Home Blog Page 535

गौ वंश की कटिंग और बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0

अरविंद मिश्रा, बलौदाबाजार. राज्य में सत्ता बदलते ही प्रशासनिक कार्यवाही भी बदलने लगी है. इसका ताजा उदाहरण अवैध रूप से चखना सेंटर चलाने वाले, मांस बिक्री करने वाले तथा अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही के साथ अब बलौदाबाजार जिला पुलिस ने सिमगा थाना क्षेत्र में गौ वंशो की कटिंग व उसका मांस बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की है.

सिमगा थाना क्षेत्र के गणेशपुर व विश्रामपुर मे गौ वंशो की कटिंग कर मांस बेचने व अन्य राज्यों में तस्करी करने का बड़ा मामला सामने आया है. पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने विशेष टीम बनाकर दबिश दी, जहां से बड़ी मात्रा में गौवंश के मांस के टुकड़े मांस काटने के औजार सहित गाय पकड़ा गया. वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.

घटना पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बताया कि सिमगा थाना क्षेत्र के गणेशपुर व विश्रामपुर में गौ वंशो की कटिंग व मांस बिक्री की जानकारी मिलने पर सिमगा थाना पुलिस व पुलिस लाईन से अलग टीम बनाकर दबिश दी गई. इसके बाद घटना स्थल से गौवंश के कटे हुए अंगों के साथ मांस मिले हैं, जिस पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों याकुब मसीह व योहान मसीह निवासी गणेशपुर को गिरफ्तार किया गया. वही मांस बिक्री में अन्य राज्यों के आरोपी भी संलिप्त होने की जानकारी मिली है. इस कार्य में संलिप्त अन्य लोगों की भी शीघ्र गिरफ्तारी किया जाएगा. आरोपियों पर अभी पशु क्रुरता अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है. यह आगे भी जारी रहेगी.

ग्लोबल स्टार रामचरण ने अपनी पत्नी उपासना संग की मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात

0
साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपने अभिनय प्रतिभा के बदौलत अपनी विशिष्ट छवि कायम कर चुके ग्लोबल स्टार रामचरण ने अपनी पत्नी उपासना के साथ पिछलेदिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। श्री शिंदे के पुत्र श्रीकांत भी मेहमानों के स्वागत के लिए मौजूद थे।जब यह जोड़ी मिलन स्थान पर पहुंची तब उनका पारम्परिक तरीके से स्वागत किया गया।  मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे की बहु वृषाली ने हल्दी कुमकुम क उपासना का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान
ग्लोबल स्टार रामचरण और मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे के बीच हार्दिक शुभकामनाओं और विचारों के साथ
उपहारों का आदान प्रदान भी हुआ। रामचरण और उनकी पत्नी उपासना ने मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे और उनके परिवार के साथ कुछ यादगार लम्हे साझा किये हैं। तस्वीर में रामचरण और श्रीकांत शिंदे के बीच की बॉन्डिंग देखने लायक है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

रियाज गांगजी ऑफ लिबास स्टोर्स ने भारत में पहली बार जापानी सिल्क साड़ी कलेक्शन का अनावरण किया

0
एक ऐतिहासिक सहयोग में, रियाज और रेश्मा गांगजी ने लिबास स्टोर्स के साथ जापानी डिजाइनर्स से मिलकर हैंडक्राफ्टेड प्योर सिल्क साड़ी और स्टोल का एक अनूठा लाइन पेश किया है।साड़ी को क्योटो सिटी के कला कर्मियों द्वारा मुस्तैदी से बनाया गया था, जिसे विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों ने वाइन और चीज इवेंट में एक साथ देखा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जापानी कॉन्सुल जनरल, डॉ. फुकाहोरी यसुकाता, की उपस्थिति थी, जो इस भारतीय और जापानी शिल्पकला के अनोखे मिलन को मनाने के लिए व्यक्तिगत रूप से देखने आए थे।
        इस इवेंट  पेडर रोड लिबास स्टोर पर आयोजित हुआ था, जिसमें न केवल पारंपरिक जापानी सिल्क साड़ियां प्रदर्शित की गईं बल्कि यहां विशेष हैंडक्राफ्टेड शेरवानीयों को भी शामिल किया गया था, जिससे सांस्कृतिक एकीकरण और कला सहयोग का एक शानदार प्रदर्शन बना।
        शाम की चर्चा का हाइलाइट था जापानी डिजाइनर्स का परिचय, जिसे मिसेस रनक एम भुवा और श्री मेहूल एन भुवा ने प्रस्तुत किया, जो भारत-जापान सांस्कृतिक आदान-प्रदान को फलस्तू करने और इस घड़ी में सक्रिय भूमिका निभाई।
     मुख्य अतिथियों में निशांत और पवन महिमतुरा, चांदनी सोनी, नीरज सोनी, राजीव पॉल, मिसेस मंजू बेन लोधा, जिनीषा देसाई, दर्शना वासा, श्रुति वोरा, सामिना, और उमेहानी खोराकीवाला, मिसेस कनिका मल्होत्रा और कई अन्य प्रमुख व्यक्तित्व शामिल थे।
     यह ऐतिहासिक सहयोग भारत में पहली बार जापानी सिल्क साड़ियों का शुभारंभ करता है, जो क्योटो सिटी के कुशल कलाकारों द्वारा बुना गया है। इस घड़ी ने केवल हैंडक्राफ्टेड टेक्सटाइल्स की सुंदरता का जश्न नहीं मनाया, बल्कि फैशन की भाषा के माध्यम से भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी मजबूत किया।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 23 दिसंबर को हरिद्वार आएंगे

0

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 23 दिसंबर को हरिद्वार आएंगे

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वेद विज्ञान महाकुंभ के उद्घघाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति

स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वे जन्म जयंती वर्ष में स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर गुरुकुल कांगड़ी द्वरा आयोजन वेद विज्ञान महाकुंभ का आयोजन

22 दिसंबर, 2023, नई दिल्ली/देहरादून
संजय बलोदी प्रखर
मीडिया समन्वयक उत्तराखंड प्रदेश

देहरादून ,22 दिसम्बर ,उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सपत्नीक डॉ. (श्रीमती) सुदेश धनखड़ के साथ 23 दिसंबर को हरिद्वार जायेंगे जहां वे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किये जा रहे वेद विज्ञान महाकुंभ के उद्घघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे।

विदित हो स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती और स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर गुरुकुल कांगड़ी द्वारा इस वेद विज्ञान महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।

मैं बेवकूफ थी : जान्हवी कपूर

0

मैं बेवकूफ थी : जान्हवी कपूर

कालीदास पाण्डेय – विभूति फीचर्

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर भारतीय सिनेजगत की सबसे पॉपुलर यंग एक्ट्रेसेज में से एक हैं। जान्हवी कपूर आने वाले दिनों में कुछ सबसे बड़े बजट की फिल्मों में दिखाई देंगी, जिनमें मिस्टर एंड मिसेज माही और बहुप्रतीक्षित जूनियर एनटीआर स्टारर देवरा पार्ट 1 शामिल है, जो 5 अप्रैल 2024 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पिछले दिनों मुम्बई में जान्हवी कपूर ने अपनी दिवंगत मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी के बारे में खुलकर बात की। भारतीय फिल्म जगत में अमिट छाप छोडऩे वाले श्रीदेवी, जान्हवी के जीवन में एक प्रेरणा और प्रेरक शक्ति बनी हुई हैं

जान्हवी ने यह भी कहा कि जब मैंने अपनी पहली फिल्म के लिए काम करना शुरू किया, तो मैं इतनी सचेत थी कि मैं अपनी मां से पूरी तरह से अलग हो जाना चाहती थी क्योंकि लोग सोचते थे कि मुझे मेरी पहली फिल्म इसलिए मिली क्योंकि मैं श्रीदेवी की बेटी हूं।  मैनें फैसला किया कि मैं अपनी मां से कोई मदद नहीं लूंगी, मैं अपनी मां की एक्टिंग से बिल्कुल अलग एक्टिंग करूंगी मैं उन्हें सेट पर न आने के लिए कहा करती थीं। मुझे लगता था कि मुझे एक अनफेयर फायदा मिला है, एक ट्रंप कार्ड। लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं उस समय बेवकूफ थी। मैं हूं उनकी बेटी और इस सच्चाई से मैं भाग नहीं सकती। अब जब वह यहां नहीं है तो यह मेरा सबसे बड़ा अफसोस है।

अपनी माँ श्रीदेवी के साथ बिताए हुए पल की विस्तृत चर्चा करते हुए जान्हवी आगे कहती हैं मुझे नहीं लगता कि कोई भी ऐसा कर सकता है जो उन्होंने किया, कोई भी उनके जितना बहुमुखी है। वह जिस लेवल पर काम करती थी, मुझे नहीं लगता कोई उससे कॉम्पटीट कर सकता है.. मुझे तो छोड़ ही दो..। लेकिन आज की पीढ़ी में भी, अभिनेत्रियों की तुलना उनके डांस मूव्स, हर कदम, हर प्रदर्शन से की जाती है कि हर श्री देवी की बेटियां हैं। मैं और मेरी बहन, शुरू में बहुत स्ट्रेस में रहते थे और बहुत घबरा जाते थे, इस बोझ से दब जाते थे। लेकिन फिर मुझे समझ आने लगा कि मेरी तुलना मम्मा (श्रीदेवी) से की जा रही है, तो यही बेंचमार्क है मुझे लगता है कि इसी बात ने मुझे प्रेरित करना शुरू किया और वास्तव में, माँ ने मुझसे केवल इतना कहा था कि मेरी पहली फिल्म और प्रदर्शन की तुलना उनकी पहली फिल्म से नहीं की जाएगी, इसकी तुलना उनकी आखिरी फिल्म से की जाएगी और उन्होंने मुझसे कहा कि ऐसा प्रेशर मैं अपने दुश्मन के लिए भी नहीं चाहूंगी। (विभूति फीचर्स)

 

नेशनल क्रश बनी त्रिप्ति डिमरी

त्रिप्ति डिमरी ने आईएमडीबी की सप्ताह की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की लिस्ट में पहले  स्थान का दावा किया है। जोया के किरदार में त्रिप्ति को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से तारीफ़ मिली है। एक किरदार को चित्रित करके अपनी वर्सटाइल किरदार का परफॉर्मन्स करते हुए, अभिनेत्री ने फिल्म में सीमित स्क्रीन समय होने के बावजूद बेस्ट किया है।

इंटरनेट पर त्रिप्ति डिमरी की प्रशंसा हो रही है, प्रशंसक उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में उत्सुक हैं। उनके ऑन-स्क्रीन करिश्मा, संवादों की अदायगी, मनमोहक उपस्थिति और सह-कलाकार रणबीर कपूर के साथ साझा की गई शानदार केमिस्ट्री ने उन्हें आईएमडीबी की लिस्ट में पहला  स्थान हासिल करने के लिए सामूहिक रूप से प्रेरित किया है। यह देखते हुए कि यह सूची ग्लोबल दर्शकों की भावना को प्रतिबिंबित करती है, यह उपलब्धि त्रिप्ति डिमरी के लिए असाधारण महत्व रखती है। त्रिप्ति डिमरी खास प्रोजेक्ट के बीच राज शांडिल्य की विकी विद्या का वो वाला वीडियो और आनंद तिवारी की मेरे मेहबूब मेरे सनम में दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। (विभूति फीचर्स)

धूम मचा रहा है कैजाद का नया एलबम

वीएस नेशन मीडिया ग्रुप और ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के संयुक्त तत्वाधान में एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवार्ड समारोह की शुरूआत एवरग्रीन कराओके किंग एंड क्वीन स्पर्धा से की गई। जिसमें 12 फीमेल और 12 मेल सिंगर ने अपनी मधुर गायिकी का प्रदर्शन किया। इस स्पर्धा को

शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी, और तापसी पन्नू के साथ ‘डंकी’ का धमाकेदार प्रमोशन, डंकी डायरीज़ का वीडियो रिलीज

0

मुम्बई। राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म डंकी की रिलीज नजदीक आ रही है और फैन्स बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हर गुजरते दिन के साथ उत्साह बढ़ता जा रहा है क्योंकि दर्शक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर एंजॉय करने के लिए बेकरार बैठे हैं। वहीं रिलीज करीब होने के साथ फिल्म का प्रचार भी जोरों पर है। हाल ही में, शाहरुख ने एक ग्रैंड इवेंट में फिल्म का प्रचार करने के लिए ‘द वॉक्स सिनेमा’ और दुबई के ग्लोबल विलेज का दौरा किया, जिसमें 100,000 से अधिक फैन्स शामिल हुए।
ऐसे में पहले से ही बढ़े एक्साइटमेंट लेवल को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने फैन्स के लिए डंकी डायरीज़ जारी कर सभी को एक खास तोहफा दिया है।
इसके साथ पोस्ट में उन्होंने लिखा, पेश है यादों, हंसी और बहुत सारे दिल से भरी एक डायरी जो डंकी की दुनिया का खुलासा करती है!
#DunkiDiaries का पूरा वीडियो हुआ रिलीज!
https://bit.ly/DunkiDiaries

#Dunki गुरुवार, 21 दिसंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

फिल्म की तीन तिकड़ी – राजकुमार हिरानी, ​​एसआरके, और तापसी पन्नू – डंकी डायरीज़ के लिए एक साथ आए, जहां उन सभी ने बहुप्रतीक्षित डंकी पर कुछ दिलचस्प जवाब दिए और मजेदार बातें की जो निश्चित रूप से हर किसी का दिल जीत लेगा।
डंकी में शानदार कास्ट है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ सुपरटैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं। जीओ स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है।

आदित्य ओम की (हिंदी और तेलुगू) फिल्म “बंदी” का ट्रेलर हुआ लॉन्च

0
3 दर्जन फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके  ऎक्टर आदित्य ओम की अदाकारी से सजी थ्रिलर फिल्म “बंदी” का जबरदस्त ट्रेलर मुम्बई के स्टार प्रीव्यू थिएटर में लॉन्च किया गया। निर्माता निर्देशक रघु तिरुमाला दक्षिण भारत के हैं और यह फ़िल्म (हिंदी और तेलुगू) में मार्च 2024 में रिलीज होगी। फ़िल्म की सबसे खास बात यह है कि यह “सिंगल ऎक्टर” फ़िल्म है जी हां पूरी फिल्म में सिर्फ आपको आदित्य ओम ही नज़र आएंगे। कुछ दूसरे किरदारों की केवल आवाजें सुनाई देंगी जिनमे से एक आवाज सिंगर कम्पोज़र अकबर सामी की है जो फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भी उपस्थित थे।
फ़िल्म का ट्रेलर वास्तव में बहुत ही एंगेजिंग, थ्रिलिंग और एक्सप्रीमेन्टल है। पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के विषय पर यह फ़िल्म बनाई गई है जो रियल जंगलों में फिल्माई गई है।
आदित्य ओम इस फ़िल्म और अपने रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि फ़िल्म में वह एक एडवोकेट की भूमिका निभा रहे हैं जो एक कॉर्पोरेट कंपनी के लिए जंगल को काटने की वकालत कर रहे हैं। नेचर और जंगल बचाओ अभियान के लिए काम कर रहे कुछ कार्यकर्ता उनका अपहरण कर लेते हैं जो उसे पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की सच्चाई का सबक सिखाने के लिए उन्हें नरक जैसे हालात से गुजारते हैं। इस दौरान उसके साथ क्या क्या होता है फ़िल्म की कहानी इसी के इर्दगिर्द घूमती है।
रघु तिरुमाला द्वारा निर्मित और निर्देशित इस फ़िल्म में आदित्य ओम ने अभिनय किया है जो तेलुगु में एक जाने-माने अभिनेता हैं। हिंदी दर्शक उन्हें ‘मास्साब’, ‘बंदूक’ और ‘अल्लिफ’ जैसे उनके काम से परिचित हैं, फ़िल्म में उन्होंने नायक की भूमिका निभाई है। उनका लुक काफी डिफ्रेंट और प्रभावी है।
फ़िल्म बंदी की शूटिंग 4 वर्षों की अवधि में देश और विदेश के कई जंगलों में की गई है। आदित्य ओम ने अपने सभी स्टंट बिना किसी डबल या डुप्लिकेट के खुद किए हैं।
रघु तिरुमाला हैदराबाद के हैं और बतौर निर्माता निर्देशक यह उनकी पहली फ़िल्म है। उनका कहना है कि वह प्रासंगिक मुद्दों पर फिल्में बनाना चाहते हैं जो लोगों को जागरूक और सचेत करें। पर्यावरण संरक्षण और जंगलों को बचाने का सन्देश देती यह फ़िल्म ‘गली सिनेमा’ के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म के निर्माता वेंकटेश्वर राव डग्गू, एडिटर प्रकाश झा, डीओपी मधुसूदन कोटा, संगीतकार वीरल, लवन और सुदेश सावंत का है।
 फ़िल्म में मुख्य आवाज़ें अकबर सामी और रूपा शर्मा की है। कहानी और पटकथा खुद आदित्य ओम ने लिखी है।
आदित्य ओम ने कहा कि जंगलों में शूटिंग करना काफी मुश्किल और चुनौती भरा काम रहा। शूटिंग करते समय जोंक पकड़ लेती थी, कभी खतरनाक जानवरों से बचना पड़ता था। एक बार तो बंदर हार्ड डिस्क का बैग लेकर चले गए, उसकी वजह से 3 दिन दोबारा शूट करना पड़ा।

बौमा कॉनेक्सपो इंडिया ने अपने संस्करण 2024 हेतु कंस्ट्रक्शन फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलाया हाथ

0

• सीएफआई को भारत में अग्रणी बुनियादी ढांचा निर्माण कंपनियों का संरक्षण प्राप्त है और यह “इस जगत की, जगत के लिए और जगत द्वारा” एक प्रतिनिधि संस्था है, जो प्रदर्शनी में उनके रुझानों का प्रतिनिधित्व करेगी।

• यह संस्करण, निर्माण उपकरण निर्माताओं और बुनियादी ढांचा विकास पारिस्थितिकी तंत्र के बीच तालमेल को और गहरा बनायेगा।

• बौमा कॉनेक्सपो इंडिया 2024 में 100+ देशों से 1000+ कंपनियों और 75,000+ व्यापार आगंतुकों के आने की संभावना है।

मुम्बई। बौमा कॉनेक्सपो इंडिया उत्तर भारत में अपने आगामी 7वें संस्करण के लिए कंस्ट्रक्शन फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) के साथ हाथ मिलाने लेकर अत्यंत उत्साहित है। देश के प्रमुख उद्योग संघों में से एक और सबसे बड़ी निर्माण कंपनियों का भारत भर में प्रतिनिधित्व करने वाला, सीएफआई- उद्योग 4.0 प्रौद्योगिकीयों के साथ कर युक्तिकरण, निर्माण परियोजनाओं की सुरक्षा और स्थिरता एवं कौशल विकास आदि मुद्दों को बढ़ावा देने हेतु बौमा कॉनेक्सपो इंडिया 2024 के साथ मिलकर सहयोग करेगा।
पिछले संस्करणों की सफलताओं के आधार पर, 2024 की प्रदर्शनी और सम्मेलन, निर्माण स्थलों, खनन, कच्चे माल के निष्कर्षण और प्रसंस्करण, निर्माण सामग्री के उत्पादन और घटकों एवं सेवाओं के लिए नवीनतम तकनीकों और नवाचारों को प्रस्तुत करेंगे। सबसे बड़े ठेकेदारों और डेवलपर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों सहित अपने विशाल नेटवर्क के साथ, सीएफआई निर्माण उपकरण उद्योग को बढ़ावा देने और देश भर से प्रमुख हितधारकों को इस ओर आकर्षित करने के लिए अपनी प्रभाव क्षमता का लाभ उठाएगा। यह साझेदारी प्रदर्शकों को अपनी नवीनतम तकनीकों और नवाचारों को उच्च लक्षित दर्शकों के सामने प्रदर्शित करने हेतु एक अनूठा मंच प्रदान करेगी, जिससे नई व्यावसायिक साझेदारियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
सीएफआई के साथ इस साझेदारी को लेकर बौमा कॉनेक्सपो इंडिया के सीईओ, भूपिंदर सिंह ने कहा कि निर्माण परियोजनाओं में बढ़ती जटिलता (कम्प्लेक्सिटी) के साथ परियोजना स्थलों पर बेहतर सुरक्षा और स्थिरता परिणामों की मांग और नई उपकरण प्रौद्योगिकियों को अपनाना, सभी स्टॉकहोल्डर्स के हितों को पूरा करने की कुंजी है। राष्ट्र निर्माण के एक महत्वपूर्ण प्रवर्तक के रूप में, कंस्ट्रक्शन फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य कई जटिल परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं और इसलिए, हम उनके साथ इस जीत की साझेदारी के लिए उत्साहित हैं। बौमा कॉनेक्सपो इंडिया 2024 में विभिन्न अनुभवात्मक मंच जैसे डेमो क्षेत्र, तकनीकी और नीति संबंधी सम्मेलन, खरीदार-विक्रेता मंच, बिज़नेस टू सरकारी बैठकें आदि, भारत और विदेश में परियोजना स्थलों पर भविष्य की निर्माण प्रौद्योगिकियों को अपनाने और बढ़ावा देने हेतु सीएफआई का रुझान दर्शाएंगे।
बौमा कॉनेक्सपो इंडिया 2024 के साथ आगामी साझेदारी के बारे में, सीएफआई के अध्यक्ष और हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के चेयरमेन, अजीत गुलाबचंद कहते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में, हमने निर्माण कंपनियों और उपकरण निर्माताओं के बीच एक सहजीवी संबंध विकसित किया है, जिसे नई मांगों और चुनौतियों के मद्देनजर इसे और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। इसलिए, हम बौमा कॉनेक्सपो इंडिया के साथ मिलकर इसमें सहयोग करने के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि इनके पास निर्माण व्यवसाय में अग्रणी प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है।
इस प्रदर्शनी में जिन प्रमुख मुद्दों पर प्रकाश डाला जाएगा, उनके बारे में सीएफआई के उपाध्यक्ष और टाटा प्रोजेक्ट्स के एमडी विनायक पई ने कहा कि सस्टेनेबिलिटी, टेक्नोलॉजी और स्किल डेवलॅपमेंट आज सीएफआई के लिए मुख्य फोकस क्षेत्रों में से हैं। वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र को नेट ज़ीरो तक पहुंचाने के साथ, हरित हाइड्रोजन और सौर पैनल एवं बैटरी विनिर्माण संयंत्र जैसी दीर्घकालिक परियोजनाएं आज निर्माण कंपनियों के लिए उभरते अवसरों में से एक हैं। हमारे परियोजना स्थलों के पर्यावरणीय पदचिह्न को कम करना भी एक शीर्ष चिंता का विषय है।
चूंकि उद्योग जगत पहले ही संसाधनों की कमी से जूझ रहा है, इसलिए प्रौद्योगिकी का उपयोग अनिवार्य है और हम अपने साझेदारों के साथ जुड़कर खुश हैं, जो निर्माण मशीनरी में प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा, निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से उद्योग में कौशल की कमी को संबोधित करना एक अन्य क्षेत्र है जिसके लिए उपकरण निर्माताओं और निर्माण कंपनियों के बीच साझेदारी की आवश्यकता होती है। इसलिए, हम बौमा कॉनेक्सपो इंडिया 2024 के साथ हाथ मिलाकर खुश हैं और इस प्लेटफॉर्म पर और उससे आगे भी हम उपकरण निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के अपने भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे।
बौमा कॉनेक्सपो इंडिया का 7वां संस्करण 11-14 दिसंबर 2024 को इंडियाएक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा।

हार्डी संधु के ‘इन माय फीलिंग्स’ टूर ने इम्पीयिल ब्लू सुपरहिट नाईट्स के साथ मुंबई में की यादगार शुरूआत

0

मुंबई। जीवंत महानगर मुंबई में रोमांचक माहौल देखने को मिला इम्पीरियल ब्लू सुपरहिट नाईट्स के साथ साझेदारी में ‘इन माय फीलिंग्स’ टूर के तहत हार्डी संधु दूसरे शहर में पहुंचे और अपने परफोर्मेन्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इंदौर में शानदार नाईट के बाद हार्डी संधु ने 16 दिसम्बर को मुंबई में रोमांचक परफोर्मेन्स के साथ दर्शकों को यादगार अनुभव प्रदान किया।
सीग्राम्स इम्पीरियल ब्लू सुपरहिट नाईट्स, भारत की लाईव म्युज़िक इंडस्ट्री में अग्रणी है. जो हार्डी संधु के साथ साझेदारी में अपनी इस लेगेसी को जारी रखे हुए है। इस आइकोनिक साझेदारी के तहत जाने माने गायक भारत में इंटरनेशनल कॉन्सर्ट की वाईब ला रहे हैं और पहली बार शानदार हाइड्रॉलिक इफेक्ट्स लेकर आए हैं। डांसर्स ट्रूप के साथ उनके परफोर्मेन्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जो कि इस परफोर्मेन्सेज़ से बेहद उत्सुक हो गए।
ईश्विंदर सिंह (जनरल मैनेजर, मार्केटिंग, परनोड रिकार्ड) ने कहा कि मुंबई के कॉन्सर्ट को ज़बरदस्त सफलता मिली, दर्शकों के जोश और उत्साह ने जीवन को मुस्कराहट के साथ अपनाने के इम्पीरियल ब्लू के दृष्टिकोण को कहीं अधिक मजबूत बना दिया। इंदौर में सुपरहिट शो के बाद मुंबई में ज़बरदस्त भव्यता देखने को मिली। इम्पीरियल ब्लू सुपरहिट नाईट्स सही मायने में एक विशेष प्लेटफॉर्म है जो रोमांचक म्युज़िक परफोर्मेन्सेज़ के साथ दर्शकों को बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इम्पीरियल ब्लू सुपरहिट नाईट्स की ज़बरदसत सफलता के चलते उपभोक्ताओं के साथ हमारा रिश्ता और मजबूत होता जा रहा है। हमें विश्वास है कि हार्डी का टूर ज़बरदस्त सफल होगा और लाईव म्युज़िक इंडस्ट्री में कई उपलब्धियां हासिल करेगा।

गाय के गोबर से उड़ेगा रॉकेट, इस देश ने दुनिया को दिखाया साइंस का दम

0

 दुनिया को दिखाया साइंस का दम

Science News: जापानी अंतरिक्ष स्टार्टअप इंटरस्टेलर टेक्नलॉजीज़ ने जीरो रॉकेट के लिए होक्काइडो स्पेसपोर्ट में अपने कॉसमॉस इंजन की सफल लॉन्चिंग कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है.

जापानी अंतरिक्ष स्टार्टअप इंटरस्टेलर टेक्नलॉजीज़ ने जीरो रॉकेट के लिए होक्काइडो स्पेसपोर्ट में अपने कॉसमॉस इंजन की सफल लॉन्चिंग कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है.   2/6

खास बात यह है कि इस रॉकेट में गाय के गोबर से बनी मीथेन गैस का इस्तेमाल किया गया और यह कारगर साबित हुई. जापान यह कारनामा करने वाला पहला देश बन गया है.

इस रॉकेट के परीक्षण में 10 सेकंड के लिए इंजन को ताकतवर एनर्जी दी और इसमें शक्तिशाली नीली फ्लेम भी साफ देखी गई.

4/6

यह उपलब्धि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के गोबर-ईंधन वाले रॉकेट इंजन के विकास के बाद हुई है, लेकिन इंटरस्टेलर टेक्नलॉजीज़ ऐसा करने वाली पहली प्राइवेट कंपनी है.

5/6

रॉकेट के लिए तैयार किया गया बायोमीथेन ईंधन लोकल डेयरी फार्मों की गायों के गोबर के इस्तेमाल से बनाया गया है.

6/6