Home Blog Page 267

गो फर्स्ट की उड़ानें बंद होने से मुंबई में 200 गुना बढ़ा फ्लाइट्स का किराया

0

मुंबई: फ्लाइट्स के यात्री किरायों में अचानक से वृद्धि हुई है। तमाम एयरलाइंस ने किराए 186 से 200 फीसदी तक बढ़ाए हैं। इसका कारण गर्मियों की छुट्टियों पर जा रहे लोग और गो फर्स्ट की उड़ान सेवाएं अचानक बंद होना बताया जा रहा है। घरेलू उड़ानों का किराया अचानक से बढ़ा है। 2 मई को गो फर्स्ट की उड़ान बंद किए जाने की घोषणा से पहले एक मई के लिए दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट का किराया 6,847 रुपये था, उसी रूट पर एक महीने बाद 2 जून के लिए यह किराया बढ़कर 19,597 रुपये हो गया। सिर्फ एक महीने में इस रूट पर हवाई किराए में 186 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

दिल्ली-मुंबई से सस्ता दुबई का टिकट

घरेलू हवाई किराए में बढ़ोतरी इतनी हो गई है कि दुबई का टिकट दिल्ली-मुंबई से सस्ता मिल रहा है। दिल्ली से मुंबई के लिए वन-वे नॉन स्टॉप फ्लाइट के लिए सबसे सस्ता ऑप्शन गुरुवार को 19,000 रुपये का था। वहीं, दिल्ली से दुबई के लिए फ्लाइट का किराया 14,000 रुपये था।

अन्य कंपनियों ने उठाया फायदा

ब्लू स्टार एयर ट्रेवल सर्विसेज के एमडी माधव ओझा ने बताया कि गो फर्स्ट के अचानक बंद होने से हर महीने जो 12 से 13 लाख यात्री ‘गो फर्स्ट’ से ट्रेवल कर रहे थे, उन्हें झटका लगा है। रेग्युलेटर DGCA के नरम रवैये से 20 लाख लोगों का पैसा अभी तक वापस नहीं आया है और अचानक विमान सेवा बंद होने से पैनिक देखकर अन्य एयरलाइंस ने हवाई किराए में बंपर इजाफा कर दिया है। आखिर, हवाई किराए को भी एमआरपी जैसे क्लॉज की तरह क्यों ट्रीट नहीं किया जा सकता।
6,225 रुपये से 39,232 हो गया किराया

ओझा ने बताया कि अबूधाबी-मुंबई का दो मई को किराया 6,225 रुपये था, वहीं 2 जून के लिए यह अधिकतम 39,232 रुपये है, यानी 650 फीसदी का इजाफा हो गया। इतना ही नहीं, बैंकॉक-मुंबई का 2 मई के लिए किराया 15,564 रुपये था, वहीं 2 जून के लिए यह 29,190 रुपये है। करीब 100 फीसदी का इजाफा हुआ।

गो फर्स्ट की उड़ान सेवाएं 4 जून तक रद्द की गई हैं। इसके बाद सब पटरी पर आ जाएगा। इस बार छुट्टियों में घरेलू ट्रेवलिंग पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी है। लोगों ने हवाई यात्रा को ज्यादा तव्वज्जो दी है। ऐसे में डिमांड दोगुनी होने व सप्लाई कम होने से घरेलू उड़ानों का किराया अचानक से काफी बढ़ गया है।

कितना बढ़ा किराया
यात्रा मई में जून में
दिल्ली-मुंबई 6,847 19,597
अबूधाबी-मुंबई 6,225 39,232
बैंकॉक-मुंबई 15,564 29,190

पुलिस ने निर्जला एकादशी पर गौ सेवा प्रकल्प को भेंट किये 1.11 लाख

0

राजसमंद। निर्जला एकादशी पर आज आमेट अनुमंडल अगरिया ग्राम पंचायत में श्री पंचमुख नंदी गौशाला के लिए पुलिस प्रशासन विभाग द्वारा दिया गया सहयोग श्री नंदी गौशाला मेवाड़ क्षेत्र की सबसे बड़ी नंदी गौशाला है. पुलिस विभाग द्वारा आज गौसेवा प्रकल्प का नवाचार किया गया। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार जोशी ने श्री पंच मुखी हनुमान नंदी गौशाला के लिए आज एक नवाचार किया और पुलिस विभाग राजसमंद ने नंदी महाराज और गौमाता को गौ घास के लिए एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये दिए।

गौशाला समिति द्वारा पुलिस अधीक्षक का सफा, उपर्णा व नंदी भगवान का चित्र भेंट कर स्वागत किया गया. जोशी ने कहा जहां नंदी की सेवा की जाती है। वहां भगवान शिव स्वयं आशीर्वाद देने आते हैं। नंदी धर्म के प्रतीक हैं। आज नंदी विराजमान संगोल को भी नई संसद में स्थापित किया गया है। नंदी की सेवा अगरिया श्री पंचमुखी हनुमान नंदी गौशाला के सभी सदस्य बहुत ही सुंदर कार्य कर रहे हैं। उसके लिए पूरी गौशाला समिति को शुभकामनाएं दी गईं।

 

किसान पारंपरिक खेती के साथ गौ पालन करके एक अतिरिक्त आय का स्रोत बनाएं – डाॅ आशुतोष

0

विश्व दुग्ध दिवस पर ग्राम पंचायत मझगवां में पशुपालकों का किया गया सम्मान

बैकुण्ठपुर दिनांक  – परंपरागत खेती के साथ गौ पालन एक अच्छा व्यवसाय बन सकता है। इसके लिए सभी किसान अपने घरों में कम से कम दो गाय जरूर पालें। इससे उनके परिवार को अच्छा पोषण भी मिलेगा और एक अतिरिक्त आय का स्रोत भी बन सकेगा। उक्ताषय के विचार जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी डाॅ आशुतोष चतुर्वेदी ने गौपालको से चर्चा के दौरान व्यक्त किए।

विष्व दुग्ध दिवस के अवसर पर पषुपालन विभाग कोरिया द्वारा ग्राम पंचायत मझगंवा के गोठान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पषुपालकों के मुफ्त दवाएं प्रदान की गईं और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के तरीके के बारे में बताया गया। पषुपालकों और किसानों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीइओ डाॅ आशुतोष ने कहा कि प्रत्येक किसान जो धान गेंहूं की खेती करते हैं वह सभी आसानी से एक या दो दुधारू पषु पालन कर सकते हैं।

उपज के बाद जो सूखा चारा बचता है उससे पशुओं के चारे के तौर पर उपयोग करें, इससे उनके परिवार में कम से कम 10-12 लीटर दूध आसानी से प्राप्त होने लगेगा। घरेलू उपयोग के बाद भी वह अच्छी मात्रा में दूध बाजार में बेच सकते हैं जिससे पशुपालन का खर्च भी निकल जाएगा और उन्हे प्रतिदिन एक निश्चित आय भी होने लगेगी।

सीइओ डॉ आशुतोष ने कहा कि दूध के साथ उसके सह उत्पाद भी बाजार में हाथों हाथ बिकते हैं इसलिए आप इसे व्यावसायिक तौर पर करें तो काफी लाभ की संभावनाएं हैं। कार्यक्रम में पषुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देषित करते हुए उन्होने कहा कि पषुपालन को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा पचास प्रतिषत अनुदान पर दो दुधारू पषु पालने की योजना लाई गई है उसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं और जो वास्तविक तौर पर दुग्ध उत्पादन की ओर आगे आना चाहते हैं उन्हे प्रोत्साहित भी करें।

विष्व दुग्ध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की षुरूवात छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष पूजा अर्चना से की गई। इसके बाद विटनरी डाॅ विमल पटेल ने विष्व में दुग्ध उत्पादन के साथ पूरे देष व छत्तीसगढ़ प्रदेष में दूध के उत्पादन और मांग के सबंध में आंकड़े बताए और उपस्थित किसानों से दुधारू पषु पालन को व्यवसाय की तरह प्रारंभ करने का आवाहन किया। डा पटेल ने बताया कि जिले के अन्य गौठानों में भी आज आयोजन किए जा रहे हैं और दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही गोठान में किसानों के पशुओं के उपचार के साथ उन्नत किस्म के कृत्रिम गर्भाधान से नस्ल सुधार भी किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर कम मात्रा में दूध देने वाले पशुओं के बधियाकरण की भी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ग्राम गौठान में पशुपालन विभाग द्वारा एक दर्जन दुग्ध उत्पादक किसानों व महिलाओं का सम्मान भी किया गया। इस आयोजन में ग्राम पंचायत के उपसंरपंच श्री देवनारायण साहू, पशुपालन विभाग से डाॅ वंदिता मिश्रा, डाॅ शुभम वर्मा सहित अन्य स्टाफ, ग्राम पंचायत सचिव व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

भरतपुर में सांड की गोली मारकर हत्या, गौ सेवकों ने की कार्रवाई की मांग

0

भरतपुर। भरतपुर के कामां थाना इलाके में फिर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक आवारा सांड को गोली मार दी। जिससे सांड की मौत हो गई। एक स्थानीय व्यक्ति ने सांड के शव को पड़ा देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी, इस घटना का पता जब गौसेवकों को पता लगा तो वह भी मौके पर पहुंच गए, और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने सांड के शव को कब्जे में ले लिया उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। घटना कामां पहाड़ी रोड़ महावीर पेट्रोल पंप के पास की है, सुबह के समय एक स्थानीय व्यक्ति ने सुनसान जगह सांड के शव को पड़ा देखा। जब उसने ध्यान से शव को देखा तो उसके गोली लगी हुई थी। जिसके बाद उसने इस घटना की सूचना कामां थाने को दी, सूचना पर कामां थाना अधिकारी राम किशन यादव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की, वहीं इस घटना का पता गौ सेवकों को लगा तो वह भी मौके पर पहुंच गए, और गोली मारने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि, सांड के किसने और क्यों गोली मारी है। पुलिस ने सांड के शव को कब्जे में ले लिया है, और उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं आपको बता दें की, मेवात इलाके में गौवंश को गोली मारने का यह पहला मामला नहीं है, ऐसे और भी कई मामले आये दिन सामने आते रहते हैं।

दिल्ली में PM मोदी और प्रचंड की मुलाकात, हुए कई समझौते

0

भारत के चार दिवसीय दौरे पर बुधवार (31 मई 2023) को दिल्ली पहुँचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक समझौतों पर हस्ताक्षर किए। उधर, नेपाल में नागरिकता कानून में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है। इससे चीन के रूख के विपरीत माना जा रहा है।

पीएम मोदी और प्रचंड ने गुरुवार (1 जून 2023) की दोपहर दोनों देशों की सीमा पर बसे भारत के सोनौली के समीप केवटलिया गाँव व नेपाल के भैरहवा के समीप इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का संयुक्त रूप से वर्चुअल शिलान्यास किया। रेलवे के कुर्था-बीजलपुरा खंड की ई-योजना का अनावरण किया।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत और नेपाल के बीच मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)-अमलेखगंज तेल पाइपलाइन के फेज-2 का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। बथनाहा से नेपाल कस्टम यार्ड तक भारतीय रेल कार्गो ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इसके साथ ही सीमा विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा, “मुझे याद है, 9 साल पहले साल 2014 में कार्यभार सँभालने के 3 महीने के भीतर नेपाल की मैंने अपनी पहली यात्रा की थी। उस समय मैंने भारत-नेपाल संबंधों के लिए HIT (Highways, I ways and Transway) फॉर्मूला दिया था। मैंने कहा था कि भारत-नेपाल के बीच ऐसे संबंध स्थापित करेंगे कि हमारे बॉर्डर्स बैरियर न बनें।”

बताते चलें कि पिछले 9 सालों में दोनों देशों के प्रयासों के तहत साझा नदियों पर पुल बनाने, नेपाल से भारत को बिजली निर्यात सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। बीरगंज में पहली आइसीपी बनाई गई। बॉर्डर पर पहली पेट्रोलियम पाइपलाइन, रेल लाइन, सीमा पर ट्रांसमिशन शुरू करने की दिशा में भी कार्य हुए हैं। बताते चलें कि नेपाल से 450 मेगावाट बिजली भारत आयात कर रहा है।

इन सबके बीच अगर सीमा विवाद को अलग रख दिया जाए तो दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत हुए हैं। इसी का परिणाम है कि नेपाली पीएम के भारत दौरे से कुछ घंटे पहले ही वहाँ के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नागरिकता कानून में एक संशोधन को मंजूरी दे दी। इस कानून के तहत नेपालियों से शादी करने वाले विदेशियों को राजनीतिक अधिकारों के साथ-साथ उन्हें तुरंत नागरिकता प्रदान करता है।

दरअसल, चीन इस कानून का विरोध करता रहा है। इसी कारण से यह कानून कई सालों से लटका पड़ा था। चीन इन कानून को लेकर नेपाल को चेतावनी देता आया है। चीन का तर्क है कि यह कानून तिब्बती शरणार्थियों के परिवारों को नागरिकता और संपत्ति का अधिकार दे सकता है। भारत के बाद सबसे अधिक तिब्बती शरणार्थी नेपाल में ही रहते हैं।

चीन के विरोध का ही असर था कि नेपाल इस कानूनी संशोधन को मंजूरी देने से कतराता था। नागरिकता कानून में इस संशोधन को मंजूरी देने से नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने दो बार इनकार कर दिया था। उस समय भी माना गया था कि चीन के प्रभाव में उन्होंने इसे मंजूरी नहीं दी थी।

पीएम प्रचंड का भारत से साथ रिश्ता
नेपाल के पीएम प्रचंड का रिश्ता भारत से बहुत पुराना है। जब नेपाल की राजशाही के खिलाफ वो सशस्त्र आंदोलन कर रहे थे, तब वे और उनके कई माओवादी सहयोगी छिपकर भारत में ही रहते थे। उस दौरान उन्हें भारत के वामपंथियों सहित भारत सरकार से भी सहयोग मिलता था। उन्होंने अपनी तीनों बेटियों की शादी भी गुपचुप रूप से भारत से ही की थी।

प्रचंड ने नेपाल के राजशाही के खिलाफ 1996 में हथियार उठाया था। माओवादियों ने नेपाल में आम लोगों को भी मारना शुरू किया तो वहाँ की जनता में लोगों के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा। उस समय भारत ने प्रचंड सहित अन्य माओवादी नेताओं के साथ वार्ता की थी।

आगे चलकर नवंबर 2006 में भारत ने नेपाल के 7 माओवादियों पार्टियों ने 12 सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर किया था। इस समझौते के बाद नेपाल में आम चुनाव हुए थे। इस चुनाव में माओवादी जीते थे और प्रचंड पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। हालाँकि, बीच-बीच में प्रचंड भारत को आँखे दिखाते रहे हैं और चीन के साथ नजदीकी भी बढ़ाते रहे हैं। हालाँकि, नागरिकता संशोधन कानून को मंजूरी दोनों देशों के बीच रिश्तों को प्रगाढ़ करने की ओर इशारा करता है।

बेस्टसेलिंग हिंदी किताब पर बनी जियो स्टूडियोज की वेब-सीरीज़ ‘यूपी 65’ जल्द ही होगी रिलीज

0

मुम्बई। जियो स्टूडियोज, निखिल सचान की बेस्टसेलिंग हिंदी किताब यूपी 65 को एक वेब-सीरीज में लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 8 जून से जियो सिनेमा पर मुफ्त स्ट्रीमिंग शुरू करेगी। बनारस शहर के यूनिवर्सिटी के छात्रों के इर्दगिर्द घूमती यूपी 65 दर्शकों को आईआईटी, बीएचयू जैसे कॉलेज छात्रों की दूसरी दुनिया में ले जाती है जोकि हसाती भी है और कही ना कही दिल को छू जाती है। वाराणसी में फिल्माई गई यह दिलचस्प मजेदार कहानी हमें आईआईटी , बीएचयू के स्टूडेंट्स के जीवन में छिपे हुए कई राज का खुलासा करती है, जिसमे दोस्तों की दोस्ती, किशोरवस्थ रोमांस (और ब्रेकअप) का एक रमणीय मिश्रण तथा भारत के भीतरी इलाकों से इन पेचीदा प्रतिभाओं की रोजमर्रा की मस्ती को दर्शाती है।
वेब सीरीज की कहानी लेखक निखिल सचान की हिंदी किताब से ली गई है। अपने उत्साह को साझा करते हुए वे कहते हैं, “मैं रोमांचित हूं कि यूपी65 की कहानी वेब सीरीज के जरिए अधिक से अधिक व्यापक दर्शकों तक पहुंचेगी। उम्मीद है कि शो को भी वही प्यार मिलेगा जो किताब को मिला है। मुझे यकीन है कि यह शो हम सभी को हमारे कॉलेज के दिनों में वापस ले जाएगा और हमें अपने जीवन के सबसे अच्छे दिनों को फिर से याद कर जीने में मदद करेगा।
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ज्योति देशपांडे, आकाश चावला और अरुणव जॉय सेनगुप्ता (फ्रेश लाइम फिल्म्स) द्वारा निर्मित यूपी65 वेबसीरिज गगनजीत सिंह द्वारा निर्देशित है और दर्शक 8 जून से जियो सिनेमा पर मुफ्त में देख सकेंगे।

₹43.34 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 5 करोड़ की लागत अत्याधुनिक गौ अभ्यारण: सीएम सुक्खू की फतेहपुर को सौगात

0
Kangra News: कांगड़ा जिले के दौरे पर पहुंचे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फेतहपुर विधानसभा क्षेत्र को ₹43.34 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. वहीं, 5 करोड़ की लागत से फतेहपुर क्षेत्र में 300 कनाल भूमि में अत्याधुनिक गौ-अभ्यारण्य खोलने की घोषणा की.
जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा पूर्व की प्रदेश सरकार के कार्यकाल में राज्य पर कर्ज का आंकड़ा करीब 75,000 करोड़ रुपये छूने के बावजूद इसे कम करने के लिए निरंतर प्रयास किए जायेंगे. राज्य सरकार राजस्व के संसाधन बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लिए जा रहे हैं.
फतेहपुर में एक जनसभा में सीएम सुक्खू ने कहा राज्य में जल विद्युत क्षमता को आर्थिक मजबूती के लिए वरदान है. यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है. उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश ने ऋण मुक्त जल विद्युत परियोजनाओं से रॉयल्टी का हिस्सा 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग की है.
उन्होंने कहा कांगड़ा जिले को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा. जिसमें पौंग बांध क्षेत्र को भी शामिल किया गया है. प्रदेश सरकार द्वारा अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. पौंग बांध क्षेत्र आगामी चार वर्षों में पर्यटकों के लिए आकर्षण का बेहतरीन केंद्र बनकर उभरेगा.
मुख्यमंत्री ने 2.98 करोड़ रुपये की लागत से डडवाला-सकरी सड़क में सकरी खड्ड पर 51.85 मीटर लंबे डबल लेन पुल का उद्घाटन किया. यह पुल रैहन, सकरी, छतर खास, छतर जोगियां, गोलवां, बतराहां, चमोली, पंजरोर और बारी गांव के लगभग 8500 लोगों को सुविधा प्रदान करेगा.
उन्होंने फतेहपुर तहसील के अंतर्गत 26 पंचायतों के निवासियों के लिए दो कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन योजनाएं भी समर्पित की. जल जीवन मिशन के अंतर्गत इन योजनाओं पर 40.35 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं. इन योजनओं के तहत 290 बस्तियां कवर कर 61 हजार से अधिक लोगों को पेयजल की सुविधा प्रदान की गई है.
फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कांग्रेस पार्टी ने सदैव ही फतेहपुर के समग्र विकास को प्राथमिकता प्रदान की है. मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच प्रदेश को खुशहाली के पथ पर अग्रसर करेगी और प्रदेश आगामी 10 वर्षों में देश का संपन्न राज्य बनेगा.
उन्होंने पौंग डैम क्षेत्र को पर्यटन गतिविधियों के हब के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा इस निर्णय से क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. अवैध खनन और नशाखोरी पर रोक लगाने के लिए उन्होंने पुलिस चौकी रैहन को पुलिस स्टेशन में स्तरोन्नत करने की मांग की.

गौ माता स्व-सहायता समूह की महिलाएं टिपनी गौठान में कर रहे है गोबर से प्राकृतिक पेंट का उत्पादन

0
बेमेतरा: जिला मुख्यालय बेमेतरा से करीब 25 किलोमीटर दूर ग्राम टिपनी में शासन की फ्लैगशिप योजना गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठान में महिला स्व सहायता समूह के द्वारा विभिन्न आय मूलक गतिविधियों का संचालन कर अपने आर्थिक स्थिति में बदलाव कर सकारात्मक कहानियां लिख रही हैं। यहां के गौठान न केवल पशुओं को रखने का एक जगह है, बल्कि आजीविकामूलक गतिविधियों का एक सशक्त माध्यम भी है। जिसके माध्यम से वे अपने और अपने परिवार की आजीविका को समृद्ध और मजबूत बना रही है। गौठानों की विविधतापूर्ण रोजगार गतिविधियां व सहभागिता से इन महिलाओं ने अपना एक नया संसार रचा है।
गौ माता स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती लिमेश्वरी ने बताया कि प्रशासन द्वारा गौठान में विभिन्न गतिविधियों के अलावा पेंट निर्माण हेतु मशीन स्थापित किया गया और प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर हम सभी प्राकृतिक पेंट का निर्माण कर रहे हैं। गौठान में अन्य गतिविधियों के संचालन हेतु सभी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा मार्गदर्शन भी दिया गया।
उन्होने बताया कि प्राप्त लाभ राशि का उपयोग समूह की गतिविधि एवं सदस्यों में वितरण कर आर्थिक उपयोग करते है। समूह की अध्यक्ष लिमेश्वरी साहू ने बताया कि समूह को अब तक 128400 रुपये का आय प्राप्त हुआ है, प्राप्त आय से मैने मोबाईल खरीदी और समूह के अन्य सदस्य भी अपने-अपने परिवार के खर्च में सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होने कहा कि गोबर से प्राकृतिक पेन्ट निर्माण करने का उद्देश्य हमारी परम्परागत संस्कृति को बढ़ावा देना है।
हमारे गौठान में उत्पादित प्राकृतिक पेन्ट का उपयोग सभी शासकीय भवनो में रंगरोगन के लिए किया जा रहा है, साथ ही निजी घर के रंगरोगन में इसका उपयोग कर रहे हैं, जिससे लोग गोबर के महत्व व शुद्धता को समझ रहे है और प्राकृतिक पेन्ट का उपयोग कर अपने घरो को शुद्ध कर रहे है। गौ-माता स्व सहायता समूह के माध्यम से प्राकृतिक पेन्ट का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिये सभी तरह से प्रयास किये जा रहे है जिससे गौ-माता की रक्षा किया जा सके व हमारी संस्कृति को बढ़ावा दे सके।

UP News: गो तस्कर अकबर बंजारा की करोड़ों की जमीन कुर्क, अब तक 45 करोड़ की संपत्ति जब्त

0
मेरठ: उत्तर प्रदेश मेंमेरठ निवासी अंतराष्ट्रीय गौ तस्कर अकबर बंजारा की बेशकीमती जमीन को पुलिस ने बुधवार को जब्त कर लिया। यह जमीन जिले के महलका, सकौती टांडा रोड, दौराला ब्लॉक की सरधना तहसील में हैं। पुलिस पहले ही अकबर बंजारा की मेरठ में 45 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त कर चुकी है।
इस जमीन को बुधवार को कुर्क किया गया है, इस पर सब्जी और गन्ने की फसल खड़ी थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि अकबर बंजारा के भाई की 18.5 बीघा जमीन को अवैध तरीके से अर्जित किया है। जमीन सरधना तहसील के दौराला ब्लॉक के महलका में है। इस बेशकीमती जमीन की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए है। पुलिस,प्रशासन की टीम ने खेत में कुर्की का बोर्ड लगाया है।

दरअसल, दोनों भाई अंतराष्ट्रीय स्तर के गौतस्कर थे। 13 अप्रैल 2022 को मेरठ के फलावदा पुलिस और एसओजी ने अकबर बंजारा सहित तीनों भाइयों को अरेस्ट कर जेल भेजा था। इसके बाद असम पुलिस ने मेरठ पुलिस को 14 अप्रैल को दो लाख का इनाम दिया और कोर्ट से बी बारंट पर अकबर बंजारा, उसके भाई सलमान को असम के कोकराझार ले गई थी।

19 अप्रैल को असम में अकबर बंजारा और भाई नक्सली हमले में मारे गए थे। उसके बाद पुलिस मेरठ में बंजारा भाइयों की अवैध संपत्ति को लगातार जब्त कर रही है। अकबर बंजारा पहले रविरेड्‌डी के साथ मिलकर बांग्लादेश में तस्करी करता था।

एसपी के मुताबिक कि अकबर बंजारा पशु तस्कर था। पहले उसकी काफी संपत्ति कुर्क हो चुकी है। उसके भाई की एक और संपत्ति की जानकारी हुई है। डीएम की ओर से इस जमीन की कुर्की का आदेश मिल चुका है, इसे कुर्क किया है।

भुवन अरोड़ा ने साइन की कबीर खान की फिल्म – कार्तिक आर्यन का देंगे साथ

0
भुवन अरोड़ा, एक प्रतिभाशाली अभिनेता, जिन्होंने शाहिद कपूर के साथ प्राइम वीडियो की हिट वेब सीरीज “फर्जी” में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ दर्शकों का दिल जीता है, और अब जबरदस्त प्रोजेक्ट उनके हाथ एक लगा है जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है, वे निर्देशक के साथ रहे है साथ काम करना हर कलाकार का सपना होता है। आप को बता दें कि भुवन बॉलीवुड के मंझे हुए निर्देशक कबीर खान के साथ काम करने वाले हैं और वे फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन का साथ देंगे।

कबीर खान अपनी अविश्वसनीय कहानी कहने और ‘बजरंगी भाईजान’, ‘एक था टाइगर’ और ’83’ जैसी ब्लॉकबस्टर हिट के लिए जाने जाते हैं, और अब उनकी यह आगामी निश्चित तौर पर एक शानदार फिल्म होगी। इस बड़े बजट उद्यम का निर्माण साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया जायेगा, कार्तिक आर्यन के साथ भुवन एक ऐसे अवतार में नज़र आएंगे जिसमे हमने उन्हें कभी नहीं देखा।

आगामी प्रोजेक्ट के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए भुवन अरोड़ा कहते हैं, ‘मैं कबीर सर के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित और खुश भी हूं। मैंने हमेशा उनकी फिल्मों और वे उनके द्वारा बताई जाने वाली कहानियों को बहुत ही बखूबी चुनते हैं जो तारीफ के काबिल है। यह भी एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण फिल्म है जिसके लिए काफी तैयारी करनी पड़ रही है। यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है।
इस फिल्म में मैं एक ऐसी भूमिका में नज़र आऊंगा, जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया है।’
हलाकि इस प्रोजेक्ट का विशिष्ट विवरण अभी तक सामने नहीं आया है, हम सभी को भुवन की इस आगामी फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।