Home Blog Page 350

शिंदे ने उद्धव के परिवार में ही लगाई सेंध, अब चाचा के खिलाफ प्रचार करेगा बाल ठाकरे का पोता

0

महाराष्ट्र की राजनीति में क्या होने वाला है और उद्धव ठाकरे को अभी कितना नुकसान झेलना है, यह तो भविष्य ही जाने, लेकिन हाल-फिलहान उनके सभी सियासी दांव उल्टे पड़ रहे हैं और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनसे बीस साबित हो रहे हैं। अब खबर है कि शिंदे ने उद्धव के परिवार में भी तगड़ी सेंधमारी की है।

जानकारी के मुताबिक, दिवंगत बाल ठाकरे के पोते निहार ठाकरे उपचुनाव में चाचा उद्धव ठाकरे के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। निहार का कहना है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े का समर्थन करते हैं और अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में उनकी पार्टी के समर्थन में प्रचार करेंगे। बता दें कि अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में शिंदे खेमे के समर्थन वाली भाजपा ने मुर्जी पटेल को उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं ठाकरे गुट ने ऋतुजा लटके को मैदान में उतारा है।

शिंदे खेमे के वकील भी हैं निहार 
उद्धव व शिंदे गुट के बीच में शिवसेना पर अधिकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई चल रही है। शिंदे ने इसके लिए नामी वकीलों को मैदान में उतारा है। शिंदे की इस कानूनी टीम में निहार भी शामिल हैं। निहार का कहना है कि वह अपने दिवंगत दादा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री शिंदे का समर्थन किया है।

कौन हैं निहार ठाकरे
निहार ठाकरे बाल ठाकरे के बेटे बिंदुमाधव ठाकरे के बेटे हैं। बिंदुमाधव उद्धव ठाकरे के बड़े भाई थे। एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। बता दें, दशहरा रैली के दौरान निहार ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के साथ मंच पर साझा किया था। इससे पहले उद्धव के बड़े भाई जयदेव की पूर्व पत्नी स्मिता ने भी शिंदे के साथ मंच साझा किया था।

सीबीआई कल उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से करेगी पूछताछ

0

मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की पूछताछ को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला। पूछताछ को लेकर सिसोदिया को समन भेजा गिया गया है।

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में सोमवार को सीबीआई उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ करेगी। इस संबंध में सिसोदिया को समन भेजा गिया गया है।
मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की पूछताछ को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला। मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला। मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला, अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है। उन्होंने कहा कि मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा। सत्यमेव जयते।

प्रयागराज में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू , संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया शुभारंभ

0

द्घाटन सत्र के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अगले 4 दिन विभिन्न मुद्दों पर मंथन होगा। उन्होंने कहा जनसंख्या असंतुलन, सामाजिक समरसता, मातृभाषा में शिक्षा, कुटुंब प्रबोधन, संघ का विस्तार, महिला सहभाग आदि मुद्दों पर मंथन होगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक रविवार सुबह नौ बजे गौहनिया स्थित वासल परिसर में शुरू हुई। भारत माता के चरणों में पुष्प चढ़ाने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत एवं संघसर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले की मौजूदगी में संगठन मंत्र का उच्चारण हुआ। इस दौरान पिछले दिनों दिवंगत हुए शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव समेत कई अन्य लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक के उद्घाटन सत्र के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अगले 4 दिन विभिन्न मुद्दों पर मंथन होगा। उन्होंने कहा जनसंख्या असंतुलन, सामाजिक समरसता, मातृभाषा में शिक्षा, कुटुंब प्रबोधन, संघ का विस्तार, महिला सहभाग आदि मुद्दों पर मंथन होगा।
नवीन ठाकुर ने बताया कि मार्च माह में हुई संघ की प्रतिनिधि सभा में हुए कार्यों की समीक्षा भी अगले 4 दिनों के दौरान होगी । विजयदशमी के दौरान हुए संघ प्रमुख के उद्बोधन पर भी चर्चा होगी संघ का शताब्दी वर्ष 2025 में मनाया जाना है उसे लेकर किए जाने वाले कार्यो की रूपरेखा का भी निर्धारण होगा ।

RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की चार दिवसीय बैठक आज यानी 16 अक्टूबर से प्रयागराज में शुरू हो गई है। संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। इस बैठक में देश भर से आए अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्यों का संघ प्रमुख ने स्वागत किया। बैठक में संघ की दृष्टि से 11 क्षेत्रों और 45 प्रांतों के 370 प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं। बैठक की शुरुआत में हाल के दिनों में दिवंगत द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद, समाजवादी नेता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पुरातत्वविद बीबी लाल, पूर्व न्यायाधीश सी. लाहोटी को पहले श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बता दें कि 16 से 19 अक्टूबर तक गौहनिया के वात्सल्य स्कूल परिसर में यह बैठक आयोजित हो रही है।

इस बैठक में नागपुर में विजय दशमी पर्व पर संघ प्रमुख के उद्बोधन के मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा जनसंख्या असंतुलन, मातृभाषा में शिक्षा को बढ़ावा देने और महिला सहभाग के विषयों पर भी मंथन होगा। समाज के सभी वर्ग से संवाद और सामाजिक समरसता पर भी विचार विमर्श होगा। पर्यावरण और कुटुंब प्रबोधन के साथ ही कई अन्य विषयों पर चर्चा होगी। आरएसएस की यह बैठक 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी बेहद अहम मानी जा रही है। सभी प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक और अखिल भारतीय अधिकारियों के साथ संघ प्रमुख की बैठक होगी।

एक वर्ष के कार्यों की होगी समीक्षा

संघ प्रमुख मोहन भागवत सामाजिक समरसता व देश के मौजूदा हालातों पर भी चर्चा करेंगे। इसके साथ ही संघ के वर्ष 2025 में होने वाले शताब्दी वर्ष को लेकर भी लोगों को एकजुट करने की कवायद पर मंथन करेंगे। 2024 में केंद्र की सरकार बनाने को लेकर भी रणनीति तय कर दी जाएगी।

संघ की स्थापना के 2025 में 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसके लिए निश्चित कार्य विस्तार की योजना बनी है। संघ का कार्य मौजूदा समय में 55 स्थानों पर चल रहा है। मार्च 2021 से 2024 तक एक लाख स्थानों पर संघ कार्य पहुंचे इसकी विस्तृत योजना बनी है। बताया कि 19 को अक्टूबर को चार दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक समाप्त होने के बाद सरकार्यवाह मीडिया को संबोधित कर बैठक के प्रमुख निर्णयों के बारे में जानकारी देंगे।

पहली बार 11 दिवसीय प्रवास पर प्रयागराज में हैं भागवत
संघ प्रमुख मोहन भागवत पहली बार संगम प्रयागराज में 11 दिनों के प्रवास पर हैं। 19 अक्टूबर को बैठक के बाद भी संघ प्रमुख मोहन भागवत प्रयागराज में रहेंगे। उसके बाद 20 अक्टूबर को सभी प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक और अखिल भारतीय अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। जबकि 21 अक्टूबर को सभी क्षेत्र प्रचारकों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विमर्श करेंगे। जबकि 22 अक्टूबर की सुबह अखिल भारतीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद संगम नगरी से विदा लेंगे। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत बुधवार 12 अक्टूबर शाम 6 बजकर 10 मिनट पर गौहनिया स्थित जयपुरिया स्कूल परिसर पहुंच चुके हैं। गौहनिया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और पीएसी के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के प्रवास के चलते त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

फ्रीजर में मिला 10 किलो मानव मांस… केरल के मोहम्मद शफी को कोई पछतावा नहीं

0

केरल के एलंथूर में 2 महिलाओं की हत्या करके उनके मांस को खाने के आरोप में पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने सबूत जुटाने का दावा किया है। पुलिस ने कत्ल में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। इस मामले में मोहम्मद शफी, वामपंथी कार्यकर्ता भगवल और उसकी पत्नी लैला की 11 अक्टूबर 2022 को गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि शफी को अपने किए का कोई भी पछतावा नहीं है जबकि बाकी 2 अन्य आरोपितों ने अपनी करतूत पर दुःख जताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों महिलाओं के निर्मम कत्ल के दौरान तीनों आरोपित पूरे समय तक मौजूद थे। दावा किया जा रहा है कि पुलिस के आगे लैला को छोड़ कर बाकी आरोपितों ने मानव मांस को पका कर खाने की हरकत कबूल की है। आरोप यह भी है कि महिलाओं की हत्या के बाद एक फ्रीजर में उनके 10 किलो मांस को रखा गया था। पुलिस की फॉरेंसिक टीम को इस फ्रीजर पर मोहम्मद शफी की अँगुलियों के निशान भी मिले हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपितों ने इस मानव मांस को पका कर खाया था और शरीर के बचे अंग को मसाज सेंटर के पीछे जला दिया था। मसाज सेंटर भगवल सिंह चलाता था। हालाँकि पुलिस के मुताबिक जलाए गए अवशेषों की जाँच करवाई जा रही है, जिसमें ये सामने आएगा कि वो मानव के हैं या किसी और जीव के। इन अवशेषों में एक हड्डी भी है, जिसे फॉरेंसिक टीम ने कब्ज़े में ले लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कत्ल के बाद महिलाओं की लाशों को घसीटा भी गया था। इसी घसीटे जाने के चलते घर की दीवारों पर खून के धब्बे भी मिले हैं। लाशों को काटने के लिए बिलहुक (दराँती) का इस्तेमाल किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों से महिलाओं के कत्ल का डेमो भी करवाया। पुलिस को इस बात का भी शक है कि हत्या के बाद सबूतों को मिटाने में तीनों के अलावा कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार कत्ल से पहले शफी महिलाओं को रस्सियों से बाँध देता था। पुलिस को शफी द्वारा कुछ अन्य महिलाओं के भी कत्ल करने की आशंका है। पुलिस ने पिछले 5 सालों में लापता हुईं लगभग 26 महिलाओं की फ़ाइल फिर से खोली है।

शफी के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि वो अपने द्वारा कत्ल की गईं महिलाओं के प्राइवेट पार्ट काट कर रख लेता था। कोच्चि के DCP शशिधरन के मुताबिक घटनास्थल पर अभी भी पुलिस की फॉरेंसिक टीमें जाँच कर रही हैं।

पीएम मोदी ने 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को समर्पित किया, मिलेंगी ये सुविधाएं

0

नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क। बैंकिंग सुविधाओं को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। इस वित्त वर्ष के बजट भाषण में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू स्थापित करने की घोषणा की थी।

डीबीयू की स्थापना करने के पीछे सरकार का लक्ष्य देश के कोने-कोने में डिजिटल बैंकिंग के लाभ को पहुंचाना है। इस योजना में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया जाएगा। सरकार के इस प्रयास में 11 सरकारी बैंक, 12 निजी बैंक और एक स्माल फाइनेंस बैंक भाग ले रहे हैं।

DBUs में मिलेंगी ये सुविधाएं

प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स के आउटलेट्स में लोग बचत खाता खोलने, अकाउंट बैलेंस चेक करने, पासबुक प्रिंट करने, फंड ट्रांसफर, एफडी खुलवाना, लोन के लिए आवेदन, क्रेडिट और डेबिट कार्ड के लिए आवदेन, बिल का भुगतान और नामांकन जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

DBUs से वित्तीय साक्षरता को मिलेगा बढ़ावा

पीएमओ की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि डीबीयू ग्राहकों को बेहद किफायती कीमत पर डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराएंगे। इसके साथ-साथ यह वित्तीय साक्षरता का भी प्रसार करेंगे और लोगों के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाएंगे।

ग्राहकों की समस्या का होगा समाधान

डीबीयू में ग्राहकों की समस्या का त्वरित समाधान करने की व्यवस्था होगी। इसे डीबीयू की ओर से सीधे या फिर बिजनेस सेवाप्रदाताओं के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। डीबीयू में ग्राहकों को कोई नुकसान ना हो और ऑनलाइन ही सभी सेवाओं का लाभ आसानी से मिले, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। डीबीयू का अधिक फोकस डिजिटल बैंकिंग पर होगा।

पुलिस भुठभेड़ में एक गौ-तस्कर घायल, दूसरा फरार

0

फतेहपुर, 16 अक्टूबर । जिले में शनिवार रात पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ में एक शातिर गौ-तस्कर चांद मोहम्मद घायल हो गया। पैर में गोली लगने से घायल हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

खागा कोतवाली के बदलुवापुर गांव में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करते हुए गौतस्करों को पकड़ने की जैसे ही कोशिश की तो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक एक गौ-तस्कर घायल हो गया। पुलिस गिरफ्त में आए घायल चांद मोहम्मद के ऊपर वाराणसी, चंदौली और कौशांबी समेत अन्य जिलों में आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि काफी अर्से से गौ-तस्करी के मामलों की जानकारी मिल रही थी। शुक्रवार की शाम मुखबिर की सटीक सूचना पर गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर कार्रवाई की गयी। स्वयं को पुलिस से घिरा देख गौ-तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। जवाब पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग किया। इस दौरान एक गौ तस्कर चांद मोहम्मद गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार घायल गौ-तस्कर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

 ‘अजय वर्धन’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे रोमिल चौधरी, शॉवर अली, ज़ुल्फ़ी सय्यद, दुष्यंत प्रताप सिंह, डॉ प्रगति अग्रवाल

0

मुम्बई। बॉलीवुड में आजकल बायोपिक फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है, दर्शक भी रियल कहानियां देखना चाहते हैं। इसी क्रम में एक और बॉयोपिक फिल्म ‘अजय वर्धन’ का ऑफिशियल ट्रेलर मुम्बई के रेड बल्ब स्टूडियो में भव्य रूप से लॉन्च किया गया। बिग बॉस फेम रोमिल चौधरी, प्रिया शर्मा, रुसलान मुमताज, अहम शर्मा, ऐश्वर्या राज भकुनी, अर्जुमन मुगल के अभिनय से सजी फ़िल्म ‘अजय वर्धन’ को डॉ प्रगति अग्रवाल और अमित असीम ने डायरेक्ट किया है जबकि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह की कंपनी दुष्यन्त कारपोरेशन इसे डिस्ट्रीब्यूट कर रही है। डॉ प्रगति अग्रवाल ने इसकी कहानी लिखी है। इस फिल्म के निर्माता अजय आर्यन हैं और फाइनल सुपरविज़न दुष्यंत प्रताप सिंह का है। प्रसिद्ध एकलव्य एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के अवसर पर बॉलीवुड की कई हस्तियां अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
मॉडल एक्टर ज़ुल्फ़ी सय्यद, मॉडल शावर अली, संगीतकार अंजन भट्टाचार्य, एक्टर पंकज बेरी, एम सलीम, राजकुमार कनौजिया, ज़ैद, आनंद, लियाकत, संतोख सिंह सहित सभी मेहमानों का दुष्यंत प्रताप सिंह ने शुक्रिया अदा किया। ज़ुल्फ़ी सय्यद, शावर अली ने बताया कि फ़िल्म का ट्रेलर और गाने काफी अच्छे हैं।
रियलिटी शो बिग बॉस से चर्चा में आए रोमिल चौधरी ने बताया कि अजय वर्धन फ़िल्म में अजय का टाइटल रोल प्ले करना काफी चैलेंजिंग था। एक डॉक्टर की भूमिका निभाने के लिए काफी रिसर्च करना पड़ा। मेरे लिए यह फ़िल्म बहुत महत्वपूर्ण है।
डायरेक्टर डॉ प्रगति अग्रवाल ने बताया कि फिल्म ‘अजय वर्धन’ की कहानी चंडीगढ़ के मशहूर डेंटल सर्जन डॉक्टर अजय आर्यन की ज़िंदगी पर आधारित है। इस फ़िल्म के निर्देशन में मेरा साथ अमित असीम ने दिया है। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह के हम शुक्रगुजार हैं कि उनके सुपरविज़न में फ़िल्म ने बेहतर रूप लिया है। उन्होंने 3 गानों को डायरेक्ट भी किया है।
डॉ प्रगति अग्रवाल ने आगे कहा कि फिल्म अजय वर्धन को निर्देशित करना सबसे चुनौतीपूर्ण काम था। फिल्म की कहानी से लेकर टेक्निकल डिटेल्स तक हमारे साथ पूरी टीम ने काफी मेहनत की। फिल्म की प्रेरक कहानी तो है ही, इसके साथ-साथ इसमे गीत संगीत, रोमांस और मनोरंजन का भी पूरा साधन मौजूद है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आएगी।
डॉ अजय आर्यन ने बताया कि उनका जीवन काफी मुश्किल हालात में गुजरा है। डॉ प्रगति अग्रवाल ने मेरी बॉयोपिक बनाने की कल्पना की और उसे बड़ी कुशलता से पर्दे पे प्रस्तुत किया है। सभी कलाकारों ने अपनी जान लगा दी है। हम दुष्यंत प्रताप सिंह के भी आभारी हैं कि उन्होंने पूरी फिल्म को सुपरवाइज़ किया और अब इसको डिस्ट्रीब्यूट भी कर रहे हैं।
फिल्म अजय वर्धन का डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग दुष्यंत कॉर्पोरेशन द्वारा किया जा रहा है। दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि यह फिल्म सिनेमाघरों में 16 दिसंबर को दस्तक देगी। श्रीलंका की अभिनेत्री राशिप्रभा संदीपनी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। फ़िल्म के एक गीत ‘भूलना ही था’ में श्रीलंका की यह टैलेंटेड ऎक्ट्रेस और अहम शर्मा नजर आने वाले हैं। जबकि फ़िल्म के एक और सॉन्ग अक्कड बक्कड़ में अर्जुमन मुगल हैं। फ़िल्म के एक खूबसूरत गीत ‘चंडीगढ़ की चमकती रानी’ में ऐश्वर्या राज भकुनी बहुत प्यारी नजर आ रही हैं।
फिल्म अजय वर्धन के निर्माता प्रसिद्ध एकलव्य एंटरटेनमेंट और अजय करण आर्यन हैं। सुपरविजन और वीडियो डायरेक्शन दुष्यंत प्रताप सिंह का है। स्टोरी, स्क्रिप्ट राइटर डॉ प्रगति अग्रवाल, संगीतकार मोंटी आनंद शर्मा, चरणप्रीत सिंह, इंद्राणी भट्टाचार्य हैं। एडिटर शुभम श्रीवास्तव, प्रिया गुप्ता हैं।
फिल्म की डायरेक्टर डॉ प्रगति अग्रवाल का कहना हैं कि अजय वर्धन एक आम आदमी की कहानी है। यह फ़िल्म मुश्किल हालात के बावजूद अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की भावना, प्रेरणा लोगों में लाएगी। आज दर्शक अच्छी और सच्ची कहानी देखना चाहते हैं, उन्हें यह फिल्म पसंद आएगी।

बीज निगम अध्यक्ष ने गो संकट निवारण पदयात्रा निकाली, आज होगा समापन

0
भीलवाड़ा, 15 अक्टूबर । प्रदेश में गायों में फैले लम्पी रोग को लेकर शुक्रवार से राज्यमंत्री धीरज गुर्जर ने दो दिवसीय गो संकट मोचन पैदल यात्रा शुरू की। संकट मोचन हनुमान मंदिर से सैंकड़ों की संख्या में यह पदयात्रा कोटड़ी श्याम के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को इस यात्रा को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुर्जर अपने समर्थकों व गौभक्तों के साथ 35 किमी की यात्रा कर 15 अक्टूबर को कोटड़ी चारभुजा नाथ मन्दिर में पदयात्रा का समापन करेगें। आज शुभारंभ मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे। राजस्व मंत्री रामलाल जाट व कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा व उनके समर्थकों के कार्यक्रम में मौजूद न होने के सियायी मतलब निकाले जाने लगे है। भीलवाड़ा से पदयात्री सातोला खेड़ा पहुंचें। इस दौरान सातोला खेड़ा में विशाल गौ भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। शनिवार को सुबह यहां से कोटड़ी के लिए पदयात्रा रवाना होगी।
इस मौके पर आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में राजस्थान राज्य अन्य पिछडा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग जयपुर अध्यक्ष पवन गोदारा, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष किशनलाल जैदिया भी मौजूद रहे।
बीज निगम अध्यक्ष गुर्जर ने ने शुक्रवार को भीलवाड़ा के संकट मोचन हनुमान मंदिर से गौ पूजा कर साधु संत महात्माओं का आशीर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान सहाड़ा विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी, पूर्व विधायक विवेक धाकड़, पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गाय की पूजा कर रवाना हुई पदयात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान आमजन को संबोधित करते हुए राज्य बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने कहा कि गायों की सेवा करना सभी का धर्म है। उन्होंने कहा कि इस पद यात्रा के माध्यम से लोगों को गायों में फैल रही लंपी बीमारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। गुर्जर ने कहा कि इस यात्रा को गो संकट मोचन नाम दिया गया है। यह यात्रा पूरी तरह से धार्मिक है। और गायों पर आए संकट के निवारण के लिए अरदास की जाएगी। यात्रा के दौरान जागरूकता के लिए पेंफलेट वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5100 किलो औषधीय गौ लापसी और 201 पीपे गुड तथा दवाइयों का वितरण गोपालकों तथा जिले की सभी गोशालाओं में किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गो संकट निवारण पदयात्रा को ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि गो सेवा के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार लंपी रोग के रोकथाम के लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही उन्होंने सभी से लंपी रोग के रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करने की भी अपील की।
गौ संकट निवारण पदयात्रा शनिवार को प्रातः 9 बजे सातोला का खेड़ा से शुरू होकर कोटडी चारभुजानाथ धाम पहुंचेंगी। जहां पदयात्री शीश नवाकर गौ माता के संकट निवारण की प्रार्थना करेंगे। ब्राह्मणों द्वारा पूजा पाठ, अभिषेक, विशाल ब्रह्मभोज एवं विशाल गौ छप्पन भोग व हजारो किलो की गौ लापसी भोग के साथ गौ संकट निवारण पदयात्रा पूर्ण होगी।

अंजली कुमारी का नया रोमांटिक गाना ‘भीगे भीगे जिस्म’ का डांस मूव्स हुआ वायरल

0

मुम्बई। गायक शाहिद मालिया द्वारा गाया हुआ रोमांटिक गीत ‘कतरा कतरा अगेन’ में अपने बोल्ड अवतार से दर्शको का दिल जीतने वाली छोटे शहर की लड़की अंजली कुमारी इन दिनों फिर चर्चो का कारण बनी है। वीडियो को कुछ ही महीनों में पी जे म्यूजिक लेबल के यूट्यूब चैनल पर 2,500,000 हिट्स मिले हैं।
अंजली कुमारी ने सह-कलाकार राघव वोहरा के साथ अपने हॉट और बोल्ड डांस मूव्स से अपने प्रशंसकों को फिर से खुश कर दिया है जिसे लोकप्रिय गायक राजा हसन और खुशबू जैन ने गाया है। इस अलबम के संगीत और गीत के आर वाही उर्फ करण वाही द्वारा रचित हैं। कुणाल जेना छायाकार और आमिर शेख कोरियोग्राफर हैं।
पी जे म्यूजिक और पी जे फिल्म्स प्रोडक्शन के संस्थापक हरीश जायसवाल ने इस गाने का निर्माण और निर्देशन किया है। हरीश कहते हैं कि ‘भीगे भीगे जिस्म’ प्यार के पहले पल के बारे में एक गीत है जिसे अंजली कुमारी और राघव वोहरा ने खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। मेरी क्रू टीम, गायकों और दर्शकों पर मुझे बहुत गर्व है। कड़ी मेहनत के बाद, हम आखिरकार एक अच्छी लय में आ रहे हैं और आगामी संगीत वीडियो पर लगातार काम कर रहे हैं।
यह गाना दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा है। सभी इस गाने की तुलना कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार के ‘सूर्यवंशी’ के ‘टिप टिप बरसा पानी’ और ‘दे दना दन’ के ‘गले लग जा’ से की है। इस विषय पर पूछे जाने पर आर्टिस्ट अंजली कुमारी अपनी खुशी प्रकट करते हुए कहती है कि मेरे प्रशंसकों ने इन मशहूर हिट गानों के साथ मेरे इस गाने की तुलना की है और मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपने दिलों में ‘भीगे भीगे जिस्म’ के लिए भी एक खास जगह बनाएंगे।

रचनाकारों ने सभी सोशल मीडिया प्रभावितों को #BheegeBheegeJismReels का उपयोग करके गाने की हुक लाइन ‘तेरे भीगे भीगे जिस्म को चुम लूँ’ और ‘तेरी बाहों में आ के मैं झूम लूँ’ पर अपनी रचनात्मकता साझा करने के लिए आमंत्रित किया है।

यह गीत सभी प्रमुख ऑडियो साइट जैसे जिओसावन, गाना, एप्पल म्यूजिक, प्राइम म्यूजिक, स्पॉटीफाई और रेसो पर उपलब्ध है। आधिकारिक संगीत वीडियो पी जे म्यूजिक लेबल के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
यहां देखें वीडियो -https://youtu.be/byWLif_kYJU .

Gorakhpur News: गोरखपुर में सीएम योगी ने की गौसेवा, अपने हाथों से गायों और बछड़ों को खिलाया चारा और गुड़

0
CM Yogi Adityanath Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर (Gorakhpur) में हैं. गुरुवार को उन्होंने गोरखपुर, संतकबीर नगर (Sant Kabir Nagar), सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) और बस्ती (Basti) में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को उन्होंने जनता दर्शन कार्यक्रम किया, जिसमें उन्होंने परेशान लोगों की समस्याए सुनी और उनके समाधान के निर्देश दिए. इससे पहले सीएम योगी (CM Yogi) गौसेवा भी करते नजर आए. उन्होंने गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) की गौशाला में गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया.
सीएम योगी ने गायों को खिलाया चारा और गुड़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर की गौशाला पहुंचे. उन्होंने यहां मंदिर में स्थित गौशाला का निरीक्षण किया. इसके उन्होंने गौशाला में गौसेवा की और गायों और बछड़ों को चारा और गुड़ खिलाया. सीएम योगी अपने हाथों से गायों से गुड़ और चारा खिलाते हुए दिखाई दिए. मुख्यमंत्री का गायों के प्रति प्रेम किसी से छुपा नहीं है. वो जब भी गोरखपुर आते हैं तो मंदिर में स्थित गायों और बछड़ों की सेवा जरूर करते हैं. अक्सर उनकी ऐसी तस्वीरें सामने आती रहती है.
जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं
गौसेवा करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू सेवाश्रम गए. जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी परेशानियां लेकर पहुंचे हुए थे. सीएम योगी ने एक-एक कर हर शख्स की बात सुनी और आमजन की समस्याओं को सुनते हुए उनके प्रभावी निराकरण के लिए संबधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. इससे पहले गुरुवार को सीएम योगी ने गोरखपुर, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर और बस्ती के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण का किया.