Home Blog Page 349

दिल्ली-पंजाब से लेकर उत्तराखंड तक 50 जगहों पर NIA की छापेमारी

0

NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देशभर में आतंकी कनेक्शन को लेकर कई गैंगस्टर्स के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. जांच एजेंसी की ये कार्रवाई दिल्ली समेत 50 जगहों पर हो रही है. एनआईए ने भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के बीच बढ़ते गठजोड़ को खत्म करने के लिए एक्शन लिया है और पंजाब से लेकर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक की छापेमारी में कई हथियार बरामद किए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने बीते दिनों UAPA के तहत दो मामले दर्ज किए थे उन्हीं मामलों को संज्ञान में लेते हुए NIA ने एक्शन लिया है. दरअसल जांच में सामने आया कि विदेशों में बैठे गैंगस्टर और हिंदुस्तान की अलग-अलग जेलों में बंद गैंगस्टर अपना एक अलग लेवल का नेटवर्क चला रहे हैं और लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

इतना ही नहीं जांच में ये भी सामने आया कि इन गैंगस्टर्स के लिंक आतंकी संगठनों से भी हैं. ये गैंगस्टर्स बड़े पैमाने पर लोगों के बीच आतंक पैदा करने के लिए और वारदातों को प्रचारित कर साइबर स्पेस का इस्तेमाल कर रहे थे. वहीं, जो गैंगस्टर्स विदेश भाग गए हैं वो वहीं से ऑपरेट कर रहे हैं जैसे पाकिस्तान, कनाडा, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया सहित विदेशों से अपना गैंग चला रहे हैं.

50 स्थानों पर छापेमारी

ये गिरोह ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के जरिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फंड भी जुटा रहे थे. इनके पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आज NIA ने  फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर साहब, मोगा, तरण तारन, अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, पंजाब के मोहाली जिलों, पूर्वी गुरुग्राम, भिवानी, में 50 स्थानों पर छापेमारी की. हरियाणा के यमुनानगर, सोनीपत और झज्जर जिले, राजस्थान के हनुमानगढ़ और गंगानगर जिले और दिल्ली/एनसीआर के द्वारका, आउटर नार्थ, नार्थ ईस्ट, नार्थ वेस्ट और शाहदरा में छापेमारी की.

गोल्डी बराड़ (कनाडा), लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, वरिंदर प्रताप उर्फ ​​काला राणा, काला जठेड़ी, विक्रम बराड़, गौरव पटियाल उर्फ ​​लकी पटियाल (जिसे पहले आर्मेनिया में गिरफ्तार किया गया था), नीरज बवानिया के ठिकानों पर आज सुबह तलाशी ली गई. कौशल चौधरी, टिल्लू ताजपुरिया, अमित डागर, दीपक कुमार, टीनू, संदीप, इरफान, पहलवान, आशिम, हाशिम बाबा, सचिन भांजा. ये वो गैंगस्टर्स है जिनके ठिकानों पर रेड की गई.

हथियार हुए बरामद

NIA को आज तलाशी के दौरान 6 पिस्टल, एक रिवॉल्वर, एक शॉटगन और गोला-बारूद बरामद किया है. इसके अलावा, ड्रग्स, नकदी, आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेट्रॉनिक डिवाइस, बेनामी संपत्ति के कागजात, धमकी के खत एनआईए ने जब्त किए है. दरअसल, जम्मू कश्मीर में आतंक को फैलाने के लिए विदेश से पैसा लाकर आतंकियों तक पहुंचाया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों की नजर इस नेटवर्क पर खास है.

वहीं, पिछले 9 महीनों में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में 191 ड्रोन को घुसते देखा है जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर मामला है. वहीं, देश में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनमें आतंकवादियों, गैंगस्टर्स और ड्रग्स तस्कर नेटवर्क के बीच गहरी साजिश दिखी है जिसको लेकर जांच एजेंसियां सख्त बनी हुई हैं.

गृह मंत्रालय ने – महिला के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में IAS अधिकारी जितेंद्र नारायण को निलंबित किया

0

New Delhi – गृह मंत्रालय ने आज AGMUT कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी  जितेंद्र नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मंत्रालय को 16.10.2022 को अंडमान और निकोबार पुलिस से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तत्कालीन मुख्य सचिव श्री जितेंद्र नारायण, IAS (AGMUT: 1990) और अन्य द्वारा एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में एक रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट में श्री जितेंद्र नारायण, IAS (AGMUT: 1990) की ओर से गंभीर कदाचार और आधिकारिक पद के दुरुपयोग की संभावना के संकेत को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानून के अनुसार तत्काल सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तदनुसार, श्री जितेंद्र नारायण, IAS (AGMUT: 1990) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का आदेश दिया गया है।

सरकार अपने अधिकारियों की रैंक और स्थिति पर ध्यान दिये बिना उनके अनुशासनहीनता के कृत्यों के प्रति, खासकर महिलाओं की गरिमा से जुड़ी घटनाओं के संबंध में, शून्य सहिष्णुता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और अंडमान एवं निकोबार पुलिस की एसआईटी द्वारा आपराधिक मामले में अलग से कार्रवाई की जा रही है।

बीजेपी बंगाल की कोर कमिटी में चुने गए मिथुन चक्रवर्ती

0
Mithun Chakraborty in BJP Core Commitee: बेशक पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पश्चिम बंगाल में सरकार न बना पाई हो, लेकिन पार्टी ने अन्य चुनावों की तुलना में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई ऐसी सीटों पर भी जीत दर्ज की जिन पर टीएमसी का दबदबा हुआ करता था. पार्टी की राज्य में पकड़ और मजबूत करने के लिए आलाकमान लगातार बड़े कदम उठा रहा है.
इसी कड़ी में अब पार्टी हाईकमान ने बंगाल इकाई के लिए पार्टी की कोर कमिटी का गठन किया है. इस कोर कमिटी में मशहूर फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को शामिल किया गया है. उनका नाम सबको चौंकाने वाला है. पार्टी के इस फैसले के बाद से हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है.
कोर कमिटी में कई बदलाव
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को मीटिंग के बाद बंगाल कोर कमिटी की घोषणा की. इस कोर कमिटी में सबसे हैरान करने वाला नाम फिल्म स्टार और बीजेपी नेता नेता मिथुन चक्रवर्ती का रहा.
वहीं इस बार पूर्व राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली को कोर कमिटी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इस कमिटी में 20 सदस्यों को शामिल किया गया है. जिसमें अमित मालवीय और आशा लकड़ा भी शामिल हैं. सुकांत मजूमदार और सुवेंदु अधिकारी राज्य अध्यक्ष और एलओपी के पदों को बरकरार रखेंगे.
पिछले दिनों टीएमसी विधायकों को लेकर चौंकाया था 
बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने दुर्गा पूजा से पहले दावा किया था कि टीएमसी के 21 विधायक उनके संपर्क में हैं. उन्होंने पत्रकारों के सामने दावा करते हुए कहा,  21 टीएमसी विधायक अभी भी मेरे संपर्क में हैं, मैंने यह पहले भी कहा था और फिर कह रहा हूं. मैं अपनी बात पर कायम हूं. बस समय का इंतजार करें.
मिथुन ने इस दौरान टीएमसी नेताओं को बीजेपी जॉइन कराने में आ रही दिक्कतों के बारे में भी बताया था. उन्होंने कहा था, मैं पार्टी की आपत्तियों से वाकिफ हूं. पार्टी में टीएमसी नेताओं को लेने पर आपत्ति है. कई नेताओं का कहना है कि हम सड़े हुए आलू नहीं लेंगे.

अयोध्या जाएंगे PM मोदी, रामलला विराजमान के दर्शन और सरयू घाट पर आरती

0

Deepotsav 2022: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या (Ayodhya) में इस बार भी दीपोत्सव (Deepotsav) को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. अयोध्या में 23 अक्टूबर को दीपोत्सव कार्यक्रम होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शामिल होंगे. इसके अलावा पीएम मोदी भगवान राम के राज्याभिषेक में भी शामिल होंगे. पीएम मोदी के आगमन से पहले यहां दीपोत्सव की तैयारियां काफी तेजी से चल रही है.

इस साल अयोध्या में 23 अक्टूबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा. इसको लेकर तैयारियां जारी हैं. वहीं पीएम मोदी भी इस बार के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. वे भगवान राम के राज्याभिषेक में भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री 23 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे. इसके बाद शाम को पांच बजे वे रामलला विराजमान के दर्शन करेंगे. वहीं राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का मुआयना भी करेंगे.

इसके बाद पीएम मोदी शाम 6.30 बजे सरयू घाट पर आरती और दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. जिसके बाद वो रात को ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का भी नजारा देखेंगे. इसको लेकर अयोध्या में तैयारियां जोरों पर है. बीते दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या गए थे. तब उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस बैठक में दीपोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई थी.

21 से शुरू होगा दीया बिछाने का काम
इस बार अयोध्या में छठवां दीपोत्सव मनाया जा रहा है. इस बार भी रिकॉर्ड दीपों को जलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा. इस बार 17 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है. अवध विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 21 तारीख से दीया बिछाने का कार्यक्रम शुरू होगा. इसके बाद 22 तारीख को दीए में तेल डाला जाएगा.

उन्होंने बताया कि यह काम समय से पूरा कर लिया जाएगा ताकि 23 तारीख की शाम को केवल दीयों को जलाने का काम बचे. कुलपति ने कहा कि हम सभी मिलकर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराएंगे. जो वॉलिंटियर बच्चे दीया जलाएंगे उनके लिए ब्रीफिंग रखी गई थी. सुरक्षा संबंधित बिंदुओं को लेकर उन्हें जानकारी दी गई.

रायबरेली में चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर गौ तस्कर

0

Raebareli News: रायबरेली (Raebareli) में एसओजी और पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की बाइक सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी जिसमें एक बदमाश को गोली लगी जबकि दूसरे को मौके से पकड़ लिया गया. वहीं लोडर से जाते हुए कुछ अन्य लोग भी दिखाई दिए. जिनको घेरकर पूछताछ करने पर वे लोग भी बदमाशों के साथी निकले. घायल बदमाश को उपचार के जिला अस्पताल लाया गया.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बीते हफ्ते भदोखर थाना क्षेत्र में कुछ गोवंशों के अवशेष मिले थे. जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने अपराध पर नकेल कसने के लिए सख्त निर्देश दिए थे. जिसके बाद एसओजी प्रभारी प्रवीर गौतम और भदोखर इंस्पेक्टर यशकांत सिंह ने पुलिस बल के साथ बेहटा पुल के पास चेकिंग लगा रखी थी. उसी दौरान दो बाइक सवार आते हुए दिखाई दिए जिस को रोकने का प्रयास किया गया. बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग कर दी. जिसमें महाराजगंज के रहने वाले इमरान को गोली लगी. घायल इमरान को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया वहीं अन्य तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है.

मुठभेड़ के बाद एक बदमाश घायल
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बेहटा पुल के पास थाना भदोखर क्षेत्र में पुलिस द्वारा कुछ मुखबिर खास को सूचना थी कि यहां पर कुछ लोग इकट्ठा हुए हैं. इस संबंध में पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी. थोड़ी देर बाद एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति दिखाई दिए और उनके साथ एक लोडर भी चल रहा था. इस बीच पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके द्वारा फायर किया गया. पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ में फायर किया और उसमें से एक व्यक्ति को गोली लगी. उसमें से कुछ लोडर और मोटरसाइकिल छोड़कर भागे जिसमें पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ लिया है. बाकी की कॉम्बिंग जारी है.

PM मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त

0

दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान परिसर (PUSA) में आयोजित दो दिवसीय पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का शुभारंभ सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त में 16000 करोड़ रुपये भी जारी किए जाएंगे। इस योजना के तहत पात्र भूमिधारक किसान परिवार को हर साल छह हजार रुपये का वित्तीय लाभ मिलता है। योजना के लाभार्थियों के खाते में हर चार महीने पर दो हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जाते हैं।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 11 बजे से एक बजे तक रहेंगे। इस दौरान वे कृषि विज्ञानियों व किसानों से चर्चा करेंगे। साथ ही 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत देश भर में खाद की दुकानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र में परिवर्तित किया जाएगा। साथ ही किसानों को खाद, बीज, मिट्टी की जांच के बारे में बताया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना की भी शुरुआत की जाएगी। इसका उद्देश्य एक देश एक फर्टीलाइजर है। इसके तहत प्रधानमंत्री भारत यूरिया बैग लांच करेंगे। इसी ब्रांड नाम के तहत खाद बनाने वाली कंपनी अपने उत्पाद को बेचेगी। मेले में 15 सौ से अधिक किसान और एफपीओ, 500 कृषि स्टार्टअप, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और शिक्षाविद भी शामिल होंगे। ये सभी अपने-अपने विचार एक दूसरे के साथ साझा करेंगे।

इस बार किसान मेले की थीम कृषि का बदलता स्वरूप और तकनीक है। इसका उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारी देना है। साथ ही खेती की चुनौतियों से निपटने के गुर बताए जाएंगे। इस दो दिवसीय मेले में एग्री स्टार्टअप कान्क्लेव और किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव आज – नया अध्यक्ष चुनने के लिए देशभर के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि सोमवार को मतदान करेंगे

0

नई दिल्ली। कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुनने के लिए देशभर के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि सोमवार को मतदान करेंगे, मतगणना बुधवार को होगी। आमने-सामने के मुकाबले में गांधी परिवार के करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे फिलहाल शशि थरूर से आगे दिख रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान शशि थरूर कई बार चुनाव में समान अवसर नहीं दिए जाने की शिकायत कर चुके हैं। बुधवार को मतों की गिनती के बाद कांग्रेस को 24 वर्ष बाद गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मिलेगा।

65 से अधिक बनाए गए मदान केंद्र

22 वर्ष बाद होने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय समेत पूरे देश में 65 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस की मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान करेंगी। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी कर्नाटक के बेल्लारी स्थित संगनाकल्लु में यात्रा कैंप में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे। राहुल के साथ ही उनके साथ यात्रा पर चल रहे 40 प्रतिनिधि भी अपना वोट डालेंगे।

शशि थरूर खेमे ने की थी शिकायत

शशि थरूर खेमे की शिकायत के बाद चुनाव में उम्मीदवार के साथ पसंद की प्राथमिकता के आधार पर एक या दो लिखकर मतदान की प्रक्रिया को बदल दिया गया है। दरअसल मतपत्र पर एक नंबर के सामने मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम है और नंबर दो के सामने शशि थरूर का। ऐसे में मतदान के दौरान उम्मीदवार के नाम के आगे एक या दो लिखने के विकल्प से मल्लिकार्जुन खड़गे को बढ़त मिलने की आशंका रहती। इसके बाद प्रतिनिधियों के उम्मीदवार के नाम के सामने ‘सही’ का निशान लगाने का विकल्प दिया गया है।

जी-23 बना रहा था पार्टी में लोकतंत्र बहाली का दवाब

2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी के इस्तीफे की वजह से कांग्रेस का अध्यक्ष पद खाली था और सोनिया गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं कांग्रेस के भीतर वरिष्ठ नेताओं का जी-23 ग्रुप पार्टी के भीतर अंदरूनी लोकतंत्र की बहाली के लिए दवाब बनाता रहा। इसी दबाव का नतीजा है कि आखिरकार कांग्रेस को चुनाव का एलान करना पड़ा। जाहिर है इसी चुनाव प्रक्रिया के दौरान जी-23 एक तरह से खत्म हो गया और उसके अधिकांश नेता नामांकन के दौरान खड़गे के साथ खड़े दिखे। वैसे इस दौरान उम्मीदवार के चयन के लिए सियासी सरगर्मी तेज रही।

अशोक गहलोत उत्तराधिकारी के रूप में हुए दौर से बाहर

अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उत्तराधिकारी के रूप में सचिन पायलट की राह रोकने की कोशिश में दौड़ से बाहर हो गए और अंतत: 80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे को मैदान में उतारा गया। लेकिन केरल से सांसद शशि थरूर ने मैदान में उतरकर मुकाबले को रोचक बना दिया। झारखंड के विधायक केएन त्रिपाठी ने पर्चा भरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की, लेकिन उनका नामांकन एक अक्टूबर को जांच के बाद खारिज कर दिया गया।

प्रचार के दौरान खड़गे का साथ दिखे अधिकांश प्रदेश अध्यक्ष

वैसे तो गांधी परिवार आधिकारिक रूप से दोनों उम्मीदवारों से समान दूरी बनाए रखने का दावा कर रहा है। लेकिन शशि थरूर लगातार चुनाव प्रचार में भेदभाव का आरोप लगाते रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अधिकांश प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ खड़े दिखे और शशि थरूर के साथ चंद युवा प्रतिनिधि ही नजर आए। इसके बावजूद कांग्रेस में बदलाव के नाम पर शशि थरूर मतदान की अपील करते रहे।

गांधी परिवार का डीएनए और कांग्रेस का खून एक

गांधी परिवार के साथ दूरी की आशंका को खत्म करते हुए उन्होंने साफ किया कि गांधी परिवार का डीएनए और कांग्रेस का खून एक है। थरूर ने खड़गे को यथास्थितिवादी करार दिया। वहीं, खड़गे ने सभी को साथ लेकर और गांधी परिवार के मार्गदर्शन में कांग्रेस को मौजूदा हालात से बाहर निकालने का एलान किया। 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर के अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस के भीतर से नेता पैनी निगाह रखे हुए हैं। उनके लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष आने से कांग्रेस की कार्यशैली में बदलाव होगा या फिर यथास्थिति जारी रहेगी।

51 गौ-वंश बरामद, तस्कर को लगी गोली

0

कुशीनगर, 16 अक्टूबर । कंटेनर में बंद कर बिहार ले जाए जा रहे 51 अदद गौ वंश को पुलिस ने मुठभेड़ में छुड़ा लिया। तस्करों वाहन छोड़कर भागने को विवश हुए। पुलिस ने चेतावनी दी तो फायर कर दिए। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से एक तस्कर घायल हो गया। उक्त तस्कर सहित तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ की यह घटना तरयासुजान थाना के लतवाचट्टी नहर के पास रविवार को सुबह घटी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर वाहनों की तलाशी ली तो उसमें पशु बन्द मिले। जिसे पुलिस ने वाहन सहित कब्जे में ले लिया। तस्करों के पास से असलहे व कारतूस भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार घायल तस्कर जरीफ पुत्र समसुदीन व रशीद पुत्र वशीर जनपद रामपुर का निवासी है। जबकि तीसरा तस्कर जाहिद पुत्र इब्राहिम मुरादाबाद का निवासी है।

बरामदगी व गिरफ्तारी की इस कार्रवाई का नेतृत्व सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने किया। टीम में एसएसआई अश्वनी राय व राजेन्द्र सिंह व सहयोगी उप निरीक्षक व कांस्टेबल शामिल रहे।

कलमकारों की निष्पक्षता व स्वतंत्रता पर आंच नहीं आने दूंगी – आरती त्रिपाठी

0

नई दिल्ली। पिछले दिनों प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा गुजरानवाला टाउन के सभागार में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ। उसी अवसर पर दिल्ली के कई पत्रकार संगठन जिसमें आइसना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर त्रिपाठी, आई.एफ.डब्लू.जे., इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के महासचिव परमानंद पांडे, भारतीय मीडिया कल्याण संघ के अध्यक्ष राजीव निशाना, डीडी न्यूज़ के संपादक मनीष बाजपेयी, भारतीय महिला प्रेस कॉर्प्स नई दिल्ली की अध्यक्ष शोभना जैन, निस्कोर्ट मीडिया गाजियाबाद की प्रधानाचार्या प्रो. रितु दुबे तिवारी, डीयू पत्रकारिता विद्यालय के निदेशक प्रो. जे पी दुबे सहित कार्यक्रम के आयोजक एवं ब्रह्माकुमारी संस्था के दिल्ली और यूपी, रूस व अन्य देश में सेवाकेन्द्रों की निर्देशिका राजयोगिनी बीके चक्रधारी आदि भव्य कार्यक्रम के प्रतिभागी बने।


कार्यक्रम में आइसना की राष्ट्रीय महासचिव आरती त्रिपाठी ने अपनी मंचीय भाषण में कहा कि यह विश्वविद्यालय संगठन विश्व का आडंबर रहित संगठन है इसके संस्थापक ब्रम्हा बाबा ने शिव बाबा की प्रेरणा से भारत देश के सभी प्रदेशों व उनके अधिकांश जनपदों मे 75000 से अधिक विश्वविद्यालय की शाखाएं स्थापित की हैं और लगभग 140 देशों में शाखाएं सेवारत हैं। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य विश्व को एकजुट करके पुनः रामराज्य स्थापित करना है। करोड़ों की संख्या मे भाई व बहनें इस पुण्य कार्य को सफल बनाने मे निरंतर सेवारत हैं।
भारत देश में विशेष रूप से हम सब पर मानसिक तनाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, इस तनाव को कम व दूर आप सभी पत्रकारों की निष्पक्ष, स्वतंत्र, निर्भीक कलम कर सकती है। आप अपनी कलम की शक्ति को पहचानें, आपकी कलम से ही सरकारें बनती व बिगड़ती हैं। यह वही कलम है जिसने महान भारत देश को अंग्रेज़ों से आज़ाद कराने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, कुर्बानी दी व जेल गये और प्रताड़ना सही है और जीवनदान देकर देश को आज़ाद कराने मे अहम भूमिका निभाई है। इस कुर्बानी को नकारा नही जा सकता है। आज निरंकुश शासन व प्रशासन को भी इस कलम के द्वारा ठीक किया जा सकता है। उस समय देश साधनविहीन था। आज़ादी के दिवाने पत्रकार आज़ादी के लिए रातभर जागकर, हाथ से कलम चलाकर समाचारपत्र तैयार करते थे व सुबह हाथ से लिखे समाचारपत्र को झोले में भरकर जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव पैदल चलकर आज़ादी की ज्योत जलाते थे और संघर्ष के लिए लोगों को प्रेरित करते थे।
दैहिक, दैविक, भौतिक तापा रामराज्य काहू नहीं व्यापा। रामराज्य में सभी सम्पन्न थे व कोई दुःखी नही था। इस समय भी सभी भारतवासी रामराज्य की तरह खुशहाली चाहते हैं, यह तभी संभव होगा जब आपकी लेखनी स्वतंत्र, निष्पक्ष व निडर होगी और इसके लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का देश में गठन किया गया। यदि कोई आपकी लेखनी में बाधक बनता है तो मैं आरती त्रिपाठी सदस्य प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से आपको विश्वास दिलाती हूँ कि आपकी निष्पक्षता व स्वतंत्रता पर कहीं आंच नहीं आने दूंगी बशर्ते आप निर्भीक होकर पी.सी.आई. को अवगत करायेंगे। मैं कार्यक्रम के आयोजक सुशांत भाई व चन्द्रकला बहन व अन्य सभी भाई बहनों का आभार प्रकट करती हूँ कि इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार जगत शिरोमणियों के बीच मुझे सम्मानित करते हुए विचार प्रकट करने का अवसर प्रदान किया।
इस कार्यक्रम में पूर्व सम्मानित बु़द्धजीवी वक्ताओं ने कार्यक्रम के विषय व शीर्षक पर विस्तृत रूप से अपने विचार प्रकट किये।

उत्तर प्रदेश में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने हिन्दुओं को लेकर भड़काऊ बयान दिया

0

उत्तर प्रदेश में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने हिन्दुओं को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। संभल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शौकत अली ने कहा कि मुस्लिमों ने 832 साल हिंदुस्तान पर शासन किया है और हिन्दू लोग हमारे बादशाह के सामने हाथ जोड़ कर जी-हुजूरी किया करते थे। शौकत अली ने हिन्दुओं को धमकाते हुए कहा कि ‘तुम्हारी बहन जोधाबाई’ से निकाह कर के अकबर ने उसे मल्लिका-ए-हिंदुस्तान बनाया था।

उसने अकबर द्वारा जोधाबाई से शादी करने को सेक्युलरिज्म की एक बहुत बड़ी मिसाल करार दिया। अपनी सभा में उन्होंने भाजपा और हिन्दुओं के खिलाफ जम कर जहर उगला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जब भी कमजोर होती है, मुस्लिमों के निकाह, तीन तलाक, मदरसों की जाँच और ज्ञानवापी जैसे मुद्दे लेकर आ जाती है। उन्होंने ज्ञानवापी शिवलिंग की कार्बन डेटिंग को करने के अदालत के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि देश संविधान से चलेगा, भाजपा की मर्जी से नहीं।

शौकत अली ने मुस्लिमों के हक़ के लिए ‘संवैधानिक लड़ाई’ लड़ने का दावा करते हुए कहा कि ये जारी रहेगी। उन्होंने कहा, “अगर हम तीन शादियाँ करते भी हैं तो तीनों पत्नियों को समाज में इज्जत भी दिलाते हैं। लेकिन, तुम लोग (हिन्दुओं) एक शादी करके तीन अन्य महिलाओं से संबंध रखते हो। न तो पत्नी को ही इज्जत देते हो, न उन अन्य महिलाओं को। हम अपनी पत्नियों को रखते हैं, इज्जत देते हैं और राशन कार्ड में अपने बच्चों के नाम भी डलवाते हैं।”

वहीं शौकत अली हिजाब के मुद्दे पर भी नाराज़ नजर आए और कहा कि किसे क्या पहनना है ये संविधान तय करेगा। उन्होंने भाजपा पर देश तोड़ने के मुद्दे उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। बकौल AIMIM प्रदेश अध्यक्ष, मॉब लिंचिंग जैसे मुद्दे भी इसीलिए उठाए जा रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता के बयान को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं और कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।