सूरत. शहर में सिटीलाइट स्थित माहेश्वरी भवन में राधा एंजॉय मंडल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गौकृपा कथा महोत्सव का समापन रविवार को हो गया। इस मौके पर साध्वी कपिलादीदी ने मकर संक्रांति पर गौ दान का महापुण्य बताते हुए कहा कि इसका करोड़ों गुना लाभ प्राप्त होता है। हम सभी सनातनियों को वर्षभर प्यासी गौ माता को शुद्ध जल, भूखी गौ माता को चारा खिलाने का संकल्प लेना चाहिए। मातृत्व भाव से गौ माता की सेवा का संकल्प लेने वालों की सभी मनोकामनाएं भगवती गौमाता पूर्ण करती है।

कथा समापन मौके पर दीदी ने बताया कि गौ सेवा के लिए सभी गौभक्तों को सदैव तत्पर रहना चाहिए। पंचगव्य के माध्यम से 174 प्रकार की बीमारियां ठीक हो जाती है। देसी गौ माता याने सेवित गौ माता का दूध पीने से कैंसर जैसी बीमारियां भी ठीक हो जाती है। तंत्र-मंत्र जैसा कुछ भी नहीं होता है। कुछ लोग अपनी रोटियां सेकने के लिए भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। हम सभी को उनके जाल में फंसने से बचना चाहिए। गौ माता की सेवा करने से सभी प्रकार की आदि व्याधियां स्वत: ही दूर हो जाती है।
कपिला दीदी ने बताया कि सत्य सनातन हिंदू संस्कृति की ओर सभी को ले जाना है। सभी सनातनी को अपने बच्चों के साथ धूमधाम से हर त्यौहार मनाना चाहिए। अलबेलों की इस धरती के त्यौहार भी अलबेले है। यह धरती भोग के लिए नहीं बल्कि योग के लिए है। हम संस्कृति को भुलाए जा रहे हैं तभी आज हम पीड़ित और दुखी है। आयोजक मंडल की मैना मंत्री ने पांच दिवसीय गोकृपा कथा सत्र रविवार को सम्पन्न होने पर मंडल की बहनों तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

Previous articleसेवा स्टॉल पर गौ ग्रास के लिए मुक्त हस्त से दान
Next articleबूथों को अब करना है मजबूत, कहा- सभी 9 राज्यों में दर्ज करनी है जीत – जेपी नड्डा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here