केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रूपाला के हाथों वीरेन्द्र जैन दिल्ली में सम्मानित
इंदौर, 10 नवम्बर । राष्ट्रीय गोधन महासंघ द्वारा राष्ट्रीय गोवंश पर आधारित अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य एवं रोज़गार पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में वीरेन्द्र कुमार जैन
इंदौर को सुदर्शन सम्मान से सम्मानित किया गया । यह सम्मान गोमाता की भव्य मूर्ति एवं सम्मान पत्र देकर केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला ने किया ।देश विदेश में पंचगव्य चिकित्सा को स्थापित कर 14 लाख मरीज़ों का उपचार कर विश्व रिकॉर्ड बनाने एवं देश की गौशालाओं के स्वावलंबन के चलाये जा रहे अभियान के लिए किया गया।
वीरेन्द्र कुमार जैन द्वारा पशुपालन एवं डेयरी मंत्री को देश की 19 हज़ार गौशालाऔं के लिए पंचगव्य थैरेपी की दवाइयाँ और पारंपरिक प्राकृतिक खेती के लिए पंचगव्य आधारित आदान की ट्रेनिंग हेतु प्रपोज़ल भी दीया गया। इस हेतु बेरोज़गारों को ट्रेनिंग देकर रोज़गार देने, आएमपी डॉक्टर्स को पंचगव्य थैरेपी की ऑनलाइन ट्रेनिंग एवं आयुर्वेद डॉक्टर एवं बीएएमएस स्टूडेंट्स को भी आनलाइन ट्रेनिंग देने का प्रस्ताव भी दीया गया।इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंदजी , विश्व हिंदु परिषद के कार्याध्यक्ष अलोककुमार,संकल्प के फाउंडर संतोष तनेजा, उत्तराखंड पं राजेंद्र अंथवाल एवं हरियाणा के राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग एवं राष्ट्रीय गौधन महासंघ के संयोजक विजय ख़ुराणा सहित पूरे देश से आये प्रतिनिधि उपस्थित थे।
निहारिका रायज़ादा “आद्रिका” के साथ मलयालम सिनेमा में कदम रखेंगी: ममूटी और मोहनलाल से आशीर्वाद की उम्मीद।
आईबी 71 और सूर्यवंशी की मशहूरी प्राप्त करने वाली निहारिका रायज़ादा अब मलयालम में अपने डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, और अपने डेब्यू के लिए मोहनलाल और मम्मूट्टी से आशीर्वाद पाने के सपने देख रही हैं।
निहारिका रायज़ादा को थ्रिलर टाइटल “आद्रिका” में देखा जाएगा, जिसमें डोनोवन वोडहाउस भी होंगे।
हाल ही में हुई मीडिया इंटरेक्शन में उत्साहित रायज़ादा ने अपनी एक्साइटमेन्ट व्यक्त की, उन्होंने अपनी आकांक्षा को जताते हुए कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि मैं भारत में हर भाषा में फिल्म बनाना चाहती हूँ।” और जोर दिया, “तो अंत में, मैं मलयालम में डेब्यू कर रही हूँ, और मैं बहुत उत्सुक हूँ।”
“आद्रिका” राष्ट्र की एकता का साक्षात्कार है, जो स्थानीय सीमाओं को पार करता है। रायज़ादा ने फिल्म के अनोखे टैलेंट का जिक्र करते हुए कहा, “टीम उत्कृष्ट है, जिसमें पैन इंडियन स्पिरिट है। हमारे पास एक बंगाली निर्देशक हैं, एक तमिल डीओपी है, और हिंदी कलाकार मलयालम सिनेमा में अपनी पहचान बना रहे हैं।”
इस वेंचर को और भी विशेष बनाने वाली बात यह है कि रायज़ादा की जज्बाती इच्छा है मलयालम सिनेमा के दिग्गजों, मोहनलाल और ममूटी से आशीर्वाद मिले। उन्होंने इस भावना को शेयर करते हुए शूटिंग से एक स्नैपशॉट शेयर किया, जिसे कैप्शन दिया, “राजाओं से आशीर्वाद लेते हुए @mammootty और @mohanlal.”
फिल्म का नेतृत्व बंगाली निर्देशक अभिजीत अध्या द्वारा किया जा रहा है और जयकुमार थांगावेल मूवी के डीओपी हैं।
अब देखना यह हैं की यह फिल्म कब रिलीज़ होगी और बॉक्स-ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाएगी, क्योंकि फेन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा.
पारिवारिक थ्रिलर कॉमेडी फिल्म ‘अजब तमाशा
प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से आशीर्वाद मांगा
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के एक जैन मंदिर में दिगंबर जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से आशीर्वाद मांगा।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
‘‘छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करके धन्य महसूस कर रहा हूं।’’
Feeling blessed to receive the blessings of Acharya Shri 108 Vidhyasagar Ji Maharaj Ji at the Chandragiri Jain Mandir in Dongargarh, Chhattisgarh. pic.twitter.com/wNfvbbwfKH
— Narendra Modi (@narendramodi) November 5, 2023
भारतीय नौसेना की परियोजना 15बी युद्धपोत “सूरत” का अनावरण समारोह
New Delhi – भारतीय नौसेना के नवीनतम, स्वदेशी, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, ‘सूरत’ का अनावरण गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल द्वारा 06 नवंबर 2023 को सूरत में आयोजित एक समारोह में किया जाएगा। इस समारोह में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने इसको 17 मार्च, 2022 को मुंबई में लॉन्च किया था।
निर्माणाधीन नवीनतम अग्रिम युद्धपोत परियोजनाओं में ‘परियोजना 15 बी’ इस कार्यक्रम की चौथी अगली पीढ़ी के स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक का निर्माण है, जिनमें ‘सूरत’ चौथा और अंतिम जहाज है। यह युद्धपोत वर्तमान समय में मझगांव डॉक्स शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई में निर्माणाधीन है। इस युद्धपोत का निर्माण स्वदेशी अत्याधुनिक युद्धपोत निर्माण प्रौद्योगिकी और रणनीतिक सैन्य प्रगति के लिए राष्ट्र को समर्पित है। स्वतंत्रता प्राप्ति के समय देश की नौसेना छोटी थी लेकिन वर्तमान में भारतीय नौसेन एक बहुत सक्षम, युद्ध के लिए तैयार, एकजुट, विश्वसनीय और भविष्य के लिए सक्षम बल बन चुकी है।
सर्वविदित है कि सूरत शहर 16वीं से 18वीं शताब्दी तक भारत और कई अन्य देशों के लिए सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक केंद्र रहा है। सूरत शहर जहाज निर्माण कार्यों के लिए एक समृद्ध केंद्र भी रहा है और इस अवधि में यह अपने यहां निर्मित जहाज के लिए प्रसिद्ध भी रहा है क्योंकि यहां निर्मित अनेक जहाज 100 वर्षों से ज्यादा समय तक अपनी सेवाएं प्रदान की है। भारत देश में यह एक समुद्री परंपरा और एक नौसैनिक परंपरा बनी हुई है कि हमारे नौसैना के जहाजों का नाम हमारे देश के प्रमुख शहरों के नाम पर रखा जाता है और इसलिए देश की नौसेना को सूरत शहर के नाम पर अपने नवीनतम और तकनीकी रूप से सबसे उन्नत युद्धपोत का नाम देने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह गुजरात के किसी भी शहर के नाम पर रखा जाने वाला पहला युद्धपोत है और यह पहली बार है कि एक युद्धपोत के शिखर का अनावरण उसी शहर में किया जा रहा है जिसके नाम पर इसका नाम रखा गया है।
इस युद्धपोत का अनावरण समारोह गुजरात नौसेना द्वारा पश्चिमी नौसेना कमान के तत्वावधान में 06 नवंबर 2023 की शाम को सूरत में आयोजित किया जा रहा है।
12वीं फेल’ की सक्सेस पार्टी एक्ट्रेस विद्या बालन की मौजूदगी में सम्पन्न…!
गाय के दूध पी कर जिन्दा रही १२३ साल पार्वती देवी
नई दिल्ली – गुरुग्राम के कार्टरपुरी में रहने वाली पार्वती देवी ने 123 साल का स्वस्थ जीवन जीने के बाद इस दुनिया से विदाई ली है. अपनी चार पीढ़ी देख चुकी पार्वती बेटे, बेटियां, पौत्र, पौत्री, पड़पौत्री और सड़पौत्र-पौत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं. 7 जुलाई 1900 में जन्मी पार्वती देवी के बारे में सबसे खास बात तो यह रही कि इस लंबे जीवन के दौरान कभी ज्यादा गंभीर रूप से बीमार नहीं हुईं. परिवार के लोगों ने पार्वती के स्वस्थ जीवन और लंबी आयु का मुख्य कारण गाय का दूध बताया.
कुछ दिन पहले हुई थी उनकी तबीयत खराब
पार्वती देवी के पुत्र कृष्ण यादव ने बताया कि उनकी माता जी सदा गाय का दूध पीती रहीं, जोकि उनके लिए अमृत के समान था. कृष्ण के अनुसार कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी. तब उन्होंने कामधेनु गौशाला में जाकर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पूरन यादव और गौसेवक बलजीत यादव से मुलाकात की और उन्हें पार्वती के स्वास्थ्य को लेकर दूध उपलब्ध कराने के बारे में कहा. गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पूरन यादव ने तुरंत पार्वती देवी के लिए दूध की व्यवस्था की, जिससे उनकी तबीयत फिर से ठीक हो गई थी और उन्होंने खाना-पीना स्वस्थ व्यक्ति की तरह शुरू कर दिया था.
पार्वती देवी के दोबारा दांत आने लगे थे
पार्वती देवी 123 साल की उम्र में भी देखने और सुनने में सक्षम थी. इसके अलावा उनके मुंह में दोबारा से दांत भी आ गए थे, जो किसी चमत्कार से कम नहीं. 1 जुलाई 1900 में गुरुग्राम जिला के गांव बोहड़कलां में जन्मी पार्वती देवी का 123 साल की उम्र में 26 अक्टूबर 2023 को निधन हो गया.
चार पीढ़ी देख चुकी है पार्वती देवी
उल्लेखनीय है कि चार पीढ़ी देख चुकी पार्वती के परिवार में उनके तीन पुत्र और चार पुत्रियां हुई. तीनों पुत्रों में फौज में देश की सेवा की और उनमें से दो की मृत्यु हो चुकी है. पांच पौत्र और छह पौत्री हैं. तीन पौत्र भोज में भर्ती हुए और दो सेवानिवृत्त हो चुके हैं. इसके अलावा सात पड़पौत्र, तीन पड़पौत्री के अलावा एक षडपौत्री है. चार पीढ़ी देख चुकी पार्वती के निधन पर समाज के प्रबुद्ध लोगों ने ईश्वर से मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है
‘मानसून फुटबॉल’ की एक्ट्रेस रोहिणी मुंजाल को पसंद हैं संजू बाबा
जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘मानसून फुटबॉल’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अभिनेत्री रोहिणी मुंजाल ने बेहतरीन भूमिका निभाई है। रोहिणी एक अच्छी मॉडल, अभिनेत्री और नेकदिल इंसान है। हिंदी के साथ साथ कई प्रादेशिक भाषाओं की फिल्म, म्यूजिक एलबम और वेबसीरिज में वह काम कर चुकी है और आगे भी अभिनय में उनका भविष्य उज्ज्वल है। रोहिणी को अपने कला और कौशल में पूर्ण विश्वास है। जल्द ही टीसीरीज़ के म्यूजिक एलबम में यह दर्शकों से रूबरू होगी। रोहणी बीइंग यंग टी शर्ट की ब्रांड एंबेसडर है।

रोहिणी मुंजाल अभिनेता संजय दत्त को बेहद पसंद करती है। संजय दत्त का व्यक्तित्व और अभिनय उसे अच्छा लगता है। अभिनेता शाहरुख खान और रितिक रोशन भी रोहणी के पसंदीदा अभिनेता हैं।
बिग बॉस शो देखना रोहणी को बेहद पसंद है। काम की व्यस्तता के कारण वह अपने समयानुसार यह शो देखती है मगर शो मिस नहीं करती। लगभग बिग बॉस का हर सीजन वह देखती है। साथ ही क्रिकेट देखना भी रोहणी को पसंद है। एम एस धोनी और सचिन तेंडुलकर की यह बहुत बड़ी प्रशंसक है। रोहणी की इच्छा है कि वह इन दोनों क्रिकेट जगत के महान दिग्गजों से एक बार मिले। वह क्रिकेट आईपीएल देखती है और अभी उसको वर्ल्ड कप का बेसब्री से इंतजार है। क्रिकेट वर्ल्ड कप देखने को उनकी उत्सुकता और खुशी की सीमा ही नहीं है।
रोहणी अभी अपने आगामी प्रोजेक्ट में व्यस्त है। उनकी फिल्म ‘मानसून फुटबॉल’ रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म में वह एक गृहणी है जिसका पति पूजा-पाठ करता है। वह आस्तिक तो है मगर एक बाबा का अंधभक्त है जिसके कारण उनके दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट आती है। अपने पति को सच्चाई दिखाने के आखिर एक पत्नी क्या क्या करेगी यही फिल्म का ट्विस्ट है। इस फिल्म में कई महिलाओं का जीवन दिखाया गया है जो गृहणी है उनको यह समाज और परिवार महिला के त्याग को कैसे अनदेखा करता है। समाज और परिवार में अपनी जगह एक महिला कैसे स्थापित करती है यही फिल्म का सार है।
यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित होने के साथ साथ एक पारिवारिक ड्रामा और हास्य से भरा मनोरंजन का पूरा पैक है। जिसमें रोहणी का किरदार एक अलग और अच्छी छवि को दर्शता है।
रोहिणी मुंजाल मॉडलिंग, विज्ञापन, फिल्म, वेबसीरिज और म्यूजिक एलबम में काम करती है। धारावाहिकों में भी अगर अच्छा किरदार मिलेगा तो वह उसमें भी काम करना चाहती है।
रोहणी का कहना है कि वह हर प्रकार का किरदार निभाना चाहती है अभी तो उनके कैरियर की शुरुआत है वह अपने अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती है। उसे प्रकृति से बेहद प्यार है उनका मानना है कि इंसान को पर्यावरण का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि यह प्रकृति है हमारा अस्तित्व है। आज प्रदूषण हमारे जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है इस ओर सबको ध्यान देना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधों को अपने आसपास लगाकर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए।









