Home Blog Page 342

मेक इन इंडिया’ के तहत पहली बार देश में बनेगा मिलिट्री एयरक्राफ्ट: TATA का यूरोपीय कंपनी Airbus के साथ डील, PM मोदी करेंगे प्लांट का उद्घाटन

0

गुजरात के वडोदरा (Vadodara, Gujarat) में टाटा समूह (TATA Group) और एयरबस (Airbus) मिलकर भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के लिए C-295 परिवहन विमान (Transport Aircraft) का निर्माण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार (30 अक्टूबर 2022) को इस प्लांट का शिलान्यास करेंगे।

केंद्र सरकार ने गुरुवार (27 अक्टूबर 2022) को बताया था कि इस परियोजना की कुल लागत 21,935 करोड़ रुपए है। टाटा समूह ने यूरोपीय कंपनी एयरबस के साथ मिलकर यह डील की है। भारत में इससे पहले कभी भी इस तरह के एयरक्राफ्ट नहीं बनाए गए। एयरबस पहली विदेशी कंपनी है, जिसे भारत में सी-295 विमान बनाने की मंजूरी दी गई है।

क्या है C-295 एयरक्राफ्ट डील

इस डील के तहत टाटा और एयरबस वायुसेना के लिए वडोदरा के इस प्लांट में कुल 40 एयरक्राफ्ट बनाएँगे। इसके अलावा जो दूसरे जरूरी इक्विपमेंट हैं, उन्हें भी इसी प्लांट में तैयार करने की तैयारी है। सितंबर 2022 में भारत ने 21 हजार करोड़ से अधिक की एक डील की थी।

उस डील में एयरबस डिफेंस से भारत 56 C-295 एयरक्राफ्ट खरीदने वाला है। इसमें 16 एयरक्राफ्ट पूरी तरह तैयार होकर भारत को मिलने वाले हैं, वहीं जो बचे हुए 40 एयरक्राफ्ट हैं, उनका निर्माण भारत में किया जाएगा। ये वही बचे हुए 40 एयरक्राफ्ट हैं, जिन्हें गुजरात के वडोदरा में तैयार किया जाएगा।

एयरक्राफ्ट की खासियत

भारत में एयरक्राफ्ट के निर्माण से मोदी सरकार की ‘मेक इंन इंडिया’ योजना को बल मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को डिफेंस के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनाना है। यही कारण है कि वे अपने संबोधनों में भी इस पर जोर देते हैं। इस क्रम में पहली बार एक विदेशी कंपनी भारत में ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का निर्माण करने वाली है।

इस एयरक्राफ्ट की खासियत यह है कि इसमें एक बार में 71 ट्रूप या 50 पैराट्रूपर्स को मुश्किल जगहों पर आसानी से ले जाया जा सकता है। प्राकृतिक आपदा के वक्त भी ये एयरक्राफ्ट काफी कारगर है। इसके अलावा रेस्क्यू ऑपरेशन में भी वायुसेना को इस एयरक्राफ्ट से काफी मदद मिलेगी।

C-295 विमान समकालीन तकनीक के साथ 5-10 टन क्षमता का एक परिवहन विमान है, जो भारतीय वायुसेना (IAF) के पुराने एवरो-748 विमानों की जगह लेगा। इसमें सैनिकों और कार्गो के पैरा ड्रॉपिंग के लिए एक रियर रैंप दरवाजा है।

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि ये विमान पूरी तरह से स्वदेशी होंगे। सितंबर 2023 से अगस्त 2025 के बीच 16 एयरक्राफ्ट रेडी कंडीशन में सौंप दिए जाएँगे। वहीं, देश में बनने वाले 40 विमानों की आपूर्ति 2026 से 2031 तक की जाएगी।

आने वाला भविष्य भारत का है -रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

0

रूस और भारत के संबंध हमेशा से मैत्रीपूर्ण रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शानदार विदेश नीति की बदौलत दोनों देशों के संबंधो में और निखार आया है। रूस-युक्रेन युद्ध और वैश्विक दबाव के बीच भी दोनों देशों के संबंध मजबूत बने रहें। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने मॉस्को में वल्दाई डिस्कशन क्लब की 19वीं वार्षिक बैठक में भारत की सराहना की और पीएम मोदी को देशभक्त बताया। पुतिन ने कहा कि मोदी अपने देश की स्वतंत्र सोच को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं।

पीएम मोदी ने देश के विकास के लिए शानदार कदम उठाए: पुतिन

पुतिन ने कहा, “भारत ने ब्रिटेन की गुलामी से आधुनिक राज्य बनने के अपने विकास में जबरदस्त प्रगति की है। इसने ठोस विकास परिणाम हासिल किए हैं । भारत के विकास से उसका सम्मान और प्रशंसा बढ़ी है। बीते कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में काफी कुछ किया गया है । वह स्वभाविक रूप से अपने देश के लिए देशभक्त हैं। उनकी ‘मेक इन इंडिया’ की नीति मायने रखती है चाहे वह आर्थिक रूप से हो या नैतिक रूप से। देश के विकास के लिए उन्होंने शानदार कदम उठाएँ हैं । आने वाला भविष्य भारत का है। हमारे बीच एक विशेष रिश्ता है। हमारे बीच घनिष्ठ संबंध हैं।”

भविष्य में भारत की एक बड़ी भूमिका होगी

पुतिन ने वहीं पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा, “मोदी स्वतंत्र विदेश नीति का संचालन करने में सक्षम हैं। मुझे यकीन है कि भविष्य में भारत की एक बड़ी भूमिका होगी। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने की वजह से भारत खुद पर गर्व करता है, लेकिन देश जिस तरह से प्रगति के रस्ते पर है, वह भी गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि भारत ने बहुत अच्छे नींव का निर्माण किया है । हमारे भारत के साथ कई दशकों से मधुर संबंध रहे हैं।”

पुतिन ने कहा- हमारे (भारत और रूस ) बीच कभी भी कोई मुश्किल मुद्दे नहीं रहे

पुतिन ने जोर देकर कहा, “हमारे (भारत और रूस ) बीच कभी भी कोई मुश्किल मुद्दे नहीं रहे हैं। हमने हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट किया। और यही इस समय हो रहा है। मैं निश्चिन्त हूँ की यही भविष्य के भी संकेत हैं।”

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी भारत का स्टैंड क्लियर रहा है। भारत ने दोनों देशों को युद्ध बंद करने की सलाह जरूर दी, लेकिन वैश्विक मंचो पर भारत रूस के खिलाफ वोटिंग में शामिल नहीं हुआ। यहाँ तक की अमेरिका और पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद भारत ने रूस से तेल खरीदा।

गाजियाबाद – पुलिस के हत्थे चढ़ा गौ तस्कर, काफी समय से थी तलाश

0
फोटो सौजन्य - आज तक

गाजियाबाद – आज तक की रिपोर्ट के अनुसार गाजियाबाद में एनकाउंटर के बाद पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इरशाद उर्फ सोनू नाम के इस गो तस्कर की पुलिस को काफी समय से तलाश थी. चेकिंग के दौरान सोनू ने भागने की कोशिश की लेकिन मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद गो तस्कर ने कहा कि गाय हमारी माता है. गिरफ्तारी से पहले इस गो तस्कर ने पुलिस को जमकर छकाया.

फोटो सौजन्य – आज तक

कानपुर : बम फटने से गौ माता जख्मी, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

0

कानपुर, 28 अक्टूबर । काकादेव नवीन नगर में गुरुवार को कूड़े के ढेर में अचानक बम फटने से भोजन की तलाश में भटक रही एक गौ माता गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। सूचना पर कानपुर नगर निगम एवं पुलिस पहुंची और गौ माता का उपचार कराया। मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ने पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। काकादेव थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज करके गौ माता के साथ बम फटने से जबड़ा उड़ने की घटना का खुलासा करने में जुट गई है।

पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने शुक्रवार को बताया कि काकादेव पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कूड़े के ढेर में बम पड़ा था। जहां गाय अपनी भूख मिटाने की कोशिश में उसे चबाया और बम गौ माता के मुंह में फट गया, जिससे जबड़ा उड़ गया। फिर इसकी जांच की जा रही है कि कहीं किसी ने माहौल बिगाड़ने के लिए कोई शरारत तो नहीं की गई थी। इसके साथ ही विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटनास्थल का फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाते हुए आसपास स्थित सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि काकादेव नवीन नगर में गुरुवार को हुए तेज धमाके के बाद एक गाय चीखने लगी। लोगों ने देखा तो गौ माता जख्मी हालत में तड़प रही थी। यह देखते ही लोगों ने तत्काल स्थानीय पुलिस एवं नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को खबर दी। सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने तत्काल गौ माता का उपचार करने के साथ ही काकादेव थाने में इस सम्बन्ध में एक मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Maharashtra – फड़णवीस, कटुता खत्‍म कर दो, लग जाओ काम पर – Shivsena

0

ShivSena in Saamana: महाराष्ट्र की सत्ता से बाहर हो चुकी शिवसेना (उद्धव गुट) ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को लेकर सामना में एक लेख के जरिए निशाना साधा है। हाल में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसी कटुता आ गई है, जिसे नकारा नहीं जा सकता। इसी को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में शुक्रवार (28 अक्टूबर, 2022) को लिखा, ‘फड़णवीस, कटुता खत्‍म कर दो, लग जाओ काम पर’। सामना में लिखा गया कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने दिवाली के मौके पर काफी समझदारी वाली बातें की थीं। इसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए, वो कम है। फडणवीस का स्वाभाव मिल-जुलकर पेश आने वाला है, लेकिन सत्ता जाने के बाद वो बिगड़ गया। नए सत्ता परिवर्तन के बाद उनमें परिपक्वता आ गई होगी, ऐसा मालूम पड़ता है।

सामना में लिखा गया कि दिवाली के उपलक्ष्य में फडणवीस ने मीडिया से कई मुद्दों को लेकर खुलकर बातें की थीं। उन्होंने दो महत्वपूर्ण मुद्दे रखे। जिसको लेकर महाराष्ट्र को विचार करना चाहिए। फडणवीस ने महाराष्ट्र की राजनीति में आ रही कटुता को भी लेकर बात की। जिसको उन्होंने खुद स्वीकार किया कि ऐसी कटुता कभी नहीं हुई। महाराष्ट्र की राजनीति में न केवल कटुता, बल्कि बदले की राजनीति का विषैलापन उमड़ रहा है। इस प्रवाह का मुख्य कारण भाजपा की हालिया राजनीति है, लेकिन इस मामले में फडणवीस जैसे नेताओं को अब पछतावा होने लगा है तो उस विष को अमृत बनाने का काम भी उन्हें ही करना होगा। फडणवीस ने अपने मन की वेदना जाहिर की।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम कहते हैं कि महाराष्ट्र में राजनीति की कटुता अब राजनीतिक वैमनस्य तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र की ऐसी राजनीतिक संस्कृति नहीं है। राजनीतिक मतभेद हो फिर भी सभी पार्टियों के नेता एक-दूसरे से बात कर सकते हैं। यह कटुता कम की जा सकती है, इसके लिए मैं प्रयास करूंगा। सामना में आगे लिखा गया है कि अगर फडणवीस ऐसा कहें तो यह उनका बडप्पन है।

मानवता की मदद के लिए ट्विटर खरीद रहे हैं – Elon Musk , पराग को दिखाया बाहर का रास्ता

0
Elon Musk News: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (फोटो: रॉयटर्स)

Elon Musk Takes Over Twitter: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बनते ही एक्शन में आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को टर्मिनेट कर दिया है। इसके अलावा CFO  नेड सेगल की भी कंपनी से छुट्टी हो गई है। यही नहीं, इन्हें कंपनी हेडक्वार्टर से भी बाहर कर दिया गया है।

एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं और उन्होंने इस सोशल मीडिया कंपनी की कमान संभालते ही चार शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटा दिया है।इनमें भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल के अलावा कानूनी मामलों के कार्यकारी अधिकारी विजय गड्डे भी शामिल हैं।

अग्रवाल को पिछले साल नवंबर में कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया था। आईआईटी, बॉम्बे और स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके अग्रवाल ने एक दशक से अधिक समय पहले ट्विटर में नौकरी शुरू की थी। उस समय कंपनी में 1,000 से भी कम कर्मचारी हुआ करते थे।

एलन मस्क ने एक दिन पहले कहा था कि वह मानवता की मदद के लिए ट्विटर खरीद रहे हैं और इसे सभी के लिए मुफ्त नहीं बनने देंगे। एलन मस्क ने ट्विटर हेडक्वार्टर में टहलते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने ट्वीटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के समझौते को पूरा करने के लिए शुक्रवार की समयसीमा से दो दिन पहले बुधवार को यह वीडियो शेयर किया। मस्क ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में भी बदलाव किया है और बायो में ट्वीट चीफ लिख दिया है। वे अपने हाथों में सिंक लेकर ट्विटर के हेडक्वार्टर पहुंचे थे।

Chintan Shivir: पुलिस के लिए ‘वन नेशन, वन यूनिफार्म’ का सुझाव ,PM मोदी की खास बातें

0

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi in Chintan Shivir) ने आज हरियाणा के सूरजकुंड में राज्यों के गृह मंत्रियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर में भाग लिया। पीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चिंतन शिविर को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना एक चौबीसों घंटे चलने वाला कार्य है। लेकिन किसी भी कार्य को बेहतर ढंग से करने के लिए हमे निरंतर प्रक्रियाओं में सुधार करना होगा। पीएम ने कहा कि इसी तहत आंतरिक सुरक्षा के लिए हमें मिलकर काम करना होगा।

पुलिस के लिए वन नेशन, वन यूनिफॉर्म पर हो विचार

पीएम ने इसी के साथ कहा कि सभी राज्यों को पुलिस के लिए “वन नेशन, वन यूनिफॉर्म” लाने के लिए विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में समय लग सकता है, हो सकता है कि इसमें 5, 50 या 100 साल लगें, लेकिन हमें इसपर विचार करना चाहिए।

पीएम ने चिंतन शिविर में राज्यों को दिए कई सुझाव

  • चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि साइबर क्राइम को रोकने के लिए अब हमें नई टकनीकों का उपयोग करना है।
  • गृह मंत्रियों से वार्ता करते हुए पीएम ने कहा कि दूसरे देशों की सीमा से लगने वाले राज्यों को ड्रोन टेक्नोलाजी का उपयोग हथियारों और ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए करना चाहिए।
  • स्मार्ट टेक्नोलाजी की बात करते हुए पीएम ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए भी स्मार्ट व्यवस्था करनी होगी।
  • पीएम ने कहा कि कई बार केंद्रीय एजेंसियों को कई राज्यों में एक साथ जांच करनी पड़ती है, इसके लिए सभी का सहयोग देना आवश्यक है। पीएम ने कहा कि हर राज्य का दायित्व है कि चाहे राज्य की एजेंसी हो या केंद्र की वे पूरा सहयोग दें।
  • फेक न्यूज की देश के लिए खतरा बताते हुए पीएम ने लोगों को सचेत किया। मोदी ने कहा कि किसी भी संदेशों को आगे भेजने से पहले उसका फैक्ट चेक करना जरूरी है। इसमें टेक्नोलाजी की बड़ी भूमिका है।

राज्यों को मिलकर काम करना होगा

पीएम मोदी ने कहा कि गृह मंत्रियों का यह चिंतन शिविर सहकारी संघवाद का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। मोदी ने कहा कि देश की बेहतरी के लिए राज्यों को मिलकर काम करना होगा और राज्य इसी के साथ एक दूसरे से अच्छे कार्यों को सीखने और उसे अपने राज्य में करने की प्रेरणा ले सकते हैं। पीएम ने कहा कि यह संविधान की भावना है और यही हमारे नागरिकों के प्रति हमारा कर्तव्य है।

पीएम मोदी ने की UK प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से बात, कहा- मिलकर दोनों देशों के रिश्ते मजबूत करेंगे

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से बात की. साथ ही कहा कि हम दोनो देंशों के रिश्ते मजबूत करेंगे. उन्होंने ट्वीट किया, “आज यूके के पीएम के रूप में कार्यभार संभालने पर ऋषि सुनक को बधाई दी. हम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे. हम व्यापक और संतुलित एफटीए को लेकर निष्कर्ष पर पहुंचने के महत्व को लेकर सहमत हुए हैं.

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया. उन्होंने ट्वीट किया, “यूके और भारत काफी कुछ शेयर करते हैं. हम अपने सुरक्षा, रक्षा एवं आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने में लगे हैं, ऐसे में हमारे दो महान लोकतांत्रिक देश क्या कुछ हासिल कर सकते हैं, उसे लेकर मैं उत्साहित हूं.”

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषि सुनक को टैग करते हुए सोमवार (24 अक्टूबर) को भी ट्वीट किया था, ”ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर आपको हार्दिक बधाई, वैश्विक मुद्दों पर एक साथ मिलकर काम करने और 2030 के रोडमैप को लागू करने की मैं आशा करता हूं. जैसा कि हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को एक आधुनिक साझेदारी में

ऋषि सुनक के यहां लुधियाना में रहने

ले कुछ रिश्तेदारों ने मंगलवार(25 अक्टूबर) को उनके ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर  कहा था कि भारतीय मूल के व्यक्ति को उस देश का प्रधानमंत्री बनते हुए देखना गर्व का पल है, जिसने कभी भारत पर शासन किया था. रिश्तेदारों में उनकी मां उषा सुनक के चचेरे भाई सुभाष बेरी भी हैं, बेरी ने कहा कि उनके चाचा और ऋषि सुनक के नाना रघुबीर बेरी (92) फिलहाल लंदन में रहते हैं.

बेरी परिवार के एक अन्य सदस्य अजय बेरी ने ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि एक भारतीय मूल के व्यक्ति को उस देश का प्रधानमंत्री बनते देखना गर्व का पल रहा है, जिसने कभी हिंदुस्तान पर शासन किया था

ऋषि सुनक ने क्या वादा किया?
ऋषि सुनक ने मंगलवार (25 अक्टूबर) को भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया और वादा किया कि वह संकटग्रस्त देश की जरूरतों को ‘राजनीति से ऊपर’ रखेंगे तथा अपनी पूर्ववर्ती द्वारा की गई ‘गलतियों को दुरुस्त’’करेंगे. सुनक को दिवाली के दिन कंजर्वेटिव पार्टी का निर्विरोध नया नेता चुना गया था. ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक (42) हिंदू हैं और वह पिछले 210 साल में ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं. बैंकर रहे सुनक ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर अपने पहले संबोधन में कहा कि उन्होंने ऐसे समय में कार्यभार संभाला है जब ब्रिटेन ‘गंभीर आर्थिक संकट’ का सामना कर रहा है. उन्होंने इसकी वजह कोविड महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध को बताया और उम्मीद जताई कि वह इन चुनौतियों का सामना करने में सफल होंगे.

Also Red This
राजस्थान में बहन बेटियों की खुलेआम नीलामी – स्टाम्प पेपर पर लड़की बेचने का मामला

राजस्थान में बहन बेटियों की खुलेआम नीलामी – स्टाम्प पेपर पर लड़की बेचने का मामला

0

Bhilwara Breaking News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में स्टाम्प पेपर पर लड़की बेचने का मामला सामने आया है. राजस्थान में बेटियों की खुलेआम नीलामी चल रही है. जब ये मामला संज्ञान में आया तो इस मामले को लेकर भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया ने लिखा सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. भीलवाड़ा जिले के गांव पण्डेर, जहाजपुर क्षेत्र का मामला है जहां कर्ज में डूबे गरीब लोगों को मजबूरी में यह काम करना पड़ता है.

लड़कियों के खरीद-बिक्री का मामला
बता दें कि राजधानी जयपुर से करीब 340 किलोमीटर दूर भीलवाड़ा जिले के एक गांव पंडेर में लड़कियों की खरीद-बिक्री का मामला सामने आया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि गांव की कई बस्तियों में लड़कियों को बेचकर देह व्यापार करवाया जाता है. भीलवाड़ा के पंडेर गांव की कई बस्तियों में गरीब परिवारों की लड़कियों को दलाल स्टाम्प पेपर पर खरीदकर सौदा करते हैं. गांव में कई ऐसी बस्तियां हैं जहां दो पक्षों के किसी विवाद पर जातीय पंचायत बैठती है यहां से लड़कियों की निलामी का खेल शुरू किया जाता है. बेटियों का सौदा कराने में दलाल की अहम भूमिका होती है.

लड़की को बेचने की पूरी प्रक्रिया स्टांप पेपर पर होती
जानकारी के मुताबिक किसी भी विवाद में जातीय पंचायत जिसको दोषी मानती है उस पर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता है और जुर्माना नहीं होने पर पंचों की ओर से घर की बहन-बेटी को बेचने का दबाव बनाया जाता है. इसके बाद यही पंच दलाल बनकर लड़कियों को खरीदने और बेचने का काम करते हैं और अपना कमीशन लेते हैं. बताया गया है कि पंचों द्वारा किसी भी लड़की को बेचने की पूरी प्रक्रिया स्टांप पेपर पर होती है.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने साधा निशाना
इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और राजस्थान सरकार पर बड़ा हमला किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. पात्रा ने आरोप लगाया है कि राजस्थान में बेटियों की खुलेआम नीलामी चल रही है और कांग्रेस के कुशासन से तंग आकर राजस्थान में बेटियों का रहना मुश्किल हो गया है.

सीधा निशाना इनके घर की लड़कियों पर
भीलवाड़ा में कई बस्तियां हैं, जहां आपसी विवाद हो या किसी तरह का झगड़ा, ये लोग पुलिस के पास नहीं जाते. यहां विवाद का निपटारा के लिए जातीय पंचायत बुलाई जाती है. इन लोगों का सीधा निशाना इनके घर की लड़कियों पर होता है. यहीं से लड़कियों को खरीग फरोख्त का धंधा शुरू होता है. कोई भी विवाद हो, जातीय पंचायत कभी भी पहली मीटिंग में फैसला नहीं सुनाई जाती, कई बार पंचायत बैठाई जाती है. हर बार जातीय पंचों को बुलाने के लिए दोनों पक्षों को करीब 50-50 हजार रुपए का खर्चा करना पड़ता है. इसके बाद जिस पक्ष को पंचायत दोषी करार देती है उसे 5 लाख रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ता है.

दलाल बनकर बहन-बेटियों को बिकवाते हैं
इतना भारी भरकम जुर्माना भरना इनके लिए आसान नहीं होता. जातीय पंचायत अब उस लोगों के घर की बहन-बेटी को बेचने के लिए दबाव डालते हैं. कर्जा नहीं चुकाने पर समाज से बाहर करने की धमकी दी जाती है. इसके बाद पंच दलाल बनकर लड़कियों को खरीदारों के जरिए बोली लगाते है. पंचों को हर डील में कमीशन तय होता है. इसी कमीशन के लिए जातीय पंच गरीब परिवारों पर लाखों रुपए का जुर्माना ठोकते हैं, ताकि वह कर्जा उतारने के लिए अपने घर की लड़कियों को घर की दहलीज लांघनी पड़ती है और एक बाप को अपनी बेटी और एक भाई को अपनी बहन को बेचने के लिए मजबूर किया जाता है.

लंपी महामारी में गौ सेवा के लिए आगे आए गौरक्षकों को किया गया सम्मानित

0

Viratnagar: देश भर में जब लंपी महामारी से गौ माता जूझ रही थी तो गोवंश को इस संकट से उबारने के लिए बहुत से युवा नौजवान आगे आए और गांव-गांव-ढाणी-ढाणी जाकर आयुर्वेद चिकित्सा के सहारे गौ वंश को बचाने के लिए मुहिम चलाई गई.

इसी कड़ी में विराट नगर विधानसभा के गांवों में गौ सेवा का दायित्व निभा रहे गौ रक्षकों को ग्राम पंचायत खेलना के राजस्व ग्राम गंगूपूरा में भाजपा नेता हरिप्रसाद बल्लीवाल के आतिथ्य में सम्मानित किया गया.

ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए बल्लीवाल ने कहा कि जब तक ऐसी युवा शक्ति सेवा कार्यों के लिये आगे आती रहेंगी, तब तक को कोई भी विपत्ति हमें डगमगा नहीं सकती. भले ही फिर वो कोरोना महामारी हो या लंपी जैसी बीमारी हो. सेवादारों के आगे हर बड़ी से बड़ी मुश्किलें भी हार जाती हैं. इनका सम्मान समाज में एक नयी प्रेरणा का संचार करता है. युवा पीढ़ी को प्रोस्तान करना समाज की जिम्मेवारी बनती है.

युवाओं का प्रस्तोतान करने के मतलब है युवाओं में ऊर्जा का संचार करना. इस मौके पर गौरक्षकों को प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया. सरपंच खेलना राजुकमार धानका ने कहा कि क्षेत्र पिछले कुछ समय से संकट के दौर से गुजर रहा है लेकिन संकट की इस घड़ी में क्षेत्रवासियों और युवाओं ने आगे बढ़कर सेवा कार्य किया, जो दूसरों के लिए भी एक शिक्षा है.

इस दौरान इन्द्राज यादव, बजरंग सिंह यादव, जी एस एस अध्यक्ष, ग्राम पंचायत सरपंच राजकुमार, पंचायत समिति सदस्य वेदप्रकाश, भैरू, शिव कुमार, जगदीश, भाजपा नेता गिरधारीलाल यादव, राजू यादव, शिंभू स्वामी, हरिद्वारी स्वामी, घनशयाम शर्मा आदी ने गौरक्षकों सहित उन लोगों का सम्मान किया, जिन्होंने लंपी रोग के दौरान सेवा कार्य कर गौवंश को बचाने का कार्य किया. इस दौरान अनेक गामीण मौजूद रहे.