तुनिषा ने की आत्महत्या
टीवी और फिल्म अभिनेत्री तुनिषा शर्मा (20) ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने एक टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने महाराणा प्रताप (2015), चक्रवर्ती अशोक सम्राट (2015), इंटरनेट वाला प्यार (2018) जैसे टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया था, और वर्तमान में अली बाबा दास्तान ई काबुल (2022) का हिस्सा थीं। उन्होंने फितूर (2016) और दबंग 3 (2019) जैसी फिल्मों में भी काम किया था।
छोटी सी उम्र में ही तुनिशा शर्मा ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। 4 जनवरी 2002 को चंडीगढ़ में जन्मी तुनिशा अपने काम को लेकर काफी गंभीर थीं और वह जिंदगी को खुलकर जीना जानती थीं। तुनिशा सेट पर भी हमेशा खुश रहती थीं। वहीं, वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती थीं जो उनकी बिंदास लाइफ की गवाह हैं। 10 दिन बाद तुनिशा अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट करतीं, लेकिन अब ये मुमकिन नहीं हो पाएगा।
29 गौ वंश पशु समेत 8 पशु तस्कर गिरफ्तार, तस्करी कर ले जा रहे थे बिहार !
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के हाईवे पर पुलिस ने गोवंश की तस्करी के आरोप में 8 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 29 पशुओं को भी बरामद किया है। तस्करी के लिये 29 गोवंश पशुओं को बिहार राज्य ले जाया जा रहा था।
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के हाईवे का है जहां खुखुंदू पुलिस को यह सूचना मिली कि एक ट्रक में छुपाकर लगभग 29 गोवंश पशु अंबेडकर नगर से बिहार राज्य के लिए जा रहे हैं। जैसे ही थाना अध्यक्ष गोपाल राजभर को यह सूचना मिली वैसे ही अपनी पुलिस टीम के साथ खुखुंदू चौराहे पर पहुंच गये। जिसके बाद घेराबंदी कर ट्रक को अपने कब्जे में लिया। जैसे ही ट्रक ड्राइवर ने यह बताया कि पीछे से एक लग्जरी कार आ रहीं है जिसपर भाजपा का झंडा लगा है। उसी में 08 पशु तस्कर बैठे हैं पुलिस ने उनको भी तत्काल फिल्मी स्टाइल मैं मौके से गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद खुखुंदू चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल मच गया। जब इन पशु तस्करों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पशु बिहार राज्य मैं तस्करी के लिये जा रहे हैं। बताया जाता है कि आजमगढ़ जिले का रहने वाला पशु तस्करों का सरगना आजाद अपने अन्य साथियों के साथ बिहार राज्य मैं इन गोवंश पशुओं को तस्करी करने के लिये लेकर जा रहा था। वही इस गाड़ी का य़ह पता लगाया जा रहा है कि आखिर किसकी गाड़ी है।
वहीं एसपी ने बताया कि खुखुंडू पुलिस ने घेराबंदी कर 29 गोवंश पशु समेत आठ पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह पशु तस्कर एक लग्जरी वाहन से बिहार राज्य को जा रहे थे। इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
Cow Economy – देसी गाय के गोबर और गौ मूत्र, की खाद से मिली बंपर पैदावार ,
Fertilizer Benefit: रबी सीजन की बुवाई चल रही है. किसान गेहूं समेत अन्य फसलों की बुवाई मेें लगे हुए हैं. सरकारी ब्लॉक और निजी केेंद्रों पर जाकर खाद की खरीदारी कर रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि फसल की ग्रोथ में सही खाद का उपयोग बेहद महत्वपूर्ण है. कुछ किसान आर्गेनिक तरीके से खेती करते हैं. अधिकांश जल्दी उपज के कारण अनआर्गेनिक खेती करना पसंद करते हैं. उत्तर प्रदेश के जिलों में भी फसल की उपज बढ़ाने के लिए ऐसा ही प्रयोग कर रहे हैं.
ABP News – खबर के अनुसार यूपी के रामपुर में हो रहा गोबर और गौमूत्र का ट्रायल
उत्तर प्रदेश के किसान फसलों की उपज बढ़ाने के लिए देसी तरीकों का सहारा ले रहे हैं. रामपुर जिले में इसी कड़ी में एक प्रयोग किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देसी गाय के गोबर और गौमूत्र से किसानों की आय दो गुनी करने की प्लानिंग है. इससे बंजर जमीन पर भी खेती की जा सकेगी. कृषि विज्ञान केंद्र धनोरा के स्तर से यह पहल की गई है. हालांकि कुछ जगहों पर इसका परीक्षण किया गया तो वहां फसलें भी लहलहाने लगी हैं.
इस तरह किया जा सकता है तैयार
प्रयोग सफल रहा तो अन्य जिलों में होगा इस्तेमाल
उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं. उत्तर प्रदेश के रामपुर में देसी गाय के गोबर और गोमूत्र पर यह अनूठा प्रयोग किया जा रहा है. इसके प्राइमरी नतीजे उत्साहजनक रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि प्रयोग के तौर पर नतीजे अच्छे आए हैैं. जल्द ही पूरी जिले में इसी तरह की बुवाई के लिए प्रोत्साहन किया जा सकता है. परिणामों के आधार पर प्रदेश के अन्य जिलों में बुवाई की जा सकती है.
धान, गेहूं सभी के लिए हो सकता है इस्तेमाल
धान, गेहूं, दलहन, तिलहन में इस खाद का प्रयोग किया जा सकता है. विशेषज्ञों ने बताया कि इस तरह के खाद के इस्तेमाल किसी तरह की बीमारी होने का खतरा भी कम हो जाएगा. उत्पादन भी अधिक हो जाएगा. भूमि की उर्वरकता भी बनी रहेगी.
पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, 3 गौ तस्कर दबोचे
बड़हलगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात में पटना चौराहे पर गोवंश लेकर जा रहे ट्रक को रोकने की कोशिश की तो गौ-तस्कर पुलिसकर्मियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश कर भाग निकले।
बाद में पटनाघाट चौकी के सामने बैरियर लगा कर उनको रोकने की कोशिश की गई लेकिन वे बैरियर तोड़ कर भागने लगे। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर तीन गौ-तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने ट्रक में लदे 27 गोवंश बरामद किए हैं।
बड़हलगंज थानेदार जयनारायण शुक्ल ने बताया कि एसएसआई संतोष कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि गौ-तस्कर ट्रक में गोवंश लादकर ले जा रहे थे। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वे पुलिस बल के साथ पटना चौराहे पर पहुंच गए।
पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो चालक ने ट्रक उनके ऊपर चढ़ाने के लिए उनकी तरफ ही बढ़ा दिया। जिसपर पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचाई। इस बाद तस्कर ट्रक लेकर पटनाघाट की तरफ फरार हो गए।
पटनाघाट चौकी की पुलिस को सूचना देकर थाने की पुलिस ट्रक के पीछे लग गई। ट्रक को रोकने के लिए पटनाघाट चौकी के सामने लगे बैरियर को भी वह तोड़ कर भाग निकले। बाद में पुलिसकर्मियों की घेराबंदी देख तस्कर ट्रक खड़ा कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
गौ-तस्करों की पहचान आजमगढ़ जिले के फूलपुर क्षेत्र के खुरासो निवासी रवि कुमार, मुबारकपुर क्षेत्र के दाउदपुर निवासी अमित यादव और मऊ जिले के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के पड़ेरुआ निवासी अरमान के रूप में हुई।
पुलिस उनके खिलाफ धारा 307, 427, 3/5ए/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उधर, पुलिस ने ट्रक में लादकर ले जाए जा रहे 27 गोवंश को बरामद किया है।
गौ माता सनातन धर्म का मूल हैं : साध्वी श्रद्धा
रायपुर। दिव्य गौ कृपा महोत्सव के तीसरे दिन कथा सुनने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा । बड़ी संख्या में गौ कथा का आनंद लेने लोग कथा स्थल पहुंचे । रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा भी गौ कथा कार्यक्रम में उपस्थित हुए । उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि गौ सेवा के लिए लोगों को जागृत एवं प्रोत्साहित करने के लिए यह अनूठा आयोजन है । हम सभी भाग्यशाली हैं कि रायपुरवासियों को इस दिव्य कथा को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ ।
गौ माता के प्रति मन में अनुराग पैदा करना ही गौ कथा का उद्देश्य – साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती
गौ कथा के महत्व को समझाते हुए साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती ने कहा कि गौ माता सनातन धर्म का मूल है । जब जब गौ माता की हत्या होती है तब तब हमारे सनातन धर्म और संस्कृति का क्षय होता है । अपने धर्म के संरक्षण के लिए गौ माता का संरक्षण करना जरूरी है । उन्होंने कहा कि हमने आधुनिक समय में गौ माता को पशु समझने की गलती कर रहे हैं अगर हम अंतर्मन से गौ माता को देखें तो तैंतीस कोटि देवी देवताओं के दर्शन का लाभ मिल सकता है । दिव्य गौ कृपा कथा 26 दिसंबर तक जारी रहेगी ।
केंद्र ने राज्यों को कोरोना से किया अलर्ट
केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट, कोरोना के लिए हो जाएं तैयार, रखें सावधानियां
डॉ. मंडाविया ने राज्यों को कोविड-19 प्रबंधन के लिए सभी तैयारियां रखने की सलाह दी है। बैठक में राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से कहा कि केंद्र और राज्यों को सहयोग की भावना से काम करने की जरूरत है, जैसा कि पिछली बार कोरोना केसों में उछाल के दौरान किया था।
चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना मामलों में उछाल के बाद केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने लगातार तीसरे दिन राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। उन्होंने शुक्रवार को सभी राज्यों को सतर्क व सावधान रहने तथा कोरोना प्रबंधन के इंतजाम के निर्देश दिए।
नवी मुंबई में 31 मार्च तक सीसीटीवी परियोजना लागू करने का निर्देश
31 मार्च तक सीसीटीवी परियोजना लागू करने का नमुंमपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने दिया निर्देश
नवी मुंबई। नवी मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त अभिजीत बांगर ने निर्देश दिया कि सीसीटीवी परियोजना जो नवी मुंबई शहर की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, को 31 मार्च तक पूरा किया जाना चाहिए और गो लाइव किया जाना चाहिए। लाइव जाने से पहले मनपा के इलेक्ट्रिकल/कंप्यूटर विभाग को कैमरों की स्पीड चेक करनी चािहए और यह भी सुनिश्चित करें कि इंटरनेट कनेक्शन आवश्यक बैंडविड्थ प्राप्त कर रहा है, इसकी भी जांच करें कि स्वचालित नंबर प्लेट कैप्चरिंग भी हो रही हैं। साथ ही लाल बत्ती उल्लंघन जैसे सभी मामलों का सही तरीके से और पूरी क्षमता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उन्होंने निर्देश दिए।
नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के 1500 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और काम की विस्तार की समीक्षा करते हुए मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने स्पष्ट किया कि 31 मार्च के बाद कोई समय विस्तार नहीं दिया जाएगा और उसके बाद बड़े जुर्माने लगाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर शहर अभियंता संजय देसाई, अतिरिक्त शहर अभियंता शिरीष आरदवाड, कार्यकारी अभियंता सुनिल लाड व टाटा एडवांस सिसटम के प्रतिनिधी उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि इस परियोजना के तहत हाई डेफिनिशन के फिक्स्ड और हाई स्पीड कैमरे लगाए जा रहे हैं और वाहनों पर स्वचालित नंबर प्लेट रीडिंग के लिए एएनपीआर कैमरे लगाए जा रहे हैं। बता दें कि इसके अलावा 27 मुख्य चौराहों पर 108 कैमरे लगाए जा रहे हैं और बस डिपो, बाजार, पार्क, मैदान, चौक, नाके, व्यस्त स्थान, नमुंपा कार्यालय, पाम बीच, ठाणे बेलापुर रोड, सायन पनवेल आदि जगहों पर हाई डेफिनिशन कैमरे लगाए जा रहे हैं। 43 जगहों पर पैनिक अलार्म और कॉल बॉक्स लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा नवी मुंबई पुलिस की मांग के मुताबिक हादसों और देश विरोधी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए खाड़ी के किनारे 9 जगहों पर थर्मल कैमरे लगाए जा रहे हैं।
सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवान शहीद
सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवान शहीद
सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है। सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था।
पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।
घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिक्किम में सड़क दुर्घटना में सेना के वीर जवानों के शहीद होने की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। मैं प्रभु से सभी घायलों की कुशलता तथा दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं। हम इन दु:खद क्षणों में भारतीय सेना एवं शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।
सीएम एकनाथ शिंदे को नागपुर भूखंड मामले में राहत
सीएम एकनाथ शिंदे को नागपुर भूखंड मामले में राहत, जमीन बिल्डरों को हस्तांतरित करने का आदेश रद्द
महाराष्ट्र के शहरी विकास विभाग ने स्वीकार किया कि उसके अधिकारियों ने इस जनहित याचिका के बारे में मुख्यमंत्री को सूचित नहीं किया। यह अनजाने में हुई एक गलती थी। यह मानते हुए कि विवाद का समाधान हो गया है, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को नागपुर में करीब 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाला मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने राहत दे दी है। शिवसेना, राकांपा व कांग्रेस ने इसमें घोटाले का आरोप लगाते हुए शिंदे से इस्तीफे की मांग की थी।
बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ को आज महाराष्ट्र के शहरी विकास विभाग ने बताया कि नागपुर इंप्रुवमेंट ट्रस्ट (NIT) का प्लॉट निजी व्यक्ति को हस्तांतरित करने का आदेश 16 दिसंबर को निरस्त कर दिया गया है। जमीन फिर से झुग्गीवासियों के लिए उपलब्ध करा दी गई है।
विभाग ने स्वीकार किया कि उसके अधिकारियों ने इस जनहित याचिका के बारे में मुख्यमंत्री को सूचित नहीं किया। यह अनजाने में हुई एक गलती थी। यह मानते हुए कि विवाद का समाधान हो गया है, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस ने आरोप लगाया था
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पटोले, विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार और अंबादास दानवे ने इस मामले को लेकर शिंदे पर घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने शिंदे से सीएम पद छोड़ने की मांग की थी। विपक्षी दलों का आरोप है कि जब एकनाथ शिंदे पूर्ववर्ती महाविकास अघाड़ी सरकार में शहरी विकास मंत्री थे, तब उन्होंने नागपुर में लगभग 100 करोड़ रुपये की जमीन बिल्डरों को दी थी। तब इसे गरीबों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के लिए दिया गया था, लेकिन बाद में कथित तौर पर शिंदे ने इस जमीन को कुछ बिल्डरों को औने-पौने दाम में सौंप दिया। यह मामला महाराष्ट्र विधानसभा में भी उठाया गया था।












