निकाल लिए थे.
ग्राहकों पर क्या होगा असर
भारतीय रिजर्व बैंक के नियम के मुताबिक, जिन बैंकों पर जुर्माना लगाया जाता है. उसका भुगतान बैंकों को ही करना होता है. उसमें खाता खुलवाने वाले लोगों को ये रकम नहीं देनी होती है और न ही इनपर किसी तरह का चार्ज देना हो​ता है. यह जुर्माना सिर्फ और सिर्फ बैंक को ही चुकाना होता है.

Asia Cup 2023 Final, IND vs SL – भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा महामुकाबला

0

Asia Cup 2023 Final, IND vs SL: एशिया कप 2022 में खिताब जीतने वाली श्रीलंका टीम ने 2023 के टूर्नामेंट में एक बार फिर फाइनल में जगह बना ली है. श्रीलंका ने बीते गुरुवार (14 सितंबर) सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 2 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले के लिए जगह पक्की की और भारत-पाक फाइनल को लेकर उम्मीद लगाए बैठे फैंस के हाथ निराशा लगी. अब एशिया कप 2023 का फाइनल मैच 17 सितंबर, रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा.

टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच हो मैच हो चुके थे और फैंस उम्मीद कर रहे थे कि फाइनल के ज़रिए दोनों के बीच तीसरा महामुकाबला देखने को मिलेगा, लेकिन श्रीलंका ने ऐसा होने नहीं दिया. भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में खेला गया मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. इसके बाद दोनों के बीच सुपर-4 में हुई भिड़ंत में भारत ने 228 रनों की शानदार जीत अपने नाम की थी.

पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में पहुंची श्रीलंका 

गुरुवार को सुपर-4 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया मुकाबला करो या मरो का था. मैच में पहले बारिश ने खलल पैदा की और बारिश के कारण मुकाबला 42-42 ओवर का खेला गया. देर में शुरू हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 42 ओवर में 7 विकेट पर 252 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए मोहम्मद रिज़वान ने 73 गेंदों में 86* रनों की अहम पारी खेली. इसके अलावा ओपनर अब्दुल्ला शफीक ने 52 रन बनाए.

8 विकेट गंवाकर श्रीलंका ने हासिल किया लक्ष्य 

रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 8 विकेट गंवाकर आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया. मुकाबले की शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका आसानी से जीत दर्ज कर लेगी, लेकिन धीरे-धीरे पाकिस्तान ने वापसी की और मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया. अच्छी बैटिंग कर रही श्रीलंका ने 30वें ओवर की चौथी गेंद पर 210 रनों के स्कोर पर कुसल मेंडिस का विकेट गंवाया. मेंडिस 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

इसके बाद श्रीलंका के विकेट गिरने का सिलसिला रुका ही नहीं और निरंतर विकेट जाते रहे और एक वक़्त ऐसा आ गया कि लगा अब श्रीलंका ने मैच गंवा दिया. डिफेंडिंग चैंपियन को आखिरी ओवर में 8 रनों की दरकार थी और पाकिस्तान की तरफ से ओवर लेकर वनडे डेब्यू करने वाले ज़मान खान ने 4 गेंदों में सिर्फ 2 रन दिए.

अब श्रीलंका को 2 गेंदों में 6 रन चाहिए थे, इसी बीच ओवर की पांचवीं गेंद पर बल्ले का बहारी किनारा लेती हुई तेज़ी थर्डमैन की ओर जाती है और टीम के खाते में चौका जुड़ जाता है. इसके बाद मैच फिर श्रीलंका के हाथ में आ जाता है और आखिरी गेंद पर बैटिंग कर रहे असालंका आसानी से 2 रन ले लेते और टीम को फाइनल में पहुंचा देते.