मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नाराजगी की खबरों के बीच एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने के लिए खुद देवेंद्र फडणवीस पहुंचे। नाराजगी की खबर के बाद शिंदे और फडणवीस की ये पहली मुलाकात है। ये मुलाकात वर्षा बंगले पर हुई है। मुलाकात के बाद ये जानकारी सामने आई कि शिंदे ने गृह मंत्रालय की जिद छोड़ दी है। 5 दिसंबर को वह डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे।

हालही में हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे शिंदे

हालही में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें जूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा आज या कल हो सकती है और उससे पहले राजनीतिक गलियारे में कुछ भी हो सकता है। आज ही महायुति की एक अहम बैठक होने वाली थी जिससे पहले शिंदे की तबीयत बिगड़ गई। एकनाथ शिंदे को डॉक्टर्स ने कुछ टेस्ट कराने के लिए कहा है। एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे भी एकनाथ शिंदे के साथ हैं। डॉक्टर्स की टीम कुछ टेस्ट करेगी और फिर रिपोर्ट देगी। शिंदे लगातार बुखार और गले में संक्रमण की वजह से परेशान हैं।

हालांकि अपने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि वो बढ़िया हैं। सूत्रों के मुताबिक महायुति की जीत के बाद एकनाथ शिंदे का सम्मान नही रखा जा रहा है और शपथ विधि की तारीख , स्थान निश्चित करने और अन्य फैसले लेते वक्त उनसे पूछा नहीं गया, गृह विभाग सहित मान सम्मान को लेकर भी एकनाथ शिंदे और उनके विधायक नाराज हैं।

महायुति की होने वाली है बैठक

बता दें कि महायुति की ये बैठक एकनाथ शिंदे के सरकारी बंगले वर्षा पर आज दोपहर तीन बजे होने वाली थी। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार, तीनों नेताओं के शामिल होने की चर्चा थी। इस बैठक में मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर फैसला होने की संभावना जताई गई थी। वहीं महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद किया जाएगा।

Previous articleउत्तराखंड में गौवंश की जानकारी के लिए डैशबोर्ड और एप जल्द होंगे लाॅन्च
Next articleप्रधानमंत्री ने तेल क्षेत्र (विनियमन एवं विकास) अधिनियम 1948 में प्रस्तावित संशोधनों के पारित होने  की सराहना की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here