Home Blog Page 345

महामुकाबला. भारत-पाकिस्तान की टीमें रविवार 23 अक्टूबर को टी20 विश्व कप 2022 में

0

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खिलाफ रविवार (23 अक्टूबर) को करेगी. यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा. इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमें इस समय तैयारियों में जुटी हुई हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाइवोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है.

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप से पहले दो ऑफिशियल वॉर्मअप मैच खेलने थे. टीम इंडिया ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया जबकि ब्रिस्बेन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से तीन दिन पहले मेलबर्न पहुंची है.

विश्व कप में आने से पहले ही भारत की तरह पाकिस्तानी टीम भी फिटनेस की समस्याओं से जूझ रही थी. फखर जमां की फिटनेस पहले ही संदेह के घेरे में थी, उस पर बाबर आजम की टीम को तो एक बड़ा झटका मैच से दो दिन पहले भी लगा, जब टीम के अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद के सिर पर गेंद लगी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. इस मोर्चे पर पाकिस्तानी टीम को थोड़ी खुशी और थोड़ा गम मिला है.

चोट से उबरे शान मसूद

शनिवार 22 अक्टूबर को कप्तान बाबर आजम ने बताया कि शान मसूद भारत के खिलाफ खेलने के लिए फिट हो गए हैं. पाकिस्तानी बल्लेबाज को शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान सिर पर जोर से गेंद लगी थी, जिससे वह वहीं गिर पड़े थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया था कि अस्पताल में किए गए स्कैन से पता चला कि चोट गंभीर नहीं है. ऐसे में पाकिस्तानी बोर्ड ने भारत के खिलाफ खेलने के लिए मसूद को हरी झंडी दे दी है.

बाबर ने इस बारे में बताया, उन्होंने कहा, शान मसूद उबर चुके हैं. उसने सारे टेस्ट पास कर लिये हैं. पिच दो दिन से ढकी थी लेकिन हम जानते हैं कि हमारी अंतिम एकादश कैसी होगी.

सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के गलियारे में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद जांच टीम गठित

0

कुशीनगर,  Namaz in Train Bogie: सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के गलियारे में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में आरपीएफ कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक समर सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। उनके सहयोग में जीआरपी भी है। यह जानकारी जीआरपी पडरौना के एसआइ अवधेश तिवारी ने दी है।

ये है मामला

यात्रा के दौरान ट्रेन के स्लीपर कोच के गलियारे में नमाज पढ़ने का वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो खड्डा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को खड़ी सत्याग्रह एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15273) का बताया जा रहा है। नमाज पढ़ने वाले लोग कौन और कहां के रहने वाले हैं, यह पता नहीं चल पाया है। रेलवे सुरक्षा बल वीडियो की जांच कराने की बात कह रहा है। एसपी रेलवे का कहना है कि यदि तहरीर मिली तो मुकदमा कराया जाएगा।

 

 

इंटरनेट मीडिया पर हो रही तरह तरह की चर्चा

इंटरनेट मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई लोग इसे गलत बता रहे हैं तो कुछ लोगों को कहना है कि इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यात्र‍ियों को हुई परेशानी

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन के गलियारे में चादर बिछाकर कुछ लोग नमाज पढ़ रहे हैं। इस दौरान गलियारे से अन्य यात्रियों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। नमाज पढ़ रहे लोगों के साथ का एक व्यक्ति, जो बर्थ पर बैठा हुआ है, आने-जाने वालों को हाथ से रुकने का इशारा कर रहा है। रास्ता अवरुद्ध होने से कुछ यात्री किनारे खड़े हैं। आने-जाने को लेकर वे परेशान दिख रहे हैं।

कोच में नमाज पढ़ना पूरी तरह गलत

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य और पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने बताया कि वीडियो गुरुवार की दोपहर खड्डा रेलवे स्टेशन पर खड़ी सत्याग्रह एक्सप्रेस का है। इसे मैंने खुद बनाया और जीआरपी को भेजा। मैं इसी ट्रेन से खड्डा से कप्तानगंज जा रहा था। कोच में चढ़ा तो यह नजारा देखने को मिला। उतरकर दूसरे कोच में जाना पड़ा। कहा कि कोच के गलियारे में नमाज पढ़ना पूरी तरह गलत है। आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।

रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया

प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल कप्तानगंज समय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

एसपी ने कहा, तहरीर मिली तो दर्ज होगा मुकदमा

उधर, एसपी रेलवे डा. अवधेश सिंह ने कहा कि ट्रेन में नमाज पढ़ने के मामले की जानकारी नहीं है। वायरल हो रहे वीडियो की जांच कराई जाएगी। अगर कोई तहरीर देगा तो मुकदमा भी दर्ज होगा। साक्ष्य के आधार पर राजकीय रेलवे पुलिस कार्रवाई करेगी।

रीवा में बड़ा हादसा, ट्राली से टकरायी बस 15 यात्रियों की मौत

0

रीवा, एजेंसी। मध्‍य प्रदेश के रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बीती रात बस आगे खड़ी ट्राली से टकरा गयी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 40 लोगों के घायल होने की भी खबर है। रीवा के एसपी नवनीत भसीन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों में से 20 को उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज के अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

Madhya Pradesh | 14 dead, 40 injured in a collision between a bus and trolley near Suhagi Hills in Rewa. The bus was going from Hyderabad to Gorakhpur. All people on the bus are reportedly residents of Uttar Pradesh. pic.twitter.com/cwN2MUCB7O

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार हैदराबाद से गोरखपुर की ओर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं। इस हादसे के बारे में अभी इतनी ही जानकारी मिल पायी है, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

रीवा कलेक्‍टर मनोज पुष्प ने बताया कि घटनास्‍थल पर ऐसा लग रहा है कि ट्रक से ट्रॉली ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था और जब चालक ने ब्रेक लगायी तो पीछे से बस ने टक्‍कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्‍पताल भेज दिया गया है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 सोहागी पहाड़ पर शुक्रवार रात भीषण बस हादसा हो गया। इसमें 15 यात्रियों की मौत हो गई जबकि यात्री घायल बताये गए हैं। स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिलने के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

हादसा सुहागी पहाड़ी पर शुक्रवार रात 11 बजे हुआ। उत्‍तर प्रदेश पासिंग की ये बस मध्‍य प्रदेश के जबलपुर से रीवा होते हुए प्रयागराज की ओर जा रही थी। पहाड़ी के ढाल से उतरते समय बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है जब हादसा हुआ उस समय बस की गति काफी तेज थी। इस हादसे में 15 लोगों की जान जाने की सूचना मिली है। जबकि काफी संख्‍या में यात्री घायल बताये जा रहे हैं।

आठ घायलों की हालत नाजुक

मिली जानकारी के अनुसार बस में अधिकतर मजदूर थे जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे। इस हादसे में प्रशासन अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि कर चुका है। थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने बताया कि 12 लोगों ने घटनास्‍थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर में हुई जबकि एक व्‍यक्ति की मौत रीवा के संजय गांधी अस्‍पताल में हुई। आठ लोगों की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है।

उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

मध्‍य प्रदेश के रीवा में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ योगी ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के स्वजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए लोगों की समुचित उपचार कराये जाने का अनुरोध किया है।

हादसे में मरने वाले लोगों के स्‍वजनों के लिए दो लाख व घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हादसे में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर उत्‍तर प्रदेश पहुंचाने का अनुरोध किया है।

पाकिस्‍तान को आतंकवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई करनी चाहिए -भारत की प्रतिक्रिया

0

नई दिल्‍ली :  दुनियाभर में आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्डरिंग पर लगाम लगाने वाली संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान को अपनी ग्रे लिस्‍ट (grey list) से बाहर कर दिया है. आतंकवाद और धन शोधन के वित्तपोषण के लिए वैश्विक निगरानी करने वाली संस्था की “ग्रे लिस्ट” में डाले जाने के चार साल बाद पाकिस्तान का नाम आखिरकार इस सूची से हटा दिया गया है. पाकिस्‍तान को ‘ग्रे लिस्‍ट’ से हटाने का फैसला पेरिस में FATF की बैठक के दौरान आया. यह बैठक 18 अक्‍टूबर से 21 अक्‍टूबर तक हुई.उधर, पाकिस्‍तान को ग्रे लिस्‍ट से बाहर किए जाने को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा, “हमने पेरिस में FATF बैठक के संदर्भ में पाकिस्तान से संबंधित रिपोर्ट देखी है. FATF की जांच के फलस्वरूप, पाकिस्तान को जाने-माने आतंकियों के खिलाफ कुछ कार्रवाई करनी पड़ी, जिसमें 26/11 को मुंबई में पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के खिलाफ हमलों में शामिल लोग शामिल हैं. पाकिस्तान को अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों से आतंकवाद और आतंकवादी वित्तपोषण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखनी चाहिए.”

Pakistan out of FATF’s grey list

गौरतलब है कि FATF ने पाकिस्तान को चार साल पहले मनी लॉन्डरिंग और आतंकी फंडिंग पर लगाम लगाने में विफल रहने के लिए ग्रे सूची में डाल दिया था.  FATF के इस फैसले से पाकिस्तान को विदेश फंडिंग हासिल करने में मदद मिलेगी और वह अपनी आर्थिक हालात सुधार पाएगा. FATF की ओर से जारी बयान में कहा गया है,”पाकिस्तान अब FATF की निगरानी प्रक्रिया के अधीन नहीं है.”बयान में कहा गया है कि एफएटीएफ ने धनशोधन, वित्तीय आतंकवाद से निपटने में पाकिस्तान की महत्वपूर्ण प्रगति का स्वागत किया है. एफएटीएफ की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान ने धन शोधन के खिलाफ प्रयासों को मजबूत किया है, वह आतंकवाद को मिल रहे वित्त पोषण से लड़ रहा है. तकनीकी खामियों को दूर किया गया है.

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने विश्व स्तर पर धनशोधन तथा आतंकवादी वित्तपोषण के खतरों से निपटने वाले ‘फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स’ (FATF) की ‘ग्रे’ सूची (Gray List) से बाहर निकलने के लिए व्यापक स्तर पर कूटनीतिक प्रयास किए थे. धन शोधन पर रोक लगाने में विफल रहने और आतंकवाद वित्तपोषण के कारण पेरिस स्थित ‘वित्तीय कार्रवाई कार्यबल’ (एफएटीएफ) की ‘ग्रे’ सूची में पाकिस्‍तान 2018 से है. उसे अक्टूबर 2019 तक पूरा करने के लिए एक कार्ययोजना दी गई थी. हालांकि, एफएटीएफ के आदेशों का पालन करने में विफल रहने के कारण इस देश को इस सूची में बनाए रखा गया था. बहरहाल अब पाकिस्‍तान ‘ग्रे लिस्‍ट’ से बाहर आने में सफल हो गया है.

बता दें, भारत की ओर से लगातार आरोप लगाया जाता रहा है कि पाकिस्‍तान, आतंकियों को पनाह देता है और उसके संगठनों को वित्‍तीय मदद उपलब्‍ध कराता रहा है.

जानिए ग्रे लिस्ट में होने से संबंधित देश पर क्या पड़ता है प्रभाव

बता दें, ग्रे लिस्ट में होने से किसी देश की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वित्तीय प्रणाली तक पहुंच प्रतिबंधित हो जाती है। देश को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक जैसे बहुपक्षीय संगठनों से ऋण प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। FATF की ग्रे लिस्ट में होना देशों के लिए सुधारात्मक उपाय करने की चेतावनी है, ऐसा न करने पर उन्हें कड़ी ‘FATF ब्लैक लिस्ट’ में डाल दिया जाता है।सूची में शामिल 23 देशों में सीरिया, तुर्की, म्यांमार, फिलीपींस, दक्षिण सूडान, युगांडा और यमन शामिल हैं।

जुलाई, 1989 में हुई थी FATF की स्थापना

एफएटीएफ की स्थापना जुलाई 1989 में पेरिस में जी -7 शिखर सम्मेलन द्वारा की गई थी। शुरुआत में इस संस्था का काम मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों से निपटने के उपायों की जांच करना था, लेकिन अमेरिका में 9/11 हमले के बाद, अक्टूबर 2001 में FATF ने आतंकवादी वित्तपोषण से निपटने के प्रयासों को शामिल करने के लिए अपने जनादेश का विस्तार किया और अप्रैल 2012 में इसने सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार के वित्तपोषण का मुकाबला करने के प्रयासों को जोड़ा।

गौ तस्करों से मुठभेड़ में तीन तस्कर घायल, 25 पशु बरामद

0

कुशीनगर ,21 अक्टूबर। पुलिस व गौ तस्करों के बीच गुरुवार देर रात हुई मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर घायल हो गए। तस्करों के पास से एक ट्रक पर लदे 25 पशु व असलहे बरामद हुए हैं।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि थाना तुर्कपट्टी, थाना पटहेरवा तथा थाना तमकुहीराज की संयुक्त पुलिस टीम नेशनल हाइवे पर घाघी पुल के पास तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।

एक ट्रक को आता देख रुकने का इशारा किया गया तो ट्रक चालक तथा उसके दो अन्य साथी ट्रक से कूदकर पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। जवाबी प्रतिरक्षा में एक अभियुक्त बबलू पुत्र दरबारी बंजारा जनपद शाहजहांपुर पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दो अन्य राहिल पुत्र वशीर बंजारा शाहजहांपुर, हसन पुत्र महोबी जनपद रामपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया । ट्रक में क्रूरतापूर्वक लादे गए 18 जिन्दा व 7 मृत गोवंशीय पशुओं समेत दो अवैध तमंचा 315 बोर कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तों पर कई मामले दर्ज हैं।

नए मामले में मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह, अश्वनी राय और अखिलेश कुमार सिंह शामिल रहे।

महिमा चौधरी ने लॉन्च किया रूपा अय्यर की फिल्म ‘नीरा आर्या’ का पोस्टर

0

मुंबई। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की प्रमुख महिला क्रांतिकारी नीरा आर्या के जीवन पर आधारित फिल्म ‘नीरा आर्या’ का मोशन पोस्टर प्रसिद्ध अभिनेत्री महिमा चौधरी के हाथों लॉन्च हुआ। इस अवसर पर निर्देशक और अभिनेत्री रूपा अय्यर श्रीवत्स, प्रियंका चौहान, प्रणव देसाई, मनीष देसाई, गौतम श्रीवत्स उपस्थित रहे।

रूपा अय्यर ने बताया कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान जब मुझे नीरा आर्या जी के बारे में पता चला तो बहुत प्रभावित हुई और फिल्म के माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आज़ाद हिंद फौज की उस महान क्रांतिकारी जिनपर कालापानी की सज़ा के दौरान क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया था, उसे दुनिया के सामने लाने के प्रयास में जुट गई।
आर टू पैट्रियोटिक फिल्म्स और रूपा अय्यर फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया जाएगा। वास्तविक घटनाओं पर आधारित होने के साथ फिल्म की कहानी में ट्विस्ट और टर्न आज के दर्शकों को पसंद आएँगे।

रूपा अय्यर नीरा आर्य की भूमिका निभा रही हैं, साथ ही महिमा चौधरी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी। फिल्म में गौतम श्रीवत्स का देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत संगीत होगा।

रूपा अय्यर ने दक्षिण भारतीय भाषाओं (तमिल और कन्नड़) में 5 फिल्मों का निर्माण किया है। अपनी फिल्मों के लिए 2 राज्य पुरस्कार और 42 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं। उन्होंने 4 वाणिज्यिक फीचर फिल्मों और 20 से अधिक वाणिज्यिक विज्ञापन फिल्मों का भी निर्देशन किया है। कलात्मक फिल्मों और सामग्री से भरी कहानियों के लिए उनकी समझ प्रशंसनीय है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों पर आधारित अपनी फिल्म के लिए हाउस ऑफ लॉर्ड्स – लंदन में स्वर्ण पदक भी जीता है।

यह फिल्म प्रणव देसाई द्वारा आर एंड डीएस प्रोडक्शन के बैनर तले प्रस्तुत की जाएगी। अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) का एक समूह इस देशभक्ति फिल्म में निवेश करने और योगदान करने के लिए तत्पर हैं।
फिल्म के लिए अन्य कलाकारों की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। उत्तर प्रदेश, हैदराबाद और कर्नाटक में फिल्म की शूटिंग संपन्न होगी।

– संतोष साहू

चार साल की बच्ची से रेप – स्कूल की मान्यता रद्द करने का आदेश

0

हैदराबाद: हैदराबाद के एक निजी स्कूल में एक चार साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दो महीने तक बलात्कार किया गया. तेलंगाना की शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी ने आदेश दिया है कि उस स्कूल को दी गई सरकारी मान्यता तुरंत रद्द कर दी जाए और छात्रों को अन्य स्कूलों में समायोजित किया जाए. मंत्री ने यह भी आदेश दिया है कि तेलंगाना के शिक्षा सचिव की अध्यक्षता वाली एक समिति सरकार को यह रिपोर्ट सौंपे कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए क्या सुरक्षा उपाय किए जा सकते हैं.

उक्त समिति में सदस्य के रूप में स्कूल शिक्षा निदेशक, महिला एवं बाल कल्याण विभाग के सचिव और यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों की सुरक्षा से संबंधित एक वरिष्ठ अधिकारी होंगे. रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर देनी होगी.

बच्ची से रेप की घटना के सार्वजनिक होने के बाद बंजारा हिल्स इलाके में स्थित निजी स्कूल बंद कर दिया गया था. दो महीने से अधिक समय तक बच्ची से बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोपी स्कूल प्रिंसिपल के ड्राइवर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया. बाद में स्कूल के प्रिंसिपल, जिनके बारे में कथित तौर पर दुर्व्यवहार की शिकायत करने पर हंसने और उस पर कार्रवाई नहीं करने की बात कही गई थी, को भी माता-पिता के विरोध के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

माता-पिता ने बच्ची के व्यवहार में बदलाव देखा था और जब मां ने बच्ची से पूछताछ की तो उसे महसूस हुआ कि उसके साथ कुछ बहुत गलत हुआ था. बच्ची ने कथित तौर पर उस ड्राइवर की ओर इशारा किया था जिसकी स्कूल के अंदर बच्चों तक पहुंच थी.

गुस्साए माता-पिता ने ड्राइवर के साथ मारपीट की और बंजारा हिल्स थाने के सामने धरने पर बैठ गए, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई.

मामले की जांच में पाया गया कि स्कूल में सीसीटीवी काम नहीं कर रहे थे. यह भी पता चला कि ड्राइवर ने अक्सर प्री-प्राइमरी सेक्शन के लिए शिक्षक का काम किया था.

मंत्री ने स्कूल प्रबंधन को बाल सुरक्षा को लेकर कड़ा संदेश भेजने का इरादा किया है. स्कूल को बंद करने और बच्चों को स्थानांतरित करने के आदेश से बच्चों के माता-पिता और सरकारी अधिकारियों में चिंता फैल गई है.

इस स्कूल में 700 छात्र पढ़ रहे हैं. अन्य स्कूलों में उनके लिए सीटें ढूंढी रही हैं. शैक्षणिक सत्र के बीच में यह एक बड़ी चुनौती है.

हालांकि मंत्री ने कहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी छात्रों और अभिभावकों की सभी चिंताओं को दूर करेंगे. लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि स्कूल बंद करना और बच्चों को कहीं और स्थानांतरित करना व्यावहारिक विकल्प नहीं लगता है.

बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों को रोकने के लिए कानून के साथ-साथ घर और स्कूलों में बाल सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रोटोकॉल का विस्तार से उल्लेख किया गया है, लेकिन इनका पालन करवाना हमेशा से एक चुनौती रहा है.

ज्ञात यौन अपराधियों की सार्वजनिक रजिस्ट्री की आवश्यकता के बारे में वर्षों से वकालत कर रहीं सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री पुरस्कार विजेता सुनीता कृष्णन ने इस घटना के मद्देनजर अपनी मांग दोहराई है. उन्होंने कहा कि स्कूलों और अन्य संस्थानों में नियुक्तियां करते समय डेटाबेस का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने सुनीता कृष्णन के ट्वीट पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा है कि सरकार इस मामले पर शीघ्र कार्रवाई करने की इच्छुक है.

इंजीनियर अनीस अंसारी को अमेरिकन स्कूल सहित अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश रचने के आरोप में उम्रकैद की सजा

0
मुंबई: एक कंप्यूटर इंजीनियर को एक स्थानीय अदालत ने आतंकी समूह ISIS से प्रेरित होकर मुंबई में अमेरिकन स्कूल सहित अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश रचने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई है. महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने अक्टूबर 2014 में इंजीनियर अनीस अंसारी को गिरफ्तार किया था. वह तब से जेल में है.
पुलिस ने कहा कि अंसारी के फेसबुक चैट से कथित तौर पर बांद्रा में स्कूल सहित अमेरिकी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश रचने के संकेत मिले थे. अंसारी एक बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर फर्म में नौकरी करता था और उसका काम नेविगेशन मेप डिजाइनिंग करना था.
उसने फर्जी नाम से फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए कंपनी के कंप्यूटर का इस्तेमाल किया और उसके जरिए पोस्ट करके धमकी दी. अभियोजन पक्ष ने कहा कि फेसबुक पर उमर एल्हाजी नाम के व्यक्ति के साथ उसकी चैट से पता चलता है कि वह अमेरिकन स्कूल पर ‘लोन वुल्फ’ हमला करना चाहता था.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एए जोगलेकर ने शुक्रवार को अंसारी को आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत दोषी ठहराया.
आठ साल पहले अनीस अंसारी की गिरफ्तारी के समय पुलिस ने कहा था कि वह आईएसआईएस लड़ाकों के प्रति सहानुभूति रखता है और उसने अपनी ऑनलाइन बातचीत में अमेरिकियों को “पीड़ा देने वाले” कहा है.
एक एटीएस अधिकारी ने कहा, “ऑनलाइन पोस्ट पर कड़ी नजर रखने वाली हमारी टीम को उसकी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पता चला. पता चला कि वह यूके और ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले दो लोगों के साथ चैट कर रहा था. यह लोगों ने उसे चरमपंथी विचारधारा में विश्वास करने के लिए प्रेरित किया.”
विशेष रूप से स्कूल को निशाना बनाने के बारे में चर्चा को लेकर एटीएस सतर्क हो गई और जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी हुई.
अनीस अंसारी अपने माता-पिता और दो छोटे भाई-बहनों के साथ उपनगर कुर्ला में रहता था. पुलिस ने कहा कि उसने अपनी गिरफ्तारी से एक महीने पहले पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, जिससे यह संदेह बढ़ गया था कि उसने ISIS का समर्थन करने या उसमें शामिल होने के लिए देश छोड़ने की योजना बनाई है.

सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

0

मुंबई:मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने आश्वासन दिया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पाबंदी को कड़ाई से लागू किया जाए। मुख्यमंत्री ने छात्रों को प्रदूषण मुक्त दीपावली (Pollution Free Deepawali) मनाने की शपथ दिलाते समय लोगों से अपील की कि उन्हें भी अपनी जिम्मेदारी का पालन करते हुए रोजमर्रा की जिंदगी में सिंगल यूज प्लास्टिक (Plastic) का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गुरुवार को मंत्रालय के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ विद्यार्थियों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की शपथ दिलाते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि जलवायु परिवर्तन (Climate Change) का असर दुनियाभर में दिख रहा है, इसलिए बढ़ते प्रदूषण (Pollution) को रोकने के लिए हम सभी को पूरी कोशिश करनी चाहिए।

कोरोना संक्रमण से जुड़ी पाबंदियां खत्म होने के बाद पहली बार लोग इतने उत्साह से दिवाली मना रहे हैं, इस दौरान पर्यावरण का ध्यान रखा जाना चाहिए। लोगों में जागरूकता के लिए महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल तरह-तरह के कार्यक्रम चला रहा है, जिसका असर दिख रहा है। पहले की अपेक्षा अब वायु और ध्वनि प्रदूषण में कमी आई है।

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर समेत कई मंत्रियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी को शपथ दिलाई गई कि वे त्योहार मनाते समय पर्यावरण पर होने वाले असर का ध्यान रखेंगे। रोजमर्रा के जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ लगाएंगे। बिना पटाखों के प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाएंगे, साथ ही दूसरे त्योहारों के समय भी पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

संजय राउत को नहीं मिली बेल, जेल में मनेगी दिवाली, पात्रा चॉल घोटाला मामले में हुई थी गिरफ्तारी

0

मुंबई: शिवसेना के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) दिवाली इस बार जेल में ही मनेगी। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई को नवंबर महीने की 2 तारीख तक टाल दिया है। ऐसे में संजय राउत के परिवार को भी एक बड़ा झटका लगा है। जो बीते कई दिनों से उनके जेल से बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। संजय राउत की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद आज उन्हें अदालत में पेश किया गया था। संजय राउत को पात्रा चॉल घोटाला (Patra Chawl Scam) मामले में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में पात्रा चॉल थी। जहां फ्लैट बनाकर चॉल निवासियों की दिए जाने थे। हालांकि 15 साल बाद भी लोगों को अपने हक़ के घर का इंतज़ार है।

पात्रा चॉल स्कैम क्या है?

पात्रा चॉल जमीन घोटाले की शुरुआत 2007 से हुई। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डिवलपमेंट अथॉरिटी यानी म्हाडा (MHADA), प्रवीण राउत, गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन और हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (HDIL) की मिली भगत से यह घोटाला होने का आरोप है। 2007 में म्हाडा ने पात्रा चॉल के रिडिवेलपमेंट का काम गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन को दिया। यह कंस्ट्रक्शन गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर में होना था। म्हाडा की 47 एकड़ जमीन में कुल 672 घर बने हैं। रीडिवेलपमेंट के बाद गुरु आशीष कंपनी को साढ़े तीन हजार से ज्यादा फ्लैट बनाकर देने थे। म्हाडा के लिए फ्लैट्स बनाने के बाद बची हुई जमीन को प्राइवेट डिवलपर्स को बेचना था। 14 साल के बाद भी कंपनी ने लोगों को फ्लैट बनाकर नहीं दिए।

संजय राउत का क्या कनेक्शन?

आरोप है कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन ने फ्लैट बनाने की बजाए 47 एकड़ जमीन को आठ अलग-अलग बिल्डरों को बेच दी। इससे कंपनी ने 1034 करोड़ रुपये कमाए। मार्च 2018 में म्हाडा ने गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। मामला आर्थिक अपराध विंग को दिया गया। ईओडब्ल्यू ने फरवरी 2020 में प्रवीण राउत को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि प्रवीण राउत, संजय राउत का करीबी है। वह एचडीआईएल में सारंग वधावन और राकेश वधावन के साथ कंपनी में निदेशक था। वधावन बंधु PMC बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी हैं। प्रवीण राउत को कोर्ट ने जमानत दे दी लेकिन पीएमसी बैंक घोटाले के मामले में प्रवीण को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।