Home Blog Page 656

*लेसली लेविस ने री-क्रिएट किया स्वर्गीय सिंगर केके के बेटे नकुल और बेटी तमारा के साथ ‘यारों-दोस्ती’ गीत*

0

मुम्बई। सिंगर केके आज हमारे बीच नही हैं लेकिन उनके गाये हुए सदाबहार गीत और उनके खूबसूरत आवाज की गूंज ताउम्र तक हमारे दिल में बसी रहेगी। एक ऐसा लाजवाब फनकार, जिसकी आवाज इस भीड़ में न तो कभी खो सकती है और न ही कभी चाहने वालों के दिलों से निकल सकती है।
केके का गाया हुआ और लेसली लेविस का कंपोज़ किया हुआ गाना ‘यारों-दोस्ती’ आज भी लोगों के यादों में बसा हुआ है। और अब 23 साल के बाद लेसली लेविस ने अपने दोस्त केके की याद में इस यादगार गीत को उनके बेटे नकुल और बेटी तमारा के साथ फिर से बड़ी ही खूबसूरती से रिक्रिएट किया।
23 सालों बाद बांद्रा के पर्पल हेज़ स्टूडियों में लेसली लेविस ने ‘यारों’ गाने को रिक्रिएट किया जहां पर पहली बार के के ने इस गाने को गाया था और 23 साल बाद पहली बार पिता के लिए बेटा नकुल और बेटी तमारा ने इस गाने में अपनी आवाज देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इतने भावुक पलों को याद करते हुए लेसली लेविस कहते हैं कि मेरा और के के रिश्ता काफी पुराना है। 23 साल पहले हमने पर्पल हेज़ स्टूडियो में यारों गाने की रिकॉर्डिंग की थी। वो पल बहुत ही खूबसूरत थे। हम दोनों के लिए वो बहुत प्यारी यादे थी और अब 23 सालों बाद मैंने उसी स्टूडियो में यारों-दोस्ती गाने को री- रिकॉर्ड किया उनके बच्चे नकुल और तमारा के साथ जहाँ उनकी पत्नी ज्योति भी आयी थी। पहली बार नकुल ने पापा के लिए गाना रिकॉर्ड किया और जब मैंने उसकी आवाज सुनी, मुझे केके के अलावा और कोई नजर नही आया। उसकी आवाज हूबहू के के जैसी लगी। आज अगर वो हमारे बीच होते तब ये सब देखकर बहुत खुश होते।
इसके आगे लेसली कहते हैं कि जिस दिन मैंने केके को उसकी जिंदगी का पहला जिंगल, ब्रेक के तौर पर दिया था उस दिन नकुल पैदा हुआ था। इसलिए हमारा साथ इतना अनूठा और गहरा हैं कि रिकॉर्डिंग के वक़्त उनकी वाइफ ज्योति कृष्णा भी आयी हुई थी। इस गाने की री-क्रिएशन भी इतनी खूबसूरत हुई हैं जिसके लिए मेरे पास अल्फ़ाज़ नही हैं।


अपने पापा को इस गाने के जरिये श्रद्धांजलि देते हुए एक मीडिया से बात करते हुए केके के बेटे नकुल कहते,”पापा के जाने के बाद हम पहली उन्ही के गाने को रिकॉर्ड कर रहे है। जिसकी फीलिंग मैं बयां नही कर सकता। जब मैंने गाना गाया तो ऐसा लगा कि वो हमारे साथ थे और हमारी रिकॉर्डिंग सुन रहे थे। इन अहसासों को, जज्बातों को, शब्दों में मेरे लिए बया करना, मेरे लिए, मेरी बहन तमारा के लिए और माँ के लिए बेहद मुश्किल है।

Lumpy skin disease: प्रशासन ने ली गोशालाओं की सुध, सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव

0
क्षेत्र में गोवंश पर लगातार बढ़ रहा लंपी स्किन डिजीज का संक्रमण
चूरू. तारानगर. गोवंश में फैल रहे लंपी स्किन बीमारी को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से तारानगर क्षेत्र की गोशालाओं के हाल पर स्वयं कर रहे गौवंश को बचाने का प्रयास शीर्षक से समाचार छपने के बाद प्रशासन व पशुपालन विभाग ने गोशालाओं की सुध ली। एसडीएम प्रभजोत ङ्क्षसह गिल के निर्देश पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कस्बे की गोशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रोग से ग्रसित पशुओं की जानकारी लेकर उनका इलाज किया व संक्रमण से बचाने के लिए गोशाला में सोडियम हाइपोक्लोराइट दवा का छिड़काव करवाकर गोशाला संचालकों को उचित दिशा-निर्देश दिए। पशुपालन विभाग तारानगर के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाषचंद्र ने बताया कि तारानगर पशुपालन विभाग की ओर से तारानगर की गौशालाओं में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कराया गया। एसडीएम के निर्देशानुसार नगरपालिका तारानगर की ओर से सोडियम हाइपोकलोराइट गौशालाओं के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। गौशाला में लमपी स्किन डिजीज से ग्रसित पशुओं का पशुपालन विभाग की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।
कार्यकर्ता गोवंश का कर रहे उपचार
तारानगर. तहसील में इन दिनों लंपी स्किन बीमारी से ग्रसित पशुधन की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन की ओर से माकूल व्यवस्था नहीं होने के चलते समाजिक कार्यकर्ता इस बीमारी पर पार -पाने में लगे हैं। बालाजी गौ सेवा समिति के कार्यकर्ता रात-दिन विभिन्न वार्डों में जाकर लंपी ग्रसित गायों की देखरेख कर रहे हैं। समिति के सदस्य पवन उर्फ छोटूराम स्वामी ने बताया कि लंपी स्किन बीमारी से गायों की हालत खराब होने लगे है गली -मोहल्ले में ज्यादा गंभीर स्थिति है। सदस्य ने बताया कि एक व्हाट््सएप ग्रुप बना रखा है जिसमें हमें सूचना प्राप्त होते ही हमारे सदस्यों को सूचित कर दिया जाता है। लंपी के कारण काफी गायों का देसी इलाज सरकार व प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार किया है। पशु चिकित्सक भी रखते हैं जो खुद आकर इंजेक्शन लगाते हैं। लंपी से ग्रसित पशुओं को क्वॉरेंटाइन करते हैं ताकि दूसरे पशुओं में यह बीमारी न फैले। बीमारी के कारण पशुओं को एक- दूसरे से दूर रखना पड़ता है, जगह का अभाव है यदि प्रशासन या कोई सामाजिक व्यक्ती चारदिवारी वाली जगह उपलब्ध करा दे तो उनके लिए पशुओं का इलाज करने में आसानी रहेगी। टीम में सोनू जांगिड़, पवन स्वामी, गोविन्द सरावगी,श्याम पारीक, अभिषेक शर्मा, नवीन सैन, प्रवीण सैन, विकास धेरड़ समेत 20 सदस्य गोसेवा करने के लिए तैयार रहते है।
भामाशाह आए आगे
सालासर. इन दिनों गोवंश में लंपी स्किन रोग में बढ़ता जा रहा है, पशुपालक ङ्क्षचतित है। इसके तहत मंदिर के ओमप्रकाश पुजारी पवन पुजारी ने गोवंश को बीमारी से बचाने के लिए 10 हजार रुपए की दवाईयां पशु चिकित्सालय में दी। पशु चिकित्सा अधिकारी सतीश शर्मा ने बताया कि 72 गायों का इस रोग का इलाज किया जा रहा है। 4 लोगों की टीम इलाज कर रही है। भिवानी निवासी अभिषेक शर्मा ने भी 10 हजार रुपए की दवाईयां पशु चिकित्सालय में उपलब्ध करवाई है।
राजलदेसर. गांव भरपालसर की गलियों में लंपी रोग से ग्रस्त 14 गोवंश का ग्रामीणों के सहयोग से मंगलवार को एक जगह आइसोलेट कर उपचार शुरू किया गया। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डा. हीरालाल सोनी ने बताया कि सरपंच दातार ङ्क्षसह एवं रिछपाल ङ्क्षसह की पहल पर ग्रामीणों एवं गोसेवकों के सहयोग से 14 रोग ग्रस्त गोवंश को पुरानी गोशाला में रखकर उनके निर्देशन में पशु चिकित्साकर्मी रामचंद्र एवं अशोक कुमार ने उपचार शुरू किया।

विश्व, भारत को आर्थिक विकास के इंजन के रूप में देखता है : श्री पीयूष गोयल

0
New Delhi – केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि विश्व अब भारत को आर्थिक विकास के इंजन के रूप में देखता है। वह आज नई दिल्ली में व्यापारी उद्यमी सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
आज भारत को दुनिया का विश्वास हासिल होने पर जोर देते हुए श्री पीयूष गोयल ने कहा कि विकसित देश अब भारत के साथ व्यापारिक समझौते करने के लिए खासे उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले, भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर समझा जाता था और निवेशकों के कारोबार करने के उद्देश्य से भारत आने को लेकर संदेह रहता था।
पारदर्शिता और कारोबारी सुगमता पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने व्यापारियों और उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उन व्यापारियों को पूरा समर्थन देगी, जिन्होंने किसी प्राधिकरण द्वारा उत्पीड़न किए जाने के खिलाफ आवाज उठाई है।
उन्होंने व्यापारियों से लोगों और व्यवसायों पर अनुपालन के बोझ को कम करने के लिए सरकार के साथ काम करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि उन्हें व्यापार की उपयुक्त प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कारोबारी सुगमता में सुधार के लिए अनावश्यक, बोझिल और हतोत्साहित करने वाले कानूनों एवं नियमों को खत्म किया जाना चाहिए।
उन्होंने व्यापारियों से भारत द्वारा पेशकश की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने के लिए कहा। उन्होंने युवाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने और नए विचारों के साथ भारत की विकास की गाथा को नई ऊर्जा देने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा किए गए ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को देश के युवाओं को अवश्य आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक महिलाओं को व्यापारी और उद्यमी बनने के लिए भी प्रोत्साहित करना चाहिए।
प्रधानमंत्री की दूरदर्शी कल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए, श्री गोयल ने कहा कि इन नीतियों से गरीबों को ग्राहकों के रूप में उभरने में सहायता मिल रही है और इससे भारत की जनसंख्या सफलतापूर्वक उसकी एक बड़ी ताकत के रूप में परिवर्तित हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक परिश्रम से देश के हर घर में रसोई गैस, पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित हुई है और हर गांव में इंटरनेट की पहुंच हो गई है। श्री गोयल ने कहा कि सरकार की नीतियों ने भी प्रत्येक भारतीय को महत्वाकांक्षी होने का साहस और उद्यमी बनने की आकांक्षा का आत्मविश्वास दिया है।
केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि व्यापारियों तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की तरफ से हो रही वस्तुओं की मांग से लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बड़े और छोटे सभी व्यापारियों, उद्यमियों और व्यवसायों से एक साथ काम करने का सामूहिक संकल्प लेने के लिए कहा, ताकि अधिक से अधिक भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को आगे बढ़ाया जा सके।

लंपी त्‍वचा रोग – गाय को दें ये देसी उपचार, मिलेगी राहत, पशु विशेषज्ञों ने दी सलाह

0
नई दिल्‍ली. देश के कई राज्‍यों में गायों और भैंसों में लंपी स्किन रोग वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. जिसकी वजह से गुजरात, राजस्‍थान सह‍ित कई राज्‍यों में हजारों की संख्‍या में मवेशियों की मौत हो चुकी है. मरने वाले पशुओं में सबसे बड़ी संख्‍या गायों की है. लंपी स्किन रोग एक संक्रामक रोग है जो वायरस की वजह से तेजी से फैलता है और कमजोर इम्‍यूनिटी वाली गायों को खासतौर पर प्रभावित करता है. इस रोग का कोई ठोस इलाज न होने के चलते सिर्फ वैक्‍सीन के द्वारा ही इस रोग पर नियंत्रण और रोकथाम की जा सकती है. हालांकि पशु चिकित्‍सा विशेषज्ञों की मानें तो कुछ देसी और आयुर्वेदिक उपायों के माध्‍यम से भी लंपी रोग से संक्रमित हुई गायों और भैंसों ठीक किया जा सकता है.
लंपी त्‍वचा रोग को लेकर पशु चिकित्‍सा एवं पशु पालन प्रसार शिक्षा विभाग, पशु चिकित्‍सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, हिमाचल प्रदेश कृषि विश्‍वविद्यालय पालमपुर के पशु चिकित्‍सा विशेषज्ञ डॉ. ठाकुर कहते हैं कि गायों और भेंसों में चल रहा यह गांठदार त्‍वचा रोग काफी तेजी से फैल रहा है. अभी तक देश के करीब 17 राज्‍यों में फैल चुकी यह बीमारी महामारी का रूप ले चुकी है. लिहाजा जरूरी है कि न केवल सरकारें बल्कि पशु पालक भी इसे लेकर जागरुक रहें. यह एक संक्रामक रोग है, इसका कोई इलाज भी नहीं है लेकिन अगर कोई गाय इससे संक्रमित होती है तो कुछ परंपरागत उपचार भी किए जा सकते हैं जो काफी उपयोगी हैं.
डॉ. देवेश कहते हैं कि देश के राष्‍ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ओर से लंपी स्किन रोग के लिए परंपरागत उपचार की विधि बताई गई है. गाय के संक्रमित होने पर अगर इन परंपरागत उपायों को भी कर लिया जाए तो काफी राहत मिल सकती है. हालांकि इस दौरान ध्‍यान रखें कि बीमारी पशु को स्‍वस्‍थ पशुओं से पूरी तरह दूर रखें. बीमार पशु के पास अन्‍य पशुओं को न जाने दें और न ही इसका जूठा पानी या चारा अन्‍य पशुओं को खाने दें.

लंपी त्‍वचा रोग – गौभक्तों ने मिलकर यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर गौमाता के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की

0
गुजरात_ कच्छगांधीधामअखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार, के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ गांधीधाम के परिजनों ने मिलकर वर्तमान समय में गौमाता में फैला लिम्पी रोग दूर हो, इस रोग से गौमाता को राहत मिले, गौमाता जल्दी स्वस्थ हो इस उद्देश्य से गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया । यज्ञ के मुख्य यजमान श्री हितेश भाई जोषी एवं एडवोकेट श्रीमती रचना जी रही ।
यज्ञाचार्य के रूप में गायत्री परिवार के श्री दिनेशजी लीलन ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर गौमाता की व्यवस्था संभाल रहे श्री दीपकजी, श्री राजेश जी, श्री सर्व जीव सेवा ट्रस्ट के प्रमुख , श्री नारायण भाई मरंड, श्री मुकेश भाई बापट, गायत्री परिजन श्री प्रभुभाई परमार, श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी, श्री धर्मेन्द्र तीवारीजी, श्री हरीश कस्तुलीयाजी, श्रीमती शशिकला बहनजी, श्रीमती सिताबहनजी, एवं सभी गौभक्तों ने मिलकर यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर गौमाता के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की ।
इस अवसर गौ हितार्थ कोई भी यज्ञ करवना चाहता है तो गायत्री परिवार के श्री दिनेशजी आर्य द्वारा निशुल्क यज्ञ करने की घोषणा की ।
ज्ञात हो कि  देश के कई राज्‍यों में गायों और भैंसों में लंपी स्किन रोग वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. जिसकी वजह से गुजरात, राजस्‍थान सह‍ित कई राज्‍यों में हजारों की संख्‍या में मवेशियों की मौत हो चुकी
है. मरने वाले पशुओं में सबसे बड़ी संख्‍या गायों की है. लंपी स्किन रोग एक संक्रामक रोग है जो वायरस की वजह से तेजी से फैलता है और कमजोर इम्‍यूनिटी वाली गायों को खासतौर पर प्रभावित करता है. इस रोग का कोई ठोस इलाज न होने के चलते सिर्फ वैक्‍सीन के द्वारा ही इस रोग पर नियंत्रण और रोकथाम की जा सकती है. हालांकि पशु चिकित्‍सा विशेषज्ञों की मानें तो कुछ देसी और आयुर्वेदिक उपायों के माध्‍यम से भी लंपी रोग से संक्रमित हुई गायों और भैंसों ठीक किया जा सकता है.

गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति का किया गया गठन

0
किशनगंज। बार काउंसिल सभागार में सोमवार को विभिन्न संगठनों का बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान अध्यक्ष, सचिव, सह सचिव एवं कई संगठन के प्रमुखों के साथ किशनगंज में गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति गठित की गई।जिसकी संरक्षक के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर दास, अध्यक्ष ओम कर्ण सचिव, प्रमोद सिन्हा सह सचिव, लक्ष्मी प्रसाद संयुक्त सचिव, साहिल कुमार एवं कार्यसमिति सदस्य के रूप में अजीत कुमार दास, आनंदो, अमित त्रिपाठी, अमित मंडल मनोनीत किए गए।
गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति बिहार राज्य में पशुधन के अत्याचार तस्करी जैसे मुद्दों को प्रशासनिक एवं शासन के समक्ष विभिन्न माध्यमों से रखने का कार्य करेगी एवं जिले में चल रही तस्करी को रोकने के लिए प्रचार प्रसार, सामाजिक जागरूकता अभियान एवं कानून के दायरे में नियमों के अनुकूल कार्य करेगी।
इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, मनोज गट्टानी, विद्यार्थी परिषद विभाग संयोजक अमित मंडल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक जैसे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौ सेवा, उत्तम सेवा-स्वामी प्रियम

0
गौ माता सनातन संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण अंग है। गौ माता शुभता है। गौ माता दिव्यता है। गौ ही एक ऐसी माता है जिसमें सभी 33 प्रकार के देवी देवता का निवास है। ऐसे में गौ माता की सेवा मात्र से ही जन्म जन्म के चक्र से प्राणि मुक्त हो जाता है। यह बात स्वामी प्रियम ने कही। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा को समाज में बढ़ावा देना है। यह सेवा किसी भी प्राणी में स्नेह और श्रद्धा को पैदा करती है। ऐसे में वह स्वयं सेवा करने का मौका कभी नहीं चुकते हैं। गौ माता की सेवा के लिए हमेशा ही तत्पर रहते हैं। सेवा के लिए वह अक्सर कई दिन गौशाला में बिताते हैं।

 

स्वामी प्रियम बताते हैं कि गौसेवा का मानसिकता पर भी बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। गौ इस पृथ्वी पर सबसे बेहतर प्राणी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि किसी बालक को माता के बाद दुग्धपान कराने के लिए गौमाता का दूग्ध सबसे उत्तम माना जाता है। गौ से निकले दुग्ध का हर उत्पाद न केवल मनुष्य के शरीर को सौष्ठव प्रदान करता है बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है।

 

स्वामी प्रियम बताते हैं सावन का माह चल रहा है। भगवान शिव के साथ गाय का एक विशेष स्थान है। भगवान शिव का घोड़ा नंदी एक बैल है। इंद्र के पास कामधेनु यानी इच्छापूर्ति करने वाली गाय है। कृष्ण का पूरा चरित ही इन गायों के बीच गुजरता है। ऐसे में हिंदू धर्म में गाय को गौमाता कहा जाता है। एक बहुत ही पावन स्थान है। स्वामी प्रियम सभी अनुयायियों से गौ सेवा करने का आहावान करते हैं। वह कहते हैं कि गौसेवा पुण्य अर्जित करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

 

कॉस्मो ज़िमिक की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘लाइफ ऑफ़ ए डोजो मास्टर’ मुम्बई में चीता यजनेश शेट्टी के सहयोग से रिलीज़

0

मुम्बई। कुंग फू मास्टर कॉस्मो ज़िमिक अमेरिका से मुंबई पहुंचे हैं। उन्होंने 8 अगस्त, 2022 को करमवीर स्पोर्ट्स क्लब, अंधेरी, मुंबई में बॉलीवुड के जाने माने मार्शल आर्ट्स ट्रेनर चीता यजनेश शेट्टी के साथ एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जहां कॉस्मो ज़िमिक के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘लाइफ ऑफ ए डोजो मास्टर’ रिलीज़ किया गया। इसे चीता जीत कुने डू ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन और एम्प्टी हैंड कॉम्बैट के सहयोग से प्रस्तुत किया गया। इनका कहना है कि आज के समय के लिए एक बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म है, जो लोगों को कुुुछ करने की प्रेरणा देगी। इस अवसर पर कॉस्मो ज़िमिक, सारा लैंग ज़िमिक, सगून वाघ, श्रीदेवी शेट्टी वाघ, अमरजीत शेट्टी और चीता यजनेश शेट्टी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


‘लाइफ ऑफ ए कुंग फू मास्टर’ मास्टर कॉस्मो ज़िमिक के जीवन के एक सप्ताह की कहानी है, जो भारत के मणिपुर के सुदूर क्षेत्र में पैदा हुए और बाद में अमेरिका जाकर बस गए।
मास्टर कॉस्मो को 8वीं डिग्री ब्लैक बेल्ट प्रदान करने वाले चीता जीत कुने डू ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन के संस्थापक ग्रैंडमास्टर चीता यजनेश शेट्टी कहते हैं कि यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म लोगों को कुछ कर गुजरने की शिक्षा देती है और इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। कॉस्मो ज़िमिक दुनिया के लिए एक उदाहरण है, जिन्होंने मार्शल आर्ट को एक अलग मुकाम दिया और लोगों को बताया कि मार्शल आर्ट लोगों को कुछ देने में विश्वास रखता है, ना कि लेने में। मार्शल आर्ट्स से तनाव मुक्त भी जाते हैं। इसके जरिये कॉस्मो ने लाखो लोगों की मदद की और काफी लोगों को फ्री शिक्षा देकर उन्हें एक काबिल इंसान बनाया और उनके जीवन को एक मकसद दिया।
मास्टर कॉस्मो जिमिक कहते हैं कि इस विश्व समुदाय में दूसरों की मदद करने के लिए आइये हम कुछ करें। यह फिल्म आपको अच्छा करने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करेगा और दुनिया को बदलने के लिए जीवन को प्रभावित करेगा जैसे कि हम दोनों कोशिश कर रहे हैं। इंसान को कोशिश करते रहना चाहिए, चाहे सफलता मिले या ना मिले। क्योंकि एक ना एक दिन कोशिश जरूर कामयाब होती है।

शिंदे कैबिनेट में शामिल होंगे 18 मंत्री, राज्यपाल दिला रहे शपथ

0

Maharashtra Cabinet Expansion Live News in Hindi: महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट विस्तार थोड़ी देर में होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य विधायक राजभवन पहुंच चुके हैं। दोनों पक्षों से नौ-नौ विधायक मंत्री पथ की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों की लिस्ट भी सामने आ गई है।

महाराष्ट्र सरकार की एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में 18 नए मंत्री शामिल होंगे। राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सभी नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण करा रहे हैं।

 

18 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

भाजपा की तरफ से ये बनाए जा सकते हैं मंत्री 

  • चंद्रकांत पाटिल
  • सुधीर मुनगंटीवार
  • गिरीश महाजन
  • राधाकृष्ण विखे पाटिल
  • सुरेश खाड़े
  • अतुल सावे
  • रवींद्र चह्वाण
  • मंगल लोढ़ा
  • विजय कुमार गावित

एकनाथ शिंदे गुट से ये हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल 

  • उदय सामंत
  • संदीपन भुमरे
  • दादा भुसे
  • गुलाबराव पाटिल
  • शंभुराज देसाई
  • संजय राठौड़
  • तानाजी सावंत
  • अब्दुल सत्तार
  • दीपक केसरकर

 

 

सभी गऊ भक्तों से अपील – ‘गऊ ग्राम महोत्सव” The Festival of Cow कार्यक्रम से जुड़े और सहयोग करे

0
मुंबई – विचारो से क्राँति का जन्म होता है ” गऊ ग्राम महोत्सव ” the Festival of Cow एक विचार है जिसके माध्यम से भारत वर्ष में काऊ बेस इकोनॉमी , अर्थव्यवस्था (Economy) को खड़ा करने का सामूहिक प्रयास है। जैसा कि आप जानते है पुरातन भारत वर्ष की अर्थव्यवस्था (Economy) एक समय में गऊ वंश पर ही आधारित थी , परन्तु समय और काल के अनुसार हम उसे भूलते गए , भारतीय गऊ वंश की निर्मम हत्या ने पृथ्वी को त्राहिमाम कर के रख दिया है , मानव जीवन आज उसके दुष्परिणामों को भोग रहा है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से हम भारतीय गऊ वंश के वैज्ञानिक महत्व के साथ – साथ हमारी गौवंश मानव और पृथ्वी के लिए कितनी उपयोगी है तथा तमाम विषयो के माध्यम से लोगो में जान जागृति लाने का काम करेंगे।
सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु ” गऊ ग्राम महोत्सव ” the Festival of Cow एक माध्यम बनेगा , हमारा उद्देश्य यही है कि भारत के घर – घर में गऊ आधारित प्रॉडक्ट पहुंचे इससे हमारा समाज अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को समझेगा , जब गऊ माता का वैभव बढ़ेगा तो यक़ीनन हमारी सनातन संस्कृति और उसकी पद्धति का भी विकास होगा।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय समाचारपत्र ” गऊ भारत भारती ” भारत का ऐसा पहला प्रकाशन है जिसे गौ वंश पर आधारित प्रथम साप्ताहिक के तौर पर जाना जाता है। “गऊ भारत भारती” गौ वंश के संरक्षण व संवर्धन से जुड़े व्यक्तियों व संस्थाओं की सक्रियताओं व गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित करता आ रहा है। इन ७ वर्षो में ” गऊ भारत भारती ” अपने छोटे प्रकाशन समूह और सीमित संसाधनों के बावजूद गौवंश को ले कर अप्रतिम व अनुपम सजगता के साथ गौवंश और पर्यावरण बचाओ अभियान को सफलता पूर्वक परिणाम तक पहुँचने में सफल रहा है।

” गऊ भारत भारती ” अपने माध्यम से गौ , गंगा , गीता , गायत्री के मूल मन्त्र को आत्मसात करते हुए इस विषय को जीवित रखने में ततपरता के साथ संघर्ष करते हुए देश में गौ वंश और पर्यावरण के साथ साथ हिन्दू सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में मुख्य भूमिका निभाते हुए भारत के जनमानस में जागरूकता की ज्वाला जगाते हुए माँ भारती की सेवा कर रहा है।
अतः आप सभी से हमारा निवेदन है कि ” गऊ ग्राम महोत्सव ” the Festival of Cow के आयोजन में हमारा सहयोग करे , खुद जुड़े और लोगो को जोड़े , यह मात्र हमारा कार्यक्रम नहीं है यह आप सभी सनातनी भाईयों का कार्यक्रम है जिसे सफल करना है।

इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से हमें लोगो में नई चेतना का विकास करना है , क्योंकि चर्चा , परिचर्चा ही नए आंदोलन को खड़ा करता है। अब समय आ गया है कि हम सब एक जुट हो कर गऊ माता के वैभव को अमर करे और देश में काऊ बेस इकोनॉमी , अर्थव्यवस्था (Economy) को खड़ा करे।
भारत विश्व गुरु बने , हमारे गुरुकुल अमर हो , सनातन धर्म की जय हो , हर हिन्दू अमरत्व की प्राप्ति के लिए कार्य करे और आसुरी शक्तियों का नाश हो , इसी उम्मीद के साथ आप सभी से हर तरह से सहयोग की आशा करता हूँ।
– विशेष – 
भारत के सभी गऊ आधारित उत्पादन को बनाने वाले , गऊ माता के प्रचार , प्रसार में जुड़े लोग , के लिए यह एक साँझा मंच है जहा हम भारत वर्ष के सभी गौ भक्तों और गऊ आधारित प्रॉडक्ट बनाने वालो को आमंत्रित कर रहे है। साथ में भारत सरकार के पशुपालन व डेरी मंत्रालय के सभी लाभ कारी योजनाओं को भी इस मंच से प्रसारित कर रहे है। माननीय भारत के प्रधानमंत्री के उस सपने को साकार करने हेतु भी हम स्टार्टअप , वोकल फोर लोकल को बढ़ावा देने के लिए भी हम इस कार्यक्रम में यैसी संस्थाओं को आमंत्रित कर रहे है जो मागर्दर्शन करेंगे।
भारत सरकार से जुडी वित्तीय संस्थाए भी है जो स्टार्टअप , वोकल फोर लोकल जैसी योजनाओं को वित्तीय सहायता कैसे मिलेगी मागर्दर्शन करेंगी। ब्रांडिंग और मार्केटिंग , विज्ञापन से जुडी संस्थाएं भी है जो गऊ आधारित प्रॉडक्ट की मांग कैसे बढ़ाया जाएं वह उस पर अपने विचार और कार्यक्रम स्थल पर जनसम्पर्क करेंगी।
इस कार्यक्रम में आमंत्रित गऊ वैज्ञानिक , गऊ एक्सपर्ट , अपने अपने विचार रखेंगे जो सुबह के समय सेमीनार के माध्यम से होगा। कार्यक्रम में युवा को जोड़ने के लिए स्कूल , कॉलेज के छात्रों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहभागिता करवाई जा रही है जैसे निबंध , कला , प्रतियोगिता इत्यादि।
कुल मिला कर हमारा यही प्रयास है कि गऊ माता के वैभव से सारा समाज परिचित हो और गऊ माता का संवर्धन हो। भारत विश्व गुरु बने।
गऊ भारत भारती को आर्धिक सहयोग की जरुरत है। आप सभी से निवेदन है कि आप सब मिल कर कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारा सहयोग कर अपना योगदान दे। आर्धिक योगदान के लिए बैंक की डिटेल दी जा रही है।
Contact For More Information – 9768372509 

Name – GAU BHARAT BHARATI
A/C NO. – 922020007256005
Bank – AXIS BANK LTD
Branch – SV Road, Goregaon West Branch Mumbai
RTGS/NEFT IFS CODE – UTIB 0003449

PLEASE MAIL – ALL DETAILS – gaubharatbharti@gmail.com

जय गऊ माता – जय गोपाल
अपीलकर्ता
– संजय शर्मा ” अमान ”
आयोजन समिति सदस्य