Home Blog Page 290

सावरकर की वीरता और देशप्रेम की कहानियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा : सुनील राणे

0

विधायक सुनील राणे ने बोरीवली से शुरुआत की स्वतंत्रवीर सावरकर गौरव यात्रा

मुम्बई। पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में दिये गये अपमानजनक बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी स्वतंत्रवीर सावरकर गौरव यात्रा आयोजित की जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत मुंबई के बोरिवली में स्थानीय विधायक सुनील राणे के नेतृत्व में 29 मार्च को चारकोप से आरम्भ की गई।
सुनील राणे ने बताया कि 2019 के बाद स्वतंत्रवीर सावरकर का अपमान कांग्रेस के द्वारा लगातार किया जा रहा है। वर्तमान सरकार के विरोध में राहुल गांधी के द्वारा एक सच्चे देशभक्त और स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का अपमान भारत देश नहीं सहेगा। इस स्वतंत्रवीर सावरकर गौरव यात्रा के आयोजन से हम उनकी वीरता और देशप्रेम की कहानियों को लोगों तक पहुँचायेंगे।

ऊषा मंगेशकर और जयकांत भाई हिरानी “राष्ट्रीय अभिमान पुरस्कार-2023” से सम्मानित

0

मुंबई। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को नरीमन पॉइंट स्थित वाय.बी. चव्हाण सभागृह में सम्मानित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रवासी संदेश, रेट एंट, निर्मय भारत और महासेवा- महाराष्ट्र सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन ने मिलकर इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया था। समाज सेवा व मानव सेवा में पिछले 42 सालों से कार्यरत 74 वर्षीय समाजसेवी जयकांत हिरानी को “राष्ट्रीय अभिमान पुरस्कार-2023” से सम्मानित होने पर जैन समाज बंधुओं में हर्ष का माहौल है। यह बता दें कि कोरोनाकाल के संकट समय भी साल के 365 दिन जयकांतभाई हिरानी और उनकी टीम ने श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मालाड और महावीर क्लीनिक के बैनर तले प्रतिदिन भोजन और अनाज वितरण किया और आज भी मालाड मामलेतदार वाड़ी स्थित जैन संघ में यह सिलसिला जारी है, जिससे जरूरतमंद और गरीब परिवार को बड़ा सहारा मिल रहा है।

श्री महावीर क्लीनिक के संदीप पारीख ने बताया कि जयकांत भाई हिरानी के मार्गदर्शन और देखरेख में हजारों लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन मुफ्त करवा चुके हैं और साथ ही अन्य मेडिकल सुविधाएं भी बहुत किफायती दरों पर उपलब्ध करवा कर लाखों मध्यमवर्गीय व जरुरतमंदों लोगों को बड़ी मदद कर रहे हैं।
राष्ट्रीय अभिमान पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जिंदा शहीद से विख्यात एम एस बिट्टा, मुंबई के पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के पुरोहित, राजस्थान के पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा और कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रही। जयकांत भाई हिरानी के अलावा प्रसिद्ध पार्श्व गायिका उषा मंगेशकर, आर टी आई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, एडवोकेट सुलेमान भीमानी, डॉ विनय जैन, जांबाज सैनिक मधुसूदन सुर्वे और मंगेश नाईक को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महासेवा के वाइस प्रेसिडेंट सुनील शर्मा ने किया जबकि प्रवासी संदेश के संपादक राजेश उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आभार प्रकट किया।

संक्षिप्त समाचार – 31 मार्च 2023

0

जांभली नाका में चैत्र नवरात्रि उत्सव में दिखी महाराष्ट्र की लोक कला
मुंबई। चैत्र नवरात्रि पर्व के नौवें दिन किरण वेहेले और अमित काकडे द्वारा प्रस्तुत “महाराष्ट्र की लोकरंगधारा” कार्यक्रम के माध्यम से दर्शकों को महाराष्ट्र की लोक कला की झलक देखने को मिली। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की विभिन्न लोक कलाओं जैसे गोंधल-जागरण, भारुड, पोवाडे, लावणी, कोलीगीत और राम के गीत के दर्शन हुए। साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज, श्री स्वामी समर्थ और गुरुवर्य धर्मवीर आनंद दिघे साहब की स्मृतियों को नृत्य के माध्यम से दिखाया गया। देवी के दर्शन और आरती के लिए शिवसेना सांसद संजय राउत, विनायक राउत, अरविंद सावंत, अनिल देसाई, शिवसेना उपनेता सुषमाताई अंधारे, पूर्व आमदार शिशिर शिंदे, पूर्व नगरसेवक भैय्या इंदिसे ने हिस्सा लिया।


बीआईएस का ‘व्यापार करने में आसानी के लिए मानकों का सामंजस्य’ विषय पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन
मुंबई। 28 मार्च 2023 को, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने “व्यापार करने में आसानी के लिए मानकों का सामंजस्य” विषय पर सभागार, माणक भवन में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस अवसर पर महानिदेशक (डीजी, बीआईएस) प्रमोद कुमार तिवारी ने मीडिया को संबोधित किया और इंटरैक्टिव सत्र का भी आयोजन किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान, मीडिया को “भारतीय मानक – व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देना” पर एक प्रस्तुति के माध्यम से बीआईएस की प्रमुख पहलों के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने भारतीय मानकों का महत्व और कैसे स्वास्थ्य और सुरक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही तकनीकी विनियमन और अनुबंधों के लिए आधार बनेंगे, इसकी जानकारी दी। आईएसओ/आईईसी और कैसे बीआईएस इन अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण मंचों में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचैन, आईओटी आदि जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के मानकीकरण में कैसे नेतृत्व की स्थिति ले रहा है, इसके बारे में अवलोकन भी िकया गया। प्रमुख विकास और भारतीय मानकों के सामंजस्य की दिशा में प्रयासों के परिणामों पर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा िक व्यापार के कई क्षेत्रों में यह महत्वपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन किया जाए। उदाहरण के लिए दुनिया भर में अच्छा परिवहन करने के लिए कंटेनरों का उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा िक भारतीय संस्थाओं द्वारा भी बड़ी संख्या में कंटेनरों का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन भारत में कंटेनरों का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा कंटेनर जब कई देशों में चलते हैं तो उन्हें कुछ अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने की आवश्यकता होती है, क्योंकि उनका दुनियां में कहीं भी जांच व परीक्षण किया जा सकता है। बीआईएस ने इस क्षेत्र में मानक तैयार किए हैं और लाइसेंस भी प्रदान किए गए हैं। हमें आशा है कि हमारे पास जल्द ही स्वदेशी रूप से निर्मित और अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने वाले कंटेनर होंगे।


मुंबई मनपा शिक्षा, संगीत व कला अकादमी ने किया स्पर्धा का आयोजन
फोटोग्राफी प्रतियोगिता में रेहान अंसारी, डॉ. अभिषेक साटम, संतोष महाडिक प्रथम
मुंबई। मुंबई महानगरपालिका शिक्षा, संगीत व कला अकादमी विभाग की ओर से आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विद्यार्थी वर्ग से कु. रेहान अंसारी, महानगरपालिका कर्मचारी वर्ग से डॉ. अभिषेक साटम और मुंबई के ओपन फोटोग्राफर वर्ग से संतोष महाडिक ने प्रथम पुरस्कार जीता। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह २९ मार्च २०२३ को मुंबई महानगरपालिका के शिक्षाधिकारी कार्यालय के सभागृह में शिक्षाधिकारी. राजेश कंकाल की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। जजों, शिक्षकों और अभिभावकों ने इन प्रतियोगियों द्वारा खींची गई तस्वीरों की प्रदर्शनी की सराहना की। कार्यक्रम में उपशिक्षाधिकारी (केंद्रीय) श्रीमती सुजाता खरे, उपशिक्षाधिकारी (निविदा) अजय वाणी, उपशिक्षाधिकारी (शहर) किसन केकरे, लेखाधिकारी (शिक्षा निधी) राजेश कांबली, वरिष्ठ लेखा परीक्षा व लेखा सहायक नरेंद्र जोशी, परीक्षक तथा वरिष्ठ छायाचित्रकार मनोज मुसले व कला शिक्षक, विद्यार्थी व अभिभावक आिद उपस्थित रहे। कला अकादमी के प्राचार्य दिनकर पवार के मार्गदर्शन में कला निदेशक श्रीमती मंजिरी राऊत, भूषण उदगीरकर, योगेश मोरे ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। सूत्रसंचालन भूषण उदगीरकर व निनाद पाटील ने किया।


मुंबई मनपा का छात्रों की संख्या एक लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य
मुंबई। मुंबई महानगरपािलका ‘मुंबई पब्लिक स्कूल’ में विद्यािर्थयों का नामांकन का ग्राफ बढ़ा रहा है और इस वर्ष ‘मिशन प्रवेश, एक लक्ष्य-एक लक्ष्य’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन एक्सेस सुविधा के साथ हेल्पलाइन नंबर के साथ पंजीकरण अभियान पांच अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। ज्ञात हो कि महानगरपालिका आयुक्त डॉ. इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पूर्व उपनगर) श्रीमती अश्विनी भिडे, सह आयुक्त अजीत कुंभार के मार्गदर्शन में किये जा रहे इस नामांकन अभियान में पिछले वर्ष के नामांकन से एक लाख अधिक दाखिले का लक्ष्य रखा गया है। विद्यालयों में नियमित एवं लोकप्रिय तरीके से प्रवेश देने के साथ ही इस वर्ष क्यूआर कोड एवं ऑनलाइन लिंक से भी प्रवेश प्रक्रिया लागू की जायेगी.
साथ ही यदि कोई समस्या आती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए। शिक्षा अधिकारी राजेश कंकाल ने जानकारी दी िक स्कूल में दाखिले के लिए हेल्पलाइन नंबर 7777-025-5575 दिया गया है। साथ ही इस लिंक http://bit.ly/bmc_mission_admission_2023-24 पर क्लिक करके मुंबई पब्लिक स्कूल में बच्चों के दाखिले का निर्धारण किया जा सकता है।


जंजीरे धारावी किले को 25 करोड़ रूपए की स्वीकृति पर
सांसद राजन विकारे का किला संरक्षण समिति ने किया अभिनंदन
भायंदर। भायंदर तट पर पाली उत्तन स्थित जंजीरे धारावी दुर्ग के संरक्षण हेतु क्षेत्रीय पर्यटन विकास योजना के तहत 25 करोड़ रूपए मंजूर हाने किये जाने पर किला संरक्षण समिति के अध्यक्ष श्रेयश सावंत और सचिव रोहित सुवर्णा ने सांसद राजन विचारे राजन को चल रहे चैत्र नवरात्र के अवसर पर समिति द्वारा सम्मान चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किला संरक्षण समिति के सचिव रोहित सुवर्णा ने कहा कि जंजीरे धारावी किला के संरक्षण को सांसद राजन विचारे ने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे से पत्र के माध्यम से 30 करोड़ रूपए की मांग की थी, जिसमें 25 करोड़ रूपए की निधी मंजूर हुई और 10 करोड़ रूपए की निधी मनपा खर्च करेगी। इसका पहले चरण का काम शीघ्र शुरूकिया जायेगा।

———————–

 

स्पोर्ट्स फैन्स की दुनिया में नया जोश भरने के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने रणवीर सिंह को बनाया ब्रांड एंबेसडर

0

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की स्टार स्पोर्ट्स के साथ ये पहल खेल की दुनिया में सबसे अनूठी मानी जा रही है। इसकी धमाकेदार शुरुआत टाटा आईपीएल 2023 से होगी जिसमें वो बतौर सूत्रधार की भूमिका में नजर आएंगे। तय है कि लीग के दौरान कहानियों को पेश करने और जानने का अंदाज अब और भी मनोरंजक, रोचक और तूफानी होगा।

मुंबई। खेलों की दुनिया के सबसे चहेते चैनल स्टार स्पोर्ट्स को ये ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि उसने बॉलीवुड सुपरस्टार और खेल प्रेमी रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। स्टार स्पोर्ट्स और पॉप कल्चर आइकन अभिनेता के बीच बना ये एसोसिएशन खेल और मनोरंजन की दुनिया को नये क्षितिज पर स्थापित करेगा। “इनक्रेडिबल लीग” के इस सीज़न में ‘सूत्रधार’ की भूमिका निभाते हुए रणवीर सिंह अपने अंदाज से ना केवल लोगों को जोड़ेंगे बल्कि खेल और मनोरंजन की एक नया धारा का भी सृजन करेंगे। जिसमें लीग से जुड़े गौरवशाली अतीत के किस्से होंगे, वर्तमान का पूरा रोमांच और भविष्य के हर सपनों को एक नई उड़ान देने की कोशिश होगी। बतौर सूत्रधार रणवीर का ये धमाकेदार सफर शुरूआती हफ्ते (शुक्रवार 31 मार्च से रविवार 2 अप्रैल )से ही रोमांच को गढ़ने के लिए बेकरार है और यकीन मानिये लीग के 16वें संस्करण का ये परिचय आपके दिलो-दिमाग में हमेशा- हमेशा के लिए बस जाएगा, जो कि अब तक सबसे बड़ा और शानदार आयोजन होगा।
स्टार स्पोर्ट्स के साथ रणवीर सिंह का ये सहयोग काफी अहम है और उद्देश्य उतना ही पवित्र। रणवीर की अपार लोकप्रियता और खेलों के लिए उनका प्यार जगजाहिर है उनकी इस विशाल छवि के जरिए चैनल की कोशिश उन दर्शकों को खुद से जोड़ने की है जो खेलों के साथ अभी तक गहरा नाता नहीं बना सके हैं। वैसे भी स्टार स्पोर्ट्स का ये एक घोषित मिशन भी है कि खेलों को प्रति लोगों की दीवानगी और उनके जुनून को बढ़ावा देकर भारत की छवि को एक स्पोर्टिंग नेशन के तौर पर और भी ज्यादा मजबूत किया जाये।
दूसरी ओर, रणवीर सिंह इस एसोसिएशन को खेल के प्रति अपने प्यार को जाहिर करने के अवसर के रूप में देखते हैं, साथ ही उनके पास मौका है फैन्स के साथ अपने जुनून को व्यक्त करने का। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय अभिनेता होने का साथ-साथ अब खेलों की दुनिया के बारे में उनकी व्यापक और असरदार समझ को अब एक ऐसा मंच मिलने जा रहा है जो देश भर में एक नई अलख जगाने का काम करेगा।
स्टार स्पोर्ट्स के साथ अपने एसोसिएशन को लेकर रणवीर सिंह का कहना है कि “स्टार स्पोर्ट्स एक ऐसा ब्रांड है जो भारत में खेलों का पर्याय है। एक खेल प्रेमी के रूप में, एक ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ना जिसने भारत में खेलों को लेकर एक नये नजरिए को पेश किया जो कि मेरे लिए ये बहुत खास है। वर्ल्ड स्पोर्ट्स के ढेरों यादगार लम्हों को स्टार स्पोर्ट्स पर देखकर मैं बड़ा हुआ हूं और अब इस शानदार सफर का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।
डिस्नी स्टार के स्पोर्ट्स हेड संजोग गुप्ता का कहना है कि ‘भारत में स्पोर्ट्स बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है लेकिन इस आंदोलन, इस जुनून को बढ़ावा देने के लिए लगातार कुछ ना कुछ प्रयास होते रहने चाहिए। रणवीर सिंह में हमें डाई-हार्ड स्पोर्ट्स फैन, कमिटेड स्टोरीटेलर और असाधारण एंटरटेनर की झलक मिलती, सबसे बड़ी बात ये है कि वो अपनी इस खूबी का इस्तेमाल खेलों की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए करना चाहते हैं। उनके साथ जुड़कर हम उन दर्शकों तक पहुंचना चाहते है जो अभी तक अपने भीतर छुपी खेलों की दीवानगी और उसके जुनून से अनजान हैं। इसमें वो लाखों दर्शक शामिल है जो क्रिकेट नहीं देखते हैं या नियमित तौर पर क्रिकेट से नहीं जुड़ सके हैं। रणवीर के साथ जुड़कर हमारी कोशिश यही है कि उनकी लोकप्रियता और कहानी कहने की उनकी प्रभावशाली अदा के जरिए हम खेलों में भी वही जादू जगा सकें।‘
पार्टनर के रूप में स्टार स्पोर्ट्स और रणवीर सिंह के इस सफर की शुरुआत टाटा आईपीएल 2023 (31 मार्च – 2 अप्रैल) के ओपनिंग वीकेंड से आपको देखने को मिलेगी और फिर पूरे टूर्नामेंट के दौरान नये-नये सितारों के उभरने की कहानी और हर दिन बनते रोमांच को रोचक तरीके से जानने को भी मिलेगी। इस खूबसूरत सफर में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल, प्रीमियर लीग, प्रो कबड्डी, एशिया कप और आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप सहित नेटवर्क पर आने वाले प्रमुख खेल आयोजन भी शामिल हैं।

रामनवमी के शुभ अवसर पर लॉन्च हुआ आदिपुरुष का दिव्य पोस्टर

0

16 जून 2023 को रिलीज़ हो रही इस भव्य फिल्म में प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान, सनी सिंह सहित कई कलाकार शामिल है।

मुम्बई। रोशनी की जगमगाहट और मंत्रों की गूंज के साथ ‘आदिपुरुष’ के निर्माताओं ने रामनवमी के शुभ अवसर पर फिल्म का शानदार पोस्टर जारी किया। पोस्टर में राघव के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सैनन, शेष के रूप में सनी सिंह और बजरंग के रूप में देवदत्त नागे जो इस पोस्टर उन्हें प्रणाम करते हुए नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म प्रभु श्री राम के गुणों को दर्शाती है और धर्म, साहस और बलिदान पर जोर देती है जो इस पोस्टर में बखूबी दिखाया गया है।
रामनवमी को भगवान श्री राम की जयंती और अच्छाई के आरंभ में मनाया जाता है, ऐसे में निर्माताओं ने देवत्व के एक महत्वपूर्ण प्रतीक को प्रस्तुत किया है जो अधर्म पर धर्म की जीत की स्थापना को चिन्हित करता है। भारतीय महाकाव्य रामायण, आदिपुरुष 16 जून, 2023 को आईमैक्स और 3डी में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।
आदिपुरुष, ओम राउत द्वारा निर्देशित, टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है और 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ की जाएगी।

राय बंधुओं को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार

0

मुंबई. पारिवारिक संस्कार व अपने माता-पिता द्वारा दिखाए हुए रास्ते पर चलकर आज दोनों भाई अश्वनी राय और डॉ अजित राय को एक अहम उपलब्धि की प्राप्ति हुई है. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले इन दोनों भाइयों ने हिंदी पत्रकारिता के साथ-साथ हिंदी साहित्य के क्षेत्र में कामयाबी का झंडा फहरा दिया है.
गांव की पगडंडियों से निकलकर महाराष्ट्र जैसे राज्य में जहां की मूल भाषा मराठी हो वहां पर हिंदी साहित्य के क्षेत्र में कामयाबी के झंडे फहराना किसी चुनौती से कम नहीं है. पिताजी की छाया तो अब नहीं रही लेकिन उनके और मां के आशीर्वाद से आज जिस मुकाम को हासिल किया है उसकी प्रशंसा करना इन शब्दों के बस की बात नहीं है. अश्वनी कुमार भोला और डॉ. अजीत राय दोनों भाइयों को क्रमश: महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी का स्वर्ण व रजत पुरस्कार मिला है.
मुंबई में आने के बाद दोनों भाइयों ने काफी संघर्ष किया. मजे की बात तो यह है कि मुंबई में जहां लोग कहते हैं कि पैसा उड़ता है, पकड़ने वाला चाहिए। लेकिन ये दोनों भाई कभी पैसे के पीछे भागे नहीं, बल्कि इन दोनों ने अपने ज्ञान को बढ़ाया और इसका फल आज सबके सामने है.
महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई द्वारा रंगशारदा सभागार बांद्रा पं. मुंबई में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में दोनों भाइयों को सम्मानित किया गया. अश्वनी कुमार भोला को लोक साहित्य विधा में उनकी पुस्तक ‘लोक बयार’ के लिए फणीश्वरनाथ रेणू पुरस्कार (स्वर्ण ) और डॉ. अजीत राय को उनकी पुस्तक ‘लम्बी कविता अवधारणा, स्वरूप एवं परंपरा’ के लिए समीक्षा विधा में आचार्य नंद दुलार वाजपेयी पुरस्कार (रजत) प्रदान किया गया.
उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार में खुशियां हैं बल्कि उनके चाहने वालों में भी हर्ष का माहौल है. लोग फोन कर एवं मिल कर दोनों भाइयों को शुभकामनाएं, बधाईयां दे रहे हैं. साथ ही यह भी उम्मीद जता रहे हैं कि ऐसे ही निरंतर वह इसी तरह का कार्य करते रहें. गौरतलब हो कि दोनों भाई आल इंडिया रेडियो पर भी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देते रहे हैं.

नोएडा उद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने दिया कैलाश मासूम को फिल्म प्रशिक्षण केंद्र बनाने का ऑफर

0

मुम्बई। हाल ही में फिल्म निर्माता कैलाश मासूम ने यमुना एक्सप्रेस वे अथोरिटी एवं नोएडा उद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह से उनके कार्यालय में मुलाक़ात की और दोनों के बीच फिल्मसिटी के डेवेलपमेंट को लेकर लंबी चर्चा हुई।
डॉ. अरुणवीर सिंह ने कैलाश मासूम को नोएडा में बनने जा रही फिल्मसिटी में इन्स्टिट्यूट बनाने के लिए ऑफर किया।
वहीं कैलाश मासूम ने कहा कि वह ज़रूर इस दिशा में काम करेंगे। कैलाश ने कहा कि वो फिल्मसिटी में फिल्म इक्यूपमेंट और एक्टिंग प्रशिक्षण के लिए एक बड़ा स्टूडियो बनाना चाहते हैं। डॉ. अरुणवीर सिंह ने इसके लिए तुरंत हामी भर दी और एक प्रपोज़ल बनाकर देने के लिये कहा।
गौरतलब है कि हाल ही में फिल्ममेकर के.सी. बोकाड़िया और रजनीकांत की बेटी एश्वर्या ने भी नोएडा फ़िल्म सिटी में इन्स्टिट्यूट के लिए डॉ. अरुणवीर सिंह से मिलकर उनसे ज़मीन की मांग की है।
बता दें कि मुम्बई के कैलाश मासूम ज़ेवर (यूपी) के मूल निवासी हैं जो पिछले 20 साल से मुंबई में रहकर फ़िल्मी दुनिया में कार्य कर रहे हैं। कैलाश मासूम केंद्रीय फिल्म सेन्सर बोर्ड, भारत सरकार के सलाहकार सदस्य भी रह चुके हैं और रिपब्लिकन फिल्म्स एंड टी.वी. असोसिएशन के जनरल सेक्रेटेरी भी हैं। फिल्मसिटी के विकास और डेवेलपमेंट को लेकर कैलाश मासूम लखनऊ और मुंबई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाक़ात कर भी चुके हैं।

युनियन बैंक द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत महिला कॉलेज की छात्राओं के लिए मदद

0

मुंबई। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एमडी और सीईओ ए मणिमेखलै द्वारा शुरू की गई एम्पावर हर पहल के तहत यूबीआई क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई (दक्षिण) द्वारा सीएसआर गतिविधि की तहत महिला कालेज को सेनेटरी बेंडिग मशीन देकर मदद की गयी है।
27 मार्च, 2023 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई दक्षिण द्वारा एम्पॉवर हर पहल के तहत कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के हिस्से के रूप में विसनजी रावजी ऑडिटोरियम, सेवा मंडल एजुकेशन सोसाइटी, महिला कॉलेज परिसर, माटुंगा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र मुख्य महाप्रबंधक एवं मुंबई अंचल प्रमुख योगेंद्र सिंह, क्षेत्र प्रमुख गोविंद कुमार झा, उप क्षेत्र प्रमुख समीरन रॉय चौधुरी, एसएमईएस के सचिव डॉ. भरत एम पाठक, एसएमईएस की कार्यकारी सचिव डॉ. शिल्पा चरणकर, एमएमपी शाह कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अर्चना पाटकी और एसएमईएस की डॉ. हीना शाह की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई दक्षिण ने इस शिक्षण संस्थान को 2 सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और 9 सैनिटरी पैड इंसीनरेटर प्रदान किए हैं। एसएमईएस की डॉ. हीना शाह ने पूरे युनियन बैंक ऑफ इंडिया के उपस्थित अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

REWA : शहर में गाय काटने का मिला कारखाना, भारी मात्रा में कटी हुई गाय मिली; चार के खिलाफ मामला दर्ज, एक महिला गिरफ्तार

0
MP/ REWA NEWS : पशु क्रूरता का मामला सामने आया है , दरअसल सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछिया के दाराशाह मोहल्ले में गाय को काटते एक महिला को रंगे हाथ पकड़ा गया है। जबकि उसके 3 सहयोगी पुलिस को देखते ही फरार हो गए हैं , जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है.
कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की दाराशाह तकिया निवासी लाला खान के घर 4 लोग मिलकर गाय को क्रूरता पूर्वक काट रहे हैं एवं गाय के मांस को बेचने की फिराक में है. मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अंधेरे का फायदा उठाते हुए लाला खान और दो व्यक्ति भाग निकले, जबकि महिला सियाजुल निशा पति मोहम्मद रहीस खान 40 वर्ष निवासी दारा साह तकिया मौके पर पकड़ में आ गई. लाला खान के घर की तलाशी लेने पर गाय का कटा हुआ सिर एवं आधी कटि पड़ी हुई गाय जिसके 4 पैर  बरामद हो गए.
पुलिस ने लाला खान के दरवाजे में रखी ऑटो स्कूटी की तलासी लिया तो ऑटो में 1 बोरी में करीब 15  किलो मांस एवं मेस्ट्रो स्कूटी मे लोड  5 किलो मांस बरामद हुआ ,साथ ही काटने के औजार बरामद किए गए है। महिला से पूछताछ करने पर समीर खान पिता मोहम्मद रहीस खान, राकिब खान पिता लाला खान और साकिब खान पिता चतुर खान के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है । आपको बता दें इसके पहले भी आरोपियों के घर कार्यवाही हुई थी जिसमें गोवंश बरामद हुआ था।
जैसा की FIR में लिखा है
मै थाना सिटी कोतवाली रीवा मे कार्यवाहक उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ हूं दिनांक 26/03/23 को दौरान रात्रि गस्त समय करीबन 04.45 बजे सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लाला खान के घर दाराशाह तकिया विधिया मे तीन चार लोग मिलकर गाय को क्रूरता पूर्वक काट रहे है एवं गाय के मांस को बेचने के फिराक में है मुखबिर सूचना से थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराया गया जो कार्यवाही वास्ते निर्देशित करने पर सूचना तस्दीक हेतु मय पीसीआर वाहन व चालक कमल्ल व बीट डियूटी मे लगे आर0 847 रखाकर, आर0 596 उपेश आर0 1012 वेद प्रकाश मिश्रा, आर0 608 प्रीतेश गौतम एवं म0आर0 1099 सुनीता सोलकी को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान लाला बान के घर दाराशाह तकिया बिछिया पहुंचा तथा लाला खान के घर की घेराबंदी किया तभी लाला खान व 02 व्यक्ति पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये तथा मौके पर महिला सियाजुल निसा पति स्व० मो0 रहीश खान उम्र 40 वर्ष निवासी दाराशाह तकिया बिछिया थाना सिटी कोतवाली रीवा की मिली तब लाला बान के घर मे देखे तो गाय का सिर कटा रखा था तथा एक गाय अधकटी पड़ी थी जिसके दो पैर कटे थे व दो पैर जुड़े थे दाहिने तरफ पेट की चमड़ी उधड़ी थी गौ प्रजाति की 10 नग टागे कटी पड़ी थी व काफी मात्रा में मास कटा हुआ रखा था तथा लाला खान के दरवाजे में रखी आटो एवं स्कूटी मे चेक किया गया तो आटो में एक बोरी में करीबन 15 किलो मास एवं मैस्ट्रो स्कूटी मे बोरी मे 05 किलो मास रखा पाया गया मौके पर काटने के औजार पाये गये जिस संबंध मे जरिये मोबाईल फोन से नगर पालिक निगम रीवा को कर्मचारी एवं वाहन भेजने हेतु कट्रोल रूम के माध्यम से बताया गया जो नगर निगम के कर्मचारी मय वाहन के मौके पर पहुंचे तथा मौके से स्थल का फोटोग्राफ्स लिया जाकर गवाहान राजकुमार भुजया पिता जीवनलाल भुजवा उम्र 41 वर्ष निवासी पांडेय टोला हजारी चौराहा थाना सिटी कोतवाली रीवा एवं गोविद सेन पिता रोहणी सेन उम्र 34 वर्ष निवासी बरवाह पोस्ट पेपरा थाना चोरहटा जिला रीवा के समक्ष स्थल पंचनामा तैयार किया गया तथा मौके पर मिली महिला सियाजुल निशा से धारा 27 साक्ष्य अधि0 के तहत पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लेख किया गया जो अपने लड़के समीर खान एवं दामाद लाला उर्फ किस खान एवं दामाद का भाई चतुर उर्फ साकिम खान के साथ मिलकर क्रूरता पूर्वक गौ हत्या कर गाय का मास बेचने के उद्देश्य से काटना रचना बताई एवं दरवाजे के सामने आटो व स्कूटी मे बोरी मे रखा मांस गाय का ही होना व बेचने के उद्देश्य से रखना बताई बाद मेमोरेण्डम मौके पर से ऑटो क० MP17R5447 जिसमे करीबन 15 किलो मास बोरी में रखा. एक अदद मेस्ट्रो स्कूटी MP17SA7156 जिसमे बोरी में करीबन 05 किलो मांस रखा. एक काले रंग की गौ प्रजाति जिसके दाहिने तरफ पेट की चमड़ी निकली है तथा बायें तरफ पेट की चमड़ी लगी है मुह मे रस्सी बंधी है गर्दन कटी हुई जुड़ी है 02 पैर कटे अलग पड़े व दो पैर व सिर जुड़ा है एक अदद गौ प्रजाति का सिर गर्दन से कटा हुआ रखा है 10 नग गौ प्रजाति की कटी हुई टांगे रखी व चमड़ी उधड़ी हुई रखी है व कटा हुआ मांस तात की रस्सी 02 किता एक पीले रंग का व एक कत्थई रंग का जो गाय बांधने का गेरमा है. एक अदद कुल्हाडी में जिसमे लकड़ी का बेट लगा है व दो नग लोहे का हसिया जिसमे लोहे का बेट लगा 03 नग लोहे का चाकू जिसमे एक चाकू मे लकड़ी का बेट लगा है व दो नग चाकू में लोहे का बेट लगा है कुल्हाड़ी हसिया एवं चाकू मे खून लगा है जो समक्ष गवाहान राजकुमार भुजवा एवं गोविंद सेन के मुताबिक जसी पत्रक के मौके पर आरोपिया के बताये अनुसार जस किया गया एवं जलशुदा गौ प्रजाति का मास इकट्ठा करवाकर नगर निगम के कर्मचारी एवं वाहन के माध्यम से पशु चिकित्सालय विधिया मय तहरीर के पीएम हेतु आर0 436 अभिषेक सिंह को भेजा गया तथा हिदायत दी गई कि बाद पीएम मास को नगर निगम के कर्मचारियों के माध्यम से दफनाने हेतु बताया गया।
आरोपीगण सियाजुल निशा, समीर खान, लाला उर्फ शकिम खान एव चतुर उर्फ साकिम खान का कृत्य धारा 429,34 भादवि म०प्रगोश यच प्रतिषेध अधि0 2004 की धारा 4/9 एवं प क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(ठ) का घटित करना पाये जाने से मौके पर आरोपिया सियाजुल निशा पति स्व० मो० रहीश खान उम्र 40 वर्ष निवासी दाराशाह तकिया बिछिया थाना सिटी कोतवाली रीव को गिरफ्तारी का कारण बताते हुये समक्ष गवाहान उपरोक के गिरफ्तार किया गया व गिरफ्तारी की सूचन परिजन को दी गई बाद जमशुदा आटो मैस्ट्रो स्कूटी, रस्सी एवं काटने के औजार एवं 01 नफर आरोपिया हमराह स्टाफ के वापस थाना आया आरोपिया को म0आर0 सुनीता सोलकी को देखरेख हेतु सुरक्षार्थ सु वाहन आटो, स्कूटी, औजार व रस्सी एचसीएम के सुपुर्द कर मालखाना जमा कि किया गया एवं जमाल निशा, समीर खान, लाला उर्फ राफिम खान एव चतुर उर्फ साकिम वापसी उपरांत के विरुद्ध धारा 429,34 भादवि म०प्र०गोवंश वा प्रतिषेध अधि0 2004 की धारा 4/9 एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(1) (ठ) का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया . 

देव भूमि उत्तरकाशी में श्री गौ कृपा कथा महा महोत्सव में भक्तों का उमड़ा सैलाब , संसार के समस्त सुख गौमाता की सेवा से मिलते – गौ संत गोपालानंद सरस्वती

0
बन्शीलाल धाकड़
देव भूमि उत्तरकाशी में नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री गौ कृपा कथा के पांचवें दिन ग्वाल संत गोपालानंद सरस्वती महाराज ने स्त्री धर्म के बारे में बताते हुए कहा कि जो स्त्री चाहे रोज गंगा स्नान करे, नित्य पूजापाठ करे, किर्तन करे और अतिथि सेवा भी करे, फिर भी उसको इन पुण्य कर्मों का कोई लाभ नहीं मिलेगा। जब तक कि वह अपने सास – ससुर की सेवा नहीं करती। महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में बताया गया कि बेटी के विवाह के लिए बेटी के साथ उसके माता की भी सहमति होनी जरूरी है। माता-पिता को नजर अंदाज कर अपने स्तर पर विवाह करने वाली बेटियां अक्सर जीवन भर दुख ही देखती है। उनके पास सिर्फ पछताने के अलावा कुछ नहीं रहता है। कथा में गोपालानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि बेटी का विवाह उस घर में करना चाहिए। जिस घर में गौ माता हो। यदि गौ माता नहीं हो तो उस घर में बेटी कभी सुखी नहीं रहेगी। संसार के समस्त सुख गौ माता की सेवा से मिलते हैं।
गौ की सेवा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख – समृद्धि एवं यश स्थापित होता है। महाराज ने बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस – जिस ने भी गौ सेवा में अपना जीवन लगाया है गौ माता ने उनको उतना ही ऊंचा उठाया है। गौ सेवा से जीवन में समृद्धि पाने वाले का उदाहरण देते हुए बताया कि राजस्थान कामधेनु अकेडमी के संचालक दौलत राम सारण सामान्य परिवार के थे, लेकिन गौ सेवा से आज नागौर जिले का सबसे बड़ा विद्यालय संचालन करते है। इस विद्यालय में रोज सबसे पहले गौ पूजन के बाद ही सभी विद्यार्थी व गुरुजन अपनी दिनचर्या प्रारंभ करते है। इसी क्रम में गंगापुर से आये नन्दलाल किसान परिवार से है, लेकिन गौ सेवा से आज नगर पालिका के अध्यक्ष के दायित्वों के साथ – साथ पूरे मनोयोग से गौ सेवा भी करते हैं। कथा पूरी होने पर समापन दिवस पर भोजन प्रसाद भी इन्हीं की तरफ होगा।
Smart Halchal संसार के समस्त सुख गौमाता की सेवा से मिलते - गौ संत गोपालानंद सरस्वती
service to mother cow
कथा में सनातन धर्म में विवाह में होने वाले तलाक के बारे में बताया कि हिंदू धर्म मे तलाक शब्द है ही नहीं। जब से हिंदू गौ सेवा से दूर हुआ है, तब से वैवाहिक जीवन में परेशानी होने लगी है। विवाह में गौ दान की महत्व बताते हुए महाराज ने कहा कि राजा दशरथ ने राम जी के विवाह के समय सवा लाख गौ माता दान में दी थी।
कथा में कैलाश आश्रम के सिद्धेश्वर महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए गौ की महिमा बताई। सिद्धेश्वर महाराज ने कहा कि हमारी दिनचर्या गौ माता की सेवा के साथ शुरू होनी चाहिए। दिल्ली विश्वविद्यालय से गौ माता पर पीएचडी करने वाली डॉ. शिवानी ने अपने अनुभव साझा किए। कथा में राजस्थान के हिरापुरी महाराज ने गौ सेवा को मानव धर्म का मुख्य कार्य बताया। राजस्थान कामधेनु एकेडमी के संचालक दौलत राम सारण ने गगोरी शिव मंदिर कीर्तन के लिए हारमोनियम भेंट किया। कथा में सूरपुरा नोखा सूरत के गोपालराम जाखड़, जोधपुर के हीरा पुरी महाराज, गंगोत्री मंदिर के पुजारी , कैलाश आश्रम के सच्चिदानंद महाराज बंशीलाल, दौलत राम सारण, तोलाराम, आकोला के पियूष, जलगांव के नितेश सहित सैंकड़ों भक्त