Home Blog Page 532

एम्पोकेयर फाउंडेशन की चेयरमैन लकी मिश्रा को महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने किया सम्मानित

0

एम्पोकेयर फाउंडेशन की चेयरमैन लकी मिश्रा को महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस किया सम्मानित

मुंबई – एम्पोकेयर फाउंडेशन की चेयरमैन लकी मिश्रा को उनके सामाजिक कामो के मद्देनज़र महाराष्ट्र राज भवन में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ” मेरी माटी – मेरा देश ” अभियान में सहयोगी बनने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने लकी मिश्रा को सम्मानित करते हुए प्रतिक सम्मान चिन्ह दे कर उनका सम्मान किया।
मंच पर आयोजक रामकुमार पाल , और उनकी सहयोगी अर्पिता राय मौजूद रही। ज्ञात हो कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर इस अभियान की शुरुआत की गई थी।
ज्ञात है कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) जन नेतृत्व की पहल के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार ने इसी उत्सव की निरंतरता में ‘ मेरी माटी मेरा देश अभियान’ का शुभारम्भ किया था ।
प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत संगठन ने इस अभियान में बढ़ -चढ़ कर भाग लिया। सहभागियों का सम्मान इसी सन्दर्भ में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री बैस ने किया था। लकी मिश्रा जी कि एम्पोकेयर फाउंडेशन की चेयरमैन है उन्होंने भी इस अभियान में सहभागिता की थी।

लकी मिश्रा पिछले १० वर्षो से निरंतर समाजसेवा के कार्य से जुड़ी हूँ। ज्यादातर बेसहारा स्ट्रीट डॉग के लिए काम करती हूँ। सामाजिक और राजनीतिक तौर पर समाज के अंदर असहाय महिलाओं को रोजगार के सुअवसर देने के साथ ही अपनी संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगो को मेडिकल सुविधाओं को भी यथासंभव उपलब्ध करवाने की कोशिश करती रहती है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री बैस से सम्मानित होने पर कहती है है कि -‘ अब मेरी जिम्मेदारी , समाज के प्रति और बढ़ गई है , सम्मान आप को काम करने की प्रेरणा देता है , मैं माननीय महामहिम की शुक्रगुज़ार हूँ कि मेरी जैसी छोटी कार्यकर्ता को सम्मानित किया और मेरा उत्साहवर्द्धन किया।

48 घंटे में गोवंश की हत्या का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

0

राजस्थान के टोंक सदर थाना इलाके में हुई गौ-कशी की वारदात का टोंक पुलिस ने महज 48 घंटे में पर्दाफाश (Tonk police exposed cow slaughter incident in just 48 hours) करते हुए मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Three accused arrested) किया है। पूछताछ में आरोपियों से कई चौकाने वाले खुलासे भी हुए हैं।

पुलिस की अब तक की पूछताछ में अपने इकबालिया बयान में गिरफ्तार आरोपियों के मुख्य सरगना किशन मोग्या ने जयपुर में कई स्थानों पर गौ मांस और वन्य जीव में शामिल नील गाय का मांस सप्लाई करने की बात क़बूल की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। गौ कशी के हालिया प्रकरण में टोंक पुलिस ने चंदलाई निवासी आरोपी और गिरोह के मुख्य सरगना किशन मोग्या, शहर के तालकटोरा निवासी युवक शमशाद सरदार और सवाई माधोपुर के पांचोलास निवासी राकेश बावरिया को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी किशन नील गाय का शिकार कर उसके मांस को जयपुर में कई स्थानों पर सप्लाई करने का काम कर मोटी रकम वसूलता था। घटना वाले दिन नीलगाय (Blue cow) के मांस का इंतजाम नहीं हुआ तो आरोपी ने गौ कशी की वारदात को अंजाम देकर गाय का मांस ही सप्लाई कर दिया।

आरोपी ने टोंक ही बल्कि राजस्थान के सवाई माधोपुर, बूंदी, नैनवा, कोटा, पीपलदा, कोटा में भी वन्य जीव नीलगाय का शिकार और गौ कशी की कई अन्य वरदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर भी गहन पूछताछ में जुट गई है।

यह भी पढ़े:Cow Safari in Madhya Pradesh – मध्य प्रदेश के चित्रकूट में काऊ सफारी के रूप में विकसित होगा गौ-अभयारण्य

बतादें की कुछ दिनों पहले सदर थाना इलाके के बनास नदी में गौ अवशेष मिले थे जिसके बाद मौके पर पहुंचे गौ रक्षा दल ने भारी हंगामा भी करते हुए गौ हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी। निवाई विधायक रामसहाय वर्मा और पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता भी मौके पर पहुंचे थे और घटना को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

नारनौल गौ सेवा मंडल की बैठक

0

हरियाणा: निजामपुर रोड श्री अनाथ गौशाला नारनौल में नारनौल गौ सेवा मंडल की बैठक मंडल के प्रधान सत्यपाल यादव की अध्यक्षता में की गई, नव वर्ष पर 1 जनवरी 2024 को मंडल की ओर से गौ सेवक सम्मान व अन्नकूट प्रसाद के आयोजन के उपलक्ष में सभी सदस्यों के साथ मिलकर विचार विमर्श किया गया, उप प्रधान दलीप यादव ने बताया कि सभी की सहमति के बाद 1 जनवरी को जिला महेंद्रगढ में जो भी गो सेवा के लिए समर्पित है उनको मंडल और गौशाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा व इसके बाद सभी के लिए अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

श्री अनाथ गौशाला के प्रमुख संरक्षक आकाश यादव ने बताया कि, इस कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकारिणी सदस्यों को अपने-अपने कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा सके इस बैठक में प्रधान सतपाल यादव, गौशाला प्रमुख संरक्षक आकाश यादव, उप प्रधान दलीप यादव, मुकेश वालिया, गजेंद्र नंबरदार, रमेश यादव, नितिन गुप्ता, सज्जन सिंह, सुभाष वर्मा , पुरुषोत्तम कौशिक, योगेश शर्मा, जितेंद्र यादव,अ मरनाथ सोनी, देवनाथ, अमित, पंकज, सभी सदस्य मौजूद रहे।

Cow Safari in Madhya Pradesh – मध्य प्रदेश के चित्रकूट में काऊ सफारी के रूप में विकसित होगा गौ-अभयारण्य

0

Cow Safari in Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सीमा से लगे हुए प्रचीन स्थल चित्रकूट धर्मिक महत्व का स्थान है. मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री (Madhya Pradesh Deputy Chief Minister) राजेन्द्र शुक्ल (Rajendra shukla) ने कहा है कि पवित्र व पावन धाम चित्रकूट के बगदरा घाटी में गौवंश संरक्षण के लिए काऊ सफारी (Cow Safari) के रुप में गौ अभयारण्य विकसित किया जाएगा. उन्होंने ने कहा कि यह क्षेत्र पुराने समय से गौमाता के प्राकृतिक रहवास के रूप में जाना जाता रहा है.

ऐसा है सरकार का प्लान?

गौ-अभयारण्य विकसित करने की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बगदरा घाटी में सड़क के दोनों ओर 20-20 हेक्टेयर क्षेत्र में जंगल क्षेत्र को फेंसिंग कर वन्य प्राणियों (Wild Life) से सुरक्षित किया जायेगा. यहां पर लगी हुए राजस्व भूमि (Revenue Land) के 50 एकड़ जमीन पर गौशाला एवं अन्य सुविधाएं विकसित की जायेंगी. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गौवंश के सरंक्षण के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 10 हजार गौमाता के संरक्षण के लिए गौ-अभयारण्य विकसित किए जाने के प्रयास होने चाहिए. बैठक में गौशालाओं के संचालन से स्थानीय जनों की आजीविका सुधार में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी भी दी गयी. बैठक में स्थानीय जन प्रतिनिधि, राजस्व (Revenue Department) एवं वन विभाग (Forest Department) के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे.

इस बैठक के दौरान प्रभारी कलेक्टर डॉ परीक्षित झाड़े और जिला वनमंडलाधिकारी विपिन पटेल ने बगदरा घाटी में बनाए जाने वाले गौ अभ्यारण्य की रूपरेखा और कार्य योजना प्रस्तुत की. इस समीक्षा बैठक में बताया गया कि गौ-अभयारण्य में लगभग बीस हजार गौवंशीय पशुओं को रखने की व्यवस्था की जायेगी. यह भी बताया गया कि बगदरा घाटी के समीप निकटतम ग्राम पिण्डरा और पड़मनिया जागीर में गौशालायें संचालित की जा रही हैं.

Maharashtra: शिवसंकल्प अभियान , लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकने जा रहे सीएम शिंदे

0

मुंबई, पीटीआई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को घोषणा की कि वह ‘शिवसंकल्प अभियान’ के तहत राज्य की 48 लोकसभा सीटों के निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने उनसे लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में होने वाले हैं।

उन्होंने उन्हें सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने का निर्देश दिया, जिसमें भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का अजीत पवार गुट भी शामिल है। इस बैठक में प्रदेश भर से अधिकारी ऑनलाइन जुड़े हुए थे। इस बैठक में प्रदेश भर से अधिकारी ऑनलाइन जुड़े हुए थे।

 

नवी मुंबई के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

0

नवी मुंबई। नवी मुंबई के तलोजा में भीषण आग लगने की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। मौके पर पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां पहुंच चुकी है। पुलिस ने बताया कि तलोजा इंडस्ट्रियल एस्टेट एक केमिकल की फैक्ट्री है जिसमें रात 8 बजे के बाद भीषण आग लग गई। फिलहाल पुलिस और दमकलकर्मी इस आग पर काबू पाने के लिए जुटा हुआ है।

2024 लोकसभा चुनाव – भाजपा की सरकार बनने तक तेलंगाना का दौरा करेंगे शाह

0

पीटीआई, हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पार्टी के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में तेलंगाना में कम से कम 10 सीटें जीतने और 35 प्रतिशत वोट हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा। तेलंगाना से पार्टी के मंडल अध्यक्षों की एक बैठक में उन्होंने दावा किया कि बीआरएस एक डूबा हुआ जहाज है और राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, जबकि भाजपा तेलंगाना का भविष्य है। हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा के तीसरे स्थान पर रहने के बाद कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए शाह ने कहा, एक सूत्र के अनुसार, पार्टी के चुनाव चिह्न का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। भाजपा को राज्य के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि यहां कम से कम 10 कमल खिले। 2019 लोकसभा चुनाव में बीआरएस ने नौ सीटें और कांग्रेस ने तीन सीटें जीती थीं।

भाजपा की सरकार बनने तक तेलंगाना का दौरा करेंगे शाह

शाह ने कहा कि कुछ लोग सोच रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद वह राज्य का दौरा क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा,

BRS और कांग्रेस पर बरसे शाह

शाह ने तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के लिए बीआरएस और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तेलंगाना में सरकार भले ही बदल गई हो, लेकिन इससे लोगों को कोई फायदा नहीं होगा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक चारमीनार से सटे भाग्यलक्ष्मी मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और पार्टी के कुछ अन्य राज्य नेता भी थे।

 

 

हम अगले दो वर्षों में इस उपग्रह को लॉन्च करने जा रहे हैं , यह पूरी दुनिया के लिए भारत का योगदान होगा – (ISRO) के प्रमुख एस. सोमनाथ

0

एजेंसी, मुंबई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस. सोमनाथ ने गुरुवार को कहा कि भारत ने सदस्य देशों से जी20 उपग्रह के लिए योगदान करने का आग्रह किया है। सदस्य देशों से कहा गया है कि वे प्रस्तावित उपग्रह के लिए पेलोड, उपकरणों के माध्यम से योगदान दें। इस उपग्रह को अगले दो वर्षों में लॉन्च किया जाएगा। सितंबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण और जलवायु अवलोकन के लिए जी20 उपग्रह लॉन्च करने का प्रस्ताव दिया था।

क्या कुछ बोले इसरो प्रमुख?

आईआईटी बॉम्बे के वार्षिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी महोत्सव में सोमनाथ ने कहा कि मौसम और जलवायु महत्वपूर्ण पहलू होने वाले हैं। भारत वायु प्रदूषण, ग्रीनहाउस उत्सर्जन, वर्षा, महासागर, मिट्टी की नमी और विकिरण जैसे विभिन्न मापदंडों को मापकर इस क्षेत्र में योगदान देना चाहता है। हमने एक उपग्रह बनाने करने की पेशकश की है। हम जी20 देशों से पेलोड, उपकरणों के जरिये इस उपग्रह में योगदान करने के लिए कह रहे हैं।उन्होंने कहा,

पांच साल में 50 उपग्रह लॉन्च करने की योजना

सोमनाथ ने कहा भारत खुफिया जानकारी जुटाने के लिए पांच साल में 50 उपग्रह लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इन उपग्रहों से सैनिकों की आवाजाही को ट्रैक करने और हजारों किलोमीटर क्षेत्र की तस्वीरें भी ली जा सकेगी। इससे देश के लिए खतरों को बेहतर ढंग से कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा,

छह जनवरी को अपने गंतव्य पर पहुंचेगा आदित्य एल-1

एएनआई के अनुसार, सोमनाथ ने कहा कि भारत का पहला सौर मिशन आदित्य एल-1 छह जनवरी 2024 को शाम चार बजे लैग्रेंज प्वाइंट पर पहुंचने वाला है। आदित्य पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल-1) की पास की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करेगा। इसे दो सितंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था।

गौ वंशों की रक्षा के लिए एक अनोखी पहल

0

UP News: गौ वंश हिंदू धर्म में पूजनीय हैं. उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के ग्रामीणों ने गौ वंशों की रक्षा के लिए एक अनोखी पहल की है. उन्होंने श्रावस्ती जिले के एक गौ वंश (नंदी) की शादी बहराइच जिले की एक गाय से कराई है. बीती रात बड़े ही धूमधाम के साथ सैकड़ों ग्रामीण बारात लेकर बहराइच पहुंचे. जहां बैंड बाजे की धुन पर ग्रामीणों ने जमकर नृत्य किया. इस शादी के पीछे ग्रामीणों का उद्देश्य गौ वंशों की न सिर्फ रक्षा करना बल्कि उनके प्रति प्रेम-भावना को बढ़ावा देना है. ग्रामीणों के इस अनोखे कदम की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है. यह पहल अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकती है.

गौ वंशों की रक्षा के लिए एक अनोखी पहल

दरअसल, श्रावस्ती जिले के इकौना इलाके के रामपुर कटेल गांव निवासी ग्रामीणों ने गौ वंशों की रक्षा के लिए एक अनोखी पहल की है. ग्रामीणों ने उनकी रक्षा के लिए एक नई परंपरा को खोज निकाला है. ग्रामीणों ने श्रावस्ती जिले के एक गौ वंश (नंदी) की शादी बहराइच जिले के पयागपुर इलाके के निहनिया गांव के एक गौ वंश से रचाई है. बीती रात इकौना इलाके से बारात गाजे बाजे के साथ बहराइच पहुंची. जहां सैकड़ों ग्रामीण बाराती बनकर बहराइच पहुंचे.

बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते नजर आए ग्रामीण

लोग खुशी के मारे बैंड बाजे की धुन पर थिरकते भी नजर आए. ग्रामीणों में इस शादी की अपार खुशी भी देखने को मिली. तस्वीरों में देखिए किस तरह से गौवंश दूल्हा बना नजर आ रहा है और ग्रामीण हिन्दू रीति-रिवाज के हिसाब से शादी के सारे रस्म अदा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस खबर की काफी चर्चा हो रही है. श्रावस्ती जिले में भी इस मामले में चर्चा जोरों पर है. श्रावस्ती के ग्रामीणों ने गौ वंशों की रक्षा के लिए एक सराहनीय पहल की है.

रिपोर्ट: संतोष कुमार

उत्तराखंडी जनमनास की समस्याओं का निराकरण करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

0

28 दिसम्बर 2023,गुरुवार, देहरादून /उद्धमसिंह नगर
संजय बलोदी प्रखर
मीडिया समन्वयक उत्तराखण्ड प्रदेश

देहरादून /खटीमा 28 दिसम्बर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जनपद ऊधमसिंह नगर स्थित लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में क्षेत्र की जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण हेतु सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के आधार पर हल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आमजन की परेशानियों को दूर कराने के प्रति गंभीर है और आमजन की समस्याओं का निराकरण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि लोगों को अपने काम के लिये अनावश्यक रूप से यहां न आना पङे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों की समस्याओं का निदान ग्राम स्तर पर ही हो जाए, इसकी व्यवस्था की जा रही है और रात्रि चौपाल का आयोजन इसी दिशा में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को नियमित रूप से जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। जिलाधिकारियों को जनपदों में जनता दरबार, तहसील दिवस आदि की नियमित बैठकें करने के भी निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता के हित में काम कर रही है और जनहित में जटिल से जटिल मुद्दों को भी सुलझाया जा रहा है।
इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों में गोपाल सिंह बिष्ट, शिव शंकर भाटिया, भगवान जोशी, पार्वती, प्रकाश तिवारी, सर्वेश पाठक, जगदीश चंद्र, सुरेश चंद्र आदि का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला और सीएम द्वारा राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन वृद्धि, 10 प्रतिशत आरक्षण, राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण की तिथि को विस्तारित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और आंदोलनकारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, डीएफओ संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के, अपर जिलाधिकारी वित्त एवम राजस्व अशोक कुमार जोशी, एसडीएम रविंद्र बिष्ट, सहित बड़ी संख्या में सामान्य जनमानस उपस्थित थे.. !