Home Blog Page 308

मुंबई में 24 लाख का सोना चुराने वाले को पुलिस ने बांदा से किया अरेस्ट

0

मुंबई: मुंबई पुलिस ने सोने की चोरी की एक बड़ी घटना को सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुंबई के सर जे जे मार्ग पुलिस ने घर से 20 तोला सोना चोरी करने वाले एक आरोपी इरशाद कल्लू खान (22) को लगातार सात दिन तक चार राज्यों में पीछा करने के बाद उत्तर प्रदेश के बांदा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का पूरा 200 ग्राम (24 लाख रुपये मूल्य) का सोना भी बरामद कर लिया है। यह घटना 29 नवंबर को नागपाड़ा स्थित आफिया हाइट्स में हुई थी शिकायतकर्ता यूसुफ इब्राहिम कसमनी के घर में इंटीरियर का काम चल रहा था और घर के सभी दरवाजे खुले थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बेडरूम के लकड़ी के कपाट में रखे 200 ग्राम के सोने के बार चोरी कर लिए। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

तफ्तीश के दौरान सीसीटीवी फुटेज में काम पर आए एक मजदूर पर संदेह गया। जांच में उसका मोबाइल बंद मिला और आधार कार्ड भी फर्जी निकला। जब पुलिस उसके कमरे पर पहुंची तो पता चला कि वह अपना सामान बेचकर गांव भाग गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर उप निरीक्षक प्रशांत नेरकर के नेतृत्व में टीम यूपी के बांदा जिले रवाना हुई। गांव में पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी वहां भी नहीं पहुंचा था,आपराधिक छवि वाला आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था और मोबाइल बंद रखकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस टीम ने आरोपी की बहन और जीजा का फोन सर्विलांस पर रखा जिससे पुलिस को पता चला कि वह कानपुर की तरफ जाने वाला है। पुलिस ने लगातार सात दिन तक चार राज्यों में उसका पीछा जारी रखा।8 दिसंबर की सुबह गुप्त सूत्रों से पीएसआई प्रशांत नेरकर को सूचना मिली कि आरोपी कानपुर–मतोंध हाईवे से गुजर रही एक बस में है। पुलिस ने बस रोकी तो आरोपी खिड़की से कूदकर झाड़ियों में भागने लगा, तभी आरोपी एक ऑटो से टकराकर गिरा गया जिसके बाद पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पेशे से पेंटर आरोपी बांदा (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। तफ्तीश टीम में उप निरीक्षक प्रशांत नेरकर, हवलदार तडवी, पुलिस शिपाई घाडगे, कोलपुसे, शेवरे, डावरे और चौधरी शामिल थे।

गोवा अग्निकांड में तीन सगी बहनों सहित उत्तराखंड के नौ लोगों की मौत

0

Goa Night Club Fire:गोवा नाइट क्लब अग्निकांड की आंच सबसे ज्यादा उत्तराखंड को झुलसा गई। शनिवार देर रात पणजी में अरपोरा नदी के पास स्थित ‘बर्च बाई रोमियो लेन’ नाइट क्लब में भयानक आग लग गई थी। उस समय नाइट क्लब में 200 से अधिक लोग मौजूद थे। क्लब की पहली मंजिल पर आग की लपटें उठने लगीं थी। उस दौरान डांस फ्लोर पर सौ से अधिक पर्यटक खुशियों में झूम रहे थे। देखते ही देखते पूरे क्लब में धुआं भर गया था। इससे मौके पर भगदड़ मच गई थी। उस अग्निकांड में कुल 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों में उत्तराखंड के नौ लोग शामिल हैं। मरने वालों में पांच युवक वह थे जो उस नाइट क्लब में नौकरी करते थे। चार लोग अल्मोड़ा के द्वाराहाट मूल निवासी विनाद कबड़वाल और उनके रिश्तेदार थे। विनोद दिल्ली में रहते थे। विनोद कबड़वाल, उनकी पत्नी भावना, पत्नी की बहनें कमला, अनीता और सरोज गोवा घूमने गई थीं। अग्निकांड में विनोद और उनकी पत्नी की तीन बहनों की मौत हो गई थी। इसके अलावा अग्निकांड में पिथौरागढ़, चम्पावत, पौड़ी, देवप्रयाग और टिहरी गढ़वाल के एक-एक युवक ने जान गंवाई है।

रोजगार के लिए पहुंचे मिली मौत

गोवा नाइट क्लब में लगी आग में जान गंवाने वाले उत्तराखंड के पांचों युवक रोजगार के लिए वहां गए थे। लेकिन उनकी लाशें इधर लौटी हैं। पिथौरागढ़ के गुरना क्षेत्र जमराड़ी सिमली निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह बीते सप्ताह बेंगलुरु से गोवा शेफ की नौकरी करने पहुंचे थे। सुरेंद्र चार साल जर्मनी में काम कर चुके थे। वीजा संबंधी दक्कित के चलते वह विदेश नहीं जा पा रहे थे । सुरेंद्र की तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी। वहीं, बाराकोट के नेत्र सलान निवासी मनीष सिंह महर भी हादसे में नहीं बच सके। उनकी मृत्यु की पुष्टि रविवार को हो गई थी। मनीष रोजगार के लिए गोवा काम के सिलसिले में गए थे।

सांडों के हमले से शाहीवाल गाय की मौत

0

अड्डा बाजार। गजरही में रविवार की रात चार सांड़ों ने मिलकर घारी में खूंटे से बंधी एक शाहीवाल गाय को मार डाला। पशुपालक को सुबह घटना की जानकारी हो पाई। घुरहू यादव का गांव से बाहर भी एक पक्का घर है। उन्होंने बताया कि दुधारू शाहीवाल गाय फाटक विहीन चारी में बंधी थी। देर रात पहली बार चार की संख्या में सांडों ने गाय पर हमला किया। उस वक्त जगे रहने के नाते उन सभी को खदेड़ दिया गया। आधी रात के बाद कमरे में सो गए। सुबह जगे तो लहूलुहान गाय चारी में मरी पड़ी थी।

गुरुग्राम में युवक ने गाय को खिला दिया चिकन मोमोज

0
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने कथित तौर पर पैसे के लालच में एक गाया को चिकन मोमोज खिला दिया. इतना ही नहीं, उसने इसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोपी को पकड़ लिया. हिंदू संगठनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने शिकायत पर सोमवार को मामला दर्ज कर आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया. मामला सेक्टर-56 स्थित हुड्डा मार्केट का है.
हिंदू संगठन सक्रिय
न्यू कॉलोनी निवासी एक युवक दो दिसंबर को सेक्टर-56 स्थित हुड्डा मार्केट में रेहडी पर चिकन मोमोज खा रहा था, तभी वहां पर एक गाय को युवक ने मोमोज खिला दिया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठन सक्रिय हो गए और उन्होंने आरोपी युवक की पहचान कर सोमवार को न्यू कॉलोनी से पकड़ लिया. उसके बाद आरोपी युवक को सेक्टर-56 थाने में लेकर गए और शिकायत दी. आरोपी गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी में रहता है. उसकी पहचान 28 वर्षीय युवक ऋतिक के रूप में हुई है.

गौवंश की समस्याओं को लेकर रुद्रप्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से की भेंट

0
गौवंश व बेसहारा जानवरों की समस्या व शहर की समस्याओं को लेकर समाजसेवी रुद्रप्रताप सिंह ने जिलाधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ से की भेंट।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सीईओ व नगर निगम आयुक्त को बुलाकर कुछ समस्याओं का तुरंत करवाया निराकरण ।

मुरैना:- शहर की समस्याओं व गौवंश के साथ हो रही क्रूरता व अन्य समस्या को लेकर गौ सांसद रुद्रप्रताप सिंह व उनकी टीम ने जिलाधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ से भेंट कर आवेदन दिया। जिसमे गौसेवकों ने बताया कि मुरैना जिले में आये दिन गौवंश के साथ क्रूरता पूर्वक अत्याचार किया जा रहा व निम्नलिखित अन्य विषयों को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं जिन पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं। आवेदन में लिखा कि
1. रात्रि के समय में पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्शकों की डयूटी लगायी जाये।
2. जिले भर में पॉलीथीन के उपयोग से गंदगी फैल रही है एवं पॉलीथीन कचरा खाने से गौवंश की मृत्यू हो रही जिस कारण से शहर की सुन्दरता भी खराब हो रही है
3. नगर निगम द्वारा संचालित देवरी गौशाला में जिन पशु चिकित्सक की डयूटी लगी हैं वह समय पर नहीं आते जिससे गौवंश की मौत होती है उन पर कार्यवाही की जाऐ
4. शहर के किसी मुख्य चौराहे या मुख्य स्थान पर गौमाता की मूर्ती लगाई जाये
5. स्वान व बंदर अन्य बेसहारा छोटे बड़े जीव जंतुओं, पंक्षियों के लिए घर (Animal sheltar) बनाया जाए
6. जिले भर में जगह जगह निजी व्यक्तिगत व शासकीय कुएं खुले पड़े है उनमें आये दिन गौवंश व अन्य बेसहारा जीव जंतु गिर रहे हैं जिस वजह से उनकी मृत्यू हो रही है उन खुले पड़े कुओं को बंद कराया जाए।
7. विवाह स्थल,(मैरिज होम, गार्डन)शादी समारोह में जो सड़ा गला खाना, पत्तल दोने रोड़ पर फेंक देते है जिससे गंदगी फैलती है और कचरा खाने से गौवंश के फूड पॉइजन होता हे जिससे उनकी मृत्यु होती है उनको बंद कराया जाए।
8.गौ एम्बूलेंश को 24×7,रात्री व अवकाश वाले दिन भी चालू किया जाऐ और वाहन दुर्घटना में घायल गौवंश को उठाने के लिए नगर निगम की सीमा से बाहर नेशवल व राज्य हाईवे पर 10 कि.मी. तक उसका क्षेत्र बड़ाया जाये।
9. इस समय सर्दी अधिक पड़ रही है जिसके लोगो व गौवंश के लिए अलाव की व्यवस्था की जाए।
व अन्य समस्याओं को मौखिक बताया जिनमें नगर निगम व जिले भर में कचरे का डेर (डंपिंग स्टॉप)वहां किया जाता है जहां बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर है जहां नाले खुले पड़े है उन्हीं के पास कचरा डंप किए जा रहे है जिनसे गौवंश की करंट, नालों में गिरकर व कचरा पॉलीथिन खाने से असमय मृत्यू हो रही हैं उन पर रोक लगाई जाए व जिले भर में भी जहां ट्रांसफार्मर रखे है उस स्थान से कचरे के ढेर हटाए जाए और ट्रांसफार्मरो व नालों को कवर किया जाए।.
शहर व जिले भर जगह जगह अवैध तरीके से धार्मिक स्थानों व सार्वजनिक जगहों पर मीट मांस की दुकानें खुली है जो मांस का अपशिष्ट है उसे पास ही फेंक देते है जिसे कुत्ते खाते है और मांस खाकर उनकी प्रवृत्ति खतरनाक हो जाती है जिससे वह लोगों पर हमला करते है और छोटे बछिया बछड़ों को जकड़कर मौत के घाट उतार देते है और अपशिष्ट से प्रदूषण भी फैल रहा है उनपर कार्यवाही कर उन्हें बंद कराया जाए।
जगह जगह नाले खुले पड़े है उनमें आए दिन गौवंश की गिरकर मृत्यु हो रही है व चोटिल हो रहे है उन खुले पड़े हुए नालों को बंद किया जाए।
मुडिया खेड़ा बायपास पर जहां डिवाइडर बना है वहां पानी का भराव हो रहा और गंजरामपुर की मोड़ से लेकर एस्सार पेट्रोल पंप से जेब्राखेडा मोड़ तक हाइवे पर लाइट न होने की वजह से एक्सीडेंट हो रहे है जहां लाइट की व्यवस्था की।
ग्रामीण क्षेत्र में जहां गौवंश मर जाते है जो सड़क किनारे व सार्वजनिक जगहों पर पड़े पड़े सड़ते रहते है उनका व्यवस्थित अंतिम संस्कार किया जाए।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सीईओ व नगर निगम आयुक्त को बुलाकर कुछ समस्याओं का तुरंत करवाया निराकरण । जिनमें गौ एम्बुलेंस की सीमा क्षेत्र नगर निगम से 3 km बढ़ाया गया। पॉलीथिन भी जल्द पूर्ण रूप से बंद की जाएगी।

ज्ञापन देने वालों में गौ सांसद समाजसेवी रुद्रप्रताप सिंह रणबंका,बिहारी लाल शर्मा,गौसेवक पवन गुर्जर,भूपेंद्र सिकरवार,सोनू यादव, गौ रक्षा दल के संभागीय अध्यक्ष सौरभ कुशवाह,हर्ष गौड आदि मौजूद रहे

पूनम की आगामी फिल्म कलिंगा की शूटिंग उत्तराखंड में होगी पूर्ण

0

 

फिल्मोनिया प्रोडक्शन और वागीश सारस्वत फिल्म प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर तले बनने जा रही सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘कलिंका’ (Kalinka) इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। उत्तराखंड के खूबसूरत शहर हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून इस फिल्म की भव्य शूटिंग के साक्षी बनने वाले हैं।

फिल्म की दमदार कहानी लिखी है लेखक धीरज कुमार मिश्रा ने, जो रहस्य और सनातनी युग की अनकही दुनिया को एक नया और रोमांचक रंग देने वाले हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं मशहूर कथक नृत्यांगना दुर्गेश्वरी सिंह, जो कथक गुरु बिरजू महाराज और उनकी सुपुत्री ममता महाराज की शिष्या हैं। उनकी मौजूदगी खुद में इस प्रोजेक्ट की गुणवत्ता की गारंटी है।

इस पूरी फिल्म की सबसे चमकदार और प्रभावशाली हाइलाइट हैं — पूनम।
पूनम ‘कलिंका’ में एक बेहद शक्तिशाली, रहस्यमयी और ग्लैमरस महिला तांत्रिक की भूमिका निभा रही हैं। तांत्रिकों के मेले की सनातनी पृष्ठभूमि में पूनम का दमदार व्यक्तित्व, उनकी तीव्र अभिव्यक्तियाँ और स्क्रीन पर उनकी पकड़ इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बनने वाली है।

उनका किरदार केवल एक तांत्रिक नहीं, बल्कि एक ऐसी दिव्य शक्ति का स्वरूप है, जिसमें खूबसूरती, तेज़, रहस्य और शक्ति—चारों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
पूनम की स्टाइल, उनकी इंटेंसिटी और उनका ग्लैमरस प्रेज़ेंस ‘कलिंका’ को एक नए और ऊँचे स्तर पर ले जाने वाला है।

गौ तस्करों के एक गिरोह का पर्दाफाश , कंटेनर में 26 गौवंश बरामद

0
कन्नौज: जिले में देर शाम पुलिस ने गौ तस्करों के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उनके साथ मुठभेड़ की. यह मुठभेड़ कन्नौज के निकवा गांव के पास स्थित जंगल में हुई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से तीन तस्कर घायल हो गए. पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 26 गौवंश, तीन तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं.
पुलिस के मुताबिक, सुबह कन्नौज की तालग्राम थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में गौवंश तस्करी के लिए ले जाए जा रहे हैं. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के निकवा कट के पास कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली. कंटेनर में 26 गौवंश बरामद हुए और एक तस्कर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, कंटेनर में सवार अन्य तस्कर, जिनमें कंटेनर चालक भी शामिल था, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए.

पुलिस वाली बहू की शूटिंग सम्पन्न

0

एडिटिंग पूरी, डबिंग होगी शीघ्र शुरू

प्रीति इंटरप्राइजेज के बैनर तले बन रही निर्माता सौरभ शर्मा की पारिवारिक भोजपुरी फिल्म “पुलिस वाली बहू” की सम्पूर्ण शूटिंग वीरपुर (बिहार) के विभिन्न लोकेशनों पर सम्पन्न हो गई है। फिल्म की एडिटिंग भी कम्प्लीट है और डबिंग शीघ्र ही आरंभ होनेवाली है। फिल्म के लेखक निर्देशक मुरली लालवानी हैं। मुख्य कलाकार है : कुणाल सिंह, अविनाश शाही, सौरभ शर्मा, प्रियांशु सिंह, माही खान, धुरबा कोइराला, सी पी भट्ट, राज कपूर शाही, सीमा सोनी, साहब लालधारी, इंद्रासेन यादव, विक्की बादशाह, संजय कुमार मांझी, सरस्वती, अंकिता मिश्रा, जय यादव, लक्की पाटिल और अमित पाठक। संगीत ओम झा, कैमरामैन राजन आर्या और एक्शन आर के श्री का है।
“पुलिस वाली बहू” एक फैमिली ड्रामा है। एक जमींदार साहब हैं जिनकी पत्नी एक बेटा जन्मते ही स्वर्ग सिधार जाती है। बच्चे की परवरिश को लेकर चिंतित जमींदार दूसरी शादी कर लेते हैं। जब तक इस पत्नी से कोई बच्चा नहीं होता, सब ठीक-ठाक चलता है। पर, जैसे ही वह मॉं बनती है, सौतेले बेटे के प्रति व्यवहार बदल जाता है। उसके लिए एक रिश्ता आता है। दहेज के लालच में जमींदारनी बड़े को छांटकर अपने पुत्र का विवाह उस लड़की से करवा देती है। उधर सौतेले बेटे की शादी एक पुलिस वाली लड़की से हो जाती है। आगे सास बहू के बीच क्या क्या चलता है, वह बड़ा ही दिलचस्प है।

पीआरओ – समरजीत।

Gau Bharat Bharati Vartalaap I Sanjay Amaan I भारत ने बेचा ४०० करोड़ का गऊ माता का गोबर I Episode 2

0

India has earned ₹400 crore in foreign exchange by selling Gau Mata’s (cow dung) products. India, being the world’s largest cattle-producing country, has also become a major exporter of cow dung. Here, approximately 300 million cattle produce around 3 million tons of dung every day. Due to the rising global demand for organic farming, sustainable agriculture, and eco-friendly products, cow dung exports have surged. According to the data for the financial year 2024-25 (April 2024 to November 2025), India has earned approximately ₹400 crore in foreign exchange from cow dung and its value-added products (such as manure, compost, powder). This is higher than the ₹386 crore earned in 2023-24 — a true example of “Waste to Wealth. “Modi ji is doing wonders!

भारत की सबसे छोटी महाज्ञानी : समर्था महालक्ष्मी

0
आज जब दुनिया डिजिटल युग की रफ्तार में भाग रही है, वहीं महाराष्ट्र के एक छोटे से कोने से निकली चार साल की एक नन्ही परी ने पूरी दुनिया को यह बता दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, असली ताकत दिमाग और दिल की होती है। हम बात कर रहे हैं भारत की सबसे छोटी महाज्ञानी, पाँच बार की विश्व रिकॉर्ड धारक – समर्था महालक्ष्मी की।
मात्र 14 महीने की उम्र में समर्था ने अपना पहला विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उसके बाद रुकना जैसे उन्हें मंजूर ही नहीं। आज चार साल की छोटी सी उम्र में उनके नाम पाँच विश्व रिकॉर्ड हैं – सभी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के क्षेत्र में। वह विश्व की सबसे कम उम्र की बच्ची हैं जिन्होंने इतनी कम उम्र में इतने रिकॉर्ड अपने नाम किए।लेकिन समर्था सिर्फ किताबी कीड़ा नहीं हैं।
वह एक साथ कई भाषाओं में भक्ति गीत गाती हैं – संस्कृत, हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अन्य भारतीय भाषाओं में आध्यात्मिक भजन उनकी आवाज में ऐसा लगता है मानो सदियों पुरानी साधना बोल रही हो।
यही वजह है कि उन्हें “सबसे कम उम्र की भक्ति गायिका” और “आध्यात्मिक प्रतिभा” का खिताब भी मिला है। उनके सम्मानों की सूची देखकर बड़ा से बड़ा इंसान भी दंग रह जाए :

दादासाहब फाल्के अवॉर्ड
महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार
नेशनल आइकन अवॉर्ड
ग्लोबल अचीवर अवॉर्ड
इंटरनेशनल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज द्वारा “भारत की सबसे छोटी जीनियस” की उपाधि
गुरुदेव आचार्य लोकेश मुनि और विवेक ओबेरॉय द्वारा “गौ भारत भारती” में पाँच बार विश्व रिकॉर्ड होल्डर के रूप में सम्मान
DNA के टॉप-10 इंस्पायरिंग लीडर्स में स्थान
ज़ी न्यूज़ के टॉप-18 प्रभावशाली व्यक्तित्व में स्थान
मिड-डे के टॉप-10 इंस्पायरिंग पर्सनैलिटी में स्थान
NDTV पर उनकी पूरी यात्रा पर एक घंटे का डॉक्यूमेंट्री प्रसारित

उन्हें मिले खिताब भी कम गौरवशाली नहीं – भारत की जीनियस, जीके मास्टर, आईक्यू मास्टर, महाराष्ट्र की बेटी, भारत की गौरव बेटी, सबसे कम उम्र की इन्फ्लुएंसर, सबसे कम उम्र की कंटेंट क्रिएटर, असाधारण प्रतिभाशाली बालिका, जीके प्रॉडिजी और न जाने कितने।चार साल की यह बच्ची जब मंच पर खड़ी होकर देश-विदेश के झंडे, राजधानियाँ, करेंसी, महापुरुषों के नाम, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक ग्रंथों की बातें, भजन-कीर्तन सब कुछ एक साथ याद करके सुनाती है तो पूरा हॉल तालियों से गूँज उठता है।

उनकी याददाश्त और एकाग्रता देखकर बड़े-बड़े विद्वान भी हैरान रह जाते हैं।समर्था महालक्ष्मी सिर्फ एक बच्ची नहीं, एक चमत्कार हैं। वह साबित कर रही हैं कि अगर इरादे बुलंद हों, माता-पिता का साथ हो और ईश्वर की कृपा हो तो आकाश भी छोटा पड़ जाता है।यह नन्ही सी बेटी आज पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।

वह हम सबको बता रही हैं कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस उसे सही दिशा और प्रोत्साहन चाहिए।समर्था महालक्ष्मी – नाम नहीं, एक प्रेरणा है।  भारत माता की यह लाड़ली बेटी आगे चलकर दुनिया में भारत का नाम और ऊँचा करेगी, इसमें कोई शक नहीं। जय हिंद! जय महाराष्ट्र ! और ढेर सारा प्यार हमारी छोटी सी महाज्ञानी समर्था को !