Home Blog Page 308

दुनिया में सबसे ज्यादा गरीब आज भी भारत में

0
Allahabad, India - February 10, 2013: Poor Indian family in rural area near Allahabad, Uttar Pradesh, India.

दुनियाभर में असमानता और गरीबी पर काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ओक्सफैम ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में सबसे ज्यादा गरीब आज भी भारत में ही रहते हैं। आर्थिक असमानता के चलते देश के 70% लोगों बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पौष्टिक आहार नहीं मिल पाता है। अच्छा भोजन नहीं मिलने के कारण 1.7 करोड़ लोग अलग-अलग तरह की बीमारियों से ग्रसित हो गए।

एक फीसदी अमीरों के पास देश की 40 प्रतिशत से ज्यादा संपत्ति
ओक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के एक फीसदी अमीरों के पास देश की 40.5 प्रतिशत से ज्यादा की संपत्ति है। भारत के 21 सबसे अमीर अरबपतियों के पास मौजूदा समय में देश के 70 करोड़ लोगों से ज्यादा दौलत है। बाकी 50 प्रतिशत लोगों के पास देश की कुल संपत्ति का तीन प्रतिशत हिस्सा है।

अरबपतियों ने हर घंटे 2.5 करोड़ रुपये कमाए
कोरोनाकाल में देश के अमीरों को सबसे ज्यादा फायदा मिला। आंकड़ों के अनुसार, दो साल में देश के टॉप अरबपतियों की संपत्ति में 121 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अरबपतियों की संपत्ति में हर एक मिनट 2.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हर दिन 3,608 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। देश के सबसे अमीर यानी गौतम अडाणी की संपत्ति में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

कोरोनाकाल में 62 फीसदी अरबपति बढ़े
कोरोनाकाल में सिर्फ अमीरों की संपत्ति ही नहीं बढ़ी है, बल्कि अमीरों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच देश में 62.7451% अरबपति बढ़ गए। कोरोनाकाल से पहले यानी 2020 तक देश में 101 अरबपति थे। 2022 में इनकी संख्या 166 पहुंच गई। हेल्थ केयर और फार्मा सेक्टर में सात नए अरबपति शामिल हुए। कुल 32 अरबपति हेल्थ सेक्टर से हैं। 31 अरबपति मैनुफैक्चरिंग सेक्टर से हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा गरीब भारत में
रिपोर्ट के अनुसार, पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा गरीब भारत में ही रहते हैं। यहां 22.89 करोड़ लोग काफी गरीब हैं। इनकी आर्थिक हालत काफी खराब है।

अरबपतियों पर टैक्स बढ़ाने से देश के आम लोगों को फायदा
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर इन अरबपति के अनरियलाईज्ड गेन्स (आमदनी) पर एकबारगी 20 प्रतिशत टैक्स लगा दिए जाएं तो देश को 1.8 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं। इसके जरिए प्राथमिक विद्यालयों में 50 लाख अध्यापकों को रोजगार देने के लिए लगाया जा सकता है। वहीं, अगर देश के टॉप-10 अमीरों पर पांच प्रतिशत टैक्स लगा दिया जाए तो देश के सभी बच्चों को स्कूल भेजा जा सकता है। अगर भारत के सभी अरबपतियों पर दो फीसदी की दर से टैक्स बढ़ा दिया जाए तो देश में अगले तीन साल तक कुपोषण से जूझ रहे बच्चों के लिए 40,423 करोड़ रुपये जुट जा सकते हैं।

महिला श्रमिकों को कम पैसे मिलते हैं
ओक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पुरुषों की बजाय महिला श्रमिकों को कम पैसे मिलते हैं। किसी काम के लिए अगर पुरुष श्रमिक को एक रुपये मिलते हैं, तो उसी काम के लिए महिला श्रमिकों को 63 पैसे दिए जाते हैं। एससी-एसटी और ग्रामीण वर्ग के श्रमिकों के लिए ये अंतर और भी ज्यादा है।

कॉरपोरेट टैक्स में छूट से उद्योगपतियों को फायदा
कॉरपोरेट टैक्स में साल 2019 में भारत सरकार ने छूट दी थी। इसके चलते उद्योगपतियों को साल 2021 में 1,03,285 करोड़ रुपए का लाभ मिला। ये लाभ देश के 1.4 साल के लिए मनरेगा बजट के बराबर है।

अमीरों को टैक्स में छूट, गरीबों का बोझ बढ़ा
रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर पिछले 40 साल में अमीरों को टैक्स में छूट दी गई है, जबकि गरीबों पर अप्रत्यक्ष तौर पर बोझ बढ़ा है। भारत में नीचे की 50 प्रतिशत जनसंख्या ऊपर की 10 प्रतिशत की तुलना में अपनी आय का छह गुना अधिक अप्रत्यक्ष करों पर खर्च करती है। साल 2021-22 में जो 14.83 लाख करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में प्राप्त हुए, उसका 64 प्रतिशत हिस्सा नीचे की 50 प्रतिशत जनसंख्या से प्राप्त हुआ जबकि टॉप 10 प्रतिशत अमीरों से केवल तीन प्रतिशत जीएसटी का हिस्सा प्राप्त हुआ।

गरीबों से जबरन कर्ज वसूली, अमीरों को राहत
ओक्सफैम ने दावा किया है कि भारत में बैंक कर्ज को लेकर भी काफी असमानता है। भारतीय बैंकों में गरीबों से जबरन कर्ज वसूली होती है, जबकि अधिकतर कॉरपोरेट क्षेत्रों को दिए गए 11 लाख करोड़ रुपये के कर्ज को सार्वजनिक बैंकों ने माफ कर दिया।

भूखे लोगों की संख्या में इजाफा
ऑक्सफैम के अनुसार, भारत में भूखे लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। भूख से त्रस्त भारतीयों की संख्या साल 2018 मे 19 करोड़ थी, जो साल 2022 में बढ़कर 35 करोड़ हो गई। साल 2022 में पांच वर्ष से कम आयु वर्ग के 65 प्रतिशत बच्चों की मौत भूख के कारण हुई।

ओक्सफैम क्या है? 
ये एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है। इसका गठन 1942 में किया गया था। संस्था का मकसद दुनिया में असमानता और आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों को बराबरी का हक दिलाना है। संस्था हर साल दुनिया भर में गरीबी और अमीरी का विश्लेषण करते हुए आंकड़ा जारी करती है।

 

म्यूजिकल इवेंट ऑर्गेनाइज सागर को मिला एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड

0

मुंबई। संगीत सुनना भला किसे नहीं भाता, संगीत सुनने के प्रकार और साधन अलग-अलग हैं परंतु संगीत सभी सुनते हैं ऐसे में संगीत को लाइव सुनना भी एक अलग ही आनंद देता है और यह लाइव कार्यक्रम करते हैं म्यूजिकल इवेंट ऑर्गेनाइज करने वाले, जिन्हें आज इवेंट ऑर्गेनाइज भी कहते है। म्यूजिकल शो ऑर्गनाइज करने वालों में एक जाना माना नाम सागर घोड़के का भी है जो कि पिछले कई वर्षों से इस तरह के संगीतमय कार्यक्रमो का आयोजन करते रहते हैं सागर कई बिग स्टार गायकों को लेकर भी कई कार्यक्रम कर चुके हैं जिनमें कविता कृष्णमूर्ति, अमित कुमार, शैलेंद्र सिंह, मोहम्मद अजीज, सुदेश भोसले आदि नाम शामिल है। संगीत की दुनिया में मेलोडियस गीतों के प्रचार प्रसार में सागर का खास योगदान देखने को मिलता है। सागर के रिदम मैजिशियन व एआर आरडी कांसेप्ट को भी जोरदार सफलता मिली। “एआरडी”, आरडी बर्मन व ए आर रहमान के हिट गीतों को लेकर किया गया था जबकि “रिदम मैजिशियन” आरडी बर्मन व बप्पी लहरी के हिट गीतों को लेकर।
सागर अपने सभी आयोजन आईस इवेंट एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले करते हैं। इनके अपडेट्स यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते है।

बता दें कि आईस नए कलाकारों को नई पहचान देने में कई वर्षों से काम कर रहा है। इनके द्वारा कोविड के समय जब लोग घरों में कैद थे तब लगभग ढाई सौ से ज्यादा कलाकारों को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, इवेंट ऑर्गेनाइज कर उनकी जीविका भी चलाने का काम किया। इस महान कार्य ने सागर को और भी प्रतिष्ठित बना दिया।
सागर के बड़े शोज़ की बात करें तो सागर ने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल लाइट की थी जिसमें 111 म्यूजिशियन एक साथ मंच पर उतरे थे। इसे खुद प्यारेलालजी द्वारा कंडक्ट किया गया था जो सुपर डुपर हिट रहा था। इसी शो से सागर की लोकप्रियता और भी बढ़ गई थी।
हाल ही में सागर को संगीत की दुनिया में उनके जबरदस्त योगदान को देखते हुए बॉलीवुड के असली म्यूजिक अवार्ड एवरग्रीन म्यूजिक अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड सागर को मुंबई के मेयर हाल में जाने माने लीजेंडस के करकमलों द्वारा मिला।
एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड पाकर सागर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूँ मैंने सपने मे भी सोचा नहीं था कि मुझे भी कभी मंच पर सम्माननीय हस्तियों द्वारा कोई अवॉर्ड मिलेगा। इस सम्मान के लिए मैं वीएस नेशन न्यूज चैनल के एडिटर दविंद्र खन्ना जी का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने मुझे ये सम्मान दिया।
इस अवॉर्ड ने मुझमें एक नई ऊर्जा भी भर दी है, अब मुझे संगीत के क्षेत्र में और भी कई मकाम बनाने है।

बूथों को अब करना है मजबूत, कहा- सभी 9 राज्यों में दर्ज करनी है जीत – जेपी नड्डा

0

 

 

बीजेपी की दो दिवसीय राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई. इस बैठक में पीएम मोदी (PM Modi), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया. इस बैठक का आयोजन 16-17 जनवरी को किया जा रहा है. इस बैठक में जेपी नड्डा ने आगामी चुनावों पर ध्यान देने की बात कही.
रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का आह्वान किया कि 2023 हमारे लिए बहुत जरूरी क्योंकि इस साल 9 राज्यों में चुनाव होने हैं. उन्होंने सभी को कमर कसने को कहा कि हमें एक भी चुनाव नहीं हारना है. उनका स्पष्ट संदेश था कि एक भी राज्य का चुनाव भी नहीं हारना है, हमें सभी 9 राज्यों में जीत दर्ज करनी है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक में हाल ही में संपन्न हुए चुनावों पर भी चर्चा की और कहा कि गुजरात की जीत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है. 

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बीजेपी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता शामिल हुए। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए BJP सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि “BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि 2023 हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, हमें 9 प्रदेशों में चुनाव लड़ना है। उन्होंने कार्यकारिणी से आह्वान किया कि चुनाव के लिए कमर कस लें, हमें सभी 9 राज्यों में जीत दर्ज करनी है।”

इसके साथ ही रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि “प्रधानमंत्री ने कहा कि हम कमजोर बूथों की पहचान करें और उन्हें मजबूत करें और पहुंच बढ़ाए। 72,000 बूथों की पहचान की गई और आज भाजपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया कि 1.32 लाख बूथों पर पहुंच गए हैं।”

गुजरात और हिमाचल चुनाव का भी बैठक में हुआ जिक्र
रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि बैठक में गुजरात और हिमाचल चुनाव रिजल्ट के बारे में भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि “BJP अध्यक्ष जे.पी. हाल ही में संपन्न हुए चुनावों पर भी चर्चा की और कहा कि गुजरात की जीत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। हिमाचल चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि हम सरकार बदलने की परंपरा को बदलने वाले थे लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके।”

त्रिपुरा, नागालैंड सहित अन्य राज्यों की गतिविधियों पर हुई ब्रीफिंग
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि “राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय और कर्नाटक में पार्टी की गतिविधियों पर एक ब्रीफिंग हुई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री भी अपने संबंधित राज्य के पार्टी अध्यक्षों के साथ बैठक में शामिल हुए।”

सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष के नकारात्मक अभियानों को कुचला: निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि “विपक्ष ने लगातार भाजपा के खिलाफ नकारात्मक अभियान चलाया और पेगासस, राफेल डील, प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग, सेंट्रल विस्टा, आर्थिक आधार-आरक्षण, विमुद्रीकरण जैसे कई मुद्दों पर पीएम पर हमला करने के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। ये सभी मामले अदालत में लड़े गए और फैसला केंद्र सरकार के पक्ष में आया। सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष के नकारात्मक अभियानों को कुचल दिया और उन्हें कानूनी प्रतिक्रियाओं के माध्यम से उजागर किया।

Opposition continuously ran negative campaigns against BJP & used abusive language to attack PM on many issues like Pegasus, Rafael deal, Enforcement Directorate money laundering, Central Vista, Economic bases-reservations, Demonetization: Union FM Nirmala Sitharaman pic.twitter.com/BMRaFuFFyd

गौ माता की सेवा के संकल्प से सभी मनोरथ पूर्ण-साध्वी कपिलादीदी

0

सूरत. शहर में सिटीलाइट स्थित माहेश्वरी भवन में राधा एंजॉय मंडल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गौकृपा कथा महोत्सव का समापन रविवार को हो गया। इस मौके पर साध्वी कपिलादीदी ने मकर संक्रांति पर गौ दान का महापुण्य बताते हुए कहा कि इसका करोड़ों गुना लाभ प्राप्त होता है। हम सभी सनातनियों को वर्षभर प्यासी गौ माता को शुद्ध जल, भूखी गौ माता को चारा खिलाने का संकल्प लेना चाहिए। मातृत्व भाव से गौ माता की सेवा का संकल्प लेने वालों की सभी मनोकामनाएं भगवती गौमाता पूर्ण करती है।

कथा समापन मौके पर दीदी ने बताया कि गौ सेवा के लिए सभी गौभक्तों को सदैव तत्पर रहना चाहिए। पंचगव्य के माध्यम से 174 प्रकार की बीमारियां ठीक हो जाती है। देसी गौ माता याने सेवित गौ माता का दूध पीने से कैंसर जैसी बीमारियां भी ठीक हो जाती है। तंत्र-मंत्र जैसा कुछ भी नहीं होता है। कुछ लोग अपनी रोटियां सेकने के लिए भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। हम सभी को उनके जाल में फंसने से बचना चाहिए। गौ माता की सेवा करने से सभी प्रकार की आदि व्याधियां स्वत: ही दूर हो जाती है।
कपिला दीदी ने बताया कि सत्य सनातन हिंदू संस्कृति की ओर सभी को ले जाना है। सभी सनातनी को अपने बच्चों के साथ धूमधाम से हर त्यौहार मनाना चाहिए। अलबेलों की इस धरती के त्यौहार भी अलबेले है। यह धरती भोग के लिए नहीं बल्कि योग के लिए है। हम संस्कृति को भुलाए जा रहे हैं तभी आज हम पीड़ित और दुखी है। आयोजक मंडल की मैना मंत्री ने पांच दिवसीय गोकृपा कथा सत्र रविवार को सम्पन्न होने पर मंडल की बहनों तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

सेवा स्टॉल पर गौ ग्रास के लिए मुक्त हस्त से दान

0

सूरत. दान पर्व मकर संक्रांति के उपलक्ष में श्रीसोमोलाई हनुमान गौशाला सेवार्थ मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन शनिवार को श्री गौ सेवा समिति की ओर से किया गया। महोत्सव के दौरान समिति ने शहर में आठ स्थलों पर गौ ग्रास संग्रह स्टॉल लगाए। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गौ ग्रास के निमित्त सहयोग निधि समर्पित की।

महोत्सव के संयोजक कैलाश अग्रवाल ने बताया कि कामरेज में धोरणपारड़ी में श्री गौ सेवा समिति संचालित श्री सोमालाई हनुमान गौशाला के सहायतार्थ मकर संक्रांति महोत्सव शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भटार रोड पर उमा भवन के पास, घोड़दौडऱोड पर श्रीराम मंदिर, राम चौक, सिटीलाइट में अणुव्रत द्वार के पास हनुमान मंदिर, वेसू में श्रीश्याम मंदिर व श्रीसिद्धिविनायक मंदिर, अलथान में आशीर्वाद एन्क्लेव, न्यू सिटीलाइट में श्रीमेंहदीपुर बालाजी मंदिर के पास, परवत पाटिया में शिव मंदिर के पास, ऋषिविहार सोसायटी, कुंभारिया गांव में नेचरवेली सोसायटी, गोडादरा में शिवपार्क सोसायटी में गौ ग्रास संग्रह स्टॉल लगाए गए। महोत्सव के दौरान सभी स्टॉल पर गौभक्तों ने गाय का पूजन किया और हरी घास खिलाई। इसके अलावा गौ सेवार्थ खुले हाथों से सहयोग राशि का दान भी किया

गुरुग्राम में बजरंग दल की टीम पर गौ तस्करों ने किया हमला

0

Gurugram News: गुरुग्राम में फिर से एक और गौ तस्करी का मामला सामने आया है, जहां कुछ गो तस्कर रविवार देर रात को एक गाड़ी में गायों को ले जा रहे थे। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को तस्करी की सूचना मिलते ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ तस्करी के लिए गाय ले जा रहे लोगों का पीछा कर मुक्त कराया। इस दौरान उन्होंने तस्करों ने बजरंग दल की टीम पर हमला कर दिया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि तस्करी के लिए गाय को लेकर जा रहे लोगों का जब पीछा किया तो उन्होंने हम लोगों पर गाड़ी से पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं पर फायरिंग भी की। बजरंग दल की टीम ने एक गौ तस्करी के आरोपी को पकड़कर पुलिस की टीम के हवाले कर दिया, जहां ने तस्कर को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम की अनाज मंडी से किसी की पिकअप में गाय को उठा कर जा रहे थे।

5 आरोपी भागने में हुए सफल

तस्करों का पीछा कर रहे बजरंग दल की टीम का कहना है कि तस्करों की पिकअप गाड़ी से तीन गाय बरामद हुई हैं और एक आरोपी हाथ लगा है, जबकि अन्य पांच आरोपी मौके से भागने में सफल रहे है।

फिल्म ‘शक – द डाउट’ के लिए आयटम नंबर ‘माशाअल्लाह’ की रिकॉर्डिंग सम्पन्न

0

अवंतिका एपी आर्ट्स के बैनर तले निर्देशक राजीव चौधरी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘शक – द डाउट’ के लिए संगीतकार हृजु रॉय ने पिछले दिनों ‘द साउंड आइडियाज’ रिकॉर्डिंग स्टूडियो में सिंगर जून बनर्जी की आवाज़ में एक आयटम नंबर ‘माशाअल्लाह’ रिकॉर्ड किया। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री व आरपीआई पार्टी चीफ रामदास आठवले भी उपस्थित थे। लव स्टोरी

युक्त सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘शक – द डाउट’ में कृष्णा अभिषेक, पायल घोष, माधुरी पवार के अलावा बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार स्क्रीन पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे। निर्माता त्रय राजीव चौधरी, अवंतिका दत्तात्रय पाटिल और रेखा सुरेंद्र जगताप के द्वारा संयुक्तरूप से बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग मार्च में लंदन के विभिन्न लोकेशन पर की जाएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

कैरी माई पेट प्रदान करेगा पेट रिलोकेशन का वास्तविक अनुभव

0

मुंबई। पेट फेड इंडिया देश भर में पालतू जानवरों और उनके पेरेंट्स के लिए आयोजित किया जाने वाला सबसे बड़ा पेट फेस्टिवल है। इस दो दिवसीय फेस्टिवल का आयोजन 21 और 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को में किया जाएगा।
कैरी माई पेट ने पेट फेड इंडिया में ट्रैवल पार्टनर होने के अलावा, अनेक संवादात्मक गतिविधियों की योजना बनाई है। इन गतिविधियों के माध्यम से पालतू जानवरों के पेरेंट्स को उनके सवालों के जवाब दिए जायेंगे। साथ ही उन्हें परिवहन की विभिन्न विधियों के जरिए पालतू जानवरों के स्थानान्तरण की प्रक्रिया के बारे में शिक्षित किया जाएगा और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। पालतू जानवरों के पेरेंट्स को कैरी माई पेट की सेवाओं की जानकारी देने के लिए वेन्यू पर स्थित मिनिएचर एयरक्राफ्ट उनके स्‍टॉल का मुख्य आकर्षण होगा।
नवंबर में पेट फेड बैंगलोर और दिसंबर में पेट फेड दिल्ली के सफल आयोजन के बाद, जहाँ दोनों शहरों में कैरी माई पेट के लगभग 7,000+ दर्शक आये थे, कंपनी ने पेट फेड मुंबई के लिए एक समान मॉडल की योजना बनाई है। इस योजना के अंतर्गत भाग लेने वाले आगंतुकों को मॉक बोर्डिंग पास और पालतू जानवरों के लिए नकली फिट-टू-फ्लाई प्रमाणपत्र प्रदान करके यात्रा प्रक्रिया का शुरू से अंत तक प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें इस प्रक्रिया की कार्यविधि समझाई जाएगी। अंत में पालतू जानवरों के साथ पालकों को विमान पर चढ़ाया जाएगा ताकि उन्हें पेट रिलोकेशन का वास्तविक अनुभव प्राप्त हो सके।
कैरी माई पेट, दिल्ली स्थित एक पेट ट्रांसपोर्टेशन ब्रांड है जिसने 6000 से अधिक पालतू जानवरों को स्थानांतरित किया है, जिसमें 7200 से अधिक पालतू जानवरों को घरेलू और विश्व स्तर पर 30 से अधिक देशों में स्थानांतरित किया गया है।

मिथिला पालकर ने एंजेल एक्सप्रेस फाउंडेशन के बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन

0

मुम्बई। एक्ट्रेस व सिंगर मिथिला पालकर 11 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। हाल ही इस खास मौके पर उन्होंने एंजेल एक्सप्रेस फाउंडेशन के बच्चों के साथ मिलकर इसे और भी खास बनाया, जो कि एक्सीड एंटरटेनमेंट की एक पहल, एक्सीड केयर्स के सहयोग से है।
बता दें, एंजेल एक्सप्रेस एजुकेटेड, कमिटेड सिटिजन्स को स्लम बस्तियों के बच्चों को पढ़ाने, सलाह देने और उनका मार्गदर्शन करने में सक्षम बनाता है, और बच्चों को शिक्षित करने के लिए अपना उत्तम कदम आगे बढ़ाता है।
हाल में मिथिला पालकर इस नेक काम का हिस्सा बनीं और उन्हें फाउंडेशन में बच्चों के साथ बातचीत करते हुए उनकी एक ऐसी साइड दिखी जिसने सभी का दिल छू लिया। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “बच्चों के लिए टिकाऊ वातावरण बनाने के विभिन्न तरीकों में बदलाव लाने की दिशा में एक्सीड एंटरटेनमेंट की इस पहल का हिस्सा बनकर मुझे खुशी हो रही है।
उन्होंने आगे कहा, “इन आत्मविश्वासी और चार्मिंग बच्चों के साथ समय बिताकर अपना जन्मदिन मनाने से मुझे एहसास हुआ कि वास्तव में क्या मायने रखता है। यह एक सुकून देने वाला अनुभव था, और मुझे इन खुशमिजाज बच्चों के साथ बातचीत करके खुशी हुई, जो जीवन से भरपूर हैं। यह जन्मदिन मुझे हमेशा याद रहेगा।


कुछ दिनों पहले मिथिला ने अपने इंस्टाग्राम पर हम सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं थी और अपने न्यू ईयर रेजोल्यूशन के बारे में हमसे बात की, जोकि एक सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल के बारे में था। वीडियो में, उन्होंने कहा कि वह जब भी बाहर जाएगी, अपनी पानी की बोतल लेकर छोटी शुरुआत करेगी। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, “यह एक नए साल की शुरुआत है – सभी चीजों की उम्मीद और नई शुरुआत! इस साल, मैंने एक सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल को अपनाने की दिशा में छोटे कदम उठाने का संकल्प लिया है। तो..यह मेरी कोशिश है। एक नई शुरुआत। #MiConscious”
मिथिला पालकर ने अपने अभिनय प्रदर्शन के साथ-साथ अपनी सुरीली आवाज से हमें हमेशा इम्प्रेस किया हैं। उन्हें इस तरह की पॉजिटिव पहल का हिस्सा बनते देखकर उनके प्रशंसक वास्तव में गर्व महसूस कर रहें थे। और अब दर्शक उनके अपकमिंग फ्यूचर प्रोजेक्ट के बारे में जानने को उत्सुक हैं।

72 साल बाद आखिरकार देश का सबसे पुराना केस निपटा

0

72 साल बाद आखिरकार हुआ फैसला, देश का सबसे पुराना केस निपटा

साल 1951 का यह केस खत्म होने के बाद कलकत्ता हाई कोर्ट को भी बड़ी राहत मिली होगी। मामला बरहामपुर बैंक लिमिटेड के लिक्विडेशन का था। हालांकि, अभी 5 ऐसे केस भी हैं, जो 1952 में फाइल हुए थे।

अदालतों में लंबे वक्त से पेंडिंग केसों को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। बताया जाता है कि देश की अदालत में 4 करोड़ से ज्यादा केस पेंडिंग हैं। आलम यह है कि केस इतने पुराने हैं कि सीनियर जज की उम्र भी उन केसों से दशकों कम है। इस बीच, पिछले सप्ताह देश के सबसे पुराने केस को निपटाया गया। इस केस में पिछले 72 सालों से तारीख पर तारीख का सिलसिला जारी था।

यह केस 1951 का था। कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्रीवास्तव भी केस फाइल होने के पूरे एक दशक के बाद जन्मे थे। 1951 का यह केस खत्म होने के बाद कलकत्ता हाई कोर्ट को भी बड़ी राहत मिली होगी। मामला बरहामपुर बैंक लिमिटेड के लिक्विडेशन का था। हालांकि, अभी 5 ऐसे केस भी हैं, जो 1952 में फाइल हुए थे। इनमें से दो सिविल केस हैं, जो बंगाल के मालदा में पेंडिंग हैं। वहीं, एक केस मद्रास हाई कोर्ट में है। मालदा कोर्ट ने मार्च और नवंबर में सुनवाई की तारीख रखी है।

1951 को यह केस कोर्ट में आया था

नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिग में 9 जनवरी तक बहरामपुर केस ही सबसे पुराना था। जब जस्टिस रवि कृष्ण कपूर ने पिछले साल 19 सितंबर को केस के निपटारे के आदेश पर हस्ताक्षर किए, इसे सील किया गया और टाइपोग्राफिकल सुधार के साथ दिया गया। जब कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस बैंक को दिवालिया घोषित किया, तो मामले को 19 नवंबर 1948 को बंद कर दिया गया था। कोर्ट के इस आदेश के बाद ये केस फिर से फाइल किया गया था। 1 जनवरी 1951 को यह केस कोर्ट में आया था। केस संख्या 71/1951 के तहत दर्ज किया गया था।

पैसा वापसी को लेकर कई मामले दर्ज थे

बरहामपुर बैंक पर कर्ज लेने वालों से पैसा वापसी को लेकर कई मामले दर्ज थे। कई कर्ज लेने वाले लोग कोर्ट भी पहुंच गए थे। पिछले साल दो बार इस मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन कोई भी पेश नहीं हुआ था। 19 सितंबर को असिस्टेंट लिक्लिडेटर ने बेंच से कहा था कि अगस्त 2006 में ही केस बंद हो चुका है। हो सकता है कि रिकॉर्ड में अपडेट न हुआ हो।

सबसे पुराने दो केसों की सुनवाई जस्टिस कपूर ने 23 अगस्त 2022 को की थी। उन्होंने वकीलों और विशेष अधिकारी को सभी पार्टियों से मिलकर केस खत्म करने के लिए राजी करने को कहा था। 1952 के केस के बारे में भी बहुत कम ही डेटा उपलब्ध है।