Home Blog Page 324

सुक्खू ने मुख्यमंत्री, अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

0

विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुक्खू के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शिमला के रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

राज्यपाल ने दिलाई शपथ
शिमला के रिज मैदान पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की।
वीरभद्र सिंह को पुष्प अर्पित किए
सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता संसार देई, कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मंच पर पहुंच गए हैं। प्रतिभा सिंह को राहुल गांधी ने मंच पर गले लगाया। छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह को राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी ने पुष्प अर्पित किए।
रिज मैदान पर पहुंचे सुक्खू, मुकेश
सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने राजधानी शिमला के रिज मैदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने मुख्यमंत्री जिंदाबाद, सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिंदाबाद के नारे लगाए। मुकेश अग्निहोत्री भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण करने रिज मैदान पर पहुंच गए हैं।
हमने वादा किया था, कांग्रेस को वापस लाएंगे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी से कहा कि हमने वादा किया था कि हम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे। राहुल गांधी ने इसके लिए प्रतिभा सिंह को बधाई दी।
हम सभी खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है: प्रियंका गांधी

मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश आने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हम बहुत खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है।

गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक

0

गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक

फिरोजाबाद। जसराना में एटा शिकोहाबाद के पचवा चौराहे के पास गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर राहगीर से टकरा गई। बाइक सवार एवं राहगीर गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। राहगीर की हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना जसराना के गांव अतुर्रा निवासी चिंटू अपनी बाइक से जसराना की तरफ आ रहा था। पचवा चौराहे के पास गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे चल रहे सुदामा पुत्र विश्राम सिंह निवासी शीशपुरी थाना जसराना से जा भिड़ी। बाइक की टक्कर लगने से जहां सुदामा गंभीर रुप से घायल हो गया वहीं चिंटू को भी चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर कोतवाल आजादपाल सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए भेजा। सुदामा की हालत गंभीर बनी हुई है।

गाय की इन टॉप 5 नस्लों से बढ़ेगी किसानों की आय

0

गाय की इन टॉप 5 नस्लों से बढ़ेगी किसानों की आय

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से काफी प्रयास किए जा रहे हैं। कई किसान खेती के साथ पशुपालन करके अपनी आय बढ़ा रहे हैं। इसके लिए सरकार की ओर से भी गाय, भैंस पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज सरकार देश में जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए सरकार देसी गाय पालन के लिए सहायता प्रदान कर रही है। सरकार की ओर से किसानों को गाय पालन पर 900 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। ऐसे में किसान गाय पालन करके काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

गाय पालन से दो प्रकार से पैसा कमाया जा सकता है। पहला- गाय का दूध और उससे बने उत्पाद जैसे घी, दही, छाछ, पनीर आदि बेचकर अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। दूसरा- गाय के गोबर और गौमूत्र को जैविक खाद बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे किसानों का रायायनिक खाद पर होने वाला खर्च बचेगा जो एक तरह से आपके लिए इनकम ही होगी। इस तरह किसान भाई गाय पालकर उसके दूध, गोबर और गोमूत्र से काफी अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं। अब प्रश्न उठता है कि गाय पालन के लिए किस नस्ल का चयन किया जाए ताकि अधिक मुनाफा मिल सके। तो आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको गाय पालन के लिए अधिक मुनाफा देने वाली गाय की उन चुनिंदा 5 नस्लों के बारे की जानकारी दे रहे हैं, जो आपकी इनकम को बढ़ा सकती हैं। तो आइए जानतें हैं इन 5 नस्लों की खासियत, दूध देने की क्षमता और कीमत की पूरी जानकारी।

1- गिर गाय (Gyr Cattle)

यह गाय भारतीय मूल की देसी नस्ल की गाय है। गिर गाय (Gir cow) की एक ऐसी खास नस्ल है जो अधिक दूध देने के लिए जानी जाती है। इस नस्ल का मूल स्थान गुजरात के दक्षिण काठियावाड़ के गिर जंगलों को माना जाता है। इसी कारण से इस गाय का नाम गिर पड़ा है। इसे कई अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे- गुजराती, काठियावाड़ी, सूरती, सोरठी, देसन आदि। इस नस्ल की गाय का शरीर लाल रंग का होता है। इसके शरीर पर गहरे लाल या चॉकलेटी रंग के धब्बे पाए जाते हैं। ये आकार में अन्य देसी गायों की तुलना में बड़ी होती है। इस नस्ल की गाय के कान लम्बे एवं नीचे की तरफ लटके होते हैं। यह गाय विभिन्न जलवायु एवं गर्म क्षेत्रों में भी आसानी से रह सकती है।

गिर गाय की कीमत और दूध की मात्रा

ये गाय ब्यात में 1200 से 1800 किलोग्राम तक दूध देती है। यदि प्रतिदिन दूध की मात्रा देखी जाए तो ये गाय प्रतिदिन 12 लीटर से अधिक दूध देती है। इसकी भारतीय बाजार में कीमत 20 हजार से लेकर 25 हजार रुपए तक होती है। बता दें कि गिर गाय की कीमत दूध देने की क्षमता, गाय की उम्र और उसके स्वास्थ्य पर निर्भर करती है।

2- साहीवाल गाय (Sahiwal Cattle)

साहीवाल नस्ल की गाय भी देसी नस्ल की गाय है। इसका मूल उद्‌गम पाकिस्तान माना जाता है, लेकिन ये भारत में काफी पाली जाती है। ये भी अच्छी दूध उत्पादन क्षमता के लिए पहचानी जाती है। इसका शरीर गहरा, चमड़ी ढीली होती है इसका सिर और सींग छोटे होते हैं। इसका शरीर लंबा और गठिला होता है। इसका रंग लाल और गहरे भूरे रंग का होता है। इस गाय की सबसे बड़ी खासियत ये है इन गायों में गर्मी सहने की अच्छी क्षमता होती है और ये स्वभाव से भी अच्छी होती है। इसलिए साहीवाल गाय का पालन कम लागत पर किया जा सकता है।

साहीवाल गाय की कीमत और दूध की मात्रा

साहीवाल गाय से 10 से 16 लीटर  तक दूध प्राप्त किया जा सकता है। यह अपने एक दुग्धकाल के दौरान औसतन करीब 2227 लीटर दूध दे सकती है। इसके दूध में वसा की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। अब इसकी कीमत की बात करें तो साहीवाल गाय की कीमत करीब 70 से 75 हजार रुपय से शुरू होती है। गाय की कीमत उसके दूध की मात्रा और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है।

3 – लाल सिंधी गाय (Red Sindhi Cattle)

इस गाय के शरीर का रंग गहरा लाला होता है। इसकी ऊंचाई मध्यम होती है। इसका सिर चौड़ा और मोटे सींग होते हैं। इसकी पूंछ लंबी होती है और टांगे छोटी होती है। इसकी त्वचा ढीली होती है। यह नस्ल सभी प्रकार की जलवायु और मौसम को सहन करने की क्षमता रखती है। इस नस्ल की खास बात ये हैं कि इस नस्ल को बीमारी कम लगती है। इस गाय का लाल नाम सिंधी इसलिए है कि इस नस्ल की गाय का जिला पहले सिंध था जो अब पाकिस्तान में है। इस गाय को कई और नामों से भी जाना जाता है जैसे- रेड कराची, सिंधी और माही इसके अन्य नाम हैं।

लाल सिंधी गाय की कीमत और दूध की मात्रा

यह गाय प्रति ब्यांत में औसतन 1600 लीटर दूध देती है। दूध में 5.0 प्रतिशत वसा की मात्रा होती है। इसकी नस्ल की गाय की कीमत 15 हजार से लेकर 80 हजार रुपए तक होती है। इसकी कीमत इसके दूध देने की क्षमता और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है।

4- कांकरेज गाय (Kankrej Cattle)

गाय की कांकरेज नस्ल गुजरात के बनासकांठा जिले की नस्ल है। यह गाय आकार में बड़ी होती है। इसके सींग लंबे होते हैं। इसका चेहरा छोटा और नाक थोड़ा ऊपर उठा हुआ है। इसके कान बड़े और लटके हुए होते हैं। कांकरेज गाय हलके भूरे से लेकर सलेटी के रंग में पाए जाते हैं। इनके शरीर के बाल छोटे और मुलायम होते है। इस नस्ल की सबसे बड़ी खासियत ये हैं कि इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है। यह उच्च तापमान को आसानी से सहन कर लेती है।

कांकरेज गाय की कीमत और दूध की मात्रा

कांकरेज गाय की दूध देने की क्षमता भी अच्छी होती है। इस नस्ल की गाय प्रतिदिन 8 से 10 लीटर तक होती है। ये साल भर में 1750 लीटर तक दूध दे सकती है। इस नसल की गाय एक ब्यांत में औसतन 1800 किलो दूध देती है। इसके दूध में 4.8% वसा की मात्रा होती है। ये गाय अपने एक दुग्ध काल में औसतन 1738 किलोग्राम और अधिकतम 1800 किलो दूध दे सकती है। कांकरेज गाय की बाजार में कीमत एक लाख रुपए के आसपास होती है।

5 – थारपारकर गाय (Tharparkar Cattle)

थारपारकर नस्ल को सर्वश्रेष्ठ भारतीय गायों की नस्लों के रूप में पहचाना जाता है। इस नस्ल की गाय का रंग सफेद या धूसर होता है। इसकी पीठ के ऊपर हल्के सलेटी रंग की धारियां होती हैं। इसका सिर मध्यम आकार का और माथा चौड़ा होता है। इसके मोटे और मध्यम आकार के होते हैं। इसके कान चौड़े होते हैं। इसकी पूंछ पतली और लंबी होती है। ये गाय मुख्यत: राजस्थान के जोधपुर और जैसलमेर में पाई जाती है। इस गाय का उत्पत्ति स्थान बाडमेर का मालाणी क्षेत्र माना जाता है। इसलिए इसे यहां मालाणी नस्ल के नाम से भी जाना जाता है।

थारपारकर गाय की कीमत और दूध की मात्रा

इस नस्ल की गाय की दूध उत्पादन क्षमता भी अच्छी होती है। ये गाय प्रति ब्यांत काल के दौरान औसतन 1600-2500 लीटर देती है। नस्ल सुधार के बाद अब ये गाय 12 से लेकर 15 लीटर दूध प्रतिदिन दे रही हैं। इसके दूध में 4.88 प्रतिशत तक वसा की मात्रा पाई जाती है। भारतीय बाजार में थारपारकर गाय की कीमत 40 से 50 हजार रुपए तक होती है।

कुत्ते को पकड़ कर मार रहा था शख्स, गाय ने सींग से मारकर लिया बदला

0

कुत्ते के कान को पकड़ कर मार रहा था शख्स, तभी गाय ने सींग से मारकर लिया बदला

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुत्ते को एक शख्स मार रहा है. बेचारा बेजुबान जानवर चुपचाप दर्द झेल रहा है. उस समय कई लोग मौजूद रहते हैं, मगर कोई भी उस शख्स को रोकने की कोशिश नहीं करता है. तभी एक गाय की नज़र उस शख्स पर पड़ती है.

इस धरती पर इंसान अपने आप को शक्तिशाली समझते हैं. देखा जाए तो हैं भी. लेकिन हमें ये बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए कि धरती पर हक सिर्फ़ इंसानों का ही नहीं है. इंसानों के अलावा कई जीव-जंतु-पक्षी और जानवर रहते हैं. हमें सभी का ख्याल रखना है. मगर कुछ लोग अपनी गंदी हरकतों से मानवता को शर्मसार कर देते हैं. पिछले साल अक्टूबर में एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स एक कुत्ते के दोनों कानों को पकड़ कर उसे बेरहमी से माने की कोशिश कर रहा है. वहां कई इंसान मौजूद रहते हैं, मगर कोई भी उस कुत्ते की मदद नहीं करता है. वहीं पास में खड़ी गाय को गुस्सा आ जाती है. वो बिना देर किए हुए शख्स पर हमला कर देती है और नीचे गिराकर सींग से मारती है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुत्ते को एक शख्स मार रहा है. बेचारा बेजुबान जानवर चुपचाप दर्द झेल रहा है. उस समय कई लोग मौजूद रहते हैं, मगर कोई भी उस शख्स को रोकने की कोशिश नहीं करता है. तभी एक गाय की नज़र उस शख्स पर पड़ती है और वो तुरंत कुत्ते का बदला ले लेती है. अपनी सींग से वो शख्स को गिरा देती है और पटक कर मारती है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुत्ते को एक शख्स मार रहा है. बेचारा बेजुबान जानवर चुपचाप दर्द झेल रहा है. उस समय कई लोग मौजूद रहते हैं, मगर कोई भी उस शख्स को रोकने की कोशिश नहीं करता है. तभी एक गाय की नज़र उस शख्स पर पड़ती है और वो तुरंत कुत्ते का बदला ले लेती है. अपनी सींग से वो शख्स को गिरा देती है और पटक कर मारती है.                                          ये वीडियो आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने 2021 में शेयर किया था. हालांकि ये वीडियो 1 साल पुराना है, मगर अभी भी प्रासंगिक है. हमें ऐसे दुष्ट लोगों को रोकना चाहिए. ऐसे लोगों के कारण जानवर और पक्षी परेशान होते हैं. इनमें दया नाम की कोई चीज़ नहीं है. मानवता के खातिर हमें ऐसे लोगों को रोकना होगा.

गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन ने भित्ति चित्रकारों की प्रशंसा की

0

नमुंमपा मुख्यालय में गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन ने भित्ति चित्रकारों की प्रशंसा की

नवी मुंबई। इस शहर के नागरिकों में शहर के लिए बहुत प्यार और गर्व है और भित्ति प्रतियोगिता के माध्यम से पहले 6वें वर्ष के छात्रों से लेकर वरिष्ठ चित्रकारों तक, कलाकारों ने चित्रों के माध्यम से नवी मुंबई की स्वच्छता और सुंदरता की अवधारणा बनाई है। इन कलाकारों की मशहूर गायक, संगीतकार और स्वच्छ नवी मुंबई मिशन के ब्रांड एंबेसडर शंकर महादेवन ने जमकर तारीफ की।
नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में दौरे के दौरान महानगरपालिका आयुक्त राजेश नार्वेकर के साथ शंकर महादेवन ने मुख्यालय भवन के तलघर में भित्ति चित्र प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 69 छात्र, युवक एवं नागरिक चित्रकारों द्वारा चित्रित भित्ति चित्रों का निरीक्षण किया तथा चित्रकारों की नगर की स्वच्छता की नवीन अवधारणाओं की प्रशंसा की। इस अवसर पर शहर अभियंता संजय देसाई, अपशिष्ट प्रबंधन विभगा के उपायुक्त डॉ. बाबासाहेब राजले, मुख्य स्वच्छता अधिकारी राजेंद्र सोनावणे व अन्य महानुभाव उपस्थित रहे। ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2023’ अभियान के दौरान स्वच्छता में व्यापक जनभागीदारी पर जोर दिया गया और नागरिकों की अन्तर्निहित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए विभिन्न स्वच्छता प्रतियोगिताओं जैसे पेंटिंग, भित्ति चित्र, नुक्कड़ नाटक, जिंगल, लघु फिल्म का आयोजन किया गया है। इन सभी प्रतियोगिताओं में नागरिकों की बड़ी भागीदारी हो रही है और भाग लेने वाले कलाकार प्रतियोगी कला प्रदर्शनी के माध्यम से नवी मुंबई शहर में स्वच्छता आंदोलन बनाने में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इन कलाकार और प्रतिस्पर्धियों की स्वच्छ नवी मुंबई मिशन के ब्रांड एंबेसडर शंकर महादेवन ने सराहना की।

दो साल तक बेटी से बात करने की कोशिश करते रहे श्रद्धा के पिता

0

चर्चित श्रद्धा हत्याकांड में श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने पुलिस पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा, मेरी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अगर पुलिस ने लापरवाही न दिखाई होती तो मेरी बेटी जिंदा होती।

दिल्ली के चर्चित श्रद्धा हत्याकांड में श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, अगर वसई पुलिस ने तत्परता दिखाई होती तो आज मेरी बेटी जिंदा होती। मुंबई में एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया है। विकास वालकर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, मैं बीते दो साल से अपनी बेटी से बात करने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। मुझे कभी नहीं बताया गया कि मेरी बेटी के साथ क्या हो रहा है। उन्होंने कहा, वसई पुलिस के कारण आज हमें कई तकलीफों से गुजरना पड़ रहा है।

आफताब को भी मिले ऐसी सजा 
श्रद्धा के पिता ने कहा, आफताब पूनावाला ने जिस तरह मेरी बेटी की हत्या की है, ठीक उसी तरह उसे भी सजा मिले। उसे फांसी की सजा होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने आफताब के परिवार, मां-बाप और रिश्तेदारों की भी जांच की मांग की।

आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी 
श्रद्धा वालकर हत्या का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला शुक्रवार को साकेत अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यवाही में शामिल हुआ। सुनवाई के बाद अदालत ने आफताब की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। बता दें, हत्या के आरोप में आफताब इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। पुलिस ने आरोपी पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। पुलिस हिरासत को 17 नवंबर को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। कोर्ट ने 22 नवंबर को फिर से आरोपी अफताब पूनावाला को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था और उसके बाद 26 नवंबर को उसे 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

‘बुर्का’ पहनकर डांस करना छात्रों को पड़ गया भारी, कॉलेज ने किया निलंबित

0

‘बुर्का’ पहनकर डांस करना छात्रों को पड़ गया भारी

मंगलूरू। कर्नाटक के मंगलूरू में एक कॉलेज के चार छात्रों ने बॉलीवुड के गाने पर डांस किया। उस दौरान उन्होंने ऐसी ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वे सिर से लेकर पैर तक ढके हुए थे। लोगों ने इस ड्रेस को बुर्का बताया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

मंगलूरू में एक कॉलेज के चार छात्रों को ‘बुर्का’ पहनकर डांस करना भारी पड़ गया। दरअसल, इस डांस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसकी जानकारी मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने चारों छात्रों को निलंबित कर दिया। इस मामले में जांच की जा रही है।

पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, कॉलेज के चार छात्रों ने बॉलीवुड के गाने पर डांस किया था। उस दौरान उन्होंने ऐसी ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वे सिर से लेकर पैर तक ढके हुए थे। लोगों ने इस ड्रेस को बुर्का बताया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। बता दें कि इस मामले में कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी। साथ ही, प्रेस रिलीज भी जारी की। मंगलूरू स्थित सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप छात्रों द्वारा पेश किए गए कार्यक्रम का एक हिस्सा है। ये चारों छात्र मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। कॉलेज प्रबंधन का आरोप है कि ये चारों छात्र गलत तरीके से कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम का हिस्सा ही नहीं था और चारों छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, मामले की जांच की जा रही है। कॉलेज इस तरह की किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करता है। बता दें कि इस मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर एम ने भी बयान जारी किया।

गुजरात में BJP की सबसे बड़ी जीत, हिमाचल में कांग्रेस

0

गुजरात: भाजपा के अच्छे दिन
आम आदमी पार्टी ने इस बार गुजरात की 182 में से 181 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। गुजरात में पहले चरण के मतदान से पहले उसने वहां पूरा जोर लगाया था। कई एग्जिट पोल्स भाजपा के पक्ष में थे, लेकिन फिर भी यह माना जा रहा था कि आम आदमी पार्टी उसे नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि, गुरुवार को जब नतीजे सामने आए तो भाजपा को मुस्कुराने की वजह मिल गई। 2002 में जब नरेंद्र मोदी पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब भाजपा को मिलीं 127 सीटों से भी ज्यादा सीटें इस बार मिल गईं। भाजपा 155 से ज्यादा सीटें जीत रही है। यह इस राज्य के चुनावी इतिहास में किसी भी दल को मिलीं सीटों का सर्वाधिक आंकड़ा है। भाजपा भले ही यहां 24 साल से सत्ता में हो, लेकिन 85 फीसदी सीटें जीत लेने के बाद यह राज्य में उसके सबसे अच्छे दिन कहलाएंगे।

हिमाचल: कांग्रेस के अच्छे दिन
जब एमसीडी में आप जीती और गुजरात में भाजपा अब तक की सबसे ज्यादा सीटें ले आई तो कांग्रेस के पास मुस्कराने की वजह हिमाचल से मिली। यहां इस बार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रचार अभियान चला। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह ने पूरी सक्रियता दिखाई। शुरुआती रुझानों में बराबरी का मुकाबला नजर आया, लेकिन बाद में कांग्रेस ने भाजपा को बहुमत हासिल करने से रोक दिया। 2017 में महज 21 सीट जीतने वाली कांग्रेस ने इस बार 40 सीटें जीत लीं।   कांग्रेस आसानी से सरकार बना सकती है, बशर्ते भाजपा निर्वाचित विधायकों में सेंध न लगा दे।

यूपी में भी भाजपा-सपा-रालोद तीनों को मुस्कराने का मौका मिला
उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने भी चुनाव लड़ रहे दोनों दलों को मुस्कुराने का मौका दिया। सपा मैनपुरी में जीत दर्ज करने में सफल रही। पार्टी ने मुलायम की विरासत तो बचाई ही, चाचा ने भतीजे की पार्टी में अपनी पार्टी का विलय करके सपा कार्यकर्ताओं को मुस्कुराने का मौका दे दिया। भाजपा के अच्छे दिन रामपुर से आए। जहां पार्टी को पहली बार जीत मिली। वहीं, रालोद ने खतौली सीट भाजपा से छीनकर अपने लिए खुश होने की वजह ढूंढ ली।

मुंबई सौंदर्यीकरण परियोजना को मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के हाथों विभिन्न 500 कार्यों का भूमिपूजन

0

मुंबई सौंदर्यीकरण परियोजना को मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के हाथों विभिन्न 500 कार्यों का भूमिपूजन

मुंबई। राज्य सरकार मुंबईकरों के लिए शहर में एक विकासात्मक बदलाव लाने की कोशिश कर रही है। रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने और शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रमुख बनाने के लिए निश्चित रूप से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हर काम गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। हम अगले दो वर्षों में मुंबई को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और मुंबईकरों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, यह आश्वासन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया। ज्ञात हो कि मुंबई सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत 500 परियोजनाओं का भूमिपूजन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज गेटवे ऑफ इंडिया में किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिंदे अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर, विद्यालय शिक्षामंत्री तथा मुंबई शहर जिला पालकमंत्री दीपक केसरकर, महिला व बालविकास, पर्यटन मंत्री तथा मुंबई उपनगर जिला पालकमंत्री मंगलप्रभात लोढा, आमदार एड. आशीष शेलार, मुंबई महानगरपालिका आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (शहर) आशीष शर्मा, अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (प्रकल्प) पी. वेलरासू और गणमान्य व्यक्ति रहे।
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। यह महानगर बहुतों के सपनों को मजबूत करने का काम करता है।
यह एक ऐसा शहर है जो सभी को समायोजित करता है। इसलिए हमारा इरादा है कि इस शहर में बुनियादी ढांचा अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए। हमने उस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। शहर में सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण और महत्वपूर्ण सड़कों को कंक्रीट बनाने से वे कम से कम 30 साल तक चलेंगे। उन्होंने कहा कि इस साल पांच सौ किलोमीटर सड़कों का काम हाथ में लिया जाएगा। हम मुंबई शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ सेनिटेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का एक नेटवर्क तैयार करने पर जोर दे रहे हैं। पांच हजार सफाई दूतों के माध्यम से शहर को स्वच्छ रखने की योजना तैयार है। जहां एक ओर मुंबई शहर का विस्तार हो रहा है, वहीं कोलीवाडे, इसकी संस्कृति और परंपराओं को भी संस्कारित किया जाएगा। चार महीनों में ही हमने महापािलका क्षेत्र में 52 बालासाहेब ठाकरे क्लिनिक भी शुरू किया।
मुख्यमंत्री शिंदे ने विश्वाश व्यक्त किया कि अगले एक-दो महीने में मुंबई का स्वरूप बदला हुआ देखने को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमारे देश को जी-20 सम्मेलन की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। इस मौके पर मुंबई और राज्य के अन्य शहरों में 14 सभाएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर हमें विदेशों से आने वाले विशिष्ट प्रतिनिधियों के सामने मुंबई और अपने राज्य की ब्रांडिंग करने का अवसर मिला है। पिछले साढ़े चार महीने में मुंबईकरों के हित में कई फैसले लिए गए। यहां पुरानी इमारतों के पुनर्विकास के मुद्दे को हल करने के प्रयास चल रहे हैं। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि इसके अलावा रुकी हुई परियोजनाओं को भी हाथ में लिया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मुंबई शहर के सौंदर्यीकरण की परियोजना बहुत अच्छी पहल है। यह परियोजना सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करेगी। राज्य की सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के लिए विकास योजना तैयार करने को कहा था। इसलिए वह इस योजना के सूत्रधार हैं। मुंबई शहर में सभी सुविधाओं से युक्त शौचालय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार फंड उपलब्ध कराएगी। साथ ही स्लम क्षेत्रों में अतिरिक्त एवं वैकल्पिक शौचालयों की व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है। अपशिष्ट जल प्रबंधन के लिए सामुदायिक वाशिंग मशीन अवधारणा का कार्यान्वयन, कई झुग्गी क्षेत्रों में जहां बिजली नहीं है, हैंगिंग लाइट अवधारणा पर काम चल रहा है। ऐतिहासिक धरोहर स्थलों के महत्व को जानकर उन्हें उसी तरह संरक्षित किया जाएगा। स्काई वॉक लोकेशन पर एस्केलेटर भी लगाए जाएंगे। आने वाले समय में ऐतिहासिक शहर मुंबई की इमारतों और सड़कों की सूरत बदलती नजर आएगी, यह जानकारी उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने दी। विधानसभा अध्यक्ष ॲड. राहुल नार्वेकर ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से मुंबई शहर के सौंदर्यीकरण के वादे को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब विकास के मामले में अपेक्षित बदलाव सबको दिखेगा।
विद्यालय शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि मुंबई का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसे और बढ़ाया जाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी इसमें सहयोग कर रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि मुंबई शहर देश की आर्थिक राजधानी है। इसे अब एक ऐसी राजधानी बनना चाहिए जो पर्यटन और रोजगार के अवसर सृजित करे। राज्य सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। विधायक शेलार ने भी इस अवसर पर विचार व्यक्त किये, जबकि कार्यक्रम का परिचय आयुक्त डॉ. चहल ने दिया।

मासूम का कातिल आदमखोर गुलदार गोली से ढेर

0

मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार शूटर की गोली से ढेर

टिहरी। बीते 27 नवंबर को गुलदार ने मयकोट गांव के 12 वर्षीय बच्चे अनव को मौत के घाट उतार दिया था। आज गुरुवार को मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार ढेर हो गया। अनव की मौत से यहां ग्रामीणों में भारी गुस्सा था। जो आज गुलदार की मारे जाने के बाद शांत हुआ।

टिहरी जिले के भिलंगना ब्लाक के केमरासौड़ में सुबह चार बजे लगभग वन विभाग की टीम ने गुलदार को मार गिराया। बीते 27 नवंबर को गुलदार ने मयकोट गांव के 12 वर्षीय बच्चे अनव को मौत के घाट उतार दिया था। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे मार गिराने के लिए शूटर जयहुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को क्षेत्र में तैनात किया था।

गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए नौ ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाया गया था। रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि आज सुबह गुलदार को दोनों शूटरों ने मार गिराया है। उन्होंने बताया मारा गया गुलदार मादा है, जिसकी उम्र 6 से 7 साल के लगभग है। गुलदार को पोस्टमार्टम के लिए घनसाली पशु चिकित्सालय लाया जा रहा है।