Home Blog Page 195

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सियालदह में श्री राम मंदिर की थीम पर आधारित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया

0

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सियालदह में श्री राम मंदिर की थीम पर आधारित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि आज वे यहां केवल मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने आए हैं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा ने हमेशा सच्चाई की रक्षा के लिए अनेक युद्ध कर, रक्तबीज से लेकर शुंभ-निशुंभ तक, अनेक असुरों का वध किया है। श्री शाह ने कहा कि ये नौ दिन पश्चिम बंगाल के लिए महोत्सव के नौ दिन होते हैं जब पूरा बंगाल पंडालों में मां की भक्ति में लीन होता है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नवरात्रि के दौरान पूरा देश अलग-अलग रूप मं मां की आराधना करता है। गुजरात में मां का मंडप सजाकर भक्ति करते हैं, पूर्वी भारत में दुर्गा पूजा के पंडाल में शक्ति की पूजा करते हैं और उत्तर भारत में भी अनेक विधि-विधान से शक्ति की आराधना करते हैं। श्री शाह ने कहा कि वे दुर्गा मां से पूरे बंगाल सहित पूरे देश की जनता के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करने आए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल से भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार जल्द समाप्त करने की शक्ति देने के लिए दुर्गा मां से भी प्रार्थना करता हूँ। उन्होंने कहा कि दुर्गा पंडाल के माध्यम से अयोध्या में राम मंदिर बनने से पहले ही इसका संदेश पूरी दुनिया को जा रहा है।

रेट्रोस्पेक्टिव फिल्म फेस्टिवल में मनाया गया विधु विनोद चोपड़ा के 45 साल की विरासत का जश्न

0
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित ’12वीं फेल’ 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने के लिए तैयार है। विधु विनोद चोपड़ा इंडस्ट्री में 45 साल पूरे कर चुके हैं, और इसी खास दिन का जश्न मनाने के लिए सभी बॉलीवुड सेलेब्स एक साथ आये हैं। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन और पीवीआर आईनॉक्स ने हाल ही में उनके सिनेमा का जश्न मनाने के लिए देश भर के सिनेमाघरों में उनकी नौ फिल्मों को दिखाने के लिए एक खास फिल्म फेस्टिवल की घोषणा की है और इसकी शुरुआत विधु विनोद चोपड़ा की क्लासिक ‘खामोश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ स्टार स्टडेड इवेंट रेट्रोस्पेक्टिव फिल्म फेस्टिवल के रूप में हुई। यह फिल्म फेस्टिवल स्टार स्टडेड इवेंट था, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने शख्शियतों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
प्रतिभागियों में कमल हासन, जैकी श्रॉफ, राजू हिरानी, सोनी राजदान, नील नितिन मुकेश और ’12वीं फेल’ फ्रंटमैन विक्रांत मैसी जैसे आइकोनिक अभिनेता शामिल थे। फ़िलवक्त विधु विनोद चोपड़ा अपनी फिल्म ’12वीं फेल’ की रिलीज करने की तैयारी में व्यस्त हैं, जो यूपीएससी एंट्रेंस एग्जाम देने वाले लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

दुबई एयरपोर्ट में प्रवासी भारतीयों(उत्तराखंडियों )द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत

0
दुबई, 17 अक्टूबर, दिसंबर में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर समिट के लिए निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए अबू धाबी व दुबई पहुंचे अपने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दुबई एयरपोर्ट में उत्तराखंडी प्रवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया..!
मुख्यमंत्री धामी दिसम्बर में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अधिक से अधिक निवेशकों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु लन्दन के बाद दुबई एवं आबूधाबी के भ्रमण पर हैं । सोमवार को दुबई एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों द्वारा आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दुबई में रह रहे समस्त प्रवासी भारतीयों का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ‘इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड’ अभियान के तहत संयुक्त अरब अमीरात में उद्योगपतियों एवं प्रवासी भारतीयों से मिलेंगे। इस दौरान वे उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं पर आयोजित बैठकों में भी प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही योग, आध्यात्मिक की भी भूमि है। उत्तराखण्ड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी जड़े उत्तराखण्ड से जुड़ी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासी उत्तराखण्डियों का आह्वान करते हुए कहा कि वह वर्ष में एक बार अपने प्रदेश उत्तराखण्ड ज़रूर आएँ। इससे उनकी भावी पीढी को भी अपनी मातृभूमि से जुडने की प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रवासी भाईयों ने अपनी प्रतिभा एवं मेहनत से स्वयं के साथ अपनी मातृभूमि का भी नाम रोशन किया है। यह हम सभी के लिये सम्मान की बात है।
अतः अपने अप्रवासी भाई-बहनों और उत्तराखंड सरकार के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने तथा उनके निवेश प्रस्तावों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 40 हजार करोड के निवेश करारनामो पर हस्ताक्षर किये जा चुके हैं। हमारा लक्ष्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में लगभग 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य है। बडी संख्या में उत्तराखण्ड के प्रति देश विदेश के उद्यमियों द्वारा की जा रही पहल से हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये आशान्वित हैं ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज विदेशों में भी एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य कैबिनेट मंत्री श्री धन सिंह रावत भी उपस्थित थे ।

एएसजी आई हॉस्पिटल में कल्याण वासियों को मिलेगा नेत्र उपचार का उत्तम लाभ

0

कल्याण। अपनी विस्तार रणनीति के तहत, देश की प्रसिद्ध नेत्र देखभाल श्रृंखला एएसजी, कल्याण में प्रवेश कर चुकी है। कल्याण पश्चिम के खडकपाड़ा स्थित रॉक माउंट रेजीडेंसी की तीसरी मंजिल पर एएसजी आई हॉस्पिटल का उद्घाटन विधायक विश्वनाथ भोईर ने किया। यह अत्याधुनिक मशीन का उपयोग करके चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित अस्पताल है जहाँ कल्याण शहर के मरीजों को एक महीने की मुफ्त ओपीडी सेवाएं प्रदान की जाएगी।
कल्याण में ऐसे अस्पताल की जरूरत थी। सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम होने के कारण यहां मरीजों को अच्छी इलाज सुविधा मिलेगी, यह विश्वास विधायक विश्वनाथ भोईर ने उद्घाटन के मौके पर जताया।
वर्तमान समय में हर उम्र के लोग स्क्रीन पर अधिक समय बिताते हैं, इसलिए आंखों की समस्याएं भी बढ़ रही हैं। इसके लिए स्कूल, कॉलेज के साथ-साथ संस्थाएं और संस्थाएं आंखों की देखभाल के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। हर किसी को साल में कम से कम दो बार अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए। एएसजी अस्पताल मोतियाबिंद, लेसिक, विट्रो रेटिना सर्जरी, ओकुलोप्लास्टी, ग्लूकोमा, कॉर्निया, स्ट्रैबिस्मस, नेत्र विज्ञान के लिए अत्याधुनिक उपचार प्रदान करेगा। इस अस्पताल में आंखों से संबंधित सभी जटिल प्रक्रियाएं, निदान और उपचार एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। एएसजी नेत्र अस्पताल समय-समय पर मुफ्त जागरूकता स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेगा। महाराष्ट्र में एएसजी अस्पताल की 7वीं शाखा खोला गया है। एएसजी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की देश के 83 शहरों में 160 से अधिक शाखाएँ हैं।


आपको बता दें कि 2005 में एम्स के दो दिग्गज डॉ. अरुण सिंघवी और डॉ. शिल्पी गैंग ने एएसजी आई ग्रुप की स्थापना की। इसके बाद, कुछ अनुभवी डॉक्टरों को शामिल करके एएसजी समूह का विस्तार हुआ। एएसजी ग्रुप की स्थापना दुनिया में सबसे अच्छी सुविधाएं प्रदान करने के लिए बिना किसी भेदभाव के सभी को समान उपचार प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। एएसजी ग्रुप के अस्पताल पूरे भारत में संचालित हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, एएसजी हॉस्पिटल्स की एक शाखा कंपाला, युगांडा, पूर्वी अफ्रीका में है, और एक अन्य शाखा काठमांडू, नेपाल में है। एएसजी आई ग्रुप को आजवर अचीवर्स 2009, एक्सीलेंस इन वेलनेस 2010, राजीव गांधी गॉडमेडल 2014, आदि से सम्मानित किया गया है। एएसजी आई हॉस्पिटल में चार अनुभवी और वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम काम करेगी, जिसमें डॉ. नितेश सालुंखे, डॉ. रोहित मेंडके, डॉ. मानस देशमुख और डॉ. हरीश पाठक शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला 17 अक्टूबर को महाबलीपुरम में अंतर्राष्ट्रीय मत्स्य पालन सुशासन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

0
New Delhi – केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, श्री परशोत्तम रुपाला और मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, डॉ. एल. मुरुगन, अंतर्राष्ट्रीय मत्स्य पालन सुशासन की मुख्यधारा में जलवायु परिवर्तन को शामिल करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मत्स्य पालन प्रबंधन उपायों को सुदृढ़ बनाने पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्‍मेलन चेन्नई के महाबलीपुरम में 17 अक्टूबर, 2023 को आयोजित किया जाएगा।

सम्‍मेलन के बारे में

केंद्रीय मंत्री श्री परशोत्तम रुपाला इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसमें समुद्री मत्स्य पालन में जलवायु-परिवर्तन से उत्‍पन्‍न स्थितियों को अपनाने के लिए भारत की तैयारियों पर विचार-मंथन होगा। इस दौरान विभिन्‍न सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिनमें अनुसंधान और शैक्षणिक संस्थान; सामुदायिक संगठन और उद्यमी अपने नवाचारों और गतिविधियों को प्रदर्शित करेंगे। इस दौरान मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्‍य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन विशेष संबोधन देंगे।
इस सम्‍मेलन में खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय मत्स्य निकायों (आरएफबी) के प्रतिनिधि, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तहत राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान और तटीय राज्य सरकारों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अतिरिक्‍त तमिलनाडु का डॉ. जे. जयललिता मत्स्य पालन विश्वविद्यालय, कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, सत्यभामा विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान और विभिन्न उद्योगों और मछुआरा सहकारी समितियों के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
17 अक्टूबर, 2023 को एक अतिरिक्त कार्यक्रम ‘‘मत्स्य पालन प्रबंधन के लिए लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) को मुख्यधारा में लाना’’ विषय पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2021 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी सीओपी26) में वैश्विक जलवायु कार्रवाई में व्यक्तिगत व्यवहार को सर्वाधिक महत्‍व देने के लिए मिशन लाइफ की शुरुआत की थी। मुख्‍य कार्यक्रम से इतर इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश भर से छात्र भाग ले रहे हैं और विषय पर अपने नवीन विचार प्रस्तुत कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री श्री परशोत्तम रुपाला और राज्‍य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन पोस्टर प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे, जिसमें छात्रों के बीच एक राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता से चुने गए 25 लाइफ विचार शामिल होंगे। दोनों मंत्री मत्स्य पालन प्रबंधन में लाइफ को मुख्यधारा में लाने पर अपने विचारों के बारे में छात्रों से चर्चा करेंगे।
जलवायु-परिवर्तन दुनिया भर में समुद्री मछली स्टॉक के वितरण में महत्वपूर्ण बदलाव ला रहा है। हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि इस सदी के अंत तक, साझा समुद्री मछली भंडार का लगभग आधा हिस्सा स्थानांतरित हो जाएगा और दुनिया के विशेष आर्थिक क्षेत्रों का एक बड़ा हिस्सा कम-से-कम एक ऐसे परिवर्तन का साक्षी बनेगा। समुद्री मछली स्टॉक का यह स्थानांतरण मौजूदा मत्स्य प्रबंधन ढांचे के लिए एक चुनौती है। जलवायु-परिवर्तन साझा मछली भंडार को कैसे प्रभावित करता है, इसकी गहरी समझ मजबूत, जलवायु-परिवर्तन के अनुरूप लचीले अंतर्राष्ट्रीय मत्स्य पालन प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है।
5 से 9 सितंबर 2022 को रोम में आयोजित मत्स्य पालन समिति (सीओएफआई35) के 35वें सत्र में माना गया कि क्षेत्रीय मत्स्य निकायों (आरएफबी) को जलवायु-परिवर्तन के विषय पर सदस्य देशों के साथ प्रभावी ढंग से जोड़ना होगा। जलवायु-परिवर्तन को देखते हुए मत्‍स्‍य पालन प्रबंधन पर खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) से दिशा-निर्देश प्रस्‍तुत करने का अनुरोध किया गया।
खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने जलवायु-लचीलेपन को देखते हुए दिशा-निर्देशों को स्थितियों के अनुसार परिवर्तित करने के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र से क्षेत्रीय मत्स्य निकायों (आरएफबी) को शामिल करते हुए कार्यशाला आयोजित की है। इस दौरान मत्स्य पालन प्रबंधन और अंतर्राष्ट्रीय मत्स्य पालन गवर्नेंस में जलवायु-परिवर्तन के एकीकरण की रणनीति बनाने पर ध्‍यान केन्द्रित किया जाएगा। सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत मत्स्य पालन विभाग, इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
एफएओ कार्यशाला के साथ-साथ समुद्री मत्स्य पालन में जलवायु परिवर्तन को अपनाने के लिए भारत की तैयारियों पर एक विचार-मंथन सत्र का भी आयोजन करेगा। यह सत्र 17-18 अक्टूबर 2023 को होगा, जिसमें भारत सरकार और भारत में अन्य एजेंसियों द्वारा की गई प्रमुख पहलों को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा।
मत्स्य पालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी मुख्य भाषण देंगे। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त सचिव, सुश्री नीतू कुमारी प्रसाद सहित मत्स्य पालन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

मनचाहे वरदान पा लिए भगवान शिव से

0

मनचाहे वरदान पा लिए भगवान शिव से
सुदर्शन भाटिया-
सुगमता से कृपा कर देने वाले भगवान शिव विंध्य पर्वत की तपस्या पर तो प्रसन्न होते ही थे, हुए भी। प्रकट होकर
कहा- विंध्य, तुम पिछले छह महीने से लगातार तप में लीन हो। मांगो, आ गया समय मनवांछित फल पाने का। यहां
उपस्थित अनेक ऋषि-मुनियों की उपस्थिति में तुम्हारी मनोकामना पूर्ण करना चाहता हूं। प्रभु! आपके दर्शन हो गए,
क्या यह कम है। फिर भी मेरी हर मनोकामना से आप परिचित तो हैं ही। मेरे से क्या पूछना। ठीक है! मैं तुम्हारी हर
कामना को पूरा होने का वर देता हूं। साथ ही साथ अपने इस ओंकारेश्वर रूप को दो भागों में बांट रहा हूं- एक तो
ओंकारेश्वर ही कहलाएगा, दूसरा अमलेश्वर। अलग-अलग होते हुए भी इसकी सत्ता एक ही होगी। युगों-युगों तक
नर्मदा में स्नान कर, इन दोनों रूपों के दर्शन तथा परिक्रमा करने के लौकिक-पारलौकिक, दोनों फलों की प्राप्ति होगी।
ये दोनों लिंग आज के मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी के तट पर स्थित हैं। यहां नर्मदा दो भागों में विभक्त होकर बीचों बीच
मान्धता टापू बन गया है। विंध्य पर्वत की अर्चना से काफी पूर्व महाराज मान्धता ने भी शिव को प्रसन्न कर दर्शन पाए
थे। अब सारा का सारा पर्वत ही शिवपुरी के नाम से जाना तथा पूजा जाता है। बहुत मान्यता है इस क्षेत्र की। (विभूति
फीचर्स)

शक्ति की उपासना और कन्याओं पर बढ़ते जुल्म

0
ललित गर्ग – विभूति फीचर्स
शताब्दियों से हम नवरात्र महोत्सव मनाते हुए कन्याओं को पूजते हैं। पूरे नौ दिन शक्ति की उपासना होती है। दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना करके लोग उनसे कृपा का अनुरोध करते हैं। लेकिन विडम्बना देखिये कि सदियों की पूजा के बाद भी हम कन्याओं को उनका उचित स्थान और सम्मान नहीं दे पाये हैं। हाल ही कि घटनाओं पर नजर डाले, किस तरह देश में कन्याओं एवं महिलाओं के साथ गलत हथकंडों में दुरुपयोग किया जाता है, शोषण किया जाता है, इज्जत लूटी जाती है और हत्या कर देना- मानो आम बात है। इन त्रासद, अमानवीय एवं विडम्बनापूर्ण नारी अत्याचार की बढ़ती घटनाओं के होते हुए मां दुर्गा को पूजने का क्या अर्थ है? सुनने में अजीब लगता है कि देश में अधिकांश लोग पढ़े-लिखे और संपन्न होने के बावजूद घर में कन्या के जन्म लेने पर शोक मनाते हैं। जन्म से पहले ही पता चल जाए कि बच्ची पैदा होगी तो ये उसकी जान लेने से भी नहीं कतराते। ऐसी  मानसिकता के लोग किस तरह मां दुर्गा की पूजा के पात्र हो सकते हैं? पिछली सदी में समाज के एक बड़े वर्ग में यह एक विभीषिका ही थी कि परिवार की धुरी होते हुए भी नारी को वह स्थान प्राप्त नहीं था जिसकी वह अधिकारिणी थी।
उसका मुख्य कारण था सदियों से चली आ रही कुरीतियाँ, अंधविश्वास व बालिका शिक्षा के प्रति संकीर्णता। कितनी विडम्बना है कि जिस देश में हम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा बुलन्द करते हुए एक जोरदार मुहिम चला रहे हैं उस देश में हम एक प्रतिभा सम्पन्न बेटी की जिन्दगी को इसलिये नहीं बचा सके क्योंकि सरकार की नीति उसकी पढ़ाई में बाधक बन गयी। युवा सपनों का टूटना-बिखरना तो आम बात है लेकिन एक दलित बालिका के पढाई का सपना उसकी मौत का कारण बनना सरकार ही नहीं सम्पूर्ण राष्ट्रीयता पर एक बदनुमा दाग है। यह दाग ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प पर भी लगा है और यह दाग हमारे द्वारा मां दुर्गा को पूजने की परम्परा पर भी लगा है। नारी अस्मिता एवं अस्तित्व को नोचने वाली घटनाएं हमें बार-बार शर्मसार करती है।
देवभूमि भी धुंधली हुई है क्योंकि पवित्र माटी की गुडिय़ा को जब दरिन्दों ने हवस का शिकार बनाया , यह वीभत्स घटना भी महाभारतकालीन उस घटना का नया संस्करण है जिसमें राजसभा में द्रौपदी को बाल पकड़कर  खींचते हुए अंधे सम्राट धृतराष्ट्र के समक्ष, उसकी विद्वत मंडली के सामने निर्वस्त्र करने का प्रयास हुआ था। इस वीभत्स घटना में मनुष्यता का ऐसा भद्दा एवं घिनौना स्वरूप सामने आया है जिसने पूरे राष्ट्र को एक बार फिर झकझोर दिया है। एक बार फिर अनेक सवाल खड़े हुए है कि आखिर कितनी बालिकाएं, कब तक ऐसे जुल्मों का शिकार होती रहेंगी। कब तक अपनी मजबूरी का फायदा उठाने देती रहेंगी। दिन-प्रतिदिन देश के चेहरे पर लगती इस कालिख को कौन पोछेगा? कौन रोकेगा ऐसे लोगों को जो इस तरह के जघन्य अपराध करते हैं, नारी को अपमानित करते हैं। इन सवालों के उत्तर हमने निर्भया के समय भी तलाशने की कोशिश की थी। लेकिन इस तलाश के बावजूद इन घटनाओं का बार-बार होना दु:खद है और एक गंभीर चुनौती भी है। यह समाज की विकृत मानसिकता को भी दर्शाता है।
सोचनीय प्रश्न है कि मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हुए भी हर घर में क्या कन्याओं एवं महिलाओं को जीने का सम्मानपूर्वक स्थान प्राप्त है? जिस तरह कन्या भू्रण हत्या की घटनाएं बढ़ी है, उससे तो ऐसा प्रतीत नहीं होता। जहां पांव में पायल, हाथ में कंगन, हो माथे पे बिंदिया… इट हैपन्स ओनली इन इंडिया- जब भी कानों में इस गीत के बोल पड़ते है, गर्व से सीना चौड़ा होता है। जब नवरात्र के दिनों में कन्याओं को पूजित होने के स्वर सुनते हैं तब भी सुकून मिलता है लेकिन जब उन्हीं कानों में यह पड़ता है कि इन पायल, कंगन और बिंदिया पहनने वाली कन्याओं के साथ इंडिया क्या करता है, तब सिर शर्म से झुकता है। निर्भया कांड, नितीश कटारा हत्याकांड, प्रियदर्शनी मट्टू बलात्कार व हत्याकांड, जेसिका लाल हत्याकांड, रुचिका मेहरोत्रा आत्महत्या कांड, आरुषि मर्डर मिस्ट्री की घटनाओं में पिछले कुछ सालों में इंडिया ने कुछ और ऐसे मौके दिए जब अहसास हुआ कि किसी तरह नारी अस्तित्व बच भी जाए तो दुनिया के पास उसके साथ और भी बहुत कुछ है बुरा करने के लिए। बहशी एवं दरिन्दे लोग ही नारी को नहीं नोचते, समाज के तथाकथित ठेकेदार कहे जाने वाले लोग और पंचायतें भी नारी की स्वतंत्रता एवं अस्मिता को कुचलने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे है स्वतंत्र भारत में यह कैसा समाज बन रहा है, जिसमें महिलाओं की आजादी छीनने की कोशिशें और उससे जुड़ी हिंसक एवं त्रासदीपूर्ण घटनाओं ने बार-बार हम सबको शर्मसार किया है।
नारी के साथ नाइंसाफी चाहे कोटखाई में हो या गुवाहाटी में हुई हो या बागपत में या तमिलनाडू में- नवरात्र का अवसर इन स्थितियों पर आत्म-मंथन करने का है, उस अहं के शोधन करने का है जिसमें श्रेष्ठताओं को गुमनामी में धकेलकर अपना अस्तित्व स्थापित करना चाहता है। देश में हुई जनगणना के आंकड़े चौंकाते ही नहीं बल्कि दुखी भी करते हैं। जिस तरह से लड़के-लड़कियों का अनुपात असंतुलित हो रहा है, उससे ऐसी चिन्ता भी जतायी जाने लगी है कि यही स्थिति बनी रही तो लड़कियां कहां से लाएंगे? केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारों ने स्थिति की गंभीरता को देखते कड़े कदम उठाये, लेकिन समस्या कम होने की बजाय आज भी खड़ी है। देश में शिक्षा के क्षेत्र में कुछ पॉजिटिव बदलाव आए हैं। पुरुषों में साक्षरता पिछले दस सालों में 31 फीसदी बढ़ी है तो महिलाओं में 49 फीसदी। लेकिन लड़कियों के लिए समाज के साक्षर होने का कोई सकारात्मक अर्थ नहीं है क्योंकि अधिकतर साक्षर राज्यों और जिलों में बच्चियों का जीवन ज्यादा खतरे में है। आदिवासी इलाकों और पिछड़ा कहे जाने वाले क्षेत्रों में बालिका अनुपात अच्छा ही नहीं, काबिले तारीफ है।
जिस देश में हर साल पांच लाख से अधिक कन्या भू्रण मार दिए जाते हों वहां लड़कियों की सामाजिक हैसियत  सुधरने की उम्मीद कैसे की जा सकती है? सरकार की तमाम कोशिशों एवं सख्त कानूनों के बावजूद भू्रण परीक्षण का प्रचलन बढ़ रहा है। क्या कारण है भ्रूण परीक्षण के बढ़ते प्रचलन का? क्या ऐसा इसलिए किया गया कि भू्रण को कोई असामान्य परेशानी थी, मां का शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था या गर्भ निरोधक नाकाम रहा था। नहीं। एक्सपर्ट कहते हैं 80 फीसदी मेडिकल अबॉर्शन कन्याभ्रूण के ही होते हैं। किस मेडिकल ग्राउंड पर इसकी इजाजत दी जाती है, कोई नहीं जानता। इस मामले में डॉक्टर एवं भ्रूण परीक्षण कराने वाला परिवार दोनों ही दोषी होते हैं। जिन परिवारों में देवी की पूजा अर्चना की जाती है, उन परिवारों में जन्म से पहले ही कन्याओं को मार देने की स्थितियां हमारी धार्मिक आस्था पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े करती है।
गुजरात, महाराष्ट्र और बंगाल में लोग छोटा परिवार चाहते हैं और बेटी को बुरी नहीं मानते। लेकिन कम से कम एक  बेटा होना उन्हें भी जरूरी लगता है। पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में ऐसे लोगों की कमी नहीं जो किसी की पहली संतान बेटी होने पर अगली बार बेटा होने का आशीर्वाद देते हैं और अगली बार भी बेटी हुई तो दिलासा देने आते हैं। अस्पताल में बेटी होने पर बधाई नहीं मांगी जाती, लेकिन बेटा होने की खबर आते ही पूरे परिवार एवं समाज में जश्न की तैयारियां होने लगती हैं। अगर कोई बेटी के जन्म पर खुश होना चाहे तो समाज उसे ऐसा नहीं करने देता। क्या जन्म के बाद बेटे और बेटी के बीच भेदभाव कम करने की किसी कोशिश को सराहा जाता है? ऐसा होने लगे तभी देवी- पूजा की सार्थकता है और तभी हमारा नवरात्र महोत्सव मनाना उपयोगी है। (विभूति फीचर्स)

 

मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम – विदेशों में भी प्रेरणास्त्रोत रही है रामकथा

0
दिनेश चंद्र वर्मा – 
मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम का चरित्र सदैव से ही प्रेरणा का स्त्रोत रहा है। एशियाई देशों में रामकथा इतनी लोकप्रिय रही है कि हर एशियाई भाषा में भगवान राम का जीवन चरित्र लिखा गया है। भारत की तो हर भाषा में रामायण मिलती है किन्तु एशियाई देशों में भी रामकथा इतनी व्यापक एवं प्रचलित थी कि कम्बोडिया, थाईलैण्ड और जाबा में रामकथा से चित्रित मंदिर आज भी देखने को मिलते हैं। कम्बोडिया की राजधानी पअंग कोर वाटफ में विश्व के सबसे विशाल मंदिर में रामकथा उत्कीर्ण है। इस मंदिर में लगी विशालकाय चट्ïटानें इतनी बड़ी हैं कि उन्हें हाथियों से खींचना तक कठिन था, किन्तु ये चट्टानें उस समय आदमी खींच कर लाये थे।
” थाईलैण्ड में राम की कथा रामकियेन के नाम से प्रचलित है। यह कथा लगभग उसी स्वरूप में है, जिस स्वरूप में संस्कृत में महर्षि वाल्मीकि ने लिखा है। हां एक अंतर अवश्य है इस कथा में रावण के वध के बाद लंका की स्थिति का भी विवरण मिलता है। इस विवरण के अनुसार चक्रवाल के राजा महापाल ने एक बार लंका पर आक्रमण कर दिया था तब लंका के शासकों की मदद हेतु भगवान राम ने हनुमान को लंका भेजा था। रामकियेन की मूल कथा जहां वाल्मीकि रामायण के समान है, वहीं उसमें कुछ नये पात्रों का भी समावेश है। कुछ पात्रों के नाम बदले हुए हैं। ” 

कम्बोडिया के अतिरिक्त इंडोनेशिया, थाईलैण्ड, जाबा, सुमात्रा और बाली में रामकथा का आज भी प्रचलन है। कुछ इतिहासकारों की मान्यता है कि इन देशों में बौद्ध धर्म के पहुंचने के कई वर्षों पूर्व से रामकथाएं प्रचलित थीं। स्थानीय भाषाओं में इनका व्यापक प्रचार-प्रसार था। इन देशों में मिले कुछ पुरातत्व अवशेष इस धारणा की पुष्टिï करते हैं। मलेशिया को पूर्ण इस्लामी देश माना जाता है किन्तु वहां 'हकायत सिरीराम’ के नाम से आज भी रामकथा प्रचलित है। इस कथा पर आधारित नाटक भी वहां खेले जाते हैं। 'हकायत सिरीराम’ मे राम का आदर्श चरित्र तो ज्यों का त्यों है पर कथा एवं पात्रों में वाल्मीकि रामायण से काफी अंतर है। जैसे इस कथा में कैकई का नाम बलिया दरी बताया गया है तथा उसे रानी के स्थान पर दासी बताया गया है। राम को इस कथा में ;सिरीराम’ कहा गया है। लक्ष्मण के नाम में कोई परिवर्तन नहीं है, किन्तु भरत को 'वरदान’ कहा गया है। सीता को रावण की पुत्री बताया गया है तथा कहा गया है कि सीता के पैदा होते ही ज्योतिषियों ने भविष्यवाणी की थी कि यह कन्या अपने पिता की मृत्यु का कारण बनेगी। रावण ने इस कन्या को नदी में बहा दिया। यह कन्या एक ऋषि को मिली तो उन्होंने उसका पालन -पोषण किया। इस कन्या के विवाह के लिए ऋषि ने यह शर्त रखी थी कि जो व्यक्ति एक तीर से चालीस वृक्षों को छेद देगा उसके साथ ही इस कन्या का विवाह किया जाएगा। राम ने इस शर्त को पूरा किया और उनका सीता के साथ विवाह कर दिया गया। इस कथा में रावण की बहिन शूर्पनखा का नाम 'सुरापंडिका’ कहा गया है। कथा में हनुमान जी का भी उल्लेख है पर उन्हें वानर नहीं माना गया है। हकायत सिरीराम के अनुसार हनुमान जी अंजनी नामक तपस्विनी के पुत्र थे, उनकी  मुखाकृति वानर से मिलती थी। इस कथा में सीता की अग्नि परीक्षा तथा बाद में उन्हें राम द्वारा त्याग देने का उल्लेख भी है। महर्षि वाल्मीकि को इस कथा में;ऋषि काली’ कहा गया है। इस कथा में यह भी कहा गया है कि बाद में राम और सीता का मिलन हो गया था तथा वे वन चले गये थे।

रामायण का चीनी भाषा में भी अनुवाद हुआ तथा कालांतर में वह बौद्ध साहित्य में शामिल हो गया। बौद्ध साहित्य में रामकथा 'दशरथ जातक’ के रूप में प्रचलित है। जापान में रामकथा को आज भी नृत्य नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। टोकियो के काबुकी थियेटर में रामायण पर आधारित नाटक और नृत्यों का मंचन किया जाता है, जो आज भी वहां बहुत लोकप्रिय है। एशियाई देशों में रामकथा के व्यापक प्रचार-प्रसार के साक्षी मध्य जावा के प्राचीन शिव मंदिर भी हैं। प्रेम बनन तथा पर तरन में स्थित इन दोनों शिव मंदिरों में रामकथा उत्कीर्ण है।  ईरान में नौवीं शताब्दी में रामायण का रूपांतर ईरानी भाषा में हो चुका था। जाबा में दसवीं शताब्दी में रामकथा पर आधारित 'रामायने ककबीन’ नामक ग्रन्थ की रचना हो चुकी थी। वहां 'सेरतराम’ नामक एक अन्य ग्रन्थ भी मध्यकाल में लिखा गया, जो रामकथा पर ही आधारित है। बाली दीप में आज भी ;चरित्र रामायण’ के नाम से रामकथा प्रचलित है।

कम्बोडिया में;रामकेति’ नामक एक अति प्राचीन ग्रन्थ उपलब्ध हुआ है। इस ग्रंथ के 80 सर्ग ही मिल पाए हैं तथा इसमें राजा दशरथ के पुत्रयेष्ठिï यज्ञ से मेघनाद वध तक की कथा समाहित है।  थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक के बौद्ध मंदिरों में रामकथा उत्कीर्ण है। थाईलैण्ड के शासक आज भी अपने नाम के साथ राम लगाते हैं। थाईलैण्ड में रामकथा पर आधारित कोई एक दर्जन ग्रंथ उपलब्ध हैं।

वर्मा (म्यानमार) में राम के चरित्र पर रामयागन नामक ग्रंथ की रचना हुई। तिब्बती भाषा में भी भगवान राम के जीवन पर आधारित ग्रंथ मिले हैं। तुनछांग की गुफाओं में दो ऐसी पांडुलिपियां मिली हैं, जिनमें राम की कथा थी तथा जिनकी रचना छठवीं एवं सातवीं शताब्दी में हुई थी। साईबेरिया तथा रूस के हाल्मिंग गणराज्य में भी रामकथा प्रचलित होने के प्रमाण मिलते हैं। श्रीलंका में भी सिंहली भाषा में राम की महिमा में कोई आधा दर्जन से अधिक ग्रंथ लिखे जाने के प्रमाण मिले हैं, जिनमें सुवेणी, सीतात्याग तथा जानकी हरण के नाम उल्लेखनीय हैं। भारत में आक्रांताओं के आगमन के पूर्व से ही रामकथा मध्यपूर्व में प्रचलित थी पर मुगल शासकों के काल में अरबी एवं फारसी में भी रामकथा का अनुवाद हुआ। बाद में यूरोपीय देशों में भी रामकथा पहुंची तथा अंग्रेज साहित्यकारों की मान्यता है कि, होमर मिल्टन तथा शेक्सपियर की कुछ रचनाओं पर रामकथा का प्रभाव पाया जाता है। पादरी फ्रेंक हेवलिंग नामक अंग्रेज लेखक ने अपनी पुस्तक 'दी राईज ऑफ रिलीजियस सिग्नीफेन्स ऑफ दी राम’ में इस तथ्य को स्वीकार करते हुए कहा है कि यूरोप में राम का महत्व बढ़ता जा रहा है।

विभिन्न यूरोपीय भाषाओं में रामकथा का अनुवाद हुआ। पार्जिटन ने वाल्मीकि रामायण का अनुवाद किया। रूसी विद्वान वारान्निकोव ने तुलसी कृत रामचरित मानस को अनुदित किया। यूरोपीय विद्वान फादर कामिल बुल्के तो रामकथा से इतने अभिभूत हुए कि वे बीसवीं सदी के रामायण के सबसे बड़े विद्वान के रूप में जाने जाते हैं। अनेक यूरोपीय विद्वानों ने रामकथा की विवेचना और मीमांसा अपने-अपने दृष्टिïकोण से की है, जैसे ए.के. वेवर का कथन है कि राम ने श्रीलंका में अपने धर्म के प्रचार हेतु युद्ध लड़ा था। मोनियर विलियम्स के मतानुसार राम ने आर्य संस्कृति के प्रचार के लिए श्रीलंका पर आक्रमण किया था।

अब विद्वान रामकथा की किसी भी तरह विवेचना करते रहें पर दो तथ्य अब स्थापित हो चुके हैं। एक तो दुनिया के हर देश में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का चरित्र प्रेरणादायी माना जाता है तथा दूसरा तथ्य यह है कि सदियों पूर्व रामकथा सुदूर देशों में प्रचलित हो गई थी। (विभूति फीचर्स)

Navratri 2023 – भगवती दुर्गा की दुर्लभ प्रतिमाएं

0
– दिनेश चंद्र वर्मा
भारत में शक्ति अथवा दुर्गा की पूजा, आराधना एवं उपासना की अत्यधिक प्राचीन परंपरा रही है। शक्ति अथवा दुर्गा  के उपासक शाक्य कहलाते हैं और जिस प्रकार वैष्णव विष्णु के अनेक रूपों की उपासना करते हैं या शैव, शिव, रूद्र या महेश के विविध स्वरूपों की आराधना करते हैं, उसी प्रकार शाक्य संप्रदाय के लोग शक्ति एवं दुर्गा के अनेक रूपों की उपासना करते रहे हैं। दुर्गा के सैकड़ों नाम एवं स्वरूप दुर्लभ हैं। उनमें प्रकृति के प्रजनन, पालन और संहार तीनों गुण देखे जाते हैं। इस प्रकार दुर्गा की उपासना भी विविध स्वरूपों में की गई है।
मध्यप्रदेश के पुरातत्व विभाग के पास दुर्गा की कुछ ऐसी ही दुर्लभ प्रतिमाएं हैं। इनमें से एक प्रतिमा तो शायद संसार में और कहीं देखने को नहीं मिलती है। यह प्रतिमा है अलक्ष्मी की। दुर्गा के जिन स्वरूपों की वंदना होती है, उनमें उनके महालक्ष्मी एवं सरस्वती के स्वरूप भी शामिल हैं, पर क्या दुर्गा के रूप में अलक्ष्मी की भी उपासना होती थी? अलक्ष्मी की यह प्रतिमा मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गुर्गी नामक स्थान से प्राप्त हुई है।
रीवा, उस छतरपुर जिले का समीपवर्ती जिला है, जहां खजुराहों के विश्वविख्यात मंदिर हैं। अलक्ष्मी की यह प्रतिमा दसवीं शताब्दी की है। उस समय न केवल खजुराहों में बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी अनेक प्रतिमाओं एवं मंदिरों का निर्माण हुआ था। अलक्ष्मी की यह प्रतिमा कृशकाय स्वरूप में है। प्रतिमा को इतनी सफाई से उत्कीर्ण किया गया है कि न केवल पसलियां, बल्कि अन्य हड्डियां तक स्पष्ट दिखाई देती हैं।
पूरी प्रतिमा में 6 नरमुंड तथा दो नरकंकाल हैं। इन नरकंकालों को रक्तपान करते हुए दिखाया गया है। एक नरकंकाल खड़ा हुआ है, जबकि दूसरा आड़ा पड़ा हुआ है।
अलक्ष्मी की पूजा उपासना का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं मिलता है, पर मान्यता यह है कि जब अकाल पड़ता था, तब इस देवी की आराधना एवं उपासना की जाती थी। इस प्रतिमा में प्रदर्शित कंकाल संभवत: इसी अकाल के प्रतीक है। संभवत: भारत में अलक्ष्मी की यह एकमात्र प्रतिमा है।
अपराजिता दुर्गा का ही एक नाम है, पर अपराजिता बौद्धों के वज्रयान मत की भी एक प्रसिद्ध देवी है। सातवीं शताब्दी में बौद्ध मत में वज्रयान (तंत्रयान) का प्रादुर्भाव हुआ और बौद्ध धर्मावलंबी गौतमबुद्ध के नाम को भूलकर कई अन्य देवी-देवताओं के माध्यम से तंत्र की साधना में जुट गए। इस प्रकार की उपासना का उल्लेख चीनी यात्री  व्हेनसांग ने भी किया है। अपराजिता की कुछ अन्य प्रतिमाएं नालंदा एवं पटना संग्रहालयों में है, पर भोपाल संग्रहालय की यह प्रतिमा उन प्रतिमाओं से कुछ भिन्न है।
कुछ पुरातत्व शास्त्री इस प्रतिमा को बौद्ध प्रतिमा नहीं मानते हैं। इसके दो कारण हैं एक तो यह प्रतिमा दसवीं और ग्यारहवीं शताब्दी की हैं, जब हिंदुओं और बौद्धों की कटुता समाप्त हो गई थी तथा हिंदुओं ने भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का नवम अवतार स्वीकार कर लिया था। दूसरा कारण इस प्रतिमा के प्राप्त होने वाले स्थान से संबंधित है। यह प्रतिमा मंदसौर जिले के हिंगलाजगढ़ नामक स्थान से प्राप्त हुई है।
हिंगलाजगढ़ एक समय में दुर्गा की उपासना का केंद्र था तथा वहां मालवा के परमार शासकों ने अनेक मंदिरों तथा प्रतिमाओं का निर्माण किया था। यह प्रतिमा संभवत: गणेश एवं दुर्गा से संबंधित किसी पौराणिक कथा का प्रतीक है। वैसे दुर्गा द्वारा भगवान शंकर की पीठ पर पैर रखकर दानवों के संहार की प्रतिमाएं मिलती हैं, वैसी ही यह प्रतिमा हो सकती है, जिसमें वह भगवान गणेश पर पैर रखे हुए हैं। पुरातत्व शास्त्रियों का कहना है कि हिंगलाजगढ़ का कभी बौद्ध धर्म से संबंध नहीं रहा और न वहां (अपराजिता को छोड़कर) अन्य कोई बौद्ध प्रतिमा ही मिलती है।
अपराजिता की यह भग्न प्रतिमा, मध्यकालीन शिल्पकला का अनुपम उदाहरण है। इस प्रतिमा को त्रिभंग मुद्रा में दर्शाया गया है। देवी जटा मुकुट को धारण किए हैं, जिस पर नरमुंडों का सुरुचिपूर्ण अंकन है। मुख के पीछे पूर्ण प्रफुल्लित कमल का प्रभामंडल है, प्रतिमा
कानों में चक्रकुंडल धारण किए हुए हैं। मस्तक पर भगवान शिव के तीनों नेत्रों की भांति उभरी हुई आंखें देवी के रौद्र रूप का भान कराती है।
इस प्रतिमा में दस भुजाएं थीं, पर दायीं ओर तीन हाथों को छोड़कर शेष सभी भुजाएं खंडित हैं। सबसे ऊपर के हाथ में ढाल है तथा नीचे के हाथ में खप्पर है, तीसरे हाथ का आयुध स्पष्ट नहीं दिखता है। देवी गले में अलंकृत कंठहार पहने हुई हैं। वक्षस्थल पर कुचबंद एवं मोतियों की माला है।
हाथों में कंकण एवं  जबंद है। प्रतिमा साड़ी के साथ कमर में करधनी धारण किए हुए हैं। इस प्रतिमा को हिंदू प्रतिमा मानने वाले पुरातत्व शास्त्री, इस प्रतिमा के मस्तक पर त्रिनेत्र एवं जटामुकुट एवं नरमुंडों के अंकन को आधार मानकर इसे यंगिनी नामक योगिनी की प्रतिमा भी मानते हैं।
जबलपुर के प्रसिद्ध चौंसठ योगिनी मंदिर में यंगिनी की प्रतिमा है, जिसमें यह योगिनी गणेश को अपनी गोद में लिए हुए दिखाई गई है। इस बात में विवाद हो सकता है कि यह प्रतिमा बौद्ध है या हिंदू, पर इस बात पर किसी को आपत्ति नहीं हो सकती कि ये दोनों प्रतिमाएं शिल्प शा एवं पुरातत्व महत्व की दृष्टि से बेजोड़ है। भारत में इस प्रकार की अन्य देवी प्रतिमाएं शायद ही कहीं हों। (विभूति फीचर्स)

ब्रांड फिल्म्स क्रिएट करने में माहिर है “मुम्बई फिल्म्स”

0
आज का दौर मार्केटिंग और प्रोमोशन का ज़माना है, हर ब्रांड को हर क्षेत्र में प्रोमोट करने की जरूरत पड़ती है। लोग अब फ़ोटो देखने के बजाय वीडियो देखना ज्यादा पसन्द करते हैं इसलिए एडवर्टाइजमेन्ट के वीडियो की मांग इन दिनों खूब बढ़ गई है। इसी ट्रेंड को देखते हुए युवा प्रोड्यूसर, सिनेमेटोग्राफर बाज़िल खांचे ने दो साल पहले अपनी कम्पनी शुरू की जिसका नाम है मुम्बई फ़िल्मस और देखते ही देखते यह विज्ञापन जगत में काफी लोकप्रिय हो गई है।
    बता दें कि बाज़िल ऐड वर्ल्ड से पहले से जुड़े रहे हैं। उन्होंने सिनेमेटोग्राफर के रूप में बहुत सारे ऐड वीडियो शूट किए हैं। उसके बाद पिछले दो साल से वह मुम्बई फिल्म्स कंपनी चला रहे हैं।
    मुम्बई फिल्म्स के फाउंडर बाज़िल ने कहा कि मुम्बई फिल्म्स एक ऐड वीडियो प्रोडक्शन हाउस है, इस कंपनी के अंतर्गत हम डिजिटल मार्केटिंग भी करते हैं। कारपोरेट, रियल एस्टेट, फैशन इत्यादि के ऐड वीडियो हम तैयार करते हैं। शॉर्ट और लौंग दोनों फॉर्मेट में हम वीडियो विज्ञापन बनाते हैं। हम प्रि प्रोडक्शन से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक का पूरा काम देखते हैं। उसके बाद उस प्रोडक्ट की डिजिटल मार्केटिंग भी करते हैं।”
     मुंबई फिल्म्स ऐसी ब्रांड फिल्में बनाने में माहिर है जो गहरा प्रभाव छोड़ती है और वीडियो प्रोडक्ट को सबसे आकर्षक रूप में पेश करते हैं। एनीमेशन और 3डी एनीमेशन में उनकी महारत है जिसकी वजह से मार्केटिंग कम्पैन में जान आ जाती है।
    मुंबई फिल्म्स ऐसा प्रोडक्शन हाउस है जो क्रिएटिव वीडियो बनाने के लिए प्रसिद्ध है। उनकी माहिर टीम आकर्षक कॉर्पोरेट विज्ञापन, फैशन विज्ञापन और प्रोडक्ट ऐड तैयार करती है। उनकी विशेषता रियल एस्टेट विज्ञापनों तक फैली हुई है, जो खूबसूरत दृश्य क्रिएट कर प्रोपर्टी मार्केटिंग को
अलग ही स्तर तक ले जाते हैं।
     बाज़िल कहते हैं “हमारे कॉर्पोरेट विज्ञापन ब्रांड को ऊपर उठाने और व्यावसायिक सफलता दिलाने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। क्रिएटिविटी के साथ कुशल सिनेमेटोग्राफर्स और लेखकों की हमारी टीम आकर्षक विज्ञापन तैयार करती है जो ब्रांड की टारगेट ऑडिएंस तक पहुंचती है, उनसे कनेक्ट करती है और उस विशेष ब्रांड की पहचान को मजबूत बनाती है।
     फैशन विज्ञापन के क्षेत्र में मुम्बई फिल्म्स आकर्षक और ट्रेंडसेटिंग विज्ञापन तैयार करने में माहिर है जो फैशन ब्रांड की विशिष्ट पहचान और पेशकश को प्रदर्शित करते हैं। इनके द्वारा बनाए गए विज्ञापन फैशन जगत में उस विशेष ब्रांड की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए तैयार किए जाते हैं।
    बाज़िल आगे कहते हैं कि आज के मुकाबले वाले बाजार में, एक ब्रांड को लोगों से जोड़ने के लिए एक सम्मोहक फ़िल्म की जरूरत होती है जो लोगों के दिल और दिमाग पर दस्तक दे सके। मुंबई फिल्म्स में, हम आकर्षक ब्रांड फिल्में तैयार करने में माहिर हैं जो ब्रांड की अनूठी कहानी बताती हैं।