मेरठ: उत्तर प्रदेश मेंमेरठ निवासी अंतराष्ट्रीय गौ तस्कर अकबर बंजारा की बेशकीमती जमीन को पुलिस ने बुधवार को जब्त कर लिया। यह जमीन जिले के महलका, सकौती टांडा रोड, दौराला ब्लॉक की सरधना तहसील में हैं। पुलिस पहले ही अकबर बंजारा की मेरठ में 45 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त कर चुकी है।
इस जमीन को बुधवार को कुर्क किया गया है, इस पर सब्जी और गन्ने की फसल खड़ी थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि अकबर बंजारा के भाई की 18.5 बीघा जमीन को अवैध तरीके से अर्जित किया है। जमीन सरधना तहसील के दौराला ब्लॉक के महलका में है। इस बेशकीमती जमीन की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए है। पुलिस,प्रशासन की टीम ने खेत में कुर्की का बोर्ड लगाया है।

दरअसल, दोनों भाई अंतराष्ट्रीय स्तर के गौतस्कर थे। 13 अप्रैल 2022 को मेरठ के फलावदा पुलिस और एसओजी ने अकबर बंजारा सहित तीनों भाइयों को अरेस्ट कर जेल भेजा था। इसके बाद असम पुलिस ने मेरठ पुलिस को 14 अप्रैल को दो लाख का इनाम दिया और कोर्ट से बी बारंट पर अकबर बंजारा, उसके भाई सलमान को असम के कोकराझार ले गई थी।

19 अप्रैल को असम में अकबर बंजारा और भाई नक्सली हमले में मारे गए थे। उसके बाद पुलिस मेरठ में बंजारा भाइयों की अवैध संपत्ति को लगातार जब्त कर रही है। अकबर बंजारा पहले रविरेड्‌डी के साथ मिलकर बांग्लादेश में तस्करी करता था।

एसपी के मुताबिक कि अकबर बंजारा पशु तस्कर था। पहले उसकी काफी संपत्ति कुर्क हो चुकी है। उसके भाई की एक और संपत्ति की जानकारी हुई है। डीएम की ओर से इस जमीन की कुर्की का आदेश मिल चुका है, इसे कुर्क किया है।

Previous articleभुवन अरोड़ा ने साइन की कबीर खान की फिल्म – कार्तिक आर्यन का देंगे साथ
Next articleगौ माता स्व-सहायता समूह की महिलाएं टिपनी गौठान में कर रहे है गोबर से प्राकृतिक पेंट का उत्पादन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here