आशीष शर्मा-सोनारिका भदौरिया अभिनीत करण राज़दान की फिल्म ‘हिंदुत्व’ का म्यूजिक रिलीज
फिल्म के ऑडियो रिलीज के दौरान अभिनेता आशीष शर्मा, सोनारिका भदौरिया, अंकित राज, अनूप जलोटा, मधुश्री, रमेश तौरानी और कमल मुकुट की रही उपस्थिति
मुम्बई। अपने विषय और टाइटल की वजह से चर्चा में आयी आगामी फिल्म ‘हिंदुत्व’ का ऑडियो लांच मुम्बई के पांच सितारा होटल जे डब्लू मेरिएट में किया गया। उसी अवसर पर बॉलीवुड के शोमैन निर्देशक सुभाष घई, अभिनेता निर्देशक सतीश कौशिक, रमेश तौरानी और कमल मुकुट की विशेष उपस्थिति रही।
फिल्म के निर्माता निर्देशक करण राजदान सहित मुख्य कलाकार आशीष शर्मा, सोनारिका भदौरिया, अंकित राज, गायिका मधुश्री और अनूप जलोटा उपस्थित थे। साथ ही संगीतकार रवि शंकर, गीतकार श्वेता राज भी कार्यक्रम में पहुंचे थे।
इस ऑडियो रिलीज के भव्य समारोह की शुरुआत अनूप जलोटा द्वारा गाया गणेश आरती से हुई। उसके बाद करण राज़दान ने फ़िल्म के कलाकारों, गीतकार, संगीतकार को स्टेज पर बुलाया। फिल्म का टाइटल सांग सभी अतिथियों व मीडियाकर्मियों को दिखाया गया जिसे दलेर मेहंदी ने अपनी दमदार आवाज़ में गाया है। उसके बाद मधुश्री की आवाज़ में एक रोमांटिक सांग की झलक दिखाई गई। साथ ही अनूप जलोटा ने भी एक भक्ति गीत की कुछ लाइन गुनगुनाई।
सुभाष घई ने कहा कि करण राज़दान मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं, यह मल्टी टैलेंटेड व्यक्तित्व के धनी हैं। एक अच्छे लेखक, निर्देशक हैं। इनकी फिल्म हिंदुत्व मैंने देखी है जो मुझे खूब पसन्द आयी। इसमें बड़ा अच्छा मैसेज दिया गया है, हमारी सभ्यता संस्कृति और एकता को दर्शाया गया है। दो दोस्तों की यह एक दिल को छू लेने वाली कहानी है। कलाकारों ने अच्छा काम किया है। इसका म्युज़िक कमाल का है। मैं फ़िल्म की सफलता की कामना करता हूँ और करण राज़दान सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूँ।

सतीश कौशिक ने बताया कि करण राज़दान मेरे गहरे दोस्त हैं। उन्होंने बेहतरीन सिनेमा हिंदुत्व बनाया है। फिल्म के गाने भी बेहतर हैं। कलाकारों ने भी काफी प्रभावी काम किया है।
वहीं रमेश तौरानी और कमल मुकुट ने भी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी।
अनूप जलोटा ने बताया कि हिंदुत्व में न केवल उन्होंने एक भजन गाया है बल्कि अभिनय भी किया है।
हिंदुत्व के मुख्य अभिनेता आशीष शर्मा और सोनारिका भदौरिया भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने करण राज़दान का आभार व्यक्त किया और कहा कि हिंदुत्व काफी अच्छा सिनेमा बना है जिसमें उनके चरित्र शानदार हैं।
अंकित राज ने कहा कि मैं एक हिन्दू हूँ लेकिन इसमें एक मुस्लिम समीर सिद्दीकी का रोल कर रहा हूँ जो काफी चैलेंजिंग है। कोरोना काल के दौरान ऑडिशन के बाद मेरा फिल्म में सेलेक्शन हुआ जिससे मैं और अधिक उत्साहित हुआ।
यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने जा रही है।
जयकारा फिल्म्स और प्रगुणभारत द्वारा निर्मित इस फिल्म के लेखक निर्माता निर्देशक करण राजदान हैं। फिल्म में आशीष शर्मा, सोनारिका भदौरिया, अंकित राज, गोविंद नामदेव, दीपिका चिखलिया, अनूप जलोटा, अगस्त आनंद, सतीश शर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म के निर्माता करण राज़दान, सचिन चौधरी, कमलेश गढ़िया, सुभाष चंद और जतिन्द्र कुमार हैं।
सामाजिक व सांस्कृतिक संदेश के साथ मरीना एनक्लेव में मनाया गया गणेशोत्सव
कार्यक्रम में नेत्रहीन कलाकारों को मिली सहयोग राशि
मुंबई। महानगर के उपनगर मालाड के सबसे बड़े रेसीडेंट्स कॉम्प्लेक्स मरीना एनक्लेव में पांच दिवसीय गणेश उत्सव कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक व सांस्कृतिक संदेश दिया गया। एक तरफ मरीनाज गॉट टैलेंट (MGT) में मरीना के सैकड़ों कलाकारों ने हिस्सा लिया, वहीं मरीनाज रंगमंच में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने जबरदस्त डांस प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं सुदर्शन शर्मा एंड भजन मंडली ने बप्पा के भजनों पर लोगों ने खूब ठुमके लगाए। मरीना कल्चरल परिवार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ नेत्रहीन कलाकारों के लिए मरीना वासियों ने मदद का हाथ बढ़ाया। उड़ीसा-जगन्नाथ पुरी के दिव्यांग कलाकारों के द्वारा यह भजन संध्या मुंबईकरों के लिए यादगार भेंट है। उड़ीसा में संचालित नेत्रहीनों के आश्रम के लिए मरीना वासियों ने जमकर दान किया। सैकड़ों मरीना वासियों ने एक लाख के ऊपर धनराशि और मरीना कल्चरल परिवार की ओर से 25000 की राशि इस नेक कार्य में दी।
इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी महेश शाह, श्रीकांत गायकवाड़, बी.के.सिंह, ललित बिरला, विनोद मोहता, आनन्द कोलवाडकर, दिनेश कारिया, प्रशांत गुप्ता, नारायण चौधरी, मनोज गर्ग, रोहित साह, रवित त्यागी, नीलेश छाबरिया, दुष्यंत शर्मा, दिनेश कोचरेकर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील शर्मा, विशाल कदम, स्वागता और चांदनी ने किया। इस अवसर स्थानीय आमदार योगेश सागर, स्थानीय पुलिस अधिकारी शेखर भालेराव और अन्य समाज सेवकों की विशेष उपस्थिति रही।
आशिकी फेम राहुल रॉय के साथ राजेश कुमार वीरा बनाएंगे फिल्म ‘प्यार हो गया’
मुम्बई। 54 वर्षीय अभिनेता राहुल रॉय आज भी अपने सिग्नेचर हेयरस्टाइल के साथ फिट और आकर्षक लगते हैं। 90 के दशक में उनकी सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ के गीत आज भी युवाओं और सभी उम्र के लोगों के दिलों की धड़कन है। उन्होंने अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी राहुल रॉय प्रोडक्शन के अंतर्गत बनने वाली हिन्दी फिल्म ‘प्यार हो गया’ की घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पधारे फिल्म के मुख्य कलाकार जान खान, आलिया हमीदी व स्नेहा नामानंदी के साथ साथ फिल्म के सभी सह कलाकारों रितु शिवपुरी, जरीना वहाब, मुस्ताक खान और गोविंद नामदेव का स्वागत किया जो फिल्म ‘प्यार हो गया’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉमेडियन सुनील पाल ने स्टैंड-अप कॉमेडी कर सबका दिल जीत लिया।
ब्रिटिश मूल के अनुभवी भारतीय रंगकर्मी व अभिनय गुरु बैरी जॉन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित जियाउल्लाह खान इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, जिन्होंने रघुवीर यादव, सीताराम पांचाल, त्रिथा मुंबाड़कार अभिनीत फिल्म ‘पाकाउ’ व स्वर्गीय नरेंद्र झा अभिनीत फिल्म ‘विराम’ का भी निर्देशन किया है। ‘विराम’ ने इस्तांबुल फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। इनके निर्देशन में कई म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुई हैं जिनमें सिंगर यासीर देसाई, तनुष्का भट्ट, पलक मुच्छल, अवंती नागराल ने गाया है। इन्होंने शारिब हाशमी, अनन्या सेन गुप्ता, अर्शी खान और नसीर अब्दुल्लाह अभिनीत उल्लू प्राइम के लिए वेब सीरीज़ ‘डेविल इनसाइड’ भी की है। जियाउल्लाह खान बहुत सारे उत्पादों के विज्ञापन भी निर्देशित किये हैं।
निर्देशक जियाउल्लाह खान कहते हैं मैं इस प्रोजेक्ट में राहुल रॉय के साथ शूटिंग शुरू करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। मुझे यह सुनकर खुशी हुई कि वे एक्टिंग के साथ साथ इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। मेरी हार्दिक इच्छा है कि दर्शक हमें भी आशिकी की तरह अपने प्यार व आशीर्वाद देंगे और इस फिल्म को सफल बनाएंगे। इस फिल्म के मूल रचनाकार हैं ऋषि आजाद जिन्होंने इस प्रेम कथा को बड़े ही संवेदनशीलता के साथ शब्दों में ढाला है।

फिल्म का निर्माण राहुल रॉय और राजेश कुमार वीरा ने मैस्कॉट पिक्चर्स के बैनर तले करने का फैसला किया है। इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता कासिम अंसारी हैं। फिल्म के संगीतकार हैं ‘पार्टी तो बनती है’ फेम पलाश मुच्छल। छायांकन की जिम्मेदारी दीपक पांडे के कंधों पर है तो इस फिल्म के स्ट्रीमिंग पार्टनर डीजईफलिक्स टीवी है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना की 51वीं किश्त की राशि 5 करोड़ 9 लाख रूपए दिए
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना की 51वीं किश्त की राशि 5 करोड़ 9 लाख रूपए हितग्राहियों को उनके बैंक खाते में अंतरित की, जिसमें गोबर विक्रेताओं को 2 करोड़ 69 लाख रूपए, गौठान समितियों को एक करोड़ 48 लाख रूपए तथा महिला समूहों को 93 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत क्रय गए गोबर से निर्मित 15 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का किसान भाईयों ने अपने खेतों में उपयोग किया है। इस योजना के माध्यम से हम गौ माता की सेवा के साथ-साथ धरती माता की भी सेवा कर रहे है। खेतों में रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग वास्तव में धरती माता की सेवा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों से ऐसा फीडबैक मिल रहा है कि वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से खेतों की मिट्टी मुलायम और उपजाऊ हो रही है। जिन खेतों में वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग किसान भाईयों ने अच्छे से किया है, वहां अब अन्य प्रकार के रासायनिक उर्वरक की जरूरत नहीं पड़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 26 लाख से अधिक किसानों को वर्मी कम्पोस्ट उपलब्ध कराने के लिए इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन जरूरी है। इसके लिए उन्होंने गौठानों में बिना किसी व्यवधान के गोबर की नियमित खरीदी करने तथा आवश्यकतानुसार वर्मी टांकों का निर्माण कराए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चालू खरीफ सीजन में अब तक राज्य के पौने चार लाख किसानों ने फसल ऋण के रूप में सहकारी समितियों से वर्मी कम्पोस्ट का उठाव किया है, यह उत्साहजनक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर खरीदी की शुरूआती दौर में कतिपय लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था। आज यह योजना गांवों में लोकप्रिय हो चुकी है। इस योजना की देशभर में सराहना हो रही है। दो सालों के भीतर ही इस योजना के माध्यम से एकसाथ कई लक्ष्यों को साधने के साथ ही महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठान और गोधन न्याय योजना के समन्वय से गांवों में रोजगार के नये अवसर सृजित हुए हैं। राज्य के 5863 गौठान समितियों के बैंक खाते में आज की स्थिति में 79 करोड़ 60 लाख रूपए जमा है। लगभग 2500 गौठान समितियां के पास एक लाख से 10 लाख रूपए तक 46 गौठान समितियों के पास 10 लाख से लेकर 50 लाख रूपए तक स्वयं की पूंजी जमा है।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ग्राम सुराज और स्वावलंबी गांव केे सपने को साकार करने की ओर मजबूत कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गौठानों में स्थापित ग्रामीण औद्योगिक पार्क से कई युवा उद्यमी जुड़ना चाहते हैं। हमें उन्हें अवसर देना चाहिए इससे गांवों में रोजगार बढ़ेगी, लोगों की आय में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों मे संचालित आयमूलक गतिविधियों और लघु वनोपज के संग्रहण और प्रसंस्करण से लोगों की आमदनी बढ़ी है। उनमें खुशहाली आई है। हमें इस प्रयास को और आगे बढ़ाने की जरूरत है।
कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि गौठानों में अब तक 160 करोड़ रूपए की गोबर खरीदी हो चुकी है। गौठानों से जुड़ी समूह की महिला बहनों ने वर्मी कम्पोस्ट और कृषि से जुड़ी गतिविधियों का संचालन कर 80 करोड़ रूपए की आय हासिल की है। गौठानों में आयमूलक गतिविधियां बेहतर तरीके से संचालित हो, इसका प्रयास सभी विभागों के समन्वय से किया जा रहा है। गौठानों में आयमूलक गतिविधियों का विस्तार शेड का निर्माण का कार्य प्राथमिकता से कराया जा रहा है।
युवा मितान क्लब को भी गौठानों से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि गौठान और गोधन न्याय योजना आज की स्थिति में पशुपालकों, महिला समूहों और भूमिहीन परिवारों के आय का जरिया बन गई है। बैठक के प्रारंभ में गोधन न्याय योजना के प्रबंध संचालक डॉ. अयाज तम्बोली ने गोधन न्याय योजना की उपलब्धि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गौठानों में गो-मूत्र की खरीदी भी की जा रही है। अब तक 21 हजार लीटर गो-मूत्र क्रय कर उससे महिला समूह जैविक कीटनाशक, ब्रम्हास्त्र और जीवामृत बनाकर विक्रय कर रहे हैं। गोबर से अब तक 17.57 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद का उत्पादन हुआ है, जिसमें से 15 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री हो चुकी है।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. एस. भारतीदासन, मार्कफेड की प्रबंध संचालक सुश्री किरण कौशल, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा श्री नरेन्द्र दुग्गा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सायरस मिस्त्री की मौत के लिए कौन जिम्मेदार
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक़, ये हादसा उस वक्त हुआ जब मिस्त्री की कार सूर्या नदी के ऊपर बने पुल पर डिवाइडर से टकरा गई.
सायरस मिस्त्री मर्सिडीज कार की पिछली सीट पर केपीएमजे ग्लोबल स्ट्रैटेजी ग्रुप के डायरेक्टर जहांगीर पंडोल के साथ बैठे हुए थे. हादसे में उनकी भी मौत हो गई.
इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक गाड़ी जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोल चला रही थीं. उनकी बगल में उनके पति डेरियस पंडोल बैठे थे.
हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. डेरियस जेएम फाइनेंशियल इक्विटी के एमडी और सीईओ हैं. सायरस मिस्त्री पंडोल परिवार के दोस्त थे.
ये हादसा रविवार की दोपहर पालघर के कासा इलाके में हुआ. इंडियन एक्सप्रेस ने कासा के एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया है कि साइरस मिस्त्री और जहांगीर मर्सिडीज गाड़ी में पिछली सीट पर बैठे हुए थे. लेकिन उन्होंने सीट बेल्ट नहीं बांध रखी थी. जब कार डिवाइडर से टकराई तो वे फ्रंट और बैक सीट के बीच दब गए.
मिस्त्री की मौत की असली वजह का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर सायरस मिस्त्री की मौत को लेकर लोग सवाल भी उठा रहे हैं.
कुछ लोगों का कहना है कि आखिर मिस्त्री दस घंटे का सफर फ्लाइट के बजाय कार से क्यों कर रहे थे? कुछ लोग मर्सिडीज कार के सेफ्टी स्टैंडर्ड को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं.
सायरस मिस्त्री की मौत को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं उनका जवाब तो जांच के बाद ही मिलेगा. लेकिन हादसे के बाद हाईवे पर स्पीड लिमिट, एयरबैग की क्वॉलिटी और सीट बेल्ट की भूमिका पर बहस हो रही है.
क्या लापरवाह ड्राइविंग बनी हादसे की वजह?
शुरुआती जांच में पता चता है कि मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोल मर्सिडीज जीएलसी कार की पिछली सीट पर बैठे थे.
महाराष्ट्र में पालघर जिले के चारोटी चेकपोस्ट पार करने के बाद इस कार ने नौ मिनट में ही 20 किलोमीटर की दूरी तय कर ली थी. यानी कार की स्पीड काफी ज्यादा थी.
चारोटी चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखने के बाद पालघर पुलिस का कहना था कि यह हादसा ओवर स्पीडिंग और गाड़ी चलाने के दौरान ड्राइवर के सही तरीके से फैसला न लेने की वजह से हुआ होगा.
मिस्त्री की मौत के बाद भारतीय सड़कों पर गाड़ियों की गति पर कड़ी निगरानी का मांग तेज कर दी है.
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सड़कों हादसों में हुई 1.56 लाख मौतों में से 85 हजार मौतें तेज रफ्तार गाड़ियों की वजह से हुईं थीं.
मर्सिडीज बेंज काफी सुरक्षित गाड़ी मानी जाती है. मिस्त्री मर्सिडीज बेंच एसयूवी में यात्रा कर रहे थे. ये भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले लग्जरी कार मर्सिडीज बेंज का बेस्ट सेलिंग मॉडल है.
पचास लाख से ज्यादा कीमत की मर्सिडीज़ को यूरो एनसीएपी (यूरोपियन न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम) ने फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है और यह एमआरए आर्किटेक्चर पर बनी है.
जाने-माने ऑटो एक्सपर्ट टुटु धवन ने इस दुर्घटना पर बीबीसी हिंदी से कहा, “मर्सिडीज़ बेंज पैसेंजर सेफ्टी के हिसाब से काफी आला दर्जे की गाड़ी है. इसके सेफ्टी मानकों को लेकर कोई सवाल नहीं है. सायरस मिस्त्री की मौत जिस सड़क हादसे में मौत हुई वह सिर्फ एरर ऑफ़ जजमेंट (गाड़ी चलाने के दौरान हुई चूक) का नतीजा थी.”
उन्होंने कहा, “ये गाड़ी हाईवे पर 100 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. आपने देखा होगा कि इतनी ज्यादा स्पीड से डिवाइडर से टकराने के बावजूद कार के छोटे से हिस्से को ही नुकसान पहुंचा है. इसलिए यह कहना गलत होगा कि मर्सिडीज बेंज सुरक्षित गाड़ी नहीं है. पिछली सीट बेल्ट पर बैठ कर बेल्ट न बांधना सायरस के लिए घातक साबित हुआ.”
गौ तस्करी – इनामुल के करीबी जेनारुल शेख को सीआईडी ने गिरफ्तार किया
मुर्शिदाबाद, । गौ तस्करी के मामले में इनामुल के करीबी जेनारुल शेख को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। उसे रविवार को मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपित का घर रघुनाथगंज में है।
सूत्रों के मुताबिक, भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र में जेनरुल शेख के खिलाफ गाै तस्करी के आरोप लगाए गए हैं। कथित तौर पर सरकारी खातों में ब्योरा दर्ज किए बिना ही सीमा पर बीएसएफ के एक वर्ग की मदद से गायों की तस्करी की जाती रही थी। आरोप है कि इस काम में मवेशी तस्करी का सरगना इनामुल का साथ जेनारुल शेख दिया करता था।
गौरतलब है कि सीआईडी ने अब्दुल बारिक के करीबी संजय मलिक को शनिवार को सात दिनों के लिए हिरासत में लिया था। संजय मलिक को कोयला तस्करी के मामले में सीआईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसके बाद उसका नाम गौ तस्करी में भी शामिल था। 2019 में उसके खिलाफ जालंगी थाना क्षेत्र में गो तस्करी के साजिशकर्ता के तौर पर मामला दर्ज किया गया था। बशीरहाट जिला पुलिस ने उसे मुर्शिदाबाद कोर्ट में पेश किया वहां से उसे सीजीएम कोर्ट ले जाया गया। बाद में, सीआईडी ने गाय तस्करी मामले की जांच के उद्देश्य से उसे रिमांड में लेने का अनुरोध किया। बाद में सीजीएम अपर्णा चौधरी ने सात दिन की सीआईडी को रिमांड पर सौंप दिया।
इन दोनों लोगों संजय और अब्दुल पर गाय तस्करी के आरोप पुराने हैं। दावा है कि अब्दुल बारिक के पुलिस और बीएसएफ और पशु व्यापारियों के साथ अच्छे संबंध हैं। सीआईडी को बारिक के साथ इस अच्छे संबंध का पता गौ तस्करी मामले में पकड़े गए लोगों से पूछताछ में चला। फिर जांच में संजय का नाम सामने आया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
नंदलाल क्षितिज के कविता संग्रह ‘कल्पना के पंख’ का विमोचन अभिलाष अवस्थी के हाथों सम्पन्न


Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री के पोस्टमार्टम में सामने आई ये बात, परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा हॉस्पिटल
Cyrus Mistry Death: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की रविवार को मुंबई के पास एक सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। उनका पोस्टमार्टम बीती रात 2.30 बजे से 3 बजे के आसपास पूरा हुआ। साइरस के परिवार का कोई सदस्य सुबह हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सका। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि साइरस का परिवार विदेश में है और उनके आज रात तक मुंबई पहुंचने की संभावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि साइरस का अंतिम संस्कार कल (मंगलवार) को हो सकता है।
साइरस मिस्त्री के पोस्टमार्टम में सामने आई ये बात
साइरस मिस्त्री के पोस्टमार्टम में सामने आया है कि उनके शरीर के इंटरनल vital ऑर्गन बुरी तरह से चोटिल हुए थे। जिसे मेडिकल टर्म में pollytrauma कहते हैं। इसी वजह से साइरस मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई थी। जेजे अस्पताल प्रशासन ने साइरस मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट को कासा पुलिस थाने (जहां एक्सिडेंट हुआ उस लोकल पुलिस थाने में ) भेज दी है। सूत्रों के मुताबिक मल्टीपल हेड इंजरी और शरीर के बाएं हिस्से में काफी चोट लगी थी।
तेज रफ्तार में गाड़ी चला रही थीं अनायता पंडोले
पालघर पुलिस के मुताबिक, अनायता पंडोले गाड़ी को तेज रफ्तार में चला रही थीं। उन्होंने गलत दिशा (बांए से) से एक दूसरी गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश की थी और उनके पति JM फाइनेंशियल के CEO दरीयस पंडोले उनके बगल वाली सीट पर बैठे थे।
जहांगीर पंडोले कार की पीछे वाली सीट पर बैठे थे। टक्कर के कारण कार की आगे की सीट पर लगे एयरबैग खुल गए थे लेकिन पीछे वाले एयरबैग सही समय पर नहीं खुले। अगर वे खुल जाते तो साइरस मिस्त्री बच सकते थे। मैनुअल के मुताबिक, मर्सिडीज जीएलसी 220डी में कम से कम सात एयरबैग दिए गए हैं।
कार की हो रही फॉरेंसिक जांच
हादसे का शिकार हुई कार की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। इससे यह पता चलेगा कि दुर्घटना का असली कारण क्या है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था और न ही उनकी कार में कोई कैमरा था। सड़क की स्थिति भी अच्छी थी। ऐसे में अब यह जांच हो रही है कि आखिर गलती कहां हुई है।
यूके में हैं साइरस के बेटे और पत्नी
साइरस मिस्त्री के बेटे और पत्नी एक फैमिली फंक्शन के लिए यूके में हैं। उनके सोमवार को मुंबई पहुंचने की संभावना है। इसी साल 28 जून को साइरस के पिता और बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री (93) का भी निधन हुआ था।









