Home Blog Page 546

Cannes 2022: कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ ‘मुजीब’ का ट्रेलर लॉन्च, केंद्रीय मंत्री बोले- यह फिल्म बड़ी भूमिका निभाएगी

0

साल के सबसे बड़े फिल्मी इवेंट कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत बीती 17 मई को चुकी है। इस बार फेस्टिवल भारत के लिए खास है, क्योंकि भारत को ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ का दर्जा मिला है। गुरुवार को फिल्म फेस्टिवल में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ‘मुजीब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे और कहा कि यह फिल्म बड़ी भूमिका निभाएगी। भारत और बांग्लादेश द्वारा सह निर्मित यह फिल्म बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर्रहमान की बायोपिक है।

मैत्रीपूर्ण संबंधों को दर्शाती है फिल्म
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘मुजीब’ दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को दर्शाती है। इसके साथ ही यह उदाहरण स्थापित करती है कि कैसे दो राष्ट्र एक साथ विकसित हो सकते हैं। बंगाली भाषा बहुत मधुर है, यह हमें भी जोड़ती है। यह फिल्म बड़ी भूमिका निभाएगी। ठाकुर ने कहा कि बंगबंधु पर फिल्म के सह-निर्माण का विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने रखा था।

श्याम बेनेगल ने किया निर्देशन
भारत और बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर शूट की गई इस फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया है। श्याम बेनेगल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इस फिल्म के लिए काम करना बिल्कुल अद्भुत यात्रा थी क्योंकि मुझे दोनों देशों के कलाकारों और तकनीशियनों के साथ काम करने का मौका मिला।
दो साल तक चली शूटिंग
बता दें कि फिल्म की शूटिंग बीते दो सालों से चल रही थी और प्रोडक्शन का काम बीते साल दिसंबर में ही पूरा हुआ था। अरिफिन शुवू फिल्म में मुजीब का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, फजलुर रहमान बाबू, चंचल चौधरी, नुसरत इमरोज तिशा और नुसरत फारिया भी फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने एक्शन निर्देशक का काम किया है। वहीं, कहानी अतुल तिवारी और शमा जैदी ने लिखी है। इस फिल्म में ज्यादातर तकनीशियन भी भारत के ही हैं।

विजय के संकल्प के साथ भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक: नड्डा ने दिया एकजुटता का संदेश, आज पीएम मोदी बताएंगे जीत का फॉर्मूला

0

जयपुर में चल रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर पहुंचकर राजस्थान भाजपा के सभी खेमों को एक साथ अपनी गाड़ी में बैठाकर एकजुटता और कुनबे में सुलह का अहम संंदेश दिया है। अब सभी के नजरें आज दूसरे दिन होने वाले पीएम मोदी के संबोधन पर टिकी हैं। पीएम मोदी इस राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को वर्चुअल संबोधित करेंगे। देखना होगा कि पीएम मोदी इस दौरान क्या अहम संदेश देते हैं।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विजय के संकल्प के साथ आगामी दो साल में होने वाले चुनावों के लिए गुरुवार 19 मई से तीन दिवसीय मंथन (BJP National Executive Office Bearers Meet Jaipur) शुरू कर दिया है। दिल्ली रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (J P Nadda) ने राष्ट्रीय महामंत्रियों की बैठक में देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के साथ खासतौर से चुनावी राज्यों राजस्थान, गुजरात, हिमाचल और मध्य प्रदेश के प्रभारियों से वहां के सियासी समीकरण का फीडबैक लिया। इससे पहले नड्डा का जयपुर में भव्य स्वागत किया गया। अपने जयपुर प्रवास के पहले दिन नड्डा ने भाजपा के सभी गुटों को एक साथ अपनी गाड़ी में बैठाकर एकजुटता और सुलह का संदेश देने की कोशिश की है। प्रदेश भाजपा के नेताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे में गुटबाजी को दूर रखा। सभी नेताओं ने एकजुट होकर नड्डा का स्वागत किया। नड्डा ने भी एकजुटता का संदेश देने के लिए गुलाब चंद कटारिया (Gulab chanad Kataria), सतीश पूनिया (Satish Poonia, Rajasthan BJP P President) और वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje, Ex CM Rajasthan) को अपनी गाड़ी में साथ रखा।

विधानसभा चुनावों के साथ 2024 का लोकसभा चुनाव है मुख्य एजेंडा
राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में विधानसभा चुनावों के साथ 2024 का लोकसभा चुनाव मुख्य एजेंडा है। 2023 में राजस्थान और 2024 में केंद्र में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने की रणनीति पर आगामी तीन दिन मंथन चलेगा। मंथन की शुरुआत महामंत्रियों की गुरुवार को हुई बैठक के साथ हुई। इससे पहले जयपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर सिंह भंडारी जन्मशती वर्ष के तहत इनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

राजस्थान से चार नेता होंगे राष्ट्रीय परिषद में शामिल
पहले दिन बैठक में एक अहम फैसला लिया गया। भाजपा की राष्ट्रीय परिषद् की बैठक में राजस्थान के चार नेता शामिल होंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है। अरुण सिंह प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में शामिल होंगे।
आखिरी दिन आएगा राजनीतिक प्रस्ताव
बैठक के आखिरी दिन शनिवार को सभी प्रदेशों के संगठन महामंत्रियों की बैठक होगी। इसमें देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर राजनीतिक प्रस्ताव पास होंगे। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ जनता से जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा। इसमें कानून व्यवस्था, पेपर लीक प्रकरण को लेकर भाजपा मुखर होगी।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन आज
पदाधिकारियों को बैठक में शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल (PM Modi Virtaul Address at Jaipur BJP Meet) संबोधन होगा। प्रधानमंत्री पार्टी के 136 पदाधिकारियों को संबोधित कर उन्हें चुनाव जीतने का मंत्र देंगे। 20 मई को सुबह से शाम तक चार सत्र में बैठक होगी। समापन सत्र को जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक के साथ राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बैठक में राजस्थान के चुनाव सहित सभी ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन, सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करेगा।

लालू यादव पर फिर शिकंजा, राजद सुप्रीमो से जुड़े 17 ठिकानों पर सीबीआई के छापे

0

Delhi – राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसी ने शिकंजा कस दिया है। उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई बिहार के सीएम कार्यकाल के दौरान लालू प्रसाद यादव के कथित भ्रष्टाचार को लेकर की जा रही है।
सीबीआई ने शुक्रवार सुबह एक साथ कार्रवाई शुरू की। सूत्रों के अनुसार लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि राजद नेता के खिलाफ रेलवे भर्ती घोटाले को लेकर नया केस दर्ज किया गया है।
नौकरी के बदले जमीन प्लॉट लिए गए?
आरोप है कि संप्रग सरकार के जब लालू यादव रेल मंत्री थे, तब नौकरी लगवाने के बदले में आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए थे। सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू और उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 के बीच तत्कालीन संप्रग सरकार में रेलमंत्री थे। जब वह रेल मंत्री थे, जब ऐसे कई मामले सामने आए थे कि नौकरी के बदले जमीन दी गई थी।

सशक्त आवाज कुचलने का प्रयास : राजद
सीबीआई की छापा कार्रवाई को लेकर राजद प्रवक्ता आलोक मेहता ने कहा है कि यह एक सशक्त आवाज को कुचलने का प्रयास है। यह पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है। उधर, लालू यादव के भाई प्रभुनाथ यादव ने कहा कि एक बीमार व्यक्ति को जानबूझकर इस तरह परेशान किया जा रहा है। इस कार्रवाई के पीछे कौन है, यह सबको पता है।

चंद दिनों पहले जेल से रिहा हुए हैं राजद सुप्रीमो
राजद सुप्रीमो लालू यादव को चंद दिनों पहले ही चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषालय मामले में जमानत मिली है। यह मामला डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की निकासी का था। 27 साल बाद कोर्ट ने उन्हें फरवरी 2022 में इस घोटाले का दोषी माना था और पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके पहले वे चारा घोटाले के अलग अलग मामलों में जेल में रह चुके हैं।

Shri Krishna Janmabhoomi : अंग्रेजी हुकूमत में ही शुरू हो गया था श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद का विवाद

0

– संवाद न्यूज एजेंसी

  • मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान (कटरा केशव) के मालिकाना हक को लेकर विवाद बहुत पुराना है। 15.70 एकड़ जमीन को राजा पटनीमल्ल द्वारा 1815 में ब्रिटिश हुकूमत से नीलामी में खरीदे जाने के कुछ वर्षों बाद ही दोनों पक्षों में विवाद की शुरुआत हो गई थी। ईदगाह के खातिब अताउल्ला ने मस्जिद को बिक्री में शामिल किए जाने पर एतराज दर्ज कराया था। न्यायालय ने लंबी सुनवाई के बाद इसे खारिज करते हुए परिसर में मौजूदा मकान और मस्जिद सहित संपूर्ण भूमि की बिक्री की पुष्टि 29 अक्तूबर 1832 को कर दी थी।
    बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने इन तथ्यों से मीडिया को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत को वृंदावन रेलवे लाइन के लिए परिसर के पूर्वी भाग की भूमि की आवश्यकता पड़ने पर अधिग्रहण के प्रतिफल में बनारस के राजा पटनीमल्ल के वंशज राय नरसिंह दास व राय नारायण दास को 1775 रुपये 11 आना व 9 पैसे का भुगतान भूमिधर के रूप में किया गया था।
  • हिंदू पक्ष का ही माना जाता रहा स्वामित्व

    उन्होंने बताया कि इस भूमि का विवरण 1285 फसली के राजस्व अभिलेखों में 15.70 एकड़ बंजर में एक दुकान व मस्जिद के रूप में राजा पटनीमल्ल के वंशज राय नारायण दास व अन्य के नाम अंकित है। उन्होंने कहा कि राजा पटनीमल्ल के वंशजों व उनके बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट/संघ व मथुरा के मुसलमानों के मध्य वर्ष 1832, 1897, 1920, 1921, 1928, 1929, 1932, 1946, 1955, 1956, 1958, 1959, 1960, 1961, 1965 तक चले सभी मुकदमों, उनकी अपील व रिवीजन के निर्णयों में हमेशा हिंदू पक्ष को ही कटरा केशवदेव का स्वामी माना जाता रहा है।

    कपिल शर्मा ने बताया कि जमीन पर मुसलमानों का अधिकार न होने पर भी केवल ईद के अवसर पर नमाज पढ़ने की सुविधा का उल्लेख होता रहा। जिसका उल्लंघन कर वर्ष 1986 के बाद ईदगाह परिसर में पांचों वक्त की नमाज का सिलसिला शुरू करने पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा अपनी आपत्ति जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत की थी लेकिन मुस्लिम समाज द्वारा परंपरा के विरुद्ध आज भी हठधर्मिता की जा रही है।

    ऐसे हुआ था इस जमीन का समझौता

    बताया गया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ (जो सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट अंतर्गत पंजीकृत सहयोगी संस्था थी) के तत्कालीन संयुक्त-सचिव ने एक मुकदमा नंबरी 43/1967 दीवानी न्यायालय में कटरा केशवदेव में खड़े मस्जिदनुमा ढांचे व अन्य घोसियों आदि के मकान हटाने को लेकर दायर किया था, जिस मुकदमे में संघ के ही उपमंत्री द्वारा एक द्विपक्षीय समझौता प्रस्तुत कर देने पर वर्ष 1974 में मुकदमा डिक्री हो गया। इसकी जानकारी होने पर ट्रस्ट ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ नाम को संस्थान में परिवर्तित करने का निर्णय लेकर समझौते में संलिप्त रहे संघ के पदाधिकारी को पद मुक्त भी कर दिया था।

    गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि दोषपूर्ण समझौते के आधार पर वर्ष 1993 में जनपद न्यायालय में दायर वाद पंडित मनोहरलाल शर्मा आदि बनाम स्वामी वामदेव आदि भी न्यायालय ने समझौते द्वारा भूमि हस्तांतरण में ट्रस्ट की भूमिका न पाए जाने के आधार पर निरस्त कर दिया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट गठित होने के बाद सभी राजकीय अभिलेख खसरा, खतौनी, जलकर-गृहकर मूल्यांकन, रजिस्टर आदि में पुरानी प्रविष्टियों में संशोधन के पश्चात भूमि स्वामी के रूप में श्रीकृष्ण-जन्मभूमि ट्रस्ट का नाम अंकित चला आ रहा है।

    इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रधान गिरफ्तार

    0

    राजपुरा (पटियाला) : गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रधान सतीश कुमार की तरफ से इंटरनेट मीडिया पर डाली गई पोस्ट के आधार पर सिटी पुलिस ने केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सतीश कुमार को राजपुरा की अदालत में पेश किया जहां अदालत ने सतीश कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। उधर, सतीश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर हिदू संगठनों में रोष पाया जा रहा है, उनका कहना है यदि हिदुओं के खिलाफ धक्केशाही न रुकी तो चक्का जाम किया जाएगा।

    सिटी पुलिस के पास दर्ज करवाई रिपोर्ट में शाम नगर नजदीक जामा मस्जिद निवासी नसीब अली ने बताया कि वह मुस्लिम है। आरोपित सतीश ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें आरोपित ने मुस्लिम धर्म के खिलाफ भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया है। जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। जिस पर पुलिस ने आरोपित सतीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सतीश कुमार को गिरफ्तार करने की खबर मिलते ही हिदू संगठनों ने रोष जताना शुरू कर दिया। पुलिस की तरफ से सतीश कुमार को राजपुरा की अदालत में पेश करने के दौरान बाहरी शहरों से हिदू नेता सतीश कुमार के समर्थन में पहुंचे हुए थे।

    सतीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज करना गलत

    शिवसेना हिदुस्तान के प्रधान निशांत शर्मा ने बताया कि पोस्ट डालने की वजह से सतीश कुमार को गिरफ्तार करना गलत है, क्योंकि सतीश कुमार गौ भगत हैं। जिन्होंने हजारों गायों को कटने से बचाया है। पहले भी सतीश कुमार के साथ धक्का हुआ था, लेकिन अदालत से बरी हुए थे। इस मामले को पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलकर बात रखी जाएगी। वहीं, बजरंग दल हिदुस्तान के प्रधान हितेश भारद्वाज ने कहा कि जिस तरीके से एक पोस्ट को लेकर गौ रक्षा दल के प्रधान को निशाना बनाया गया है, उससे लगता है किसी न किसी तरीके से हिदू नेताओं पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान विश्व हिदू परिषद के प्रधान पंडित नरेश शर्मा, धर्माचार्य पंजाब प्रमुख अशोक चक्रवर्ती, बजरंग दल के प्रधान मनोज शर्मा, रवि मेहताब, गोपी नाथ, कृष्ण कुकरेजा, भरत चक्रवर्ती, टोनी गोयल, अमित किगर, गौरी कुमार, अरुण कुमार सहित हिदू नेता मौजूद रहे। बीते दिन सतीश कुमार की तरफ से एतराज योग पोस्ट डाली गई थी, जिससे धार्मिक भावनाओं को भड़काने व फूट डालने वाली प्रतीत होती है। इसलिए सतीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

    अरुण यादव को लेकर MP कांग्रेस का बड़ा फैसला, संगठन में हुआ ये बदलाव

    0

    भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अरुण यादव और पार्टी के बीच में गाहे-बगाहे चले वाली अनबन की चर्चाओं में विराम लगाने की कोशिश की है. पार्टी ने अरुण यादव के समर्थकों को दोबारा से पद पर बहाल कर दिया है. खंडवा लोकसभा उपचुनाव दौरान उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पद से पटा दिया गया था. माना जा रहा है कांग्रेस 2023 के चुनावों में किसी तरह का चांस नहीं लेना चाह रही है, इस कारण अरण यादव के समर्थकों को पद वापस किए गए हैं.

    ये भी पढ़ें:-सिंदूर डालकर ले गया था अस्पताल – भांडा फूटा तो खिसक गई पैरों तले की जमीन

    ​AICC और PCC के आदेश
    AICC ने पहले एक आदेश जारी कर बुरहानपुर ग्रामीण एवं शहरी तथा खंडवा ग्रामीण एवं शहरी कांग्रेस कमेटी को बहाल करने के आदेश दिए. इसके बाद देश कांग्रेस कमेटी ने आदेश जारी कर इसप नेताओं की बहाली कर दी. जिला कांग्रेस कमेटी की बहाली के बाद उन सभी नेताओं को पद वापस कर दिए गए जिन्हें पार्टी विरोधी गतिविधा के कारण पद मुक्त कर दिया गया था.
    किसे मिला पद
    बुरहानपुर ग्रामीण- किशोर महाजन
    बुरहानपुर शहरी- अजय रघुवंशी
    खंडवा ग्रामीण- ओंकार पटेल
    खंडवा शहरी- इंदल सिंह पंवार
    बता दें इन सभी नेताओं को खंडवा लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पूरनी के हार के बाद पद मुक्त कर दिया गया था. तभी से राजनीतिक गलियारों में अरुण यादव और कांग्रेस के बीच अनबन की बाते जोर पकड़े हुए थी. माना जा रहा है अब कांग्रेस 2023 के चुनावों में किसी तरह का रिस्क नहीं ले सकती है. इस कारण अरुण यादव को खुश करने की ये कोशिश की गई है.

    सिंदूर डालकर ले गया था अस्पताल – भांडा फूटा तो खिसक गई पैरों तले की जमीन

    0

    रांची, -Jharkhand Crime, Ranchi News राजधानी रांची के डोरंडा थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आराेपित हजारीबाग के गिद्दी के सूरी टोला निवासी नवीन कुमार उर्फ नवीन साहू है। उसके खिलाफ डोरंडा इलाके की रहने वाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार आरोपित ने शादी-शुदा होने की बात छुपाकर युवक ने उसके साथ यौन-शोषण किया। इससे वह गर्भवती हुई तो, गर्भपात भी करवा दिया। शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपित ने पीड़िता की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी है।

    पीड़िता के अनुसार रांची के एक होटल में अगस्त 2018 में पार्टी में आरोपित नवीन से उसकी मुलाकात हुई। इसी क्रम में दोनों के बीच दोस्ती हुई। उसी साल जब वह घर पर अकेले थी, उस वक्त आरोपित उसके घर पहुंच गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। उस वक्त वादा किया कि वह उसके साथ शादी करेगा। इसके बाद वह लगातार रांची के होटल व घर में उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। इसी क्रम में वह दो बार गर्भवती हुई। दोनों बार आरोपित ने उसका गर्भपात करवा दिया।
    सिंदूर डालकर ले गया था अस्पताल पीड़िता ने बताया कि गर्भपात कराने के लिए मांग में सिंदूर डालकर अस्पताल ले गया। ताकि अस्पताल में शादीशुदा समझें। इधर, पीड़िता ने जब आरोपित को शादी के लिए कहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गयी। इसी बीच उन्हें यह पता चला कि आरोपित नवीन पहले से शादी शुदा है। जब वह उससे पूछी तो वह भड़क गया। धमकी दी कि केस किया तो उसका फोटो वायरल कर देंगे। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

    स्वतंत्रता संग्राम और महेंद्र मिश्र

    0
    DJL´FÔdO°F ¸FWZÔýi d¸FßF

    राजेश झा

    महेंद्र मिश्र का समय गाँधी के उदय का समय है. बिहार स्वतंत्रता सेनानी संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह तथा इस इलाके के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्री तापसी सिंह ने अपने एक लेख में यह दर्ज किया है कि महेंद्र मिश्र स्वतंत्रता सेनानियों की आर्थिक मदद किया करते थे. इस सन्दर्भ में अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मलेन के चौदहवें अधिवेशन, मुबारकपुर, सारण ‘इयाद के दरपन में’ देखा जा सकता है. सारण के इलाके के कई स्वतंत्रता सेनानी और कालांतर में सांसद भी (बाबू रामशेखर सिंह और श्री दईब दयाल सिंह) ने यह बात कही है कि महेंद्र मिश्र का घर स्वंतंत्रता संग्राम के सिपाहियों का गुप्त अड्डा हुआ करता था. उनके घर की बैठकों में संगीत और गीत गवनई के अलावा राजनीतिक चर्चाएँ भी खूब हुआ करती थी. उनके गाँव के अनेक समकालीन बुजुर्गों ने इस बात की पुष्टि की है कि महेंद्र मिश्र स्वाधीनता आन्दोलन के क्रांतिकारियों की खुले हाथों से सहायता किया करते थे. आखिर उनके भी हिस्से वह दर्द तो था ही कि
    Also Read – ज्ञानवापी परिसर में कई देवी-देवताओं के साथ ही शेषनाग की कलाकृति मौजूद

    हमरा नीको ना लागे राम गोरन के करनी
    रुपया ले गईले,पईसा ले गईलें,ले सारा गिन्नी
    ओकरा बदला में दे गईले ढल्ली के दुअन्नी

    पूरबी सम्राट महेंद्र मिश्र के साथ यह अजब संयोग ही है कि उनकी रचनाएँ अपार लोकप्रियता के सोपान तक पहुँची. भोजपुरी अंचल ने टूट कर उनके गीतों को अपने दिलों में जगह दी किन्तु साहित्य इतिहासकारों की नजर में महेंद्र मिश्र अछूत ही बने रहे. किसी ने उनपर ढंग से बात करने की कोशिश नहीं की. अलबता एकाध पैराग्राफ में निपटाने की कुछ सूचनात्मक कोशिशें हुई जरुर. रामनाथ पाण्डेय लिखित भोजपुरी उपन्यास ‘महेंदर मिसिर’ और पाण्डेय कपिल रचित उपन्यास ‘फूलसुंघी’ पंडित जगन्नाथ का ‘पूरबी पुरोधा’ और जौहर सफियाबादी द्वारा लिखित ‘पूरबी के धाह’ लिखी है. प्रसिद्ध नाटककार रवीन्द्र भारती ने ‘कंपनी उस्ताद’ नाम से एक नाटक लिखा है जिसे वरिष्ठ रंगकर्मी संजय उपाध्याय ने खूब खेला भी है.
    भोजपुरी मैथिली के फिल्मकार नितिन नीरा चंद्रा भी महेंद्र मिश्र पर एक फिल्म की तैयारी में हैं. रत्नाकर त्रिपाठी ने आर्ट कनेक्ट में ‘टू लाइफ ऑफ़ महेंद्र मिश्र’ नाम से के शानदार लेख लिखा है. इधर जैसी कि सूचना है बिहार राष्ट्रभाषा परिषद् जल्दी ही महेंद्र मिश्र की रचनावली का प्रकाशन करने जा रहा है.

    सिनेमा आजतक एचीवर्स अवार्ड 2022 समारोह सम्पन्न

    0

    अंधेरी(वेस्ट)मुम्बई स्थित मुक्ति फाउंडेशन के प्रेक्षागृह में एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बेताज बादशाह विपुल आर शाह, पंडित नरेंद्र शर्मा और पुनीत खरे द्वारा 16 मई को सिनेमा आजतक एचीवर्स अवार्ड 2022 समारोह का आयोजन किया गया। सिनेमा व टी वी जगत के नामचीन सितारों से सजा सिनेमा आजतक
    एचीवर्स अवार्ड के इस पाचवें सीजन में फिल्म व टी वी जगत में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए गुंजन पंत (बेस्ट भोजपुरी एक्ट्रेस), शिल्पा गांधी (बेस्ट एक्ट्रेस टी वी), दीपा नारायण (बेस्ट प्लेबैक सिंगर), रितुपर्णा सेनगुप्ता (बेस्ट एक्ट्रेस), बीरबल (कॉमेडियन), बृजेन्द्र काला (बेस्ट एक्टर, कॉमिक रोल),

    साजन अग्रवाल (बेस्ट गीतकार व निर्देशक), स्वीटी शेखावत (बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस), हर्षदा पाटिल (बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस), राजसी वर्मा (बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस), संग्राम सिंह (युथ आइकॉन फिट इंडिया), रमाकांत मुंडे (बेस्ट फोटोग्राफर), काली दास पाण्डेय (बेस्ट जर्नलिस्ट, हिंदी), दिनेश कुमार नेमा(बेस्ट फोटोग्राफर), पुष्कर ओझा (बेस्ट जर्नलिस्ट), सुजाता मजूमदार (बेस्ट प्लेबैक सिंगर), पल्लवी मुखर्जी (बेस्ट एक्ट्रेस टेलीविजन), पायल रोहतगी (टाइग्रेस ऑफ इंडियन ओटीटी), स्नेहा पाल (बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस), डी जे अकबर सामी (तू मेरी सेनोरिटा, विश्वस्तरीय भारतीय प्रतिनिधित्व), मधुलग्ना दास (बेस्ट एक्ट्रेस साउथ), अंकिता खत्री (उभरती कवियत्री), गोपाल शिव प्रसाद मूंदड़ा( बेस्ट एजुकेशन परामर्शदाता व्यवसाय), रानी चटर्जी (बेस्ट एक्ट्रेस भोजपुरी), दिलीप गुलाटी( बेस्ट भोजपुरी फिल्म ‘लेडी सिंघम), आशुतोष सिंह चौहान (मॉडल,एक्टर), अनिता सिदोदिया (प्रोड्यूसर/डायरेक्टर), रोनी रोड्रिगो (बेस्ट एडिटर फिल्म मैगज़ीन सिने बस्टर), सिद्धार्थ कन्नन(बेस्ट आर जे), शर्लिन चोपड़ा(बेस्ट सोशल एक्टिविस्ट), अल्ताफ खान (बेस्ट सोशल एक्टिविस्ट), सिद्धांत गिल (मैनेजिंग डायरेक्टर नारद पी आर, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लता मंगेशकर अवार्ड दिए जाने वाले इवेंट को लेकर मशहूर), राजेश कुमार

    कुरील (बेस्ट प्रेस फोटोग्राफर), प्रीति तोमर (एक्ट्रेस/मॉडल), संजय सिंह ककरण (डायरेक्टर), मनीषा आचार्य (एक्ट्रेस), शिरीन प्रवीण(बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस), चाहत खन्ना (बेस्ट एक्ट्रेस टेलीविज़न), चैतन्य पादुकोण (बेस्ट फिल्म जर्नलिस्ट), महेंद्र श्रीवास्तव (प्रमोटर रूबरू ज़िन्दगी), डॉ मनीष सिंह (बेस्ट सिंगर), मेराज अंसारी( बेस्ट सोशल वर्कर), बेस्ट कॉमेडी सीरियल ‘ भाभी जी घर पर है’ प्रोड्यूसर एडिट ¡¡,श्री संजय और श्रीमती बिनैफर कोहली), रोहिताश्व गौड़ (बेस्ट कॉमेडी एक्टर,भाभी जी घर पर है ), दीपेश भान (बेस्ट सपोर्टिंग कॉमेडी एक्टर, भाभी जी घर पर है ), चारुल मालिक (बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस,भाभी जी घर पर है), गौरव चोपड़ा (बेस्ट एक्टर टेलीविजन), निकिता छग (बेस्ट एक्ट्रेस टेलीविजन), लेस्ली लुइस(बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर), काव्या जोन्स (बेस्ट सिंगर), विपुल राय(बेस्ट एक्टर टेलीविज़न), समीर खखर (लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड), फरहीन प्रभाकर ( ए टोकन ऑफ लव), ओ पी राय (बेस्ट टी वी परफ़ॉर्मर), सुनील पाल (बेस्ट स्टेज परफ़ॉर्मर), विक्रम मकंकर (लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड), मिथिलेश चतुर्वेदी (मोस्ट पॉपुलर फिल्म एंड टी वी आर्टिस्ट), पप्पू खन्ना (बेस्ट कोरियोग्राफर), नीता बाजपेई (बेस्ट वर्सटाइल एक्ट्रेस), राजेश श्रृंगारपुरे (पॉपुलर टी वी स्टार, पुण्यश्लोक अहिलिया बाई), रुपाली सूरी (बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस ऑफ 2021,डैड होल्ड माय हैंड), सुनैना दुबे (मॉडल/एक्ट्रेस), शिरीन फरीद (बेस्ट परफ़ॉर्मर), चैताली छाया (प्लेबैक सिंगर इन डिफरेंट वॉइस), अन्नू कश्यप (बेस्ट लेजेंडरी अवार्ड), अलका भटनागर (इंटरनेशनल सिंगर), सुहास मालवीय (बेस्ट ज्वेलरी), संगीता तिवारी (बेस्ट परफ़ॉर्मर), पंकज बेरी (टी वी स्टार), हितेंद्र कपोपर (बेस्ट फैशन स्टाइलिस्ट), अमित गोयल (एक्टर), ब्रिज के गोपाल (मोस्ट पॉपुलर सोसिओ मायथोलॉजीकल शो), अमित बहल (मोस्ट वर्सटाइल फेस ऑफ इंडियन टेलीविज़न), निशा वर्मा (क्रिएटिव राइटिंग,सिने बस्टर), सुजॉय मुखर्जी (बेस्ट शार्ट फिल्म ‘अब मुझे उड़ना है), मनीषा खरे (वाईस प्रेसिडेंट मुस्कान फाउंडेशन), अश्वनी ठक्कर (बेस्ट बिजनेस मैनेजर) और अलीशा नरोने (बेस्ट एक्ट्रेस टेलीविजन) को अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया। बॉलीवुड के गणमान्य शख़्सियतों की उपस्थिति में सम्पन्न इस भव्य अवार्ड समारोह में एंकर सिमरन अपनी मखमली आवाज से चार चाँद लगाने में कामयाब रही।
    प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

    BMC Election 2022 – काश क्षेत्र में कार्यों की प्रगति का वीडियो भी जनता तक भेजा जाता तो बेहतर होता

    0

    मुम्बई उत्तर मध्य मुम्बई की सांसद पूनम ताई महाजन ने विले पार्ले विधानसभा वार्ड नं. 81 के महासचिव श्री अमित परब एवं वार्ड नं. शक्तिकेन्द्र प्रमुख ने 82 वार्ड अध्यक्ष श्री परमात्मा गुप्ता के आवास पर बैठक कर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की।
    महानगर पालिका का चुनाव आ रहा है , भाजपा के सभी सांसद और विधायक बीएमसी चुनाव में अपने अपने कंडीडेट को चुनाव जिताने के लिए युद्ध स्तर पर अपने अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे है।

    पूनम महाजन इन दिनों इसी के मद्देनजर काफी शक्रिय दिखाई दे रही है। इनके पीए और कार्यकर्ता वीडियो बना – बना कर सभी ग्रुप और शोसल मीडिया पर फैला रहे है। काश क्षेत्र में कार्यों की प्रगति का वीडियो भी जनता तक भेजा जाता तो बेहतर होता। मात्र प्रचार और दिखावे के लिए वीडियो पोस्ट करने से आगामी चुनाव नहीं जीते जा सकते है।

    वीडियो साभार सहित – अमित काटकर

    Must Read – ज्ञानवापी परिसर में कई देवी-देवताओं के साथ ही शेषनाग की कलाकृति मौजूदB