Home Blog Page 307

पीएम मोदी ने कर्नाटक को दी करोड़ों की सौगात

0

पीएम मोदी ने कर्नाटक को दी करोड़ों की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक दौरे के दौरान कहा, भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। अब देश अगले 25 वर्षों के नए संकल्पों को सिद्ध करने के लिए आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कर्नाटक पहुंचे। उन्होंने यहां यादगिरि जिले में कारोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कोडेकल में सिंचाई, पेयजल और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने और उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने रायणपुर लेफ्ट बैंक नहर- विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण परियोजना का उद्घाटन भी किया। पीएम मोदी ने कहा, नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर विस्तार से कलबुर्गी, यादगिरी और विजयपुर जिलों के लाखों किसानों को सीधे लाभ मिलने वाला है। उन्होंने कहा, सूरत-चेन्नई आर्थिक कॉरिडोर का जो हिस्सा कर्नाटक में पड़ता है उसका भी आज काम शुरू हुआ है। इससे कलबुर्गी और यादगिरी में ईज ऑफ लिविंग भी बढ़ेगी और यहां बहुत से लोगों को मिलेगा।

उत्तर कर्नाटक के लिए तेजी से काम हो रहा 
प्रधानमंत्री ने कहा, जिस प्रकार उत्तर कर्नाटक के विकास के लिए तेजी से काम हो रहा है वो सराहनीय है। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री सीएम बोम्मई की सराहना करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी सरकार ने यादगिरि सहित देश के 100 से अधिक ऐसे जिलों में आकांक्षी जिला कार्यक्रम शुरु किया। हमने इन जिलों में सुशासन पर बल दिया और विकास के हर पैमाने पर काम शुरू किया। डबल इंजन सरकार कैसे काम कर रही है, इसका बेहतरीन उदाहरण हर घर जल अभियान में दिखता है।

हमें भारत को बनाना है विकसित देश
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। अब देश अगले 25 वर्षों के नए संकल्पों को सिद्ध करने के लिए आगे बढ़ रहा है। यह समय प्रत्येक राज्य प्रत्येक व्यक्ति के लिए अमृत काल है। इस काल में हमें विकसित भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा, भारत विकसित तब हो सकता है जब देश का हर नागरिक, हर परिवार, हर राज्य इस अभियान से जुड़े, जब खेत में काम करने वाला किसान हो या फिर उद्योगों में काम करने वाला श्रमिक का जीवन बेहतर हो।

राम सेतु को राष्ट्रीय विरासत घोषित करने की प्रक्रिया जारी – केंद्र सरकार

0

राम सेतु को राष्ट्रीय विरासत घोषित करने की प्रक्रिया जारी, सुप्रीम कोर्ट में बोली केंद्र सरकार

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वह इससे जुड़े अतिरिक्त सबूत मंत्रालय को दे सकते हैं।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह राम सेतु को राष्ट्रीय विरासत स्मारक घोषित करने की प्रक्रिया में है और इस पर विचार चल रहा है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वह इससे जुड़े अतिरिक्त सबूत मंत्रालय को दे सकते हैं।

राम सेतु, तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी तट से पांबन द्वीप और श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी तट से दूर मन्नार द्वीप के बीच चूने के पत्थरों की एक श्रृंखला है। इसे आदम का पुल भी कहा जाता है।

भाजपा नेता ने स्वामी ने कहा है कि वह मुकदमे का पहला दौर जीत चुके हैं, जिसके तहत केंद्र सरकार ने राम सेतु के अस्तित्व को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि संबंधित केंद्रीय मंत्री ने उनकी मांग पर विचार करने के लिए 2017 में बैठक बुलाई थी लेकिन बाद में कुछ नहीं हुआ। भाजपा नेता ने इससे पहले की यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल में विवादास्पद सेतुसमुद्रम पोत मार्ग परियोजना के खिलाफ अपनी जनहित याचिका में रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का मुद्दा उठाया था।

मामला शीर्ष अदालत में पहुंचा, जिसने 2007 में रामसेतु पर परियोजना के लिए काम रोक दिया। तब केंद्र ने कहा था कि उसने परियोजना के ‘‘सामाजिक-आर्थिक नुकसान’’ पर विचार किया और वह राम सेतु को क्षति पहुंचाए बिना पोत मार्ग परियोजना का दूसरा मार्ग खोजना चाहती है। अदालत ने तब सरकार को नया हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था।

मेजर ध्यानचंद को मरणोपरांत पीसी इंडियन अचीवर्स अवार्ड हम सब के लिए गौरव की बात : वरुण तिवारी

0

नई दिल्ली। क्रिकेट में हैट्रिक की बात सुनने को तो मिल जाती है, लेकिन हॉकी में ऐसा नहीं है. इस असंभव को संभव कर दिखाया है विश्वकप जीत के साथ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने. मंगलवार 17 जनवरी को विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित पॉवर कॉरिडोर इंडियन अचीवर्स अवार्ड-2 के दौरान उक्त बातें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सम्मान देश और समाज के उन नायकों को दिया जाता है जिन्होंने अपने अथक परिश्रम से समाज को कुछ दिया वो समाज के लिए प्रेरणा का काम कर रहे हैं.

इस दौरान पूर्व हॉकी खिलाडी अशोक ध्यानचंद, वरुण तिवारी प्रपौत्र सूबेदार मेजर बाले तिवारी ने कहा कि यह दोनों परिवार के साथ ही समस्त देशवासियों के लिए खुशी और गौरव के पल पल हैं. गौरतलब हो कि मेजर ध्यानचंद के हॉकी कोच सूबेदार मेजर बाले तिवारी के प्रपौत्र वरुण तिवारी बाले तिवारी फाउंडेशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हॉकी को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं.

जनसंख्या के मामले में चीन से आगे निकला भारत – डब्लू पी आर

0

जनसंख्या के मामले में चीन से आगे निकला भारत, डब्लू पी आर का अनुमान

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू (WPR) के अनुमानों के मुताबिक, भारत जनसंख्या के मामले में पहले ही चीन को पीछे छोड़ चुका है। आंकड़ों के मुताबिक, 2022 के अंत तक भारत की जनसंख्या 1.417 बिलियन थी, जो चीन की जनसंख्या 1.412 बिलियन से 5 मिलियन अधिक है।

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के आंकड़ों के मुताबिक, भारत जनसंख्या के मामले में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन को काफी पीछे छोड़ चुका है। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2022 के अंत तक भारत की जनसंख्या 1.417 बिलियन थी, जो चीन की जनसंख्या 1.412 बिलियन से पांच मिलियन अधिक है।

हालांकि, वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू ने यह भी कहा है कि भारत की जनसंख्या वृद्धि धीमी हो गई है और यह संख्या कम से कम 2050 तक बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एक और रिसर्च प्लेटफॉर्म मैक्रोट्रेंड्स के आंकड़ों में भारत की आबादी 1.428 अरब है।

चीन की जनसंख्या 8.50 लाख हुई कम
वहीं, राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वर्ष की तुलना में 2022 में चीन की जनसंख्या 8,50,000 कम हो गई। इसका कारण चीन में 1980 में लागू की गई एक बच्चा नीति को बताया जा रहा है। भले ही 2021 में चीन ने इस नीति को वापस ले लिया हो, लेकिन दशकों तक लागू नीति के कारण चीन की जनसंख्या में गिरावट जारी रही।

2050 तक आठ देशाें में बढ़ेगी जनसंख्या
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि 2022 से 2050 के बीच वैश्विक आबादी में आधे से अधिक वृद्धि केवल आठ देशों में होगी, जिनमें कांगो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया शामिल हैं।

छह राज्यों की सात विधानसभा-लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

0

छह राज्यों की सात विधानसभा-लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

जिन सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है उनमें अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चचिम बंगाल और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट के साथ ही ही महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटें शामिल हैं।

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनावों का एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को इसका एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने छह राज्यों की सात विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की प्रक्रिया और तारीखों की भी घोषणा की।  जिन सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है उनमें अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चचिम बंगाल और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट के साथ ही ही महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की एक लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई है।

उपचुनाव का कार्यक्रम
चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर चुनाव के लिए 31 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगीा। वहीं नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख सात फरवरी है। आठ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, 10 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा वापस लिए जा सकेंगे। इन सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। दो मार्च को छह विधानसभा सीटों और एक राज्य की लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों की घोषणा होगी।

इन सीटों पर उपचुनाव
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों और एक केंद्र शासित प्रदेश की लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए जाने हैं। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें अरुणाचल प्रदेश की लुमला विधानसभा सीट, झारखंड की रामगढ़, पश्चिम बंगाल की सागरदिघी, तमिलनाडु की इरोड और महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों कस्बा पेठ और  चिंचवड़ में उपचुनाव होना है। इसके साथ ही केंद्र शासित राज्य लक्षद्वीप की लोकसभा सीट लक्षद्वीप के लिए उपचुनाव कराया जाएगा।

चर्चाओं के बीच : गायिका अनुपमा चक्रवर्ती श्रीवास्तव

0
फिल्म ‘शोला बारूद’, ‘वसंत ऋतु’, ‘जय मैहर धाम की’ में  प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी गायिका अनुपमा चक्रवर्ती श्रीवास्तव दुबई में मेलोडी क्वीन ऑफ यूएई के सम्मान से सम्मानित होने के बाद इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कई वर्षों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गायकी के क्षेत्र में क्रियाशील रहने के क्रम में अनुपमा चक्रवर्ती श्रीवास्तव, इंटरनेशनल इंडियन आइकॉन यूएस (शिकागो) में भी मशहूर संगीतकार जतिन पंडित के साथ जज रह चुकी हैं। अनुपमा की म्यूजिक एलबम ‘पहला पहला प्यार’ को अभिनेता आमिर खान ने रिलीज़ किया था। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से भी अनुपमा के गायन को सराहना मिल चुकी है।

अनुपमा ने हिंदी फिल्मों, प्रादेशिक फिल्मों और एलबमों में अपने आवाज का जादू बिखेरा है। अनुपमा चक्रवर्ती श्रीवास्तव बनारस की पृष्टभूमि से है और बचपन से गीत-संगीत के प्रति उनका विशेष आकर्षण रहा है। विद्यालय और स्नातक की शिक्षा में उनका एक विषय गीत संगीत भी था। बाद में मुम्बई आकर इन्होंने अपनी गायकी को शिखर तक पहुंचाया।

 

देश में ही नहीं विदेशों में हजारों शो कर चुकी अनुपमा एक बेहतरीन सिंगर हैं जिनकी पकड़ बॉलीवुड गायन के साथ गजल और भजन जैसे गीतों में भी है। किशोर कुमार के गीतों से वो बहुत प्रभावित हैं। साथ ही लता मंगेशकर और आशा भोसले को बेहद पसंद करती हैं। हाल ही में रिलीज हुई हुमा कुरैशी और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ में इनके दो गाने हैं। जिसमें ‘ये एक जिंदगी’ श्रोताओं का पसंदीदा गीत बन गया है। फिलवक्त सोशल मीडिया में यह गाना ट्रेंड कर रहा है। भारत के अलावा लगभग आधी दुनिया में अनुपमा शो कर चुकी हैं और अभी भी कर रही हैं। जिसमें ईस्ट और साउथ अफ्रीका, सिंगापुर, ओमान, आबुधाबी, बहरीन, लंदन, हालैंड, श्रीलंका आदि देश शामिल है। गायन के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान भी मिले हैं। अनुपमा के आगामी शो जयपुर, गुजरात, मुंबई और अमेरिका में होने वाले हैं।

BJP National Executive Meeting: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि भारत के जीवन का सर्वोत्तम काल आ रहा है

0

देवेंद्र फडणवीस मीडिया को जानकारी दी
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बैठक खत्म होने के बाद पीएम के संबोधन के बारे में मीडिया को जानकारी दी.
देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पीएम ने अपने भाषण में कहा कि भारत के जीवन का सर्वोत्तम काल आ रहा है. ऐसे समय में मेहनत करें, अपने शरीर का कण-कण भारत की इस विकास गाथा में लगाएं. भारत के इस सर्वोत्तम काल के साक्षी हम सब लोग बन सकते हैं. फडणवीस ने कहा कि पीएम का संबोधन प्रेरक और भविष्य की राह दिखाने वाला था. पीएम ने कहा कि चुनाव में अभी 400 दिन बाकी हैं और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा जाए.
“18-25 के युवाओं पर हो फोकस”
पीएम ने कहा कि 18-25 वर्ष की आयु के युवाओं ने पिछली सरकार के कुशासन को नहीं देखा है. इस पीढ़ी को नहीं पता कि पहले की सरकारों ने किस तरह कदाचार और कुशासन से सरकार चलाया है और किस तरह हम देश को सुशासन से परिवर्तित करना है. इसलिए युवाओं में इसके बारे में जागरूकता पैदा की जानी चाहिए. “कमजोर तबके तक पहुंचना है”

 

उन्होंने बताया कि बैठक में पीएम ने कहा कि सभी धर्मों के कमजोर तबके तक पहुंचना है. बोहरा, पसमंदा और पढ़े लिखे मुस्लिम तक हमें सरकार की नीतियां लेकर जानी हैं. अमृत काल को कर्तव्य काल में परिवर्तित करें. बीजेपी अब केवल एक राजनीतिक दल नहीं है बल्कि इसका रूपांतरण सामाजिक संगठन के तौर पर भी हुआ है. साथ ही पीएम ने कहा कि बॉर्डर पर स्थित गांवों के साथ संगठन का संपर्क ज्यादा होना चाहिए.
“राज्य एक दूसरे की भाषा और संस्कृति अपनाएं”
पीएम मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को दोहराते हुए सभी राज्यों से कहा कि एक दूसरे के साथ समन्वय करें, एक दूसरे की भाषा और संस्कृति को अपनाएं. ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ ने जैसे लिंग भेदभाव को दूर करने में सहायता की, उसकी तरह धरती माता की पुकार भी सुननी पड़ेगी. जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर सरकार के साथ मिलकर चलना पड़ेगा.

इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष  श्री नड्डा ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण का भी जिक्र किया। इसमें औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति, देश की विरासत पर गर्व, विकसित भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता, अनेकता में एकता और लोगों को देश के प्रति जिम्‍मेदार बनाना शामिल है। उन्‍होंने कहा कि कोविड टीकाकरण की दो सौ 20 करोड़ खुराक देना नये भारत को दर्शाता है। उन्‍होंने कहा कि ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत विश्‍व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन गया है। श्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि श्री नड्डा ने कहा है कि पहली बार देश के राष्‍ट्रपति जनजातीय समुदाय के हैं। भाजपा ने समाज के वंचित वर्ग का सम्‍मान किया है। 

जैकी श्रॉफ ने फिल्म कोटेशन गैंग में अपने दमदार अवतार से बटोरी सुर्खियां

0

अपकमिंग फिल्म कोटेशन गैंगे में जैकी श्रॉफ एक बिल्कुल नए लुक में आए नजर, सोशल मीडिया पर हर तरफ हुई चर्चा

जैकी श्रॉफ एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने बहुमुखी प्रदर्शन और शैली के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब जैकी श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म कोटेशन गैंग को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं। हाल में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया और जिसने आते ही इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस टीजर में जैकी श्रॉफ एक बिल्कुल नए लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनके इस लुक की हर तरफ खूब चर्चा हैं। यानी तमिल में अरण्य कंदम, कोचादइयां और बिगिल जैसी हिट फिल्में देने के बाद अब जैकी श्रॉफ कोटेशन गैंग में अपनी एक्टिंग का दम दिखाते नजर आएंगे। विवेक के. कन्नन द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक रियल गैंग पर आधारित है जो केरल से संचालित होता है।

फिल्म के टीजर में जैकी श्रॉफ के इंटेंस और दमदार लुक ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। ऐसे में सभी कोटेशन गैंग के साथ यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि फिल्म में वो और क्या सब दर्शकों के सामने पेश करने वाले है। हालांकि फिल्म के सिर्फ टीज़र भर ने दर्शकों को इस तरह की प्रत्याशा में छोड़ दिया है और अब सभी सिल्वर स्क्रीन्स पर फिल्म के रिलीज होने का वेट कर रहें है।

वैसे जैकी श्रॉफ ने दशकों से अपनी शानदार प्रदर्शन से लोगों को इम्प्रेस किया हैं। अभिनेता अपनी हर भूमिका को पूरी तरह से जीने के लिए जाने जाते हैं, और अब सभी जैकी श्रॉफ को इस नए अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं। कह सकते है कि उनकी पिछली सभी भूमिकाओं की तरह यह नया किरदार भी दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ता नजर आएगा।

कोर्ट और सरकार के फैसलों का उल्लंघन कर बेघरों की दुर्दशा करती पुलिस

0

मुंबई :महाराष्ट्र सरकार ने सर्दियों में बेघरों के खिलाफ कार्रवाई न करने के फैसले और मुंबई में 125 रैन बसेरों के निर्माण के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मुंबई पुलिस बेघरों की दुर्दशा कर आदेशों का उल्लंघन कर रहा है. आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पुलिस आयुक्त से शिकायत करते हुए मांग की है कि पुलिस उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की जांच की जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए !

मुंबई पुलिस पिछले पांच दिनों से दक्षिण मुंबई के बेघर नागरिकों के खिलाफ क्रूर कार्रवाई कर रही है। मुंबई में 50,000 से अधिक बेघर नागरिक जिनके पास अपना घर नहीं है, सड़क, फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, फ्लाईओवर, खुली जगहों जैसे विभिन्न स्थानों पर रहते हैं। कई तरह के लोग जैसे कुछ एकल नागरिक और साथ ही बुजुर्ग पुरुष और महिलाएं, युवा लड़के और लड़कियां वर्षों से मुंबई में बेघर होकर रह रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से एस चर्नी रोड. एसके पाटिल पार्क फुटपाथ, ओपेरा हाउस, आजाद मैदान, लोकमान्य तिलक मार्ग, वीपी रोड, डीबी मार्ग, दवा बाजार पुलिस के माध्यम से कार्रवाई कर रही है।

शाम और रात के अंधेरे में अचानक पुलिस बल आ जाता है। सो रहे बेघर लोगों को जगाकर भगा दिया जाता है। विरोध करने वालों को लाठियों से पीटा जाता है। कुछ जगहों पर प्लास्टिक और कार्डबोर्ड की छतें बनाई गईं। बेघरों के पास से कपड़े, अनाज, बच्चों की स्कूल की किताबें जब्त की गईं। एसके पाटिल पार्क के पास टैंकर से फुटपाथ पर पानी डाला गया। यह अमानवीय हरकत इसलिए की गई ताकि ये नागरिक दोबारा उस जगह पर न रह जाएं। दिलचस्प बात यह है कि राज्य सरकार ने सर्दियों में बेघर नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के स्पष्ट आदेश दिए हैं. इस संबंध में सरकार का फैसला 24 दिसंबर 2021 को प्रकाशित किया गया है। रोष जताया जा रहा है कि उसके बाद भी कार्रवाई की जा रही है।

सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि बेघर नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए उन्होंने 1 सितंबर 2022 को पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से मुलाकात की थी। उस समय पुलिस उपायुक्त (संचालन) ने बेघरों के रैन बसेरों के साथ-साथ राज्य सरकार की नीति और नियमों की जानकारी मांगी थी। यह 6 सितंबर 2022 को ईमेल के जरिए दी गई थी। अनिल गलगली ने उपमुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त को भेजे पत्र में जांच की मांग की है कि उसके बाद भी यह कार्रवाई क्यों की गई? इस पत्र में गलगली ने मांग की है कि जब तक पर्याप्त आश्रय केंद्र नहीं बन जाते हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघर लोगों को घर उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तब तक कार्रवाई को रोका जाना चाहिए। अनिल गलगली के पत्र में पुलिस उपायुक्त डॉ. अभिनव देशमुख, ज्योति देसाई और प्रदीप खुदे का जिक्र किया है !

एक शाम गौमाता के नाम भजन संध्या सम्पन्न

0

एक शाम गौमाता के नाम भजन संध्या सम्पन्न

गौशाला में सहयोग करने वाले भामाशाह,समाजसेवी व अतिथियों का किया सत्कार

ठाणे/ भिवंडी. श्री रामकृष्ण गौशाला के सहयोग करने के लिए गायत्री परिवार व जय जय राजस्थान के तत्वाधान में मंकर संक्राति के पावन अवसर पर एक शाम गौमाता के नाम विशाल भजन संध्या आयोजित की गई। यह कार्यक्रम ओसवाल स्कूल के समीप एक ग्राउंड में रखा गया था। भजन संध्या में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर व गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भजन संध्या में मरुधर केसरी, सुप्रशिद्ध भजन सम्राट छोटूसिंह रावणा ने भजनो की प्रस्तुति देते हुए ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की..पाबूजी राठौड़,महाराणा प्रताप का मायड़ थारो वो पूत कठे,, बाला बजरंगी जैसे भजनों से रावणा ने जगाई अलख और श्रोताओं को राष्ट्रीय भावधारा से जोड़ा।
भिवंडी के कामतघर पर नवनिर्मित गौशाला के लिए भूखंड लेने हेतु विराट भजन संध्या आयोजित की गई,एक शाम गौमाता के इस ऐतिहासिक जागरण में जनसैलाब उमड़ पड़ा था। एवं इस कार्यक्रम में गौभक्तो ने दिल खोलकर अनुदान राशि भेट की। गौशाला हेतु सहयोग करने वाले सभी भामाशाह को मंडल की ओर से दुपट्टा व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
 एक शाम गौमाता के नाम विराट भजन संध्या व जागरण में युवा भजन सम्राट राष्ट्रवादी गायक छोटू सिंह रावणा ने देर रात तक भजनों की सुर सरिता बहाकर भिवंडी व आसपास क्षेत्रो के भक्तों व श्रोताओं को प्रभु के जयकारों के साथ एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर ज्योत जगाई और भरपूर वाहवाही लूटी।
मैदान में श्री कृष्ण गौशाला, जय जय राजस्थान एवं गायत्री परिवार के नवयुवक मंडल  के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विशाल भजन संध्या को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में गायक कलाकार छोटूसिंह रावणा ने आयोजन  के दिव्य,अदभूत और अलौकिक नजारा देखकर मंडल के कार्यो की सराहना की और उन्होंने भिवंडी की ऐतिहासिक भजन संध्या में उमड़े जनसैलाब का बखान कर पाबूजी राठौड़,महाराणा प्रताप जैसे शुरवीरों को अपने भजनों के माध्यम से याद किया तथा गौमाता,प्रभु श्री राम, सहित प्रभु भक्ति के एक से बढ़कर एक भजन सुनाए।
रावणा ने भजन “जागी जागी जोत जगदंबा री जोत जागी रे… थारा टाबरिया जोवे थारी बाट, पधारो म्हारी जोगमाया… ठुमक ठुमक ने चाल भवानी ले हाथों तलवार…लोकदेवता बाबा रामदेव  खम्मा घणी… सहित लीलण म्हारी रे… आदि सुनाकर कहा कि जहां-जहां शक्तिरूपा मां के इस भूभाग पर अंग गिरे वहां मां के आज 52 शक्तिपीठ मौजूद है और मां भगवती ने हमेशा धर्म की ध्वजा को ऊंचा रखा है। इसी प्रकार रावणा ने चंदन हरिया बाग में मारी हेली रे तथा बजरंगबली के जयकारे के साथ “बजवा दिया बजरंग बाला ने, श्री राम का डंका लंका में… और कहां हमारे साथ हैं रघुनाथ तो किस बात की है चिंता।
मंडल के आयोजनों की हुई सराहना –
भजन संध्या के दौरान छोटूसिंह रावणा समेत अतिथि के रूप में पधारे संतोष शेट्टी,आमदार महेश चौगुले,सुमित पाटिल,श्याम अग्रवाल, माजी उपमहापौर मनोज काटेकर,विराज पंवार,नीलेश चौधरी का सत्कार किया एवं उन्होंने आयोजकों को बधाई देकर कहा कि आपने महाराष्ट्र की धरती भिवंडी में राजस्थान की संस्कृति को जीवंत रखा है। एवं आयोजन को भव्य बनाने की प्रशंसा करते हुए बताया कि बचपन से वे भजनों के रसीक हैं उन्होंने रावणा की तारीफ कर कहा कि आपने मन मोह लिया और गुरु महिमा की बेमिसाल प्रस्तुति पर वाहवाही की। कार्यक्रम के मुख्य उपेंद्र जोशी ने आयोजन की सराहना कर सभी को मंगल कामनाएं प्रेषित की।
रावणा ने कहा मेरा देश बदल रहा है –
भजन गायक रावणा ने भजनों से धर्म, आस्था, भक्ति की ज्योत जगाकर बड़ी तादाद में आए युवा शक्ति व श्रद्धालुओं के जबरदस्त आस्था उत्साह को देखकर प्रभु श्री राम और भारत माता के जयकारे लगवाकर कहा कि कुछ लोग रामराज्य को कल्पना बताकर सबूत मांगते हैं तथा इस पर भजनों के माध्यम से अकाट्य साक्ष्य प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि राम लला की पावन भूमि पर भव्य मंदिर बनने जा रहा है। श्री राम की चौपाई आदि से महिमा बताते हुए कहां “जम्मबू दीपे भारतखंडे आर्यावर्त भारतवर्ष एक नगरी है, हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की,यह रामायण है पुण्य कथा श्री राम की… तथा इसी प्रकार वीर महापुरुषों को याद कर महाराणा प्रताप की रचना अरे घास री रोटी सुनाई। इसी तरह राम मेरे घर आना, रघुपति राघव राजा राम, चित्रकूट के घाट घाट पर आदि भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर लोगों में देशभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा और जन समुदाय ने मोबाइल की बत्तियां जलाकर अभिवादन किया। एवं श्रोताओं में रावणा के साथ सेल्फी लेने की भी होड़ मची रही, छोटूसिंह के भजनो पर श्रोताओं ने गर्मजोशी से तालियां बजाकर और जयकारे लगाकर कलाकारों का सम्मान किया वही मंडल की ओर से भामाशाह हनुमान चौधरी, कमल सैनी, महावीर शर्मा,गणपतसिंह राजपुरोहित,दिनेश सेन,मदन सारस्वत,सुनील हेड़ा, सुरेश जैन,सहित गायक कलाकार रावणा का बहुमान किया।
इन्होंने की शिरकत –
कार्यक्रम में गायत्री परिवार के उपेंद्र जोशी,भरत भाटी,देवेंद्र मोहब्बत नगर,देवाराम प्रजापत,रमेश पुरोहित चांदना,नरेश प्रजापत, अशोकसिंह ऊन,राजेश परिहार,चन्दनसिंह बारवा,मोहनलाल पुरोहित कैलाशनगर,रतनलाल पुरोहित धानता,दिलीप चौधरी,गुलाब पुरोहित, उत्तम बरलूट,गणेश मण्डवाड़ा,आर डी. गुरु,रिड़मल राजपुरोहित, सुरेश सवराटा,गजानंद,कमल किशोर सैनी,सतिशसिह चांचौड़ी,गणपतसिंह पाँचलोडिया,भेराराम चौधरी,छोगाराम माली,उमेश प्रजापत, दिनेश दांतराई,सुरेश रावल,खुशाल भटाना, महेंद्र स्वामी,जगदीश अग्रवाल,लालसिह, दामरसिह,जगदीश सारण,दिनकरसिह,
लीलचन्द लुहार,आदि गणमान्य मौजूद थे।
मंडल सदस्यों ने व्यवस्थाओं को अंजाम दिया –
कार्यक्रम का संचालन अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चंदनसिंह राजपुरोहित,उपेंद्र जोशी व देवेंद्र पुरोहित ने किया। वही महाप्रसादी के लाभार्थी राजकुमार शर्मा,पपु भाई चौधरी,भरत भाई चौधरी, राजुभाई चौधरी थे।