गाय को 40 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा गया है। अभी तक किसी भी गाय की सबसे ऊंची कीमत है। इसके बाद इस गाय का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। वियाटिना-19 नेल्लोर नस्ल की गाय है।
भारतीय संस्कृति में गाय को पवित्र माना जाता है। भारत में गाय का माता का दर्जा दिया गया है। गाय के दूध को अमृत बताया गया है। इसके साथ ही गाय के गोबर और मूत्र को भी पवित्र माना गया है। ब्राजील के मिनास गेरैस में इन दिनों जानवरों का मेला लगा है। यहां पर भारतीय नस्ल की एक गाय ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं, जिसका नाम वियाटिना-19 है।
गाय को 40 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा गया है। अभी तक किसी भी गाय की सबसे ऊंची कीमत है। इसके बाद इस गाय का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। वियाटिना-19 नेल्लोर नस्ल की गाय है। भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इस नस्ल की गाय मिलती है। वियाटिना सफेद रंग की होती है, जो देखने नें बेहद खूबसूरत होती है। 40 करोड़ में बिकने वाली यह गाय की 4 साल 5 महीने की है। इसने हाल ही में ‘मिस साउथ अमेरिका’ का टाइटल भी जीता था। इसके बाद से ही यह गाय चर्चा में बनी हुई है। दुनिया के कई देशों में इसके बछड़े भेजे गए, जिससे उन जगहों पर अच्छी नस्ल की गायें तैयार की जा सकें। इस गाय का वजन करीब 1100 किलो है, जो इस नस्ल की अन्य गायों का दोगुना है।