Home Blog Page 328

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2022 का सिटीजन परसेप्शन सर्वे का उद्देश्य

0
वसई विरार

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 2017 में ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स लॉन्च किया और 2018 में विकसित किया गया था और उसके बाद 2019 और 2022 में संशोधन किया गया था. ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2022 को वर्ष 2022 में विकसित किया गया था और इसे चार स्तंभों अर्थात् गुणवत्तापूर्ण जीवन, आर्थिक सामर्थ्य, स्थिरता और नागरिक धारणा सर्वेक्षण (सीपीएस) में परिमाणित किया गया है। इसका उद्देश्य शहरों को शहरी नियोजन और प्रबंधन के लिए ‘परिणाम आधारित’ उद्देश्यों की ओर ले जाना और शहरों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा आयोजित करना भी है।ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स, 2022 शहरों को उनकी ताकत, कमजोरियों, चुनौतियों और अवसरों का 360° आकलन करने में मदद कर सकता है।इस तरह के मूल्यांकन के माध्यम से प्राप्त जानकारी नई योजनाओं को तैयार करने और जरूरत के प्रासंगिक क्षेत्रों में निवेश को प्राथमिकता देने में मदद कर सकती है। यह पहल संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) से जुड़ी है।ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स (ईओएलआई) में वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की पिछली रैंकिंग ईओएलआई-2018 में, वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन 116 शहरों में से 20वें स्थान पर था जबकि 2019 में यह 117 शहरों में 39वें स्थान पर था। शहर का आकलन करने के लिए, आवास शहरी मामलों के मंत्रालय ने ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स (ईओएलआई) मूल्यांकन के चौथे महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में सिटीजन परसेप्शन सर्वे (सीपीएस) लॉन्च किया है।

सीपीएस का उद्देश्य शहर में रहने की गुणवत्ता के बारे में नागरिकों की प्रतिक्रिया प्राप्त करना है।

सीपीएस के माध्यम से नागरिकों से प्राप्त फीडबैक से प्रशासन को शहरी प्रशासन के साथ-साथ शहरी नियोजन में सुधार करने और नागरिकों के लिए बेहतर नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।

सर्वे में क्या शामिल है? यह सर्वे ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स पर आधारित है।

इस सर्वेक्षण में आम जनता से प्राप्त फीडबैक का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन की निगरानी और सुधार करने और विभिन्न क्षेत्रों में नियोजन को सुगम बनाने और अंतराल को भरने के लिए किया जाएगा। इस सर्वेक्षण में विभिन्न क्षेत्रों से कुल 17 प्रश्नों को शामिल किया गया है।

ये प्रश्न निम्नलिखित क्षेत्रों से संबंधित हैं।

किफायती आवास, स्थिर बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाएं, सस्ती शिक्षा और इसकी गुणवत्ता, रोजगार के अवसर, हवा की पर्यावरणीय गुणवत्ता। पर्यावरण स्वच्छता मनोरंजक सुविधाओं की उपलब्धता आपातकालीन सेवा सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था परिवहन की उपलब्धता ● किफायती जीवन सर्वेक्षण में कैसे भाग लें?

 शहर में उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करने के लिए नागरिकों को वेबसाइट https://eo12022.org/citizenfeedback पर जाना चाहिए। केंद्र सरकार की आधिकारिक प्रणाली पर संबंधित राज्य, शहर और भाषा का चयन किया जा सकता है फीडबैक जमा करने के समय नागरिकों से शहर कोड 802785 को अपडेट करने की अपेक्षा की जाती है. सर्वेक्षण में भागीदारी की अवधि: नागरिक 1 नवंबर 2022 से 23 दिसंबर 2022 तक अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा सकते हैं। नागरिकों से अपील:  वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन स्थानीय नागरिकों से सिटीजन परसेप्शन सर्वे में भाग लेने की अपील करता है ताकि नगर निगम को प्रशासनिक योजना में उत्पन्न होने वाली कमियों पर काम करने और नागरिकों की जरूरतों को जानने में मदद मिल सके।

 मुख्य कार्यालय विरार वसई – विरार शहर महानगरपालिका

बांदा में अराजक तत्वों ने गौवंश के जबड़े को विस्फोटक लगाकर उड़ाया, इलाज के बाद हुई मौत

0

बांदा. यूपी के बांदा में अराजक तत्वों के द्वारा एक गोवंश के जबड़े में विस्फोटक पदार्थ लगाकर उसका जबड़ा उड़ाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर गाय का प्राथमिक उपचार कर उसे गौशाला में भेज दिया गया, जहां बाद में गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना को लेकर गौ सेवकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ज्ञात हो कि ये घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के जीआईसी कॉलेज मैदान की है जहां कल रात कुछ अराजक तत्वों ने एक गोवंश के जबड़े में विस्फोटक लगाकर उसका जबड़ा उड़ा दिया. जिसकी वजह से गोवंश बुरी तरह जख्मी हो गई थी. स्थानीय लोगों ने जब गोवंश को देखा तो इसकी सूचना पुलिस और गौ रक्षा समिति को दी. पुलिस और सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सक को बुलाया और घायल गोवंश का प्राथमिक उपचार करा कर उसे गौशाला भेज दिया लेकिन बाद में गाय की दर्दनाक मौत हो गई. इस शर्मनाक घटना से हिंदुओं में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने प्रशासन से दोषियों को सजा देने की मांग की है.

गौ माता के लिए मंदिर के लिए आधी रात को द्वारकाधीश का खुला कपाट

0

गुजरात का द्वारका। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी। 23 नवंबर 2022 की आधी रात को यहाँ द्वारकाधीश मंदिर के कपाट खुल गए। क्योंकि अपने मालिक के साथ 450 किलोमीटर की दूरी पैदल नाप 25 गाय दर्शन को पहुँचे। रिपोर्टों की माने तो ऐसा पहली बार हुआ है, जब आधी रात को मंदिर का कपाट खोला गया। गायों के लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था भी शायद पहली बार हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार इन गायों को लेकर महादेव देसाई कच्छ से द्वारका तक आए थे। ऐसा उन्होंने अपनी मन्नत पूरी होने के बाद की। उन्होंने गायों के लंपी रोग से ठीक होने की मन्नत माँगी थी। लंपी वायरस ने गुजरात, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तबाही मचा रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस वायरस से 60 हजार से ज्यादा गायों की मौत हो चुकी है।

महादेव देसाई की गायों ने द्वारका पहुँचकर सबसे पहले भगवान द्वारकाधीश के दर्शन किए। मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद मालिक के साथ-साथ गायों ने भी प्रसाद खाया। वहाँ मौजूद लोगों ने गायों के लिए पानी के साथ-साथ चारे की भी व्यवस्था की।

कच्छ में रहने वाले महादेव देसाई की गोशाला की 25 गाय करीब दो महीने पहले लंपी वायरस से ग्रस्त हो गई थीं। अपनी गायों को इस हालत में देख महादेव ने भगवान द्वारकाधीश से मन्नत माँगी थी कि यदि वे ठीक हो गईं तो वे इन गायों के साथ उनका दर्शन करेंगे।

वैसे तो महादेव बुधवार (23 नवंबर 2022) दिन में ही गायों के साथ द्वारका पहुँच गए थे। लेकिन दिन में द्वारकाधीश भगवान के दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ होती है। ऐसे में अगर मंदिर तक गायों को प्रवेश दिया जाता तो व्यवस्था बिगड़ सकती थी। इसलिए मंदिर समिति ने बैठक कर फैसला किया कि रात 12 बजे गायों के दर्शन के लिए कपाट खोले जाएँगे।

महादेव का कहना है कि जब गाय लंपी वायरस से ग्रसित हो गईं तो उन्होंने भगवान द्वारकाधीश से मन्नत माँगी और सब कुछ उन पर छोड़कर गायों के इलाज में लग गए। उन्होंने कहा, “कुछ दिन बाद ही गायें ठीक होने लगीं। करीब 20 दिन बाद सभी 25 गायें पूरी तरह स्वस्थ हो गईं। इतना ही नहीं, गोशाला की दूसरी गायों में भी लंपी वायरस का संक्रमण नहीं फैला। इनके पूरी तरह स्वस्थ हो जाने के बाद मैं इन्हें लेकर पैदल ही कच्छ से द्वारका के लिए रवाना हो गया।”

( AapIndia )

जहाँगीर आर्ट गैलरी में मुंबई, पुणे और बंगलौर के 7 समकालीन चित्रकारों की पेंटिंग की समूह प्रदर्शनी

0

मुम्बई। 7 समकालीन चित्रकार उल्हास रायकर, बी. जी. नारायण राव, बी. श्रीदेवी राव, माचा गंगादास, हंसा सेवानी, सीता सुधाकर और बसवराज अरागी द्वारा चित्रों की समूह प्रदर्शनी जहांगीर आर्ट गैलरी में सुसज्जित किया गया है। 21 से 27 नवंबर, 2022 तक सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे के बीच इस प्रदर्शनी को लोग देखकर उत्सुक हो रहे हैं। इस प्रदर्शनी में यथार्थवादी, अर्ध यथार्थवादी, आलंकारिक आध्यात्मिक और सार शैलियों में तेल, ऐक्रेलिक, मिक्स मीडिया, वॉटर कलर आदि कैनवास और पेपर आदि में एक सामान्य मंच पर प्रस्तुत विभिन्न कार्य भाग लेने वाले कलाकार की व्यक्तिगत शैलियों और धारणाओं को एक साथ प्रदर्शित करते हैं। अद्वितीय कला कार्यों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की सच्ची इच्छा के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से चित्रकार इस प्रदर्शनी में उपस्थित होते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

0

– प्रधानमंत्री ने ई-कोर्ट परियोजना के तहत कई नई पहल का किया शुभारंभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को संविधान दिवस पर ई-कोर्ट परियोजना का शुभारंभ किया। यह पहल अदालतों की आईसीटी सक्षमता के माध्यम से वादियों, वकीलों और न्यायपालिका को सेवा प्रदान करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर वर्चुअल जस्टिस क्लॉक, जस्टआईएस मोबाइल ऐप 2.0, डिजिटल कोर्ट और एस3डब्ल्यूएएएस वेबसाइट का शुभारंभ किया। समारोह में CJI डी वाई चंद्रचूड़, कानून मंत्री किरेन रिजिजू और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज, सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन (एससीएओआरए) के अध्यक्ष एड. मनोज कुमार मिश्र सहित वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 1949 में, ये आज का ही दिन था, जब स्वतंत्र भारत ने अपने लिए एक नए भविष्य की नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि मैं आधुनिक भारत का सपना देखने वाले बाबा साहेब अंबेडकर समेत संविधान सभा के सभी सदस्यों को, सभी संविधान निर्माताओं को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि आज 26/11 मुंबई आतंकी हमले का दिन भी है। 14 वर्ष पहले, जब भारत, अपने संविधान और अपने नागरिकों के अधिकारों का पर्व मना रहा था, उसी दिन मानवता के दुश्मनों ने भारत पर सबसे बड़ा आतंकवादी हमला किया था। उन्होंने कहा कि मुंबई आतंकी हमले में जिनकी मृत्यु हुई, मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की वैश्विक परिस्थितियों में, पूरे विश्व की नजर भारत पर है। भारत के तेज विकास, भारत की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था और भारत की मजबूत होती अंतरराष्ट्रीय छवि के बीच, दुनिया हमें बहुत उम्मीदों से देख रही है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 2015 से इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हिसार: गौ संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम में गौशालाओं का अहम योगदान: डिप्टी स्पीकर

0

श्री लाडवा गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

हिसार, । डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में गौ संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रही है। साहीवाल नस्ल को बढ़ावा देने के लिए स्थापित की जाने वाली डेयरियों पर पशुपालकों को अनुदान का लाभ भी दिया जा रहा है। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा गुरूवार को श्री लाडवा गौशाला लाडवा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी करने के लिए डेयरी स्थापित करने वाले पशुपालकों को अनेक प्रकार की रियायतें दी जा रही है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत चिन्हित किए गए व्यक्तियों को भी पशुपालन एवं डेयरी स्थापित करने पर अनुदान का लाभ प्रदान दिया जाएगा। उन्होंने गौशाला में स्थापित की गई चारा काटने की मशीन, फार्मेसी दुकान तथा अन्य कार्यों का भी निरीक्षण करते हुए कमेटी के पदाधिकारियों की प्रशंसा की।

प्रधान आनंद राज ने बताया कि गौशाला में गुजरात से आई गौ कथा वाचक कपिला दीदी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर 25 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरियाणवी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर प्रबंधक मोहन शर्मा, महेंद्र सिंह पूनिया, जिले सिंह, विक्रम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

नेहरू सेंटर में अनिता राज ने किया ‘कलास्पंदन आर्ट फेअर – 2022’ का उद्घाटन 

0

भारत के प्रसिद्ध चित्रकार एवं शिल्पकार की कलाकृतियों की प्रदर्शनी

मुम्बई। इंडियन आर्ट प्रमोटर द्वारा ‘कलास्पंदन आर्ट फेअर -2022’ का भव्य आयोजन वरली स्थित नेहरू सेंटर में सम्पन्न हुआ। प्रसिद्ध चित्रकारों के पेंटिंग की प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर अभिनेत्री अनिता राज की विशेष उपस्थिति रही। इस आर्ट फेअर में तीन सौ से ज्यादा देश विदेश के जाने माने चित्रकार और छायाचित्रकारों द्वारा बनायी गयी एक हजार से ज्यादा कलाकृतियां दर्शकों को निःशुल्क देखने को मिली जो तैलरंग, अक्रिलिक, चारकोल, मिक्स मीडियम, ब्राँझ, फायबर तथा अमूर्त शैली मे बनाई गयी है।


कलास्पंदन आर्ट फेअर में मोहित यादव, आकाश जैन, प्रसंता मोहराना, प्रो. आर सी शर्मा, ऐश्वर्या, शीतल, रामजी शर्मा, गौतम दास, सोनजय मौर्य, डॉ. अर्चना गुप्ता, अंजू पॉल, धीरेन शासमल, निशा मैती, आकाश ए. जैन, अशोक कुमार, प्रीती अंतिल, सुलोचना गावडे, अंजनेया महापात्रा, आर्किटेक्ट संदीप पारखी, डॉ निशा मित्तल, अश्वथी मेनन, मेघन एम, मोनिका पुरनमलका, सेजल शाह, अनुजा अग्रवाल, आशा सिंह गौर, शर्मिता रॉय, शिखा गर्ग, रश्मी सोनी, प्राची श्रीवास्तवा, सचिन मेस्त्री, मनीषा ओगले, रेखा मल्हान, निलोफर साजिदा रहमान, माधवी काकबारा, नेहा करण, प्रज्ञा पाटील, प्रियांका पॉल, वर्षा पाटील, संबेदना दास मोहपात्रा, कुलदीप जठार, हिमांशी सिंह, बबनराव गुरव, वैष्णवी नितीन हिंगामिरे, धन्या नायर, निर्मला पिल्लई, लक्ष्मी श्रीनाथ, प्रभात चंद्रकांत वेर्णेकर, अनिंदिता दत्ता, संजीवनी. के. भोईर, शिवाली जोशी, दर्शना स्वप्नील शहा, नम्रता नीरव गोराडिया, रुतु विमल शहा, गायत्री ऋषीकेश कुलकर्णी, उमा जोशी, अंजली मित्तल, शिखा ओझा, विवेक सिंह जैसे प्रसिद्ध आर्टिस्ट उपस्थित रहे। साथ ही आर्ट गैलरी – आर्टिशियस, अर्पितम कला गैलरी, आरती अल्कोहोलिक इंक एंड पेपर उत्पादक जसे की नारा इन्फिनिटी, क्रिएटिव आर्ट अफेयर्स, कॉस्मो आर्ट गैलरी, कश्मिरी आर्ट, तिबेटी थँका आर्ट का भी प्रदर्शनी में समावेश रहा।

नेहरू सेंटर में डॉक्टरों की कलात्मक प्रतिभा का संगम ‘डॉक्टर्स आर्ट शो’ आर्ट फॉर चॅरिटी

0

भारत के जाने माने डॉक्टरों की कलाकृतियों की भव्य प्रदर्शनी

मुम्बई। भारत के प्रसिद्ध डॉक्टरों की कलाकृतियों की भव्य प्रदर्शनी ‘डॉक्टर्स आर्ट शो’ का आयोजन 22 से 28 नवंबर, 2022 के बीच मुंबई में वरली स्थित नेहरू सेंटर में किया गया है। इस कला प्रदर्शनी का उद्घाटन 22 नवंबर को संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. जगन्नाथराव हेगडे (पूर्व शेरिफ), रामजी शर्मा (प्रसिद्ध चित्रकार), डॉ. चेतना अग्रवाल (मिसेस यूनिवर्स मिडल एशिया 2019), डॉ. अजयकांत रुईया (डायरेक्टर, ऑल स्टेट ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज), डॉ. अवनिश राजन (प्रसिद्ध वन्यजीव फोटोग्राफर) तथा कला और उद्योग क्षेत्र से जुड़े कई लोग थे। इस कला प्रदर्शनी का आयोजन दीपकला फाऊंडेशन द्वारा किया गया है। भारत के प्रसिद्ध 50 से ज्यादा डॉक्टरों की बनायी गयी सौ से ज्यादा कलाकृतीयाँ इस प्रदर्शनी में सजेगी। जो तैलरंग, एक्रिलिक, चारकोल, मिक्स मीडियम तथा अमूर्त शैली मे बनाई गयी है। डॉक्टरों की कलात्मक प्रतिभा तथा कला और विज्ञान का अनोखा संगम इस प्रदर्शनी में देखने मिलेगा।


डॉक्टर्स कला प्रदर्शनी में डॉ. अवनिश राजन, डॉ. जतिन शाह, डॉ. शेखर भोजराज, डॉ. सलोनी कुलकर्णी पटवर्धन, डॉ. कौशल छत्रपती, डॉ. सोनल शाह, डॉ, सोनाली सराफ, डॉ. गजेंद्र निकम, डॉ. टी. पार्वती बानु, डॉ. अमेय पारेख, डॉ. मृणालिनी वाकचौरे, डॉ. विनोद बितपल्लीवर, डॉ. रोहिणी कुलकर्णी, डॉ. अरविंद कुलकर्णी, डॉ. अश सुजीत जी, डॉ. प्रीती केलकर, डॉ. प्रिया अहिरे, डॉ. सुचेता पाटील मलवटकर, डॉ. मुकुंद कोठावडे, डॉ. अनिल संगनेरिया, डॉ. प्राची अंबिके, डॉ. नितिन जाधव, डॉ. अपर्णा गोविल भास्कर, डॉ. देवयानी पारिख, डॉ. एस. व्ही. पानसरे, डॉ. अचला सुशील नाडकर्णी, डॉ. कल्याणी त्रिवेदी, डॉ. जयंत गावंड, डॉ. चेतना अग्रवाल, डॉ. सौरभ रेडिज, डॉ. स्वीटी शिंदे, डॉ. चार्मी बद्रेश शाह, डॉ. समीरा शेख, डॉ. वसुंधरा पाटील, डॉ. प्रशांत हरीदास खातल, डॉ. तृप्ती कांबले देठे, डॉ. रजनीगंधा नाईक, डॉ. सुचित्रा केळकर, डॉ. विजेता तिवारी, डॉ. मानसी अनिल दलवी, डॉ. साइमा शेख, डॉ. संतोष पांचाल, डॉ. विभा जागेश्वर साखरे, डॉ. वरुण राव, डॉ. कृष्णा महती, डॉ. महेंद्र गांगूर्डे, डॉ. रश्मी रेवटकर जैसे अनेक डॉक्टरों की चित्र और फोटोग्राफी देखने मिलेगी। 22 से 28 नवंबर, 2022 के बीच रोज सुबह 11 से रात 7 बजे तक सभी कलाप्रेमी इस कला प्रदर्शनी का निःशुल्क लाभ उठा रहे हैं।

टी-सीरीज़ के गीत ‘दिल जिससे ज़िंदा है’ में गुरमीत चौधरी और जॉर्जिया एंड्रियानी की जोड़ी

0

मुम्बई। गुरमीत चौधरी और जियोर्जिया एंड्रियानी अभिनीत ‘दिल जिससे जिंदा है’ गीत को टीसीरिज ने रिलीज किया है। जुबिन नौटियाल द्वारा स्वरबद्ध किये गए इस गाने को इवान ने निर्देशित किया है और टी सीरीज ने प्रोडूस किया है। मीट ब्रदर्स द्वारा कंपोज़ किये गए इस गाने को यंगवीर ने लिखा है।
म्यूजिक वीडियो में ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेगा, जिसमें गुरमीत चौधरी एक बहुत ही स्टाइलिश और सौम्य लुक में जियोर्जिया एंड्रियानी के सेंसुअल किलर डांस मूव्स करते हुए नज़र आते हैं। जुबिन नौटियाल के प्रशंसकों के लिए ‘दिल जिससे जिंदा है’ भी एक ट्रीट है, क्योंकि मशहूर गायक इस ट्रैक में अपने स्वर और गायन के साथ प्रयोग करते हुए हैं।
जुबिन नौटियाल कहते हैं, ”मैं ‘दिल जिससे जिंदा है’ को लेकर वाकई बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैंने इस ट्रैक में अपनी आवाज़ के साथ एक्सपेरिमेंट किया है जो कव्वाली से इन्फ्लुएंस है। मैं यह देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता कि मेरे प्रशंसक इस बारे में क्या कहते हैं।”
गुरमीत चौधरी कहते हैं, “इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग किसी फिल्म की शूटिंग से कम नहीं थी – इसमें एक मनोरंजक स्टोरी और नैरेटिव है। जिसमे आपको जुनून, प्यार, एक्शन, ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेगा। ‘दिल जिससे जिंदा है’ में काम करने का बहुत अद्भुत अनुभव था।”
जियोर्जिया एंड्रियानी कहती हैं, “टी-सीरीज़ के साथ यह मेरी पहली म्यूजिक वीडियो है और इस बात से मैं बेहद उत्साहित हूँ। मुझे डांस करना पसंद है और इस ट्रैक ने मुझे एक कलाकार के रूप में अपने उस पक्ष को तलाशने का मौका दिया। लुक आकर्षक है जिसने कहानी को ग्लैम का स्पर्श दिया। मैं इस तरह के प्रतिभाशाली कलाकारों और इस तरह के जबरदस्त प्रोडक्शन के साथ काम करने के लिए पूरी तरह से खुश हूं।”
संगीतकार-जोड़ी मीत ब्रदर्स कहते हैं, “यह ट्रैक बहुत ही खूबसूरती से  बहार आया है। यह गजल, कव्वाली और सूफी का एक शानदार मिश्रण है और हमने ट्रैक के पूरक के लिए उन उपकरणों का उपयोग किया है। जुबिन नौटियाल ने गायन पर एक अद्भुत काम किया है और दर्शकों को यह पसंद आने वाला है।
निर्देशक इवान कहते हैं, “जब हमने पहली बार ट्रैक सुना तो हमें पता था कि यह एक रोमांचक कहानी के लिए परफेक्ट है। गुरमीत और जियोर्जिया दोनों ही इस किरदार के लिए सटीक बैठते हैं। उनकी अद्भुत केमेस्ट्री इस गाने के स्तर को और भी ऊँचा करती है।
दिल जिससे ज़िंदा है अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ब्ध है।

इंडियन आर्ट प्रमोटर द्वारा आयोजित होगा ‘कलास्पंदन आर्ट फेअर – 2022’

0

भारत के जानेमाने चित्रकार एवं शिल्पकार की कलाकृतियाँ का भव्य प्रदर्शन

मुम्बई। इंडियन आर्ट प्रमोटर द्वारा ‘कलास्पंदन आर्ट फेअर – 2022’ का भव्य आयोजन मुंबई में वरली स्थित नेहरू सेंटर में किया जा रहा है। इस आर्ट फेअर का विधिवत उद्घाटन 24 नवंबर, 2022 दोपहर 3 बजे अभिनेत्री अनिता राज के हाथों संपन्न होगा। इंडियन आर्ट प्रमोटर आयोजित इस आर्ट फेअर में तीन सौ से ज्यादा देश विदेश के जाने माने चित्रकार और छायाचित्रकारों द्वारा बनायी गयी एक हजार से ज्यादा कलाकृतियाँ देखने को मिलेगी। जो इसमे तैलरंग, एक्रिलिक, चारकोल, मिक्स मीडियम, ब्राँझ, फायबर, वास्तविक तथा अमूर्त शैली मे बनाई गयी है। इस फेअर में विविध कलादानी भी सहभागी बनेंगे। 24 से 27 नवंबर के बीच रोज सुबह 11 से रात 7 बजे तक सभी कलाप्रेमी इस आर्ट फेअर का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं।


कलास्पंदन आर्ट फेअर में रामजी शर्मा, गौतम दास, सोनजय मौर्य, डॉ. अर्चना गुप्ता, अंजू पॉल, धीरेन शासमल, सरतकुमार शॉ, अम्रीत लामा, नवाब जेहान बेगम, आयेशा तल्यार खान, परशुराम पाटील, मोना जैन, नेहा ठाकरे, प्रकाश चोडवडिया, काशीनाथ बोसे, जयदेब डोलुई, सीखा नंदन, संकर्षण परुआ, सैबल मन्ना, यतीन कांडपाल, तनिमा भट्टाचार्य, अनाया जेठा, रसूल इब्राहिम महत, अनुपमा शर्मा, डॉ मंजिरी जोशी, प्रसंता महाराना, मौसमी मुखर्जी, डॉ अर्चना मुखर्जी, सुरजित बेरा, अदिती चक्रबोरती, संघमितरा रॉय, मजुमदार, संतू नासकर, पुजा कुमार, सुबीर दास, प्रितेश और स्नेहा गडा, मनमीत बस्सी, पिंटू पॉल, उशारंजन मंडल, शफीक हाश्मी, पुरुषोत्तम एस आगाशे, सरबानी गांगुली, बिजय रक्षित, सहेली बॅनर्जी, सुब्रता पॉल, बिप्लब धर, रिशिता भांडारे, अनिंदिता बिस्वास रॉय, कल्याणी प्रसाद शितुत, बीनू राव, लक्ष्मी व्यंकटेश, अनिर्बन घरा, महुआ चक्रवर्ती, संगिता दास, पापिया चक्रवर्ती, अरुण मेटिया, अतुल पंडिता लाइफफोटोग्राफर, डोला घोष, रोहन दत्तात्रय हिले, निशा मैती, आकाश ए. जैन, अशोक कुमार, प्रीती अंतिल, सुलोचना गावडे, अंजनेया महापात्रा, आर्किटेक्ट संदीप पारखी, डॉ निशा मित्तल, अश्वथी मेनन, मेघन एम, मोनिका पुरनमलका, सेजल शाह, अनुजा अग्रवाल, आशा सिंघ गौर, शर्मिता रॉय, शिखा गर्ग, रश्मी सोनी, प्राची श्रीवास्तव, सचिन मेस्त्री, मनीषा ओगले, रेखा मल्हान, निलोफर साजिदा रहमान, माधवी काकबारा, नेहा करण, प्रज्ञा पाटील, प्रियांका पॉल, वर्षा पाटील, संबेदना दास मोहपात्रा, कुलदीप जठार, हिमांशी सिंह, बबनराव गुरव, वैष्णवी नितीन हिंगामिरे, धन्या नायर, निर्मला पिल्लई, लक्ष्मी श्रीनाथ, प्रभात चंद्रकांत वेर्णेकर, अनिंदिता दत्ता, संजीवनी. के. भोईर, शिवाली जोशी, दर्शना स्वप्नील शहा, नम्रता नीरव गोराडिया, रुतु विमल शहा, गायत्री हृषीकेश कुलकर्णी, उमा जोशी, अंजली मित्तल, शिखा ओझा, विवेक सिंह, आर्ट गैलरी – आर्टिशियस, अर्पितम कला गैलरी, आरती अल्कोहोलिक इंक एंड पेपर उत्पादक, नारा इन्फिनिटी, क्रिएटिव आर्ट अफेयर्स, कॉस्मो आर्ट गैलरी, काश्मिरी आर्ट, तिबेटी थँका आर्ट इत्यादी गॅलरी सहभागी होंगे।