Bihar News: गो पालन से समृद्ध होंगे किसान, दूसरे राज्यों से मंगाई गीर-साहीवाल नस्ल की गाय, 140 किसानों को मिलेगा अनुदान
Banka News जिले के किसान गोपालन कर समृद्ध होंगे। इसके लिए किसानों को सरकार गाय से लेकर शेड तैयार करने के लिए मदद दे रही है। इस बार देसी गोपालन और समग्र गव्य विकास योजना के लिए 140 किसानों का चयन किया गया है। इन किसानों को दो गाय से लेकर 20 गाय की खरीदारी के लिए अनुदान दिया गया जाएगा।
जिले के किसान गोपालन कर समृद्ध होंगे। इसके लिए किसानों को सरकार गाय से लेकर शेड तैयार करने के लिए मदद दे रही है। इस बार देसी गोपालन और समग्र गव्य विकास योजना के लिए 140 किसानों का चयन किया गया है। इन किसानों को दो गाय से लेकर 20 गाय की खरीदारी के लिए अनुदान दिया गया जाएगा। ये गायें उन्हें स्थानीय बाजार से नहीं खरीदनी होगी। इस बार दूसरे राज्यों से गाय मंगाई जा रही है।
देसी गोपालन योजना के तहत किसानों को गीर और साहीवाल नस्ल की गायें उपलब्ध कराई जाएंगी। जबकि समग्र गव्य विकास योजना के तहत जरसी व अन्य नस्ल की गायों की खरीदारी कर सकेंगे। किसानों को एजेंसी के माध्यम से गाय उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है।
देसी गव्य विकास योजना के तहत 45 किसानों का चयन किया गया है। इसमें से दो गाय के लिए 30 किसानों का, चार गाय के लिए 11 किसानों का, 15 गाय के लिए तीन किसानों का और 20 गायों वाले डेयरी के संचालन के लिए एक किसान का चयन किया गया है।
जल्द किसानों को मिलेंगी गायें
जिला गव्य विकास पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि देसी गव्य विकास योजना के तहत कुछ किसानों को जल्द गायें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें गीर और साहीवाल नस्ल की गायें होंगी। जबकि समग्र गव्य विकास योजना के तहत इस बार 95 किसानों का चयन किया गया है।इसमें से दो गाय के लिए 55 किसानों का, चार गाय के लिए 16 किसानों का, 15 गाय के लिए पांच किसानों का और 20 गायों वाले डेयरी के संचालन के लिए एक किसान का चयन किया गया है।
बैंक दे रही किसानों को ऋण
गव्य विकास योजना के तहत किसानों को गाय खरीदने के लिए बैंक किसानों को ऋण भी दे रही है। कुछ किसानों ने स्वलागत से अनुदान के लिए आवेदन किया है। ऐसे किसानों को अनुदान के अलावा शेष राशि बैंक खाते में जमा करानी होगी। जबकि कुछ किसानों ने ऋण के लिए आवेदन किया है। अनुदान के अलावा जो राशि शेष बच जाती है, वह बैंक ऋण के रूप में किसानों को देगी। गव्य विकास कार्यालय से किसानों को ऋण उपलबध कराने के लिए सूची भेज दी गई है।
देसी गोपालन योजना और समग्र गव्य विकास योजना के तहत किसानों को गाय के लिए अनुदान दिया जाएगा। किसानों का चयन कर लिया गया है। एजेंसी के माध्यम से दूसरे राज्यों से गायें मंगाई जा रही है। -अजीत कुमार, जिला गव्य विकास पदाधिकारी।
Previous articleहरिकेश सिंह, आज गौ रक्षा के साथ कर रहे हैं लाखों की कमाई
Next articleसमान नागरिक संहिता विधेयक पर बृहद चर्चा पश्चात मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पास हुआ यूसीसी बिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here